रक्षाबंधन 2026 पर अवश्य करें ये उपाय!

रक्षाबंधन 2026 पर करें ये राशि अनुसार उपाय, साल भर बना रहेगा भाई-बहन का प्यार!

रक्षाबंधन 2026: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित होता है जो इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। हालांकि, यह दिन प्रत्येक भाई-बहन के लिए बेहद ख़ास होता है। ऐसे में, यह दिन ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर भाई-बहन के प्रेम को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इसी क्रम में, एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “रक्षाबंध 2026” पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय प्रदान करेगा। साथ ही, कुछ आसान वास्तु टिप्स भी बताएंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं रक्षाबंधन 2026 के उपायों से। 

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

क्या रक्षाबंधन 2026 पर रहेगी भद्रा?

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के दिन भद्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रक्षाबंधन या राखी के त्योहार को हमेशा भद्रा रहित काल में मनाया जाता, क्योंकि भद्राकाल में रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल में भद्राकाल 27 अगस्त 2026 की सुबह 9 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। लेकिन, रक्षाबंधन 2026 अर्थात 28 अगस्त पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। 

रक्षाबंधन 2026 पर दें राशि अनुसार गिफ्ट और करें ये उपाय 

मेष राशि 

मेष राशि के भाई को आप फिटनेस, खेल, ट्रेवल या उसकी पसंद की किसी एक्टिविटी से जुड़ा कोई गिफ्ट दे सकते हैं। लाल या नारंगी रंग की कोई चीज़ भी आप गिफ्ट कर सकते हैं।

उपाय: आप अपने इष्ट देव को लाल रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही, भाई की सफलता, शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के अपने भाई को आप वॉलेट, घड़ी, परफ्यूम, ग्रूमिंग प्रोडक्ट या कोई स्टाइलिश एक्सेसरी भी दे सकती है। 

उपाय: आप अपने भाई के नाम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या कोई वस्तु का दान करें। साथ ही, भाई की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना करें। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले अपने भाई को किताब, स्टेशनरी, हेडफोन, गैजेट या कोई टेक एक्सेसरी राखी 2026 पर भेंट कर सकते हैं। 

उपाय: किसी जरूरतमंद को किताबों या स्टेशनरी का दान करें। भाई की तरक्की और सफलता के लिए प्रार्थना करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कर्क राशि

कर्क राशि वाले भाई को पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम, परिवार की तस्वीर, कस्टमाइज्ड गिफ्ट या कोई खास यादगार गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। 

उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं और भाई की खुशी एवं शांति के लिए प्रार्थना करें। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के अपने भाई को स्टाइलिश घड़ी, प्रीमियम एक्सेसरी, मोटिवेशनल किताब, सुनहरे या नारंगी रंग की कोई चीज़ उपहार में दे सकते हैं। 

उपाय: प्रातःकाल सूर्य देव को जल अर्पित करें और अपने भाई के अच्छे स्वास्थ्य, एवं सफलता के लिए प्रार्थना करें। 

कन्या राशि

कन्या राशि वाले अपने भाई को रक्षाबंधन 2026 को प्लानर, ऑर्गनाइजर, घड़ी, वर्क एक्सेसरी या ऐसी कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं। 

उपाय: किसी गरीब या जरूरतमंद को स्टेशनरी या कोई जरूरी वस्तुओं का दान करें। साथ ही, भाई की तरक्की और स्थिरता के लिए प्रार्थना अवश्य करें। 

तुला राशि

तुला राशि के भाई को आप राखी 2026 पर स्टाइलिश एक्सेसरी, परफ्यूम, ग्रूमिंग प्रोडक्ट, कलात्मक वस्तु या कोई खूबसूरत चीज़ भेंट करें।

उपाय: आप मां लक्ष्मी की पूजा करें और भाई की खुशी-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। 

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि के अपने भाई को रक्षाबंधन के मौके पर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट, फोटो फ्रेम,धार्मिक किताब या कोई यादगार वस्तु उपहार में दें। 

उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या किसी जरूरी वस्तु का दान करें। भाई की तरक्की, बुद्धि व सफलता के लिए प्रार्थना करें। 

धनु राशि

धनु राशि के भाई को आप राखी के मौके पर ट्रैवल एक्सेसरी, मोटिवेशनल किताब, स्पोर्ट्स आइटम या उनकी हॉबी से जुड़ी कोई वास्तु गिफ्ट कर सकती है।

उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं या किसी जरूरी वस्तु का दान करें। भाई की प्रगति और सफलता के लिए प्रार्थना करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले अपने भाई को आप घड़ी, वॉलेट, ऑर्गनाइजर, वर्क एक्सेसरी या रोजमर्रा में काम आने वाली कोई उपयोगी चीज गिफ्ट कर सकते हैं। 

उपाय: आप किसी जरूरतमंद की मदद करें या जरूरी वस्तुओं का दान करें। साथ ही, भाई की स्थिरता एवं तरक्की के लिए प्रार्थना करें। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले अपने भाई को आप रक्षाबंधन 2026 पर गैजेट, वायरलेस एक्सेसरी, किताब, क्रिएटिव आइटम या कुछ अलग तरह की चीज गिफ्ट कर सकते हैं। 

उपाय: किसी जरूरतमंद को किताबें, पढ़ाई की समगरू या कोई उपयोगी वस्तु दें। साथ ही, अपने भाई की सफलता एवं  खुशी के लिए प्रार्थना करें।  

मीन राशि

मीन राशि वाले अपने भाई को आप राखी पर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट, धार्मिक पुस्तक, आर्टिस्टिक वस्तु, फोटो फ्रेम या कोई यादगार वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। 

उपाय: भगवान विष्णु या मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही, भाई की शांति, खुशी और तरक्की के लिए प्रार्थना करें। 

रक्षाबंधन 2026: वास्तु टिप्स 

रक्षाबंधन 2026 के मौके पर आप अपने घर में कुछ वास्तु टिप्स भी अपना सकते हैं जो इस प्रकार हैं:

  • रक्षाबंधन से पूर्व आप घर और पूजास्थल की सफाई करें और इन्हें व्यवस्थित रखें।
  • राखी बांधने के लिए घर में साफ और शांत जगह का चुनाव करें। 
  • राखी, गिफ्ट्स और पूजा की सारी सामग्री व्यवस्थित तरीके से रखें। 
  • पूजा स्थान को आप ताजे फूलों से सजा सकते हैं। 
  • पूजा स्थान के आसपास टूटी या खराब चीजें न रखें। 
  • घर के प्रवेश द्वार को साफ और स्वच्छ बनाकर रखें। 
  • राखी बांधने के बाद पूजा की सभी सामग्री को सम्मानपूर्वक रखें। 

रक्षाबंधन 2026 पर राशि अनुसार दें भाई को गिफ्ट 

रक्षाबंधन 2026 को आप और भी ख़ास बनानां चाहते हैं? तो आप अपने भाई की राशि और उसके स्वामी ग्रह के अनुसार गिफ्ट दे सकते हैं। वैदिक ज्योतिष में हर ग्रह के अपने कुछ विशेष गुण होते हैं, इसलिए भाई के स्वभाव के अनुसार उपहार चुनना एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है।    

मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं, इसलिए फिटनेस, स्पोर्ट्स या एडवेंचर से जुड़े गिफ्ट दे सकते हैं। वहीं, शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं, इसलिए आप भाई को परफ्यूम, ग्रूमिंग प्रोडक्ट, स्टाइलिश एक्सेसरी या लग्जरी आइटम गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं, इसलिए आप भाई को किताबें, स्टेशनरी, गैजेट या सीखने की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। 

चंद्र देव कर्क राशि के स्वामी हैं और ऐसे में, आप भाई को पर्सनलाइज्ड या भावनात्मक गिफ्ट दे सकते हैं। सूर्य ग्रह सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए घड़ी, प्रीमियम एक्सेसरी या आत्मविश्वास बढ़ाने वाली वस्तु भी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी हैं, इसलिए धार्मिक पुस्तक, पढ़ाई की सामग्री या ट्रेवल से जुड़े गिफ्ट आप दे सकते हैं। शनि देव कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं इसलिए आप भाई को व्यावहारिक, टिकाऊ और जरूरी चीज़ें भेंट कर सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मेष राशि के लिए रक्षाबंधन पर कौन-से उपहार अच्छे रहेंगे?

मेष राशि के जातकों के लिए फिटनेस, स्पोर्ट्स, ट्रेवल और एक्टिविटी से जुड़े गिफ्ट्स अच्छे रहेंगे। 

2. तुला राशि वालों को रक्षाबंधन पर क्या गिफ्ट करें?

राखी पर आप तुला राशि के लोगों को परफ्यूम, ग्रूमिंग प्रोडक्ट, स्टाइलिश एक्सेसरी और आर्टिस्टिक गिफ्ट दे सकते हैं। 

3. रक्षाबंधन पर आप कौन से वास्तु टिप्स अपना सकते हैं?

पूजा स्थान को रक्षाबंधन के दिन साफ, शांत, व्यवस्थित रखें और अनावश्यक सामान न रखें।