सिद्धि योग और बुधादित्य जैसे शुभ योगों में मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानें तिथि और मुहूर्त!
बुद्ध पूर्णिमा 2026: बौद्ध धर्म के लिए बुद्ध पूर्णिमा अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है जो हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। बौद्ध धर्म की तरह ही हिंदू धर्म में भी बुद्ध पूर्णिमा को विशेष महत्व प्राप्त है और इसे प्रत्येक वर्ष बुद्ध जयंती के रूप में देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए यह पूर्णिमा बहुत ख़ास हो जाती है। यह पूर्णिमा बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष मायने रखती है। देश-विदेश में स्थित भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध के मंदिरों में बुद्ध पूर्णिमा की अलग ही रौनक देखने को मिलती है।
ऐसे में, बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बेहद ख़ास होता है। बता दें कि इस त्योहार को सिर्फ़ भारत में नहीं, बल्कि म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में बहुत आस्था, भक्ति और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में, एस्ट्रोसेज एआई के इस खास ब्लॉग में आपको “बुद्ध पूर्णिमा 2026” से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ समय क्या रहेगा, यह भी बताया जाएगा। इसके अलावा, इस दिन का धार्मिक महत्व, पौराणिक कथा और बुद्ध पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपायों से भी आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए सबसे पहले जानते हैं और इस दिन की तिथि और पूजा का समय।
बुद्ध पूर्णिमा 2026: तिथि एवं पूजा मुहूर्त
बुद्ध पूर्णिमा, बौद्ध धर्म का एक लोकप्रिय त्योहार है जो भगवान बुद्ध को समर्पित एक पवित्र पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती, पीपल पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, हर साल बुद्ध पूर्णिमा का पर्व अप्रैल या मई के महीने में आता है। इस तिथि का संबंध भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महानिर्वाण दिवस से भी है इसलिए इस दिन का धार्मिक महत्व है। आइए अब नज़र डाल लेते हैं बुद्ध पूर्णिमा की तिथि और मुहूर्त पर।
बुद्ध पूर्णिमा 2026 की तिथि: 01 मई 2026, शुक्रवार
पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 30 अप्रैल 2026 की रात 09 बजकर 15 मिनट से,
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 01 मई 2026 की रात 10 बजकर 55 मिनट तक
नोट: उदया तिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा 2026 का पर्व 01 मई 2026 को मनाया जाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुद्ध पूर्णिमा पर बनेंगे शुभ योग
साल 2026 की बुद्ध पूर्णिमा कई मायनों से बेहद ख़ास रहने वाली है क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ और शुभ योगों का संयोग बन रहा है। बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ज्योतिष में माने जाने वाले दो बेहद शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है और ऐसे में, इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। बुद्ध जयंती पर पहले सिद्धि योग बनेगा और इसके बाद सूर्य और बुध ग्रह के मेष राशि में बैठे होने के कारण बुधादित्य योग बनने जा रहा है। ऐसे में, सिद्धि योग और बुधादित्य योग में बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का पूजन कल्याणकारी साबित होगा। साथ ही, इस दिन किए गए कार्यों में सकारात्मक परिणामों के साथ-साथ सफलता की प्राप्ति होगी।
आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा 2026 का धार्मिक महत्व।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
बुद्ध पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
अगर हम बात करें धार्मिक महत्व की, तो बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा और पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को बौद्ध और हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है।
बता दें कि हर माह आने वाली पूर्णिमा तिथि सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती है इसलिए इस दिन भक्त श्रीहरि की पूजा विधि-विधान से करते हैं और उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं। वहीं, वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ था और इस दिन ही उन्हें निर्वाण की प्राप्ति हुई थी। इस वजह से बुद्ध जयंती को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान बुद्ध को जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु का नौवां अवतार माना जाता है। इसी वजह से इन्हें देवता का दर्जा दिया गया है जो इनके उपदेशों को जीवन में अपनाने के लिए आपको प्रेरित करते हैं। भगवान बुद्ध के अनुयायी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि एशिया के कई देशों में पाए जाते हैं। यही कारण है कि बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भारत के साथ-साथ श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड और अन्य एशियाई देशों में भी बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
भारत के बिहार में स्थित बोधगया नामक स्थान का संबंध भगवान बुद्ध से है जिसे बहुत पवित्र तीर्थस्थान माना गया है। यहां स्थित महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्म के अनुयायियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान बुद्ध ने कठोर तपस्या की थी और बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बोधगया पहुंचकर भगवान बुद्ध के दर्शन करते हैं। इस दिन बोधि वृक्ष की पूजा विशेष रूप से की जाती है। श्रद्धालु व्रत रखते हैं, ध्यान करते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही, इस दिन भगवान बुद्ध के साथ-साथ चंद्र देव और भगवान विष्णु की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है।
सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा को अत्यंत शुभ माना जाता है। इस शुभ अवसर पर गंगा नदी सहित कई अन्य पवित्र तीर्थ स्थलों पर स्नान करना पुण्यदायक माना जाता है। ऐसा करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है। मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा के समय सूर्य ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में स्थित होता हैं और ऐसे में, इस दिन नियमपूर्वक व्रत, पूजन और दान-पुण्य करने से जातक को जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
ज्योतिष में बुद्ध पूर्णिमा का महत्व
ज्योतिष के अनुसार, गौतम बुद्ध की कुंडली में चंद्रमा तुला राशि में, कर्क लग्न में सूर्य और मंगल देव विराजमान थे। बुद्ध भगवान की कुंडली की विशेषता यह थी कि चंद्र ग्रह की दृष्टि एक साथ पांच ग्रहों शनि, सूर्य, शुक्र, मंगल और बृहस्पति पर पड़ रही थी। इन्होने उनके दिमाग को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया।
भगवान बुद्ध की कुंडली में ग्रहों की स्थिति दर्शाती है कि अच्छा स्वास्थ्य, जीवन में सच्चा आनंद और शांति की प्राप्ति के लिए आपको सर्वप्रथम अपने मन को समझना होगा और उसकी आवाज़ को पहचानना होगा। आपको अपने मन और इच्छाओं से मुक्ति पाने के लिए मन को नियंत्रित करना होगा। ऐसा करने की स्थिति में अच्छाइयों का प्रवाह आपकी तरफ होगा जिससे आप आत्मज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। कुंडली में चंद्र ग्रह की मज़बूत स्थिति से आपका मन संतुलित होता है।
यदि आपका जन्म भी भगवान बुद्ध की तरह पूर्णिमा के दौरान हुआ है, तो आप स्वाभाविक रूप से आदर्शवादी हो सकते हैं। ऐसे में, यह व्यक्ति अपना ज्यादातर समय सत्य की खोज में बिता सकते हैं। साथ ही, सांसारिक रिश्तों और मोहमाया में लिप्त होना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जीवन के एक पड़ाव पर आकर आप सांसारिक सुखों से मुँह मोड़कर आध्यात्मिकता के मार्ग पर भी जा सकते हैं या फिर अपना जीवन दूसरों के हित के लिए भी समर्पित कर सकते हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
बुद्ध पूर्णिमा पर पाएं धर्मराज का आशीर्वाद
शायद ही आप जानते होंगे कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन धर्मराज पूजन का भी विशेष महत्व होता है। इस शुभ अवसर पर श्रीहरि विष्णु, भगवान बुद्ध के साथ-साथ मृत्यु के देवता धर्मराज की पूजा की भी परंपरा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर जल से भरे कलश, जूते, छाता, पंखा, सत्तू, पकवान आदि का दान करना कल्याणकारी होता है।
मान्यता है कि जो व्यक्ति बुद्ध पूर्णिमा की शुभ तिथि पर इन सभी वस्तुओं का दान अपनी क्षमता के अनुसार करता है, उसको गोदान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, धर्मराज की कृपा सदैव भक्त पर बनी रहती है और उसे अकाल मृत्यु से भी सुरक्षा की प्राप्ति होती है।
बुद्ध पूर्णिमा 2026 पर क्या करना चाहिए?
बुद्ध पूर्णिमा 2026 के पावन अवसर पर जातक सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठें और घर की साफ-सफाई करें।
इसके बाद, स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। साथ ही, पूरे दिन नियमपूर्वक व्रत का पालन करें।
रात को चंद्रदेव की पूजा करें और उन्हें धूप, फूल, अन्न, दीप और गुड़ आदि सामग्री अर्पित करें।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन मंदिर जाएं और भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं।
इसके अलावा, श्रीहरि की विधि-विधानपूर्वक पूजा करें।
यदि संभव हो, तो बुद्ध पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान जरूर करें। ऐसे में, आप नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। इससे पूर्वजन्म के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
इस पूर्णिमा पर दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है इसलिए बुद्ध पूर्णिमा पर ब्राह्मणों को जल से भरा हुआ मिट्टी का कलश और विभिन्न पकवान भी दान करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
2026 में बुद्ध पूर्णिमा कब है?
इस साल बुद्ध पूर्णिमा 01 मई 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
बुद्ध पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है?
मान्यताओं के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
वैशाख पूर्णिमा 2026 में कब है?
वर्ष 2026 में वैशाख पूर्णिमा 01 मई, शुक्रवार को मनाई जाएगी।
मई 2026 मासिक राशिफल: इस महीने कब-कब है बैंक अवकाश और शादी का शुभ मुहूर्त?
मई 2026 मासिक राशिफल: मई का महीना आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व रखता है क्योंकि इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आते हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार मई साल का पांचवा महीना है और यह महीना वसंत ऋतु के चरम पर और प्रकृति के पूर्ण रूप से खिलने पर आता है। मई मास में 31 दिन होते हैं। इस महीने के दौरान जहां एक ओर उत्तरी गोलार्ध में वसंत ऋतु का आगमन होता है वहीं दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु का मौसम रहता है।
इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको मई महीने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में अवगत कराएंगे। इस माह में आने वाले व्रत, त्योहारों और कब-कब सार्वजनिक अवकाश हैं? इस बारे में भी आपको बताएंगे। तो आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं कि मई का महीना क्या लेकर आएगा आपके लिए।
मई मास की शुरुआत शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर चित्रा नक्षत्र में 01 मई, 2026 को होगी और इसका समापन 31 मई, 2026 को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ज्येष्ठा नक्षत्र में रविवार के दिन होगा।
मई 2026 मासिक राशिफल: पांचवा महीना कैसे बना मई
सबसे पहले रोमुलस द्वारा बनाए गए रोमन कैलेंडर में मई तीसरा महीना हुआ करता है और तब साल में केवल दस महीने ही थे और 304 दिन थे। इससे सर्दियों के दौरान 61 दिनों का अंतराल रह जाता था।
713 ईसा पूर्व में राजा नुमा पोम्पीलियस ने इस कैलेंडर में कुछ बदलाव किए। उन्होंने कैलेंडर में जनवरी और फरवरी को भी जोड़ दिया जिससे साल में 12 महीने हो गए और मई तीसरे से पांचवा महीना बन गया।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मई 2026 मासिक राशिफल: मई में मौसम
मई के दौरान उत्तरी गोलार्ध के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्मी पड़ती है। इस दौरान दिन लंबे और तापमान गर्म रहता है। खिलते हुए फूल, हरे भरे बगीचे और ताजी पत्तियां विकास और नई शुरुआत का संकेत देती हैं।
वहीं दक्षिणी गोलार्ध में मई के दौरान पतझड़ का मौसम रहता है। इस समय मौसम ठंडा होता है। इस दौरान यहां पर लोग सर्दी के आने का इंतज़ार और तैयारी करते हैं।
मई 2026 मासिक राशिफल: मई का अर्थ क्या है
लैटिन भाषा में मई को मैयस कहते हैं और इस महीने का नाम ग्रीक देवी के नाम पर रखा गया था। ऐसा माना जाता है उस देवी का संबंध रोमन उर्वरता की देवी बिना डीया से था। इस देवी का त्योहार मई के महीने में आता है।
मई के नाम को लेकर रोमन कवि ओविड की एक और व्याख्या सामने आती है जिसके अनुसार मई का नाम मैयोरस के नाम पर रखा गया था जिसका लैटिन में मतलब होता है बुजुर्ग।
एक अन्य मान्यता के अनुसार बताया जाता है कि मई महीने की उत्पत्ति रोमन कैलेंडर से हुई थी और इसका नाम माया मजेस्टा के नाम पर रखा गया था। इस रोमन देवी का फर्टिलिटी एवं धरती का पोषण करने से संबंध है। प्राचीन समय में इस देवी की पूजा के लिए रोम के वासियों ने कई पर्व और उत्सव मनाए जिनका उद्देश्य फसलों को बढ़ाने और प्रकृति की समृद्धि के उत्सव को मनाना था। ग्रीक पौराणिक कथाओं में भी मई के महीने का महत्व है क्योंकि माया प्लेइडीस नामक अप्सराओं के समूह की एक सदस्य थीं जिनका संबंध वसंत ऋतु और पुनर्जन्म से था।
आगे जानिए कि मई 2026 में किस तिथि पर किस ग्रह का गोचर होने जा रहा है।
01 मई, 2026 को रात्रि 11 बजकर 08 मिनट पर बुध मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। वह तर्क का कारक हैं और स्त्री तत्व वाला ग्रह है।
11 मई 2026, सोमवार को दोपहर 12:50 बजे मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जब मंगल अपनी ही राशि में गोचर करता है, तब उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
14 मई, 2026 को प्रातः 10:35 बजे शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर इसलिए भी विशेष है क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो शुक्र के मित्र ग्रह माने जाते हैं। मित्र राशि में गोचर करने पर शुक्र अपनी सकारात्मक ऊर्जा को और अधिक प्रभावी रूप से व्यक्त करते हैं।
15 मई, 2026 को रात्रि 00:18 बजे, बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
15 मई, 2026 को शुक्रवार को प्रातः 06:00 बजे सूर्य देव शुक्र ग्रह की स्वामित्व वाली वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जब सूर्य वृषभ राशि में गोचर करता है, तब यह स्थिरता, धैर्य, आर्थिक योजनाओं और भौतिक सुख-सुविधाओं पर विशेष प्रभाव डालता है।
बुध ग्रह 26 मई 2026 की रात 11 बजकर 19 मिनट पर वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं।
बुध ग्रह 29 मई, 2026 की सुबह 11 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
शाम 7 बजकर 55 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक
02 मई 2026
शनिवार
हस्त
सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक
03 मई 2026
रविवार
स्वाती
शाम 06 बजकर 57 मिनट से 04 मई की सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक
मई 2026 मासिक राशिफल: कर्णवेध संस्कार के लिए मुहूर्त
मई 2026 में संतान का कर्णवेध संस्कार संपन्न करवाने के लिए निम्न शुभ मुहूर्त हैं।
तारीख
समय
3 मई 2026
07:39-13:22, 15:39-20:15
4 मई 2026
06:47-10:58
9 मई 2026
06:28-08:23, 10:38-17:32
10 मई 2026
06:24-08:19, 10:34-17:28
14 मई 2026
06:08-12:39, 14:56-18:23
15 मई 2026
08:00-10:14
मई 2026 मासिक राशिफल: सार्वजनिक अवकाशों की सूची
तिथि
अवकाश
राज्य
01 मई 2026 (शुक्रवार)
महाराष्ट्र दिवस
महाराष्ट्र
01 मई 2026 (शुक्रवार)
बुद्ध पूर्णिमा
अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल
01 मई 2026 (शुक्रवार)
मजदूर दिवस
असम, बिहार, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, पुडुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
09 मई 2026 (शनिवार)
गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
16 मई 2026 (शनिवार)
राज्य दिवस
सिक्किम
26 मई 2026 (मंगलवार)
काजी नजरूल इस्लाम जयंती
त्रिपुरा
27 मई 2026 (बुधवार)
बकरीद/ईद-उल-अजहा
राष्ट्रीय अवकाश (अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, सिक्किम आदि राज्यों को छोड़कर)
जिन लोगों का जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच होता है, उनकी वृषभ राशि होती है और जिन लोगों का जन्म 21 मई से 20 जून के बीच होता है उनकी मिथुन राशि होती है। वृषभ राशि संतुलन, ईमानदारी और सौंदर्य के लिए प्रेम का प्रतीक है वहीं मिथुन राशि जिज्ञासा, परिवर्तन को स्वीकार करने और बुद्धिमानी को दर्शाती है। इस माह में जन्मे जातकों का भाग्यशाली रत्न पन्ना स्टोन होता है जो कि पुनर्जन्म, बुद्धि और संपन्नता का कारक है।
इस महीने में पैदा होने वाले लोगों का बर्थस्टोन पन्ना होता है। इस रत्न के स्वामी बुध ग्रह हैं जिन्हें बुद्धि और व्यवसाय का कारक माना जाता है।
मई में जन्मे लोगों के लिए शुभ रंग, अंक, रत्न और दिन
अगर आपका जन्म मई माह में हुआ है, तो यहां आप जान सकते हैं कि आपके लिए शुभ रंग, अंक, रत्न और दिन कौन-सा है।
शुभ रंग: इन जातकों के लिए हरा और नीला रंग शुभ होता है। ये रंग विकास, स्थिरता और ज्ञान के प्रतीक हैं।
शुभ अंक: मई में जन्मे लोगों का शुभ अंक 5, 6 और 9 होते हैं।
शुभ रत्न: वृषभ राशि के लिए पन्ना और मिथुन राशि के लिए अगेट है। ये रत्न इनके जीवन में स्पष्टता, रचनात्मकता और शक्ति को बढ़ाते हैं।
शुभ दिन: जिनका जन्म मई में हुआ है, उनके लिए शुक्रवार और बुधवार के दिन को शुभ माना जाता है। जहां वृषभ राशि के लिए शुक्रवार का दिन प्यार और सौहार्द को दर्शाता है, वहीं बुधवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बुद्धिमत्ता और संचार को बढ़ावा देता है।
मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए मई का महीना सामान्य तौर पर मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। आपको संतान व शिक्षा से संबंधित मामलों में थोड़े अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं।
करियर: इस महीने मेहनत की तुलना में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। व्यापार से जुड़े मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। दूर के स्थान से संबंध रखने वाले लोगों को अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा ले रहे छात्रों को औसत परिणाम मिलने की उम्मीद है। मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुल मिलाकर, शिक्षा के मामले में यह महीना काफ़ी हद तक बेहतर रहेगा।
पारिवारिक जीवन: आप अपने परिजनों से बात करते समय उचित और मधुर शब्दों का प्रयोग करें। गृहस्थ जीवन सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: शनि की स्थिति प्रेम संबंधों को कमजोर करने का काम कर सकती है। प्रेम जीवन के लिए यह महीना मिले-जुले या फिर औसत रहने का अनुमान है।
आर्थिक जीवन: लाभ के मामले में मई का महीना औसत रहेगा। विदेश या फिर दूर स्थान से संबंध रखने वाले लोगों को अचानक से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। इस समय सिर दर्द, आंखों में जलन या फिर बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
मई 2026 मासिक राशिफल कहता है कि इस महीने वृषभ राशि के लोगों को कुछ मामलों में सूर्य ग्रह अच्छे परिणाम दे सकते हैं। वहीं बृहस्पति से अच्छे परिणामों की उम्मीद की जा सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, फिर भी परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। व्यर्थ के विवाद से बचें। व्यापार में सब कुछ पूरी तरह से अनुकूल रहे, इस बात में थोड़ा संदेह है।
शिक्षा: इस महीने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की बजाय अन्य मामलों में ज्यादा लग सकता है। एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करें।
पारिवारिक जीवन: अगर आप छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ नहीं बनाएंगे, तो पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घर-परिवार में कुछ अच्छे कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में कुछ कठिनाईयां बनी रह सकती हैं। यह महीना दांपत्य जीवन के लिए मिलाजुला रहेगा।
आर्थिक जीवन: इस महीने आप पर्याप्त बचत कर सकेंगे और व्यर्थ के खर्चों को काफी हद तक रोक सकेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। लेकिन, यह महीना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा रहेगा। कोई भारी-भरकम सामान उठाने से बचें।
मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने मिथुन राशि वालों को सूर्य ग्रह मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। शनि और राहु ग्रह का गोचर आपको मिले-जुले फल दे सकता है।
करियर: व्यापार में जोख़िम उठाना ठीक नहीं रहेगा। इस समय भागदौड़ भी अधिक हो सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल थोड़ा नकारात्मक रह सकता है।
शिक्षा: लग्जरी वस्तुओं की ओर आकर्षित होने की वजह से छात्रों का पढ़ाई पर से ध्यान भटक सकता है। शिक्षा के मामले में यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है।
पारिवारिक जीवन: परिवार में कभी-कभार कुछ मामलों में कहासुनी देखने को मिल सकती है। कभी-कभी पारिवारिक सदस्यों के बीच बहस होने की आशंका है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिलेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। आर्थिक जीवन: आपको आर्थिक मामलों में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। लोन लेने में सफलता मिल सकती है। आप अपनी मेहनत के अनुरूप आर्थिक उपलब्धियां प्राप्त करते रहेंगे।
स्वास्थ्य: आपको स्वास्थ्य से संबंधित कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। आपको सिर दर्द या बुखार आदि परेशान कर सकते हैं। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा।
उपाय: निःसंतान लोगों की सहायता करें और उनका आशीर्वाद लें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
कर्क राशि
मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार कर्क राशि वाले इस महीने सूर्य से अच्छे परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। शुक्र इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं।
करियर: आपकी मेहनत सफल होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। सहकर्मियों के साथ संबंधों को काफी अच्छे से निभाने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: प्रोफेशनल स्टडीज़ प्राप्त करने वाले विद्यार्थी काफी अच्छा कर सकेंगे। सेना और सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों की तैयारी करने वाले छात्रों का प्रदर्शन अनुकूल रहेगा।
पारिवारिक जीवन: परिवारजनों में गलतफहमियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। लोग एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपनी लव लाइफ में बेवजह के क्रोध और विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन में कोई नई परेशानी नहीं आएगी, लेकिन पुरानी परेशानियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा।
आर्थिक जीवन: कुछ जरूरी कार्यों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। कभी-कभी आप लग्जरी वस्तुओं या दूसरे को इंप्रेस करने के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: पिछले महीनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। नए सिरे से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। आपको मौसम जनित बीमारियां कभी-कभी प्रभावित कर सकती हैं।
उपाय: मंगलवार के दिन गुड़ से बनी मिठाई मंदिर में चढ़ाएं।
मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने कन्या राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावना है। राहु ग्रह का गोचर छठे भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा जो आपके लिए अच्छा कहा जाएगा।
करियर: आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। व्यापार और नौकरी करने वाले दोनों के लिए यह महीना थोड़ा कठिन रहने की आशंका है।
शिक्षा: उच्च शिक्षा में शोध के विद्यार्थियों को शुभ फल प्राप्त होंगे। मन को शांत रखें और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करें, तब जाकर परिणाम बेहतर हो सकेंगे।
पारिवारिक जीवन: परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें। सदस्यों के बीच नोकझोंक हो सकती है। आप पारिवारिक जीवन का अच्छा आनंद उठा सकेंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंध में मर्यादा का पालन करना होगा। प्रेम के चक्कर में काम को नजरअंदाज करने की स्थिति में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।
आर्थिक जीवन: मई का महीना आर्थिक जीवन में आपको औसत से थोड़े बेहतर परिणाम दे सकता है। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर धन खर्च करना होगा।
स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। आपको सिर दर्द, बुखार, चोट लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने तुला राशि के लोगों को कुछ परेशानियां रह सकती हैं। मई का महीना आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा।l
करियर: व्यापार में आपको औसत परिणाम मिलेंगे। 15 मई के बाद कोई बड़ा निवेश करना उचित नहीं रहेगा। आप पूरी ऊर्जा के साथ भागदौड़ कर सकेंगे।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। कला और साहित्य से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सामान्य तौर पर शुभ फल प्राप्त होंगे।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के बीच छोटे-मोटे वाद-विवाद होने का डर है। गृहस्थ जीवन के लिए मई का महीना अनुकूल रहने की संभावना है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको लव लाइफ में छोटी-मोटी समस्याओं के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
आर्थिक जीवन: व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। लोन लेने की कोशिश करने वालों को सफलता मिल सकती है। इस दौरान विलासिता की चीजों में भी धन खर्च हो सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी है। हालांकि, आपको चोट-खरोंच लगने की आशंका है।
मई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, इस महीने बृहस्पति अनुकूलता देने में असमर्थ नजर आ रहे हैं जबकि शुक्र ग्रह मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं।
करियर: समझदारी से लिए गए व्यापारिक निर्णय अच्छे परिणाम दे सकेंगे। व्यापार को लेकर महीने के दूसरे हिस्से में कोई बड़ा जोख़िम न लें।
शिक्षा: शोध के विद्यार्थियों और पढ़ाई को लेकर सजग छात्रों के लिए यह समय फलदायी साबित होगा। सामान्य विद्यार्थियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान कोई बड़ी परेशानी नहीं आनी चाहिए।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: कोशिश करें कि रिश्ते में आपसी विवाद बिल्कुल न होने पाए। यदि किसी बात पर मतभेद होता है, तो शांत रहना समझदारी का काम होगा।
आर्थिक जीवन: थोड़ी कंजूसी दिखाकर आप अच्छी बचत कर सकेंगे। धन भाव की स्थिति सामान्य रहेगी।
स्वास्थ्य: मौसम जनित बीमारियां, सिर दर्द और बुखार इत्यादि आपको परेशान कर सकती हैं।। यदि कोई रोग आपको परेशान करता है, तो उससे आपको जल्द ही राहत मिल जाएगी।
मई मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, इस महीने धनु राशि के लोगों को सूर्य औसत से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। शुक्र से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
करियर: आप अपने व्यापार अथवा नौकरी में अच्छा कर सकेंगे। इस दौरान की गई भागदौड़ कामयाब रहेगी। आप अपने संपर्कों के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए महीने का दूसरा हिस्सा काफी अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को रह सकती हैं।
पारिवारिक जीवन: यदि आप परिवार में विवादों को शांत करने का प्रयास करेंगे तो विवाद शांत हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन में आपको सावधानी पूर्वक निर्वाह करना होगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंध में मर्यादा में रहना आपके लिए जरूरी होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि कम मिलें या कम बातें करें जिससे कम से कम संबंध सुरक्षित रहें।
आर्थिक जीवन: आप मेहनत के अनुरूप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बचत के दृष्टिकोण से इस महीने को अच्छा नहीं कहा जाएगा। यदि प्लानिंग करके धन कमाने की कोशिश करेंगे, तो आर्थिक समस्याएं परेशान नहीं करेंगी।
स्वास्थ्य: इस समय अनुचित खानपान से बचें। उचित खानपान और रहन-सहन की मदद से इस महीने स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।
मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने मकर राशि वालों को सूर्य से कुछ मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मंगल ग्रह 11 मई तक आपके तीसरे भाव में होंगे जो अनुकूल स्थिति कही जाएगी।
करियर: अगर आपको व्यापार से जुड़े निर्णय लेने हैं या नौकरी में बदलाव करना है, तो इन कार्यों को 14 मई तक संपन्न कर लें। साथ में काम करने वाली स्त्रियों के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखें।
शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी। महीने का पहला हिस्सा पढ़ाई के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में समझदारी से काम लेने पर संतुलन बना रहेगा। वहीं, लापरवाही बरतने पर राहु-केतु के दुष्प्रभाव से आपसी तालमेल बिगड़ सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपका प्रेम जीवन काफ़ी अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर आपसी अनबन भी देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए मई का महीना औसत रहेगा।
आर्थिक जीवन: आपकी आय बढ़ेगी। बचत के मामले में महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। राहु-केतु का प्रभाव अप्रत्याशित रूप से धन खर्च भी करवा सकता है।
स्वास्थ्य: धैर्य के साथ काम करने वालों को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं, लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों को चोट लगने का भय रह सकता है।
मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस महीने सूर्य के साथ बैठे होने के कारण बुध ग्रह आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। कुछ पुरानी परेशानियां पुनः आपके सामने आ सकती हैं।
करियर: नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों से शालीनता से बात करने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस महीने राहु-केतु की स्थिति की वजह से विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में आपको समस्या आ सकती है।
पारिवारिक जीवन: आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। घर-गृहस्थी में सुख-संपदा आएगी। आप उपयोगी और सुविधा प्रदान करने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: बुध महीने के पहले हिस्से में आपको औसत परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति देव और शुक्र ग्रह प्रेम जीवन में आपके पक्ष में रहेंगे।
आर्थिक जीवन: आपकी मेहनत के अनुरूप इस महीने आपकी अच्छी कमाई होगी। पुराने रुके हुए पैसे भी मिल सकते हैं। इस महीने आप अच्छी बचत कर सकेंगे।
स्वास्थ्य: यदि आपको पिछले दिनों से ही कोई स्वास्थ्य समस्या रही है, तो वह इस महीने भी आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।
मई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, मीन राशि वाले इस महीने सूर्य से बेहतर परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। बृहस्पति देव मई के महीने में आपके चौथे भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेंगे और आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं।
करियर: आप व्यापार में अच्छा कर सकेंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, लेकिन उसके अनुरूप फायदे नहीं मिल पाएंगे। व्यापार के मामले में महीना औसत रहेगा।
शिक्षा: प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में बुध ग्रह कुछ हद तक सहयोग कर सकते हैं। यदि आप मेहनती विद्यार्थी हैं, तो आप शिक्षा में अच्छा कर सकेंगे।
पारिवारिक जीवन: परिवार में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। आपको पारिवारिक जीवन में धैर्य और विनम्रता से बात करनी होगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: दांपत्य जीवन में कुछ विवाद या परेशानियां आ सकती हैं। छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, परंतु आप उन्हें आसानी से शांत भी कर सकेंगे।
आर्थिक जीवन: मेहनत के अनुरूप आपको धन की प्राप्ति होती रहेगी। नए सिरे से कोई बड़ा धन लाभ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन कोई परेशानी भी नहीं आएगी।
स्वास्थ्य: अगर पिछले दिनों या पिछले महीने आपकी तबीयत खराब रही है, तो इस महीने भी वैसी ही रहने की आशंका है। लेकिन नए सिरे से कोई समस्या नहीं आएगी।
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1. मई साल का कौन सा महीना है?
उत्तर. यह पांचवा महीना होता है।
प्रश्न 2. मई के महीने में क्या आता है?
उत्तर. इसमें वैशाख पूर्णिमा आती है।
प्रश्न 3. क्या मई में पद्मिनी एकादशी है?
उत्तर. हां, 27 मई, 2026 को पद्मिनी एकादशी है।
टैरो मासिक राशिफल 2026: मई में किसकी चमकेगी किस्मत?
टैरो मासिक राशिफल 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है।
चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।
टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे।
टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।
एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है मई 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल।
मेष राशि के लोगों को टैरो मासिक राशिफल में जस्टिस कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपको प्यार के मामले में ध्यान से परखा जा रहा है। रिश्ते के शुरुआती चरण में आपका साथी आपके व्यवहार को बड़ी बारीकी से देख सकता है। वे आपके बारे में और जानने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए अगर वे आपसे बहुत सारे सवाल पूछते हैं, तो आप हैरान या परेशान न हों। वे निजी स्तर पर आपके लिए अपनी भावनाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उनके लिए निष्पक्षता बहुत जरूरी है और वे आपको भ्रम में रखना नहीं चाहते हैं। आपको भ्रम में रखने के बजाय, यदि उन्हें लगता है कि आप दोनों का साथ में कोई भविष्य नहीं है, तो वे आपको साफ बता देंगे।
वित्तीय जीवन में आपको द चैरियट कार्ड मिला है जो कि एक शुभ संकेत है। यह कार्ड आर्थिक क्षेत्र में चुनौतियों पर विजय पाने का प्रतिनिधित्व करता है। इस कार्ड का कहना है कि यह समय उन वित्तीय समस्याओं को सुलझाने के लिए सही है, जो अब तक आपको मुश्किल लग रही थीं। इस समय आप यात्रा या परिवहन से संबंधित कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं जैसे कि आप वाहन खरीद सकते हैं या फिर फ्लाइट की टिकट या छुट्टियों आदि पर पैसे खर्च कर सकते हैं।
करियर के क्षेत्र में टू ऑफ वैंड्स कार्ड एक ऐसे बदलाव की ओर संकेत कर रहा है जो भविष्य की दिशा तय करने, अपने दृष्टिकोण का विस्तार करने या शुरुआती सफलता के बाद विदेश के अवसरों को तलाशने की जरूरत है। अपने अगले कदम की योजना बनाने में आपको अधिक विकास और वर्तमान में सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। इसमें बिज़नेस का विस्तार करना या करियर में कोई बड़ा बदलाव करना शामिल हो सकता है जैसे कि नौकरी के लिए विदेश जाना। इसके लिए नए कार्यों को लेकर साहस और दृष्टिकोण की जरूरत है।
स्वास्थ्य के मामले में आपको फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है जो कि संघर्ष, ददर्भरी जीत या अहंकार एवं महत्वाकांक्षा की वजह से खुद को अनदेखा करने को दर्शाता है। यह कार्ड संकेत देता है कि आपको तनाव से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, डॉक्टरों के साथ बातचीत खराब हो सकती है, आपके अंदर खुद को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें आ सकती हैं या इलाज की योजना को लेकर मतभेद हो सकते हैं। सही मायने में ठीक होने के लिए आपको किसी भी बुरी आदत या चीज़ के परिणाम को समझना होगा, कुछ समझौते करने होंगे और बुरी आदतों को छोड़ना होगा।
लकी नंबर: 18
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द लवर्स
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द हीरोफैंट
वृषभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में ऐट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि इस समय आपका सारा ध्यान अपने काम पर रहेगा क्योंकि आप अपने परिवार और जीवनसाथी को सब कुछ देना चाहते हैं। हालांकि, आपके लिए यह समझना जरूरी है कि भले ही आपकी सोच सही हो लेकिन आपको अपने परिवार और साथी के लिए मौजूद रहना होगा और अपनी भावनाओं को व्यक्त करना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आप सही तरीके से अपनी भावनाओं और एहसास को व्यक्त करें ताकि आपको गलत न समझा जाए।
टैरो मासिक राशिफल के अनुसार फाइनेंशियल जीवन में वृषभ राशि वालों को द लवर्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपके वित्तीय निर्णय आपके रिश्तों पर क्या असर डालते हैं और आपके रिश्तों का वित्तीय फैसलों पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह कार्ड आर्थिक स्थिति और निजी रिश्तों के बीच संबंध पर जोर देता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने रिश्तों को ध्यान में रखकर आर्थिक निर्णय लेने चाहिए। यह कार्ड एक सोच-समझकर बनाई गई रणनीति को बढ़ावा देता है जो कि आपके निजी एवं आर्थिक जीवन के लिए सहायक हो।
नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड करियर में सफलता, लग्ज़री, वित्तीय स्वतंत्रता और कड़ी मेहनत के फल का आनंद लेने को दर्शाता है। इसके साथ ही यह कार्ड कड़ी मेहनत से वित्तीय संपन्नता, ऊंचे पद और आतमनिर्भरता के समय का प्रतीक है। यह कला, संपन्नता और संशोधन में करियर के संकेत दे रहा है और जीवन की बेहतरीन चीज़ों की सराहना करने के साथ-साथ एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखने को बढ़ावा देता है।
टैरो कार्ड रीडिंग में हेल्थ के मामले में आपको हीरोफैंट कार्ड मिला है उपचार की पारंपरिक तकनीकों, वेलनेस रूटीन अपनाने या जाने-माने विशेषज्ञों या संस्थानों जैसे कि डॉक्टर या आध्यात्मिक गुरु से सलाह लेने का प्रतिनिधित्व करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अनुशासन, नियमों का पालन करने और नए-नए क्रांतिकारी विचारों के बजाय स्थापित तरीकों से सीखना चाहिए। इसके साथ ही यह कार्ड पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, सामूहिक स्वास्थ्य गतिविधियों जैसे कि योग एवं स्वास्थ्य से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं को अपनाने की ओर इशारा कर रहा है।
शुभ अंक: 15
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ वैंड्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शा रहा है कि रिश्ते में प्रेम, धैर्य और लगातार किए जा रहे प्रयास एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए सफलता की कुंजी होगी। यदि आप और आपका साथी अपने रिश्ते पर लगातार मेहनत कर रहे हैं, तो अब आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। यह एक ऐसे कपल की तरफ इशारा करता है जिनके आर्थिक लक्ष्य एक समान होंगे जैसे नया घर खरीदना या फिर शादी में पैसा लगाना। ऐसे में, अब आप जल्द ही अपने लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। वहीं, इस राशि की विवाहित महिलाओं के मां बनने के योग हैं।
बात करें आर्थिक जीवन की, तो एट ऑफ वैंड्स का आना आर्थिक जीवन में तेज़ी को दर्शाता है। मई के महीने में धन का प्रवाह ज्यादा रह सकता है यानी कि आपकी कमाई भी होगी और खर्च भी। हालांकि, यह कार्ड आपको जल्दबाज़ी में धन से जुड़े फैसले लेने से बचने की सलाह देता है। जोखिम भरे निवेश या अनावश्यक खर्च से बचें। भले ही आपको लगे कि पैसा हाथ में टिक नहीं रहा, लेकिन फिर भी धैर्य बनाए रखना ज़रूरी होगा।
बात करें करियर की, तो क्वीन ऑफ कप्स का आना आपको मौजूदा नौकरी के बारे में सोच-विचार करने के लिए कह रहा है, जिससे आप अपनी भावनात्मक और धन से जुड़ी इच्छाओं को पूरा कर सकें। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि रचनात्मक क्षेत्र जैसे कि फैशन या कला के क्षेत्र में करियर बनाना आपके लिए शानदार रहेगा या फिर नर्सिंग, काउंसलिंग और हीलिंग से जुड़े क्षेत्र आपके लिए अच्छे रहेंगे। पेशेवर जीवन में कोई अनुभवी महिला करियर में सफलता पाने में आपकी सहायता करेगी।
स्वास्थ्य को देखें, तो नाइट ऑफ वैंड्स ऊर्जा, उत्साह और सक्रियता का प्रतिनिधित्व करता है। इस महीने आपका झुकाव अचानक से नई फिटनेस रूटीन या अच्छी आदतें अपनाने में हो सकता है। लेकिन आपको अपने उग्र स्वभाव की वजह से जल्दबाजी, लापरवाही और अत्यधिक मेहनत करने से बचना होगा, अन्यथा आपको थकावट होने या चोट लगने की आशंका है। साथ ही, आपको जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा।
कर्क राशि के लोगों को एट ऑफ कप्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि अगर आप किसी संभावित रिश्ते के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको आगे बढ़ जाना चाहिए। यह कार्ड किसी रिश्ते के खत्म होने या नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत भी दे रहा है या फिर आपको अपनी पुरानी आदतों को छोड़कर नए नज़रिए और नई उम्मीदों के साथ शुरुआत करने के लिए कह रहा है। संभव है कि आपका पार्टनर इस बात को समझ चुका है कि उनके पिछले रिश्ते कितने असफल रहे हैं। उन्होंने अपने अंदर की कमियों को दूर करने पर काम किया है और अब उन्हें इतनी समझ है कि वे अपने पिछले रिश्तों के टूटने में अपनी भूमिका को अच्छी तरह से समझते हैं। आपका साथी इस बात को समझता है कि उन्हें अतीत में की गई गलतियों को दोबारा नहीं दोहराना है।
टैरो मासिक राशिफल का कहना है कि फाइनेंशियल रीडिंग में किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड यह दर्शाता है कि आप अपने निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता एवं स्थिरता प्राप्त करेंगे। यह कार्ड वित्तीय मामलों में संपन्नता, सफलता और मज़बूत पकड़ का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि आपकी रणनीतियां और प्रयास आपको शानदार वित्तीय सफलता दिलवा सकते हैं। करियर को लेकर निर्णय लेने के मामले में किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड सही समझ और मज़बूत नेतृत्व का उपयोग करने की सलाह देता है। इससे आप सकारात्मक वित्तीय परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
करियर के क्षेत्र में एस ऑफ कप्स यह दर्शाता है कि आप एक संतोषजनतक और महत्वपूर्ण मार्ग पर आगे बढ़ने वाले हैं। यह कार्ड आपको ऐसा करियर चुनने के लिए प्रेरित कर रहा है जो आपके पैशन और आदर्शों के अनुरूप हो। करियर के इस चरण पर आप सही निर्णय लेने के लिए अपने मन और कल्पना का उपयोग करने में सक्षम हैं। आप अपने आंतरिक मार्गदर्शन पर ध्यान दें और यह विश्वास रखें कि यह आपको सही दिशा में लेकर जाएगा। कोई प्रोजेक्ट, बिज़नेस आइडिया या नया अवसर आपकी संतुष्टि और उद्देश्य को फिर जागृत कर सकता है। इस नई शुरुआत को स्वीकार करें और खुद को संसार पर छोड़ दें।
स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड अपनी ऊर्जा को सुरक्षित करने की जरूरत की ओर संकेत कर रहा है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप तनाव या शारीरिक थकान जमा कर रहे हैं या फिर आप डर की वजह से स्वास्थ्य को लेकर जरूरी बदलाव करने से बच रहे हैं। हालांकि, इस कार्ड का मतलब सेहत के मामले में स्थिरता बनाए रखना भी हो सकता है लेकिन यह अक्सर आपको उन अस्वस्थ और कठोर आदतों से सावधान करता है। इसमें आप नियंत्रण या भौतिक स्थिरता पर बहुत ज्यादा ज़ोर देकर अपने स्वास्थ्य और देखभाल को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।
शुभ अंक: 11
सिंह राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: द एम्प्रेस
बात करें सिंह राशिवालोंके प्रेम जीवन की तो, नाइट ऑफ पेंटाकल्स का मिलना धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाले लेकिन स्थिर और भरोसेमंद रिश्ते की तरफ संकेत करता है। इस कार्ड को नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाएगा। यह सुनिश्चित है कि आपका साथी आपको लेकर पूरी तरह गंभीर होगा और वह आपकी भावनाओं से खिलवाड़ नहीं कर रहा है। भले ही वह रिश्ते में थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रहा होगा, लेकिन उनके विचार आपको लेकर एकदम स्पष्ट होंगे।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ कप्स आया है जो स्थिरता, आर्थिक जीवन में संतुलन, मज़बूत पार्टनरशिप और संयुक्त धन-संपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड बता रहा है कि आपसी सहयोग से आपको धन लाभ होने के योग बनेंगे। साथ ही, टू ऑफ कप्स मज़बूत आर्थिक स्थिति, आपसी सहयोग और साझा व्यापार को भी दर्शाता है जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
थ्री ऑफ वैंड्स का आना विस्तार, प्रगति और करियर को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। साथ ही, यह कार्ड व्यापार और कुछ नए क्षेत्रों में सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है जिसमें विदेश से जुड़े अवसर भी शामिल होंगे। इस महीने आपको अपने आत्मविश्वास, ट्रेड या बिज़नेस पार्टनरशिप के माध्यम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन जातकों को आयत-निर्यात, बिज़नेस पार्टनरशिप के द्वारा करियर में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। यह आपके लिए शुभ रहेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में द एम्प्रेस को बहुत शुभ माना जाएगा और यह बता रहा है कि फरवरी का महीना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर आपका नियंत्रण रहेगा और आप इसे एकदम फिट बनाए रखने में सक्षम होंगे। द एम्प्रेस को आपके लिए अच्छा कार्ड कहा जाएगा और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि जो जातक परिवार बढ़ाने का सोच रहे हैं, उन्हें इसमें अब सफलता मिल सकती है।
जब बात आती हैकन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो इन जातकों को निजी जीवन में संयम रखना होगा। आपको प्रेम जीवन के साथ-साथ जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। आपको अपने रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है इसलिए पूरे मन से प्रयास करें। लेकिन, इसमें आप खुद को न भूल जाएं, इस बात का भी ध्यान रखें। साथ ही, आपके लिए अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना भी जरूरी होगा, ताकि फिर चाहे वे आपका पार्टनर हो या कोई भी इंसान आपकी भावनाओं का फायदा न उठा सकें।
सेवन ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको आर्थिक जीवन के प्रति सजग रहने के लिए कह रहा है क्योंकि आपको धन हानि होने की प्रबल संभावना है। यह आपको निवेश, शेयर बाजार के माध्यम से हो सकती है या किसी को आपने धन उधार दिया हो, जो आपको लौटाने से इनकार कर सकता है या फिर जरूरत के समय आपका पैसा न दें। इस समय किसी पर भी पैसों को लेकर भरोसा न करें और हर लेन-देन में सावधानी बरतें।
टैरो साप्ताहिक राशिफल में नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड एक उत्साह से भरा कार्ड है। इस तरह की ऊर्जा उन लोगों के लिए अच्छी है, जो नया बिज़नेस शुरू कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप जिस नए प्रोजेक्ट पर काम का रहे हैं, उसके लिए आपके अंदर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल सकता है। आपके अंदर नई जिम्मेदारियों को उठाने के लिए उत्साह दिख सकता है। हालांकि, अगर आप कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इसमें तरक्की न मिल पाने की वजह से आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। इस स्थिति में लाइट ऑफ वैंड्स कार्ड दोधारी तलवार जैसा हो सकता है। यदि आपके अंदर उत्साह है लेकिन आपको यह चिंता भी है कि कहीं यह बेकार न हो जाए, तो आप खुद ही नए अवसरों की तलाश करने का प्रयास करें। आपको अवसरों के खुद सामने आने का इंतज़ार करने के बजाय उन्हें खुद ही ढूंढ़ने पर ध्यान देना चाहिए।
हेल्थ रीडिंग में आपको नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि यह दर्शाता है कि आपको अपने शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर व्यवस्थित, स्थिर और सोच-समझकर अपनाए जाने वाले तरीकों पर काम करने की जरूरत है। इस कार्ड का कहना है कि आपको जल्दबाज़ी वाले उपाय करने के बजाय सब्र और समझदारी से लंबे समय तक चलने वाली स्वस्थ आदतों (जिसमें खानपान और कसरत भी शामिल हो) से लाभकारी और दीर्घकालिक परिणाम मिल सकते हैं। यह कार्ड सहनशक्ति, नियमित दिनचर्या और धीरे-धीरे ठीक होने को बढ़ावा देता है।
शुभ अंक: 05
तुला राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: सेवन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स
जब बात आती है तुला राशि की तो, टैरो साप्ताहिक राशिफल में इन्हें एट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि अपने ऊपर कुछ पाबंदिया लगाने वाली सोच के कारण आप प्यार का एक शानदार मौका गंवा सकते हैं। ये विचार इस बात से जुड़े हो सकते हैं कि आपकी नज़र में एक बेहतरीन साथी या रिश्ता कैसा होना चाहिए। आप खुद से और दूसरों से एकदम परफेक्ट होने की उम्मीद करना छोड़ दें। हम सभी इंसान हैं इसलिए हर किसी में कोई न कोई खामी होती ही है। एट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड कभी-कभी शर्मीलेपन का भी संकेत हो सकता है। यह कार्ड इस बात की ओर संकेत करता है कि आप या आपका पार्टनर एक-दूसरे के करीब आने से डर रहे हैं और इस वजह से आपके रिश्ते को आगे बढ़ाना मुश्किल हो रहा है।
आर्थिक जीवन में नाइफ ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड तनाव और चिंता की ओर संकेत कर रहा है। इस कार्ड का संबंध धन हानि या चुनौतियों से हो सकता है। यह कार्ड ऐसी स्थिति की ओर इशारा कर रहा है जिसमें आप आर्थिक परेशानियों की वजह से बहुत ज्यादा विचलित हो सकते हैं। संभव है कि इनकी वजह से आपको रातों को नींद न आए या आप नेगेटिव सोचने लगें। इस कार्ड का कहना है कि आप आर्थिक परेशानियों की वजह से हो रहे मानसिक एवं भावनात्मक तनाव को स्वीकार कर के उनसे निपटने के तरीकों की तलाश करें। इसके लिए आप किसी की मदद ले सकते हैं या फिर कोई व्यावहारिक हल खोज सकते हैं।
सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि आप जल्द ही एक ऐसे कार्यक्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं, जहां पर आपको बाधाओं और प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड इस बात का प्रतिनिधित्व करता है कि अपनी बात पर अडिग रहें और अपनी स्थिति का बचाव करें। आपको चुनौतियों एवं प्रतिस्पर्धा का सामना करते समय अपने आत्मविश्वास और दृढ़ता को बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आपको अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत का फल अपने नए पद में जरूर मिलेगा।
स्वास्थ्य में तुला राशि को सेवन ऑफ कप्स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपको जमीन से जुड़े रहना है और सोच-समझकर फैसले लेने हैं। यह कार्ड आपको किसी भी चीज़ की अति करने, आलस करने या अपने शारीरिक स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने को लेकर सावधान रहता है। इसके साथ ही यह कार्ड उपलब्ध इलाज या जीवनशैली में बदलाव को लेकर अनिश्चितता को दर्शाता है। यह कार्ड आपको भ्रम को दूर करके स्वास्थ्य से संबंधित असली समस्याओं पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करता है।
शुभ अंक: 06
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स
करियर: नाइन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
बात करें वृश्चिक राशि की तो उसे टैरो मासिक राशिफल के अनुसार लव लाइफ में टेन ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि शांत और सुखद है। इस समय अपने परिवार के साथ समय बिताकर आप संतुष्ट महसूस कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर या प्रेमी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लेकर आगे बढ़ सकते हैं या उन्हें अपने परिवार से मिलवा सकते हैं। टेन ऑफ कप्स कार्ड दीर्घकालिक स्थिरता, शांति और आराम को दर्शाता है। अगर आप सिंगल हैं और आपकी किसी से मुलाकात हुई है, तो संभावना है कि आप दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चलेगा।
आर्थिक जीवन के मामले में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड विरोध या प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए अपनी स्थिति को बनाए रखने का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि वित्तीय कठिनाईयां आने पर दृढ़ और स्थिर रहना चाहिए। इस कार्ड का मतलब है कि धन के मामले में इस समय आपको अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए अपने वित्तीय लक्ष्यों और योजनाओं की संभावित चुनौतियों से रक्षा करना जरूरी है। वित्तीय जीवन में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि कोई भी फैसला लेते समय आपको अपने वित्तीय हितों की रक्षा करनी चाहिए।
करियर में नाइन ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि आपको अपने पेशे की वजह से भावनात्मक संतुष्टि और सफलता का एहसास हुआ है। इस कार्ड का कहना है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और आपकी लगन एवं कड़ी मेहनत रंग ला रही है। आप अपने काम से मिल रहे उत्साह और संतुष्टि का आनंद उठाएं और अपनी उपलब्धियों को पहचानें। अपनी इस संतुष्टि को बनाए रखने के लिए आपको पेशेवर उन्नति की दिशा में लगातार काम करते रहना चाहिए। इस गति को बनाए रखने के लिए आपको नए लक्ष्य निर्धारित करने या नई चुनौतियों की तलाश करने के बारे में सोचना चाहिए।
स्वास्थ्य के मामले में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मानसिक स्पष्टता और आत्म-नियंत्रण पाने एवं अपने हित के लिए तार्किक और सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के लिए कह रहा है। यह कार्ड कहता है कि आपको डॉक्टर की सलाह माननी चाहिए, सोच-समझकर निर्णय लेने चाहिए और अपने दिमाग से तनाव पर नियंत्रण पाना चाहिए। हालांकि, इस कार्ड के अनुसार मानसिक थकान या शारीरिक जरूरतों को लेकर भावनात्मक रूप से उदासीन होने का भी डर बना हुआ है। यह कार्ड अक्सर अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए अपनी बुद्धि का उपयोग करने की सलाह दे रहा है।
शुभ अंक: 09
धनु राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स
करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ वैंड्स
धनु राशिके लोगों नाइन ऑफ पेंटाकल्स के अनुसार आप अपने रिश्ते में सुरक्षित और संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। आपको लगता है कि आपके रिश्ते ने आपको काफी समृद्ध बनाया है। आपको भरोसा है कि आप दोनों एक व्यक्ति और एक टीम के तौर पर सफल हो सकते हैं। वे यह देखकर बहुत उत्साहित हैं कि भविष्य में आपका रिश्ता किस िशा में जा सकता है और वे आपके साथ सुरक्षित महसूस करते हैं। यह सकारात्मक संकेत है, खासतौर पर अगर आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड यह भी बताता है कि जब आप अपने पुराने पार्टनर या प्रेमी से अपने प्रति उनकी भावनाओं के बारे में पूछते हैं, तो वे खुद को स्वतंत्र एवं आत्मनिर्भर महसूस करेंगे।
टैरो मासिक राशिफल के अनुसार आपको यह महसूस हो सकता है कि उत्साह या लगन की कमी की वजह से आपके हाथ से पैसे कमाने के अवसर छूट रहे हैं। यह कार्ड इस बात के संकेत देता है कि आपको वित्तीय स्थिति को लेकर अपनी मौजूदा सोच पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि यही आपको विकास और उन्नति के महत्वपूर्ण अवसर पाने से रोक रहा हो। इस कार्ड का कहना है कि अधिक सक्रिय और खुले विचार एवं दृष्टिकोण अपनाने से आप आर्थिक रूप से सफल हो सकते हैं। आर्थिक जीवन को लेकर फोर ऑफ कप्स कार्ड यह सुझाव देता है कि अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं, तो आपको पहले अपनी वर्तमान की रणनीतियों का पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए और नए अवसरों को अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड यह संकेत देता है अब समय आ गया है जब आपको कार्यक्षेत्र में बात करना सीखने और अपनी बौद्धिक रुचियों पर ध्यान देना चाहिए। यह कार्ड आपको नई जानकारी और स्किल्स सीखने के लिए प्रेरित कर रहा है ताकि आप अपने चुने हुए कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकें। आपको खुले दिमाग से सोचना चाहिए और नए विचारों एवं अवसरों को लेकर तैयार रहना चाहिए। आपको अपने काम में आने वाली मुश्किलों और बाधाओं को दूर करने के लिए अपनी बुद्धिमानी और ज्ञान का उपयोग करना चाहिए। आप ऐसे अवसर देखें जो आपकी रुचियों और शौक से मेल खाते हों और उन्हें पाने के लिए आपको जोखिम उठाने से भी कतराएं नहीं।
अगर हेल्थ के मामले में क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है, तो इसका मतलब है कि फिलहाल आप जोश से भरपूर,मज़बूत और अपने निर्णय खुद लेने की स्थिति में हैं। यह कार्ड दर्शाता है कि आपके अंदर एक जबरदस्त ऊर्जा है जो आपको अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित कर रही है और आपको ठीक होने में मदद कर रही है। आप अच्छी आदतों को बनाए रखने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं और अपनी सेहत का ध्यान रख रहे हैं।
शुभ अंक: 12
मकर राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: द स्ट्रेंथ
करियर: द मून
स्वास्थ्य: द टॉवर
बात करें मकर राशि की तो उन्हें टैरो मासिक राशिफल में द एम्प्रेस कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि आपके रिश्ते में आगे बढ़ने और रिश्ते के मज़बूत होने की पूरी संभावना है। चूंकि, इस कार्ड को हमेशा गर्भवती के रूप में दर्शाया जाता है इसलिए हो सकता है कि इस सप्ताह आप अपनी जिंदगी के एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हों। इस कार्ड के ज़रिए टैरो इस बात की पुष्टि कर सकता है कि आपकी जिंदगी में कुछ बहुत सुंदर और सकारात्मक हो सकता है। इसके अलावा आपको अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपको एहसास होगा कि आपका रिश्ता आपको सशक्त बना रहा है जिससे आपकी जिंदगी में संपन्नता बढ़ सकती है। आपका साथ आपके पार्टनर को गर्व महसूस करवा सकता है। आपका साथी यह देखने के लिए उत्साहित हो सकता है कि ये रिश्ता कैसे आगे बढ़ता है और आपको कहां तक लेकर जाता है।
फाइनेंशियल टैरो कार्ड रीडिंग में द स्ट्रेंथ कार्ड का मतलब है कि आपको समझदारी वाले आर्थिक निर्णय लेने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति का उपयोग करना चाहिए। यह कार्ड बताता है कि निर्णय लेने के लिए तर्कसंगत सोच के साथ-साथ साहस और भावनात्मक रूप से दृढ़ होने की भी जरूरत है। यह कार्ड आपको अपनी आंतरिक शक्ति का प्रयोग करके नैतिक रूप से सही और समझदारी भरे निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। अगर आप अपने मौजूदा करियर के बारे में और जानना चाहते हैं, तो आर्थिक परिणाम के रूप में स्ट्रेंथ कार्ड यह दर्शाता है कि आर्थिक स्तर पर स्थिरता पाने के लिए आपको अपनी दृढ़ता और व्यक्तिगत शक्ति का उपयोग करना चाहिए।
द मून कार्ड का कहना है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर असमंजस में हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि कुछ अवचेतन कारण आपके वित्तीय विकल्पों को प्रभावित कर सकते हैं। धन के मामले में आपकी स्थिति अचानक बदल सकती है या फिर उसमें उतार-चढ़ाव आने के संकेत हैं इसलिए आपको बदलाव को स्वीकार करने एवं परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढ़ालने के लिए तैयार रहना होगा। आप किसी से सलाह ले सकते हैं। समय और प्रयास के साथ आप अपने आर्थिक जीवन में आए उतार-चढ़ावों से सफलतापूर्वक बाहर निकल सकते हैं और पहले से ज्यादा मज़बूत एवं दृढ़ बन सकते हैं।
हेल्थ टैरो रीडिंग में द टॉवर कार्ड स्वास्थ्य के मामले में अचानक, अप्रत्याशित और अक्सर बड़े परिवर्तन को दर्शाता है। आपको अचानक किसी बीमारी का पता चल सकता है, कोई गंभीर चोट लग सकती है या रोज़मर्रा के कामों में कोई बड़ी रुकावट आ सकती है। यह कार्ड उन चीज़ों पर ध्यान देने की चेतावनी दे रहा है जिन्हें अब तक आप नज़रअंदाज़ करते आ रहे थे। इसके साथ ही यह कार्ड एक ऐसे बदलाव पर ज़ोर दे रहा है जिसमें दर्द है लेकिन लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए जरूरी भी है।
शुभ अंक: 23
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन
आर्थिक जीवन: जस्टिस
करियर: द सन
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स
कुंभ राशि को टैरो मासिक राशिफल में द हैंग्ड मैन कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आप रिश्ते में जल्दबाज़ी के लिए तैयार नहीं हैं। जो हो रहा है, आप उसे स्वीकार कर चुके हैं। अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने या अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर, यह कार्ड संकेत देता है आप और आपका पार्टनर देनों अलग-अलग समय में चल रहे हैं। आप दोनों को रिश्ते में एक-दूसरे की जरूरतों का ईमानदारी से मूल्यांकन करना चाहिए और अपने पार्टनर के नज़रिए को समझना चाहिए। रिश्ते में स्वीकार करने और धैर्य रखना बहुत आवश्यक है।
जस्टिस कार्ड कहता है कि आपको आर्थिक निर्णय लेते समय नैतिकता और निष्पक्ष परिणामों को ध्यान में रखना है। यह कार्ड इस बात पर जोर देता है कि आप सोच-समझकर आर्थिक निर्णय लें और इस बात का भी ध्यान रखें कि दूसरों पर एवं आपकी ईमानदारी पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है। इस कार्ड का कहना है कि दीर्घकालिक स्तर पर आर्थिक स्थिरता और संतुष्टि इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप ही अपने निर्णय लें। जस्टिस कार्ड वित्तीय सलाह को लेकर कहता है कि अगर आप अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारना चाहते हैं, तो आप निष्पक्ष होकर अपनी वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करें और संतुलित एवं न्यायपूर्ण निर्णय लें।
करियर के क्षेत्र में द सन कार्ड आने का मतलब है कि आपके लिए प्रगति एवं सफलता का समय है। अगर आप अपने करियर में सफल होना चाहते हैं, तो आपको पैशन पर चलना चाहिए और अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करना चाहिए। आप कोई अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हो सकते हैं। यह कार्ड सलाह देता है कि आप सकारात्मक रहें, अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। यदि आप वित्तीय परामर्श की तलाश कर रहे हैं, तो द सन कार्ड शुभ संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आप जल्द ही आर्थिक रूप से समृद्ध होने वाले हैं और आपको सकारात्मक होकर नए अवसरों के लिए तैयार रहना चाहिए।
स्वास्थ्य के मामले में सिक्स ऑफ वैंड्स कार्ड कहता है कि सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत करना और आराम एवं अपनी सीमाओं को नज़रअंदाज़ करने से आप स्वास्थ्य समस्याओं को बुलावा दे सकते हैं। संभव है कि सफलता पाने के चक्कर में आप अपने शरीर के संकेतों को नज़रअंदाज़ कर रहे हों। आप धीरे चलें एवं बिना किसी दबाव के अपने प्रयासों की सराहना करें। इससे संतुलन आ सकता है।
शुभ अंक: 08
मीन राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: द चैरियट
मीन राशि को टैरो मासिक राशिफल में टेन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि जीवन में छोटी-छोटी खुशियों और बेहतर चीज़ों को महत्व देने का प्रतीक है। पारंपरिक रूप से टेन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कई पीढियों तक परिवार के अपने पालतू जानवरों के साथ घर पर समय बिताने को दर्शाता है। यह कार्ड एक ऐसे परिवार को दिखाता है जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी मिली दौलत एवं विरासत के बावजूद एक-दूसरे के साथ समय बिताने का आनंद ले रहे हैं। यह कार्ड कहता है कि आपकी शादी को भले ही कितने साल हो गए हों या फिर आपका रिश्ता नया ही क्यों न हो, आपको किसी भी रिश्ते को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
पेज ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कहता है कि आर्थिक स्तर पर विकास करने के लिए आपको धन प्रबंधन के बारे में सीख्ने और नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए। यह कार्ड आपको वित्तीय विषयों के बारे में ज्यादा सीखने के लिए कह रहा है क्योंकि इससे आप भविष्य में समझदारी भरे आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। आपको आर्थिक रूप से शिक्षित हों और जो कुछ आपने सीखा है, उसे अमल में लाने के अवसर तलाश करें।
द स्टार कार्ड यह संकेत देता है कि करियर के मामले में आप स्थिर एवं सुरक्षित स्थिति में हैं और आपको अपनी मेहनत एवं लगन का फल जरूर मिलेगा। आपको अच्छे से पता है कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं और आप उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आपके उत्साह की वजह से कुछ ऐसे लोग आपकी जिंदगी में आ सकते हैं जो आपको प्रेरित करेंगे एवं आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। अगर आप अपने कार्यक्षेत्र को बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो द स्टार कार्ड कहता है कि आपको अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों एवं धारणाओं पर विचार करना चाहिए एवं उन्हें पाने के लिए प्रयास करने चाहिए।
द चैरियट कार्ड का कहना है कि आपको रक्त संचार, गतिशीलता, तंत्रिका तंत्र या थकान के कारण स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हर वक्त काम करते रहने से आपको बेचैनी, हाई ब्लड प्रेशर या मांसपेशियों में तनाव की शिकायत होने का डर है। थकान से बचने के लिए आपको अपने काम और आराम के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर द चैरियट कार्ड का कहना है कि इस समय आप दृढ़ता, भावनाओं पर नियंत्रण एवं आगे बढ़ाने वाली ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. टैरो डेक में कितने सूट कार्ड्स होते हैं?
14 कार्ड्स।
2. टैरो में कितने एलीमेंट्स होते हैं?
टैरो में चार एलीमेंट्स होते हैं- वैंड्स, कप्स, स्वॉर्ड्स और पेंटाकल्स।
3. क्या भारत में भविष्यवाणी करने के लिए टैरो का प्रचलन बढ़ रहा है?
हां, पिछले एक साल में टैरो की लोकप्रियता भी काफी बढ़ गई है।
मोहिनी एकादशी, वैशाख पूर्णिमा जैसे त्योहारों से सजा ये सप्ताह इन 4 राशियों की बदल देगा किस्मत!
साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 03 मई 2026: जब हम एक नए सप्ताह में प्रवेश करते हैं, तो हमारे मन में आने वाले सप्ताह को लेकर कई तरह के सवाल उठते हैं जैसे कि यह हफ्ता हमारे जीवन के लिए कैसे रहेगा। बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह आपके लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह ब्लग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह अर्थात 27 अप्रैल से 03 मई 2026 से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, यह सप्ताह आपके जीवन के भिन्न-भिन्न आयामों जैसे करियर, व्यापार, प्रेम और वैवाहिक जीवन समेत स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा? इस तरह के सभी सवालों के जवाब आपको हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग में प्राप्त होगी।
इसके अलावा, साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है जो पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। इस ब्लॉग में आपको सभी 12 राशियों के लिए साप्ताहिक राशिफल भी प्रदान किया जाएगा और साथ ही, इस दौरान कब-कौन सा ग्रह अपनी चाल और राशि में परिवर्तन करेगा, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस लेख की और जान लेते हैं इस सप्ताह का पंचांग।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
आगे बढ़ने से पहल हम बात करेंगे इस सप्ताह की, तो अप्रैल साल का चौथा महीना होता है और अब हम इस महीने के आख़िरी सप्ताह में प्रवेश कर रहे हैं। इसी हफ्ते के दौरान हम मई माह में भी प्रवेश कर जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह का आरंभ पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी कि 27 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं, इस सप्ताह का समापन विशाखा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि अर्थात 03 मई 2026 को हो जाएगा। बता दें कि यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान अनेक व्रत एवं पर्वों के साथ-साथ ग्रहों की स्थिति और राशि में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। चलिए नज़र डालते हैं इस सप्ताह के पर्वों पर।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी
वर्तमान समय में व्रत-त्योहार हमारे जीवन का एक अटूट हिस्सा बन गए हैं जिनके बिना हमें जीवन अधूरा सा लगता है क्योंकि यह हमें अपने करीबियों और प्रियजनों से मिलने और खुशी बांटने का मौका देते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में इंसान इतना व्यस्त हो गया है कि वह महत्वपूर्ण पर्वों और व्रतों की तिथियां याद नहीं रख पाता है। ऐसे में, आपको ऐसी किसी भी परिस्थिति से न गुज़रना न पड़ें इसलिए हम आपको साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के माध्यम से अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में मनाए जाने वाले व्रत एवं पर्वों की सूची प्रदान कर रहे हैं।
तिथि
पर्व का नाम
28 अप्रैल 2026, मंगलवार
प्रदोष व्रत (शुक्ल)
01 मई 2026, शुक्रवार
वैशाख पूर्णिमा व्रत
प्रदोष व्रत (शुक्ल) (28 अप्रैल 2026, मंगलवार): हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को अत्यंत शक्तिशाली और प्रभावी व्रत माना जाता है। पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। बता दें कि प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की जाती है और यह व्रत सच्चे मन से रखने वाले भक्त को मनचाहे आशीर्वाद की प्राप्ति होती है और उन पर शिव जी की कृपा बनी रहती है। सूर्यास्त से पूर्व और रात होने से पहले के समय को प्रदोष काल कहा जाता है।
वैशाख पूर्णिमा व्रत (01 मई 2026, शुक्रवार): सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत शुभ माना जाता है और इन्हीं में से एक है वैशाख पूर्णिमा। अगर हम बात करें अर्थ की, तो “वैशाख पूर्णिमा” या “बुद्ध पूर्णिमा” के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है और यह हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म, महापरिनिर्वाण, और बौद्ध धर्म की स्थापना भी हुई थी इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन को खुशियाँ और उमंग से भर देंगे।
वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म में ग्रहण और ग्रहों के गोचर को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इनका असर मानव जीवन पर गहराई से पड़ता है। ऐसे में, ग्रहों की स्थिति और राशि में होने वाले हर बदलाव की जानकारी आपको होनी चाहिए इसलिए हम आपको अप्रैल 2026 के इस अंतिम सप्ताह अर्थात 27 अप्रैल से 03 मई 2026 के बीच होने वाले ग्रहों के गोचर के बारे में बात करेंगे। बता दें कि अप्रैल के इस सप्ताह में केवल एक ग्रह का गोचर होगा जबकि एक ग्रह अपनी स्थिति में बदलाव करेगा। अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं इन ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव के समय से।
बुध का मेष राशि में गोचर (30 अप्रैल 2026): बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार के कारक ग्रह बुध महाराज अब 30 अप्रैल 2026 की सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं जिसका प्रभाव संसार पर नज़र आ सकता है।
बुध मेष राशि में अस्त (01 मई 2026): बुध देव को ज्योतिष में ग्रहों के युवराज का दर्जा दिया गया है और अब यह 01 मई 2026 की देर रात 11 बजकर 08 मिनट पर मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं।
नोट: अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई, 2026) में कोई ग्रहण नहीं होने जा रहा है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
जिन लोगों को बैंक अवकाशों की जानकारी पहले से होती है, वह समय रहते हुए अपने बैंक से जुड़े कामों को निपटा लेते हैं, ताकि उनका कोई काम बैंक बंद होने की वजह से अटक न जाए। साथ ही, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में, हम आपको 27 अप्रैल से 03 मई, 2026 के दौरान पड़ने वाले बैंक अवकाशों की पूरी सूची प्रदान करने जा रहे हैं जिससे आपके सभी काम समय पर पूरे हो सकें।
तिथि
दिन
पर्व
01 मई 2026
शुक्रवार
बुद्ध पूर्णिमा
आइए अब हम आपको रूबरू करवाते हैं इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों से।
इस सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म के लोगों के लिए मुहूर्त विशेष महत्व रखता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में किए गए हर कार्य से आपको देवी-देवताओं और ग्रहों के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। ऐसे में, कार्यों में सफलता प्राप्त होने के योग प्रबल बनेंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह के शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं।
इस सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के विवाह मुहूर्त
अगर आप 27 अप्रैल से लेकर 03 मई 2026 के बीच विवाह बंधन में बंधने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहाँ हम आपको इस सप्ताह में उपलब्ध विवाह मुहूर्त की सूची प्रदान कर रहे हैं।
दिनांक एवं दिन
नक्षत्र
तिथि
मुहूर्त का समय
29 अप्रैल 2026, बुधवार
मघा
षष्ठी
शाम 05 बजकर 42 मिनट से रात 09 बजे तक
01 मई 2026, शुक्रवार
हस्त
अष्टमी
शाम 7 बजकर 55 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 23 मिनट तक
02 मई 2026, शनिवार
हस्त
नवमी
सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक
03 मई 2026, रविवार
स्वाती
दशमी
शाम 06 बजकर 57 मिनट से 04 मई की सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक
इस सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के नामकरण मुहूर्त
अगर आप अपने शिशु का नामकरण संस्कार अप्रैल 2026 के इस सप्ताह अर्थात 27 अप्रैल से 03 मई 2026 के बीच करना चाहते हैं, तो अब हम आपको नामकरण मुहूर्त की सूची देने जा रहे हैं
दिनांक
मुहूर्त का समय
27 अप्रैल 2026, सोमवार
21:19:02 से 29:44:24
29 अप्रैल 2026, बुधवार
05:42:35 से 19:54:13
01 मई 2026, शुक्रवार
05:40:51से 28:35:51
03 मई 2026, रविवार
07:10:29 से 29:39:10
इस सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के मुंडन मुहूर्त
जो लोग अपनी संतान का मुंडन संस्कार अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में करवाने के इच्छुक हैं, उन्हें हम नीचे 27 अप्रैल से 03 मई 2026 के बीच उपलब्ध मुंडन मुहूर्त की तिथियां देने जा रहे हैं।
दिनांक
मुहूर्त का समय
01 मई 2026, शुक्रवार
05:40:51 से 22:55:30
इस सप्ताह (27 अप्रैल से 03 मई 2026) के बीच कर्णवेध मुहूर्त
कर्णवेध संस्कार हिंदू धर्म के सोलह संस्कार में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है। जो लोग 27 अप्रैल से 03 मई 2026 के बीच कर्णवेध मुहूर्त ढूंढ रहे हैं, उन्हें हम इस सप्ताह के कर्णवेध मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं।
दिनांक
मुहूर्त का समय
29 अप्रैल 2026
07:07-09:03, 11:17-18:11
3 मई 2026
07:39-13:22, 15:39-20:15
आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं इस सप्ताह में जन्मे मशहूर हस्तियों के बारे में।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. इस सप्ताह नामकरण संस्कार के कितने मुहूर्त है?
अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में नामकरण संस्कार के 4 मुहूर्त उपलब्ध हैं।
2. वैशाख पूर्णिमा 2026 में कब है?
इस साल वैशाख पूर्णिमा व्रत 01 मई 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा।
3. शनि देव किन राशियों के स्वामी हैं?
राशि चक्र में शनि ग्रह कुंभ और मकर राशि के स्वामी हैं।
मोहिनी एकादशी 2026 पर जरूर करें ये अचूक उपाय, धन-संपत्ति की होगी प्राप्ति, खुलेगा मोक्ष का द्वार!
मोहिनी एकादशी 2026: प्राचीन समय से ही हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व माना गया है और धार्मिक ग्रंथों में भी एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने में दो एकादशी तिथियां आती हैं पहली कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष में। और इन्हीं में से एक वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे मोहिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कामनाओं और सिद्धियों के दाता भगवन नारायण की उपासना करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत करने से भक्त के जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं।
“मोहिनी एकादशी 2026” के इस स्पेशल ब्लॉग को एस्ट्रोसेज एआई ने ख़ासतौर पर आपके लिए तैयार किया है जिसमें आपको इस एकादशी से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, किस दिन है मोहिनोई एकादशी और कौन सा समय रहेगा पूजा के लिए सबसे शुभ? व्रत में किन नियमों का पालन करें आदि के बारे में भी हम आपको बताएंगे। मोहिनी एकादशी के दिन किन उपायों को अपनाकर आप भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, इस बारे में भी हम बात करेंगे। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं मोहिनी एकादशी 2026 की तिथि पर।
मोहिनी एकादशी 2026: तिथि और पूजा मुहूर्त
मोहिनी एकादशी 2026 भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप को समर्पित होती है जो उन्होंने समुद्र मंथन के समय लिया था। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। इस तिथि पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा से की जाती है। साथ ही, इनके निमित्त मोहिनी एकादशी का व्रत भी किया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह एकादशी हर साल अप्रैल या मई के महीने में आती है। चलिए अब जान लेते हैं इस साल कब है मोहिनी एकादशी।
मोहिनी एकादशी 2026 की तिथि: 27 अप्रैल 2026, सोमवार
मोहिनी एकादशी पारणा मुहूर्त: 28 अप्रैल 2026 की सुबह05 बजकर 43 मिनट से सुबह 08 बजकर 21 मिनट
अवधि: 2 घंटे 38 मिनट
एकादशी तिथि का आरंभ: 26 अप्रैल 2026 की शाम 06 बजकर 09 मिनट से
नोट: उदया तिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल 2026 को पड़ रही है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
आइए अब जान लेते हैं मोहिनी एकादशी 2026 पर कौन से शुभ योग बन रहे हैं।
मोहिनी एकादशी 2026 पर बनेंगे ये दुर्लभ योग
जब किसी पर्व और व्रत पर शुभ योगों का निर्माण होता है, तब उस तिथि का महत्व बढ़ जाता है और साथ ही, शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसी क्रम में, मोहिनी एकादशी 2026 के पावन अवसर पर बहुत शुभ माने जाने वाले ध्रुव हर्षण योग का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही, इस दिन शिववास योग का भी निर्माण होने जा रहा है जिसे अत्यंत फलदायी माना जाता है। शिववास योग का प्रारंभ शाम 06 बजकर 15 मिनट से होगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिववास योग के दौरान लक्ष्मी-नारायण की पूजा विधि-विधान से करने पर जातक को मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है। साथ ही, जीवन से सभी प्रकार के संकट, बाधाएं और समस्याओं का अंत होता है और सुख-शांति बनी रहती है।
मोहिनी एकादशी का महत्व
मोहिनी एकादशी को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष स्थान प्राप्त हैं। इस एकादशी का व्रत जातक को पापों से मुक्ति और सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा दिलाने का काम करता हैं। धार्मिक ग्रंथों और पौराणिक कथाओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से भक्त को दिव्य कृपा प्राप्त होती है तथा उसके पूर्व जन्मों और वर्तमान जीवन के पाप कर्मों का भी निवारण होता है।
बात करें मोहिनी एकादशी के महत्व की, तो इसका संबंध भगवान राम से भी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान श्रीराम को महर्षि वशिष्ठ ने इस व्रत के पुण्य फल और महत्व के बारे में बताया, तब उन्होंने पूर्ण श्रद्धा और नियमपूर्वक मोहिनी एकादशी का व्रत रखा था। स्वयं भगवान राम द्वारा मोहिनी एकादशी का व्रत रखना दर्शाता है कि इस व्रत की महिमा इतनी शक्तिशाली है कि इसका पुण्य प्रभाव पाने के लिए उन्होंने यह व्रत रखा था।
मोहिनी एकादशी को इस बात का प्रतीक माना जाता है कि सच्ची भक्ति, संयम और श्रद्धा से जीवन के सभी समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही, आत्मा को शुद्धि और परम शांति की प्राप्ति होती है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मोहिनी एकादशी का धार्मिक महत्व
हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मोहिनी एकादशी का महत्व सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण ने राजा युधिष्ठिर को तथा उसके बाद, संत वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम को इसका महत्व के बारे में बताया था। इस व्रत का वर्णन पुराणों में अत्यंत पुण्यदायी और कल्याणकारी रूप में बताया गया है। मान्यता है कि जो व्यक्ति मन, श्रद्धा और नियम के साथ मोहिनी एकादशी का व्रत करता है, उसे विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
साथ ही, अनेक तीर्थस्थलों की यात्रा करने, बड़े-बड़े यज्ञ करने और हजारों गायों का दान करने से जितना पुण्य मिलता है, उतना पुण्य केवल मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से ही मिल जाता है। मोहिनी एकादशी का व्रत पूरी आस्था के साथ रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से से जातक को जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिलती है अर्थात मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत को आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
भगवान विष्णु ने क्यों लिया था मोहिनी अवतार
मोहिनी एकादशी का नाम भगवान विष्णु के अवतार मोहिनी के नाम पर रखा गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने अमृत की प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन किया, तब देवताओं और असुरों के बीच अमृत को पाने के लिए युद्ध शुरू हो गया, उस समय अमृत को लेकर होने वाले कलह को शांत करने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी का मोहक रूप धारण किया।
भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप ने अपनी सुंदरता से असुरों को मोहित कर लिया और अपने मोह जाल में फंसकर सभी देवताओं को अमृत पान करा दिया। इसी बीच राहु नामक एक असुर ने देवता का वेश धारण करके चुपके से अमृत पी लिया। जब भगवान विष्णु को इस बात का पता लगा, तो उन्होए अपने मोहिनी अवतार में ही अपने सुदर्शन चक्र से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। अमृत स्पर्श के कारण उसका सिर अमर हो गया, जिसे राहु के नाम से जाना गया और धड़ केतु कहलाया, तब से ही वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा गया, जिसे अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है।
मोहिनी एकादशी 2026: पूजा विधि
मोहिनी एकादशी 2026 पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा इस विधि से करें।
मोहिनी एकादशी के दिन आप ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
इसके बाद, एक स्वच्छ स्थान पर कलश की स्थापना करें और सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करें।
मोहिनी एकादशी के अवसर पर आपको व्रत कथा का पाठ करें या फिर किसी अन्य व्यक्ति से व्रत कथा को सुनना चाहिए।
रात के समय भगवान विष्णु का स्मरण एवं ध्यान करें। साथ ही, उनके नाम या मंत्र का जाप करते रहें।
मोहिनी एकादशी 2026 की पूरी रात्रि पर भजन-कीर्तन करना शुभ होता है।
एकादशी तिथि के अगले दिन यानी कि द्वादश तिथि पर अपने व्रत का पारण करें। व्रत का पारण करने से पूर्व आप किसी ब्राह्मण या ज़रूरतमंद व्यक्ति को भोजन अवश्य करवाएं और इसके बाद, उन्हें दक्षिणा देकर विदा करें। इसके बाद, आप भी भोजन करें।
आइए अब आपको मोहिनी एकादशी 2026 के व्रत-नियमों से अवगत करवाते हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मोहिनी एकादशी 2026 व्रत नियम
मोहिनी एकादशी व्रत के फल को पाने के लिए भटकों को एकादशी व्रत का पालन करना चाहिए जो इस प्रकार हैं:
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एकादशी पर सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए।
इस तिथि पर सूर्यास्त से पहले ही भोजन करना उचित माना जाता है। बता दें इस व्रत को एकादशी तिथि समाप्त होने तक व्रत रखा जाता है।
जो लोग एकादशी व्रत करने के बारे सोच रहे हैं, उन्हें इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए।
ऐसा कहा जाता है कि एकादशी तिथि का व्रत रखने वाले भक्त को एकादशी की रात को सोने से बचना चाहिए। पूरी रात भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
मोहिनी एकादशी व्रत करते समय किसी भी तरह के नकारात्मक विचार अपने मन में लेकर आने से बचना चाहिए और किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए।
एकादशी व्रत के दौरान आपको झूठ बोलने से बचना चाहिए।
संभव हो, तो एकादशी तिथि पर गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र, भोजन और दक्षिणा का अपनी क्षमता के अनुसार दान करना शुभ रहता है।
मोहिनी एकादशी व्रत पर ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। साथ ही, इस दिन किसी पर भी क्रोध न करें।
इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।
एकादशी तिथि पर लहसुन और प्याज़ का सेवन वर्जित होता है।
प्रत्येक एकादशी के दिन चावल और जौ का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इन चीज़ों का सेवन करने से मनुष्य के पुण्य कर्म नष्ट हो जाते हैं।
मोहिनी एकादशी से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार, सरस्वती नदी के तट पर भद्रावती नामक एक स्थान था। वहां चंद्रवंशी राजा धृतिमान का शासन था जो अत्यंत धार्मिक होने के साथ-साथ भगवान विष्णु के परम भक्त थे और वह सदैव उनकी भक्ति में लीन रहते थे।
राजा के पांच पुत्र थे, परंतु उनका पांचवा पुत्र धृष्टबुद्धि दुराचारी था और वह पाप कर्मों में लिप्त रहता था। वह जुआ खेलता, मांस-मदिरा का सेवन करता और स्त्रियों के साथ अनैतिक व्यवहार करता था। पुत्र की इन बुरी आदतों से दुखी होकर राजा ने उसे राज्य और परिवार से त्याग दिया।
पिता द्वारा त्याग किए जाने के बाद कुछ दिनों तक धृष्टबुद्धि ने अपने आभूषण और वस्त्र बेचकर अपना जीवनयापन किया। लेकिन अब उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं बचे थे इसलिए भूखा-प्यास से व्याकुल होकर वह इधर-उधर भटकने लगा। धृष्टबुद्धि ने अपनी भूख को शांत करने के लिए डकैती करना शुरू कर दिया और उसको इस पाप कर्म करने से रोकने के लिए राजा ने उसे बंदी बना लिया। इसके पश्चात, राजा ने उसे राज्य से निष्किासित कर दिया।
अब वह जंगल में जीने लगा और अपना पेट भरने के लिए पशु-पक्षियों को मारने लगा था। एक बार वह भूख से व्याकुल होकर ऋषि कौंडिन्य के आश्रम में जा पहुंचा। उस समय वैशाख माह चल रहा था और ऋषि गंगा नदी में स्नान के लिए गए थे। नदी में स्नान करने की वजह से य ऋषि कौंडिन्य के कपड़े गीले थे और उनके वस्त्रों से कुछ बूंदें धृष्टबुद्धि के ऊपर गिर गईं। इससे धृष्टबुद्धि की पाप बुद्धि में परिवर्तन आया और उसने ऋषि के सामने अपने सभी अपराधों को स्वीकार किया। उसने ऋषि से अपने पाप कर्मों से मुक्ति का उपाय पूछा।
ऋषि कौंडिन्य ने धृष्टबुद्धि को वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी का व्रत करने को कहा और उन्होंने यह भी बताया कि इस एकादशी व्रत को रखने से उसको सभी पाप कर्मों से मुक्तो मिल जाएगी। धृष्टबुद्धि ने ऋषि के कहे अनुसार किया और उसके सभी पाप नष्ट हो गए एवं उसे मृत्यु उपरांत विष्णु लोक की प्राप्ति हुई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत को सच्चे मन से करने पर व्यक्ति को सांसारिक मोह से भी मुक्ति मिलती है।
मोहिनी एकादशी 2026 पर किन चीज़ों का दान करना चाहिए? अब हम आपको राशि अनुसार दान बताने जा रहे हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. मोहिनी एकादशी 2026 कब है?
इस वर्ष मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल 2026 को पड़ेगी।
2. मोहिनी एकादशी पर किसकी पूजा करें?
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
3. मोहिनी एकादशी किसके नाम पर रखा गया है?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मोहिनी एकादशी का नाम भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार पर पड़ा है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (26 अप्रैल से 02 मई 2026): इस सप्ताह इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, होगी धन वर्षा!
टैरो साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 02 मई: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 26 अप्रैल से 02 मई तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 02 मई, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द लवर्स
करियर: फाइव ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स
मेष राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, नाइन ऑफ कप्स का आना संकेत करता है कि आप अपने रिश्ते में ख़ुश होंगे। आप दोनों जीवन में एक-दूसरे को पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस करते होंगे। इस कार्ड को सामान्य रूप से “संतुष्टि और ख़ुशी” का प्रतीक माना जाता है। आपके रिश्ते को देखकर कभी-कभी लोग आपसे जलन के भाव मन में रख सकते हैं इसलिए आपको ज्यादा दिखावा करने से बचना होगा परन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने रिश्ते का आनंद लेना बंद कर दें। साथ ही, आपका जीवनसाथी ऐसा महसूस कर सकता है कि उन्हें अपने सपनों का साथी मिल गया है।
आर्थिक जीवन में आपको द लवर्स कार्ड प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों को धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। यह कार्ड आपके जीवन में आर्थिक योजनाओं को बनाते समय भावनात्मकता और तार्किक दृष्टिकोण दोनों की सहायता लेने के लिए कह रहा है। साथ ही, यह भी संकेत देता है कि आपके द्वारा लिए गए आर्थिक फैसलों का असर आपके निजी जीवन के रिश्तों पर पड़ सकता है। ऐसे में, आपको धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले रिश्तों पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
करियर के क्षेत्र में फाइव ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आप अपनी वर्तमान नौकरी में फंसा हुआ या प्रेरणा की कमी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में, मन में इन भावनाओं के कारण आपके लिए काम करना और सराहना प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा। आपको अपने लक्ष्यों का पुनः विश्लेषण करते हुए मौजूदा नौकरी आपके भविष्य के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों के अनुसार है या नहीं, इस पर ध्यान देना होगा। यदि ऐसा नहीं है, तो फाइव ऑफ कप्स आपको करियर को लेकर नए अवसर तलाशने की सलाह दे रहा है जो आपके लक्ष्यों के अनुरूप होंगे।
जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो टेन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा। साथ ही, आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। सामान्य रूप से यह कार्ड स्वास्थ्य में सुधार या मज़बूत स्थिति की तरफ इशारा करता है। इस दौरान आपके और आपके परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी। बता दें कि आपकी प्रसन्नता ही आपकी मज़बूत सेहत की कुंजी है।
शुभ रत्न: लाल मूंगा
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: द डेविल
आर्थिक जीवन: थ्रीऑफ वैंड्स
करियर: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स
बात करें वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की, आपको द डेविल प्राप्त हुआ है और यह कार्ड बता रहा है कि आपके जीवन में कोई व्यक्ति आपसे बेहद प्रेम करता होगा। साथ ही, आप दोनों के बीच की केमिस्ट्री शानदार होगी। आप एक-दूसरे के साथ खुश और उत्साहित महसूस करेंगे। लेकिन, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि रिश्ते में प्रेम की अधिकता से आपको बचना होगा, अन्यथा आप दोनों का रिश्ता कभी-कभी एक-दूसरे के लिए आदत या निर्भरता बन सकता है इसलिए आप संतुलन बनाकर चलें। आपको इस बात पर भी गौर करना होगा कि आपकी उम्मीदें रिश्ते से एक जैसी हैं भी या नहीं।
आर्थिक जीवन में आपको थ्रीऑफ वैंड्स मिला है जो बता रहा है कि यह जातक आय में वृद्धि के नए अवसर तलाशते हुए दिखाई देंगे। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाना चाहते हैं, तो आपको स्वयं को मिलने वाले अवसरों पर ध्यान देना होगा। जो जातक नया निवेश करना चाहते हैं, पेशेवर जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं और आय में बढ़ोतरी के मौके तलाशना चाहते हैं, तो आपके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी सोच जीवन में मज़बूत आर्थिक स्थिति बनाने को लेकर सकारात्मक रहेगी और साथ ही, स्वयं को मिलने वाले हर अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें, ताकि भविष्य में आपको इसका फायदा मिल सके।
करियर के क्षेत्र में आपको फोर ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड सलाह दे रहा कि अगर आप एक नया करियर शुरू करने जा रहे हैं, तो आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। सरल शब्दों में कहें, तो आपको करियर में अपने ऊपर ज्यादा दबाव डालने से बचना होगा। ऐसे में, आपको नई नौकरी या कार्यस्थल पर धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा और काम को समझना होगा। साथ ही, कार्यक्षेत्र के माहौल के अनुसार खुद को ढलने के लिए समय दें। अगर आपको किसी काम में दूसरों की सहायता या सलाह की जरूरत पड़ें, तो मदद या सलाह लेने में संकोच न करें। इस सप्ताह आपको पहले सीखने और समझने पर ध्यान देना होगा, सब कुछ एक साथ करने का प्रयास न करें।
स्वास्थ्य के मामले में टेन ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह अपनी शारीरिक क्षमता से ज्यादा काम करना, हर काम को हाँ कह देना या अपनी जरुरतों को नज़रअंदाज़ कर देना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। ऐसा करने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थक सकते हैं। ऐसे में, अब आपको समझना होगा कि किन जिम्मेदारियों को आपको संभालना होगा और किस बोझ को अपने कंधे से उतारना ठीक रहेगा।
शुभ रत्न: क्लियर जिरकॉन
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स
करियर: नाइट ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन को देखें, तो आपको टू ऑफ कप्स मिला है और यह कार्ड एक नए रिश्ते में आने का संकेत कर रहा है जो प्रेम और सौहार्द से भरा होगा। साथ ही, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी शानदार होगा। इसके अलावा, यह कार्ड एक सफल रिश्ते को भी दर्शा रहा है जहाँ आप और आपके जीवनसाथी एक-दूसरे की क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता पहले की तुलना में संतुलित और दोस्ताना रहेगा। साथ ही, आप दोनों खुलकर एक-दूसरे से बात करेंगे। इस समय आप एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे।
बात करें आर्थिक जीवन की, तो आपको फाइव ऑफ वैंड्सकी प्राप्ति हुई है और यह बता रहा है कि जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं, उन्हें अपने जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं या प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको इनका सामना पूरी मज़बूती के साथ करना होगा। आपको धन प्राप्ति की राह में या अपने लक्ष्यों को पाने के मार्ग में अनेक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी आपको आय में वृद्धि के लिए समर्पित रहें। सरल शब्दों में कहें, तो अगर आप मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आप आर्थिक समस्याओं को पार कर सकेंगे और धन से जुड़े लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे।
करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इन जातकों को अपने मन की आवाज़ सुनने के लिए कह रहा है। यह आपको एक ऐसा करियर का चुनाव करने के लिए कह रहा है जो आपकी पसंद के अनुरूप हो और जहाँ लोग आपके महत्व को समझ सकें। हालांकि, इसके लिए आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। बता दें कि आपको करियर का चयन करते समय थोड़ा प्रैक्टिकल होकर भी सोचना होगा। इस सप्ताह करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले आर्थिक लाभ और हानि का भी ध्यान रखें क्योंकि तब ही आप करियर में आगे बढ़ सकेंगे।
स्वास्थ्य की बात करें, तो सेवेन ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि आपका स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा बना रहेगा। लेकिन साथ ही, आप हेल्दी आदतों का लाभ उठाने के लिए कह रहा है। यह कार्ड संकेत कर रहा है कि आपके द्वारा अपनाई जा रहे खानपान या नियमित व्यायाम का असर आपकी सेहत पर दिखाई देगा। ऐसे में, आपको समय-समय पर ब्रेक लेने की सलाह दी जाती है जिससे आप अपने शरीर को आराम दे सकें।
शुभ रत्न: जेड
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
करियर: जस्टिस
स्वास्थ्य: जजमेंट
कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ कप्सप्राप्त हुआ है और यह कार्ड दर्शाता है कि आपके लिए इस बात को सुनिश्चित करना बहुत जरुरी होगा कि रिश्ते को लेकर आप दोनों की भावनाएं एक जैसी हैं या नहीं। सेवेन ऑफ कप्स का आना आपका सामना सच्चाई से करवा सकता है। इस कार्ड का आना आपको यह बातें सोचने पर मज़बूर कर सकता है जैसे कि आपका रिश्ता सही है या नहीं? क्या आपका पार्टनर आपके लिए सही हैं या नहीं? क्योंकि संभव है कि वह शादीशुदा हो सकता है और उनका अपना परिवार भी हो। ऐसे में, रिलेशनशिप को लेकर आप कंफ्यूज़ नज़र आ सकते हैं।
आर्थिक जीवन को देखें, तो आपको ऐस ऑफ पेंटाकल्स मिला है और इस कार्ड का आना धन प्राप्ति, आर्थिक स्थिरता और सफलता का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आप अपने आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं और साथ ही, आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास आपको कार्यों में सकारात्मक परिणाम दिलाने का काम कर सकते हैं। इस अवधि में आपको आय में वृद्धि को लेकर मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाना होगा जो आपको आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के साथ-साथ सफलता प्राप्त करने में सहायता करेंगे। आर्थिक जीवन में इस कार्ड का आना बताता है कि अगर आप धन से संबंधित कोई फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो बुद्धिमानी से निर्णय लेने पर आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
करियर की बात करें, तो जस्टिस कार्ड आया है जो आपको काम में निष्पक्षता और संतुलन बनाकर चलने के लिए कह रहा है। आपको इस बात पर ध्यान देना होगा कि कार्यक्षेत्र पर आपके साथ किसी तरह का भेदभाव न किया जा रहा हो और सब आपका सम्मान करते हों। अगर आपको ऐसा महसूस हो कि कार्यस्थल पर आपको किसी भी तरह के अन्याय या असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको इसका समाधान करने के कदम उठाने होंगे। इसके अलावा, यह कार्ड आपको सलाह दे रहा है कि आपकी वर्तमान नौकरी आपके विचारों और मूल्यों से मेल खाता है या नहीं। अगर नहीं, तो नए अवसर तलाशने के बारे में आप सोच सकते हैं। आप अपने काम के प्रति ईमानदार रहें और अपने व्यवहार को सही रखें क्योंकि आपके द्वारा लिए गए फैसले आपके रिश्तों और पेशेवर जीवन में आपकी छवि पर असर डाल सकते हैं।
स्वास्थ्य के संबंध में जजमेंट कार्ड का आना आपके जीवन में आने वाले बदलाव की तरफ इशारा कर रहा है। संभव है कि कर्क राशि के जातक अगर आप लंबे समय तक किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अब आप उससे बाहर आते हुए स्वस्थ होने लगेंगे। साथ ही, यह कार्ड आपको चेतावनी भी दे रहा है कि आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी और अपना ध्यान रखना होगा। बीते समय में आपने जो अनुभव प्राप्त किया है, वह आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेग।
बात करें सिंह राशिवालोंके प्रेम जीवन की तो, आपको किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि आप एक समर्पित जीवनसाथी के साथ रिश्ते में होंगे। आपका रिलेशनशिप आकर्षण के बजाय आपसी समझ और बातचीत पर आधारित होगा। ऐसे में, आप और आपका साथी एक-दूसरे से खुलकर और ईमानदारी से बात कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सबसे खास बात होगी कि वह आपकी बातों को बहुत ध्यान से सुनता होगा और आपको सलाह देता होगा। आपका रिश्ता परिपक्व होगा और आप दोनों के बीच आपसी समझ शानदार होगी।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स का आना अपने आर्थिक स्थिति के साथ-साथ अपनी जमा पूंजी का ध्यान रखना होगा। साथ ही, आपको अपनी आय और निवेश को भी सुरक्षित रखने का प्रयास करना होगा। यह कार्ड बता रहा है कि इन जातकों को आर्थिक जीवन में कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता की प्राप्ति होगी और इसे पाने के लिए आपको दुश्मनों से भी निपटना होगा, खर्च में वृद्धि या फिर धन से जुड़ी समस्याओं से भी बचना होगा, तब ही आप आर्थिक स्थिरता प्राप्त कर सकता है।
करियर की बात करें, तो आपको द एम्पेररकार्ड प्राप्त हुआ है जो नौकरी में नेतृत्व और जिम्मेदारी की तरफ संकेत कर रहा है। यह कार्ड बता रहा है कि इन जातकों को मौजूदा नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाना होगा। साथ ही, ऑफिस में होने वाली गतिविधियों में आपको बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। ऐसे में, सबसे पहले आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें और फिर अपनी क्षमताओं के बल पर उसे पाने की दिशा में आगे बढ़ें। अगर आपको जरूरत पड़े, तो दूसरों की मदद लेने में संकोच न करें। यदि आप नॉकरी में अनुशासन लेकर चलेंगे और कार्यों से जुड़े सही फैसले लेंगे, तो आपके वरिष्ठ भी आपका सम्मान करेंगे। लेकिन, करियर के संबंध में कोई भी दीर्घकालिक योजनाएं बनाने समय आपको पेशेवर जीवन में प्रगति और प्रमोशन को भी स्थान देना होगा।
जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स का प्राप्त होना मानसिक समस्याओं और तनाव की ओर इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आपको तनाव की वजह से चिंता, नींद न आना या डिप्रेशन जैसी समस्याएं घेर सकती हैं। आपके जीवन में चल रही इन मानसिक समस्याओं का असर आपके शरीर पर भी नज़र आ सकता ह इसलिए आपको तनाव से दूर रहने और मानसिक रूप से शांत रहने की सलाह दी जाती है।
बात करें कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका जीवनसाथी काफ़ी व्यस्त रह सकता है। ऐसे में, आपको उनके साथ रोमांस करने के मौके कम मिल सकते हैं, लेकिन जब-जब आपको उनकी जरूरत होगी तब वह आपके लिए मौजूद होंगे। इस समय रिश्ते को लेकर उनका व्यवहार अत्यधिक प्रैक्टिकल हो सकता है और वह चीज़ों को भावनाओं के बजाय जरूरत के आधार पर देख सकते हैं। ऐसे में, अगर आप एक रोमांटिक रिश्ते की तलाश में हैं, तो आप थोड़े निराश नज़र आ सकते हैं, लेकिन आपको साथी द्वारा किए जा रहे प्रयास नहीं भूलने चाहिए।
आर्थिक जीवन में आपको द हाई प्रीस्टेस प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप धन से जुड़ा कोई फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको अच्छे से सोच -विचार करने और अपने मन की आवाज़ पर भरोसा करें। आपको ऊपर से सही दिखाई देने वाली चीज़ों पर भरोसा करने से बचना होगा, बल्कि स्वयं को मिलने वाले हर अवसर की अच्छे से जाँच -पड़ताल करें। आपके मन की आवाज़ आर्थिक जीवन में आपको सही दिशा पर ले जाने का काम कर सकती है इसलिए धैर्य और समझदारी के साथ निर्णय लेना बेहतर साबित होगा।
करियर के क्षेत्र में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आया है जो आपको बदलावों को स्वीकार करने और उनके साथ तालमेल बिठाने के लिए कह रहा है। इन जातकों को अपने कार्यों को समर्पण और मेहनत के साथ करना होगा। इस दौरान आपको दूसरों से स्पष्ट रूप से बातचीत करनी होगी, लेकिन ध्यान रखें कि आप लोगों के साथ बात करते समय सावधानी बरतें और अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें। पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आपको अपने विचार और बातों को स्पष्ट रूप से लोगों के सामने रखनी होगी। अगर आपके जीवन में समस्याएं या परेशानियां हैं, तो उन्हें एक नज़रिए से सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य के मामले में द वर्ल्ड का आना शुभ कहा जाएगा और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप बीमार थे, तो अब आप स्वस्थ होंगे। साथ ही, आपकी सेहत अच्छी रहेगा और जीवन भी संतुलित रहने की संभावना है। इस दौरान आपका तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन बना रहेगा जिससे आपका स्वास्थ्य मज़बूत रहने की संभावना है। अगर आप स्वस्थ होने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो इस कार्ड को सकारात्मक माना जाएगा।
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो आपको एट ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपको थोड़ी बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और यह आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। आप दोनों को महसूस हो सकता है कि आपको रिश्ते को मज़बूत करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे और आप दोनों ही इस समस्या का समाधान नहीं ढूंढ रहे हैं। लेकिन आपको यह बात याद रखनी होगी कि आपके पास हमेशा कुछ न कुछ विकल्प मौजूद होते हैं। ऐसे में, आपको बेझिझक होकर बातचीत करने के साथ-साथ आपसी समझ से रिश्ते को बेहतर बनाने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो एट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आप किसी बड़े खर्चे को छोड़ने का मन बना सकते हैं जिससे आप असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। यह कोई ऐसी परिस्थिति हो सकती जो नौकरी से संबंधित हो या फिर ऐसी जगह जहाँ आपको फायदा न हो। इसकी बजाय आप किसी रास्ते पर चलना पसंद कर सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा। दौरान आप आर्थिक रूप से सुरक्षित की बजाय जोखिम उठाने के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन, आपको ऐसा कोई भी बड़ा फैसला लेने के पहले अच्छे से जाँच-पड़ताल करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, जल्दबाज़ी में आकर कोई भी निर्णय न लें। इस दौरान आपको भौतिक सुख-सुविधाओं से हटकर आपको धन का प्रबंधन अच्छे से करना होगा।
करियर के संबंध में आपको थ्री ऑफ पेंटाकल्स का आना संकेत करता है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नई चीज़ें सीखने को मिलेंगी जो करियर में एक उज्जवल और प्रगतिशील भविष्य के लिए मज़बूत नींव तैयार करेंगी। साथ ही, पेशेवर जीवन में आपके लिए कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनाना होगा और यह आपको करियर में आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगे। आप एक सुप्पोर्टीवे टीम मेंबर होंगे और ऐसे में, जब भी आपको सहयोग की आवश्यकता होगी तब आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
स्वास्थ्य को देखें, तो आपको सेवेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह संकेत कर रहा है कि आपको इस सप्ताह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। साथ ही, आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर कर सामने आ सकता है जैसे कि जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द। ऐसे में, आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रत्न: हीरा
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: द सन
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)
करियर: द मैजिशियन
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ वैंड्स
बात करें वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको द सन प्राप्त हुआ है और यह कार्ड दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप अपने परिवार वालों के साथ कई यादगार लम्हें बिताएंगे। साथ ही, आपके परिवार में एक नया सदस्य जुड़ सकता है फिर चाहे आप या आपके भाई/बहन शादी कर सकते हैं या आपके घर में शिशु का जन्म हो सकता है। हालांकि, इस सप्ताह आपको ऐसे कई पल मिलेंगे जिनका आप आनंद लेंगे और आप प्रसन्न दिखाई देंगे।
आर्थिक जीवन में आपको नाइन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) का मिलना संकेत कर रहा है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को संभालते-संभालते थका हुआ महसूस कर सकते हैं। कभी-कभी आप धोखाधड़ी और प्रतिद्वंद्वियों से लड़ते हुए कमज़ोर नज़र आ सकते हैं। ऐसा लग सकता है कि बहुत मेहनत करने के बाद भी परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिल रहे हैं। यह समय अपनी आर्थिक योजनाओं को दोबारा सोचने का हो सकता है। इस कार्ड का आना बताता है कि आपके लिए जल्दबाजी में निर्णय लेने की बजाय थोड़ा रुककर स्थिति को समझना और नई योजना बनाना बेहतर रहेगा।
करियर के क्षेत्र में द मैजिशियन का आना दर्शाता है कि आपको खुद पर भरोसा रखना होगा क्योंकि आपको निश्चित रूप से ही सफलता की प्राप्ति होगी। आपके भीतर वह सभी स्किल्स, क्षमताएं और योग्यताएं मौजूद होंगी जो आपको करियर में सफलता पाने के लिए चाहिए होंगी। ब्रह्मांड लक्ष्यों को पाने में आपकी सहायता करेगी। यदि आप खुद पर विश्वास करेंगे, तो आप जीवन में सब कुछ पाने में सफल होंगे। आने वाला समय आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा जो आपके सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेंगे।
स्वास्थ्य की दृष्टि से, सिक्स ऑफ वैंड्स का आना हीलिंग, इलाज के सफल होने, ऊर्जा में वृद्धि और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के मकसद से लिए गए फैसलों का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड संकेत करता है कि अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है, तो अब आपको धीरे-धीरे उससे राहत मिल सकती है। साथ ही,आप ऊर्जावान और ताकतवर बनेंगे। लेकिन, आपको अहंकार से बचना होगा और तारीफ मिलने पर अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखनी होगी। सरल शब्दों में कहें, तो आप रोग से उबरेंगे, शारीरिक रूप से मज़बूत होंगे और तारीफ प्राप्त करेंगे, लेकिन फिर भी आपको सौम्य बने रहना होगा और अतिआत्मविश्वास से बचना होगा।
धनु राशि राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो डेथ कार्ड का आना एक बड़े बदलाव को दर्शा रहा है जैसे कि रिश्ते का ख़त्म होना, पुरानी आदतों को छोड़ना या फिर आपका ब्रेकअप हो सकता है जिससे आप एक नई शुरुआत कर सकें। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आप उन चीज़ों का अपना जीवन से त्याग कर दें जो आपके लिए उपयोगी नहीं रही हैं। ऐसा करना आपकी व्यक्तिगत प्रगति के लिए बेहद जरूरी होगा। आपके जीवन में आने वाले यह बदलाव सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे।
आर्थिक जीवन को देखें, तो आपको द हर्मिट प्राप्त हुआ है और यह कार्ड सेल्फ-रिफ्लेक्शन का प्रतिनिधित्व करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आपका आर्थिक जीवन कैसा रहेगा? तो इस कार्ड का आना आपको धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए अपने अंदर झांकने और अपने ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग करते हुए आगे बढ़ना होगा। अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपको अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है।
जब बात आती है करियर की, तो टू ऑफ पेंटाकल्स का दर्शाता है कि अगर आप अपना व्यापार शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। आप अपनी मौजूदा नौकरी छोड़कर अपना बिज़नेस शुरू करते हैं, तो ऐसा करने के लिए इस समय को अनुकूल कहा जाएगा। लेकिन, इस कार्य में आपको अपना सारा समय और ध्यान केंद्रित करना होगा। ऐसे में, आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा, परंतु यह बात ध्यान में रखें कि व्यापार को चलाना एक मुश्किल काम होता है और आपको समय-समय पर किसी की सहायता या मार्गदर्शनं की आवश्यकता पड़ सकती है इसलिए किसी से सहायता लेने में संकोच न करें।
स्वास्थ्य को देखें तों, आपकोनाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना तेज़ी से आने बदलावों की तरफ संकेत करता है जो आपके किसी रोग से जल्दी स्वस्थ होने या स्वास्थ्य से संबंधित कोई आवश्यक कदम उठाने से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, लेकिन आपको तनाव, थकान और लापरवाही आदि से सतर्क रहना होगा। साथ ही, आपको अपनी मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना होगा और ऐसे में, आपको संतुलन बनाकर चलना होगा जिससे आपको थोड़ा आराम मिल सकें।
शुभ रत्न: पुखराज
मकर राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
करियर: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड)
बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, आपको थ्री ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो खुशियों और जश्न की तरफ इशारा कर रहा है। एक कपल के रूप में आप काफी लोकप्रिय और सम्मानित होंगे। बता दें कि भले ही यह कार्ड “पावर कपल” का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, लेकिन आपके रिश्ते के लिए यह ऐसी भविष्यवाणी कर रहा है कि सब आपको सम्मान की नज़रों स देखते होंगे। आप और साथी को महसूस होगा कि आप दोनों एक-दूसरे के लिए भाग्यशाली होंगे क्योंकि थ्री ऑफ कप्स का संबंध समृद्धि से भी होता है। आपको हर कदम पर अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा और आप जीवन के लक्ष्य पाने के लिए एक-दूसरे का पूरा-पूरा साथ देते हैं। ऐसे में, आप एक-दूसरे की जीत का जश्न मनाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
अगर आप आर्थिक जीवन में मार्गदर्शन पाना चाहते हैं, तो ऐसे में, क्वीन ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि आप धन का प्रबंधन आपके लिए प्रैक्टिकल होकर और बहुत सोच-समझकर करना जरूरी होगा। यह कार्ड आपको धन और अपनी जमा पूंजी के प्रति सावधान कर रहा है और ऐसे में, आपको अपनी जरूरतों तथा खर्चों पर ध्यान देना होगा। आर्थिक समस्याओं से आपको बुद्धिमानी के साथ निपटना होगा। क्वीन ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको मज़बूत आर्थिक स्थिति का निर्माण करने के लिए सही कदम उठाने के लिए कह रहा है।
जब बात आती है करियर की, तो क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स का मिलना बता रहा है कि आपको कार्यक्षेत्र पर अपनी सीमाओं को निर्धारित, स्पष्ट रूप से बातचीत और विचारों की स्पष्टता रखने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड अक्सर तेज़ बुद्धि वाले और अनुभवी मेंटर का प्रतिनिधित्व करता है जो बेहद ईमानदार होगा। इन जातकों को कार्यों में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए सही फैसले लेने होंगे, तब ही आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड) प्राप्त हुआ है और यह भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप लंबे समय से किसी रोग या बीमारी की चपेट में हैं, तो अब आपको उससे राहत मिल सकेगी। संभव है कि आपको उसका सही इलाज मिल जाए और ऐसे में, यह आपके लिए आशा की किरण बन सकती है। कुल मिलाकर, इस सप्ताह को हीलिंग और रिकवरी की दृष्टि से अच्छा कहा जाएगा।
शुभ रत्न: एमेथिस्ट
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स
करियर: ऐस ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ वैंड्स
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, द एम्प्रेस कार्ड का आना एक ऐसे रिश्ते का प्रतिनिधित्व करते हैं जो प्रेम एवं जुनून से पूर्ण होगा और आपका हर कदम पर साथ देता होगा। यह कार्ड बता रहा है कि आपका जीवनसाथी आपका सहयोग करने वाला होगा और उनके साथ आपका रिश्ता काफ़ी मज़बूत होगा जो प्रेमपूर्ण शादी में बदल सकता है। अगर आप किसी रिश्ते के भविष्य को लेकर असमंजस में है, तो द एम्प्रेस कहता है उसमें आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वह आपके साथ जीवन व्यतीत करने को एक बगीचे की तरह देखते हैं जहाँ वहां बीज बोते हैं, नए पौधे पनपते हैं और वह उनकी देखभाल करते हैं।
आर्थिक जीवन को देखें, तो टू ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि आप धन को लेकर आर्थक योजनाएं और लक्ष्य निर्धारित करते हुए दिखाई दे सकते हैं। यह आपके जीवन में प्रगति और लाभ लेकर आ सकते हैं। यह समय अपनी आर्थिक योजनाओं पर सोचने और आगे के लक्ष्यों को तय करने का है। अगर आप सही योजना बनाते हैं और समझदारी से फैसले लेते हैं, तो आर्थिक स्थिति में आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, जल्दबाजी या डर की वजह से अच्छे अवसरों को खोने से बचें।
करियर के क्षेत्र में आपको ऐस ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो एक नई शुरुआत की तरफ संकेत कर रहा है। अगर आप एक नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय ऐसा करने के लिए अनुकूल कहा जाएगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो यह सपताह निश्चित रूप से आपके लिए प्रमोशन के कुछ सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है जिससे आपका करियर सही दिशा में और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
स्वास्थ्य की बात करें, तो पेज ऑफ वैंड्स आपकी सेहत के लिए शुभ माना जाएगा जो आपको स्वयं को आराम देने के मौके दे सकता है। इस सप्ताह आप थोड़े दिनों की छुट्टियों पर जा सकते हैं जिससे आपके शरीर को आराम मिलेगा। लेकिन, आपको खुद पर हद से ज्यादा बोझ डालने से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही , साथ आपको ऐसी किसी भी कार्य या गतिविधि में शामिल होने से बचने की सलाह दी जाती हैं जिसमें आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
शुभ रत्न: नीलम
मीन राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
मीन राशिवालों को प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि आप कैसे दिखते हैं या दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं? इन जातकों को इन चीज़ों के बारे में सोचने के बजाय आप लोगों के साथ रहकर समय का आनंद लेना पसंद करेंगे। आपके भीतर का आत्मविश्वास और हिम्मत दूसरों को अपनी तरफ खिंचने का काम करेगा और वह आपके नक़्शे कदम पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आप रिश्ते में साथी के साथ ईमानदार रहेंगे जो आपके लिए सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। आप एक-दूसरे से बातचीत करने से आप करीब आएंगे। इस सप्ताह प्रेमी और प्रेमिका में नज़दीकियां बढ़ सकती हैं। बता दें कि क्वीन ऑफ़ वैंड्स को कामुक माना जाता है।
आर्थिक जीवन में आपको एट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो खुद को खोजने, जिम्मेदारी उठाने और आर्थिक जीवन में कुछ बड़े परिवर्तन लेकर आने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। यह सप्ताह आपको सोच-समझकर फैसले लेने, बीते समय में हुई धन संबंधित मामलों में गलतियों से सीखते हुए उन्हें भूलने और मज़बूत आर्थिक स्थिति का निर्माण करने के लिए आपको कुछ नई जिम्मेदारियां उठानी होंगी। इस कार्ड का आना किसी काम को मेहनत के बल पर पूरे करने के बाद मिलने वाले इनाम की तरफ संकेत करता है।
करियर के क्षेत्र में ऐस ऑफ पेंटाकल्स का मिलना एक नई शुरुआत को दर्शा रहा है जो आपके जीवन में प्रगति, सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आएगी। यह शुरुआत आपके पास एक नई नौकरी, पदोन्नति के रूप में आ सकती है या फिर आपको मिलने वाले किसी सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर आर्थिक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। ऐस ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको मेहनत और लगन के बल पर करियर में सफलता पाने के लिए प्रेरित करेगा।
स्वास्थ्य के मामले में एट ऑफ स्वॉर्ड्स आया है और यह भय, तनाव, पाबंदियों में बंधे रहना और नकारात्मक विचारों की तरफ इशारा करता है। इस सप्ताह आपको डिप्रेशन, पैनिक अटैक या पुराने समय का कोई दर्द दोबारा आपके सामने आ सकता है जिसके आगे आप मज़बूर महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आप विचारों के जिस जाल में फंसे हुए हैं, वह आपके दिमाग की उपज हो सकती है। इनसे बाहर आने के लिए आपको अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता होगी और आप चाहे तो अपने किसी करीबी की मदद भी ले सकते हैं।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. टैरो रीडिंग कैसे काम करती है?
टैरो कार्ड व्यक्ति के आसपास उपस्थित ऊर्जा और अंतर्ज्ञान के आधार पर काम करती है। टैरो में प्रत्येक कार्ड का अपना प्रतीक चिन्ह और अर्थ होता है और भविष्य की संभावनाओं को समझते हुए जीवन में आगे बढ़ने में उसकी सहायता करता है।
2. क्या टैरो कार्ड प्रेम जीवन के बारे में बता सकता है?
हाँ, टैरो कार्ड आपके रिश्ते की भावनाएं, आपसी तालमेल और आप दोनों के रिश्ते में आने वाले संभावित बदलावों के बारे में बता सकता है। साथ ही, यह आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में सहायता कर सकता है।
3. क्या टैरो कार्ड फैसला लेने में आपकी सहायता कर सकता है?
हाँ, टैरो रीडिंग अलग-अलग परिस्तितियों और संभावनाओं के आधार पर आपको चीज़ों को समझने में सहायता करता है जिससे आप सोच-समझकर सही फैसला ले सकते हैं।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 26 अप्रैल से 02 मई, 2026
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (26 अप्रैल से 02 मई, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
आपके अंदर दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास अधिक हो सकता है जिससे आपके विचारों में प्रगति आएगी और इसका असर आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। इन्हें सिद्धांतों पर चलना पसंद होता है और ये सभी मुश्किलों से लड़ने एवं जीवन में कामयाबी पाने के लिए पक्के इरादे रख सकते हैं। इनके अंदर लड़ने की जबरदस्त भावना हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा जिससे आप दोनों के मन में प्यार की भावनाएं पैदा हो सकती हैं। आप प्यार के मामले में दूसरों के लिए मिसाल पेश कर सकते हैं और उच्च मानक स्थापित कर सकते हैं। आप रिश्ते में अधिक मैच्योर हो सकते हैं।
शिक्षा: इस समय आप अपनी पढ़ाई को अधिक पेशेवर तरीके से बेहतर करने के लिए कुछ सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। आप प्रोफेशनल स्टडीज़ में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप प्रतियोगिता परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं और उसमें अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप अपने साथी छात्रों को पीछे छोड़ सकते हैं।
पेशेवर जीवन: ये जातक अपने कौशल और बुद्धिमानी से इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने कार्यों में सफल होंगे। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको मल्टी नेटवर्किंग बिज़नेस से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। इस तरह आप मल्टीपल बिज़नेस में प्रवेश कर सकते हैं।
सेहत: इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहने वाला है और आप उत्साह एवं जोश से भरपूर महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम करने से आप अधिक फिट रहेंगे और उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। आप ऊर्जा और जोश से भरे रह सकते हैं।
उपाय: आप रोज़ 19 बार ‘ॐ रुद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आपको निर्णय लेने में कंफ्यूज़न हो सकती है और यह आपकी प्रगति में बाधा का काम कर सकता है। आपको इस सप्ताह को लेकर योजना बनाने की जरूरत है और अच्छे परिणाम पाने के लिए इंतज़ार करने की जरूरत है।
प्रेम जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच बहस होने की आशंका है जिससे इस समय आपको बचना चाहिए। आपको अपने पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने की जरूरत है ताकि यह सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ अधिक रोमांटिक रह पाए।
शिक्षा: इस सप्ताह आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इस समय आपकी एकाग्रता के कम होने की आशंका है। आपको पूरी मेहनत और पेशेवर तरीके से पढ़ाई करने की आवश्यकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों से काम में गलतियां हो सकती है और यह कार्यक्षेत्र में आपके विकास में बाधा का काम कर सकता है। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है और प्रतिद्वंदियों के दबाव के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सेहत: आपको अपने शारीरिक फिटनेस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आपको खांसी होने का डर है। आपको छाती में दर्द होने की भी आशंका है।
उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले लोग अपने हित को बढ़ावा देने वाले कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का साहस दिखा सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर और आत्म संतुष्ट महसूस करेंगे। आपके अंदर आध्यात्मिक भावनाएं भी बढ़ेंगी।
प्रेम जीवन: आप अपने प्रिय या जीवनसाथी के प्रति ज्यादा रोमांटिक भावनाएं दिखाएंगे। आपस में अच्छी बातचीत होगी, जिससे आपसी समझ और बढ़ेगी।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। आप पेशेवर तरीके से पढ़ाई करने के साथ उच्च स्तर की गुणवत्ता भी प्रदान करेंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है जिन्हें पाकर वे प्रसन्न महसूस करेंगे। नौकरी के नए अवसरों में आप पूरी कुशलता से अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप कोई अन्य व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपको अधिक मुनाफा होगा।
सेहत: इस समय आपकी शारीरिक फिटनेस अच्छी रहेगी जिससे आपके अंदर जोश एवं उत्साह के साथ ऊर्जा भी बढ़ेगी। इस जोश एवं उत्साह का आपकी सेहत पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ बृहस्पताये नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 वाले लोग आराम से घूमने-फिरने में अधिक दिलचस्पी रखते हैं और जीवन में ऊंची सोच रखते हैं। इसके अलावा इनकी अपनी रचनात्मकता को भी बढ़ाने में रुचि हो सकती है। ये जातक जुनून एवं जोश से भरे हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ हंसमुख व्यवहार अपना सकते हैं। इससे आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाकर रख पाएंगे। इस वजह से आप अपने रिश्ते में अच्छे मानक बनाकर रख पाएंगे और आपके रिश्ते में खुशियां बनी रहेंगी।
शिक्षा: प्रोफेशनल स्टडीज़ हो या सामान्य पढ़ाई, इस समय आपकी अपनी पढ़ाई पर अच्छी पकड़ रहने वाली है और आप उच्च अंक प्राप्त करेंगे। आप अपने साथी छात्रों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आप प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि इंजीनियरिंग में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरी के क्षेत्र में आप आगे निकल सकते हैं और अपने काम में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आप अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का विश्वास जीतने में सफल हो सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करने की सोच रहे हैं, तो आप एक सफल उद्यती बनने के लिए उत्साह से भरपूर हो सकते हैं। इसके लिए आपको लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।
सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है और आपके अंदर जोश एवं उत्साह बढ़ेगा। इस जोश और उत्साह का असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा। आपको इस सप्ताह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ दुर्गाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
आप सफलता हासिल करेंगे और अपने द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। आपके अंदर अधिक रचनात्मक कौशल हो सकता है। इसके अलावा आपके अंदर अपने विशेष कौशल को दिखाने के लिए उच्च स्तर की बुद्धिमत्ता हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बहुत अच्छी रहने वाली है। प्यार के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है और आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस वजह से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच का रिश्ता अधिक मजबूत होगा।
शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई में अपने कौशल को साबित करने में सक्षम होंगे और शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने में तेजी से आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा आप अपनी पढ़ाई को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और काम में अपनी योग्यता साबित करेंगे। आपको नौकरी के ऑनसाइट अवसर भी मिल सकते हैं जो काम के मामले में आपकी प्रोफाइल को बेहतर बना सकते हैं। व्यापारी खुद को एक मजबूत उद्यमी के रूप में पेश कर सकते हैं और अपने बिज़नेस में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
सेहत: इस समय आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी। ऐसा आपके अंदर उत्साह एवं मजबूत दृढ़ संकल्प के कारण संभव हो पाएगा। आपका बोल्ड स्वभाव आपको हिम्मत और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद कर सकता है।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ मंत्र का जाप करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 वाले लोगों को रचनात्मकता, कलात्मक कार्यों और अन्य चीज़ों में शानदार परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इस समय आप अधिक हंसमुख स्वभाव के हो सकते हैं। आप मीडिया, सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में काम कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक प्यार दिखाएंगे। आपके रिश्ते में खुशियां रहने वाली हैं। आप अपने रिश्ते से खुश और संतुष्ट रह सकते हैं।
शिक्षा: आप कुछ विशेष क्षेत्रों जैसे कि सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, विजुअल कम्यूनिकेशन आदि में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। इससे आपके शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के अवसर बढ़ेंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए शानदार समय है। आप अपने काम से जिन भी फायदों की उम्मीद करते थे, अब वे आपको मिल सकते हैं। आपको अपने काम के लिए अच्छा इंसेंटिव मिल सकता है और आप नई ऊंचाईयां छू सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप एक मजबूत दावेदार और प्रतिस्पर्धी बन सकते हैं और मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी। इस वजह से आपकी सेहत सकारात्मक रहेगी।
उपाय: आप रोज़ 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक ईश्वर में विश्वास रखते हैं और आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा शामिल हो सकते हैं। इन्हें लिखने का शौक होता है और ये आगे आध्यात्मिक किताबें लिख सकते हैं और अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।
प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ सख्त व्यवहार कर सकते हैं जिससे आपको इस सप्ताह बचने की जरूरत है। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं और आपका रिश्ता भी खराब हो सकता है।
शिक्षा: छात्रों से कुछ गलतियां हो सकती हैं जिसकी वजह से यह सप्ताह पढ़ाई के मामले में ज्यादा शानदार नहीं है। आप पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं और अच्छे अंक लाने में असमर्थ रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों की काम में रुचि कम हो सकती है। इस वजह से काम में आपकी गुणवत्ता में कमी आने के संकेत हैं। वहीं काम में दिलचस्पी कम होने की वजह से आपके हाथ से मौजूदा नौकरी तक छूट सकती है। व्यापारियों के अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ कम अच्छे संबंध रह सकते हैं। आपको अपने बिज़नेस पार्टनर की ओर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत: इस सप्ताह आपको फोड़े-फुंसी, ट्यूमर और कोई चोट लगने का खतरा है। इस वजह से आपकी सेहत ज्यादा दुरुस्त नहीं रह पाएगी। आपको स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा पानी और जूस पीने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रोज़ 43 बार ‘ॐ केतवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 वाले लोग अपने लक्ष्य पर टिके रहते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें दृढ़ रहते हैं। इनके अंदर अपने काम के लिए अधिक जुनून पैदा हो सकता है। इसके अलावा ये जातक अपने निजी जीवन में कम समय बिता सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह अनचाहे विवाद के कारण आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता खराब हो सकता है। आपके रिश्ते में खुशियों की कमी हो सकती है और आपकी ओर से अपने रिश्ते में ईमानदारी की भी कमी देखने को मिल सकती है। इससे आप अपने रिश्ते में मूल्य खो सकते हैं।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में छात्र ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में पीछे रह सकते हैं। ऐसा इस सप्ताह उनकी एकाग्रता में कमी के कारण हो सकता है। आपको सकारात्मक होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको और अधिक गुणवत्ता के साथ काम करने पर ध्यान देना चाहिए वरना आप मुश्किल में फंस सकते हैं। व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है और उनका मुनाफा कम हो सकता है।
सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत पर सवालिया निशान लग सकता है और ऐसा आपके अंदर ऊर्जा एवं दृढ़ संकल्प की कमी के कारण हो सकता है।
उपाय: आप नियमित रूप से 44 बार ‘ऊं मंदाय नम’: मंत्र का जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले लोग सिद्धांतों पर चलना और सीधी बात करना पसंद करते हैं। ये थोड़े आक्रामक स्वभाव वाले हो सकते हैं। जल्दी और तेजी से फैसले लेना, इनकी सबसे बड़ी खूबी हो सकती है।
प्रेम जीवन: आपको अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को लेकर अधिक धैर्य से काम लेना होगा क्योंकि इस समय परिवार में कुछ संवेदनशील मुद्दे आपके खिलाफ हो सकते हैं। आपको अपने पार्टनर के साथ अधिक ईमानदार होने की जरूरत हो सकती है।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है क्योंकि पढ़ाई में कम रुचि होने की वजह से आप उच्च अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं। इसके अलावा आपको इस समय पढ़ाई से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों की ओर से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और इस वजह से कार्यक्षेत्रत्र में आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको नुकसान होने का डर है जिसे इस सप्ताह संभाल पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत औसत रहने वाली है क्योंकि आपको हाई बीपी और सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। दवा लेने और ध्यान करने से आपको मदद मिल सकती है।
उपाय: आप बृहस्पतिवार के दिन वृद्ध ब्राह्मण को दही चावल का दान करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. क्या अंक ज्योतिष शादी या रिश्तों के बारे में बता सकता है?
हां, मूलांक के आधार पर लड़के और लड़की की कंपैटिबिलिटी जानी जा सकती है।
2. क्या अंक ज्योतिष से भाग्य को बदला जा सकता है?
नहीं, लेकिन उचित उपायों की मदद से परिवर्तन ज़रूर लाए जा सकते हैं।
3. क्या अंक ज्योतिष विज्ञान पर आधारित है?
नहीं, इसमें संख्याओं के गूढ़ अर्थ और उनके प्रभावों का अध्ययन किया जाता है।
सीता नवमी 2026: इन अचूक उपायों से चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद!
सीता नवमी 2026: हिंदू परंपरा में सीता नवमी एक अत्यंत पवित्र और भावनात्मक पर्व है, जो माता सीता के दिव्य अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह वही शुभ तिथि है जब धरती से प्रकट होकर उन्होंने मानवता को त्याग, धैर्य, मर्यादा और अटूट पतिव्रत धर्म का आदर्श दिया। माता सीता को पवित्रता, करुणा, सहनशीलता और दृढ़ संकल्प की प्रतीक माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वे राजा जनक को हल चलाते समय धरती से प्राप्त हुई थीं, इसलिए उन्हें भूमिजा और जनकनंदिनी भी कहा जाता है। उनका जीवन संघर्षों से भरा होने के बावजूद मर्यादा, संयम और धर्मनिष्ठा के अनुपम उदाहरण है। सीता नवमी का यह पर्व हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य, प्रेम और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। यह दिन विशेष रूप से दांपत्य सुख, परिवार की समृद्धि और स्त्री शक्ति के सम्मान का संदेश देता है।
सीता नवमी 2026: तिथि व मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सीता नवमी 25 अप्रैल, शनिवार के दिन मनाई जाएगी।
नवमी तिथि प्रारम्भ: अप्रैल 24, 2026 को 07:21 पी एम बजे
नवमी तिथि समाप्त: अप्रैल 25, 2026 को 06:27 पी एम बजे
सीता नवमी 2026: महत्व
सीता नवमी हिंदू धर्म में मातृशक्ति, पवित्रता और त्याग के प्रतीक के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह दिन माता सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने जीवन के माध्यम से आदर्श नारीत्व,धैर्य, मर्यादा और अटूट पतिव्रत धर्म का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका चरित्र हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए।
धार्मिक दृष्टि से यह पर्व दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि और परिवार की मंगल कामना से जुड़ा हुआ है। विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत और पूजन करती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और स्थिरता आती है। सीता नवमी सामाजिक और आध्यात्मिक दोनों ही स्तर पर प्रेरणादायक है।
माता सीता का जीवन संघर्ष, सहनशीलता और आत्मबल का प्रतीक है, जो आज भी महिलाओं के लिए शक्ति और आत्मसम्मान का संदेश देता है। यह पर्व हमें नारी के सम्मान परिवार के मूल्यों और धर्मनिष्ठ जीवन की महत्ता का स्मरण कराता है।
सीता नवमी के दिन प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। यह व्रत विशेष रूप से सीता जी की कृपा प्राप्त करने तथा दांपत्य सुख, संतान सुख और घर की समृद्धि के लिए किया जाता है। मन, वचन और कर्म से पवित्र रहने का संकल्प लें।
घर के मंदिर या किसी पवित्र स्थान को साफ कर वहां एक चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। उस पर माता सीता और राम जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। गंगाजल छिड़ककर स्थान और स्वयं को शुद्ध करें।
दीप प्रज्वलित कर धूप अर्पित करें। रोली, अक्षत, पुष्प और माला अर्पित करें। यदि संभव हो तो पंचामृत से अभिषेक करें। माता सीता को श्रृंगार की वस्तुएं (चूड़ी, सिंदूर, वस्त्र) अर्पित करना शुभ माना जाता है। भोग में खीर, फल या मिष्ठान अर्पित करें।
पूजा के बाद सीता नवमी की पावन कथा पढ़ें या सुनें, जिससे राजा जनक द्वारा धरती से माता सीता के प्रकट होने का वर्णन है। इसके पश्चात श्रद्धा से आरती करें और पूरे परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण करें।
दिनभर फलाहार या अपनी श्रद्धा अनुसार उपवास रखें। सात्विक भोजन करें और क्रोध, कटु वचन तथा नकारात्मक विचारों से दूर करें। इस दिन दान-पुण्य करना और जरूरतमंदों की सहायता करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
सीता नवमी की कथा
सीता नवमी की कथा बहुत ही पावन और भावनात्मक है। मान्यता के अनुसार, त्रेता युग में राजा जनक मिथिला में राज्य करते थे। एक बार राज्य में भयंकर अकाल पड़ा। तब ऋषियों के कहने पर राजा जनक स्वयं खेत में हल चलाने लगे ताकि वर्षा हो और धरती उपजाऊ बने। जब वे हल चला रहे थे, तभी हल की नोक भूमि से टकराई और धरती के गर्भ से एक दिव्य कन्या प्रकट हुई। वह कन्या तेजस्वी और अलौकिक आभा से युक्त थी।
राजा जनक ने उसे ईश्वर का वरदान मानकर अपनी पुत्री के रूप में अपनाया। क्योंकि वह भूमि (सीता) के प्रकट हुई थीं, इसलिए उनका नाम सीता रखा गया। सीता जी बचपन से ही अत्यंत सरल, शालीन और धर्मपरायण थीं। आगे चलकर उनका विवाह श्रीराम से स्वयंवर के माध्यम हुआ, जहां श्रीराम ने भगवान शिव का धनुष तोड़कर सीता जी का वरण किया। सीता जी ने जीवनभर आदर्श पत्नी, बहू और नारी का धर्म निभाया।
वनवास, रावण द्वारा हरण और अग्नि परीक्षा जैसी कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने धैर्य और मर्यादा का साथ नहीं छोड़ा। सीता नवमी के दिन माता सीता की पूजा की जाती है और उनसे सुख-समृद्धि, दांपत्य सुख और संतान की मंगल कामना की प्रार्थना की जाती है। यह दिन नारी शक्ति, त्याग और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सीता नवमी के दिन करें ये आसान उपाय
दांपत्य सुख के लिए
सीता नवमी के दिन माता सीता और श्रीराम की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाकर “ॐ सीतारामाय नमः” मंत्र की 108 बार माला करें। इसके बाद पति-पत्नी मिलकर आरती करें। इससे घर में प्रेम और आपसी समझ बढ़ती है।
संतान सुख के लिए
इस दिन सुहागिन महिलाओं को लाल चुनरी, सिंदूर और फल भेट करें। माता सीता से संतान प्राप्ति या संतान के अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें।
पीली हल्दी की गांठ और चावल माता सीता के चरणों में अर्पित करें। पूजा के बाद हल्दी की गांठ को तिजोरी या अनाज के डिब्बे में रख दें। मान्यता है कि इससे लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।
कष्ट और बाधा दूर करने के लिए
सीता-राम नाम का जितना अधिक हो सके जप करें। घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल छिड़कें और शाम को दीपक जलाएं।
अखंड सौभाग्य के लिए
सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखकर माता सीता की कथा सुनें और शाम को श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. सीता नवमी 2026 कब मनाई जाएगी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, सीता नवमी 25 अप्रैल 2026, शनिवार को मनाई जाएगी। नवमी तिथि 24 अप्रैल 2026 की शाम 07:21 बजे प्रारंभ होकर 25 अप्रैल 2026 की शाम 06:27 बजे समाप्त होगी।
2. सीता नवमी क्यों मनाई जाती है?
यह पर्व माता सीता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि वे राजा जनक को हल चलाते समय धरती से प्राप्त हुई थीं, इसलिए उन्हें भूमिजा भी कहा जाता है।
3. सीता नवमी का धार्मिक महत्व क्या है?
सीता नवमी मातृशक्ति, पवित्रता, त्याग और आदर्श नारीत्व का प्रतीक है। यह दिन दांपत्य सुख, पारिवारिक समृद्धि और स्त्री सम्मान का संदेश देता है।
मासिक अंक फल 2026 से जानें, किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा मई का महीना?
मासिक अंक फल मई 2026 एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको मासिक अंक फल 2026 के माध्यम से मई महीने के लिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक की संपूर्ण भविष्यवाणी प्रदान कर रहा है। मासिक अंक फल मई 2026 से हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए मई 2026 का महीना कैसा रहने वाला है? तो चलिए अब जान लेते हैं मई 2026 के बारे में।
अंक ज्योतिष के अनुसार, मई का महीना साल का पांचवां महीना होने के कारण अंक 5 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। इस महीने पर बुध ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। साथ ही, साल 2026 का कुल योग 1 होता है और इसका भी प्रभाव इस महीने पर रहेगा। इस महीने पर मुख्य रूप से अंक 5 और 1 का प्रभाव रहेगा। साथ ही, अंक 5 और 1 को मिलाने पर अंक 6 बन रहा है। अतः बुध और सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ शुक्र का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है।
हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर बुध, सूर्य और शुक्र का अलग-अलग प्रभाव रहेगा। लेकिन मई 2026 का महीना युवा वर्ग के लिए चर्चा में रह सकता है। मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, देश और प्रदेश की सरकारें युवाओं को ध्यान में रखते हुए कुछ अच्छे निर्णय लेने का प्रयास करेंगी। हालांकि, कुछ मामलों में थोड़ा असंतोष भी देखने को मिल सकता है। विशेषकर स्त्रियों से संबंधित मामलों में सरकार को घेरने का प्रयास किया जा सकता है। कोई मीडिया घराना या कथा वाचक भी इस समय सुर्खियां बन सकता है, लेकिन नकारात्मकता का स्तर अधिक नहीं रहेगा।
ऐसे में, इन क्षेत्र में विशेषकर युवा स्त्रियों, सॉफ्टवेयर, कथावाचक या हर तरह के डेटाबेस और फॉर्मूला बेस्ड जगत से जुड़े मामलों के लिए यह महीना प्रभावी रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक को मई 2026 का महीना कैसे परिणाम दे सकता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। मूलांक 1 के लिए मई 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। अंक 6 के अलावा बाकी सभी अंक आपके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। विशेषकर सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 7 आपके पूरी तरह से फ़ेवर में रहेगा। साथ ही, उसके बाद अंक 1 और 5 भी आपके पक्ष में रहेंगे इसलिए सामान्य तौर पर यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। लेकिन, अंक 6 आपके फेवर में नहीं होगा और ऐसे में, इस महीने स्त्रियों से जुड़े मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की जरूरत रहेगी।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, यदि किसी स्त्री के साथ आप कोई डील कर रहे हैं, तो उसमें सावधानी रखें। न केवल सामने वाले के मान-सम्मान के प्रति सावधानी रखें, बल्कि किसी अनजान स्त्री के साथ कोई डीलिंग नहीं करनी है जैसे कि टेलीफोन इत्यादि पर मार्केटिंग वाली लड़की की बातों में आकर कोई निवेश नहीं करना है या कोई चीज यूं ही नहीं खरीद लेनी है, बल्कि इन निर्णयों को जांच-पड़ताल करने के बाद ही संपन्न करना ठीक रहेगा। इस तरह की कुछ सावधानियां को अपनाने की स्थिति में इस महीने आपका आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
आपको इस महीने अपना जीवन लक्ष्य पता रहेगा कि वास्तव में आपको क्या करना है? किससे फायदा मिलेगा या किससे नुकसान होगा, इन तमाम बातों का ज्ञान होने के कारण इस महीने आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रह सकता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़े हुए लोग भी इस महीने काफी अच्छा कर सकेंगे। उन्हें कुछ विशेष अनुभूतियां मिल सकेंगी। उन्हें कुछ नया सोचने और नया क्रिएट करने का मौका मिलेगा। यदि आप नंबर 7 वाले कोई भविष्यवक्ता हैं तो आपकी भविष्यवाणियां सफल रहने की उम्मीद मजबूत रहेगी।
उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें।
मूलांक 2
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक 2 के लिए मई 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। वैसे तो अंक 8 आपका मूलांक 2 की प्रकृति का नहीं है, लेकिन फिर भी अंक 8 आपको किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचाता हुआ नजर नहीं आ रहा है, बल्कि यह आपको सपोर्ट कर सकता है। सरल शब्दों में कहें, तो इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं होगा, बल्कि कुछ अंक आपके सपोर्ट में रहेंगे और कुछ औसत र परिणाम देना चाहेंगे। कुल मिलाकर, यह महीना आपके लिए फलदायी साबित होगा।
आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक लिए गए निर्णय आपको काफी अच्छे परिणाम दिलाएंगे। इमोशनल होकर कोई फैसला लेने से बचने की सलाह आपको दी जाती है। यदि आप ऐसा करेंगे तो किसी तरीके का कोई नुकसान नहीं होगा। आप अपनी शक्तियों को पहचानेंगे और अपनी अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगे।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति भी इस महीने काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। पुराने रास्तों पर चलते-चलते आप नए रास्ते भी खोज सकेंगे। इसी तरह से आप अपने पहले से चल रहे काम में कोई नया प्रयोग भी कर सकते हैं अथवा नया काम शुरू करने की भी सोच सकते हैं। कुल मिलाकर, यह महीना कुछ सावधानियां रखने की स्थिति में आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।
उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों का सहयोग करना शुभ रहेगा।
मूलांक 3
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। मूलांक 3 को मई 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने अंक 5 और 6 आपको कोई विशेष सपोर्ट नहीं करेंगे, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले अंक 9 और 1 आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। ऐसे में, छोटी-मोटी बाधाओं को पार करके आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकेंगे क्योंकि यह महीना आपको बहुत अच्छी एनर्जी देने वाला है और इस एनर्जी तथा अपने पुराने अनुभव को मिलाकर आप बहुत सारे कामों को कंप्लीट कर सकेंगे।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, यह महीना आपको ऐसी एनर्जी देगा कि आप अपने सभी अधूरे कामों को कंप्लीट कर सकेंगे। भाई-बंधु और पड़ोसियों के साथ बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का मौका भी यह महीना आपको दे सकता है। यदि आपके संबंध पहले से ठीक चल रहे हैं, तो संबंधों में मज़बूती आएगी। उनके साथ बैठकर किसी योजना पर बात हो सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में भी यह महीना अच्छे परिणाम दे सकता है।
पुलिस-प्रशासन से संबंधित मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं या फिर बेवजह के विवाद से बचना समझदारी का काम होगा, विशेषकर अपनी उम्र से छोटे लोगों के साथ। स्त्रियों से किसी भी तरीके का विवाद न करें, बल्कि इन मामलों में यथासंभव उनका सम्मान करने की कोशिश करें। इन सावधानियों को अपनाएंगे तो सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। वहीं इन मामलों में की गई लापरवाही समस्या का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि इन मामलों में सावधान रहें और बेहतर परिणाम प्राप्त करें।
उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 4
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 को मई 2026 का महीना क्रमशः 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने सिर्फ अंक 5 आपके फेवर में रहेगा, बाकी अंक आपके साथ शायद अधिक सकारात्मक भाव नहीं रख पाएंगे। यही कारण है कि इस महीने आपका सबसे बड़ा सहायक बनेगा आपका संतुलन। यदि आप हर मामले में बैलेंस बनाकर चलेंगे तो व्यवधानों को पार कर जाएंगे।
वहीं, यदि आप किसी गलतफहमी में रहकर, ईगो में पड़कर अपने से बड़ों के साथ उलझने का काम करेंगे, तो परेशानियां हो सकती हैं। विशेषकर शासन-प्रशासन से संबंधित मामलों में बहुत ही सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। नेता या फिर अपने टीम लीडर के साथ उलझना भी ठीक नहीं रहेगा। बॉस के साथ तो किसी भी प्रकार का उलझाव ठीक नहीं रहेगा। इन बातों का ख्याल रखेंगे, तब जाकर संतुलन बन सकेगा।
वैसे यदि आप सावधानीपूर्वक निर्वाह करेंगे, तो यह महीना कुछ नए कामों की शुरुआत के मौके आपको दे सकता है। मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, पिता और पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आपके लिए हितकारी बनेगा। सामाजिक मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे, तो आप प्रतिष्ठा भी प्राप्त कर सकेंगे। इस महीने सावधानियों के साथ-साथ विशेष प्रयत्न करने की स्थिति में ही अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: स्नान से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 को मई 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 5, और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने की सबसे अनुकूल बात यह होगी कि मई में कोई भी अंक आपका विरोध नहीं कर रहा है, लेकिन अंक 2 आपके लिए औसत रहेगा। इसी तरह से अंक 6 भी आपको औसत सपोर्ट दे सकेगा, बाकी के अंक यानी कि 1 और 5 आपके पूरी तरह से सपोर्ट में नजर आ रहे हैं।
हालांकि, इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 2 आपके लिए एवरेज रहेगा, तो सब कुछ आसानी से हो जाए इस बात की उम्मीद कम है। लेकिन, बहुत कुछ कंप्लीट हो सकेगा और कोई बड़ा व्यवधान भी नहीं आएगा। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो निर्धारित समय से थोड़ा विलंब से आप अपने कामों को पूरा कर सकेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर रिश्तो को सुधारने के लिए यह महीना काफी अच्छा कहा जाएगा।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, धैर्य के साथ काम करने पर सभी तरह के काम भी पूरे हो सकेंगे। आप अपने पार्टनरशिप में भी अच्छा कर सकेंगे। पार्टनर के साथ संबंधों को भी मेंटेन कर सकेंगे। यह महीना काम से ज्यादा संबंधों को सुधारने के मौके देगा, लेकिन कोशिश करके आप अपने कामों को भी सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे।
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होगा। मूलांक 6 को मई 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने के ज्यादातर अंक आपको औसत परिणाम देना चाह रहे हैं। यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है जिनमें ज्यादातर सकारात्मक रहेंगे। हालांकि, थोड़ी अधिक मेहनत और अच्छी योजना आपको अच्छा लाभ दिलाने का काम करेगी।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, सामाजिक कामों को संपन्न करने के लिए यह महीना मददगार हो सकता है। विद्यार्थियों को भी यह महीना बहुत अच्छे से सपोर्ट देगा। क्रिएटिव कामों को कंप्लीट करने में भी यह महीना बहुत अच्छे से मददगार हो सकेगा। यदि आप किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं तब तो बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन यदि आप क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए व्यक्ति नहीं भी हैं, तो भी ऐसे कामों को कंप्लीट करवाने में यह महीना अच्छी मदद करेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते को भी यह महीना मजबूती देने का काम करेगा। सामान्य तौर पर कुछ सावधानियां को अपनाने की स्थिति में इस महीने आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
उपाय: मंदिर में पीले फल चढ़ाना शुभ रहेगा।
मूलांक 7
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 को मई 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 5 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। आपके लिए इस महीने की सबसे बड़ी विशेषता यह रहेगी कि इस महीने कोई भी अंक आपके विरोध में नहीं होगा। सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाले अंक 4 और 1 आपके लिए एवरेज रहेंगे, बाकी अंक 5 और 6 तुलनात्मक रूप से आपको बेहतर सपोर्ट करना चाहेंगे। ऐसे में, यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, अंक 4 का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि यह महीना आपसे कुछ एक्स्ट्रा मेहनत करवा सकता है, लेकिन इसके परिणाम अच्छे मिलेंगे। यह महीना अनुशासित रहने का संकेत भी दे रहा है। यदि आप नियमबद्ध तरीके से इस महीने कामों को पूरा करेंगे, तो उसके अच्छे परिणाम आपको जरूर मिलेंगे। वहीं, आलस्य या लापरवाही की स्थिति में परिणाम खराब भी रह सकते हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि इस महीने जागरूकता की जरूरत रहेगी और यदि आप जागरूक रहते हुए अपने हिस्से की मेहनत करते हुए कामों को कंप्लीट करेंगे, तो निसंदेह आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। व्यक्तिगत जीवन में भी अनुशासित रहने से आपको फायदे मिलेंगे।
उपाय: सफाई कर्मी को जरूरत की चीज भेंट करना शुभ रहेगा।
मूलांक 8
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 को मई 2026 का महीना क्रमशः 5, 1 और 6 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 5 आपको औसत परिणाम देना चाह रहा है। अंक 6 का भी औसत सपोर्ट मिल पाएगा, लेकिन अंक 1 आपके विरोध में नजर आ रहा है। यही कारण है कि यह महीना मिले-जुले परिणाम देगा। कभी-कभी कुछ परिणाम औसत से कमजोर भी रह सकते हैं।
यह स्थिति इस बात का स्पष्ट संकेत कर रही हैं कि यह महीना बहुत सावधानी से काम लेने का संकेत कर रहा है। अतः सावधानीपूर्वक काम ही करें क्योंकि अंक 5 संतुलन का अंक माना जाता है इसलिए इस महीने हर क्षेत्र में बराबर समय देना जरूरी रहेगा। संतुलन बिठाकर चलना जरूरी रहेगा। किसी मामले में जरूरत से ज्यादा समय दे देना या जरूरत से ज्यादा ऊर्जा लगा देना भी ठीक नहीं है। जितनी जरूरत है उतना ही समय दें। अपनी लगन तथा मेहनत में किसी भी तरह की कमजोरी न आने दें।
मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, यदि आप ऐसा करेंगे, तभी जाकर आप परिणामों को मेंटेन कर सकेंगे। वैसे यह महीना परिवर्तन लेकर आने का काम कर सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यात्रा पर जाना संभव हो सकेगा। मनोरंजन इत्यादि के लिए इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। स्वयं को विस्तार देने के लिए भी महीना अच्छा कहा जाएगा, बाकी के कामों में थोड़ी सावधानी से भी काम चल जाएगा। आप सावधानीपूर्वक यात्रा कर सकेंगे और मनोरंजन भी कर सकेंगे। लेकिन व्यापार से जुड़े निर्णय लेने के साथ-साथ स्वयं के काम को विस्तार देने के मामले में भी सावधानी पूर्वक काम करने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: नियमित रूप से गणेश जी की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मूलांक 9
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 वालों को मई 2026 का महीना क्रमशः 6, 1 और 5 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। इस महीने कुछ अंक आपके लिए औसत रहेंगे, तो कुछ अंक आपको औसत से कमजोर परिणाम देना चाह रहे हैं इसलिए इस महीने बहुत ही सावधानी से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ठीक नहीं रहेगी।
यदि घर-गृहस्थी से जुड़ा कोई काम आप आसानी से कर सकते हैं और उसे लापरवाही के कारण देरी कर रहे हैं, तो अब उस लापरवाही को त्याग करके आप उस काम को पूरा कर सकेंगे। हालांकि, इस समय उसे कंप्लीट करना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि पिछले दिनों आपने उसे पूरा नहीं किया है इसलिए इस महीने आपको थोड़ी एक्स्ट्रा मेहनत करके पूरा करना पड़ेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो उस मामले में भी लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। स्त्रियों के साथ आपको अपना बर्ताव और व्यवहार बहुत अच्छा रखना होगा।
संतुलन बिठाना हर मामले में फायदा देगा, लेकिन स्त्रियों से संबंधित और घर-गृहस्थी से जुड़े मामलों में संतुलन बनकर चलना आपके लिए बहुत सहायक रहेगा। इस तरह की कुछ सावधानियों को अपनाने की स्थिति में आप बेहतर कर सकेंगे। मासिक अंक फल 2026 के अनुसार, वरिष्ठों के साथ-साथ शासन-प्रशासन का सहयोग भी कोशिश करने की स्थिति में आपको मिल सकेगा। उन सबकी मदद से आप अपने कमजोर पहलुओं में भी संतुलन बना सकेंगे और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। लापरवाही की स्थिति में महीना कमजोर परिणाम दे सकता है इसलिए लापरवाही से बचें और स्थिति को बेहतर करने का प्रयास करें।
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. अंक 4 का स्वामी कौन है?
अंक ज्योतिष में अंक 4 के स्वामी राहु को माना जाता है।
2. सूर्य ग्रह का संबंध किस अंक से है?
अंक 1 से सूर्य देव का संबंध माना गया है।
3. अंक 9 वालों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा?
मई 2026 का महीना लापरवाही बरतने पर अंक 9 वालों को कमज़ोर परिणाम दे सकता है।
गंगा सप्तमी पर क्यों होती है मां गंगा की पूजा? जानें महत्व और पूजन विधि!
गंगा सप्तमी 2026: यह सबसे पवित्र हिंदू त्योहारों में से एक है और यह पर्व मां गंगा को समर्पित है। इस शुभ दिन पर मां गंगा की पूजा की जाती है। गंगा सप्तमी को गंगा जयंती के रूप में भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी आती है।
गंगा सप्तमी के दिन गंगा के पवित्र जल में स्नान करने से लोगों के सभी पाप धुल जाते हैं और उनके जीवन में सुख-शांति आती हैं एवं उनके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही गंगा सप्तमी पर गंगा नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।
माना जाता है कि इस दिन मां गंगा की उपासना करने से अशुभ ग्रह के प्रभाव को कम किया जा सकता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में आगे बताया गया है कि गंगा सप्तमी 2026 की तिथि, पूजन मुहुर्त और महत्व क्या है।
इस बार 23 अप्रैल, 2026 को बृहस्पतिवार के दिन गंगा सप्तमी पड़ रही है। 22 अप्रैल, 2026 को रात को 10 बजकर 52 मिनट पर सप्तमी तिथि शुरू होगी और यह 23 अप्रैल, 2026 को रात को 08 बजकर 52 मिनट पर खत्म होगी। 23 अप्रैल, 2026 को सुबह 06 बजकर 07 मिनट से धृति योग शुरू हो रहा है। इस प्रकार गंगा सप्तमी पर पूरा दिन धृति योग रहेगा।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
गंगा सप्तमी 2026 पर बन रहा है शुभ योग
ज्योतिष की दुनिया में धृति योग को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। यह नित्य 27 योगों में से एक है। इस योग में जन्म लेने वाले जातक ज्ञानी और गुणवान होते हैं। इनका जीवन संपन्न और भौतिक सुखों से परिपूर्ण होता है। ये समाज में उच्च स्थान एवं सम्मान प्राप्त करते हैं।
किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए धृति योग बहुत शुभ रहता है। इस योग के दौरान किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। आप भी इस बार गंगा सप्तमी 2026 पर कोई शुभ कार्य जैसे कि गृह प्रवेश, व्यवसाय की शुरुआत आदि कर सकते हैं।
गंगा सप्तमी का धार्मिक महत्व
वैदिक ज्योतिष के अनुसार गंगा सप्तमी के अवसर पर मां गंगा की पूजा करना अत्यंत लाभकारी रहता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है, तो उसे गंगा सप्तमी 2026 पर गंगा पूजन करने से मंगल के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। यहां तक कि इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से भी सभी पाप कर्मों से छुटकारा मिल जाता है।
जिन-जिन स्थानों पर गंगा नदी बहती है, वहां पर विशेष अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन मोक्ष की प्राप्ति के लिए गंगा नदी में डुबकी लगाने का भी बहुत महत्व है। पूर्वजों का तर्पण करने के लि गंगा नदी के घाट सबसे अनुकूल स्थान हैं। इससे आत्मा को शांति मिलती है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
गंगा सप्तमी की पूजन विधि
गंगा सप्तमी के दिन आप निम्न विधि से पूजन कर सकते हैं:
आप गंगा सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा नदी में स्नान करें। यदि आप नदी में स्नान करने नहीं जा सकते हैं, तो अपने घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लें।
अब आप अपने घर के पूजन स्थल में आकर मां गंगा को फूल, सिंदूर, अक्षत, गुलाल, लाल रंग के पुष्प और लाल चंदन के साथ प्रसाद अर्पित करें।
आप भोग में गुड़ या अन्य कोई सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें।
इसके बाद मां गंगा का आशीर्वाद लेने के लिए गंगा आरती करें।
इसके पश्चात् धूप और दीपक जलाएं एवं श्री गंगा सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
इसके साथ ही आप गंगा मंत्र ‘ॐ नमो भगवती हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे मां पावय पावय स्वाहा:’ मंत्र का जाप करें।
गंगा सप्तमी की पौराणिक कथा
गंगा सप्तमी कथा धरती पर मां गंगा के अवतरण से जुड़ी हुई है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार गंगा स्वर्ग में वास करती थी लेकिन राजा भागीरथ ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए घोर तपस्या कर गंगा मां को धरती पर लाने का प्रयास किया। राजा भागीरथ की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव उनकी सहायता करने के लिए तैयार हो गए। किंतु धरती गंगा के तेज वेग को संभालने में असमर्थ थी इसलिए भगवान शिव ने मां गंगा को अपनी जटाओं में धारण किया और तब शिव जी की जटाओं से गंगा मां धरती पर प्रवाहित हुईं। मान्यता है कि यह दिव्य घटना वैशाख मास की सप्तमी तिथि पर हुई थी इसलिए इस दिन को गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।
कहा जाता है कि जब मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं, तब उनके पवित्र जल में मनुष्य के सभी पापों को धोने की शक्ति थी। धरती पर आते ही वह पवित्रता और दया का प्रतीक बन गईं। मां गंगा ने मनुष्यों का जो उद्धार किया है, उसके सम्मान में गंगा सप्तमी 2026 का पर्व मनाया जाता है। गंगा सप्तमी की कथा का संबंध ऋषि जाह्नु से भी है। धरती पर आने के बाद मां गंगा कई क्षेत्रों से होकर गुज़रीं और इस दौरान उनसे जाह्नु का ध्यान भंग कर दिया जिससे वे क्रोधिक हो उठे और मां गंगा को निगल गए। तब देवताओं ने ऋषि जाह्नु से मां गंगा को मुक्त करने का अनुरोध किया। इसके बाद मां गंगा को ‘जह्नु’ नाम दिया गया।
ये पौराणिक कथाएं न सिर्फ मां गंगा की शक्ति और महत्व को दर्शाती हैं बल्कि हिंदुओं में उनके लिए गहरी आस्था को भी चरित्रार्थ करती हैं।
इस दिन दीपक जलाकर उसे बहते हुए जल में प्रवाहित करने का भी रिवाज़ है। यदि आप बहते हुए जल में दीपक जलाकर प्रवाहित नहीं कर सकते हें, तो आप गंगा सप्तमी के दिन अपने घर के अंदर दीपक जला सकते हैं। इसके बाद आप गायत्री मंत्र और सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
गंगा सप्तमी 2026 के दिन मां गंगा की पूजा करने और पितरों के नाम से पिंडदान, तर्पण और दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इस उपाय से अश्वमेघ यज्ञ जितना फल प्राप्त होता है।
गंगा सप्तमी 2026 पर राशि अनुसार करें दान
अगर आपकी अग्नि तत्व की राशि है जैसे कि मेष, सिंह या धनु राशि है, तो आपको गंगा सप्तमी पर गेहूं, गुड़ या तांबे के बर्तन दान करने चाहिए। वहीं वृषभ, कन्या या मकर राशि वाले लोग जाे कि पृथ्वी तत्व की राशियां हैं, उन्हें वस्त्रों, हरी मूंग दाल का दान करना चाहिए या फिर गायों को चारा खिलाना चाहिए। अन्य जल तत्व की राशियां हैं इसलिए उन्हें गंगा सप्तमी 2026 पर चावल, दूध, चीनी या सफेद रंग के पुष्पों का दान करना चाहिए।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
गंगा सप्तमी 2026 कैसे मनाते हैं
गंगा नदी के किनारे या मां गंगा के मंदिरों में पुष्प अर्पित किए जाते हैं, धूप-दीप जलाए जाते हैं। भक्त मंत्रों का जाप करते हैं और मां गंगा को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन करते हैं। इस पर्व का प्रमुख हिस्सा गंगा आरती है। शाम को गंगा नदी के कई घाटों पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सभी भक्त मां गंगा की आरती करते हैं और उनसे उत्तम स्वास्थ्य, संपन्नता एवं आध्यात्मिक विकास की कामना करते हैं।
गंगा सप्तमी एक आध्यात्मिक अवसर है और इस पर्व को आप घर पर या फिर गंगा नदी के किनारे मना सकते हैं। इस दिन मां गंगा की पूजा करना प्रमुख है। इससे शुत्रता और दिव्य कृपा मिलती है। गंगा सप्तमी पर सुबह जल्दी उठने के बाद गंगा नदी में स्नान किया जाता है जिससे मन और आत्मा दोनों शुद्ध हो जाते हैं। कई लोग गंगा नदी के किनारे स्थित मंदिरों या घाटों पर भी जाते हैं और वहां पर मां गंगा के सम्मान में विशेष प्रार्थना और अनुष्ठान करते हैं।
अगर आप घर पर ही गंगा सप्तमी मना रहे हैं, तो अपने घर के पूजन स्थल में मां गंगा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। पूजा करने से पहले स्नान कर शुद्ध हो जाएं। पूजा के दौरान मां गंगा को फल, मिठाई और पुष्प अर्पित करें। अब पवित्र ग्रंथों जैसे कि गंगा स्तोत्र या गंगा अष्टाक्षर मंत्र का पाठ करें। मां गंगा को सम्मान देने के लिए कुछ भक्त इस दिन व्रत या विशेष आहार पर भी रहते हैं।
इतना ही नहीं, गंगा सप्तमी 2026 पर्यावरण के महत्व पर सोचने का एक अवसर भी है। कई लोग इस दिन मां गंगा की रक्षा का संकल्प लेते हैं।
गंगा सप्तमी पर कई भक्त मां गंगा के सम्मान में व्रत रखते हैं और उनसे शुद्धता एवं संपन्नता का आशीर्वाद मांगते हैं। गंगा सप्तमी का व्रत करना अत्यंत सरल है। इसे कोई भी व्यक्ति अपनी आत्मा और शरीर को शुद्ध करने एवं मां गंगा से आध्यात्मिक संबंध बनाने के लिए कर सकता है।
सुबह गंगा सप्तमी पर जल्दी उठकर गंगा नदी में स्नान कर लें। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो आप घर पर ही अपने नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं। स्नान करने के बाद घर के पूजन स्थल को साफ करें और वहां पर मां गंगा की मूर्ति या तस्वीर लगाएं। इसके बाद उनके आगे घी का एक दीपक जलाएं।
आप चाहें तो निर्जल व्रत रख सकते हैं या फिल फलाहार कर सकते हैं। पूरा दिन आप भजन-कीर्तन करें। व्रत वाले दिन आपको दिनभर शांत और एकाग्र रहना चाहिए।
अब शाम के समय गंगा आरती करने के बाद आप पूजा में अर्पित किए गए प्रसाद को ग्रहण कर व्रत खोल सकते हैं। इस समय आप सात्विक भोजन करें जिसमें फल, मिठाई या खिचड़ी आदि शामिल हो।
गंगा सप्तमी 2026 का व्रत रखने पर आपको पूरा दिन प्रार्थना एवं ध्यान करना है जिससे मन और आत्मा दोनों शुद्ध रहें। यह व्रत केवल भोजन का सेवन न करने के लिए नहीं है बल्कि यह अपने विचारों को शुद्ध करने एवं मां गंगा की दिव्य कृपा प्राप्त करने का भी प्रतीक है।