शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें शेयर बाजार समेत देश-दुनिया पर इसका प्रभाव

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको शुक्र का मिथुन राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि यह देश-दुनिया को कैसे प्रभावित करेगा, इस दौरान शेयर बाजार में क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे और साथ ही, इस दौरान हॉलीवुड व बॉलीवुड में आने वाली फिल्में कैसा प्रदर्शन करेगी इस बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। बता दें कि शुक्र 12 जून 2024 को बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस दौरान देश-दुनिया में इसका अनुकूल व प्रतिकूल प्रभाव।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

शुक्र ग्रह दो राशियों वृषभ और तुला पर शासन करते हैं। यह एक राशि में 25 से 30 दिनों तक विराजमान रहते हैं। इसी क्रम में वृषभ राशि में गोचर करने के बाद अब शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और शुक्र व बुध ग्रह आपस में मित्र है। इसके परिणामस्वरूप शुक्र मिथुन राशि में मजबूत स्थिति में विराजमान रहेंगे। आइए आगे बढ़ते हैं और देखते हैं कि शुक्र कब अपनी मित्र राशि में गोचर करेंगे।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: तिथि व समय

वैवाहिक सुख, भौतिक सुख, प्रतिभा, सौंदर्य और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र 12 जून, 2024 की शाम 06 बजकर 15 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने के लिए तैयार हैं। ये 07 जुलाई तक मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे और उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन शुक्र की मित्र राशि हैं और ये इस राशि में बेहतर तालमेल बिठाने में सक्षम होंगे। आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि शुक्र यहां विश्वव्यापी घटनाओं को कैसे प्रभावित करेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि में शुक्र: विशेषताएं

मिथुन राशि में शुक्र प्यार और रिश्तों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके परिणामस्वरूप जातक बौद्धिक रूप से धनी और कुशल वक्ता बनाता है। शुक्र प्रेम का ग्रह है और मिथुन वायु तत्व की राशि है। ऐसे में, मिथुन राशि में शुक्र के प्रवेश से जातक का प्रेम जीवन शानदार रहता है और रिश्ते में भरपूर रोमांस रहता है। ये जातक ऐसे लोगों से जल्दी आकर्षित होते हैं, जो बुद्धिमान, ज्ञानी होते हैं और जिनकी रुचि कई चीज़ों में होती है। इन जातकों का चुलबुला व्यक्तित्व दूसरों के मध्य आकर्षण का मुख्य विषय होता है। ये नीरस रिश्तों में रहना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। ये रिलेशनशिप में बहुत गंभीर रहना नहीं चाहते हैं और बड़ी चालाकी से गंभीर मुद्दों से  बच निकलते हैं। इनको वो लोग बहुत अच्‍छे लगते हैं जो इनकी बुद्धि की तारीफ करते हों। प्यार के मामले में ये थोड़े फ्लर्टी हो सकते हैं। ये लोग अपने रिश्तों में बदलाव और विविधता पर जोर देते हैं, अक्सर ऐसे पार्टनर की तलाश करते हैं जो उनकी तरह खुलकर जीने वाले हों और स्वभाव में जिज्ञासु हों। इसके भीतर रोमांस और उत्साह भरपूर होता है। अपने साथी के साथ मस्ती करने और अच्छे पलों का आनंद लेने की प्रवृत्ति भी इनमें बहुत अधिक होती है। ये अपने जैसा साथी चाहते हैं।

मिथुन राशि में शुक्र होने के फलस्वरूप जातक में बेहतर संचार क्षमता होती है। ये अपनी बातों से दूसरों को आकर्षित करने में कुशल होते हैं और अपनी भावनाओं और इच्छाओं को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। हालांकि, ये भावनात्मक रूप से कमज़ोर होते हैं और कई बार अधिक इमोशनल होने की वजह से इन्हें संघर्ष करना पड़ सकता है। शुक्र के मिथुन राशि में होने पर व्यक्ति में कल्पना करने की अच्छी क्षमता होती है। ये एक छोटी से चीज़ में अद्भुत संभावनाओं को तलाश सकते हैं। अपने इन्हीं गुण की वजह से ये करियर में बहुत अधिक सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग ऐसी गतिविधियों का आनंद लेना पसंद करते हैं, जिनमें सीखने, विचार साझा करने और एक साथ नई जगहों की खोज करना शामिल हो। ये लोग लेखन से जुड़े काम, कविता लिखना, लेख लिखना, गायन और चित्रकला के कामों में भी दक्ष होते हैं। रंगमंच या सिनेमा से जुड़कर भी अपने करियर को आगे ले जाने में सक्षम होते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: विश्वव्यापी प्रभाव

रचनात्मक कला और फैशन व्यवसाय

  • दुनिया भर में फैशन इंडस्ट्री और फैशन व्यवसायों में तेजी देखी जा सकती है।
  • शुक्र का मिथुन राशि में गोचर काल के दौरान कॉस्मेटोलॉजिस्ट और प्लास्टिक सर्जन जैसे व्यवसाय भी तेज़ी से फल-फूल सकते हैं।
  • इस गोचर के दौरान सौंदर्य उपचार से संबंधित प्रौद्योगिकियों और उनसे संबंधित मशीनरी और उपकरणों में कुछ प्रगति देखने को मिल सकती है।

मीडिया एवं संचार

  • मीडिया और संचार से जुड़े लोग अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे।
  • इस अवधि के दौरान मीडिया ध्यान आकर्षित करेगा क्योंकि मीडिया की मदद से दुनिया भर में नए और महत्वपूर्ण एजेंडे सामने आएंगे।
  • काउंसलिंग और अन्य संचार सेवाओं से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: आने वाली बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्मों पर इसका प्रभाव

शुक्र कला और मनोरंजन पर शासन करने वाला ग्रह है और इस गोचर का प्रभाव जिस प्रकार देश-दुनिया पर पड़ेगा उसी प्रकार बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में भी देखने को मिलेगा। शुक्र और सूर्य दो ग्रह हैं जो जन्म कुंडली में रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। शुक्र अब 12 जून को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं तो ऐसे में देखते हैं कि इस गोचर का फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। हमें यह समझना चाहिए कि मिथुन राशि पर बुध का शासन है और यह संचार और मीडिया से संबंधित है। शुक्र मिथुन राशि में बहुत आरामदायक स्थिति में है।

12 जून 2024 के बाद रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में

फिल्म का नामस्टार कास्टरिलीज़ की तारीख़
चंदू चैंपियनकार्तिक आर्यन, श्रद्धा कपूर14 जून, 2024
काइंड ऑफ काइंडनेसएम्मा स्टोन, जेसी पेलेमन्स21 जून, 2024
इश्क विश्क रिबाउंडपश्मीना रोशन, रोहित सराफ28 जून, 2024

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर 14 जून 2024 के बाद होने वाली बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के लिए अनुकूल साबित हो रही है। इस बात की प्रबल संभावना है कि वे सभी फिल्में बड़े पर्दे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। हालाँकि, पश्मीना रोशन और रोहित सराफ की फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड के लिए गोचर अनुकूल नहीं दिख रहे हैं। आशंका है कि यह फिल्म उम्मीद से कम प्रदर्शन करें लेकिन अभिनेता अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए प्रशंसा बटोर सकते हैं।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: शेयर बाजार की भविष्यवाणी

शुक्र उन प्रमुख ग्रहों में से एक है जो शेयर बाजार को काफी हद तक प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिस पर बुध ग्रह का शासन हैं। आइए देखते हैं कि शुक्र का मिथुन राशि में गोचर के दौरान शेयर बाजार में किस तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2024 के अनुसार,

  • शुक्र का मिथुन राशि में गोचर से कपड़ा उद्योग और हैंडलूम मिलों को लाभ होगा।
  • इस गोचर के दौरान परफ्यूम और परिधान उद्योग के साथ-साथ फैशन सहायक उपकरण उद्योग में तेजी का अनुभव हो सकता है।
  • व्यावसायिक परामर्श और लेखन या मीडिया विज्ञापन-संबंधी फर्में, और प्रिंट मीडिया, दूरसंचार व प्रसारण उद्योग के सभी बड़े नाम सकारात्मक परिणामों का अनुभव कर सकते हैं।
  • वास्तुकला, इंटीरियर डिजाइन और वित्त में लगी फर्मों को इस गोचर से लाभ होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. शुक्र का मिथुन में गोचर कब होगा?

उत्तर 1.  शुक्र 12 जून, 2024 की शाम 06 बजकर 15 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

प्रश्न 2. मिथुन राशि में शुक्र शुभ है?

उत्तर 2. शुक्र मिथुन की मित्र राशि में। ऐसे में, शुक्र मिथुन राशि में मजबूत स्थिति में होंगे। 

प्रश्न 3. मिथुन राशि में शुक्र होने की क्या विशेषता है?

उत्तर 3. मिथुन राशि में शुक्र होने के परिणामस्वरूप जातक बौद्धिक रूप से धनी और कुशल वक्ता बनाता है।

प्रश्न 4. शुक्र का गोचर कितने समय के लिए होता है?

उत्तर 4. शुक्र का गोचर 25 से 30 दिनों की अवधि का होता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.