सावधान: कहीं आपने भी अपने घर के मंदिर में तो नहीं रखी देवी-देवताओं की ऐसी मूर्ति?

अगर सब कुछ अच्छा करने के बावजूद आपके घर में बिना वजह ही लड़ाईया बढ़ने लगी हो या बार-बार कोई बीमार पड़ रहा हो या घर का वातावरण नकारात्मक होने लग रहा है तो मुमकिन है कि, आपके घर में वास्तु दोष मौजूद हो सकता है। हालांकि कई बार लोगों की इस बात की भनक भी नहीं होती है कि उनके जीवन पर वास्तु दोष का साया है। ऐसे में हम गलतियां या अनजाने में की जा रही कुछ नादानी बार-बार करते रहते हैं जिसकी वजह से वास्तु दोष का दुष्प्रभाव हमारे जीवन में और गाढ़ा होने लगता है।

वास्तु विशेष इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे घर के मंदिर और उससे जुड़े वास्तु दोष के बारे में। घर का मंदिर एक ऐसी जगह होती है जहां पर आपको शांति का अनुभव होता है। लोग परेशान होते हैं तो मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियों के समक्ष जाकर बैठते हैं, पूजा-पाठ करते हैं जिससे उनके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे। हालांकि कई बार मंदिर में हमारी अनजाने में की गई गलतियों की वजह से वास्तु दोष हो जाता है। इसकी एक सबसे बड़ी वजह है मंदिर में ऐसी मूर्तियों और प्रतिमाओं का होना जो असल में वास्तु दोष की वजह बनती हैं।

जानते हैं कि घर के मंदिर में भगवान और देवी देवताओं की कैसी मूर्तियां हमें भूल से भी नहीं रखनी चाहिए 

  • सबसे पहली बात तो यह कि, घर का मंदिर चाहे बना हुआ हो या मंदिर रखा गया हो हमेशा ईशान कोण में होना चाहिए। 
  • इसके अलावा वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में कभी भी काली माता, राहु, केतु, भैरव की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। इन सभी देवी देवताओं को उग्र देवी देवता का दर्जा दिया गया है और ऐसे में इन्हें घर के मंदिर में रखना वास्तु के अनुसार सही नहीं माना जाता है। 
  • घर के मंदिर में देवी देवताओं की टूटी हुई तस्वीर या प्रतिमा या मूर्ति भूल से भी न रखें। मंदिर में जो भी तस्वीर स्थापित हो वह भी खुश मुद्रा में आशीर्वाद देते हुए होनी चाहिए। कहा जाता है कि, इस स्थिति में मौजूद देवी-देवताओं की कृपा से घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है। 
  • यदि आपके घर में बात बात पर कलह होती है तो इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि, बहुत से लोग अपने घरों के मंदिर में भगवान शिव के नटराज स्वरूप की प्रतिमा रख लेते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, भगवान शिव का यह स्वरूप तांडव की मुद्रा में होता है जो घर में कलह की वजह बन सकता है। ऐसे में मंदिर में कभी भी नटराज की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। 
  • यदि घर में शिवलिंग रखते हैं तो ध्यान रहे कि, वह आपके अंगूठे के बराबर ही हो। बड़े आकार का शिवलिंग घर में नहीं रखना चाहिए। अन्यथा इससे घर में शांति भंग हो सकती है।
  • घर के मंदिर में कभी भी खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा घर में मौजूद सभी मूर्तियां छोटी छोटी होना बेहद आवश्यक होता है। मंदिर में स्थित ये प्रतिमाएं वास्तु के हिसाब से शुभ नहीं होती है और इन्हें रखने से घर में कलह और अशांति बनने लगती है। 
  • घर के मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए। यदि घर के मंदिर में शनि देव की प्रतिमा रखी जाए तो इससे जीवन में शांति और तनाव की स्थिति बढ़ने लगती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

 आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.