पौष अमावस्या 2024: जानें कब है साल की पहली अमावस्या; इन उपायों से दूर होंगी सारी समस्याएं!

एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको पौष अमावस्या के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, इस अमावस्या के महत्व, पूजा विधि, इस दौरान पढ़ी जाने वाली पौराणिक कथा के बारे में भी बताएंगे और इस दिन किए जाने वाले खास उपाय के बारे में भी विस्तार से जानकारी देंगे। बता दें कि पौष अमावस्या की तिथि 11 जनवरी 2024 को पड़ रही है। यह नए साल की पहली अमावस्या होगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं पौष अमावस्या के बारे में।

Varta Astrologers

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या के नाम से जाना जाता है,  जिसे दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। अमावस्या तिथि के दिन स्नान दान के साथ-साथ पितरों का तर्पण, पिंडदान व भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की पूजा का विधान है। पुराणों के अनुसार, इस दिन गंगा-स्नान करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं पौष अमावस्या की तिथि व समय।

पौष अमावस्या 2024 : तिथि व समय

पौष अमावस्या 11 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को है और यह अमावस्या साल 2024 की पहली अमावस्या है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि का आरंभ 10 जनवरी 2024 से होगी।

अमावस्या आरम्भ : 10 जनवरी 2024 बुधवार की शाम 8 बजकर 13 मिनट से 

अमावस्या समाप्त : 11 जनवरी 2024 गुरुवार की शाम 05 बजकर 29 मिनट तक।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

पौष अमावस्या का महत्व

पौष अमावस्या को देवी-देवताओं की पूजा करने और मृत पूर्वजों के लिए अनुष्ठान करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस अमावस्या को सौभाग्य लक्ष्मी मास के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह माना जाता है कि पौष अमावस्या की पूर्व संध्या पर देवी लक्ष्मी के दो रूपों धन लक्ष्मी और धान्य लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कभी भी जातक को धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष महत्व है, ऐसा करने से व्यक्ति को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

पौष अमावस्या के दिन करें इस विधि से पूजा

  • पौष अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले उठकर गंगा स्नान करें। अगर आप गंगा या अन्य नदी में स्नान करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो घर में ही नहाने वाले पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान करें।
  • इसके बाद अपने इष्ट देवताओं का ध्यान करें।
  • स्नान के बाद तांबे लोटे में जल भरें और उसमें लाल फूल, चावल डाल लें और सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। इस दौरान ‘ऊँ सूर्याय नम:’ मंत्र का लगातार जाप करें।
  • इसके बाद घर के मंदिर में पूजा करें। साथ ही, देवी-देवताओं को स्नान कराएं, उन्हें वस्त्र और पुष्प अर्पित करें और भोग स्वरूप खीर चढ़ाएं। 
  • पितृ दोष से निजात पाने के लिए और पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन चावल की खीर बनाकर, गोबर के उपले या कंडे की कोर जलाकर, उस पर पितरों के निमित्त खीर का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद थोड़ा-सा पानी लेकर अपने दायें हाथ की तरफ, यानी भोग की बाईं तरफ में छोड़ दें। इसके अलावा,  गाय, कौवा, कुत्ता के लिए भोजन निकालने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
  • इस दिन एक लोटे में जल भरकर, उसमें गंगाजल, थोड़ा-सा दूध, चावल के दाने और तिल डालकर दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके पितरों का तर्पण करना चाहिए।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

पौष अमावस्या की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक ब्राह्मण था जो बेहद गरीब था। उसकी एक सुंदर, गुणवान और संस्कारी बेटी थी लेकिन उसका विवाह नहीं हो पा रहा था। एक दिन उस गरीब ब्राह्मण के घर पर एक साधु आए और ब्राह्मण ने साधु की बहुत सेवा की। ब्राह्मण ने साधु की सेवा से खुश होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। ब्राह्मण ने अपनी कन्या के विवाह के लिए साधु से उपाय पूछा। साधु ने उपाय बताते हुए कहा कि यहां से कुछ दूरी पर एक परिवार रहता है। यदि वह हर रोज जाकर उसकी पत्नी की सेवा करें तो इसके विवाह में आ रही अड़चन दूर हो जाएगी। अगले दिन सुबह उठकर कन्या उनके घर जाकर साफ सफाई करके अपने घर वापस लौटती है। उस घर में रहने वाली स्त्री यह देखकर हैरान हो जाती है कि रोज-रोज उसके जगने से पहले घर की सफाई करके चला जाता है।

कुछ दिन बाद उस महिला ने ब्राह्मण की पुत्री को ऐसा करते हुए देख लिया और पूछने लगी कि आप कौन हैं और क्यों रोज सुबह उनके घर की साफ-सफाई करती हैं। तब कन्या ने साधु द्वारा बताई गई सारी बातें महिला को बताई। तब महिला ने उस कन्या की सेवा से खुश होकर जल्द विवाह होने का आशीर्वाद दिया लेकिन जैसे ही महिला ने यह आशीर्वाद दिया तुरंत ही उसके पति की मृत्यु हो गई। फिर भी उसने हार नहीं पानी और अपने आंगन में लगे हुए पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करके भगवान विष्णु से अपने पति को पाने के लिए प्रार्थना की। उस दिन पौष अमावस्या थी। भगवान की कृपा से उसका पति फिर से जीवित हो गया। माना जाता है कि पौष अमावस्या के दिन जो जातक पीपल की परिक्रमा करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

पौष अमावस्या के दिन जरूर करें ये खास उपाय

माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

पितरों को प्रसन्न करने के लिए

पौष अमावस्या के दिन अपने पितरों को प्रसन्न करने व उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पीपल के पेड़ की जड़ में गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पीले पुष्प चढ़ाएं। इस दौरान ‘ॐ पितृभ्य: नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

यदि आप जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिन आटे की गोलियां बनाकर नदी या तालाब में जातक मछलियों को खाने के लिए डालें।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

पौष अमावस्या के दिन घातक बीमारियों से छुटकारा पाने और स्वस्थ जीवन प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें भोग में खीर के साथ तुलसी जरूर अर्पित करें क्योंकि माना जाता है कि भगवान विष्णु को तुलसा अति प्रिय है। ऐसा करने से आप गंभीर से गंभीर समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए

पौष अमावस्या के दिन चांदी के नाग और नागिन की पूजा करें और उन्हें दूध दें। माना जाता है कि ऐसा करने से कालसर्प दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

पौष अमावस्या के दिन ब्राह्मणों को घर बुलाकर उनकी सेवा करें और उन्हें भोजन खिलाएं व अपने सामर्थ्य अनुसार दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.