बुध का वृषभ राशि में गोचर: जानें 12 राशियों का हाल!

बुध का वृषभ राशि में गोचर: सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

बुध का वृषभ राशि में गोचर: ज्‍योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है और वृषभ राशि में प्रवेश करने पर बुध व्‍यक्‍ति की सोच, बोलने के तरीके और निर्णय लेने की क्षमता को स्थिर एवं व्‍यावहारिक बना देता है। बुध का वृषभ राशि में गोचर व्‍यक्‍ति को व्‍यावहारिक, स्थिर एवं अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्‍यान देने वाला बनाता है। अगर ये अपने अंदर बदलाव को स्‍वीकार करने की प्रवृत्ति रखेंगे, तो इन्‍हें इस गोचर के दौरान और भी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

वृषभ राशि में बुध ग्रह संचार और बुद्धि का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। इस राशि में बुध के होने पर व्‍यक्‍ति लेखन, सार्वजनिक भाषण देने में निपुण होता है। वह अच्‍छा पत्रकार, संवाददाता या विक्रेता बन सकता है। बुध ग्रह व्‍यक्‍ति को एक बिज़नेसमैन की तरह तेज सोचने वाला बनाता है जो एक ही समय पर कई कामों के बारे में सोच सकता है और उन्‍हें कर सकता है। ये हर बात या काम को जल्‍दी समझ लेते हैं और इनकी याद्दाश्‍त बहुत तेज होती है। इससे इन्‍हें सफल बनने में मदद मिलती है।

एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में आपको “बुध का वृषभ राशि में गोचर” से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं बुध गोचर की तिथि और समय।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बुध का वृषभ राशि में गोचर: तिथि और समय

15 मई, 2026 को रात्रि 00:18 बजे, बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और जब बात बुध ग्रह की हो, तो इसका असर सोच, संवाद, व्यापार और निर्णय क्षमता पर साफ दिखाई देता है।

वृषभ राशि में बुध की विशेषताएं

जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह वृषभ राशि में उपस्थित होते हैं, तब व्‍यक्‍ति अच्‍छे से सोच-विचार कर पाता है। वह स्‍पष्‍ट बात करता है और लोगों को उनकी बात आसानी से समझ भी आती है। इनकी वाणी में मिठास और स्थिरता रहती है। इन्‍हें फाइनेंस, बैंकिंग, अकाउंटिंग और बिज़नेस के क्षेत्र में अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं। इनके अंदर अधिक धन कमाने की उत्‍सुकता रहती है। ये दीर्घकालिक योजना और बचत करने पर  ध्‍यान देते हैं। इनके रिश्‍तों में स्थिरता आती है और भरोसा बढ़ता है।

इनका व्‍यावहारिक स्‍वभाव होता है और ये भावनाओं में बहकर निर्णय कम लेते हैं। बातचीत स्‍पष्‍ट होने से इनके रिश्‍तों में गलतफहमियां कम देखने को मिलती हैं। इनका संगीत, कला और सुंदर चीज़ों के प्रति आकर्षण रहता है। इन्‍हें अच्‍छे खाने और आरामदायक जीवनशैली का शौक होता है। हालांकि, इन्‍हें अपने जीवन में कुछ चुनौतियां भी देखने को मिलती हैं जैसे कि ये निर्णय लेने में थोड़ा समय लगा सकते हैं। ये जिद्दी हो सकते हैं और बदलाव को स्‍वीकार करना इन्‍हें मुश्किल लग सकता है।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व

बुध ग्रह बुद्धि तर्क, वाणी और विवेक का कारक हैं। यह ग्रह व्यक्ति को सोचने-समझने की क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और संवाद कौशल को प्रभावित करता है। बुध की स्थिति जन्म कुंडली में यह बताती है कि व्यक्ति कितनी स्पष्टता से अपने विचार व्यक्त कर पाता है, व्यापार और लेन-देन में कितना कुशल है और शिक्षा व ज्ञान के क्षेज्ञ में उसकी पकड़ कैसी है। में कितना कुशल है और शिक्षा व ज्ञान के क्षेत्र में उसकी पकड़ कैसी है। 

बुध को गणित, लेखन, मीडिया, तकनीक, व्यापार और संचार से जुड़े कार्यों का कारक ग्रह माना जाता है। जब बुध मजबूत होता है, तो व्यक्ति तार्किक, समझदार और व्यवहारकुशल बनता है, वहीं बुध के कमजोर या अशुभ होने पर भ्रम, गलत निर्णय, वाणी दोष और मानसिक अस्थिरता जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। इसलिए ज्योतिष में बुध ग्रह को जीवन की बौद्धिक दिशा तय करने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृषभ राशि में बुध का वक्री होना

जब बुध ग्रह वृषभ राशि में वक्री होते हैं, तब लोगों के अंदर तर्क और विश्‍लेषण करने की क्षमता बढ़ती है। ऐसे में ये अपने फायदे-नुकसान को ज्यादा अच्‍छे तरीके से समझ पाते हैं। ये थोड़े स्‍वार्थी हो सकते हैं और दूसरों की बात को अनसुना कर सकते हैं। ये समस्‍याओं को सुलझाने में तर्क काइस्‍तेमाल करते हैं। ये अपने प्रियजनों और ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों को ठेस पहुंचा सकते हैं। इनकी कटु बातें कई लोगों के मन को आहत कर सकती हैं। ये ज्ञानी और बुद्धिमान हो सकते हैं लेकिन अहंकार इनकी प्रगति में बाधा बन सकता है।

वृषभ राशि में बुध का अस्‍त होना

बुध ग्रह के अस्‍त होने पर व्‍यवसाय और करियर में संचार कौशल प्रभावित हो सकता है। इनके असभ्‍य व्‍यवहार का असर रिश्‍तों पर भी पड़ सकता है। इन्‍हें अपने करियर में बहुत संघर्ष और मुश्किलें देखनी पड़ सकती हैं। ये अपनी बात साबित करने के लिए किसी से भी बहस करने को तैयार रहते हैं। इनका अपने जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

12 भावों में बुध ग्रह का महत्व

ज्‍योतिष की दुनिया में बुध वो ग्रह है जो हमारी बुद्धि को नियंत्रित करता है। इसे वाणी, तर्क, शिक्षा और व्यापार का कारक भी माना जाता है। कुंडली के 12 भावों में बुध की स्थिति व्यक्ति की सोच, संवाद और निर्णय क्षमता को अलग-अलग रूपों में प्रभावित करती है। नीचे 12 भावों में बुध ग्रह के प्रभाव को सरल और स्पष्ट भाषा में समझाया गया है:

पहला भाव

पहले भाव में जब बुध ग्रह स्थिति होता है, तब व्‍यक्‍ति समझदार, बुद्धिमान और अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने वाला बनता है। ये कोई भी काम बड़ी आसानी से सीख लेते हैं और लोग इनकी समझदारी से प्रभावित हो सकते हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय माधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

दूसरा भाव 

दूसरे भाव में बुध की उपस्थिति धन, वाणी और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करती है। इनकी वाणी में मधुरता होती है और ये धन कमाने में सक्षम होते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

तीसरा भाव

तीसरे भाव में बुध ग्रह के होने का मतलब है कि वह व्‍यक्‍ति साहसी है और उसका संचार कौशल एवं लेखन की क्षमता अद्भुत है। ये लोग मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

चौथा भाव

इससे व्‍यक्‍ति को मानसिक शांति मिलती है और वह शिक्षा के क्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करता है। उसे पारिवारिक सुख मिलता है। ये पढ़ाई में तेज होते हैं और इन्‍हें संपत्ति एवं वाहन से लाभ होता है।

पांचवां भाव

पांचवे भाव में उपस्थित बुध बुद्धि, रचनात्मकता और शिक्षा को बढ़ाता है। ये पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा और संतान से जुड़ी बातों में सकारात्मक परिणाम पाते हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

छठे भाव

यह स्थिति व्यक्ति को तर्क के बल पर शत्रुओं पर विज दिलाती है। नौकरी, प्रतियोगिता और विवादों में समझदारी से काम लेने की क्षमता बढ़ती है, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी होती है।

सातवां भाव

बुध के सातवें भाव में होने पर संबंधों और साझेदारी में संवाद की भूमिका बढ़ जाती है। आपका जीवनसाथी समझदार हो सकता है और आपको व्यापारिक साझेदारी में लाभ मिल सकता है।

आठवां भाव

आठवां भाव शोध, रहस्य और गूढ़ विषयों से जुड़ा होता है। व्यक्ति गहरी सोच रखने वाला होता है, लेकिन मानसिक उतार-चढ़ाव या निर्णय लेने में इनके लिए भ्रम की स्थिति बन सकती है।

नौवां भाव

इस भाव में बुध भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा को प्रभावित करता है। व्यक्ति तर्क के साथ धार्मिक और दार्शनिक विषयों में रुचि रखता है तथा शिक्षण या सलाह देने वाले कार्यों में सफलता पा सकता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

दसवां भाव

बुध की दसवें भाव में स्थिति करियर और कार्यक्षेत्र के लिए अत्यंत शुभ होती है। इन्‍हें बुद्धि और संवाद के बल पर ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। प्रशासन, व्यापार, मीडिया और मैनेजमेंट में सफलता मिलती है।

ग्यारहवां भाव 

ग्यारहवां भाव में बुध आय, लाभ और सामाजिक दायरे को बढ़ाता है। व्यक्ति नेटवर्किंग में माहिर होता है और मित्रों व संपर्कों के माध्यम से धन लाभ के योग बनते हैं।

बारहवां भाव

बारहवां भाव में बुध होने पर व्यक्ति कल्पनाशील और गहरी सोच वाला होता है। विदेश से जुड़े कार्यों, लेखन या आध्यात्मिक क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होता है।

बुध का वृषभ राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी वाणी में मधुरता आएगी और आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आप अधिक …(विस्तार से पढ़ें)     

वृषभ राशि

आर्थिक रूप से यह गोचर आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा। खासतौर पर जो जातक नया घर खरीदने, निर्माण कराने या घर के…(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि

पेशेवर जीवन में इस समय आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर दबाव, विरोध या असमंजस की स्थिति बन सकती है। व्यापार से जुड़े…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

बुध का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत अनुकूल सिद्ध होगा। इस अवधि में आपकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है और लंबे…(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

यह समय आपकी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल को निखारने वाला रहेगा। आप अपने कार्यों को कुशलता और प्रभावशाली ढंग से…(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

मनोरंजन, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को इस दौरान विशेष लाभ मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे, जिससे…(विस्तार से पढ़ें) 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपो

तुला राशि

इस गोचर के दौरान आपके रिश्तों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका रहेगी। हालांकि घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी…(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

जो जातक नया व्यापार या कोई नई परियोजना शुरू करने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी…(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि

आर्थिक जीवन की बात करें तो जो जातक अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, उन्हें फिलहाल धैर्य रखने और सही योजना बनाने की आवश्यकता होगी…(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

व्यापार से जुड़े जातकों को भी इस अवधि में लाभ मिलने की संभावना है। वहीं कुछ जातक जोखिम भरे क्षेत्रों जैसे सट्टा, लॉटरी या जुए की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हालांकि…(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि

 विवाहित जातकों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी और जो लोग प्रेम विवाह की योजना बना रहे हैं, उनके लिए…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

आर्थिक दृष्टि से यह अवधि बेहद अनुकूल मानी जा सकती है। लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश करने से आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है। इस दौरान…(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. बुध का वृषभ राशि में गोचर कब होगा?

15 मई, 2026 को रात्रि 00:18 बजे, बुध ग्रह मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

2. बुध ग्रह का गोचर जीवन को कैसे प्रभावित करता है?

 बुध का गोचर बुद्धि, वाणी, शिक्षा, व्यापार, करियर और निर्णय लेने की क्षमता पर सीधा प्रभाव डालता है।

3. वृषभ राशि में बुध का गोचर शुभ माना जाता है या अशुभ?

वृषभ राशि में बुध का गोचर सामान्यतः शुभ और सकारात्‍मक माना जाता है।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें सभी राशियों पर प्रभाव

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: इन जातकों के हाथ लगेगा जैकपॉट!

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से एक खास और प्रभावशाली परिवर्तन माना जाता है। प्रेम, आकर्षण, कला, सुख-सुविधा और रिश्तों का कारक ग्रह जब बुद्धि, संवाद और जिज्ञासा की राशि मिथुन में प्रवेश करता है, तब जीवन में भावनाओं के साथ-साथ विचारों का भी खास महत्व बढ़ जाता है। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

यह समय केवल दिल से महसूस करने का नहीं, बल्कि समझदारी से रिश्तों को निभाने और नए संबंध बनाने का संकेत देता है। मिथुन राशि की चंचल, मिलनसार और बातूनी प्रकृति शुक्र की कोमल ऊर्जा को एक नया रंग देती है। इस दौरान लोग अपनी बात खुलकर कहने लगते हैं, नए लोगों से जुड़ते हैं और रिश्तों में हल्कापन व ताजगी महसूस करते हैं। 

प्रेम संबंधों में बातचीत बढ़ती है, गलतफहमियां दूर करने के मौके मिलते हैं और आकर्षण का दायरा भी बढ़ता है। यह समय रचनात्मक कार्यों, लेखन, कला, मीडिया और संचार से जुड़े लोगों के लिए भी खास अवसर लेकर आता है। शुक्र का यह गोचर हमें सिखाता है कि केवल भावनाएं ही नहीं, बल्कि सही शब्द और बेहतर संवाद भी रिश्तों को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर : तिथि और समय 

वर्ष 2026 में 14 मई की सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से सामान्य रूप से शुभ और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर इसलिए भी विशेष है क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जो शुक्र के मित्र ग्रह माने जाते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, प्रेम, सुंदरता और भौतिक आनंद का कारक माना जाता है। यह वह ग्रह है जो जीवन में खुशियां, आकर्षण और रिश्तों की मिठास लेकर आता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उसके जीवन में प्रेम, वैवाहिक सुख, कला और ऐश्वर्य की अच्छी संभावना रहती है। शुक्र का संबंध खास तौर पर प्रेम संबंध, विवाह, रोमांस और दांपत्य जीवन से होता है। यह बताता है कि व्यक्ति अपने रिश्तों को कैसे निभाता है और जीवन में भावनात्मक संतुलन कैसा रहेगा। 

इसके अलावा, शुक्र सौंदर्य, फैशन, संगीत, नृत्य, चित्रकला और रचनात्मकता का भी प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए यह कलाकारों और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। भौतिक सुख-सुविधाओं जैसे धन, गाड़ी, घर, विलासिता और आरामदायक जीवन पर भी शुक्र का प्रभाव होता है। मजबूत शुक्र व्यक्ति को आकर्षक व्यक्तित्व, अच्छा रहन-सहन और सामाजिक लोकप्रियता देता है, जबकि कमजोर शुक्र रिश्तों में तनाव, आर्थिक असंतुलन या सुख-सुविधाओं में कमी ला सकता है। 

स्वास्थ्य के लिहाज से शुक्र का संबंध त्वचा, आंखों, प्रजनन क्षमता और हार्मोनल संतुलन से भी जोड़ा जाता है। इसलिए कुंडली में इसकी स्थिति व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक सुख पर भी असर डालती है। संक्षेप में, शुक्र ग्रह जीवन के उन सभी पहलुओं को प्रभावित करता है, जो हमें खुशी, संतोष और आनंद का अनुभव कराते हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मिथुन राशि में शुक्र की विशेषताएं

मिथुन राशि में शुक्र होने पर व्यक्ति का स्वभाव आकर्षक, चंचल और बातचीत में बेहद कुशल होता है। ऐसे लोग अपनी बातों, हास्य और स्मार्टनेस से दूसरों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। इन्हें ऐसे लोग ज्यादा पसंद आते हैं, जो बुद्धिमान हों और जिनसे अच्छी बातचीत हो सके। ये स्वभाव से मिलनसार होते हैं और नए लोगों से मिलना-जुलना, दोस्ती करना और सामाजिक रहना पसंद करते हैं। इनके लिए प्यार में दोस्ती का होना बहुत जरूरी होता है, इसलिए ये अपने पार्टनर को पहले एक अच्छा दोस्त मानते हैं। 

हालांकि मिथुन में शुक्र होने पर व्यक्ति थोड़ा फ्लर्टी और जल्दी बोर होने वाला भी हो सकता है। एक ही चीज़ या रिश्ते में लंबे समय तक टिके रहना इनके लिए आसान नहीं होता, क्योंकि ये हमेशा नयापन और उत्साह चाहते हैं। रिश्तों में ये हल्के-फुल्के और मज़ाकिया अंदाज़ को पसंद करते हैं, लेकिन गहराई और स्थिरता बनाए रखने के लिए इन्हें प्रयास करना पड़ता है। यदि ये अपने स्वभाव में संतुलन बना लें, तो अपने रिश्तों को बेहद खूबसूरत और आनंदमय बना सकते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

12 भावों में शुक्र ग्रह का महत्व

ज्योतिष में शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा, वैभव और रिश्तों का कारक माना जाता है। कुंडली के 12 भावों में इसकी स्थिति व्यक्ति के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सुख, आकर्षण और भोग-विलास के स्तर को दर्शाती है। 

पहला भाव

शुक्र व्यक्ति आकर्षक व्यक्तित्व वाला, सुंदर और मिलनसार होता है। लोग इसकी ओर आसानी से आकर्षित होते हैं।

दूसरा भाव

शुक्र वाणी मधुर होती है और धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। परिवार में सुख और समृद्धि रहती है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

तीसरा भाव

शुक्र रचनात्मकता, कला और संचार में निपुणता देता है। भाई-बहनों से अच्छे संबंध रहते हैं। 

चौथे भाव 

शुक्र घर, वाहन और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। माता से प्रेम और घर का माहौल सुखद रहता है। 

पांचवां भाव

शुक्र प्रेम संबंधों में सफलता, रोमांस और क्रिएटिविटी बढ़ती है। संतान सुख भी अच्छा रहता है।

छठा भाव

शुक्र रिश्तों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य और शत्रुओं से सावधानी रखनी पड़ती है। 

सातवां भाव 

शुक्र विवाह और पार्टनरशिप के लिए बहुत शुभ माना जाता है। जीवनसाथी आकर्षक और सहयोगी होता है। 

आठवां भाव 

इस भाव में शुक्र गुप्त सुख, अचानक धन लाभ और गहरे भावनात्मक संबंध देता है, लेकिन उतार-चढ़ाव भी ला सकता है। 

नवम भाव 

इस भाव में शुक्र भाग्य का साथ, धार्मिक रुचि और लंबी यात्राओं से लाभ मिलता है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

दशम भाव 

दसवें भाव में शुक्र करियर में सफलता, खासकर कला, मीडिया, फैशन या ग्लैमर से जुड़े क्षेत्रों में उन्नति होती है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

एकादश भाव 

ग्यारहवें भाव में शुक्र आय में वृद्धि, अच्छे मित्र और इच्छाओं की पूर्ति होती है। नेटवर्किंग से लाभ मिलता है। 

द्वादश भाव 

बारहवें भाव में शुक्र विदेश यात्रा, खर्चों में वृद्धि और भोग-विलास की ओर झुकाव रहता है। निजी जीवन में सुख मिल सकता है, लेकिन संतुलन जरूरी होता है।

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, वैभव, सुख-सुविधा और रिश्तों का कारक होता है। यदि कुंडली में शुक्र कमजोर हो, तो जीवन में आर्थिक, वैवाहिक या मानसिक सुखों में कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में कुछ सरल और प्रभावी उपाय अपनाकर शुक्र को मजबूत किया जा सकता है।

सफेद वस्तुओं का दान करें

शुक्र को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद चीज़ों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, जैसे- चावल, दूध, दही, मिश्री, सफेद कपड़े आदि।

साफ-सफाई और सुंदरता का ध्यान रखें

शुक्र सौंदर्य और स्वच्छता का प्रतीक है। अपने घर और शरीर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना शुक्र को मजबूत करता है। सुगंध (परफ्यूम) का उपयोग भी लाभकारी होता है।

शुक्रवार का व्रत रखें

हर शुक्रवार व्रत रखने और माता लक्ष्मी की पूजा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

“ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें

रोज या शुक्रवार को 108 बार इस मंत्र का जाप करने से शुक्र के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

चांदी का उपयोग करें

चांदी का बर्तन या आभूषण पहनना शुक्र को मजबूत करता है। खासकर चांदी की अंगूठी या चेन पहनना लाभदायक माना जाता है।

सुगंध और सफेद फूल अर्पित करें

माता लक्ष्मी या देवी को सफेद फूल और खुशबू अर्पित करने से शुक्र की कृपा मिलती है।

महिलाओं का सम्मान करें

शुक्र स्त्री तत्व का कारक है, इसलिए महिलाओं का सम्मान करना, उन्हें उपहार देना और उनकी मदद करना शुक्र को मजबूत करता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

आप अपने दोस्तों के साथ अधिक समय बिताना चाहेंगे, पार्टी, मौज-मस्ती और घूमने-फिरने का मन करेगा …..(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

यह गोचर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे और आप अपनी आय …..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि

इसका सीधा प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा। आपके अंदर आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर सहज ही खिंचे चले आएंगे। लंबे…..(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कई बार ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिनकी आपने पहले कल्पना भी नहीं की होगी। इससे मन में थोड़ी चिंता या असहजता महसूस होना स्वाभाविक है…..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और हर कदम पर उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। उनका समर्थन…..(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ेंगे। यदि आप…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

आपको पैतृक संपत्ति, विरासत या लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी उम्मीद आपने लगभग छोड़ ही…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि

आप अपने प्रेम संबंधों को गुप्त रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे और निजी जीवन में आकर्षण तथा अंतरंगता बढ़ेगी…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि

आप और आपका जीवनसाथी एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताएंगे और आपसी समझ के साथ जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इस दौरान…..(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

इस गोचर के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी होगी। इस भाव में स्थित शुक्र…..(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

यदि आपके और आपके प्रियतम के बीच किसी बात को लेकर तनाव या दूरी बनी हुई थी, तो वह अब समाप्त हो सकती है। आप दोनों…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

 इस गोचर के दौरान पारिवारिक जीवन में कुछ गलतफहमियां या आपसी मतभेद देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि लोग एक-दूसरे की बातों को ठीक से समझ…..(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. शुक्र का मिथुन राशि में गोचर कब होगा?

वर्ष 2026 में शुक्र ग्रह 14 मई की सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

2. शुक्र का मिथुन राशि में गोचर क्या संकेत देता है?

यह गोचर प्रेम, संवाद, आकर्षण और नए रिश्तों के निर्माण को बढ़ावा देता है। इस दौरान भावनाओं के साथ-साथ समझदारी और बातचीत का महत्व बढ़ जाता है।

3. किन लोगों को इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है?

मिथुन, तुला, कुंभ और वृषभ राशि के जातकों को इस गोचर से अधिक सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहती है, खासकर प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में।

अपरा एकादशी 2026 की पूजन विधि!

अपरा एकादशी 2026 पर विष्‍णु जी के किस रूप की होती है पूजा? जानें

अपरा एकादशी 2026: ज्‍येष्‍ठ मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी तिथि पर अपरा एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भक्‍त व्रत रखते हैं एवं इस अवसर पर भगवान विष्‍णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आमतौर पर ग्रगोरियन कैलेंडर के अनुसार अपरा एकादशी मई या जून के महीने में आती है। ऐसा माना जाता है कि इस एकादशी तिथि पर व्रत रखने से सभी पापों से मुक्‍ति मिल जाती है। इस एकादशी को अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्‍णु के त्रिविक्रम रूप की पूजा की जाती है। इस ब्‍लॉग में आगे बताया गया है कि अपरा एकादशी 2026 कब है, इसका क्‍या महत्‍व और पूजन विधि है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

अपरा एकादशी 2026 कब है

साल 2026 में अपरा एकादशी का व्रत 13 मई को बुधवार के दिन किया जाएगा। एकादशी तिथि 12 मई को दोपहर 02 बजकर 55 मिनट पर होगी और इसका समापन 13 मई, 2026 को दोपहर 01 बजकर 33 मिनट पर होगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अपरा एकादशी 2026 पर शुभ योग

ज्‍योतिषियों के अनुसार ज्‍येष्‍ठ मास में कृष्‍ण पक्ष की एकादशी तिथि पर शिववास संयोग बन रहा है। वहीं इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संयोग भी है। इस योग में भगवान विष्‍णु की पूजा करने से व्‍यक्‍ति को अपने जीवन में सभी सुखों की प्राप्‍ति होती है।

अपरा एकादशी 2026 पर व्रत का पारण कब करें

एकादशी व्रत का पारण हमेशा अगले दिन यानी द्वादश तिथि पर किया जाता है। इसलिए अपरा एकादशी का पारण 14 मई, 2026 को होगा। 14 मई, 2026 को बृहस्‍पतिवार के दिन सुबह 05 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह अवधि 2 घंटे 42 मिनट की होगी। व्रत के पारण से पहले ब्राह्मण को भोजन जरूर करवाएं।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

अपरा एकादशी का क्‍या अर्थ है

अपरा शब्‍द का अर्थ होता है अपार या जिसकी कोई सीमा न हो। इस व्रत को करने से अपार धन की प्राप्‍ति होती है इसलिए इसे अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। 

ब्रह्म पुराण और पद्म पुराण में अपरा एकादशी के महत्‍व के बारे में विस्‍तार से बताया गया है।

भारत के अलग-अलग राज्‍यों में अपरा एकादशी को विभिन्‍न नामों से मनाया जाता है जैसे कि पंजाब, जम्‍मू-कश्‍मीर और हरियाणा में इसे भद्रकाली एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन मां भद्रकाली की पूजा होती है। वहीं उड़ीसा में इस दिन जलक्रीड़ा एकादशी पड़ती है जिसमें भगवान जगन्नाथ की पूजा होती है।

अपरा एकादशी का महत्व

सनातन धर्म में अपरा एकादशी का विशेष म‍हत्‍व है। विष्णु पुराण के अनुसार, अपरा एकादशी को सभी एकादशी व्रत में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से ब्रह्महत्या, प्रेत योनि, झूठ, निंदा इत्यादि जैसे पापों से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही, इस एकादशी का व्रत रखने से किसी से गलत भाषा का प्रयोग करना, झूठा वेद पढ़ना और सिखाना या लिखना, झूठा शास्त्र का निर्माण करना, ज्योतिष भ्रम आदि जैसे भयंकर पापों से भी मुक्ति मिल सकती है। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि अपरा एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही, कई प्रकार की बीमारियों, दोष और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इस विशेष दिन पर  भगवान श्री हरि कि उपासना करने से बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

भगवान त्रिविक्रम कौन हैं

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि अपरा एकादशी पर भगवान विष्‍णु के त्रिविक्रम रूप की पूजा होती है। अब हम आपको आगे बताने जा रहे हैं कि भगवान त्रिविक्रम से संबंधित कथा के बारे में। वामन और राजा महाबली की पौराणिक कथा तो आपने सुनी ही होगा। इसके बारे में भागवत पुराण और पद्म पुराण में विस्‍तार से बताया गया है। राजा महाबली भगवान विष्‍णु के बहुत बड़े उपासक होने के साथ-साथ एक नेक राजा भी थे। उनमें राजा इंद्र तक को हराने की शक्ति थी। ऐसे में भयभीत होकर देवताओं ने भगवान विष्णु से सहायता मांगी।

भगवान इंद्र की माँ अदिति को उनके पति कश्यप ने इंद्र की रक्षा के लिए प्रवृत्त नाम का तप करने का निर्देश दिया था। उनकी भक्ति एवं देवताओं के आग्रह पर भगवान विष्णु ने अदिति के घर वामन के रूप में अवतार लिया। जब राजा बली अपने राज्य में एक यज्ञ कर रहे थे तब वामन उनके पास आए और उनसे तीन कदम जितनी संपत्ति मांगी। राजा बली को ज्ञात था कि स्वयं भगवान विष्णु उनकी परीक्षा ले रहे हैं। वामन एक बौना व्यक्ति था लेकिन राजा के तीन कदम जितनी भूमि देने की बात मानते ही वामन का आकार बढ़ने लगा।

उसने अपने पहले कदम में धरती और दूसरे कदम में आकाश को ढक लिया। इसके बाद वामन ने राजा से पूछा कि अब मैं अपना तीसरा कदम कहां रखूं। राजा ने तीसरा कदम अपने सिर पर रखने को कहा। वामन ने राजा के सिर पर अपना पैर रखकर उसे पाताल लोक में डुबो दिया। भवन विष्णु ने राजा बली को पाताल लोक सौंप दिया और वह राजा की भक्ति से अंत्यत प्रसन्न हुए। भगवान विष्‍णु के वामन के रूप में विशाल स्‍वरूप को त्रिविक्रम के नाम से जाना गया।

राजा बली ने अपने बलिदान के लिए भगवान त्रिविक्रम से एक वरदान मांगा कि वह हर साल एक बार धरती पर लौट सके और अपनी प्रजा का हालचाल जान सके। राजा बली को भगवान त्रिविक्रम ने यह वरदान दिया और उनकी वापसी को केरल राज्‍य में ओणम के त्‍योहार के रूप में मनाया जाता है। वहीं मलयाली कैलेंडर के अनुसार यह घटना चिंगम के महीने में थिरुवोनम नक्षत्रम में हुई थी।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

अपरा एकादशी 2026 की पूजा विधि

  • अपरा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से पहले उठकर घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान करने के बाद साफ पीले रंग के वस्‍त्र धारण करें और व्रत का संकल्‍प करें।
  • अब घर के मंदिर में भगवान विष्‍णु के वामन अवतार और बलराम की प्रतिमा लगाएं। फिर उसके सामने दीपक जलाएं।
  • इसके बाद भगवान विष्‍णु की प्रतिमा को अक्षत, फूल, आम फल, नारियल और मेवे चढ़ाएं। 
  • ध्यान रहे कि विष्‍णु की पूजा करते वक्‍त तुलसी के पत्ते अवश्‍य रखें। 
  • इसके बाद धूप दिखाकर श्री हरि विष्‍णु की आरती उतारें और कथा पढ़े। इस दिन एकादशी की कथा जरूर पढ़ें क्योंकि माना जाता है कि इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।
  • इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • शाम के समय तुलसी के पौधे के पास देसी घी का एक दीपक जलाएं।
  • ध्यान रहे एकादशी के दिन रात के समय सोना नहीं चाहिए। इस दिन पूरी रात भगवान का भजन-कीर्तन करना चाहिए। 
  • अगले दिन पारण के समय किसी ब्राह्मण व जरूरतमंदों को यथाशक्ति भोजन कराएं और दक्षिणा देकर विदा करें। 
  • इसके बाद बिना प्याज लहसुन का भोजन बनाकर ग्रहण करें और व्रत पारण करें।

अपरा एकादशी की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक राज्य में महिध्वज नाम का एक राजा राज करता था, जो स्वभाव में बहुत ही दयालु था। लेकिन, उसका छोटा भाई वज्रध्वज उससे विपरीत स्वभाव का था। उसने अपने मन में अपने भाई के खिलाफ द्वेष भर रखा था। उसे अपने भाई का व्यवहार पसंद नहीं आता था। वह हमेशा अपने भाई को मारने को पूरा राजपाट अपने हाथों लेने फिराक में रहता था एक दिन मौका पाकर उसने अपने भाई को मार दिया और एक पीपल के पेड़ के नीचे उसे दफना दिया। अकाल मृत्यु के कारण राजा की आत्मा भटकने लगी, वह उस पेड़ के पास से गुजरने वाले हर राहगीर को परेशान करने लगी। संयोगवश एक दिन एक ऋषि उसी रास्ते से गुजर रहे थे। जब उनका सामना उस भटकती आत्मा से हुआ। तब  ऋषि ने उस आत्मा से अब तक मोक्ष प्राप्ति न होने का कारण पूछा। राजा की आत्मा ने अपने साथ हुए विश्वासघात की सारी कहानी ऋषि को बता दी। इसके बाद उस ऋषि ने अपनी शक्ति से, आत्मा को मुक्त कर दिया। राजा की मुक्ति के लिए, ऋषि ने अपरा एकादशी का व्रत पूरे विधि विधान से किया और उस फल से राजा की आत्मा प्रेत योनि से मुक्त हो गई। एकादशी के दिन व्रत करने से मिलने वाले पुण्य फल को उन्हें राजा की आत्मा को अर्पित किया। इस एकादशी व्रत के प्रभाव से राजा की आत्मा को प्रेत योनि से छुटकारा मिला और वह पूरी तरह मुक्त हो गई। इसके बाद अपरा एकादशी के व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया। 

हिंदू मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि इस एकादशी का महत्व भगवान कृष्ण ने राजा युधिष्ठिर को सबसे पहले बताया था। शास्त्रों के अनुसार, जो साधक इस एकादशी व्रत और अनुष्ठान को विधि-विधान से करता है, वह अतीत और वर्तमान के पापों से पूरी तरह छुटकारा पा लेता है और जीवन में सकारात्मकता के मार्ग पर चलता है। यह भी माना जाता है कि व्यक्ति इस एकादशी के व्रत को अत्यंत भक्ति के साथ करके पुनर्जन्म और मृत्यु के चक्र से बाहर निकल सकता है और मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

अपरा एकादशी पर क्‍या चीज़ें न खाएं

एकादशी तिथि बहुत ही पवित्र मानी जाती है इसलिए इस दिन कुछ चीज़ों को खाने से बचना चाहिए, जैसे कि:

  • आप गेहूं, चावल, जौ, मक्‍का, बाजरा और किसी भी तरह के अनाज का सेवन न करें।
  • इसके अलावा दालें, छोले, मटर आदि से भी परहेज़ करना चाहिए।
  • प्‍याज़ और लहसुन को राजसिक एवं तामसिक भोजन का हिस्‍सा माना जाता है जिससे बेचैनी हो सकती है। एकादशी पर इनका सेवन करने से भी बचना चाहिए।
  • बैंगन को भी तामसिक भोजन का हिस्‍सा माना जाता है इसलिए इसे भी एकादशी पर नहीं खाना चाहिए।
  • व्रत के दौरान मशरूम खाना भी अशुद्ध और अनुचित माना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि हींग खाने से मानसिक स्‍पष्‍टता खराब हो सकती है इसलिए कुछ भक्‍त एकादशी के व्रत में हींग नहीं खाते हैं।
  • किसी भी तरह का मांस, मछली और अंडा खाने से बचना चाहिए।
  • शराब, कैफीन या अन्‍य नशीली चीज़ों से दूर रहना चाहिए।
  • योगर्ट, चीज़, विनेगर और अन्‍य फर्मेंटिड चीज़ें भी ठीक नहीं होती हैं।

अपरा एकादशी 2026 के व्रत में क्‍या खाएं

अपरा एकादशी के दिन आप निम्‍न चीज़ें खा सकते हैं:

  • इस तिथि पर सात्‍विक और सादा भोजन किया जाता है। आप इस दिन फल, सूखे मेवे, दूध, दही और घी का सेवन कर सकते हैं।
  • जड़ वाली सब्जियां जैसे कि आलू, शकरकंद और जिमीकंद खा सकते हैं।
  • एकादशी का व्रत खोलने के लिए कुट्टू और सिंघाड़े के आटे का प्रयोग किया जाता है।

इन नियमों का ध्‍यान रखते हुए अपरा एकादशी का व्रत रखने से आध्‍यात्मिक जागरूकता मिलती है, पुराने पाप कर्म नष्‍ट होते हैं और ईश्‍वर का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। 

अपरा एकादशी पर व्रत रखने के लाभ

अपरा एकादशी 2026 का व्रत रखने के आध्‍यात्मिक, मानसिक एवं भौतिक लाभ हैं, जैसे कि:

  • एकादशी 2026 का व्रत रखने से मोक्ष प्राप्ति के द्वार खुल जाते हैं। पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है और आत्‍मा को वैकुंठ में स्‍थान मिलता है।
  • इस व्रत के प्रभाव से विचारों एवं मानसिकता में स्‍पष्‍टता आती है। इससे मनुष्‍य को जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस मिलता है।
  • शास्‍त्रों के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत का पुण्‍य गर्भवती गाय, सोना और उपजाऊ जमीन दान करने के बराबर है। यह व्रत भौतिक जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करता है और घर में संपन्‍नता एवं खुशहाली लेकर आता है।

अपरा एकादशी 2026 के दिन क्‍या करें, क्‍या न करें

  • एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • इस दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए क्योंकि क्रोध करने से भगवान विष्णु भी नाराज़ हो जाते हैं।
  • एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  • इस दिन मांस मदिरा-पान का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
  • एकादशी के दिन काले व सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
  • इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु को अति प्रिय है।

अपरा एकादशी 2026 पर करें ये ज्‍योतिषीय उपाय

इस दिन कुछ उपाय करके मनुष्‍य अपनी समस्‍याओं एवं संकट को दूर कर सकता है।

  • इस दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि मिलती है और व्यक्ति कर्ज व लोन से छुटकारा मिलता है।
  • एकादशी पर घर के मुख्‍य दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं। इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है।
  • भगवान विष्णु की पूजा के दौरान इस मंत्र का –  (ॐ नमो भगवते वासुदेवाय) कम से कम 108 बार जाप करें। इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • भगवान विष्णु का शंख से जलाभिषेक करें। इस उपाय को करने से पारिवारिक जीवन सुखमय होता है।
  • अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं और इसमें तुलसी की एक पत्ता डालना न भूलें। ऐसा करने से आपका और आपकी संतान का स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा।
  • एकादशी पर किसी जरूरतमंद व गरीब व्यक्ति को वस्त्र, अनाज, मिठाई आदि का दान करें।
  • भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, गुड़ और चने की दाल अर्पित करें। इससे छात्रों की सफलता का मार्ग प्रशस्‍त होता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. अपरा एकादशी अन्‍य एकादशियों से क्‍यों अलग है?

यह एकादशी अनंत पुण्‍य प्रदान करती है।

2. क्‍या स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या होने पर, इस व्रत को रख सकते हैं?

ऐसे में फलाहार पर व्रत रख सकते हैं।

3. एकादशी व्रत पर क्‍या नहीं करना चाहिए?

झूठ बोलने और लड़ाई-झगड़े से बचें।

बुध का वृषभ राशि में गोचर: जानें संसार पर प्रभाव!

बुध का वृषभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों को देगा धन-दौलत का आशीर्वाद!

बुध का वृषभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई द्वारा “बुध का वृषभ राशि में गोचर” के इस विशेष ब्लॉग को हमारे पाठकों के लिए तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत आपको बुध गोचर से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। बता दें कि ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाने वाले बुध ग्रह 15 मई 2026 को अपना राशि परिवर्तन करते हुए वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, इस गोचर का प्रभाव संसार और देश-दुनिया पर नज़र आ सकता है। तो आइए शुरुआत करते हैं इस बुध गोचर स्पेशल इस ब्लॉग की। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध संचार कौशल, बुद्धि और मस्तिष्क से होता है। हम अपने विचारों को किस तरह से व्यक्त करते हैं, फिर चाहे वह बात करके हो या लेखन द्वारा? हम जानकारी का इस्तेमाल कैसे करते हैं और अपने आसपास के माहौल में कैसे ढलते हैं, यह इस बात को भी नियंत्रित करते हैं। बता दें कि बुध ग्रह का संबंध यात्रा, तकनीक और कॉमर्स से भी होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति शुभ होती है, तो इसका प्रभाव जातक के बात करने, सोच-विचारने और सीखने की क्षमता पर पड़ता है। उदाहरण के रूप में, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह उग्र स्वभाव की मेष राशि में स्थित होते हैं, तो जातक स्पष्ट और आत्मविश्वास के साथ बातचीत करना पसंद करता है। लेकिन, जब बुध ग्रह जल तत्व की राशि मीन में बैठे होते हैं, तो व्यक्ति भावनात्मक और विनम्रता से अपनी बात को रखता है। राशि चक्र में बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। 

बुध का वृषभ राशि में गोचर: तिथि और समय 

बुध देव का गोचर 15 मई 2026 की रात 12 बजकर 18 मिनट पर वृषभ राशि में होने जा रहा है जो इनके मित्र शुक्र की राशि है। ऐसे में, वृषभ राशि को बुध ग्रह के लिए मित्र राशि माना जाएगा और इस राशि में इनकी स्थिति अनुकूल होती है। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध का वृषभ राशि में गोचर राशियों और देश-दुनिया को किस तरह के परिणाम देगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

बुध वृषभ राशि में: विशेषताएं 

जब बुध ग्रह वृषभ राशि में मौजूद होते हैं, तो यह जातक को स्थिर, व्यवहारिक और ज़मीन से जुडा रहते हुए सोच-विचार करने वाला इंसान बनाते हैं। इस अवधि में व्यक्ति का सारा ध्यान स्थिरता, आर्थिक सुरक्षा पाने और टारगेट को पूरा करने पर केंद्रित होता है। फैसले धीरे-धीरे लिए जाते हैं, लेकिन वह सोच-समझकर और पक्के इरादों से लिए जाते हैं जिनमें तर्क के साथ-साथ वास्तविक जीवन के सिद्धांत भी शामिल होते हैं।

बुध के वृषभ राशि में विराजमान होने की अवधि में लोगों के बात करने का तरीका शांत, विनम्र और कभी-कभी थोड़ा जिद्दी हो सकता है क्योंकि वह अपनी बात पर अडिग रहते हैं। बुध का यह गोचर फाइनेंस, बिज़नेस प्लानिंग, बोलने की कला और रचनात्मक क्षेत्रों में आपकी स्किल्स को मज़बूत बना सकता है, विशेष रूप से उन जातकों की जिनका संबंध आवाज़ और संगीत से होता है। कुल मिलाकर, बुध का वृषभ राशि में गोचर का समय दीर्घकालिक योजनाओं को बनाने, धन से जुड़े फैसले लेने और किसी चीज़ की नींव को मज़बूत बनाने के लिए शानदार कहा जाएगा। लेकिन, आप नई नई चीजें सीखने में थोड़े पीछे रह सकते हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध जब वृषभ राशि में बैठे होते हैं, तो आपकी वाणी और बात करने का तरीका बहुत मधुर और विनम्र होता है जिसमें शुक्र का प्रभाव होने की वजह से हल्का सा आकर्षण भी देखने को मिलता है। ऐसे लोग बेहद कम बोलते हैं, लेकिन सोच-समझकर और असरदार तरीके से अपनी बात दूसरों के सामने रखते हैं। हालांकि, इनमें अपनी बात पर अडिग रहने की प्रवृत्ति बनी रह सकती है जिसके चलते दूसरों के विचारों को स्वीकार करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। 

बुध का वृषभ राशि में गोचर आपकी धन से जुड़ी योजनाओं, बचत करने और निवेश की दृष्टि से बहुत शुभ माना जाएगा। इन जातकों को व्यापार से जुड़े फैसलों को बहुत सोच-समझकर लेना होगा और साथ ही, आपको जोखिम से ज्यादा सुरक्षा को महत्व देना होगा। साथ ही, यह समय बैंकिंग, धन की बचत करने, रियल एस्टेट से जुड़े काम और लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए शानदार रहेगा। इसके अलावा, बुध की इस स्थिति को संगीत, सिंगिंग, कविता और डिज़ाइन जैसे रचनात्मक क्षेत्रों के लिए भी अच्छा रहेगा क्योंकि वृषभ राशि सौंदर्य और और अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती है। 

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध देव आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बुध का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आप करियर में अच्छा लाभ कमाने में सक्षम होंगे। साथ ही, आपको नई नौकरी के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपको विदेश से भी नौकरी के अवसर मिलने के योग बन सकते हैं। 

बुध के इस गोचर के दौरान जातक अपनी बुद्धि और समझदारी का पूरा इस्तेमाल अपने काम में कर सकेंगे और उनमें सफलता भी प्राप्त कर सकेंगे। जब बात आती है आर्थिक जीवन की तो वृषभ राशि के जातक को पर्याप्त मात्रा में लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे में, आप ज्यादा से ज्यादा बचत कर पाएंगे। इस समय आपका झुकाव ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने में सक्षम होंगे। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके ग्यारहवें और दूसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि दसवां भाव करियर का होता है। ऐसे में, बुध का वृषभ राशि में गोचर आईटी सेक्टरों में काम करने वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान इन लोगों का झुकाव काम के प्रति बढ़ सकता है और वह काम में डूबे नज़र आ सकते हैं। 

बुध गोचर के दौरान आपको अपने काम की योजना बनाने और अपने निर्धारित समय के अनुसार कार्यों को करना होगा, तब ही आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। इस राशि के जो जातक व्यापार करते हैं, उनके लिए यह समय लाभदायक रहेगा। हालांकि, अगर आप व्यापार नीतियों में थोड़ा बदलाव करेंगे, तो आप मनचाहा परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपके द्वारा सही दिशा में किए गए प्रयास हर परिस्थिति को आपके पक्ष में करने का काम करेंगे। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके लग्न भाव और दसवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में बुध का गोचर आपके नौवें भाव में होने जा रहा है। करियर के क्षेत्र में बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए काफ़ी हद तक अनुकूल रह सकता है। इस दौरान आपको नई नौकरी के अवसर मिलने की भी संभावना है जिनसे आप संतुष्ट दिखाई देंगे। 

बुध का वृषभ राशि में गोचर के दौरान कन्या राशि वाले अपने हर काम को सिद्धांतों के साथ पूरा करना पसंद करेंगे। साथ ही, उसमें महारत हासिल करेंगे। जिन जातकों का संबंध व्यापार से है, उन्हें इस अवधि में अच्छा ख़ासा लाभ होने के योग बनेंगे। इसके अलावा, आप एक नए व्यापार की भी शुरुआत कर सकते हैं। इस समय आपको भाग्य और धन दोनों का साथ मिलेगा। 

धनु राशि

धनु राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली का छठा भाव रोग, प्रतिस्पर्धा, शत्रु, नौकरी, कानूनी मामलों और रोग प्रतिरोधक क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। बुध का वृषभ राशि में गोचर के प्रभाव की वजह से करियर और व्यापार में आप अपने कार्यों को बहुत अच्छे से कर सकेंगे। 

बुध गोचर के दौरान आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा और साथ भी, आपको हर कदम पर अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा। इन जातकों को अपने बेहतरीन काम के लिए पदोन्नति या फिर सराहना मिलने की संभावना है जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक जीवन की बात करें, तो बुध का वृषभ राशि में गोचर किसी छोटे निवेश से भी आपको बड़ा लाभ दिला सकता है। इस समय आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और प्रेम से पूर्ण बना रहेगा। ऐसे में, आपके रिश्ते में संतुलन और मधुरता बनी रहेगी। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। करियर के संबंध में बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए तरक्की लेकर आएगा। साथ ही, आपको विदेश से नौकरी के अवसर मिलेंगे जो आपके लिए फलदायी साबित होंगे। इन जातकों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के योग बनेंगे। 

जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनके लिए बुध का यह गोचर नए व्यापार के अवसर लेकर आ सकता है जो आपको अच्छा रिटर्न देगा। इन दौरान आपको काम के सिलसिले में काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बात करें आर्थिक जीवन की, तो पांचवें भाव में बैठकर बुध महाराज उन जातकों को अच्छा रिटर्न दे सकता है जिन्होंने शेयर बाजार में किया होगा। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके छठे और सातवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में यह सहज भाव होता है जो साहस, आत्मविश्वास, संचार कौशल, इच्छाशक्ति, छोटे भाई-बहनों और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आप पहले की तुलना में अधिक साहसी, आत्मविश्वास से पूर्ण और ऊर्जावान बनेंगे। आपका संचार कौशल और दूसरों से बात करने की क्षमता मज़बूत होगी। ऐसे में, आप अपने विचारों को दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से रख सकेंगे। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो यह समय आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने की संभावना है। बुध का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपके द्वारा किया गया दीर्घकालिक निवेश भविष्य में आपको अपार लाभ प्रदान करेगा। इस अवधि में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेंगी और आपको नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। विवाहित जातक एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए दिखाई देंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। कभी-कभी आप तनाव में आ सकते हैं,  लेकिन आपका धैर्य आपको हर परिस्थिति को संभालने में सहायता करेगा। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे नकारात्मक परिणाम 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके पहले भाव और चौथे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि बारहवें भाव का संबंध खर्चों, हानि, यात्रा, विदेश, अलगाव, मोक्ष और आध्यात्मिकता से होता है। इसके परिणामस्वरूप, बुध का  वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको सामने अनेक समस्याएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में भ्रम, विरोध या दबाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को भी बिज़नेस से जुड़े हर फैसले को बहुत सोच-समझकर लेना होगा। 

बुध गोचर के दौरान नए प्रोजेक्ट शुरू करने या बड़े जोखिम लेने से आपको बचना होगा। इस अवधि में धन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपके द्वारा किए गए निवेश संबंधीत फैसले आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको प्रैक्टिकल होना होगा और संभव हो, तो बजट से बाहर जाने से बचें। वहीं, रिलेशनशिप में बेकार के विवादों की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके बारहवें और नौवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में अब यह आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में आठवें भाव को आयुभाव माना जाता है जो अचानक से होने वाली घटनाओं, उतार-चढ़ाव, रहस्य, रिसर्च, शोध, गूढ़ विषयों और परिवर्तन को दर्शाता है। 

बुध का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपके रिलेशनशिप में कुछ गलतफ़हमियां जन्म ले सकती हैं जिससे आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। लेकिन, आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप अपनी समझदारी और कम्युनिकेशन स्किल्स के जरिए इन समस्याओं को जल्दी सुलझाने में सक्षम होंगे। इस अवधि में आपको विशेष रूप से आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा क्योंकि आपको आंतों या पेट के निचले हिस्से में दर्द की समस्या रह सकती है जो आपको परेशान कर सकती है। 

बुध का वृषभ राशि में गोचर: प्रभावी उपाय 

  • भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा घास अर्पित करें। साथ ही, देशी घी के लड्डू का भोग लगाएं। 
  • बुध ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें। 
  • परिवार की महिलाओं को कपड़े और हरी चूड़ियां भेंट में दें। 
  • किन्नरों का आशीर्वाद लें। 
  • प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाएं। 
  • पक्षियों, विशेष रूप से कबूतर और तोते को भीगे हुए हरे मूंग खिलाएं। 

बुध का वृषभ राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव  

बुध महाराज वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, तो संसार का ध्यान तेज़ी और सट्टेबाजी से हटकर स्थिरता, तर्क और सकारात्मक परिणामों की तरफ केंद्रित होगा। जैसे कि हम जानते हैं कि बुध ग्रह संचार कौशल, डेटा और निर्णय लेने की क्षमता के कारक हैं जबकि वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है। ऐसे में, बुध ग्रह और वृषभ राशि का संयोजन संतुलित, वास्तविक और कार्यों के परिणाम प्राप्त करने वाली सोच को बढ़ावा देता है। 

जियो-पॉलिटिकल के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव 

  • बुध गोचर की अवधि में सरकार जल्दी फैसले लेने की बजाय स्थिर विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। यह सुधार से जुड़ी योजनाओं की घोषणा अचानक न करके इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्थव्यवस्था और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में भविष्य में मिलने वाले परिणामों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले सकती है। 
  • बड़े नेता और अधिकारी भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचना होगा। इसके विपरीत, इन लोगों का ध्यान डेटा आधारित नीतियों और योजनाओं को सावधानी के साथ बनाने में हो सकता है, भले ही आपके काम की रफ़्तार थोड़ी सुस्त रह सकती है।
  • वैश्विक संस्थाएं जैसे सेंट्रल बैंक और वित्त से जुड़ी कंपनियां हानि से बचने के लिए कुछ विशेष नीतियां अपना सकती हैं। इसमें ब्याज दर नियंत्रित करना, नियमों को सख्त बनाना और विस्तार के बजाय आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देना शामिल होगा। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

तकनीक का विकास 

  • बुध गोचर की अवधि में दुनिया का ध्यान नई तकनीकों पर न होकर पहले से मौजूद तकनीकों को बेहतर बनाने पर होगा। 
  • फाइनेंस से जुड़ी तकनीकों जैसे सुरक्षित पेमेंट सिस्टम, फ्रॉड से सुरक्षा, नियमों का पालन और डिजिटल प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और स्थिर बनाने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। बता दें कि इनोवेशन का उद्देश्य सिर्फ़ ट्रेंड्स को फॉलो करना नहीं, बल्कि भरोसा और स्थिरता बढ़ाना होता है। 
  • बुध का वृषभ राशि में गोचर के दौरान कंपनियां ऐसी तकनीकों को अपना सकती हैं जो कम संसाधनों में अच्छे परिणाम दें। ऐसे में, विकासशील देशों और बड़े उद्योगों के बजट को ध्यान में रखकर नए-नए आविष्कार किए जा सकते हैं। 

लक्ज़री इंडस्ट्री पर नज़र 

  • बुध का वृषभ राशि में गोचर के दौरान लोगों का झुकाव प्रीमियम और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स की तरफ हो सकता है जो टिकाऊ और सुख-सुविधाओं से पूर्ण होते हैं। इस अवधि में लोग अब जल्दबाज़ी में खरीदारी करने की बजाय लक्ज़री को प्राथमिकता देना शुरू कर देंगे जैसे कि डिज़ाइनर कपड़े, ज्वेलरी और महंगे गैजेट्स आदि।
  • इस समय फैशन में जल्दी बदलने वाले ट्रेंड्स के बजाय क्लासिक, एलिगेंट और लंबे समय तक चलने वाले स्टाइल्स का ट्रेंड बढ़ सकता है। बुध गोचर की अवधि में लोगों को क्वालिटी पर आधारित कपड़े अधिक पसंद आ सकते हैं। 
  • फ़ूड इंडस्ट्री में भी बुध का वृषभ राशि में गोचर के दौरान फाइन डाइनिंग, गॉरमेट एक्सपीरियंस और अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वृषभ राशि का संबंध स्वाद और आनंद से होता है इसलिए इस समय लोगों की रुचि स्वादिष्ट भोजन के सेवन में हो सकती है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

बुध का वृषभ राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

बुध देव को व्यापार के कारक ग्रह माना जाता है इसलिए इनका प्रत्येक गोचर शेयर बाजार को निश्चित रूप से प्रभावित करता है। जब बुध का वृषभ राशि में गोचर होगा, तब इसका असर शेयर बाजार के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों के शेयरों पर नज़र आ सकता है। आइए अब शेयर बाजार भविष्यवाणी के माध्यम से जानते हैं बुध का वृषभ राशि में गोचर शेयर बाजार को कैसे प्रभावित करेगा।

  • फार्मा सेक्टर, पब्लिक सेक्टर और आईटी सेक्टर को बुध गोचर के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • बैंकिंग सेक्टर को भी इस समय उतार-चढ़ाव से जूझना पड़ सकता है जो पहले से दबाव में है, उनके लिए मई 2026 के अंत तक परेशानियां नी रह सकती हैं। 
  • मई 2026 के दूसरे सप्ताह के बाद रबर, तंबाकू और खाद्य तेल से जुड़े क्षेत्रों में सुधार देखने को मिल सकता है। 
  • विश्व स्तर पर सेंट्रल बैंक और वित्तीय संस्थाएं जोखिम से बचने के लिए कुछ नई नीतियां अपना सकती हैं ताकि वह हानि से बच सकें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. वृषभ राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।  

2. वृषभ राशि मानव के किस अंग को दर्शाती है?

वृषभ राशि मानव शरीर में मुख (मुँह) का प्रतिनिधित्व करती है।

3. बुध ग्रह मानव के किस अंग का प्रतिनिधित्व करता है?

 ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह त्वचा और तंत्रिका तंत्र को दर्शाता है। 

मंगल का मेष राशि में गोचर, जानें किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मंगल का मेष राशि में गोचर, जानें किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

मंगल का मेष राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए मंगल का मेष राशि में गोचर का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसके माध्यम से आपको मंगल गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी जैसे कि तिथि और समय आदि। वैदिक ज्योतिष में मंगल देव को योद्धा का स्थान दिया है जिन्हें ग्रहों के सेनापति, युद्ध के देवता और लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है।

इसी क्रम में, अब यह जल्द ही अपनी स्‍वराशि मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। हालांकि, हम सभी इस बात को भली-भांति जानते हैं कि मंगल ग्रह की चाल, दशा, स्थिति या राशि में होने वाला हर बदलाव संसार के साथ-साथ राशियों को प्रभावित करने में सक्षम होता है। ऐसे में, हमारा यह ब्लॉग आपको “मंगल का मेष राशि में गोचर” के बारे में विस्तार से बताने जा रहा है।

एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में आप मंगल गोचर का मनुष्य जीवन समेत सभी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकेंगे। अगर आपकी कुंडली में मंगल दुर्बल है, तो आप कैसे इस गोचर के नकारात्मक प्रभाव से स्वयं को बचा सकते हैं? कुंडली में मंगल की शुभ-अशुभ स्थिति आपके जीवन को कैसे प्रभावित करती है? जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर इनका प्रभाव आदि के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेंगे। बता दें कि मंगल का मेष राशि में गोचर का यह ब्लॉग ख़ासतौर पर हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा मंगल ग्रह और अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है ताकि आप मंगल गोचर के दौरान मंगल ग्रह से शुभ परिणाम प्राप्त कर सकें। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं सबसे पहले मंगल गोचर का समय।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मंगल का मेष राशि में गोचर: तिथि और समय 

वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार मंगल ग्रह सौरमंडल में पृथ्‍वी के बाद दूसरा सबसे छोटा और सूर्य से चौथा ग्रह है। इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है। मंगल पराक्रम और साहस का कारक है और मेष राशि पर स्‍वयं मंगल ग्रह का आधिपत्‍य है। ऐसे में मंगल का मेष राशि में गोचर करना काफी दिलचस्‍प रहेगा।

बता दें कि 11 मई 2026, सोमवार को दोपहर 12:50 बजे मंगल ग्रह अपने मित्र बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर अपनी स्वामित्व वाली मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

मेष राशि में मंगल का प्रभाव

  • मेष राशि में मंगल की उपस्थिति ऊर्जा, जोश, क्रोध, आक्रामकता और जुनून को दर्शाती है। मेष राशि के स्‍वामी स्‍वयं मंगल देव ही हैं एवं अपनी ही राशि में होने पर मंगल के परिणाम विशेष होते हैं। मेष एक चर और अग्नि तत्‍व की राशि है जो मैनेजमेंट और कार्यों को तेजी से करने की प्रवृत्ति को दर्शाती है।
  • मेष राशि में मंगल के होने पर व्‍यक्‍ति मुखर और आक्रामक हो सकता है।
  • ये जातक किसी भी तरह की प्रतिस्‍पर्धा से डरते नहीं हैं और हर संकट का सामना करने का साहस रखते हैं। इनके अंदर प्रतिस्‍पर्धा करने की इच्‍छा होती है और अपने काम को जल्‍द से जल्‍द पूरा करना चाहते हैं।
  • मंगल का मेष राशि में गोचर होने पर मेष राशि के लोगों के अंदर ऊर्जा, आत्‍मविश्‍वास और कार्य करने की इच्‍छा बढ़ती है। वे अधिक प्रेरित, साहसी और लीडर बनने के लिए तैयार रहते हैं। इनके अंदर अपने लक्ष्‍य को पाने का जज्‍बा देखा जा सकता है। अधीरता के कारण इनके परिवार में तनाव या बहस होने का डर रहता है। मंगल के मेष राशि में होने पर वैवाहिक जीवन में अधिक भावुक और चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं।

ज्योतिषीय दृष्टि से मंगल ग्रह 

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, ऊर्जा, कार्य करने की क्षमता, साहस और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष की दुनिया में मंगल को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है। यह इस बात को दर्शाते हैं कि हम अपने आत्मविश्वास को कैसे व्यक्त करते हैं, जीवन की समस्याओं का सामना किस तरह करते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कितनी मजबूती से आगे बढ़ते हैं।

शायद ही आप जानते होंगे कि मंगल दृढ़ निश्चय,  शारीरिक शक्ति, सही समय पर ठोस निर्णय लेने और अनुशासन का भी प्रतिनिधित्व करता है। अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में मंगल देव शुभ स्थिति में होते हैं, तो वह व्यक्ति को मज़बूत नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सफलता प्राप्त करने की प्रबल इच्छा और प्रतिस्पर्धी सोच का आशीर्वाद देते हैं। मंगल के शुभ प्रभाव से ऐसे लोग अक्सर रक्षा क्षेत्र, खेल, इंजीनियरिंग, सर्जरी, रियल एस्टेट या अन्य व्यवसाय से जुड़े क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हैं।

वहीं इसके विपरीत, अगर मंगल महाराज कमज़ोर या दुर्बल अवस्था में होता है, तो व्यक्ति के स्वभाव में क्रोध, अधीरता और आक्रामकता बढ़ सकती है। साथ ही, व्यक्ति को दुर्बल मंगल के कारण जल्दबाज़ी में निर्णय लेना, दुर्घटनाएं, झगड़े और कानूनी परेशानियों आदि का सामना करना पड़ सकता है। मंगल ग्रह की नकारात्मक स्थिति की वजह से कुंडली में मांगलिक दोष भी जन्म लेता है। कुंडली में मंगल दोष जैसा अशुभ दोष जातक के विवाह, दांपत्य जीवन, रिश्तों और वैवाहिक स्थिरता को प्रभावित करता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

किन राशियों के स्‍वामी हैं मंगल ग्रह

ज्‍योतिष के अनुसार मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्‍वामी हैं। मेष राशि में मंगल की ऊर्जा पूर्ण रूप से सक्रिय रहती है ज‍बकि वृश्चिक राशि में मंगल अधिक रहस्‍यमयी और रणनीतिक ऊर्जा के रूप में कार्य करते हैं। वहीं दूसरी ओर, मंगल की उच्‍च राशि मकर और नीच राशि कर्क है। मेष राशि मंगल की मूल त्रिकोण राशि है जो कि साहस, नेतृत्‍व करने की क्षमता और ऊर्जा का कारक है। वहीं वृश्चिक राशि मंगल के स्‍वामित्‍व वाली राशि है जो रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाती है।

सभी 12 भावों पर मंगल ग्रह का प्रभाव

पहला भाव

कुंडली के प्रथम भाव में होने पर मंगल व्‍यक्‍ति को साहस प्रदान करता है और उसे ऊर्जावान, मेहनती एवं तेज निर्णय लेने वाला बनाता है। इनके अंदर क्रोध की अधिकता देखी जा सकती है।

दूसरा भाव

कुंडली के दूसरे भाव में मंगल के प्रभाव से व्‍यक्‍ति की धन कमाने की क्षमता बढ़ती है, लेकिन इसके साथ ही उसके खर्चों में भी वृद्धि होती है। इनके परिवार में अधिक तनाव देखा जा सकता है।

तीसरा भाव

मंगल के तीसरे भाव में होने को बहुत शुभ माना जाता है। ये जातक बहादुर, मेहनती, कम्युनिकेशन में मजबूत और भाईयों की सहायता करने वाले होते हैं। इन्‍हें अपने कार्यक्षेत्र में तेजी से सफलता मिलती है।

चौथा भाव

चौथे भाव में मंगल की उपस्थिति घर-गाड़ी और प्रॉपर्टी का सुख देती है। लेकिन इस स्थिति में मां का स्वास्थ्य खराब रह सकता है या गृह-सुख में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

पांचवां भाव

पांचवा भाव तेज दिमाग और दूसरों से प्रतिस्‍पर्धा करने वाला बनाता है। इस भाव में मंगल व्‍यक्‍ति के अंदर गुस्से या आवेग को बढ़ा सकता है। इन्‍हें इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सफलता मिलती है।

छठा भाव

छठे भाव में होने पर मंगल कानूनी मामलों, प्रतियोगिताओं और स्पोर्ट्स में विजय दिलाने का काम करता है। इनके अंदर अधिक साहस होता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सातवां भाव

सातवें भाव में मंगल विवाह में देरी, विवाद या पार्टनर से अनबन करा सकता है। यही कारण है कि इसे मंगल दोष माना जाता है। सही मेल, दशा और उपाय से रिश्ते सुधरते हैं। पार्टनर ऊर्जावान या आक्रामक हो सकता है।

आठवां भाव

आठवें भाव में होने पर मंगल दुर्घटना, चोट, ऑपरेशन या अचानक खर्च को बढ़ा सकता है। इस भाव में मंगल के होने पर जीवन में अधिक उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

नौवां भाव

नौवे भाव में मंगल साहस प्रदान करता है और अधिक यात्राएं एवं पिता से विवाद या दूरी देता है। इनकी आध्यात्मिकता के प्रति रुचि ज्‍यादा रहती है।

दसवां भाव

जब मंगल दसवें भाव में होता है, तब यह करियर में बड़ी सफलता दिलवाता है। यह नेता, पुलिस सेना, इंजीनियर, स्पोर्ट्समैन या बिजनेस में श्रेष्ठ बनाता है।

ग्यारहवां भाव

ग्‍यारहवें भाव में मंगल मोटी आमदनी, बड़े सपने और तेज़ी से लक्ष्य प्राप्ति देता है। इनकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होती है।

बारहवां भाव

बारहवे भाव में होने पर मंगल खर्च को बढ़ाता है और जातक अधिक विदेश यात्रा कर सकता है। मंगल के इस भाव में होने पर मानसिक शांति कम होती है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मंगल ग्रह मजबूत करने के उपाय

अगर आप अपनी कुंडली में मंगल को मजबूत करना चाहते हैं या मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करना चाहते हैं, तो आप निम्‍न ज्‍योतिषीय उपाय कर सकते हैं।

  • मंगल ग्रह के अधिपति देवता भगवान कार्तिकेय और हनुमान जी की पूजा करने से मंगल देव प्रसन्‍न होते हैं।
  • आप मंगलवार को कार्तिकेय स्‍तोत्र या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • 40 दिनों में 7000 बार मंगल के मंत्र- ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें। 
  • मंगल ग्रह को प्रसन्‍न करने के लिए मंगल स्‍तोत्र का पाठ करें। आप मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान कर सकते हैं।
  • मंगलवार के दिन उपवास रखें और भगवान कार्तिकेय की पूजा एवं रुद्राभिषेक करें।
  • मंगल ग्रह के लिए आप तीन मुखी रुद्राक्ष भी धारण कर सकते हैं। मंगल के बल को बढ़ाने के लिए मूंगा रत्‍न धारण करने की भी सलाह दी जाती है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का मेष राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि मंगल आपकी ही राशि का स्वामी है और साथ ही आपकी कुंडली के…(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। कई खर्चे ऐसे होंगे जो जरूरी नहीं होंगे, लेकिन फिर भी धन खर्च होगा, जिससे मानसिक तनाव…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। मंगल आपकी कुंडली में छठे और एकादश भाव का स्वामी है और इस…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

इस गोचर के प्रभाव से आपके कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी। आप अपने काम में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, जिससे…(विस्तार से पढ़ें)

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

मंगल का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रूप से फलदायी रहेगा। इस अवधि में आपको लंबी यात्राओं पर जाने के अवसर मिल सकते हैं। ये यात्राएं…(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

मंगल का मेष राशि में गोचर कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर बना सकता है। इस समय चोट लगने, दुर्घटना होने, सर्जरी की…(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

इस गोचर के प्रभाव से आपके जीवनसाथी के स्वभाव में स्पष्ट बदलाव दिखाई देगा। उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन साथ ही अधीरता…(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

इस गोचर के प्रभाव से नौकरी और करियर में जबरदस्त उन्नति के योग बनेंगे। आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत…(विस्तार से पढ़ें)

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

धनु राशि 

आप अपनी किसी प्रतिभा या क्रिएटिव स्किल को आय का माध्यम बना सकते हैं। इससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और…(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि 

इस गोचर का सबसे सकारात्मक पक्ष यह रहेगा कि आपकी संपत्ति से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। यदि आपकी दशा…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

इस गोचर के प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि होगी। आप जोखिम लेने से नहीं डरेंगे और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यक्षेत्र में…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। धन की आवक बढ़ेगी और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति…(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मंगल का मेष राशि में गोचर कब होगा?

मंगल देव 11 मई 2026 को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 

2. मेष राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की पहली राशि मेष के स्वामी मंगल देव हैं। 

3. क्या मंगल और शनि एक-दूसरे के शत्रु हैं?

ज्योतिष के अनुसार, मंगल और शनि ग्रह एक-दूसरे से तटस्थ संबंध रखते हैं।  

टैरो साप्ताहिक राशिफल: 10 मई से 16 मई 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (10 मई से 16 मई, 2026): ये सप्ताह रहेगा इन लोगों के लिए लकी!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 10 मई से 16 मई 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 10 से 16 मई 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 10 मई से 16 मई 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ वैंड्स  

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: एस ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ वैंड्स

पेज़ ऑफ वैंड्स के अनुसार, आपके प्रेम जीवन में जोश और आकर्षण बढ़ सकता है। यह कार्ड संकेत देता है कि आपके और आपके साथी के बीच ऊर्जा और आपसी समझ अच्छी हो सकती है। आप दोनों के लक्ष्य और सोच मिलते-जुलते हो सकते हैं। यह नया आकर्षण या क्रश का संकेत भी हो सकता है। किसी भी लंबे रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले अपने साथी को अच्छे से समझें और खुलकर बातचीत करें, ताकि दोनों की अपेक्षाएं स्पष्ट रहें।

आर्थिक स्थिति की बात करें तो पेज ऑफ स्वॉर्ड्स के अनुसार, आपको अपने पैसों के मामले में सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। निवेश, बाजार और धन प्रबंधन के बारे में नई जानकारी हासिल करें। यह कार्ड बताता है कि सही जानकारी ही आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती है।अगर आप नौकरी बदलने को लेकर असमंजस में हैं, तो पहले अपनी स्थिति का अच्छे से विश्लेषण करें और पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें।

करियर की हात करें तो यह कार्ड दर्शाता है कि आपके जीवन में एक सकारात्मक नई शुरुआत होने वाली है। यह समय आपके लिए मजबूत नींव बनाने का है। अगर आप थकान या तनाव महसूस कर रहे हैं, तो यह बदलाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। इस मौके का फायदा उठाएं और अपनी क्षमताओं को निखारें। अगर आप अपने काम को लेकर असमंजस में हैं, तो फिलहाल उसी पर टिके रहें, क्योंकि सफलता की शुरुआत हो चुकी है।

स्वास्थ्य के लिहाज में थ्री ऑफ वैंड्स के अनुसार, आपका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर दिशा में जा रहा है। यह सुधार, प्रगति और सकारात्मक बदलाव का संकेत है। अगर आप पहले से ही अपने स्वास्थ्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य के लिए योजना बनाना फायदेमंद रहेगा।

 लकी चार्म: ज्वेल्स की

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द डेविल

आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ कप्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

द डेविल कार्ड यह संकेत देता है कि आप किसी भावना को सच्चे प्रेम समझने की गलती कर सकते हैं। यह आकर्षण, जुनून या मोह भी हो सकता है, जिसे आप प्यार मान रहे हैं। आपका रिश्ता किसी व्यावहारिक कारण पर आधारित हो सकता है, न कि सच्ची भावनाओं पर। इसलिए सावधान रहें और ऐसे रिश्ते में न फंसें जो आपको असली खुशी से दूर कर दे। 

आर्थिक स्थिति जीवन में पेज़ ऑफ कप्स के अनुसार, आपके लिए आर्थिक रूप से नए और रचनात्मक अवसर आ सकते हैं। आपकी सोच और भावनाएं आपको अच्छे अवसर दिला सकती हैं। दिल की सुनना और नए विचारों को अपनाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इससे आपको नए और फायदेमंद काम या बिज़नेस के मौके मिल सकते हैं। 

करियर में  फोर ऑफ वैंड्स यह दर्शाता है कि आपके करियर में स्थिरता, खुशी और सफलता का समय आ सकता है। यह किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने या काम में संतुष्टि मिलने का संकेत है। प्रमोशन, सेलिब्रेशन या ऑफिस में खुशी का माहौल बन सकता है। आपका कार्यस्थल शांत और मजबूत स्थिति में रहेगा। 

स्वास्थ्य के लिहाज से फोर ऑफ स्वॉर्ड्स के अनुसार, आपको आराम और खुद की देखभाल की जरूरत है। अगर आप तनाव, थकान या बीमारी से गुजर रहे हैं, तो यह समय आराम करने और खुद को ठीक करने का है। ध्यान, शांति और ब्रेक लेना आपके लिए बहुत जरूरी है, ताकि आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस कर सकें। 

लकी चार्म: जरकन ज्वेलरी

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स 

करियर: जस्टिस

स्वास्थ्य:  फोर ऑफ वैंड्स 

प्रेम जीवन में टेन ऑफ कप्स पूरी खुशी और संतोष का संकेत है। आप और आपका साथी एक-दूसरे को पूरा करते हैं और बेहतर बनाते हैं। यह कार्ड दोस्ती और रोमांटिक रिश्ते दोनों को दिखाता है। भविष्य को लेकर आप दोनों की सोच मिल सकती है। हां इसके लिए आपको खुलकर और विस्तार से बात करनी होगी। शुरू में हो सकता है कि आप दोनों हर बात पर सहमत न हों, लेकिन समय के साथ प्यार बढ़ेगा। इसलिए जल्दीबाजी न करें और इस सफर का आनंद लें।

सिक्स ऑफ वैंड्स आर्थिक जीवन में सफलता और उपलब्धि का संकेत है। इसका मतलब है कि आपकी मेहनत को लोग पहचानेंगे और उसकी सराहना करेंगे। यह दिखाता है कि आपके प्रयासों से अच्छा पैसा और सम्मान मिल सकता है। अगर आप किसी फैसले को लेकर उलझन में हैं, तो यह कार्ड बताता है कि अंत में नतीजा आपके पक्ष में रहेगा और आपको फायदा होगा। 

करियर के लिहाज से जस्टिस कार्ड के लिए ज़रूरी है कि आप अपने काम की जगह पर बराबरी और निष्पक्षता बनाए रखें। सहकर्मियों के साथ सम्मान से पेश आएं और ईमानदारी से काम करें, ताकि अच्छे रिश्ते बन सकें। यह कार्ड सलाह देता है कि काम में संतुलन बनाए रखें और सोच-समझकर, बिना पक्षपात के फैसले लें। आपके काम और व्यवहार का असर दूसरों पर पड़ेगा, इसलिए सतर्क रहें। 

फोर ऑफ वैंड्स सेहत के मामले में स्थिरता, ऊर्जा और ठीक होने का संकेत है। यह अच्छा स्वास्थ्य या इलाज में प्रगति दिखाता है। यह भी बताता है कि परिवार और दोस्तों का साथ आपकी सेहत के सफर में बहुत मददगार होगा। यह समय अपनी अच्छी सेहत का जश्न मनाने का है। 

लकी चार्म: जेड ब्रेसलेट

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

करियर:  फाइव ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ वैंड्स 

कर्क राशि के प्रेम जीवन के मामले की बात करें तो सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड धोखा, बेईमानी, चालाकी या विश्वासघात की ओर इशारा करता है। इसका मतलब हो सकता है कि कोई अपनी भावनाएं छिपा रहा है, खेल खेल रहा है या वफादार नहीं है। अगर आप सिंगल हैं, तो ऐसे लोगों से सावधान रहें जो चालाक तो लगते हैं, लेकिन भरोसेमंद नहीं होते जो लोग रिश्ते में हैं, उन्हें छिपी सच्चाइयों का सामना करना पड़ सकता है या किसी तीसरे व्यक्ति की दखल हो सकती है। यह कार्ड सलाह देता है कि ईमानदारी रखें और खुद को या दूसरों को धोखा देने से बचें। कभी-कभी यह सीधे बुरे इरादे नहीं, बल्कि मुश्किल बातों से बचने या खुद ही रिश्ते को नुकसान पहुंचाने का संकेत भी हो सकता है। 

आर्थिक जीवन के मामले में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड यह बताता है कि अपने वित्तीय लक्ष्यों तक पहुंचने में आपको कुछ रुकावटें और चुनौतियां मिल सकती हैं। इसमें मुकाबला, तनाव या टकराव हो सकता है। यह सलाह देता है कि आप समझदारी से रणनीति बनाएं, जैसे बेहतर बातचीत करना या भीड़ में अलग दिखने के लिए नए आइडिया लाना। 

करियर के मामले में  फाइव ऑफ पेंटाकल्स अगर आपकी नौकरी चली गई है, तो आने वाले कुछ हफ्तों तक नई नौकरी ढूंढना मुश्किल हो सकता है। और अगर आप नौकरी में हैं, तो हो सकता है कि माहौल थोड़ा खराब या तनाव भरा हो, जहां हर दिन संघर्ष जैसा लगे। ऐसे समय में बड़े करियर फैसले लेने से बचें, क्योंकि वे उल्टा असर कर सकते हैं। थोड़े समय तक धैर्य रखें, हालात धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ जाएंगे। याद रखें, हर बुरा समय खत्म होता है। 

सेहत के मामले में ऐस ऑफ वैंड्स यह कार्ड नई ऊर्जा, ताकत और उत्साह का संकेत देता है। यह फिटनेस या ठीक होने की नई शुरुआत को दर्शाता है। इसका मतलब अच्छा इम्यून सिस्टम, भरपूर ऊर्जा और कुछ मामलों में गर्भधारण की संभावना भी हो सकती है। 

लकी चार्म: चांदी का चौकोर टुकड़ा

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: किंग ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स

बात करें सिंह राशि वालों की तो प्रेम जीवन में यह कार्ड बड़े बदलाव का संकेत देता है। इसका मतलब हो सकता है कि कोई नया व्यक्ति आपकी जिंदगी में आए या कोई पुराना रिश्ता खत्म हो जाए। जो भी हो, इस बदलाव को अपनाना जरूरी है। अक्सर ऐसे अचानक बदलाव तब आते हैं, जब किस्मत आपको कुछ बेहतर देना चाहती है। पुराने के खत्म होने के बाद आपके पास मौका होता है कि आप अपनी पसंद के अनुसार नई शुरुआत करें। यहां उम्मीद और आपकी अपनी इच्छा बहुत मायने रखती है। 

आर्थिक के मामले में यह तनाव और चिंता का संकेत है, जो पैसों के नुकसान या मुश्किलों से जुड़ी हो सकती है। हो सकता है कि आप इन चिंताओं की वजह से ज्यादा सोच रहे हों या नींद भी प्रभावित हो रही हो। यह कार्ड कहता है कि इन परेशानियों को नजरअंदाज न करें, बल्कि  समझें कि ये आप पर कितना असर डाल रही हैं और कोई हल निकालने की कोशिश करें, चाहे किसी से सलाह लें या कोई सही योजना बनाएं। 

करियर के मामले में किंग ऑफ कप्स यह बताता है कि आपको अपने भावनाओं पर कंट्रोल रखना चाहिए और समझदारी से काम लेना चाहिए। अपने आसपास के माहौल को ध्यान से देखें और उससे सीखें। काम की जगह पर रिश्ते भरोसे और सम्मान से बनते हैं। खुद को लचीला और खुले विचारों वाला रखें। इससे आप अपने और अपने साथियों के लिए अच्छा और सपोर्टिव माहौल बना सकते हैं। अगर आप अपने काम को लेकर कंफ्यूज हैं, तो भावनात्मक समझ को महत्व दें। 

सेहत के मामले में टेन ऑफ वैंड्स यह बहुत ज्यादा थकान, तनाव और जिम्मेदारियों के बोझ का संकेत देता है। इससे शरीर पर असर पड़ सकता है, जैसे लगातार थकान या स्ट्रेस से जुड़ी बीमारियां। यह चेतावनी है कि आप खुद पर बहुत ज्यादा बोझ डाल रहे हैं। अब समय है कि खुद का ख्याल रखें, आराम करें और कुछ जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटें, वरना सेहत बिगड़ सकती है। 

लकी चार्म: सन शेप्ड पेंडेंट

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: द सन

स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स)

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आने वाले रिश्ते में झगड़े और टकराव हो सकते हैं। आपमें से किसी एक या दोनों को पिछले रिश्तों के दर्द से उबरने की जरूरत है। अक्सर जो लोग खुद दुखी होते हैं, वहीं दूसरों को भी दुख पहुंचा देते हैं। जब हम किसी से प्यार करते हैं, तो हमें लगता है कि हम उनकी मदद करें, लेकिन इसके साथ-साथ अपनी सीमाएं भी तय करनी होंगी, ताकि आप खुद फिर से आहत न हों।

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स “फाइनेंशियल ब्रेक” लेने का संकेत देता है। यानी कुछ समय के लिए पैसे को लेकर ज्यादा सोचने, चिंता करने या बड़े निवेश करने से रुक जाना बेहतर होगा। यह समय आराम और स्थिति को समझने का है, खासकर अगर हाल ही में खर्च, कर्ज या आर्थिक तनाव रहा हो। जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय शांति से सोच-समझकर कदम उठाएं।

करियर के मामले में यह बहुत ही अच्छा संकेत है, सफलता, सकारात्मकता और ऊर्जा से भरा समय है। आपकी मेहनत का फल मिलेगा, जैसे प्रमोशन, अच्छी नौकरी या नए आइडियाज में सफलता। यह हां वाला कार्ड है, जो कहता है कि अब अपने लक्ष्यों के पीछे पूरे आत्मविश्वास के साथ जाएं और अपनी उपलब्धियों को खुलकर दिखाएं।

सेहत के मामले में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स) कार्ड ठीक होने और धीरे-धीरे बेहतर होने का संकेत देता है। यह बताता है कि मुश्किल समय अब खत्म हो रहा है और  आप रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है, लेकिन अब हालात सुधरेंगे। साथ ही यह चेतावनी भी है कि पुरानी खराब आदतों में वापस न जाएं। 

लकी चार्म: पन्ना की अंगूठी

 करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स

करियर: टेन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ वैंड्स

बात करें तुला राशि के जातकों की तो नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि आपकी वजह से या आपके रिश्ते की वजह से सामने वाला व्यक्ति काफी टेंशन में है। वो बार-बार अपनी गलतियां ढूंढता रहता है और खुद को लेकर असुरक्षित महसूस करता है। आप चाहे उसे समझाओ या भरोसा दिलाओ, फिर भी उसके अंदर डर गिल्ट और आत्म-संदेह बना रह सकता है। उसके मन में बहुत सी चिंताएं और डर हैं। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले उसे खुद को अंदर से मजबूत और सुरक्षित बनाना सीखना होगा।

किंग ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि आपकी नौकरी और पैसों में तरक्की काफी हद तक आपकी समझदारी और इमोशन्स को संभालने की क्षमता पर निर्भर करती है। अगर आप मुश्लिक हालात में भी शांत रहते हैं और  समझदारी से काम लेते हैं, तो आपको आर्थिक सफलता मिलने के अच्छे मौके हैं। 

अगर आप करियर के बारे में सोच रहे हैं, तो आपकी भावनात्मक समझ ही आपकी सफलता की कुंजी होगी। टेन ऑफ वैंड्स यह कार्ड कहता है कि आगे आपको थोड़ा भारी काम या जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। नई नौकरी या स्थिति में काम का बोझ ज्यादा हो सकता है, जिससे तनाव या थकान हो सकती है। ऐसे में अपने सीनियर्स या साथ काम करने वालों से मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं। खुद का ध्यान रखें, बीच-बीच में आराम करें और जितना संभाल सकते हैं उतना ही काम लें, नहीं तो आप बहुत ज्यादा थक सकते हैं। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर कंफ्यूज हैं, तो हो सकता है आप पहले से ही काम के बोझ से दबे हुए महसूस कर रहे हों। 

फाइव ऑफ वैंड्स सेहत के मामले में यह कार्ड बताता है कि ज्यादा मेहनत, ओवरवर्क या छोटी-मोटी चोट का खतरा हो सकता है। जैसे मोच आना, मांसपेशियों में खिंचाव या स्ट्रेस की वजह से दिक्कतें बढ़ना। इसलिए थोड़ा धीमे चलें, आराम करें और अपने शरीर को रिकवर होने का समय दें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। 

लकी चार्म: चांदी के गहने

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन:  फोर ऑफ कप्स

करियर: एस ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द एम्परर 

बात करें वृश्चिक राशि के प्रेम जीवन की तो टू ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि रिश्ता सोच समझकर और दिल से दोनों तरह से चल रहा है। आपका पार्टनर आपको बहुत मानता है और आपको एक अच्छा जीवनसाथी मानता है। उसने अपने सारे ऑप्शन पहले ही सोच रखे हैं। हो सकता है वो आपको कहीं घुमाने ले जाने, अपनी पसंदीदा जगह दिखाने या साथ समय बिताने के प्लान बना रहा हो। वो चाहता है कि आप उसकी जिंदगी का हिस्सा बनें और आपका भविष्य अच्छा हो। उसे लगता है कि आप उसकी जिंदगी की वो कमी पूरी करते हैं, जो पहले थी।

फोर ऑफ कप्स आर्थिक मामले में बताता है कि आपकी हिचकिचाहट या अनिच्छा आपकी आर्थिक तरक्की में रुकावट डाल सकती है। अगर आपको सफलता चाहिए तो आपको ज्यादा एक्टिव होकर काम करना होगा। यह भी सोचें कि जो रास्ता आफ चुन रहे हैं क्या वो सच में आपकी पसंद और इच्छा के अनुसार है। अगर आप किसी निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो लापरवाही या ध्यान न देने की वजह से आप अच्छे मौके खो सकते हैं।

करियर में एस ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि आपके सामने नई-नई मौके आने वाले हैं। यह नया अवसर आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा, चाहे वो अच्छे लोगों से पहचान बनाना हो या नई स्किल्स सीखना हो, जो भविष्य में काम आएंगी। आपके पास बहुत मौके हैं, बस आपको उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ना है। अगर आप अपनी वर्तमान स्थिति को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यह कार्ड कहता है कि आप लगातार आगे बढ़ रहे हैं और सीख रहे हैं। 

द एम्परर सेहत के मामले में यह कार्ड बताता है कि आपकी स्थिति अभी स्थिर और कंट्रोल में है। थोड़ा अनुशासन और सही दिनचर्या आपको और बेहतर बनाए रखेगी। यह कार्ड ताकत, संतुलन और मजबूत नींव को दर्शाता है। अगर आप कोई इलाज या रूटीन फॉलो कर रहे हैं, तो वही आपकी सेहत को संतुलित रखने में मदद कर रहा है। 

लकी चार्म: पॉकेट मिरर

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ

करियर: पेज ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ पेंटाकल्स

अगर आप प्रेम जीवन की बात करें तो धनु राशि के लिए फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि आगे चलकर रिश्ते में थोड़ी पजेसिवनेस और जलन आ सकती है। खासकर अगर आप दोनों को दूसरे लोगों से काफी ध्यान मिलता है। छोटी-छोटी बातों पर शक या बहस हो सकती है, जैसे कोई और व्यक्ति आपके पार्टनर पसंद करें या आप पर ध्यान दे। इसलिए रिश्ते में भरोसा खुलापन बहुत जरूरी रहेगा। 

स्ट्रेंथ कार्ड आर्थिक जीवन के मामले में बताता है कि आपको धैर्य और अंदर की ताकत के साथ लगातार अपने लक्ष्यों की तरफ बढ़ना चाहिए। आर्थिक सफलता जल्दी नहीं मिलती, इसके लिए समय, मेहनत और हिम्मत चाहिए होती है। रास्ते में मुश्किलें आएंगी, लेकिन अगर आप शांत रहकर और लगातार मेहनत करते रहेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप यह सोच रहे हैं कि नौकरी जारी रखें या छोड़ दें, तो यह कार्ड कहता है, धैर्य रखें और सोच-समझकर फैसला लें। 

पेज ऑफ कप्स यह कार्ड बताता है कि अब समय है अपनी क्रिएटिविटी और दिल की सुनकर अपने काम में फिर से रुचि जगाने का। अपने काम को नए नजरिए से देखने की कोशिश करें। नई चीजें सीखें, नए मौके ढूंढें और अपने काम को थोड़े अलग तरीके से करें। अपने दिल की सुनें और नए आइडियाज अपनाने से डरें नहीं। जब आप काम में खुश रहेंगे, तो सफलता मिलने के चांस भी बढ़ेंगे। 

पेज ऑफ पेंटाकल्स सेहत के मामले में यह कार्ड बताता है कि आप अपने खान-पान, फिटनेस या शरीर को मजबूत बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। हो सकता है आप अपनी डाइट सुधार रहे हों या एक्सरसाइज शुरू कर रहे हों। यह कार्ड कहता है कि धीरे-धीरे लेकिन लगातार मेहनत करते रहें। तुरंत रिजल्ट की उम्मीद न करें, धैर्य रखें, समय के साथ अच्छा बदलाव जरूर दिखेगा।

लकी चार्म: अश्व की मूर्ति 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मकर राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: फाइव ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

मकर राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो नाइट ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि सामने वाला आपको कोई ठोस और सीरियस ऑफर दे सकता है। इसका मतलब है कि वो रिश्ते में और ज्यादा कमिटमेंट देना चाहता है, लेकिन ये जरूरी नहीं कि वो शादी का प्रपोजल ही दे। हां, ये सब जल्दी नहीं होगा, ये व्यक्ति धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। लेकिन ये मत सोचिए कि वो आपको परेशान करने या धोखा देने के लिए ऐसा कर रहा है। इस तरह का इंसान आमतौर पर सोच-समझकर, प्लान बनाकर हर कदम उठाता है।

आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का अर्थ है साफ-साफ बात करना और ईमानदारी से सोचना। ये कार्ड कहता है कि आपको अपनी फाइनेंशियल सिचुएशन को बिना भावनाओं में बहकर, बिल्कुल सच्चाई के साथ देखना चाहिए। अच्छे रिजल्ट तब मिलेंगे जब आप दूसरों से भी और खुद से भी सच बोलेंगे। पैसे से जुड़े फैसले लेते समय समझदारी और सही-गलत का ध्यान रखना जरूरी है।

करियर की बात करें तो फाइव ऑफ कप्स दिखाता है कि आप अपनी पुरानी नौकरी या करियर से दुखी या निराश हो सकते हैं, लेकिन इन भावनाओं को समझना और संभालना जरूरी है। नई नौकरी आपको नई शुरुआत और बेहतर करियर का मौका देती है। ये कार्ड कहता है कि पॉजिटिव रहें और नई जगह मिलने वाले मौके और अनुभव पर ध्यान दें। पुरानी नौकरी छोड़ने के बाद थोड़ा दुख होना सामान्य है, लेकिन ध्यान भविष्य पर रखें। 

स्वास्थ्य के लिहाज से थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड दिल से जुड़ी समस्याओं, छाती में दर्द, दुख या स्ट्रेस से होने वाली परेशानियों की ओर इशारा करता है। ज़्यादा इमोशनल तनाव होने पर शरीर थकान, छाती में जकड़न या हल्की सांस जैसी समस्याएं दिखा सकता है। ऐसे समय में शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की देखभाल बहुत जरूरी और फायदेमंद होती है। 

लकी चार्म: लोहे का चौकोर टुकड़ा

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स 

करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स 

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है, इसके अनुसार, ये व्यक्ति आपके बारे में काफी अच्छा और पॉजिटिव महसूस करता है। उसे लगता है कि आर दोनों की अच्छी बनती है और आप साथ में अच्छा काम कर सकते हैं। वो देखता है कि आप दोनों मिलकर रिश्ते को कैसे बेहतर बना सकते हैं। वो आपके साथ मिलकर इस रिश्ते की संभावनाओं को आगे बढ़ाना चाहता है। यह एक बढ़ते हुए और मजबूत होते रिश्ते का अच्छा संकेत है। अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं, तो ये कार्ड बताता है कि वो इसे अभी बहुत खुशहाल मानता है। 

आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ वैंड्स बताती है कि इस हफ्ते आपकी आमदनी ठीक-ठाक बनी रहेगी। अगर आप सैलरी बढ़ने या किसी इन्वेस्टमेंट के रिटर्न का इंतजार कर रहे थे, तो आपको अच्छा फायदा या बढ़िया रिटर्न मिलने के योग हैं। यह कार्ड कहता है कि आपको पैसे से जुड़े फैसले थोड़े आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ लेने चाहिए। अपने दिल की सुनें और लीडर की तरह सोचकर फैसले लें, क्योंकि ये आपकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी पर बड़ा असर डाल सकते हैं। 

करियर में टेन ऑफ पेंटाकल्स एक नई और सफल शुरुआत का संकेत देता है। अपनी नई नौकरी या पोजीशन को पूरे जोश और मेहनत से अपनाएं। अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश करें। हमेशा लंबी अवधि को ध्यान में रखकर प्लान बनाएं। आपके पास बहुत सफलता पाने की क्षमता है, बस धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखें। अगर आप अपनी मौजूदा नौकरी को लेकर असमंजस में हैं, तो ये कार्ड कहता है कि आप यहां भी स्थिरता पा सकते हैं, बस मजबूत नींव बनानी होगी। 

स्वास्थ्य फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आपको आराम, नींद और पूरी तरह ठीक होने पर ध्यान देने के लिए कहता है। सिर्फ थोड़ा ब्रेक लेना काफी नहीं है, बल्कि स्ट्रेस से पूरी तरह दूर होना जरूरी है ताकि शरीर और दिमाग रीसेट हो सके। इस समय अच्छी नींद, शांति और खुद के साथ समय बिताना आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। 

लकी चार्म: घोड़े की नाल 

मीन राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: एस ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स

मीन राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो टेन ऑफ कप्स बताता है कि आप एक बहुत ही प्यार भरे खुशहाल रिश्ते में हो सकते हैं। अगर आप लंबे समय के कमिटमेंट या परिवार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह एक साफ हां का संकेत है। इस रिश्ते में आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी और आपका पार्टनर आपको अच्छे से समझेगा। यह कार्ड इमोशनल स्थिरता भी दिखाता है। अगर आपने पहले ऐसे रिश्ते देखे हैं, जिनमें बहुत उतार-चढ़ाव थे, तो अब इस रिश्ते की शांति और सुकून आपको बहुत  अच्छा लगेगा। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो थ्री ऑफ वैंड्स बताता है कि आप पैसों के मामले में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आपके फैसले आपको आर्थिक तरक्की और ग्रोथ दिला सकते हैं। यह कार्ड कहता है कि पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ते रहें, क्योंकि आपके निर्णय अच्छे नतीजे दे सकते हैं। अगर आप अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं, तो यह नए मौके और आगे बढ़ने के संकेत देता है। 

करियर की बात करें एस ऑफ पेंटाकल्स दिखाता है कि आप एक अच्छी और पॉजिटिव नई शुरुआत कर रहे हैं। यह नया फेज आपकी जिंदगी में मजबूत नींव बनाएगा और आगे अच्छे मौके लाएगा। अगर आप थकान या बर्नआउट महसूस कर रहे थे, तो अब आपको बेहतर मौके मिलेंगे जहां आप अपनी स्किल्स को निखार सकते हैं। इस मौके का पूरा फायदा उठाएं और आने वाली अच्छी चीज़ों के लिए उत्साहित रहें। अगर आप अपनी मौजूदा नौकरी को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो यह कार्ड कहता है कि वहीं टिके रहें, आप अभी अपने क्षेत्र में आगे बढ़ना शुरू ही कर रहे हैं। 

स्वास्थ्य की बात करें तो पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स सांस से जुड़ी दिक्कतें, कंधे और गर्दन में जकड़न, या ज्यादा सोचने की वजह से दिमागी थकान का संकेत देता है। हो सकता है आप हल्की सांस, गलत बैठने की आदत या शरीर के ऊपरी हिस्से में तनाव महसूस कर रहे हों। ये समस्याएं सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि भावनात्मक तनाव से भी जुड़ी हो सकती हैं। इसलिए मन और शरीर दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। 

लकी चार्म: पीले रंग के कपड़े 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो कैसे काम करता है?

टैरो आपकी ऊर्जा और अंतर्ज्ञान से जुड़कर काम करता है। ये कार्ड आपकी मौजूदा स्थिति और अवचेतन विचारों को दर्शाते हैं, और आपको मार्गदर्शन देते हैं।

2. क्या टैरो के काम करने के लिए मुझे उस पर विश्वास करना ज़रूरी है?

नहीं, विश्वास करना ज़रूरी नहीं है। खुले विचारों वाला और ग्रहणशील होना आपको रीडिंग से ज़्यादा स्पष्टता पाने में मदद करता है।

3. क्या टैरो सुरक्षित है?

हाँ, टैरो पूरी तरह से सुरक्षित है। यह आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक ज़रिया है और इसमें किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा शामिल नहीं होती।

मदर्स डे 2026 स्पेशल!

मदर्स डे पर राशि अनुसार माँ को दें ये खास तोहफ़ा, जानें कौन सा गिफ्ट होगा सबसे शुभ

मदर्स डे 2026: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह अपने पाठकों को ज्योतिष की दुनिया में होने वाली घटनाओं के बारे में सबसे पहले अवगत करवाता रहा है। अब जल्द ही मदर्स डे को बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा और ऐसे में, हर बच्चे के मन में अपनी माँ का ख्याल जरूर आएगा। मदर्स डे के मौके पर हर संतान अपनी माता के लिए कुछ ख़ास करने के बारे में अवश्य सोचता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एस्ट्रोसेज एआई आपके लिए “मदर्स डे 2026” का यह स्पेशल ब्लॉग लेकर आया है जिसके माध्यम से आप जान सकेंगे कि इस दिन माता की राशि के आधार पर कौन सा गिफ्ट देना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। साथ ही, कुंडली का विश्लेषण करेंगे और जानेंगे कि कौन-सा ग्रह माँ-बच्चे के रिश्ते को मज़बूत बनाता है और किन वजहों से माँ के साथ आपका रिश्ता कमज़ोर पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मदर्स डे 2026: ज्योतिष से जानें माँ का प्रेम 

मात्तृव सिर्फ़ एक शब्द नहीं है, बल्कि यह दिव्य और ब्रह्मांडीय ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है जो हमारे अस्तित्व के साथ गहराइयों से जुड़ा है। मदर्स डे 2026 का पर्व माँ को समर्पित होता है जिनके प्रेम की छाया में हमारा पालन-पोषण होता है, सुरक्षा महसूस होती है और हमारे व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इनके प्रेम भरे आंचल में पलकर हम बड़े होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह को माँ का प्रतीक माना जाता है जो भावनाओं, देखभाल, पालन-पोषण और निस्वार्थ प्रेम को दर्शाता है। 

हर साल मई माह के दूसरे रविवार के दिन मदर्स डे मनाया जाता है और इस वर्ष यह 10 मई 2026 को मनाया जाएगा। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, तो हम ज्योतिष और आत्म-देखभाल के अन्य तरीकों जैसे थेरेपी आदि की सहायता से समझ सकते हैं कि माँ से जुड़ी भावनाएं और अन्य पहलू हमारे जीवन को किस तरह से प्रभावित करते हैं। बचपन में इन भावनाओं को समझना हमारे लिए बेहद कठिन होता है, लेकिन ज्योतिष के माध्यम से हम अपनी चंद्र राशि और इस पर पड़ने वाले चंद्र ग्रह के प्रभाव को जानकर अपने मन में उठने वाले प्रश्नों के उत्तर जान सकते हैं। ऐसे में, आप अपनी माता के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

वैदिक ज्योतिष में चंद्र ग्रह का जुड़ाव माता से होता है जो किसी व्यक्ति के जीवन में हमारे ऊपर उनके भावनात्मक प्रभाव और गहरे रिश्ते को दर्शाता है। कुंडली में चौथे भाव का जुड़ाव माता, घर और पारिवारिक माहौल से होता है। साथ ही, यह माता के स्वभाव, उनके प्रभाव और उनके साथ रिश्ते की प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है, विशेष रूप से जब इसे चंद्रमा की स्थिति के आधार पर देखा जाता है। 

बता दें कि माँ के व्यक्तित्व और उनके साथ संबंधों को समझने के लिए कुंडली के चौथे भाव में स्थित ग्रहों का गहराई से विश्लेषण किया जाता है, विशेष रूप से चंद्रमा का क्योंकि इनका संबंध माता से होता है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा और मंगल के बीच अशुभ योग बन रहा होता है या अशुभ दृष्टि पड़ रही होती है , तो यह माँ और उनकी संतान के रिश्ते में तनाव या मतभेद की स्थिति की तरफ संकेत करता है। वहीं, मज़बूत गुरु ग्रह की चौथे भाव में उपस्थिति एक समझदार, सहयोगी और प्रेम से पूर्ण माता को दर्शाती है जो जीवन में आपको सही मार्ग पर जाने के लिए मार्गदर्शन करती है।

वास्तव में ज्योतिष कला और ज्ञान का एक अनूठा संगम है। जन्म कुंडली के माध्यम से माँ की भूमिका को जानने और समझने के लिए भी यह सिद्धांत लागू होता है यानी कि पहले ग्रहों के अर्थ और उनके द्वारा दर्शाए जाने वाले प्रतीकों को समझा जाता है और फिर उन्हें जीवन के वास्तविक अनुभवों से जोड़कर देखा जाता है। 

जैसे कि हमारे जीवन के भिन्न-भिन्न पहलू होते हैं, वैसे ही ज्योतिष भी अनेक पहलुओं पर आधारित है। माता के साथ हमारे रिश्ते को समझने से पहले हमारा यह याद रखना जरूरी है कि ज्योतिष आपका भाग्य निर्धारित नहीं करता है, बल्कि यह आपका मार्गदर्शन करता है। यह हमें जीवन के पहलुओं को धीरे-धीरे जानने में सहायता करता है जिससे हम जान सकें कि हम कौन हैं, हमारी जड़ें किससे जुड़ी हैं और जीवन में हम किस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मदर्स डे 2026: राशि अनुसार भविष्यवाणी और गिफ्ट

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए भावनात्मक रूप से विशेष दिन होता है जो माँ या माता तुल्य स्त्रियों के साथ रिश्ते को गहरा और मज़बूत बनाने का अवसर आपको प्रदान करेगा। इस समय ग्रहों की स्थिति आपके घर, सुख-सुविधाओं और भावनात्मक सुरक्षा के भाव को सक्रिय करती है। ऐसे में, आप अपनी जड़ों और परिवार के रिश्तों को लेकर पहले की तुलना में अधिक जागरूक हो सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपके मन में माँ के प्रति आभार व्यक्त करने, पुराने मतभेदों को दूर करने या उनके साथ कुछ सुकून भरे पल बिताने की इच्छा जाग सकती है। 

भले ही आप सरल स्वभाव के व्यक्ति हो, लेकिन इस दिन दिल से किए गए कार्य जैसे उन्हें गिफ्ट देना, उनकी देखभाल करना या उनका साथ देना आदि कार्यों को काफ़ी अच्छा माना जाएगा जो उनकी ख़ुशियों और सुकून दोनों को बढ़ाने का काम करेगा। कुल मिलाकर, मदर्स डे का दिन  मेष राशि के जातकों के लिए अपनी माता के साथ प्रेम, जुड़ाव और भावनात्मक संतुलन कायम करने का अवसर लेकर आएगा। 

मेष राशि की माताओं के लिए गिफ्ट: क्राफ्ट सेट जो उन्हें ख़ुश और व्यस्त रखें। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मदर्स डे प्रेम, अपनापन और सुकून लेकर आएगा जो माता या माता समान महिलाओं के साथ रिश्ते को मज़बूत बनाने का काम करेगा। इस समय ग्रहों के प्रभाव से आपके स्वभाव में प्रेम, अपनापन और देखभाल की भावना आपके भीतर बढ़ेगी जिससे आप अपने जज़्बातों को छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से और उनके साथ समय बिताकर व्यक्त करना चाहेंगे। 

आप अपनी माँ को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनकी पसंद का भोजन करवा सकते हैं या उपहार दे सकते हैं या फिर घर का माहौल प्रेम और शांति से पूर्ण बना सकते हैं। इस दौरान आप उनके साथ खुलकर बातचीत करेंगे और ऐसे में,आप दोनों के बीच सहज और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा जिससे आप अपने आभार और प्रेम को दिल से व्यक्त करने में सक्षम होंगे। मदर्स डे 2026 का दिन आपको यह भी महसूस कराता है कि आपकी माँ ने जीवन में आपको कितना प्रेम, सुरक्षा और साथ दिया है। कुल मिलाकर, यह दिन वृषभ राशि वालों के लिए प्यार, सुकून और माता के साथ गहरे जुड़ाव को महसूस करने का मौका देगा। 

वृषभ वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: एक लग्ज़री सैलून सेशन 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को मदर्स डे 2026 पर अपनी माता के साथ प्रेमपूर्ण और दिल खोलकर बात करने का मौका देगा जिससे माता के साथ आपका रिश्ता मज़बूत और गहरा होगा। इस दिन ग्रहों के प्रभाव माता के सामने प्रेम और भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता को बढ़ाने का काम करेगा। ऐसे में, अगर आप अपनी भावनाओं को आसानी से शब्दों में बयां कर पाते हैं, विशेष रूप से वह बातें जो अक्सर अनकही रह जाती हैं, उन्हें इस दिन आप अपनी माता से कहने में सक्षम होंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप माँ के साथ पुरानी यादों को ताज़ा करना, दिल खोलकर उनसे बात करने या फिर आप उनके साथ कोई छोटी-सी मजेदार आउटिंग प्लान कर सकते हैं। 

मदर्स डे के दिन आपकी वाणी और शब्दों में अपनापन और मिठास भरी होगी जिससे माँ के साथ रिश्ते में आई दूरियां दूरियों कम होंगी। हालांकि, इस समय आपके लिए यह जरूरी होगा कि आप उनकी बातों को गौर से सुनें और अपना ध्यान भटकाने से बचें क्योंकि उन्हें दिया गया सच्चा समय और ध्यान ही सबसे ज्यादा मायने रखता है। कुल मिलाकर, मदर्स डे का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खुशहाल, बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव के जरिए रिश्ते को मज़बूत करने का अवसर प्रदान करेगा। 

मिथुन वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: माता के लिए केक बनाएं और उन्हें गिफ्ट करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मदर्स डे भावनाओं से भरा रहेगा जो माता या माता-तुल्य स्त्रियों के साथ प्रेम, अपनापन और आपसी जुड़ाव को मज़बूत बनाएगा। बता दें कि कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं इसलिए इस समय आपके स्वभाव में संवेदनशीलता और उनके ख्याल रखने की भावना तीव्र हो सकती है। ऐसे में, आप अपने प्रेम और भावनाओं को माता के सामने व्यक्त करने में सक्षम होंगे। 

मदर्स डे 2026 के दिन आप अपनी माता के साथ घर पर यादगार समय बिताने और माँ के लिए घर का माहौल सुखद एवं खुशहाल बनाने की तरफ आपका झुकाव हो सकता है। इस दौरान आप माता के साथ भावुक और गहरी बातें करते हुए दिखाई देंगे जिससे आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर समझने में और हर कदम पर उनका साथ पाने में सक्षम होंगे। 

हालांकि, आपको माता के साथ जरूरत से ज्यादा भावुक होने या पुरानी बातों में उलझने से बचने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, कर्क राशि वालों के लिए मदर्स डे 2026 का दिन सच्चे प्रेम, समर्पण और अपनेपन के माध्यम से रिश्ते को और मज़बूत बनाने का अवसर आपको प्रदान करेगा। 

कर्क राशि वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: एक ऐसा फोटो एल्बम जिसमें परिवार की खूबसूरत यादें सजी हों।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मदर्स डे 2026 का दिन अपने प्यार और आभार को विशेष अंदाज़ में व्यक्त करने का सुनहरा अवसर लेकर आएगा। इस दिन ग्रहों का प्रभाव आपको दयालु और दिल से प्रेम करने वाला बनाएगा जिससे आप अपनी माँ के लिए कुछ विशेष करने की योजना बना सकते हैं, भले ही वह कोई छोटा सा सेलिब्रेशन के रूप में हो। ऐसे में, आप अपने व्यवहार या उपहार से माता को विशेष महसूस करवा सकता है।

आप अपनी माँ के उस योगदान की भी सराहना करना चाहेंगे जिसने आपको आत्मविश्वास से पूर्ण बनाया है। साथ ही, आपके व्यक्तित्व को वह आकार दिया है जो आप आज हैं  इस दौरान आप माँ के सामने अपनी भावनाओं को पूरी सच्चाई के साथ व्यक्त करने में सक्षम होंगे। लेकिन, ध्यान रखें कि मदर्स डे के दिन आपकी माँ ही केंद्र बने रहें, बदले में कोई अपेक्षा न करें। कुल मिलाकर, यह दिन सिंह राशि वालों के लिए प्यार, सम्मान और दिल से किए गए प्रयासों के जरिए रिश्ते को और मजबूत बनाने का मौका आपको देगा। 

सिंह राशि वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: माता के जन्मरत्न से निर्मित कस्टम-मेड ज्वेलरी। 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए मदर्स डे 2026 का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। ऐसे में, आप संवेदनशील रहेंगे और सही तरीके से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होंगे। इस दिन आप अपने प्यार का दिखावा करने के बजाय देखभाल, सहयोग और छोटे-मोटे प्रयासों के माध्यम से अपनी भावनाओं और प्रेम को व्यक्त कर सकेंग। इस दिन ग्रहों का प्रभाव आपके स्वभाव को व्यवहारिक बनाएगा और आप माता की देखभाल करना पसंद करेंगे। ऐसे में, आप अपनी माता के रोज़मर्रा के कामों में सहायता करने, उनके आराम और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने या उनके आसपास सब कुछ व्यवस्थित रखने का प्रयास करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

साथ ही, आप यह सोच-विचार करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं कि उनकी परवरिश ने किस तरह आपके व्यक्तित्व को आकार दिया और उनके मूल्यों ने आपको वह इंसान बनाया जो आप आज बने हैं। इस दिन आप माता के साथ सहज, सरल और सच्ची भावनाओं के साथ बात करते हुए नज़र आ सकते हैं जिससे आप माता के प्रति अपने आभार को शांति और प्रेमपूर्ण तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। हालांकि, आपको ज्यादा सोचने या आलोचनात्मक होने से बचने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आपको भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखना होगा। कुल मिलाकर, मदर्स डे 2026 का दिन कन्या राशि वाले अपनी माता की सच्चे मन से सेवा करेंगे जिससे आपको अपना रिश्ता मज़बूत बनाने का मौका मिलेगा। 

कन्या राशि वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: क्लासी और लग्ज़री लेदर बैग

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए मदर्स डे का दिन प्रेम, सौहार्द और संतुलन लेकर आएगा जो माता या माता तुल्य स्त्रियों के साथ आपके रिश्ते को खूबसूरत बनाने का काम करेगा। इस दौरान ग्रहों का प्रभाव आपके स्वभाव को सकारात्मक और शांति बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा जिससे आप अपने और माता के आसपास का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बनाने के मार्ग पर आगे बढ़ेंग। आप ऐसा माता को कोई सुंदर गिफ्ट देकर, उनके साथ एक खूबसूरत डिनर डेट प्लान करके या फिर साथ में यादगार लम्हें बिताकर कर सकते हैं। 

आपके मन में माँ के प्रति आभार व्यक्त करने और अगर आप दोनों के बीच कोई पुरानी गलतफहमी चल रही है, तो उन्हें दूर करने की इच्छा आपके मन में प्रबल हो सकती है। इस समय आप अपनी माता के साथ सहज, संतुलित और दिल खोलकर बातचीत कर सकेंगे जिससे एक-दूसरे के लिए आपके मन में सम्मान और आपसी समझ बढ़ेगी। कुल मिलाकर, तुला राशि के जातकों के लिए मदर्स डे प्यार, सौम्यता और भावनात्मक मज़बूती के माध्यम से रिश्ते को मज़बूत बनाने का अवसर आपको प्रदान करेगा। 

तुला राशि वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: एक शानदार रेस्टोरेंट में डिनर

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मदर्स डे 2026 का दिन गहरी और भावनात्मक रूप से परिवर्तनकारी ऊर्जा लेकर आएगा। ऐसे में, आपको माता या माता तुल्य स्त्रियों के साथ अपने रिश्ते को एक नए स्तर पर ले जाने का अवसर मिलेगा। इस दिन ग्रहों का प्रभाव आपको अनकही भावनाओं, पुरानी यादों और रिश्ते की गहराई को महसूस करने के लिए प्रेरित करेगा। इस दौरान आपका झुकाव अपनी माता के साथ दिल से और पूरी ईमानदारी से बात करने में होगा जो आपके पुराने घावों को भरने और विश्वास को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।

हालांकि, माँ के प्रति आपकी भावनाएं गहरी होने की वजह से आपके लिए जरूरी होगा कि आप अपनी भावनाओं को माँ के सामने बहुत ही कोमलता के साथ शेयर करें। यह अवधि माता अपने प्यार को निष्ठा, वफादारी और सच्ची भावनाओं के माध्यम से दिखाने के लिए श्रेष्ठ रहेगी। कुल मिलाकर, मदर्स डे 2026 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए माता के साथ एक गहरा और आत्मिक जुड़ाव बनाने का अवसर देगा जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। 

वृश्चिक राशि वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: एक मिस्ट्री बुक या कोई पजल 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए मदर्स डे 2026 का दिन सकारात्मक और दिल को खुश करने वाली ऊर्जा लेकर आ सकता है जिसके चलते आप माता या माता तुल्य स्त्रियों के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे। साथ ही, आपका रिश्ता उनके साथ खुशियों से भरा रहेगा। इस दिन ग्रहों का प्रभाव आपको माता के साथ अपने प्यार को हंसी-मजाक, सकारात्मकता और एक साथ बिताए गए खूबसूरत पलों के जरिए व्यक्त करने के लिए प्रेरित करेगा। ऐसे में, आप अपनी माँ के साथ किसी आउटिंग, छोटी ट्रिप या दिल खोलकर उनसे बात करके इस दिन को स्पेशल बनाने के बारे में सोच-विचार करने का मन बना सकते हैं। 

साथ ही, आप अपनी माँ द्वारा दी गई परवरिश, जीवन मूल्य और मार्गदर्शन के प्रति अत्याधिक आभार महसूस कर सकते है। साथ ही, आप जीवन के निर्माण में उनके योगदान की भी सराहना करें। हालांकि, आपका स्वभाव चीजों को हल्का-फुल्का रखने वाला होगा, लेकिन इसमें अगर आप थोड़ी भावनाएं भी जोड़ लेंगे, तो आप मदर्स डे 2026 के दिन को अपनी माता के लिए स्पेशल बनाए रखने में सक्षम होंगे। कुल मिलाकर, धनु राशि वालों के लिए यह दिन सच्चाई, अपनापन और खुशियों के माध्यम से माता के साथ रिश्ता मज़बूत करने का मौका आपको देगा। 

धनु राशि वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: माता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिम मेंबरशिप

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए मदर्स डे 2026 का दिन स्थिर, गंभीर और स्वयं को समझने की ऊर्जा लेकर आएगा जो माता या माता तुल्य स्त्रियों के साथ रिश्ते में सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को गहरा बनाने का काम करेगी। इस समय ग्रहों का प्रभाव आपके प्रैक्टिकल और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित स्वभाव को उजागर करेगा। ऐसे में, आप अपनी माँ के प्रति प्यार को उनकी जरूरतों का ध्यान रखकर, सहारा देकर या जरूरी कामों को संभालकर व्यक्त करने में सक्षम होंगे। 

मदर्स डे 2026 के अवसर पर आप अपने माँ के त्याग, अनुशासन और मूल्यों के बारे में भी सोचतू हुए नज़र आएंगे जिन्होंने आपके जीवन को एक नई दिशा और आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भले ही, आपके लिए अपनी भावनाओं को माता के सामने खुलकर व्यक्त करना आसान नहीं होगा, लेकिन इस समय छोटे-छोटे तरीकों से अपनी बात रखना माता के साथ आपके रिश्ते को मज़बूत बनाने का काम करेगा। कुल मिलाकर, मकर राशि वालों के लिए यह दिन समर्पण, सम्मान और सच्चे प्रयासों के माध्यम से माता के साथ रिश्ते को मज़बूत बनाने का काम करेगा। 

मकर राशि वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: लग्ज़री होम डेकोर पीस

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए मदर्स डे का दिन मानसिक और भावनात्मक जुड़ाव का एक अनूठा मिश्रण लेकर आएगा जो माता या माता तुल्य स्त्रियों के साथ रिश्ते को विभिन्न तरीकों से मज़बूत बनाने का काम करेगा। इस समय ग्रहों के प्रभाव से आप माता के सामने अपने प्यार का इज़हार पारंपरिक तरीकों से हटकर, सोच-समझकर की गई बातचीत, नए आइडियाज़ आदि के माध्यम से प्रकट कर सकते हैं। 

आप अपने माँ के मज़बूत व्यक्तित्व और उनके द्वारा आपको दी गई आज़ादी की सराहना कर सकते हैं जिसकी वजह से आपको विकसित होने का मौका मिला और आप वह व्यक्ति  बने जो आप हैं। हालांकि, इस दौरान आप अपनी भावनाओं को माता के सामने खुलकर रखने में सहज नहीं, लेकिन आपके द्वारा किए जा रहे छोटे-छोटे प्रयासों में आपके प्रेम की झलक देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर, कुंभ राशि के जातकों के लिए मदर्स डे 2026 का दिन आपसी समझ, परिस्थितियों को स्वीकार करने और भावनात्मक जुड़ाव के जरिए रिश्ते को मज़बूत बनाए का अवसर आपको प्रदान कर सकता है। 

कुंभ राशि वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: हीलिंग या कोई दुर्लभ पौधा 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मदर्स डे 2026 का दिन गहरी भावनाओं, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक जुड़ाव की ऊर्जा लेकर आएगा जिसके चलते आपके रिश्ते माता या माता तुल्य स्त्रियों के साथ मज़बूत होंगे। इस दिन ग्रहों के प्रभाव की वजह से आपके भीतर दया, करुणा और संवेदनशीलता जैसे भावनाओं में वृद्धि होगी। ऐसे में, आप अपने प्यार को दिल से किए गए प्रयास के माध्यम से व्यक्त कर पाएंगे। साथ ही, इन प्रयासों में आपके नेक दिल और भावुक स्वभाव की भी झलक देखने को मिलेगी। 

 इस अवधि में आप अपनी माता के साथ आत्मिक रूप से जुड़ने की प्रबल इच्छा महसूस कर सकते हैं, चाहे वह दिल से बातचीत हो, पुरानी यादें शेयर करना हो या फिर साथ में धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेना हो। आप अपने कोमल दिल की वजह से माता की भावनाओं को गहराई से समझने में सक्षम होंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता सुकूनभरा और प्रेमपूर्ण बनेगा। हालांकि, आपके लिए ज़मीन से जुड़े रहना और भावनाओं में न बहना जरूरी होगा। कुल मिलाकर, मदर्स डे 2026 का दिन मीन राशि वालों के लिए निस्वार्थ प्रेम, उनकी देखभाल और आध्यात्मिकता के जरिए माता के साथ अपने रिश्ते को मज़बूत बनाए का मौका आपको देगा। 

मीन राशि वालों की माताओं के लिए गिफ्ट: एक सुंदर और मोहक आर्ट पीेस 

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. मदर्स डे भावनात्मक रूप से क्यों महत्वपूर्ण है?

मदर्स डे एक ऐसा दिन है जो माता के साथ आपके रिश्ते को मज़बूत बनाता है। यह अपनी माता के प्रति आभार प्रकट करने और जीवनभर माँ द्वारा हमारे लिए किए गए प्रयासों की सराहना करने का अवसर होता है। 

2. मदर्स डे क्यों मनाया जाता है?

मदर्स डे का दिन माँ, मातृत्व और उनके निस्वार्थ प्रेम एवं त्याग को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। 

3. मदर्स डे कब मनाया जाता है?

मदर्स डे को दुनियाभर में हर साल मई माह के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है जिसमें भारत भी शामिल हैं। 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 10 से 16 मई, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 10 से 16 मई, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (10 से 16 मई, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों के अंदर अधिक प्रशासनिक कौशल और नेतृत्‍व करने की क्षमता होती है। इससे ये जातक अपनी पूरी काबिलियत दिखा सकते हैं।

प्रेम जीवन: यह समय आपके लिए अपने जीवनसाथी के प्रति अपनी ईमानदारी दिखाने का है। ऐसा कर के आपकी जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है और पार्टनर को लेकर प्रतिबद्धता हो सकती है।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आप पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और उच्‍च अंक प्राप्‍त कर सकते हैं। आप अपने साथी छात्रों के साथ प्रतिस्‍पर्धा करने में सक्षम होंगे। आपमें पढ़ाई को लेकर दिलचस्‍पी बढ़ सकती है।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आप अपने सहकर्मियों से अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और अपना स्‍टैंडर्ड दिखा सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आप अपने पेशेवर तरीकों का इस्‍तेमाल करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। आप एक से ज्‍यादा बिज़नेस कर सकते हैं।

सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है। आपके अंदर ऊर्जा के साथ-साथ दृढ़ संकल्‍प देखने को मिलेगा जिससे आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। स्‍वस्‍थ्‍य रहने में योग भी आपकी मदद कर सकता है।

उपाय: आप 19 बार ‘ॐ शिवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है। इनके अंदर घूमने-फिरने का उच्‍च स्‍तर का जुनून एवं उत्‍साह देखा जा सकता है। ये कंफ्यूज़ रह सकते हैं जिससे इन्‍हें महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में दिक्‍कत आ सकती है।

प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ हंसमुख और शांत व्‍यवहार कर सकते हैं। इस समय आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।

शिक्षा: आप पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए अपने अंदर बेहतर स्किल्‍स विकसित कर सकते हैं। इस समय आप अधिक पेशेवर तरीके से पढ़ाई करेंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा में हिस्‍सा ले रहे हैं, तो आप इसमें अच्‍छा कर सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस समय नौकरी करने वाले जातक अपने कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और ऊंचाईयां हासिल कर सकते हैं। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है और ये ऑनसाइट अवसर भी हो सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप उच्‍च मुनाफा कमाने में अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर देने में समर्थ हो सकते हैं।

सेहत: आपके अंदर मौजूद साहस और दृढ़ संकल्‍प की वजह से इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है। योग और व्‍यायाम से आपकी सेहत और ज्‍यादा सकारात्‍मक रह सकती है।

उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्‍ताह मूलांक 3 वाले लोगों के अंदर सकारात्‍मक तरीके से अधिक गुण विकसित हो सकते हैं और वे इसे आगे भी जारी रख सकते हैं। इसके अलावा ये महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में अधिक स्‍पष्‍ट हो सकते हैं।

प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ स्‍पष्‍ट रह सकते हैं। आपका पार्टनर आपके प्रति अपनी ईमानदारी दिखाने में खुले विचार रख सकता है। इस तरह आप अपने रिश्‍ते को मज़बूत करने में सक्षम होंगे।

शिक्षा: इस समय आप पढ़ाई को लेकर अधिक पेशेवर तरीका अपना सकते हैं। फाइनेंशियल अकाउंटिंग और बिज़नेस एडमिनिस्‍ट्रेशन जैसे विषयों से आपको बहुत मदद मिलेगी। आप अपनी अनोखी काबिलियत दिखा सकते हैं।

पेशेवर जीवन: आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है जिससे इस समय आपके लक्ष्‍यों की पूर्ति हो सकती है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको एक बड़े उद्यमी के रूप में सफलता मिल सकती है और आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है और ऐसा आपकी उच्‍च स्‍तर की इम्‍यूनिटी एवं दृढ़ संकल्‍प की वजह से संभव हो पाएगा।

उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ गुरुवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 वाले लोग इस सप्‍ताह अधिक जुनून दिखा सकते हैं। इस वजह से ये लोग आवेग में आकर निर्णय ले सकते हैं जो कि इनके लिए ही रुकावट का काम कर सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक कठोर व्‍यवहार अपना सकते हैं और इस वजह से आपके रिश्‍ते में खटास आने का डर है।

शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई में ज्‍यादा अच्‍छा प्रदर्शन करने में पीछे रह सकते हैं और इस वजह से वे उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में असमर्थ हो सकते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता पाने के लिए यह अनुकूल समय नहीं है।

पेशेवर जीवन: संभव है कि नौकरीपेशा जातक अपनी काबिलियत को अच्‍छे से न दिखा पाएं और उच्‍च स्‍तर की प्रगति हासिल न कर पाएं। वहीं व्‍यापारी अच्‍छा मुनाफा कमाने में पीछे रह सकते हैं।

सेहत: आपको तेज सिरदर्द और पाचन संबंधित समस्‍याएं होने का डर है। ये सभी समस्‍याएं इम्‍यूनिटी के कमज़ोर होने और तनाव की वजह से हो सकती हैं।

उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों की सांसारिक चीज़ों के बारे में जानने में अधिक रुचि हो सकती है और ये इसके बारे में अधिक ज्ञान प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके अलावा ये लोग हमेशा कुछ नया करने की ओर अपना ध्‍यान लगा सकते हैं।

प्रेम जीवन: अपने पार्टनर के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने के लिए सामंजस्‍य बिठाने की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन इस सप्‍ताह यह आसानी से संभव नहीं हो पाएगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आपको पढ़ाई में असफलता मिलने की आशंका है। हो सकता है कि आप अपनी उम्‍मीद के अनुसार अधिक अंक प्राप्‍त न कर पाएं। इससे आपको निराशा हो सकती है।

पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको उच्‍च परिणाम प्राप्‍त करने में देर हो सकती है। संभव है कि इस समय आपके अंदर कार्यकुशलता न हो और इस वजह से परिणाम अलग हो सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो हो सकता है कि आप उम्‍मीद के मुताबिक मुनाफा न कमा पाएं।

सेहत: आपको नसों से संबंधित समस्‍याएं और घुटनों में दर्द होने का डर है। इससे आप परेशान हो सकते हैं। संभव है कि आपके अंदर क्षमता न हो और इस वजह से आपको स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं।

उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो भगतवे वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 वाले लोग ज्‍यादा मौज-मस्‍ती करने वाले हो सकते हैं और यह उनका पैशन हो सकता है। आप मीठी और स्‍वादिष्‍ट चीज़ों का अधिक आनंद ले सकते हैं जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। इससे आप दोनों समय का आनंद उठा सकते हैं।

शिक्षा: आप पेशेवर विषयों जैसे कि विजुअल कम्‍यूनिकेशन इंजीनियरिंग, मल्‍टीमीडिया और साॅफ्टवेयर टेस्टिंग में अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप अपनी विशिष्‍टता दिखा सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आप अधिक पेशेवर तरीके से काम कर सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप अधिक मुनाफा कमाएंगे और पैसों की बचत भी कर सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों से प्रतिस्‍पर्धा करने में भी सक्षम होंगे।

सेहत: दृढ़ संकल्‍प की वजह से आप अधिक फिट महसूस करेंगे। आपकी सोच अधिक सकारात्‍मक रहने वाली है।

उपाय: आप शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 7 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों में आध्‍यात्मिक विचार ज्‍यादा होते हैं और ये इसी के प्रति समर्पित रहते हैं। इस सिलसिले में ये यात्रा भी कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के प्रति अपने मन में कठोर भावनाएं रख सकते हैं। ऐसा आपके निराशावादी होने की वजह से हो सकता है। इसलिए आपको बेहतर करने के लिए एडजस्‍ट करने की जरूरत है।

शिक्षा: छात्रों की पढ़ाई में दिलचस्‍पी न होने की वजह से ध्‍यान भटक सकता है। ऐसे में आपको अपनी प्रगति पर अधिक ध्‍यान देने की जरूरत हो सकती है।

पेशेवर जीवन: काम में आप एकाग्रता की कमी महसूस कर सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको महत्‍वपूर्ण फैसले लेने में स्‍पष्‍टता की कमी हो सकती है और यह कम मुनाफे के रूप में दिख सकता है।

सेहत: इस समय आपकी सेहत ज्‍यादा अच्‍छी नहीं रहने वाली है क्‍योंकि आपको सनबर्न होने का डर है। आपको त्‍वचा पर जलन की शिकायत भी हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्‍यान देने की जरूरत है।

उपाय: आप मंगलवार के दिन भगवान गणेश के लिए यज्ञ-हवन करें।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले जातक अपने काम को लेकर अधिक समर्पित हो सकते हैं और उत्‍कृष्‍टता पा सकते हैं। इसके अलावा ये जातक लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं। ये लोग काम में ज्‍यादा माहिर होते हैं और काम में डूबे रह सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी में ज्‍यादा दिलचस्‍पी नहीं दिखा पाएंगे और इस वजह से आपका रिश्‍ता खराब हो सकता है। दिलचस्‍पी कम होने की वजह से आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक प्‍यार दिखाने में असमर्थ हो सकते हैं।

शिक्षा: आप इस सप्‍ताह पढ़ाई में शीर्ष तक पहुंचने में असमर्थ हो सकते हैं। ऐसा योजना की कमी के कारण हो सकता है। इसके अलावा आपके अंदर फोकस और एकाग्रता की कमी के कारण आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में भी पीछे रह सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरी करने वाले जातकों को हो सकता है कि अपनी उम्‍मीद के अनुसार प्रमोशन या अन्‍य चीज़ें न मिल पाएं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको नई व्‍यावसायिक रणनीतियां अपनाने की जरूरत हो सकती हैं।

सेहत: तेज जुकाम होने की वजह से सेहत में गिरावट आने की आशंका है। इस वजह से आपको ज्‍यादा ठंडी चीज़ें खाने से बचना चाहिए।

उपाय: आप शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ-हवन करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 वाले जातक अपने हित के लिए नए निर्णय लेने में अधिक साहस दिखा सकते हैं। इस सप्‍ताह ये सर्वगुण संपन्‍न हो सकते हैं और अपनी काबिलियत का इस्‍तेमाल करेंगे। इस समय आपकी गतिशीलता बहुत बढ़ जाएगी जिससे आपको स्‍वयं के विकास और मज़बूत बनने में मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा।

प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ सैद्धांतिक रवैया अपनाने वाले हैं। आप इस हफ्ते अपने रिश्‍ते में उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ अधिक स्‍पष्‍ट व्‍यवहार अपना सकते हैं जिससे आप दोनों का रिश्‍ता मज़बूत होगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे छात्र अच्‍छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे।

पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे और इस समय आपके काम को भी पहचान मिलेगी। यह पहचान आपको नौकरी में पदोन्‍नति के रूप में मिल सकती है। अगर आप व्‍यापार करते हैं, तो आपके लिए स्थिति अच्‍छी बनी हुई है और आप इस समय खूब मुनाफा कमाएंगे। इस तरह आपकी अपने प्रतिद्वंदियों के बीच प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी।

सेहत: इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है। आपके अंदर जोश और उत्‍साह बढ़ने की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी इस समय उत्तम स्थिति में रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उपाय: रोज़ 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. भाग्‍य अंक कैसे निकाला जाता है?

अपनी जन्‍म तिथि का जोड़ निकालने से भाग्‍य अंक पता चल जाता है।

2. अंक ज्‍योतिष कैसे देखा जाता है?

व्‍यक्‍ति के नाम को अंग्रेजी में लिखकर प्रत्‍येक अक्षर की गणना कर के किसी भी नाम का नामांक निकाला जा सकता है।

3. अंक ज्‍योतिष में कौन सी संख्‍या खराब है?

4 और 8 नंबर को लेकर यह मिथ है कि ये दोनों अशुभ होते हैं।

मंगल का मेष राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव!

युद्ध के देवता मंगल करेंगे अपनी राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलट देंगे किस्मत!

मंगल का मेष राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको ज्योतिष की दुनिया में होने वाली नवीनतम घटना प्रदान करेगा। इसी क्रम में, नवग्रहों में साहस और युद्ध के देवता ग्रह के नाम से विख्यात मंगल देव अब 11 मई 2026 को अपनी ही मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, इस गोचर का असर सभी रशियों के साथ-साथ मनुष्य जीवन को प्रभावित करेगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मंगल का मेष राशि में गोचर के बारे में विस्तार से। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है जो भूमि, सेना, शक्ति और ऊर्जा के कारक ग्रह माने गए हैं। वहीं, राशि चक्र में मंगल देव को मेष राशि और वृश्चिक राशि पर स्वामित्व प्राप्त हैं। जब मंगल महाराज अपनी उच्च अवस्था में होते हैं, तो यह आपको मज़बूत और शुभ फल प्रदान करते हैं। लेकिन, यह अपनी राशि में मौजूद होने पर आपके जीवन में परेशानियां पैदा कर सकते हैं। 

मंगल का मेष राशि में गोचर: समय 

मंगल का यह गोचर मेष राशि में होगा जो इनकी मूलत्रिकोण राशि भी है। मेष राशि में मंगल की स्थिति को सबसे मज़बूत और अनुकूल माना जाता है। बता दें कि मंगल देव 11 मई 2026 की रात 12 बजकर 57 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। चलिए हम आपको अवगत करवाते हैं कि मंगल का यह गोचर राशियों समेत देश-दुनिया और संसार पर किस तरह अपना असर डालेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मंगल मेष राशि में: विशेषता

मेष राशि में मंगल महाराज की मौजूदगी व्यक्ति के जीवन में जोश, ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आती है। यह समय आपको अपने लक्ष्यों की तरफ साहसिक कदम उठाने और खुद को मज़बूत बनाने का अवसर प्रदान करता है। आप अपनी आंतरिक ऊर्जा का सही उपयोग करके मार्ग में आने वाली चुनौतियों का सामना डटकर कर सकते हैं। साथ ही, रिश्तों और परिस्थितियों को संभालते हुए हिम्मत के साथ आगे बढ़ते हुए व्यक्तिगत विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हैं। 

जब मंगल देव मेष राशि में विराजमान होते हैं, उस समय आपके आसपास चीज़ें तेज़ी से आगे बढ़ती हैं। ऐसे में, व्यक्ति तुरंत निर्णय लेते हुए दिखाई देंगे, अपनी स्वतंत्रता दुनिया को दिखाना चाहेंगे और बेझिझक अपने विचार व्यक्त करेंगे। मेष राशि जो राशि चक्र की पहली राशि है और इसमें मंगल की ऊर्जा बहुत तेज और थोड़ी आवेगपूर्ण होती है। ऐसे में, आप परिस्थितियों या रिश्ते के संबंध में बिना सोच-समझे कदम उठा सकते हैं। 

हालांकि, आपको थोड़ा सावधान रहना होगा और इस दौरान आपको दूसरों की बात भी ध्यान से सुनने की जरूरत होगी, ताकि आप जीवन में संतुलन बनाकर चल सकें। मेष राशि में मंगल की ऊर्जा आपको आत्मप्रेरित, आत्मविश्वास से पूर्ण बनाती है, परंतु इस ऊर्जा का इस्तेमाल सही दिशा में करना आपके लिए आवश्यक होगा। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मंगल का मेष राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए मंगल देव आपके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे है। बता दें कि कुंडली में ग्यारहवें भाव का जुड़ाव नाम, प्रसिद्धि, सामाजिक जीवन और पहचान से होता है। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर आपको अनुशासन का पालन करने, योजना बनाने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा जो मेष राशि की नेतृत्व क्षमता के साथ अच्छी तरह तालमेल बैठा लेगा। 

मंगल ग्रह जब मेष राशि में विराजमान होंगे, तब यह आपको पेशेवर जीवन में सफलता प्रदान करने का काम करेंगे। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप बेहतरीन काम के बल पर कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता पाने के साथ-साथ अपनी अलग पहचान बनाने में भी सक्षम होंगे। करियर के मार्ग में आने वाली हर समस्या का सामना आप दृढ़ निश्चय से करेंगे जिससे सफलता और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। करियर में प्रगति पाने के लिए इस समय को अनुकूल कहा जाएगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की कुंडली में मंगल महाराज आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। बता दें कि दसवें भाव का संबंध करियर से होता है और ऐसे में, मंगल ग्रह का यह गोचर आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में आप अपार सफलता हासिल करेंगे। इस राशि के व्यापार करने वाले जातक व्यापार में बुलंदियां हासिल करेंगे 

करियर के क्षेत्र में मंगल का यह गोचर आपको लंबी दूरी की यात्राओं के अवसर भी दे सकता है जो करियर और आर्थिक जीवन के लिए फलदायी साबित होंगे। हालांकि, आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति के आधार पर आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। मेष राशि में मंगल की मौजूदगी आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए दृढ़ बनाएगी। ऐसे में, आप समस्याओं को पार करते हुए सफलता हासिल करेंगे। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल महाराज का गोचर आपके नौवें भाव में होने जा रहा है जो आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान आपको आपके भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों में वृद्धि होगी। जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो मंगल का यह गोचर ऑन-साइट नौकरी के नए अवसर लेकर आएगा जो आपको संतुष्टि देने के साथ-साथ आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 

व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय शानदार रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको व्यापार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक जीवन में आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सक्षम होंगे और ऐसे में, आप अच्छी बचत भी कर सकेंगे जिससे यह समय आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। रिश्तों की बात करें, तो आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद और कुछ यादगार लम्हें बिताएंगे। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल और आपसी संबंध मज़बूत होंगे।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल ग्रह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। यह आपके पहले और छठे भाव के भी स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर आपको कार्यों में कम प्रयासों के बावजूद भी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। करियर के मामले में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता आसानी से मिल सकती है और आपकी मेहनत की सराहना भी की जाएगी। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा क्योंकि आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे। 

आर्थिक जीवन में आपको अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी जिससे आप पर्याप्त मात्रा में बचत भी कर सकेंगे। जब बात आती है रिलेशनशिप की, तो आपका रिश्ता प्रेम और सौहार्द से भरा रहेगा। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपके पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान आप भविष्य के बारे में सोच-विचार करते हुए नज़र आ सकते हैं जिसके चलते आपको थोड़ी बेचैनी भी महसूस हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको मंगल का यह गोचर अच्छी सफलता देने के साथ-साथ कुछ बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। 

अगर आपका अपना व्यापार है, तो यह समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, विशेष रूप से शेयर बाजार से संबंध रखने वालों को इस अवधि में अच्छा-ख़ासा लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक जीवन में आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे, ख़ासतौर पर सट्टेबाजी के माध्यम से।  ऐसे में, आप काफी बचत भी कर सकेंगे, लेकिन आपके सामने अचानक से खर्चे भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप ऊर्जावान बने रहेंगे जिससे आप सक्रिय बने रहेंगे। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपके तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं और इस समय यह आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, मंगल का मेष राशि में गोचर कार्यों में किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता देने का काम कर सकता है। इस दौरान आपको अधिक यात्राएं करने के अवसर मिल सकते हैं। बात करें करियर की, तो आप अपने काम को मेहनत के साथ करना जारी रखेंगे और ऐसे में, कार्यक्षेत्र पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता प्राप्त करेंगे। 

जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उनके लिए आप एक मज़बूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे। साथ ही, आप अच्छी मात्रा में धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक जीवन में मंगल गोचर की अवधि में आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है और इसके परिणामस्वरूप, आप धन की बचत भी कर सकेंगे। जब बात आती है रिश्तों की, तो इस समय जीवनसाथी के साथ खुलकर की गई बातचीत आपको प्रसन्न और संतुष्ट करने का काम कर सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान बने रहेंगे और आपके अंदर साहस कूट-कूटकर भरा होगा जो आपको फिट रखने में सहायता करेंगे। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगल महाराज आपके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान आपका सारा ध्यान आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने पर केंद्रित होगा। साथ ही, आपको अपनी किस्मत का साथ भी मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप अपनी फील्ड में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं और आप बेहतरीन संचार कौशल के माध्यम से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। व्यापार के क्षेत्र में आप अच्छा-ख़ासा धन कमाने हुए नज़र आ सकते हैं और साथ ही, नए कार्यों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में आप पर्याप्त धन कमाएंगे और उसकी बचत भी कर पाएंगे। रिश्तों को देखें, तो आप अपने जीवनसाथी के साथ ख़ुश और संतुष्ट रहेंगे। ऐसे में, आपका रिश्ता दूसरों के लिए मिसाल कायम करेंगे। मंगल गोचर के दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको कोई रोग परेशान नहीं करेगा। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का मेष राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों की कुंडली में मंगल देव आपके सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान आप ठीक-ठाक मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे, लेकिन आपका भाग्य थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आप वरिष्ठों की नजरों में आ सकते हैं और आपकी छवि भी ख़राब हो सकती है। व्यापार करने वालों के लिए यह समय औसत रहने की संभावना है इसलिए आपको मुनाफा भी कम रहने की आशंका है। 

वहीं, आर्थिक जीवन में आप न ज्यादा पैसा कमाने में सक्षम होंगे और न ही आपको कोई बड़ा नुक़सान होगा। रिश्तों को देखें, तो मंगल गोचर के दौरान आपकी जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है जिसकी वजह आप दोनों के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो इन जातकों को आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते है। साथ ही, आपको दाँत में दर्द भी रह सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में अब यह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, मंगल का मेष राशि में गोचर आपके रिलेशनशिप और पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। इस दौरान शादी-विवाह से जुड़ा कोई फैसला लेते समय आपको सावधान रहना होगा। इसके अलावा, इस समय आपको नौकरी में वरिष्ठों के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आपके द्वारा की जा रही मेहनत को सराहना न मिलना हो सकता है।

व्यापार करने वाले जातकों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आपको सीमित लाभ होने की संभावना है, लेकिन इस समय आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलना कठिन होगा। इन जातकों को यात्रा के दौरान धन हानि झेलनी पड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें। बात करें रिश्तों की, तो आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम न मिलने की आशंका हैं जिससे आप दोनों के बीच दूरी आ सकती है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मंगल का मेष राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन विशेष रूप से करें। 
  • “ॐ अंगारकाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। 
  • मंगलवार के दिन व्रत करें। 
  • क्रोध, विवाद और जल्दबाजी से बचें। 
  • धैर्य और आत्म-नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें जो मंगल को मज़बूत करने के लिए जरूरी होता है। 

मंगल का मेष राशि में गोचर: विश्व स्तर पर प्रभाव 

विश्व में आक्रामकता और संघर्ष में वृद्धि 

  • मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान सैन्य गतिविधियों और सीमाओं पर तनाव बढ़ सकता है। 
  • इस अवधि में राजनीति में आक्रामकता देखने को मिल सकती है और साथ ही, सत्ता को लेकर संघर्ष भी तेज़ हो सकते हैं। 
  • विश्व में अचानक से टकराव या फिर युद्ध जैसी स्थितियां बन सकती हैं। 
  • दुनियाभर के विभिन्न देश जल्दबाज़ी में कुछ बड़े साहसिक फैसले ले सकते हैं जिससे विश्व में  अस्थिरता बढ़ सकती है।   

वैश्विक नेतृत्व और राजनीतिक बदलाव

  • मंगल के इस गोचर की अवधि में दुनियाभर के बड़े नेता अचानक इस्तीफा दे सकते हैं या फिर नेतृत्व में बदलाव देखने को मिल सकता है। 
  • इस समय आक्रामक और मजबूत छवि वाले नेता उभरकर सामने आ सकते हैं। 
  • राष्ट्रवादी नीतियों और विचारधाराओं में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में वृद्धि 

  • मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान जंगलों में आग, लू और जवालामुखी फटने जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। 
  • आग, विस्फोट या हथियारों से जुड़ी दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है। 
  • विश्व स्तर पर तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है। 

मंगल का मेष राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान जोखिम लेने की प्रवृत्ति लोगों में बढ़ सकती है जिससे बाजार में अचानक से खरीद-बिक्री बढ़ सकती है। लेकिन, उसके बाद बाजार में सुधार नज़र आ सकता है। 
  • रक्षा से जुड़े क्षेत्र के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 
  • सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और घोषणाओं में बढ़ोतरी होने की आशंका है। 
  • हथियार, एयरोस्पेस और रक्षा से जुड़ी कंपनियों का प्रदर्शन सकारात्मक रहने की संभावना है। 
  • स्टील, लोहा और खनन के शेयर बढ़ सकते हैं। 
  • औद्योगिक मांग में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
  • मंगल के मेष राशि में बैठे होने के कारण कमोडिटी की कीमतों में उछाल आ सकता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. राशि चक्र की किन दो राशियों के स्वामी मंगल हैं?

राशि चक्र में मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। 

2. मंगल का रत्न कौन सा है?

ज्योतिष में मंगल का रत्न मूंगा को माना गया है। 

3. किस ग्रह को योद्धा के रूप में जाना जाता है?

मंगल ग्रह को ज्योतिष में योद्धा के नाम से जाना जाता है। 

साप्ताहिक राशिफल से जानें, क्या इस सप्ताह आपको मिलेगा भाग्य का साथ?

साप्ताहिक राशिफल 11 मई से 17 मई 2026: यह हफ्ता आपके जीवन में कुछ नए बदलाव और मौके लेकर आ सकता है। इस दौरान ग्रहों की चाल आपके करियर, पैसे, प्यार और सेहत पर असर डालेगी। कहीं नई शुरुआत के मौके मिल सकते हैं, तो कहीं पुराने काम पूरे होने के संकेत हैं। यह समय सिर्फ घटनाओं का नहीं, बल्कि सही फैसले लेने का है। 

इस हफ्ते आपके मन में कई सवाल आ सकते हैं, क्या काम में तरक्की होगी? क्या रिश्तों में प्यार बढ़ेगा? या कहीं कोई चुनौती सामने आएगी? इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह साप्ताहिक राशिफल तैयार किया गया है, ताकि आप पूरी हफ्ते को समझदारी और सकारात्मक सोच के साथ जी सकें।  इसमें आपको करियर, धन, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आसान भाषा में मिलेगी, जिससे आप सही निर्णय ले सकें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

साथ ही, इस सप्ताह जन्मे कुछ प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के प्रेरक जीवन प्रसंगों पर भी नज़र डालेंगे। उनकी सफलताओं, संघर्षों और निर्णयों से जुड़ी दिलचस्प बातें न केवल आपकी जानकारी बढ़ाएंगी, बल्कि आपको आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी देंगी। तो आइए, ग्रहों की इस रहस्यमयी यात्रा को समझें, संकेतों को पहचानें और आने वाले सप्ताह को आत्मविश्वास व सकारात्मकता के साथ स्वागत करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

आगे बढ़ने से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह के पंचांग की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत नवमी तिथि धनिष्ठा नक्षत्र कृष्ण पक्ष यानी 11 मई को होगी। वहीं इस सप्ताह का समापन द्वितीया तिथि, रोहिणी नक्षत्र व शुक्ल पक्ष 17 मई यानी को होगा।

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत-त्‍योहार 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर जरूरी तिथियां और त्योहार भूल जाते हैं। कई बार हमें पता ही नहीं चलता कि कब कौन सा व्रत है, किस दिन खास पूजा का योग बन रहा है या कौन सी तिथि का धार्मिक महत्व ज्यादा है। इसी परेशानी को आसान बनाने के लिए हम आपके लिए पूरे सप्ताह का व्रत और त्योहारों का पूरा विवरण लेकर आए हैं। इस जानकारी में आपको हफ्ते भर के सभी जरूरी व्रत, पर्व और खास तिथियां सरल और सही तरीके से मिल जाएंगी, ताकि आप कोई भी महत्वपूर्ण दिन मिस न करें। 

यह साप्ताहिक गाइड आपको सही समय पर पूजा पाठ करने में मदद करेगी, साथ ही घर की तैयारी, मंदिर जाने की योजना और धार्मिक कार्यक्रमों को आसानी से प्लान करने में भी सहायक बनेगी। तो आइए, इस सप्ताह आने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानें और उन्हें पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाएं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तिथिदिनव्रत व त्योहार
13 मई, 2026बुधवारअपरा एकादशी
14 मई, 2026गुरुवारप्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 मई, 2026शुक्रवारमासिक शिवरात्रि, वृषभ संक्रांति
16 मई, 2026शनिवारज्येष्ठ अमावस्या

अपरा एकादशी: अपरा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे पापों से मुक्ति और पुण्य प्राप्त करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और सफलता आती है, इसलिए इसे अचला एकादशी भी कहा जाता है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है और वर्ष 2026 में यह मई महीने में पड़ेगा। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।

प्रदोष व्रत (कृष्ण): प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे हर महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल (शाम के समय) में व्रत और पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह व्रत खासतौर पर स्वास्थ्य, धन और कष्टों से मुक्ति के लिए किया जाता है। श्रद्धालु इस दिन उपवास रखते हैं और शाम के समय विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

मासिक शिवरात्रि : मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र व्रत है, जो हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा- अर्चना करने का महत्व होता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने और रात्रि में जागरण कर शिव जी का ध्यान करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते हैं।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

वृषभ संक्रांति: वृषभ संक्रांति वह शुभ दिन होता है जब सूर्य देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं। हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह समय पुण्य कार्यों, दान-पुण्य और पूजा-पाठ के लिए शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और सूर्य देव की उपासना करने से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। इस दिन लोग खासतौर पर जरूरतमंदों को दान करते हैं और भगवान सूर्य से जीवन में उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

ज्येष्ठ अमावस्या: ज्येष्ठ अमावस्या हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है, जो ज्येष्ठ माह की अमावस्या को आती है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं। इसके साथ ही, इस दिन स्नान, दान और भगवान की पूजा करने से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। कई स्थानों पर इस दिन वट वृक्ष की पूजा का भी विशेष महत्व होता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका प्रभाव सिर्फ आकाश में ही नहीं, बल्कि हमारे सोचने के तरीके, फैसलों, रिश्तों और कामकाज पर भी देखने को मिलता है। 11 मई, 2026 से 17 मई के बीच चार प्रमुख ग्रहों का गोचर होना इस सप्ताह को विशेष बना रहा है, जो कई लोगों के लिए नए मौके और जरूरी सीख लेकर आ सकता है।

अच्छी बात यह है कि इस दौरान कोई भी ग्रहण नहीं पड़ रहा है। ज्योतिष में ग्रहण को अक्सर अस्थिरता और उलझनों का कारण माना जाता है, लेकिन इस हफ्ते ऐसा कोई प्रभाव नहीं रहेगा। इसलिए यह समय काफी हद तक शांत और संतुलित रहने वाला है, जिसमें आप अपने  कामों और योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। 

जो लोग लंबे समय से किसी जरूरी फैसले को टाल रहे थे, उनके लिए यह समय सही दिशा में कदम बढ़ाने का मौका लेकर आ सकता है। अब आप ज्यादा स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास के साथ अपने निर्णय ले पाएंगे।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का मेष राशि में गोचर (11 मई, 2026): मंगल ग्रह 11 मई 2026, सोमवार की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर अपने मित्र बृहस्पति की मीन राशि से निकलकर अपनी स्वामित्व वाली मेष राशि में प्रवेश करेगा। यह गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जा रहा है।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर (14 मई, 2026): शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास, कला और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह कहा जाता है। वर्ष 2026 में 14 मई की सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ को छोड़कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 

बुध का वृषभ राशि में गोचर (15 मई, 2026): 15 मई 2026 को बुध ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ संकेत लेकर आ रहा है। यह गोचर आपके जीवन को किस प्रकार और किस स्तर तक प्रभावित करेगा।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर (15 मई, 2026): वर्ष 2026 में सूर्य 15 मई शुक्रवार की सुबह 6 बजे अपनी उच्च राशि मेष से निकलकर शुक्र ग्रह की स्वामित्व वाली वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 15 जून 2026 तक रहेंगे। इस विशेष ज्योतिषीय घटना को वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

इस सप्ताह में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश 2026

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण और गोचर की जानकारी देने के बाद अब हम आपको इस हफ्ते के सार्वजनिक अवकाश की सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि बैंक से जुड़ा आपको कोई काम रुक न जाए। बता दें इस सप्ताह में कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं पड़ रहे हैं।

इस सप्ताह (11 मई 2026 से 17 मई 2026) के शुभ मुहूर्त

भारतीय परंपरा में समय का बहुत ख़ास महत्व माना जाता है। यहां किसी भी शुभ काम को करने से पहले सही तिथि, अच्छा नक्षत्र और शुभ मुहूर्त देखा जाता है, ताकि उस कार्य का परिणाम लंबे समय तक अच्छा और फलदायी रहे। माना जाता है कि सही समय पर किया गया कार्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए इस सप्ताह नामकरण संस्कार के कुछ शुभ मुहूर्त लेकर आए हैं। इन पवित्र समय में किया नामकरण न सिर्फ बच्चे के अच्छे और उज्जवल भविष्य की कामना को मजबूत करता है, बल्कि घर-परिवार में खुशियां, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ माहौल भी लेकर आता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

11 मई 2026 से 17 मई 2026 के नामकरण मुहूर्त

बच्चे का जन्म हर परिवार के लिए खुशियों की नई शुरुआत होता है। इस खुशी का एक खास मौका होता है नामकरण संस्कार, जब बच्चे को उसका नाम दिया जाता है, एक ऐसी पहचान जो हमेशा उसके साथ रहती है। यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि प्यार, दुआओं और अच्छे भविष्य की कामना से जुड़ा खास पल होता है।

मान्यता है कि अगर नामकरण सही समय और शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो बच्चे के जीवन में खुशहाली, तरक्की और अच्छी ऊर्जा आती है। इसी सोच के साथ हम इस हफ्ते के कुछ अच्छे और शुभ नामकरण मुहूर्त बता रहे हैं, ताकि आप अपने बच्चे के इस खास दिन को खुशी और शुभता के साथ मना सकें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

तिथिदिनसमय
11 मई, 2026सोमवार25:29:33
13 मई, 2026बुधवार29:31:52
14 मई, 2026गुरुवार29:31:14
17 मई, 2026बुधवार21:41:34

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

11 मई : एम्मी विर्क, अमरिंदर गिल, पूजा बेदी, करण ठक्कर, अदा शर्मा

12 मई : डोमनॉल ग्लीसन, एरिक डर्म

13 मई : दिव्येंदु शर्मा, बी आर्थर, कैलाश विजयवर्गीय

14 मई : शुभम गढ़वाल, मानुषी छिल्लर, नताशा रस्तोगी, गणेश माली

15 मई : माधुरी दीक्षित, तुषार देशपांडे, परिधि शर्मा, एंडी मरे

16 मई : शक्ति अरोड़ा, विकी कौशल, कुलराज रंधवा, के नटवर सिंग

17 मई : हर्षद चोपड़ा, नुसरत भरूचा,  पंकज उधास

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 11 मई 2026 से 17 मई 2026

मेष साप्ताहिक राशिफल 

आप अपने धन को सुरक्षित करते हुए, मुनाफ़ा अर्जित कर सकेंगे। आपका मज़ाकिया स्वभाव, सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफा……..(विस्तार से पढ़ें)

मेष प्रेम राशिफल 

इस समय आप और जीवनसाथी का अपार प्रेम, दांपत्य जीवन में कई ऐसे यादगार पल लेकर आएगा, जब आप……..(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

घर-परिवार में इस सप्ताह आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि, आपका कोई करीबी या घर का सदस्य आपकी किसी बातों या काम….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके शादीशुदा जीवन में किसी दूर के रिश्तेदार का हस्तक्षेप, आपके और साथी के बीच बड़ी समस्या उत्पन्न कर….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आपके जीवन में आर्थिक तंगी को उत्पन्न कर सकता है, इसलिए आपको इस हफ्ते अपने घर के लोगों से धन की बचत को लेकर बात करते हुए….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

लवमेट को खुश करने के लिए उन्हें किसी खूबसूरत जगह पर घुमाने का भी आप प्लान बना सकते हैं। हालांकि कोई ….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव, घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बनाने में आपकी मदद करेगा। इसके…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

इस सप्ताह जीवनसाथी आपके साथ, बद-से-बदतर व्यवहार कर सकता है। जिसके कारण आपका उनके….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आप अपने दिमाग़ पर इस कार्यक्षेत्र के दबाव को हावी नहीं होने देंगे। इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपका कोई उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक सामान या किसी प्रकार का….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

इस दौरान आप जब भी अपने साथी को घर पर बड़े सदस्यों की लगन के साथ सेवा करते देखें तो, आपका आकर्षण  …(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

इस सप्ताह जीवनसाथी को, आपके परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

आपके किसी पुराने निवेश जैसे पैतृक संपत्ति, ज़मीन, प्रॉपर्टी, पॉलिसी, आदि के चलते, इस सप्ताह आपकी आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस दौरान कई जोड़े साथ मिलकर किसी पिकनिक स्पॉट पर घूमने फिरने जा सकते हैं। ये सप्ताह….. (विस्तार से पढ़ें)

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह इस बात का ध्यान रखें कि, वे सभी निवेश योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में जल्दबाज़ी न दिखाते हुए…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आशंका है कि जीवनसाथी के द्वारा आपके परिवार और मित्रों के बीच, नकारात्मक तरीक़े से आपके वैवाहिक…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

आप कई प्रकार के निर्णय लेने में खुद को असमर्थ पाएंगे। ऐसे में हर परिस्थिति में खुद को शांत रखें और ख़र्चों पर भी लगाम लगाएँ। कुछ लोगों के लिए, …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस कारण आप अपने रिश्ते से ज्यादा महत्व अपने अहंकार को देते हुए, संभव है कि आप अपने प्रेमी को काफ़ी वक़्त …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह अचानक से बड़ा मुनाफ़ा होने से, आप किसी बड़े निवेश में अपना धन लगाने के बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं। परंतु….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य हानि संभव है, इसके साथ ही उनका खराब मिज़ाज भी आपके वैवाहिक जीवन को और ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

आपके मन में रचनात्मक विचारों की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन आपके लिए ज़रूरी होगा कि आप अपने इन विचारों को सही दिशा में इस्तेमाल करते हुए…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

यदि आपके शादीशुदा जीवन में किस नन्हें मेहमान का आगमन होने वाला है तो, आपको इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मीन साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह व्यापारी जातकों को ध्यान रखना होगा कि, जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअंदाज़ ही करें। क्योंकि अगर आप उधारी …..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी को उनकी कमियाँ और नकामिया याद दिला सकते हैं, जिससे आपको उनके क्रोध का सामना करना ….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. साप्ताहिक राशिफल क्या होता है?

साप्ताहिक राशिफल एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी होती है, जिसमें पूरे सप्ताह के दौरान आपकी राशि पर ग्रहों के प्रभाव के आधार पर करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

2. यह साप्ताहिक राशिफल किस आधार पर तैयार किया गया है?

यह राशिफल मुख्य रूप से चंद्र राशि पर आधारित होता है, जिसमें ग्रहों की चाल (गोचर) और उनकी स्थिति को ध्यान में रखकर भविष्यवाणी की जाती है।

3. क्या साप्ताहिक राशिफल पूरी तरह सटीक होता है?

साप्ताहिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। यह आपकी राशि के अनुसार संकेत देता है, लेकिन व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।