बुध का सिंह राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

बुध का सिंह राशि में गोचर: किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए अशुभ?

बुध का सिंह राशि में गोचर: ग्रहों के राजकुमार का गोचर अब राजा कहे जाने वाले सूर्य की राशि सिंह में होगा। ऐसे में, बुध ग्रह के लिए यह समय आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने और रचनात्मक तरीके से विचार व्यक्त करने के लिए अनुकूल रहेगा। बुध ग्रह के लिए यह एक ऐसी अनुकूल स्थिति है जहाँ वह अपनी पूरी क्षमता के साथ शुभ परिणाम दे सकता है। इसी क्रम में, एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए “बुध का सिंह राशि में गोचर” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके माध्यम से हम आपको संसार समेत सभी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे।

AstroSage Hindi Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बुध नवग्रहों में राजकुमार के नाम से जाने जाते हैं जो तीसरी और छठी राशि मिथुन और कन्या के स्वामी हैं। कन्या राशि में बुध ग्रह की स्थिति मज़बूत होती है जबकि मीन राशि में नीच अवस्था में अर्थात दुर्बल मानी जाती हैं। नक्षत्रों में बुध आश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं। 

ज्योतिष में बुध ग्रह  

ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि, तेज़ी से चीज़ों के आगे बढ़ने और लोगों के बात करने के तरीक का प्रतिनिधित्व करता है। यह बुक पब्लिशर्स, सेलर, न्यूज़पपेर, मैगज़ीन, मनोरंजन जगत, व्यापार, वाहन और ट्रेन आदि से संबंधित लोगों से भी जुड़े हैं। बुध महाराज  राइटिंग, विज्ञान और संचार के क्षेत्रों को भी नियंत्रित करते हैं। इनका संबंध व्यापार, लिखित दस्तावेज, एग्रीमेंट, कंप्यूटर एक्सपर्ट्स, वक्ताओं, पत्रकारों, रेडियो, टीवी एंकरों, साहित्य जगत और लेखन से जुड़े ग्रुप्स से भी होता है। बुध की चाल मौसम को भी प्रभावित करती है इसलिए इनकी राशि में बदलाव का असर मौसम पर दिखाई देता है। 

सिंह राशि का महत्व 

राशि चक्र की पांचवीं राशि सिंह है जो संतान, जन्म दर और आर्ट्स से जुड़े संस्थानों को भी दर्शाते हैं। यह राशि थिएटर, मनोरंजन, पार्क, सिनेमा हॉल, खेलकूद, कम्युनिटी पार्क और पब्लिक एंटरटेनमेंट का भी नियंत्रित करती है। सिंह राशि का संबंध सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एक्टर-एक्टर्स, हाई-क्लास फंक्शन, शेयर बाजार जैसे सत्ता और सामाजिक आयोजनो आदि से भी माना जाता है।

सिर्फ़ इतना ही नहीं, सिंह राशि का जुड़ाव नैतिक-अनैतिक कार्यों, घोटालों, और अपराधों से भी होता है। सरकार से जुड़े क्षेत्रों में यह राशि विधानसभा के उच्च सदनों जैसे राजयसभा और हाउस ऑफ लॉर्ड्स को भी दर्शाती है। इसके अलावा, इस राशि का संबंध स्कूल, शिक्षा संस्थान, राजदूत और विदेश के डिप्लोमेट्स से होता है। 

बुध का सिंह राशि में गोचर: समय एवं विशेषता 

बुध का सिंह राशि में गोचर 22 अगस्त 2026 की शाम 07 बजकर 24 मिनट पर हो जाएगा। चलिए अब हम बात करते हैं सिंह राशि में बुध ग्रह के प्रभाव से। 

  • इस अवधि में लोग आत्मविश्वास से बात करते हुए दिखाई देंगे।
  • लोग पहले की तुलना में ईमानदार बनेंगे।
  • इस समय लोगों के भीतर सबकी नज़रों में रहने की इच्छा प्रबल होगी। 
  • राइटिंग और सिंगिंग में रचनात्मकता बढ़ेगी। 
  • कवि, नॉवेलिस्ट, स्क्रिप्ट राइटर, गायक और स्टैंड-अप परफ़ॉर्मर जैसे स्टेज परफ़ॉर्मर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। 
  • बुध का सिंह राशि में गोचर के दौरान राजनेता और जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले भाषण और पीआर के क्षेत्र में कार्य करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, वह जनता की भावनाओं को संभालने में सक्षम होंगे। 
  • लोग अपनी हॉबी को समय देने का काम कर सकते हैं। ,
  • जातक दूसरों के सामने अपने विचार प्रकट करके सराहना प्राप्त कर सकते हैं। 
  • छोटी-मोटी बहस बड़े विवाद का रूप ले सकती है। 
  • जातक इस अवधि में जोश और ऊर्जा से बात करते हुए दिखाई देंगे। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध का सिंह राशि में गोचर: विश्व स्तर पर प्रभाव 

  • बुध का सिंह राशि में गोचर शिक्षा और शिक्षा क्षेत्र के लिए अनुकूल रहेगा। 
  • वहीं, केतु के साथ बुध की युति के कारण शिक्षा से जुड़े मामलों को लेकर बड़े स्तर पर विवाद जन्म ले सकते हैं।  
  • यह गोचर मनोरंजन जगत जैसे थिएटर, फिल्म, टीवी, संगीत आदि के लिए फलदायी साबित होगा। 
  • राजनेता और विश्व के बड़े नेता बड़े बयान दे सकते हैं। इस समय वह आत्मविश्वास से भरे दिखाई देंगे, लेकिन आप थोड़े ज़िद्दी हो सकते हैं और ऐसे में, आप दूसरों देशों के साथ समझौता करने के लिए तैयार नहीं होंगे। 
  • विश्व स्तर पर सोना, फाइन आर्ट और लक्ज़री प्रोडक्ट्स से जुड़े सेक्टर्स में तेज़ी से गतिविधियां देखने को मिल सकती है। 

मेनस्ट्रीम मीडिया एवं सोशल मीडिया 

  • बुध गोचर के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए समाचारों की हेडलाइंस आकर्षक और भावनात्मक हो सकती है। 
  • पोलिटिकल कमेंट्रेटर और एंकर अपनी राय को लेकर आत्मविश्वास और अडिग नज़र आ सकते हैं। 
  • न्यूज़ चैनल पर होने वाली डिबेट वास्तविकता से परे और शोर करने वाली हो सकती है। 
  • इस दौरान मेनस्ट्रीम मीडिया का ध्यान ख़बरों के साथ-साथ मनोरंजन जगत पर केंद्रित रहेगा। इस समय एंटरटेनमेंट, फैशन इवेंट्स, ग्लैमर और पॉप कल्चर बड़ी खबरें बन सकती हैं। 
  • इस अवधि में लोग फॉलोअर्स, व्यूज और लाइक्स की संख्या को ज्यादा महत्व दे सकते हैं। 
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली तारीफ और प्रशंसा बहुत महत्वपूर्ण रूप ले सकती है। 
  • प्रत्येक व्यक्ति ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपनी सोच और विचारों को लेकर आत्मविश्वास से पूर्ण और अडिग दिखाई देगा। 

सरकार पर प्रभाव 

  • बुध गोचर की अवधि में सरकार द्वारा भविष्य में हाई-स्पीड ट्रेनों, नए हाईवे, 5G/6G इंटरनेट और स्पेस टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। 
  • सरकार की मीडिया या पीआर टीमें कुछ आकर्षक विज्ञापन अभियान शुरू कर सकती हैं। जनता का समर्थन हासिल करने के लिए प्रेरणादय कहानियां और देश भक्ति से जुड़े विषयों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • फाइनेंसियल से जुड़े अधिकारी और टैक्स डिपार्टमेंट नए कानूनों को लागू कर सकता है। 
  • बुध की केतु के साथ युति होने की वजह से छोटे कारोबारी या ट्रेड यूनियन उन सख्त नियमों काखुलकर विरोध कर सकते हैं, जिन्हें वे अपने ऊपर थोपा हुआ महसूस कर सकते हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

शिक्षा पर प्रभाव 

  • सिंह राशि में बुध के गोचर के दौरान छात्र अपने विचार आत्मविश्वास के साथ रख सकेंगे। 
  • यह अवधि ओरल एग्जाम के लिए, डिबेट, वाइवा और स्कूल प्रेजेंटेशन के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। छात्रों की रुचि कला, ड्रामा, क्रिएटिव राइटिंग, संगीत और डिजाइन में बढ़ेगी। 
  • प्रतियोगी परीक्षाओं या स्कॉलरशिप इंटरव्यू के लिए बुध का यह गोचर वरदान साबित होगा। 
  • बुध का सिंह राशि में गोचर की अवधि में क्लासरूम स्टेज के रूप में बदल सकता है। पढ़ाई केवल रटने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जो सीखा है उसे साझा करने और पढ़ाई को मजेदार बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 
  • नकारात्मक पक्ष की बात करें, तो छात्र ज़िद्दी और अहंकारी हो सकते हैं। 

बुध का सिंह राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी

  • शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, फिल्म, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, टीवी नेटवर्क और गेमिंग कंपनियों से जुड़े शेयरों का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। 
  • सोना, ज्वेलरी, लग्जरी कार और प्रीमियम वस्तुओं को बेचने वाली कंपनियों के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर फलदायी रहेगा।  
  • इस अवधि में सोलर एनर्जी, पावर और हाई-टेक सेक्टर के शेयर सबका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। 
  • बड़ी कंपनियों के ऐलान और प्रभावशाली लोगों के बयान शेयर बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। 
  • बुध गोचर की अवधि में इन्वेस्टर्स आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे जिससे जोखिम भरे निवेश की प्रवृति बढ़ सकती है। 

बुध का सिंह राशि में गोचर: इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर काफी हद तक सकारात्मक रहेगा। ऐसे में, इस अवधि में आपके भीतर आत्मविश्वास, बुद्धि और खुद को बेहतर बनाने की इच्छा प्रबल होगी। इस समय आपके रचनात्मक, शिक्षा और मीडिया से जुड़े प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे,जिनकी सहायता से भविष्य में करियर के नए अवसर आपको मिल सकते हैं। 

वहीं, सिंगल जातकों को नए रिश्ते में आने के अवसर मिल सकते है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके संबंध बातचीत के जरिए बेहतर होंगे। आपकी संतान शिक्षा या स्पोर्ट्स में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। आर्थिक जीवन में निवेश के माध्यम से लाभ कमाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। लेकिन भावनाओं में आकर फैसला न लें और समझदारी से काम करें। इसके अलावा, यह समय आध्यात्मिक प्रगति, ज्ञान प्राप्त करने, लेखन और पढ़ने के लिए उत्तम रहेगा। 

मेष साप्ताहिक राशिफल

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध आपके नौवें भाव के स्वामी के रूप में सिंह राशि में गोचर करेंगे जो शुभ कहा जाएगा। बुध का सिंह राशि में गोचर का समय अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ पेशेवर जीवन में अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए अच्छा रहेगा। कॉरपोरेट, मीडिया, सेल्स, मार्केटिंग और टीचिंग से जुड़े लोगों को प्रगति और आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, नई नौकरी का कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है और लंबे समय से इंतज़ार कर रही सराहना भी आपको मिल सकती है। 

पारिवारिक जीवन के लिए यह गोचर मिलाजुला रहेगा। भाई-बहनों से हर कदम पर साथ मिलेगा और जीवनसाथी की सामाजिक छवि मज़बूत होगी। लेकिन, आपकी माता के लिए समय थोड़ा कठिन रह सकता है, विशेष रूप से अगर उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। हालांकि, आपको पार्टनर के साथ समय बिताने और छोटी-छोटी चीज़ों का आनंद लेने के मौके मिलेंगे। 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर आपके लग्न भाव में होगा। यह आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए लाभदायी रहेगा। ऐसे में, आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही, बातचीत करने का तरीका भी प्रभावी बनेगा आपकी मौजूदगी और बोलने का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। सामाजिक जीवन में आपके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। 

बुध का यह गोचर परिवार के लिए फलदायी रहेगा और घर में आपसी तालमेल एवं प्रेम बना रहेगा। परिवार के लोग आपके फैसलों में आपका साथ देंगे। विवाहित लोगों के लिए परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से आपके रिश्ते मज़बूत होंगे। वहीं, जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए भी यह समय साथी के साथ रिश्ते को साथी के साथ मज़बूत बनाने और परिवार से मिलवाने के लिए अनुकूल रहेगा। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि  

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध देव आपके दसवें भाव के स्वामी हैं जो आपके पेशेवर जीवन में सफलता और सराहना लेकर आएगा। ऐसे में, करियर में आप प्रदर्शन अच्छा करने में सक्षम होंगे और काम को सही तरीके से कर पाएंगे। साथ ही, आप बॉस और सहकर्मियों से सराहना प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन, आपको बुध का सिंह राशि में गोचर के दौरान बहुत सावधानी बरतनी होगी। इन जातकों को अपने सहकर्मियों के साथ अहंकार की वजह से होने वाले विवाद से बचना होगा।

आपके लिए सबसे अच्छा अपने काम पर ध्यान देना होगा। आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। वहीं, पारिवारिक जीवन सुखद और संतुलित रहेगा। आप परिवार के साथं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं या फिर धार्मिक कार्यों जैसे पूजा-पाठ में भाग ले सकते हैं। हालांकि, पिता की सेहत पर ध्यान दें और उनकी देखभाल करने से उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध का सिंह राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सतर्क 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर लग्न भाव के स्वामी के रूप में आपके बारहवें भाव में होगा। ऐसे में, यह समय विदेश यात्रा या फिर विदेश में काम करने के लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन, इसी समय आपको अपने धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधान रहना होगा और आर्थिक जीवन में अनुशासन बनाकर चलना होगा। साथ ही, आपको हद से ज्यादा धन ख़र्च करने या जल्दबाज़ी में चीज़ें खरीदने से बचना होगा। 

स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देना होगा क्योंकि बुरी आदतें आपकी सेहत को बिगाड़ने का काम कर सकती है। साथ ही, आप अपनी पार्टनर का भी ध्यान रखें। काम में बदलाव और अत्यधिक जिम्मेदारियों की वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, आप इसको पार करने में सक्षम होंगे। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर आपके आठवें भाव में होगा और ऐसे में, आपको अपने पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि, इस समय आपको गंभीरता से लेना होगा। आर्थिक जीवन में आपको बेहद सावधानी बरतनी होगी क्योंकि जल्दबाज़ी में निवेश करने और उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। 

आपको बिना पूरी जानकारी के कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। पिता की सेहत में सुधार के अलावा आप इस अवधि में ज्योतिष, रहस्यों और आध्यात्मिक विचारों के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों को धैर्य बनाए रखना होगा, क्योंकि छोटी-मोती बातें तनाव पैदा कर सकती है। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

बुध का सिंह राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • भगवान विष्णु की पूजा करें और रोजाना विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें। 
  • बुधवार के दिन “ॐ बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें। 
  • वाणी में स्पष्टता, तर्क और विनम्रता बनाए रखने का प्रयास करें। 
  • परिवार की महिला रिश्तेदारों जैसे बहन या मौसी के साथ अपने संबंध मज़बूत बनाए रखें। 
  • बुधवार के दिन गणेश जी को मोदक और दूर्वा घास अर्पित करें। 
  • गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।
  • बुध गोचर की अवधि में किन्नरों का सम्मान करें और उन्हें कुछ भेंट करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. बुध का सिंह राशि में गोचर कब होगा?

बुध का सिंह राशि में गोचर 22 अगस्त 2026 को होने जा रहा है। 

2. बुध के सिंह राशि में प्रवेश का लाभ सबसे ज्यादा किस राशि को होगा?

मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि और वृश्चिक राशि को सबसे ज्यादा लाभ होगा। 

3. बुध के इस गोचर के दौरान किन राशियों की समस्याएं बढ़ेंगी?

इस गोचर की अवधि में कन्या और मकर राशि को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।