नए साल में राहु-केतु के नक्षत्र में हो रहा है परिवर्तन, राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

ज्‍योतिषशास्‍त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत महत्‍वपूर्ण माना जाता है। जब कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इससे देश और दुनिया में तो बड़े बदलाव आते ही हैं लेकिन इसका गहरा असर मानव जीवन पर भी देखने को मिलता है। राशि के अलावा ग्रह एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में भी विचरण करते हैं और इसका असर भी सभी राशियों पर देखने को मिलता है।

Varta Astrologers

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

01 जनवरी, 2024 को राहु रेवती नक्षत्र के तीसरे और केतु चित्रा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश कर चुके हैं। इससे राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 

आगे जानिए कि 01 जनवरी को राहु-केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ मिलने के संकेत हैं और किन राशियों वाले जातकों के जीवन में संकट आ सकता है।

राहु-केतु नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

इस राशि के सातवें भाव में राहु और केतु रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। वहीं जिन लोगों के विवाह में रुकावटें या बाधा आ रही हैं, तो उनकी समस्‍याएं भी अब दूर हो जाएंगी। आपके विवाह के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। पार्टनरशिप में व्‍यवसाय करने वाले लोगों के लिए भी अच्‍छा समय है।

मेष राशिफल 2024 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के छठे भाव में राहु और केतु विराजमान रहेंगे। इस दौरान आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अगर वृषभ राशि के जातकों की कोई शुभ महादशा चल रही है, तो उन्‍हें विदेश में बसने का अवसर तक मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्‍त होगी। वृषभ राशि के लोगों की कुंडली में शुक्र के शुभ स्‍थान पर होने पर ये अपने शत्रुओं को परास्‍त करने में सक्षम होंगे।

वृषभ राशिफल 2024 

मिथुन राशि

राहु और केतु मिथुन राशि के पांचवे भाव में उपस्थित रहेंगे। इनके प्रभाव से आपके प्रेम संबंध में परेशानियां आने के संकेत हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। वहीं छात्रों का पढ़ाई पर से ध्‍यान भटकने की आशंका है। संतान की ओर से भी कोई बुरी खबर मिल सकती है। रचनात्‍म‍क क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए अच्‍छा समय है।

मिथुन राशिफल 2024

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

कर्क राशि

राहु और केतु कर्क राशि के चौथे भाव में विराजमान हैं और इसकी वजह से कर्क राशि के लोगों की मां की सेहत में गिरावट आने की आशंका है। केतु के अशुभ प्रभाव के कारण आपके परिवार में क्‍लेश होने के आसार हैं। पारिवारिक शांति भंग हो सकती है।

कर्क राशिफल 2024

सिंह राशि

राहु और केतु सिंह राशि के तीसरे भाव में रहेंगे। अगर सिंह राशि के लोगों की जन्‍मकुंडली में मंगल शुभ स्‍थान में बैठे हैं, तो इस योग से आपके साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके प्रियजनों के साथ रिश्‍ते खराब हो सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है इसलिए संभलकर रहें।

सिंह राशिफल 2024

कन्‍या राशि

राहु और केतु कन्‍या राशि के दूसरे भाव में विराजमान हैं और इस परिवर्तन का असर आपकी वाणी पर पड़ सकता है। आपकी बोली में तीखापन आ सकता है और इस वजह से लोग आपको गलत समझ सकते हैं। परिवार के सदस्‍यों के बीच भी दूरियां आने के संकेत हैं। 

कन्या राशिफल 2024

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

तुला राशि

राहु और केतु इस राशि के प्रथम भाव में विराजमान रहेंगे। इससे आपके अंदर रचनात्‍मकता बढ़ेगी और आप पूरी ईमानदारी के साथ अपने निर्णय ले पाएंगे। इस समय आपके अनुसंधान और अध्‍ययन के कार्यों में लिप्‍त रहने के अधिक योग बन रहे हैं।

तुला राशिफल 2024

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

वृश्चिक राशि

राहु और केतु आपकी राशि के बारहवें घर में बैठे हैं और अगर इसके साथ आपकी कुंडली में अन्य ग्रह अनुकूल स्थिति में बैठे हैं, तो इस समय अध्‍यात्‍म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। आप धार्मिक मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे। इस समय आपकाे विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। इसके साथ ही आपको विदेश से लाभ मिलने की भी संभावना है।

वृश्चिक राशिफल 2024

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

धनु राशि

आपके ग्‍यारहें भाव में राहु और केतु रहने वाले हैं। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मज़बूत है, उनके लिए केतु आर्थिक संपन्‍नता का कारक बन सकता है। आपको पैसों की तंगी महसूस नहीं होगी और आपको अपने भाग्‍य का साथ मिलेगा। आप अपनी मेहनत से सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचने में भी सफल होंगे। आप आर्थिक स्‍तर पर समृद्ध महसूस करेंगे।

धनु राशिफल 2024

मकर राशि

राहु और केतु मकर राशि के दसवें भाव में मौजूद हैं। मकर राशि के लोगों की बुद्धि में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपका अपने पिता के साथ विवाद हो सकता है। व्‍यापारियों को भी कड़ी मेहनत करने के बाद ही अपने काम में सफलता मिलने की संभावना है। कोई बात आपको परेशान कर सकती है। इस समय आपका सारा ध्‍यान अपने करियर और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने पर रहने वाला है।

मकर राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कुंभ राशि

राहु और केतु कुंभ राशि के नौवें भाव में मौजूद हैं। आपका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होगा और आप अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। हालांकि, पैसों की बचत करने के आपके प्रयास विफल हो सकते हैं। व्‍यापारियों को उन्‍नति मिलेगी और पिता के साथ चल रही अनबन भी अब खत्‍म हो सकती है। आप अध्‍यात्‍म में अधिक रुचि दिखाएंगे। आपके लिए लंबी दूरी की आध्‍यात्मिक यात्राओं के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल 2024

मीन राशि

राहु और केतु आपके आठवें घर में बैठे हैं और इसकी वजह से मीन राशि के लोगों की सेहत में गिरावट आने की आशंका है। केतु की वजह से आपके जीवन में समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। कुल मिलाकर आपको इस समय बहुत सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशिफल 2024

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.