शनि साढ़े साती से इन राशियों का है बुरा हाल, अगले साल किन राशि वालों का लगेगा नंबर, जानें!

शनि साढ़े साती 2024: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है क्योंकि यह लोगों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वहीं, हिंदू धर्म में शनि महाराज सूर्य देव के पुत्र माने गए हैं और इन्हें सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। शनि देव सभी नौ ग्रहों में सबसे मंद गति से चलते हैं इसलिए इनकी चाल, दशा और स्थिति में होने वाला परिवर्तन लोगों को अत्यधिक प्रभावित करता है। ऐसे में, जब किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, और महादशा आती है, तो वह उस इंसान के जीवन में काफ़ी उतार-चढ़ाव लेकर आती है। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को अत्यंत क्रूर ग्रह माना जाता है जो किसी व्यक्ति को राजा से रंक बनाने का सामर्थ्य रखते हैं। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको उन राशियों के बारे में बताएगा जिन पर शनि की साढ़े साती या शनि की ढैय्या चल रही है। इसके अलावा, अगले वर्ष में होने वाले शनि के गोचर से किन राशियों पर होगा शनि साढ़े साती या ढैय्या का आरंभ? यह भी हम आपको बताएंगे। आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की। 

 क्या होती है शनि की साढ़ेसाती?

ज्योतिष के अनुसार, शनि की साढ़े साती में ढाई-ढाई साल के तीन चरण होते हैं। बता दें कि इसका पहला चरण व्यक्ति के भीतर आलस्य बढ़ता है और जातक का मन किसी काम में नहीं लगता है। अगर मन लग भी जाता है तो वह उसे पूरा नहीं कर पाता है। साढ़े साती के प्रथम चरण में शरीर और स्वास्थ्य में बदलाव देखने को मिलता है। वहीं, इसका दूसरा चरण आपसे ख़ूब मेहनत करवाता हैं, लेकिन यह आपको मेहनत के तुरंत परिणाम प्रदान करते हैं। शनि साढ़े साती का तीसरा और अंतिम चरण पिछले दो चरणों की तुलना में कम हानिकारक माना गया है। इस दौरान जातक को आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

कुंभ राशि में विराजमान हैं शनि देव 

जैसे कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि शनि देव सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। इस वजह से इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है। वर्तमान समय में शनि महाराज अपनी राशि कुंभ में मौजूद हैं। पिछले साल शनि का कुंभ राशि में गोचर 17 जनवरी 2023 को हुआ था, तब से यह इसी राशि में स्थित हैं। बता दें कि शनि देव का अगला गोचर 29 मार्च 2025 यानी कि अगले वर्ष में होगा, उस समय यह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में, यह अगले ढाई साल मीन राशि में ही रहेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

इन राशियों पर चल रही है शनि साढ़ेसाती और ढैय्या

वर्ष 2023 में शनि महाराज कुंभ राशि में 17 जनवरी 2023 को प्रवेश कर गए थे और वह 29 मार्च 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। शनि के कुंभ राशि में होने के कारण मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होने के कारण कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है।

मकर राशि पर खत्म होगी साढ़ेसाती 

वैदिक ज्योतिष की मानें, तो मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इनकी साढ़ेसाती का आरंभ 26 जनवरी 2017 को हुआ था और इसका अंत अगले साल 29 मार्च 2025 को हो जाएगा।

कुंभ राशि को मिलेगा शनि साढ़ेसाती से छुटकारा 

कुंभ राशि वाले शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण में हैं और इनकी साढ़े साती का अंत 23 फरवरी 2028 को हो जाएगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

2030 तक मीन राशि पर रहेगी साढ़ेसाती 

गुरु ग्रह की राशि मीन साढ़ेसाती के पहले चरण में चल रही है। ऐसे में, यह राशि 07 अप्रैल 2030 तक साढ़े साती के प्रभाव में रहेगी।

कब और किस समय शुरू होगी राशियों पर साढ़े साती?

मेष राशि: राशि चक्र की पहली राशि मेष पर साढ़ेसाती की शुरुआत 29 मार्च 2025 से होगी और यह 31 मई 2032 तक रहेगी। 

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती 03 जून 2027 से लेकर 13 जुलाई 2034 तक रहेगी। 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों की शनि साढ़े साती का आरंभ 08 अगस्त 2029 से होगा और इसका अंत 27 अगस्त 2036 को हो जाएगा। 

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों पर साढ़ेसाती 31 मई 2032 को शुरू होगी और इन्हें 22 अक्टूबर 2038 को साढ़े साती से छुटकारा मिलेगा। 

सिंह राशि: सिंह राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 13 जुलाई 2034 से शुरू होकर 29 जनवरी 2041 तक चलेगी। 

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों की शनि साढ़े साती का आरंभ 27 अगस्त 2036 से होगा और इसका अंत 12 दिसंबर 2043 को होगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

तुला राशि: तुला राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती 22 अक्टूबर से शुरू होगी और इसका अंत 08 दिसंबर 2046 को हो जाएगा। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों पर शनि साढ़े साती 28 जनवरी 2041 से शुरू होकर 3 दिसंबर 2049 तक रहेगी। 

धनु राशि: धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक चलेगी। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. शनि साढ़े साती 2024 में कौन सी राशि पर है?

उत्तर 1. शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़े साती चल रही है।

प्रश्न 2. शनि देव को कैसे प्रसन्न करें?

उत्तर 2. शनि मंदिर जाएं और शनि चालीसा का पाठ करें। 

प्रश्न 3. शनि को मज़बूत करने के लिए क्या करें?

उत्तर 3. जातक को शनिवार के दिन व्रत और जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.