शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव एवं उपाय!

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, जानें किन राशि वालों के लिए रहेगा अशुभ!

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: ज्योतिषशास्‍त्र में शुक्र ग्रह को सुख, ऐश्वर्य, प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक सुख और भौतिक सुविधाओं का प्रमुख कारक माना गया है। जब भी शुक्र अपनी ही राशि में गोचर करता है, तो उसका प्रभाव और भी अधिक शक्तिशाली हो जाता है। वृषभ राशि के स्‍वामी शुक्र ग्रह ही हैं। सरल शब्दों में कहें तो, किसी व्यक्ति का प्रेम जीवन सुखी और ख़ुशहाल शुक्र ग्रह की कृपा से ही होता है।

अब अप्रैल माह में शुक्र महाराज जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्र देव राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ में गोचर करने के लिए तैयार हैं जिसके प्रभाव से राशियों सहित देश-दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इसी क्रम में, शुक्र का वृषभ राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे और कुछ राशियों के लिए बुरे परिणाम लेकर आ सकता है। एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “शुक्र का वृषभ राशि में गोचर” से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि और समय आदि। साथ ही, शुक्र गोचर के दौरान किन राशियों को सावधान रहना होगा और किन राशियों का जीवन प्रेम से भरा रहेगा? इस बारे में भी हम आपको बताएंगे। आइए अब हम सबसे पहले नज़र डालते हैं शुक्र गोचर के समय और तिथि पर। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: तिथि और समय

शुक्र देव अपने ही स्वामित्व वाली राशि वृषभ में 19 अप्रैल 2026, रविवार को दोपहर 03 बजकर 28 मिनट पर गोचर करेंगे। अप्रैल माह में होने वाले कई बड़े ग्रहों के गोचरों में से एक शुक्र महाराज का यह गोचर होगा।

बता दें कि शुक्र देव मेष राशि से निकलकर अपनी ही राशि में जा रहे हैं और ऐसे में, इस गोचर को शुभ कहा जा सकता है। साथ ही, शुक्र का यह राशि परिवर्तन निश्चित रूप से राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया को भी प्रभावित करेगा। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं वृषभ राशि में शुक्र के प्रभाव से।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि में शुक्र का प्रभाव

शुक्र के वृषभ राशि में होने पर जातक का व्‍यक्‍तित्‍व आकर्षक बनता है और वह दूसरों को बड़ी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। उसकी वाणी में मधुरता और व्‍यवहार में शालीनता आती है। व्‍यक्‍ति की सौंदर्य, संगीत और कला में अधिक रुचि रहती है। वृषभ एक पृथ्वी तत्व राशि है और शुक्र की स्वाभाविक ऊर्जा से जुड़ी हुई है, इसलिए इस गोचर के दौरान भोग-विलास, सुख-सुविधाओं की चाह, प्रेम संबंधों और आर्थिक मामलों में तेजी देखने को मिलेगी। लोग अधिक आरामदायक जीवन की ओर आकर्षित होंगे और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस शक्तिशाली शुक्र गोचर का असर सभी बारह राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा।

शुक्र ग्रह से बनने वाले शुभ योग

किसी राशि या भाव में ग्रहों के साथ युति करने से शुक्र ग्र‍ह कई तरह के शुभ-अशुभ योग बनाते हैं। कौन से हैं वह योग? आइए जानते हैं। 

शुक्र से निर्मित होने वाले शुभ योग 

मालव्य योग: जब कुंडली में शुक्र अपनी स्वराशि (वृषभ या तुला) में या उच्च राशि मीन में विराजमान होकर कुंडली के केंद्र भाव यानी कि लग्न, चौथे, सातवें या दसवें भाव में मौजूद होते हैं, तब मालव्‍य योग का निर्माण होता है। इस समय शुक्र महाराज अपनी राशि वृषभ में जा रहे हैं, तो मालव्य राजयोग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से जातक सुंदर और आकर्षक बनता है। साथ ही, उसका जीवन सुख-सुविधाओं से पूर्ण होता है। 

लक्ष्मी नारायण योग: इस योग को ज्‍योतिष शास्‍त्र में सबसे शुभ राजयोग माना जाता है। जब बुध और शुक्र ग्रह किसी राशि में या किसी भाव में एक साथ बैठे होते हैं, तब लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष में बुध को वाणी, व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है जबकि शुक्र देव धन-वैभव और प्रेम के प्रतीक माने गए है। ऐसे में, इन दोनों ग्रहों का युति से एक बेहद शुभ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है। जिस व्‍यक्‍ति की कुंडली में यह राजयोग होता है, उसे कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

कुंडली में अशुभ शुक्र के प्रभाव

जब प्रेम के देवता शुक्र किसी भी अन्‍य अशुभ ग्रह जैसे कि शनि, राहु या केतु के साथ युति करते हैं या फिर अशुभव भावों जैसे कि छठे या आठवें भाव या बारहवें भाव में होते हैं या अशुभ स्‍थान या अपनी नीच राशि कन्‍या में होते हैं, तब जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि:

वित्तीय परेशानियां: चूंकि, शुक्र संपन्‍नता का कारक है इसलिए इसके कमजोर या अशुभ होने पर व्‍यक्‍ति को आर्थिक नुकसान और परेशानियां देखनी पड़ सकती हैं। उसे धन की हानि होने का डर रहता है।

लव लाइफ पर असर: शुक्र को प्रेम के देवता के रूप में भी जाना जाता है और इस ग्रह की वजह से ही हमे अपने पार्टनर के प्रति आकर्षण महसूस होता है। शुक्र ग्रह के अशुभ स्‍थान में होने या अशुभ ग्रह के साथ युति होने पर व्‍यक्‍ति को अपने प्रेम जीवन में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। जातक को अपनी लव लाइफ में कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है और उन्‍हें अपने एवं अपने जीवनसाथी के बीच सब कुछ ठीक रखने में संघर्ष करना पड़ सकता है।

पुरुष की कुंडली में शुक्र पत्‍नी का कारक है इसलिए शुक्र के पीड़ित होने पर पति को वैवाहिक सुख नहीं मिल पाता है, उसकी अपनी पत्‍नी से छोटी-छोटी बात पर भी बहस या विवाद होने लगता है।

सुख-सुविधा में कमी: शुक्र ग्रह संपन्‍नता का कारक है इसलिए अगर शुक्र कमजोर या नीच हो, तो इससे व्‍यक्‍ति को अपने जीवन में सुख-सुविधा नहीं मिल पाती है।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

अगर आप अपनी कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो उसके लिए निम्‍न उपाय एवं कार्य कर सकते हैं:

  • किसी से भी उपहार या कुछ भी मुफ्त में न लें।
  • विधवा स्त्रियों या छोटी कन्‍याओं को मिठाई दें।
  • किसी भी धार्मिक स्‍थान पर शुत्र गाय का घी दान करें। शुक्र के कुप्रभाव को शांत करने के लिए अपने घर की रसोई में देसी घी का उपयोग करें।
  • आप परफ्यूम और चांदी के आभूषणों का प्रयोग करें।
  • शुक्रवार के दिन गरीब छोटी कन्‍याओं को सफेद रंग का भोज्‍य पदार्थ या आभूषण दें।
  • शुक्र को शांत करने के लिए नदी में सफेद रंग के पुष्‍प प्रवाहित करें।
  • बिना धोए कपड़े न पहनें। हमेशा धुले हुए वस्‍त्र ही धारण करें।
  • नकारात्‍मकता को दूर करने के लिए घर में रोज़ शाम को कपूर जलाएं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: 12 भावों में शुक्र ग्रह का महत्व

पहले भाव में शुक्र

शुक्र के लग्न भाव में होने पर व्‍यक्‍ति आकर्षक, सौम्य, कलात्मक और सामाजिक स्‍वभाव वाला होता है। वह देखने में सुंदर,  विनम्र और ईमानदार होता है।

दूसरे भाव में शुक्र

शुक्र के दूसरे भाव में होने पर व्‍यक्‍ति की मधुर वाणी होती है, उसे अच्‍छा परिवार मिलता है। इन्‍हें कला, संगीत या ट्रेडिंग से विशेष लाभ मिलता है।

तीसरे भाव में शुक्र

तीसरे भाव में शुक्र के होने पर जातक क्रिएटिव, फैशन-प्रेमी और कम्युनिकेशन में श्रेष्ठ बनता है। इनके अपने छोटे भाई–बहनों से संबंध अच्छे रहते हैं।

चौथे भाव में शुक्र

इस भाव में शुक्र घर, वाहन, प्रॉपर्टी और पारिवारिक सुख प्रदान करता है। इन्‍हें घर में आराम, सुंदर वातावरण और माता से अच्छा समर्थन मिलता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

पांचवें भाव में शुक्र

पांचवे भाव में शुक्र की उपस्थिति व्यक्ति को रोमांटिक, बुद्धिमान और कलात्मक बनाती है। इन्‍हें फिल्मों, संगीत, स्टॉक मार्केट या सट्टे से लाभ मिलता है।

छठे भाव में शुक्र

इस भाव में शुक्र के होने पर व्‍यक्‍ति अपने कामकाज को लेकर धैर्य रखता है। नौकरी में स्थिरता और सहकर्मियों से मध्यम परिणाम मिलते हैं।

सातवें भाव में शुक्र

कुंडली के सातवें भाव में शुक्र के होने पर विवाह, पार्टनरशिप और संबंधों के लिए शुभ स्थिति उत्‍पन्‍न होती है। ऐसे लोगों के रिश्ते मजबूत और संतुलित रहते हैं।

आठवें भाव में शुक्र

अष्टम भाव का शुक्र गहराई, रहस्यवाद, आध्यात्मिक अनुभव और गुप्त लाभ को बढ़ाता है। इन लोगों में अद्भुत आकर्षण और करिश्मा होता है।

नौवें भाव में शुक्र

नवम भाव में शुक्र भाग्य, विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और अध्यात्म में वृद्धि करता है। जातक को विदेशों से लाभ और यात्राओं का आनंद मिलता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करे। 

दसवें भाव में शुक्र

इन्‍हें करियर में सफलता, प्रसिद्धि, पब्लिक इमेज और क्रिएटिव क्षेत्रों में ग्रोथ मिलती है। लोग इनके काम से प्रभावित रहते हैं।

ग्यारहवें भाव में शुक्र

एकादश भाव में शुक्र के होने पर धन, आय, नेटवर्किंग और बड़े लाभ मिलते हैं। इनकी दोस्ती मजबूत होती है और इच्छाएं पूरी होती हैं।

बारहवें भाव में शुक्र

द्वादश भाव में शुक्र व्यक्ति को आध्यात्मिक, दयालु और कलात्मक बनाता है। यह विदेश यात्रा, विदेश में कमाई और गहरी भावनात्मक समझ देता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव…. (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश कर…. (विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपकी कुंडली के बारहवें…. (विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। आपके लिए शुक्र…. (विस्तार से पढ़ें) 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव में होगा और शुक्र आपके लिए तीसरे तथा दशम…. (विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र नवम और द्वितीय भाव के स्वामी हैं और अपने गोचर काल…. (विस्तार से पढ़ें) 

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र देव इस गोचर काल में आपकी कुंडली के अष्टम भाव में अपनी ही स्वराशि…. (विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि शुक्र आपके…. (विस्तार से पढ़ें) 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आपकी कुंडली के छठे भाव में होगा और वह अपनी ही स्वराशि…. (विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का वृषभ राशि में गोचर अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि…. (विस्तार से पढ़ें) 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के जीवन में शुक्र का यह गोचर सुख, शांति और भौतिक आनंद लेकर…. (विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और अष्टम भाव का स्वामी है और इस गोचर…. (विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. शुक्र वृषभ राशि में गोचर कब करेंगे?

शुक्र ग्रह 19 अप्रैल 2026 को वृषभ राशि में गोचर होंगे।

2. शुक्र ग्रह के उदय का ज्योतिष में क्या महत्व है?

जब शुक्र उदित होता है, तो यह जीवन में सुख-सुविधाएं, प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक सुख और भौतिक आनंद को बढ़ाने का कार्य करता है।

3. शुक्र ग्रह किन राशियों के स्‍वामी हैं?

वृषभ और तुला राशि।