टैरो साप्ताहिक राशिफल: 21 से 27 जून, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (21 से 27 जून, 2026): शुभ-अशुभ, कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 21 से 27 जून, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

करियर: सिक्स ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स

मेष राशि के जातकों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो आपको साथी को थोड़ा स्पेस देने के लिए कह रहा है। साथ ही, आप दोनों के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं इसलिए आपके लिए यह पता होना जरूरी है कि कब आपको अपनी बात रखनी है और कब बात को नज़रअंदाज़ करना है। ऐसे में, एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस देना फायदेमंद रहेगा। 

आर्थिक जीवन में आपको पेज ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आप धन कमाने को लेकर ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। आर्थिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा और इस अवधि में आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी। ऐसे में, आपको धन से जुड़े सही फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आपके लिए लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान देना लाभदायक साबित होगा।

करियर में सिक्स ऑफ कप्स का आना भविष्यवाणी करता है कि इस सप्ताह आपको कार्यों में की गई मेहनत के परिणाम या फिर फीडबैक मिल सकता है। लेकिन, आप इससे असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। इस समय आप निराश होने के बजाय अपने कार्यों पर नज़र डालें और समझें कि कहाँ आपको सुधार की आवश्यकता है। आत्म-मूल्यांकन करना आपके लिए फलदायी रहेगा। संभव हो, तो कुछ नया और रचनात्मक करने का प्रयास करें। आपके भीतर         की रचनात्मकता आपको काम से जुड़ी समस्याओं को समझने और उनका हल ढूंढ़ने में सहायता करेगी।

पेज ऑफ कप्स का आना आपको अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो अपने शरीर के लक्षणों पर ध्यान देने के लिए कह रहा है। कई बार शारीरिक समस्याएं हमारी भावनात्मक स्थिति से जुड़ी होती है। इस दौरान आपको तन-मन पर ध्यान देना होगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने मनपसंद करियर में सफलता पाने के लिए योग्य हूँ। 

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आपको कोई शख़्स प्रेम का असली अर्थ समझा सकता है। आप अपने वास्तविक स्वभाव को सामने रखें। रिश्ते की मजबूत नींव ईमानदारी पर टिकी होती है, इसलिए सच्चाई के साथ आगे बढ़ें। यदि आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो पार्टनर के सामने अपने विचार खुलकर रखें। ईमानदारी से बात करने पर आपका रिश्ता लंबे समय तक मज़बूत रहेगा। 

आर्थिक जीवन में पेज ऑफ वैंड्स का आना नई ऊर्जा और संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आप अपनी आय में वृद्धि के लिए उत्साह और प्रेरणा से भरे रहेंगे। आर्थिक मामलों में चीज़ें आपकी योजना के अनुसार आगे बढ़ सकती हैं। इस समय आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकेगा और साथ ही, आप भविष्य को लेकर कुछ अच्छे आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। आपको दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। 

करियर में द वर्ल्ड का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। यह जातक पेशेवर जीवन में कड़ी मेहनत कर रहे थे, तो अब आपको उसका परिणाम प्राप्त होगा। आपके जीवन में कुछ बड़ा और सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, जो भविष्य के लिए फलदायी रहेगा। हालांकि इन बदलावों को अपनाना आसान नहीं होगा, फिर भी मेहनत करना जारी रखें। इस समय मनचाहा परिणाम भले ही न मिले, लेकिन भविष्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। 

स्वास्थ्य के संबंध में फोर ऑफ कप्स का आना बता रहा है कि बीते समय में सेहत के प्रति लापरवाही बरतने के कारण आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, पहले से स्वास्थ्य को लेकर परेशान थे, तो अब आपको राहत का अनुभव होगा। सकारात्मक रहें और अपनी सेहत को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। इस दौरान आपको अपने खानपान, नींद और व्यायाम आदि पर विशेष रूप से ध्यान दें। आपको उन आदतों को छोड़ना होगा जो आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। खुद का ध्यान रखें, तब ही आप स्वस्थ हो सकेंगे। 

अफर्मेशन: मैं अपने घर को प्रेम और आनंद से भरता/भरती हूँ।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टेम्परेंस

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ पेंटाकल्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में टेम्परेंस का आना आपकी लव लाइफ में संतुलन लेकर आएगा। दूसरों के लिए जरूरत से ज्यादा करना और इच्छाओं को दबाना आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इसलिए आपको खुद के अंदर झाँकने, अपने अतीत से आगे बढ़ते हुए शांति से जीने का प्रयास करें, तभी आपको रिश्ते में सुकून महसूस हो सकेगा। अगर आप दोनों के बीच कोई समस्या चल रही है, तो उसे सुलझाने की कोशिश करे क्योंकि इससे आपका रिश्ता प्रभावित हो सकता है। 

थ्री ऑफ वैंड्स मिला है और यह कहता है कि इस सप्ताह आपका सारा ध्यान दीर्घकालिक लक्ष्यों और निवेश पर केंद्रित होना चाहिए। आर्थिक जीवन में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि, आपके लिए धन का प्रबंधन सही तरीके से करना जरूरी होगा और भविष्य के लिए बचत भी करें। आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा इसलिए इसका आनंद लें। 

टू ऑफ पेंटाकल्स का दर्शाता है कि यह सप्ताह करियर में भ्रम और असमंजस की स्थिति की तरफ संकेत कर रहा है। इस समय आपको एक साथ कई कार्य करने के बजाय एक ही काम को करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप तनाव में आ सकते हैं। आपको कामों को प्राथमिकता देते हुए जरूरी कार्यों को सबसे पहले करना होगा।  आपको कार्यक्षेत्र में कोई जोख़िम लेना पड़ सकता है, लेकिन यह आपके लिए फलदायी साबित होगा। हालांकि, आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना होगा। 

स्वास्थ्य में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स का आना बता रहा है कि आप अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए काफ़ी प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, यह सप्ताह आपको स्वास्थ्य समस्याओं या सकारात्मक परिणाम न मिलने की वजह से निराशा हाथ लग सकती है। आपके लिए यह समझना होगा कि आप खुद को किस नजरिए से देखते हैं, इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। अगर आप स्वय को ऊर्जावान और स्वस्थ मानते हैं, तो इसका प्रभाव निश्चित रूप से आपकी सेहत पर दिखाई देगा। बीते समय में किए गए प्रयास का प्रभाव आपकी सेहत पर धीरे-धीरे दिखाई दें। 

अफर्मेशन: मैं सुरक्षित हूँ और प्रेम और सहयोग देने वाले लोगों से घिरा/घिरी हूँ। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द मैजिशियन 

करियर: व्हील ऑफ फार्च्यून 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो निराशा को दर्शा रहा है। इस सप्ताह किसी की तरफ से मनमुताबिक प्रतिक्रिया न मिलने की वजह से आप दुखी या निराश महसूस कर सकते हैं। याद रखें कि यदि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं को नहीं समझता है, तो जीवन में आगे और भी बेहतर अवसर मिल सकते हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप साथी के साथ अच्छे पलों को बिताते हुए दिखाई देंगे। 

आर्थिक जीवन में आपको द मैजिशियन मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपके पास पर्याप्त संसाधन मौजूद होंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी क्योंकि आपको आय में वृद्धि के नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान अपने भाग्य पर संदेह न करें और जो मौका मिले, उसका पूरा लाभ उठाने का प्रयास करें। आप खुद पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। 

व्हील ऑफ फार्च्यून का आना करियर में सकारात्मक बदलावों और अवसरों की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह अपने करियर से जुड़े सपनों और लक्ष्यों के बारे में गंभीरता से सोच-विचार करें। इस समय आप अपने सपनों को सच में बदल सकते हैं। अगर आप नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप वह काम करें जो आपकी पसंद के अनुसार हो। आप अपने सपनों को मौका दें। अगर आप नौकरी में कुछ नया करना चाहते हैं, तो ऑफिस में बात करें। 

नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स को आपके स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं माना जाएगा। यह कार्ड दर्शा रहा है कि आप जीवन में दूसरी चीज़ों में काफी व्यस्त होंगे, जिसके चलते आप सेहत को लेकर लापरवाह रह सकते हैं। ऐसे में, आपको थोड़ा ब्रेक लेने की आवश्यकता होगी। हालांकि, आपकी सेहत अच्छी होगी और आप ऊर्जावान रहेंगे। लेकिन खुद पर अत्यधिक बोझ डालने से बचें, अन्यथा आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आपको धैर्य रखना होगा और अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखना होगा।

अफर्मेशन: मैं चिंता के बजाय शांति को चुनता/चुनती हूं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

जब बात आती है सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, फाइव ऑफ कप्स पछतावे और निराशा का संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आपके रिश्ते का अंत हो सकता है। जो खो गया है, उसे स्वीकार करने और उससे उबरने के लिए स्वयं को समय दें। कभी-कभी आपके लिए खुद के साथ समय बिताना भी जरूरी होता है। जब आप मानसिक रूप से तैयार हो जाएं, तो पुनः रिश्ते में आने का प्रयास करें। 

फोर ऑफ कप्स का आना आर्थिक जीवन के लिए चेतावनी माना जाएगा। अगर आप आर्थिक जीवन पर ध्यान नहीं देंगे, तो कोई अच्छा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। इस दौरान आपको लग सकता है कि आप आर्थिक जीवन में वह मुकाम हासिल नहीं कर पाएं जो आप पाना चाहते थे। आप अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहें और उन्हें पूरा करने के लिए योजना बनाएं। साथ ही, आप अपनी आर्थिक स्थिति को समझकर सही दिशा में आगे बढ़ाएं। 

करियर में थ्री ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है कि इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत पर गर्व महसूस होगा। हालांकि, आपको बेहतरीन कार्य के लिए सराहना न मिलने की आशंका है। हालांकि, मन-मुताबिक प्रशंसा न मिलने की वजह से निराश न हों। भविष्य में आपको  बेहतरीन कार्यों के लिए पहचान और सराहना न मिलने की संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। 

एट ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक कार्स माना जाएगा। ऐसे में, आप बेचैन, चिंता और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने मन और शरीर को समझने की आवश्यकता होगी। कोई अनसुलझी भावनात्मक समस्या या मानसिक दबाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। आप समय रहते हुए इनका समाधान करें, अन्यथा आपकी शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

अफर्मेशन: मैं शांतिपूर्ण जीवन जी रहा/रही हूं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: एट ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ कप्स

करियर: द डेविल

स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स 

बात करें कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो एट ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि यह जातक रिश्ते में गहराई और गंभीरता चाहते होंगे, लेकिन आपका पार्टनर ऐसा नहीं चाहता होगा। आपके उन पर दबाव डालने से स्थिति बिगड़ सकती है इसलिए धैर्य रखें, क्योंकि समय के साथ चीज़ें बेहतर होंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको जीवनसाथी मिलने में देरी हो सकती है। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो यह कार्ड आर्थिक स्थिति में सुधार की तरफ संकेत करता है। अगर आप धन से जुड़े मामलों से किसी ऐसी बात का इंतज़ार कर रहे थे जो आपके नियंत्रण में नहीं थी, तो इस सप्ताह आपको जवाब मिल सकता है। आपको विश्वास रखना होगा कि आपकी मेहनत और प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य देंगे। साथ ही, मेहनत से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। 

करियर में द डेविल का आना बताता है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में आपको गलत समझा जा सकता है। साथ ही, आप नौकरी में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। हालांकि, यदि आप स्थिति को ध्यान से देखें, तो पाएंगे कि खुद पर आपका नियंत्रण आपकी सोच से ज्यादा है। आप इस समय अपने अगले कदम के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। नई नौकरी के अवसर तलाशना या वर्तमान परिस्थितियों को बदलने का प्रयास करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

स्वास्थ्य में एट ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि आप जिन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनकी वजह तनाव हो सकता है। ऐसे में, आपको तनाव दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे। काम का बोझ कम करें, छुट्टियों पर जाएं या फिर जिसे आपको आराम मिले वह करें। साथ ही, आप अपने खानपान और नींद का ध्यान रखें। 

अफर्मेशन: मैं प्रेम, सम्मान और स्नेह पाने के योग्य हूँ।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो द एम्प्रेस को आपकी लव लाइफ के लिए  शुभ कहा जाएगा। इस सप्ताह आपका ध्यान अपने प्रेम संबंधों को संवारने और मजबूत बनाने पर केंद्रित होगा। आप अत्यंत आकर्षक और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। इसका उपयोग सही तरीके से करें क्योंकि सच्चा प्यार क्षण भर के आकर्षण से बेहतर होता है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आपके और आपके साथी के बीच प्रेम बढ़ सकता है। 

आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स का आना बता रहा है कि धन से जुड़े मामलों में आपका सारा ध्यान दीर्घकालिक योजनाओं पर केंद्रित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलेगा। हालांकि, जो धन आपको प्राप्त होगा, उसका प्रबंधन आपको सही तरह से करना होगा। भविष्य के लिए बचत करें और आपको मेहनत करना जारी रखना होगा। 

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ कप्स का मिलना सकारात्मक माना जाएगा। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे और आपके सहयोग को महत्व देंगे। भले ही आप अपनी नौकरी से पूरी तरह संतुष्ट न हों, फिर भी आप वहां पहले की अपेक्षा अधिक सहज कर सकते हैं। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कोई अच्छा अवसर आपको मिल सकता है। ऐसे में, आप सतर्क रहें और अवसरों पर नज़र बनाए रखें। 

स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि आप ऊर्जावान और सक्रिय रहेंगे। हालांकि, आपकी दिनचर्या का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। ऐसे में, आप पौष्टिक भोजन का सेवन करें, पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। स्वास्थ्य से जुड़ी आपकी आदतें इस सप्ताह आपके लिए सबसे अधिक लाभदायक रहेगा।

अफर्मेशन: मैं अपने विचारों को सकारात्मक और पौष्टिक भोजन के सेवन से शरीर को स्वस्थ रखता/रखती हूँ। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द मैजिशियन

आर्थिक जीवन: द स्टार

करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: किंग ऑफ वैंड्स

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में द मैजिशियन आया है जो दर्शा रहा है कि आपके पास सच्चे प्यार को आकर्षित करने के लिए सभी गुण मौजूद होंगे। अगर आप प्रेम की तलाश में हैं, तो इस सप्ताह किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं। इस दौरान लोगों से मिलेजुले जिससे आपके रिश्ते में आने की संभावनाएं बढ़ सकें। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता गहरा होगा।

आर्थिक जीवन में द स्टार का आना बहुत शुभ संकेत माना जाएगा। इस समय आपके पास वह सब कुछ होगा जिसकी आपको आवश्यकता होगी। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी, तो आपके लिए कोई सोच-समझकर लिया गया आर्थिक जोखिम लाभदायक साबित हो सकता है। आपको लाभ कमाने या आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। 

करियर की बात करें, तो टू ऑफ स्वॉर्ड्स का आना विचारों की अस्पष्ट या फिर किसी पर आँखें बंद करके भरोसे करने की प्रवृति को दर्शाता है। इन दोनों बातों को आपके करियर के लिए हानिकारक माना जा सकता है। दूसरों का सहयोग लेना जरूरी है, लेकिन अपने पेशेवर जीवन के लक्ष्यों और योजनाओं पर नज़र बनाए रखें। आपको अपने कार्यों को व्यवस्थित बनाए रखें, इससे आप समस्याओं से बच सकेंगे। अगर कोई सहकर्मी मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो उन अतिरिक्त दबाव डालने से बचें।

स्वास्थ्य के लिए किंग ऑफ वैंड्स को सकारात्मक कहा जाएगा। इस सप्ताह आप ऊर्जावान रहेंगे, लेकिन आप जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और पर्याप्त आराम करें ताकि आप स्वस्थ बने रहें। इस समय आपको अपनी भावनाओं पर भी ध्यान दें, क्योंकि मन में दबी नकारात्मक भावनाएं आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता हैं। आपका तन-मन आपस में जुड़ा हुआ है इसलिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी होगा। 

अफर्मेशन: मैं सफलता और सकारात्मकता को आकर्षित करता/करती हूँ। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: जस्टिस

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स 

करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो जस्टिस कार्ड को सकारात्मक माना जाएगा। आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह कोई नया रिश्ता आपके जीवन में आ सकता है। प्रेम को अपने जीवन में आने देने से पहले यह स्पष्ट कर लें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं। जो जातक पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आपको यह सोचा होगा कि क्या आपका रिश्ता आपके मन मुताबिक है। अगर जवाब हाँ हैं, तो रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें। 

नाइट ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह धन कमाने और आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने के लिए आपके भीतर उत्साह और ऊर्जा दोनों मौजूद होगी। हालांकि, निवेश और धन से जुड़े मामलों में आपकी सही समझ भी आवश्यक होगी। सोच-समझकर कदम उठाने से आपको अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। 

करियर के लिए सिक्स ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कहा जाएगा, विशेष रूप से व्यापार करने वाले जातकों के लिए। बिज़नेस में परिस्थितयों में सुधार देखने को मिलेगा और आपके भाग्य भी आपके पक्ष में आ सकता है इसलिए धन-समृद्धि का आनंद लें। जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं या फिर नौकरी बदलना चाहते हैं, तो उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। नया व्यापार करने के लिए भी सप्ताह श्रेष्ठ रहेगा। 

धनु राशि के जातक अगर किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बता दें कि आने वाला समय बेहतर रहेगा। आप सकारात्मक सोच बनाए रखें और स्वास्थ्य में सुधार के लिए लगातार प्रयास करते रहें। अपनी नींद, खानपान और व्यायाम करने पर विशेष रूप से ध्यान दें। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें क्योंकि इसका असर आपकी सेहत पर बुरा पड़ सकता है। अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे, तो आप स्वस्थ हो सकेंगे। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में मौजूद प्रेमपूर्ण रिश्तों के लिए सच्चे मन से से आभारी हूँ।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

करियर: द चैरियट

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स

बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि आपके द्वारा अपने रिश्ते में बहुत प्रयास करने के बावजूद आपको वह प्रेम नहीं मिल पा रहा है जिसकी आप उम्म्मीद रखते हैं। जिसको आप पसंद करते होंगे, संभव है कि वह आपकी भावनाओं की कद्र न करें। ऐसे में, अब आपको इस रिश्ते से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। बता दें कि आप प्रेम और सम्मान के हकदार हैं और दुनिया में ऐसे अनेक लोग जो आपका प्रेम पाने के योग्य होंगे। सकारात्मक रहे, सही समय आने पर आपको सब अवश्य मिलेगा।

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स का आना सफलता और विजय को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि, परिस्थितियां बेहतर होने का मतलब यह नहीं कि भविष्य की योजना बनाना छोड़ दें। आने वाले समय की जरूरतों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बचत करें  ताकि आप भविष्य में हर स्थिति का सामना डटकर कर सकें। 

करीयर के क्षेत्र में द चैरियट का आना जीवन में चल रही समस्याओं से बाहर आने का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्प्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं या परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपके लिए शांत रहना बेहद जरूरी होगा। यदि आप धैर्य बनाए रखेंगे, तो ये समस्याएं आप आसानी से सुलझा सकेंगे। दूसरों की राय या सोच की चिंता करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। इस दौरान आपका संयम ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ कप्स का मिलना पछतावे और दुख का संकेत कर रहा है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप मन में किसी पुरानी बात या नकारात्मक भावनाओं को दबाकर बैठे हैं, तो उनसे छुटकारा पाने का प्रयास करें। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी होता है। बता दें कि अनसुलझी बातें या भावनाएं समस्याओं की वजह बन सकती है इसलिए इन्हें दूर करने का प्रयास करें। 

अफर्मेशन: मैं अपने घर में प्रेम, दया और करुणा से भरता/भर्ती हूँ। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: टेम्परेंस

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो टेम्परेंस का आना कहता है कि इस सप्ताह आपको जीवन में संतुलन बनाए रखकर चलना होगा। आप अपने भीतर झांकें और अतीत से बाहर निकलते हुए जीवन में शांति लेकर आने का प्रयास करें क्योंकि तब ही आपका रिश्ता सुकून और प्यारभरा बना रहेगा। अगर आपके रिश्ते में समस्या चल रही है, तो उसे सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा आपका रिश्ता प्रभावित हो सकता है। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो रिलेशनशिप में संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा     

टेन ऑफ कप्स को आर्थिक जीवन के लिए सकारात्मक माना जाएगा। बता दें कि इस सप्ताह धन से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान नहीं करेंगी। यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से काफ़ी अच्छा रहेगा और समृद्ध रहेंगे। इस समय आप अपनी उपलब्धियों के लिए आभार प्रकट करेंगे। साथ ही, मन में दया के भाव रखें, क्योंकि जो आप दूसरों को देते हैं, वह किसी न किसी रूप में आपके पास लौट कर आएगा। 

करियर में टू ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो बता रहा है कि आने वाला समय आपके लिए मुश्किल रह सकता है। इस दौरान आप एक साथ कई कामों को संभाल रहे होंगे, जिसकी वजह से आप तनाव और भ्रम में नज़र आ सकते हैं। इस सप्ताह आप उन्हीं कामों को प्राथमिकता दें और महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। अगर आप व्यापार करते हैं, तो सोच-विचारकर लिए गया कोई जोखिम आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है। हालांकि, आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना होगा।

स्वास्थ्य के लिए नाइट ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कार्ड माना जाएगा। इस सप्ताह आपकी आदतें आपकी सेहत को अत्यधिक प्रभावित कर सकती है। ऐसे में, इस बात का ध्यान रखें कि समय पर भोजन करें, पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। इस समय आपके द्वारा जीवनशैली में किए गए छोटे-मोटे बदलाव आपकी सेहत को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे। 

अफर्मेशन: मैं सकारात्मक विचारों और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता/करती हूँ। 

मीन राशि                                                            

प्रेम जीवन: जस्टिस

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द लवर्स 

स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में जस्टिस कार्ड प्राप्त हुआ है और यह बता रह है कि अगर आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह आप एक नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन, जीवन में प्रेम का स्वागत करने से पहले आपके लिए यह स्पष्ट करना आवश्यक होगा कि आप क्या चाहते हैं। अगर आप रिश्ते में हैं, तो आपको खुद से पूछना चाहिए कि क्या आप इसी तरह के रिश्ते में आना चाहते थे। आपको खुद के साथ ईमानदार रहने की सलाह दी जाती है।      

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ़ पेंटाकल्स को शुभ कार्ड माना जाएगा जो धन-समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। इसके परिणामस्वरूप, इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप सोच-समझकर जोखिम उठा सकते हैं, लेकिन सट्टेबाजी या शेयर बाजार में बिना योजना के निवेश करने से बचें। कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। साथ ही, जरूरतमंदों की अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों की सहायता करने का प्रयास करें। दया की भावना आपको भविष्य में आर्थिक स्थिरता का आशीर्वाद देगी।

करियर के क्षेत्र में द लवर्स का पेशेवर जीवन के संबंध में महत्वपूर्ण फैसलों की तरफ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपके लिए निजी और पेशेवर जीवन को अलग रखना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में समस्या आने पर उसके सभी पहलुओं का अच्छे से विशेलषण करें। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले दिल के बजाय दिमाग की सुनें। 

स्वास्थ्य के लिए फोर ऑफ वैंड्स को सकारात्मक माना जाएगा। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब आपको स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समाधान मिल जाएगा। इस दौरान आप सेहत को लेकर सजग रहेंगे और अपने सवालों के जवाब ढूंढ़ना जारी रखें। आपके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और ऐसे में, आपको समस्याओं से राहत मिलेगी। 

अफर्मेशन: मेरे पास अपने सपनों के करियर का मार्ग बनाने की शक्ति है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. माइनर अर्काना के तीन कार्ड्स के नाम बताएं?

फाइव ऑफ पेंटाकल्‍स, फोर ऑफ कप्‍स और थ्री ऑफ वैंड्स।

2. टैरो डेक में कोर्ट कार्ड्स कितने होते हैं?

टैरो डेक में 12 कोर्ट कार्ड्स होते हैं।

3. टैरो डेक में कितने सूट कार्ड्स होते हैं?

टैरो डेक में 14 सूट कार्ड्स होते हैं। 


अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: (21 से 27 जून, 2026)

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 21 से 27 जून, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (21 से 27 जून, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के तहत जन्मे जातक सामान्य रूप से दृढ़ निश्चयी होते हैं और यह अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। इस मूलांक के लोग अपने जीवन में नियम और सिद्धांतों पर चलना पसंद करते है। साथ ही, यह अपना काम भी इसी तरीके से पूरा करते हैं। अगर हम बात करें गुणों की, तो इन जातकों के भीतर बेहतरीन स्किल्स, प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता मौजूद होती है। इसके अलावा, यह लोग समय के पाबंद होते हैं इसलिए अपने काम समय पर करते हैं और  अपनी जिम्मेदारियों को बख़ूबी निभाते हैं। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में मूलांक 1 के जातकों को जीवनसाथी के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आप दोनों के बीच आपसी समझ की कमी हो सकती है। ऐसे में, आपको अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए मैच्योरिटी दिखानी होगी और आप दोनों जीवन में उत्पन्न समस्याओं का सामना कर सकेंगे। 

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह आपके हाथ से कुछ सुनहरे अवसर निकल सकते हैं और ऐसे में, परिस्थितियां आपके हाथ से बाहर जा सकती है। इन सब परिस्थितियों की वजह से परीक्षा में आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है और आपके अंक भी कम आ सकते हैं। इस मूलांक के छात्रों को पढ़ाई को मन लगाकर और मेहनत के साथ करने की आवश्यकता होगी, तभी आपका प्रदर्शन शिक्षा में अच्छा रहेगा। 

पेशेवर जीवन:  इस सप्ताह के दौरान मूलांक 1 के जातकों को अपनी नौकरी से ज्यादा लाभ न होने की आशंका है जिसकी वजह से आप पर काम का बोझ अधिक हो सकता है। संभव है कि कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी भी महसूस हो सकती है इसलिए अपने काम पर विश्वास बनाए रखें और हर काम को पूरे साहस के साथ करें। अगर आपका खुद का अपना व्यापार है, तो आपके लिए इस अवधि में सावधान रहना बहुत जरूरी होगा क्योंकि आपको सहयोगियों और बिज़नेस पार्टनर का साथ न मिलने की आशंका है। 

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज़ से, मूलांक 1 के जातकों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना होगा। साथ ही, इस दौरान आपको सनबर्न जैसी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है जो कि आपकी कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता का परिणाम हो सकतीहै। साथ ही, आप चिंतित नज़र आ सकते हैं जिससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य की पूजा करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 वाले ट्रेवल के शौक़ीन होते हैं और इसी क्षेत्र में वह अपना करियर बनाना पसंद करते हैं। यह लोग हद से ज्यादा सोच-विचार करते हैं जिसका असर आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है जो आपके लिए बाधा का काम कर सकता है। इसके अलावा, इन लोगों को जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और इस वजह से आपको आगे बढ़ने में समस्या हो सकती है। हालांकि, यह जातक कभी-कभार जल्दबाज़ी में आकर फैसले ले सकते हैं जो आपके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 2 वालों का मन प्रेम भावनाओं से भरा रहेगा और ऐसे में, आप अपने रिश्ते को जीवनसाथी के साथ मधुर बनाए रखने में सफल रहेंगे। साथ ही, आप दोनों के बीच संचार कौशल शानदार रहेगा और ऐसे में, आप कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं। इस दौरान परिवार में होने वाले किसी मांगलिक कार्य का आप और आपके पार्टनर आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। 

शिक्षा: यह सप्ताह आपकी शिक्षा के लिए अच्छा रहेगा। आपका प्रदर्शन पढ़ाई में बेहतरीन रहने की संभावना है, विशेष रूप से अगर आप लॉजिस्टिक्स, बिज़नेस स्टैटिस्टिक्स और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। इस हफ्ते आप शिक्षा के क्षेत्र में क्या कर रहे हैं, यह बात आपको अच्छी तरह से पता होगी। साथ ही, इस समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेना और सफलता पाना आपके लिए आसान होगा। मूलांक 2 के छात्र अपने साथी छात्रों को टक्कर देने के साथ-साथ उच्च अंक हासिल करने में सक्षम होंगे। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो आपको इस सप्ताह नौकरी के सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे आप संतुष्ट दिखाई देंगे। यह जातक काम के प्रति अपनी लगन के कारण कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता साबित करने में सक्षम होंगे। साथ ही, करियर में अपनी एक अलग पहचान भी बना सकेंगे। आपके द्वारा कार्यों में की गई मेहनत के बल पर आपके प्रमोशन के योग बनेंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, वह इस अवधि में अच्छा-ख़ासा लाभ कमाने में सफल होंगे। आप व्यापार के संबंध में कुछ नए संपर्क भी बनाएंगे। इस अवधि में आउटसोर्सिंग से जुड़ा व्यापार करने वाले को भी लाभ की प्राप्ति होगी। 

स्वास्थ्य: मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह प्रसन्न रहेंगे और ऐसे में, आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आप उत्साह, प्रेरणा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके भीतर का साहस जीवन में आपकी सहायता करेगा। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ चंद्राय नमः” का 21 बार जाप करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 के अंतर्गत जन्मे जातक इस सप्ताह साहसिक फैसले लेते हुए दिखाई देंगे जो आपके लिए हितकारी साबित होंगे। इस दौरान आपका झुकाव धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगा। आप मोटिवेशन से भरे रहेंगे जिसे आप अपनी एक अलग पहचान और मान-सम्मान बना सकेंगे। आपके खुले विचार आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करेंगे। ऐसे में, आपके यात्रा पर जाने के योग बनेंगे जिसका लाभ आपको प्राप्त होगा। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें तो, इस सप्ताह मूलांक 3 वाले रोमांटिक भावनाओं से पूर्ण रहेंगे और आप एक-दूसरे के साथ अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में, आपके बीच आपसी तालमेंल मज़बूत रहेगा। इस दौरान आप घर में होने वाले किसी समारोह के बारे में साथी के साथ बात करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस समारोह में आप दोनों खुश रहेंगे और यह सकारात्मक रूप से आपके प्रेम जीवन को प्रभावित करेगा। 

शिक्षा: मूलांक 3 के पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह काफ़ी हद तक अच्छा रहेगा और आप परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आएंगे। जिन जातकों का जुड़ाव इकोनॉमिक्स और बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों से हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इन जातकों को इस सप्ताह नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे आप प्रसन्न दिखाई देंगे। स्वयं को मिलने वाले इन अवसरों का लाभ आप अपनी क्षमताओं और स्किल्स के बल पर उठा पाएंगे। यदि आप अपना व्यापार करते हैं, तो नया व्यवसाय शुरू करने का मौका भी मिल सकता है जिससे आपको काफ़ी अच्छा लाभ होने के योग बनेंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, मूलांक 3 वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। इस दौरान आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे जिसके चलते आप अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने में सक्षम होंगे। आपकी फिटनेस आपके भीतर साहस का परिणाम होगा।  

उपाय: प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 के तहत जन्मे जातकों को इस सप्ताह असुरक्षा की भावना घेर सकती है जिसकी वजह से आप सही फैसला लेने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। इस दौरान आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि इससे आपको मनमुताबिक लाभ न मिलने की आशंका है। इस सप्ताह जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आपको बड़ों या अनुभवी लोगों से राय लेने की सलाह दी जाती है जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी गलतफहमी की वजह से आपकी बहस हो सकती है। ऐसे में, आपको जीवनसाथी के साथ रिश्ता बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बिठाना बहुत जरूरी होगा। साथ ही, आप अपने पार्टनर से दिल खोलकर बात करें, अन्यथा आपके रिश्ते में दूरी आ सकती है। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो, मूलांक 4 वालों का ध्यान इस सप्ताह पढ़ाई से भटक सकता है और इस वजह से एकाग्रता की कमी हो सकती है। ऐसे में, आपको पूरे मन से पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और इस पर आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 4 के नौकरीपेशा जातक अपनी मौजूदा नौकरी से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं क्योंकि कार्यों में की गई मेहनत के लिए आपको सराहना न मिलने की आशंका है। ऐसे में, आप निराश नज़र आ सकते हैं। जो जातक अपना व्यापार करते हैं, तो इस दौरान आप डील्स से अच्छा लाभ कमाने में पीछे रह सकते हैं। साथ ही. आपको बिज़नेस पार्टनर के साथ भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मूलांक 4 वालों को इस सप्ताह पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको खानपान समय पर करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको पैरों और कंधों में दर्द की शिकायत रह सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का 22 बार जाप करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह अपना हर फैसला तार्किक सोच के साथ लेना पसंद करेंगे। इन लोगों की रुचि सट्टेबाजी के माध्यम से लाभ कमाने में होगी और आपको इससे लाभ की प्राप्ति भी होगी। आप इस दौरान यात्राएं करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इनमें कुछ चीज़ों को लेकर विशेष जुनून भी देखने को मिल सकता है। 

प्रेम जीवन: मूलांक 5 वालों का लक्ष्य इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ संबंधों को मज़बूत बनाने पर केंद्रित होगा। ऐसे में, आप दोनों के बीच बेहतरीन आपसी तालमेल की वजह से आपका रिश्ता ख़ुशियों से भरा रहेगा। इस दौरान आप परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में रुचि दिखाएंगे। अपनी समझदारी और बुद्धिमानी से आप जीवनसाथी को मनाने और खुश रखने में सफल रहेंगे। 

शिक्षा: बात करें शिक्षा की तो, इस सप्ताह मूलांक 5 के छात्र कुछ नई स्किल्स सीखने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च अंक हासिल करने में सफलता प्राप्त करेंगे। यह जातक मार्केटिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे विषयों में महारत हासिल करेंगे। इस अवधि में आप कुछ ऐसी स्किल्स सीखेंगे जो भविष्य में आपके काम आएंगी। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 5 के नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। यह अवधि आपको कार्यों में की गई कड़ी मेहनत के लिए सराहना दिलाने का काम करेगी। अगर आपका संबंध व्यापार से है, तो आपको आउटसोर्सिंग से जुड़े कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं जिससे आपका व्यापार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। इस दौरान आप व्यापार को लेकर कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा और आपको किसी भी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, समय पर भोजन न करने की वजह से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 41 बार जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 के जातकों का स्वभाव इस सप्ताह प्रेमपूर्ण और सकारात्मक होगा। इन लोगों को ट्रेवल बेहद पसंद होता है और ऐसे में , यह लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पसंद कर सकते हैं। यह लोग इस दौरान ऊर्जावान रहेंगे और इसका प्रयोग अपने कार्यों में करके सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। मूलांक 6 वाले अपने जीवन में सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के इच्छुक होंगे। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस दौरान मूलांक 6 वालों का स्वभाव जीवनसाथी के साथ हंसी-मज़ाक़ वाला रहेगा जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। ऐसे एमी, आप अच्छे मूड में रहेंगे और आपके बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। आपका दृष्टिकोण अपने पार्टनर के साथ प्रैक्टिकल रहेगा जिसके चलते आप परिवार के माहौल को सकारात्मक बनाए रखेंगे। 

शिक्षा: बात करें शिक्षा की तो, इस सप्ताह मूलांक 6 के छात्रों को पढ़ाई में अपनी बेहतरीन क्षमताओं के लिए टीचर्स से प्रशंसा मिल सकती है। ऐसे में, आप पढ़ाई और भी मन लगाकर करेंगे और अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे। इन छात्रों का प्रदर्शन कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर टेस्टिंग जैसे विषयों में शानदार रहेगा। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 6 के नौकरीपेशा जातकों को इस सप्ताह काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है जो आपके लिए बहुत फलदायी साबित होगा। साथ ही, आपको विदेश में बसने का अवसर मिलने का भी अवसर मिल सकता है। अगर आपका अपना व्यापार करते हैं, तो आपको इस हफ़्ते नई डील्स करने के मौके मिलेंगे जिससे आपको फायदा मिलेगा। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपकी फिटनेस अच्छी रहेगी। आपके भीतर दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। साथ ही,  आपका आत्मविश्वास आपको ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखेंगा। 

उपाय: प्रतिदिन 33 बार “ॐ भार्गवाय नमः” मंत्र का जाप करें। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 वालों का झुकाव इस सप्ताह आध्यात्मिक गतिविधियों में हो सकता है। ऐसे में, यह जातक धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। इन यात्राओं का लाभ आपको निश्चित रूप से प्राप्त होगा। इस मूलांक के जातक सर्वगुण संपन्न होते हैं जिन्हें आप पहचानकर अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें तो, मूलांक 7 वालों के रिश्ते में इस सप्ताह आकर्षण की कमी रह सकती है और ऐसे में, आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं। आप और आपके साथी के बीच आपसी समझ की भी कमी नज़र आ सकती है। इस दौरान आपको घर-परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसका असर आपके रिश्ते को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इस समय आप थोड़ा अलग-थलग महसूस कर सकते हैं और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर अधिक झुकाव हो सकता है।

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह मूलांक 7 वालों में एकाग्रता की कमी रह सकती है जिसका नकारात्मक असर पढ़ाई में आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। इस अवधि में आपकी रुचि लॉ और मैनेजमेंट जैसे विषयों में हो सकती है, लेकिन एकाग्रता की कमी के कारण आप मन लगाकर पढ़ाई नहीं कर पाएंगे इसलिए आपको मन से पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 7 वालों पर इस सप्ताह नौकरी का दबाव रह सकता है। इस अवधि में आप काम में मेहनत करने के बावजूद सराहना नहीं प्राप्त कर सकेंगे। संभव है कि वरिष्ठ अधिकारी आपके काम को उतना महत्व न दें जितना अपने सोचा था जिसके चलते आप परेशान नज़र आ सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलने की आशंका है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 7 वालों का स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है क्योंकि आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इन रोगों की वजह असंतुलित खान-पान और समय पर भोजन न करना आदि हो सकती है। साथ ही, आपको पैर और कमर में दर्द की शिकायत रह सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 41 बार जाप करें। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति सजग रह सकते हैं। इस दौरान आप अपने जीवन के लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहेंगे और उन्हें पाने की दिशा में प्रयास करेंगे।  करियर में कुछ नए अवसर तलाशते हुए दिखाई दे सकते हैं जो आपकी पसंद के अनुरूप होंगे। यह जातक अपनी व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान देंगे। 

प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 8 वालों के रिश्ते में प्रेम की कमी रह सकती है जिसकी वजह घर-परिवार में उत्पन्न समस्याएं और आपसी समझ की कमी होगी। ऐसे में, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी कम रह सकता है और इसका असर आपके रिश्ते पर नकारात्मक रूप से नज़र आ सकता है। इन परिस्थितियों से बचने और जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 8 के जिन जातकों का जुड़ाव इंजीनियरिंग और एयरोनॉटिक्स की पढ़ाई से है, उन्हें पढ़ाई में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, इन विषयों में आपका प्रदर्शन नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है इसलिए आपको मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी, तब ही आप शीर्ष पर पहुंच सकेंगे और सफलता हासिल कर सकेंगे। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो मूलांक 8 के जातकों को अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों की तरफ से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप अपनी बेहतरीन क्षमताओं का प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आपको अपने व्यापार में कुछ गिरावट नज़र आ सकती है और आप बिज़नेस भी सुस्त रह सकते हैं। ऐसे में, आपका लाभ कम रह सकता है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, मूलांक 8 के जातकों को कमर और पैर में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है जिसकी वजह तनाव हो सकता है। ऐसे में, आपको खुद पर दबाव डालने से बचना होगा और इसके लिए आप ध्यान और योग का सहारा ले सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन 11 बार “ॐ हनुमते नमः” का जाप करें। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)

मूलांक 9 के अंतर्गत जन्मे जातक इस सप्ताह अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इन लोगों का झुकाव नई संपत्ति खरीदकर अपनी धन-समृद्धि को बढ़ाने में होगा। साथ ही, आप अपने भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहेंगे। यह अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहेंगे। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो मूलांक 9 के जातकों को रिश्ते में अहंकार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप दोनों के बीच प्रेम की कमी रह सकती है। इसके परिणामस्वरूप, आपको और पार्टनर के बीच रिश्ते को मज़बूत करने के लिए आपसी तालमेल बनाए रखना होगा। 

शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 9 के जातकों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आप जो भी पढ़ेंगे, उसे याद नहीं रख पाएंगे। जो छात्र सिविल इंजीनिरिंग या इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी पढ़ाई की रफ़्तार धीमी रह सकती है इसलिए आपको शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 9 के जातकों से काम में गलती हो सकती है जिसकी वजह आप पर काम का बढ़ता बोझ हो सकता है। ऐसे में, आपको काम की योजना बनाने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले जातकों की  रफ़्तार सुस्त रह सकती है और इसका कारण सही तरीके से काम न करना और योजनाओं की कमी हो सकती है जिसके चलते आपका लाभ कम और हानि अधिक हो सकती है। इस दौरान आपको व्यापार से जुड़े निर्णय लेने से बचना होगा। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मूलांक 9 के जातकों को तनाव की वजह से सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। इस सप्ताह आपको हाइपरटेंशन की समस्या घेर सकती है और ऐसे में, आपको फिट बने रहने के लिए ध्यान और योग करने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. मूलांक 8 का स्वामी कौन है?

अंक ज्योतिष में मूलांक 8 के स्वामी शनि देव को माना गया है। 

2. सूर्य का संबंध किस ग्रह से है?

सूर्य देव का संबंध मूलांक 1 से होता है। 

3. मूलांक 6 से किस देवी का संबंध है?

शुक्र ग्रह के अंक 6 का संबंध माता महालक्ष्मी से माना गया है। 

बुध कर्क राशि में वक्री: जानें शेयर बाजार पर प्रभाव!

बुध की वक्री चाल, किन राशियों का हाल करेगी बेहाल? जानें

बुध कर्क राशि में वक्री: एस्ट्रोसेज एआई हर बार की तरह अपने पाठकों के लिए “बुध कर्क राशि में वक्री” का यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है, जिसके अंतर्गत आपको बुध की चाल में होने वाले बदलाव की समस्त जानकारी प्राप्त होगी। ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार माना गया है और इन्हें राशि चक्र में मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त हैं। नक्षत्रों में बुध ग्रह को आश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं। बता दें कि बुध कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच अवस्था में होते हैं। आइए बढ़ते हैं और जानते हैं बुध की वक्री चाल के बारे में। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व 

बुध ग्रह किसी देश की बौद्धिक क्षमता, संचार व्यवस्था और सूचना के आदान-प्रदान के कारक माने जाते हैं। यह पब्लिशर्स, बुक सेलर, समाचार पत्र और मैगज़ीन के एडिटर, यातायात के साधनों, रेल, एंटरटेनमेंट मीडिया, टीवी, ट्रेड और कॉमर्स आदि का भी का प्रतिनिधित्व करते हैं। बुध देव साहित्य, वैज्ञानिक संस्थानों, संचार के विभिन्न माध्यमों, व्यापार, एग्रीमेंट और लिखित दस्तावेजों से भी संबंधित हैं। इसके अलावा, बुध महाराज न्यूज़ मीडिया, कंप्यूटर प्रोग्रामर, वक्ता, लेखक, रेडियो, टेलीविजन एंकर, साहित्य और विज्ञान से जुड़ी संस्थाओं को भी नियंत्रित करते हैं। जब बुध की राशि या नक्षत्र में परिवर्तन होता है, तो मौसम में भी बदलाव दिखाई देता है।

कर्क राशि 

जैसे कि हम जानते हैं कि राशि चक्र में कर्क राशि को चौथा स्थान प्राप्त है और इसके स्वामी देव चंद्र ग्रह को माना जाता है। यह जल तत्व की राशि है और मनुष्य जीवन में माता और उनके साथ संबंध, भावनाएं, घर और घर में सुख-सुविधाओं, ज़मीन, संपत्ति और फेफड़ों का प्रतिनिधित्व करती है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मुंडेन ज्योतिष में कर्क राशि

मुंडेन ज्योतिष में कर्क राशि का संबंध भूमि, कृषि, फसलों, खनन, खनिज एवं रियल एस्टेट, होटल इंडस्ट्री, झुग्गी और मौसम से जुड़े क्षेत्रों से माना जाता  है। साथ ही, यह जंगल, जंगल में लगी आग, भूस्खलन, खनन दुर्घटनाएं, ज्वालामुखी फटना, बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाएं को भी दर्शाती हैं। यह स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, देशभक्ति,  मातृभूमि, स्थानीय राजनीति, विपक्षी दलों, लोकतांत्रिक आंदोलनों और व्यापार आदि से भी संबंधित हैं।

बुध कर्क राशि में वक्री: समय और विशेषताएं

बुध देव 29 जून 2026 की रात 10 बजकर 45 मिनट पर कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। चलिए अब हम बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इसकी विशेषताएं। 

  • बुध कर्क राशि में वक्री की अवधि में जातक एक साथ कई भावनाओं का अनुभव कर सकते हैं, लेकिन इन्हें व्यक्त करने में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। 
  • जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में देरी, रुकावटें या योजनाओं के रद्द होने की आशंका है। 
  • आपको वाणी और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • गलतफहमियों, बहस और विवाद की संभावना बढ़ सकती है।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू मशीनों में ख़राबी आ सकती है। 
  • मंगल गोचर के दौरान आप इंटरनेट और सोशल मीडिया का सही तरीके से उपयोग करने में कठिनाई का अनुभव हो सकते हैं। 
  • ट्रेवल से संबंधित दस्तावेजों और कागज़ी कार्यवाही में बाधाएं या देरी आ सकती हैं।
  • इस समय आप अपनी भावनाओं को सही से व्यक्त न कर पाने की वजह से रिश्ते में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध कर्क राशि में वक्री: विश्व पर प्रभाव

  • बुध वक्री के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट में समस्याएं या अव्यवस्था देखने को मिल सकती हैं।
  • समझौते और लिखित दस्तावेजों में गलतियां या कमियां सामने आ सकती हैं। 
  • संचार से जुड़े क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • व्लॉगर, इन्फ्लुएंसर, लेखक और पब्लिशर अपने कंटेंट को लेकर जनता की आलोचना या विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
  • दुनिया में चल रही परिस्थितियों के कारण सोशल मीडिया और मीडिया पर लोग भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दे सकती हैं।
  • किसानों को फसल और कृषि से जुड़े क्षेत्रों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • पेपर वर्क की वजह से आपको रियल एस्टेट के व्यापार में समस्या पैदा हो सकती है।
  • स्थानीय राजनेताओं के बयानों का गलत अर्थ होने के कारण उन्हें आलोचना या ट्रोलिंग का सामना करना पड़ सकता है। 

मेनस्ट्रीम मीडिया एवं सोशल मीडिया 

  • वक्री बुध के दौरान तकनीकी समस्याएं एक बड़ी चुनौती बनकर उभर सकती है। 
  • लीगल और प्राइवेसी से जुड़ी समस्याओं की वजह से कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • डेटा सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर चिंता बढ़ सकती है।      
  • समाचार या तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने की घटनाएं सामने आ सकती हैं। 
  • सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ फैलने की वजह से लोगों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

सरकार एवं प्रशासन 

  • भूमि या संपत्ति से जुड़े नए नियमों या नीतियों में बदलाव किया जा सकता है। 
  • चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को मज़बूत बनाने पर सोच–विचार कर सकते हैं। 
  • किसनों के हित में सरकार द्वारा सब्सिडी या कई सहायक योजनाओं की की घोषणा की जा सकती हैं। 

शिक्षा

  • बुध वक्री के दौरान छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • आपके लिए पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि ध्यान भटकाने वाली चीजें हो सकती हैं।
  • डिस्टेंस लर्निंग या ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े छात्रों को क्षेत्रों में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • संवाद की वजह से टीचर्स के साथ गलतफहमियां या कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं। 
  • छोटी-मोटी गलतियों या तकनीकी कमियों की वजह से छात्रों को अपने प्रोजेक्ट पर दोबारा करना पड़ सकता है। 

बुध कर्क राशि में वक्री: शेयर बाजार भविष्यवाणी

सामान्य रूप से बुध की वक्री अवस्था शेयर बाजार के लिए अच्छी नहीं कही जा सकती है।  शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, इस दौरान आपको संचार में बाधाएं, तकनीकी समस्याएं, बाजार में अनिश्चितता और अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में, निवेशकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सकलाह दी जाती है। ऐसे में, बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रख सकते हैं जो इस प्रकार हैं:

  • इस अवधि में आपको निवेश जैसे बड़े फैसले लेने से बचना होगा। 
  • जातक अपने डाटा और बुकिंग्स को पुनः जाँच करें।
  • शेयर बाजार में होने वाले बदलावों और उतार-चढ़ावों को देखकर न घबराएं। 
  • आप अपना सारा ध्यान दीर्घकालिक योजनाओं पर केंद्रित करें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

बुध कर्क राशि में वक्री: सभी 12 राशियों पर प्रभाव  

जैसे कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि ज्योतिष में किसी ग्रह का वक्री होना बहुत ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन, यह एक ऐसी अवधि होती है जो जीवन में पुराने मामलों पर नज़र डालने और गलतियों को सुधारने का अवसर देती है। आइए जानते हैं कि बुध कर्क राशि में वक्री होकर आपकी राशि को कैसे प्रभावित करते हैं। 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए बुध आपके चौथे भाव में वक्री होंगे। इसके परिणामस्वरूप, यह अवधि घर की साफ-सफाई, पुराने सामान को ठीक करने और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या मशीनों की मरम्मत करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपको अपनी मटक की सेहत का ध्यान रखना होगा और साथ ही, अगर आप बीते समय में किसी रोग से परेशान रहे हैं, तो उस पर भी नज़र बनाए रखें।

अगर आप किसी संपत्ति विवाद से गुज़र रहे हैं, तो इस दौरान आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या फिर कुछ नई जानकारी आपको मिल सकती है, जिनसे आप अब तक अज्ञात थे।

मेष साप्ताहिक राशिफल  

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध आपके तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। .ऐसे में, यह समय उन जातकों के लिए कठिन रह सकता है जो क्रिएटिव राइटर, राइटर, मीडिया, मास कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, मार्केटिंग या पीआर से जुड़े हैं। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आप अपने द्वारा लिखे गए कंटेंट से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आपको मनमुताबिक परिणाम पाने के लिए एक काम को कई बार करना पड़ सकता है। 

साथ ही, इस समय आपको ट्रेवल से जुड़ें दस्तावेजों को लेकर विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि छोटी-सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। इसकी वजह से आपको एक ही काम के लिए कई बार यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप मानसिक रूप से शांत रहने के लिए डायरी लिखना शुरू कर सकते हैं। 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल  

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध देव आपकी कुंडली के दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं जो धन का भाव माना जाता है। ऐसे में  इस समय आपके लिए जीवन के बड़े फैसले लेने से बचना ठीक रहेगा। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपकी याददाश्त थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, इसलिए किसी भी पेमेंट का समय पर भुगतान करने के लिए रिमाइंडर लगाएं। 

साथ ही, आपको बोलने से पहले सोचने की सलाह दी जाती है क्योंकि भावनाओं में आकर परिवार के सदस्यों से कही गई बातें विवाद की वजह बन सकती है। बुध के कर्क राशि में वक्री होने की अवधि में आपको अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रखना होगा क्योंकि आपको अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से मुंह या दांत जुड़े रोग घेर सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके लग्न भाव में वक्री होने जा रहा है। सामान्य रूप से, पहले भाव में बुध के गोचर को शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। लेकिन, बुध की वक्री अवस्था बीते एक साल में आपके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर दोबारा सोच-विचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। अगर आप इस समय का इस्तेमाल सही तरीके से करेंगे, तो बुध का कर्क राशि में वक्री होना आपके लिए फलदायी साबित होगा। इस दौरान आप अपने खर्चों की योजना बनाकर चलें और साथ ही, इस दौरान आपके विदेश में रहने वाले दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने के योग बन सकते हैं। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध कर्क राशि में वक्री आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है जिसे खर्चों का भाव माना जाता है। ऐसे में, आपको बीते समय में अपने खर्चों और आपके द्वारा लिए गए फैसलों पर पुनः सोच-विचार करने की सलाह दी जाती है। इस समय आप धन से जुड़े फैसले लेने से बचें और साथ ही, सुबह के समय ध्यान करने का प्रयास करें जिससे आप मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके लग्न भाव के स्वामी हैं। ऐसे में, इनका वक्री होना आपको सेहत पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा क्योंकि बुध देव आपके ग्यारहवें भाव में वक्री होंगे जो सामाजिक जीवन का भाव होता है। आपको अपने क्रोध को नियंत्रित रखना होगा और और सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार के विवाद से बचना होगा। दसवें भाव के स्वामी का वक्री होना आपको अपने पेशेवर जीवन को लेकर सोच-विचार करने के लिए प्रेरित करेगा। यह समय पुराने सहकर्मियों से बात करने या हाथ से निकले हुए किसी अवसर पर सोचने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके दसवें भाव में वक्री हो रहा है और इसे करियर का भाव माना जाता है। ऐसे में, बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपको ऑफिस के कागज़ातों, ऑफिस के गैजेट्स जैसे कैमरा, लैपटॉप, एआई ऐप्स, तकनीकी सिस्टम या अन्य गैजेट्स को अच्छी तरह से जांच करने के लिए कह रहा है क्योंकि आपको इनकी वजह से तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपसे थोड़ी भी लापरवाही करते हैं, तो किसी तकनीकी समस्या की वजह से आपको कार्य को बार-बार करना पड़ सकता है। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध कर्क राशि में वक्री आपके नौवें भाव में होने जा रहे हैं। इस भाव का संबंध भाग्य से होता है। ऐसे में, आपको यात्रा से जुड़े सामान, टैक्स और कानूनी दस्तावेजों का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। राजनतेताओं और धर्मगुरुओं को किसी भी सार्वजानिक समारोह या सभा में बयान देते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस दौरान आपकी बातों को लोगों द्वारा गलत समझा जा सकता है, जो बदनामी या ट्रोलिंग की वजह बन सकती है। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह की आठवें भाव में उपस्थिति को शुभ नहीं माना जाता है जो अब इसी भाव में वक्री हो रहे हैं। ऐसे में, बुध कर्क राशि में वक्री का समय आपके लिए मुश्किल रह सकता है। अगर आप त्वचा से जुड़े रोग या फिर गुप्त अंग में इन्फेक्शन की समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब यह परेशानी फिर उभरकर सामने आ सकती है। इस अवधि में आप किसी भी कानूनी, बिज़नेस या अन्य पार्टनरशिप के बारे में पुनः सोच-विचार कर सकते हैं क्योंकि इस दौरान आपको कुछ ऐसी बातों का पता चल सकता है जो आपके पक्ष में न हों।

धनु साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध देव सातवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में, आपको अपने वैवाहिक जीवन और जीवनसाथी की आवश्यकताओं पर ध्यान देना होगा। अगर सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ता है, तब भी आपको बातचीत करते विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आप शादीशुदा जीवन में साथी को कड़वी बातें बोलने, व्यंग्यात्मक होने या गलत शब्दों का चयन करने से बचें, अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव और समस्याएं जन्म ले सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। 

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके छठे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आने वाले सप्ताहों में कुछ बड़ी भविष्य योजनाओं को टालना बेहतर होगा। बुध कर्क राशि में वक्री के दौरान आपको पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं, कानूनी विवाद या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले दोबारा आपके सामने आ सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस दौरान आपको उनके समाधान भी मिल सकते हैं। इस समय आपके लिए दान-पुण्य करना आपके लिए लाभदायक रह सकता है। 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जो जातक अपने प्रेमी या प्रेमिका से शादी करने के बारे में विचार कर रहे हैं, उन्हें बुध कर्क राशि में वक्री की अवधि अपने फैसले पर पुनः सोचने के लिए कह रहा है। बुध देव आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं और ऐसे में, यह आपके वैवाहिक जीवन में समस्या पैदा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान देना होगा। वहीं, मीन राशि के माता-पिता को भी अपने संतान के संबंध में बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मीन साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध कर्क राशि में वक्री: सरल एवं अचूक उपाय 

  • रोज़ाना विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें और भगवान विष्णु की उपासना करें।
  • घर की महिलाओं जैसे मौसी और बुआ के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं और उन्हें लड्डू का भोग लगाएं। 
  • गाय को हरा चारा खिलाएं। 
  • किन्नरों का सम्मान करें और उन्हें कुछ भेंट दें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध कर्क राशि में वक्री कब होंग?

बुध देव 29 जून 2026 की रात 10 बजकर 45 मिनट पर होगा। 

2. बुध कर्क राशि में वक्री होकर किन समस्याओं का कारण बनेंगे?

वक्री बुध के दौरान देरी, गलतफ़हमी, भावनात्मक कंफ्यूजन और तकनीकी ख़राबी का कारण बन सकता है।

3. वक्री बुध का सबसे अच्छा उपाय कौन सा है?

भगवान विष्णु की पूजा करें और नियमित रूप से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 

कब है महाराणा प्रताप जयंती 2026 में?

महाराणा प्रताप जयंती 2026: तिथि, समय, महत्व, पूजा विधि और उपाय

महाराणा प्रताप जयंती 2026 भारत के महान वीर योद्धा महाराणा प्रताप की वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति को नमन करने का पावन दिन है। वर्ष 2026 में उनकी 486 वीं जयंती मनाई जाएगी, जिससे राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह  के साथ मनाया जाता है। यह दिन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि उस अदम्य साहस और अटल संकल्प का प्रतीक है, जिसके लिए महाराणा प्रताप आज भी हर भारतीय के दिल में बसे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

     दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया। महाराणा प्रताप जयंती हमें उनके संघर्ष, त्याग और वीरता से प्रेरणा लेने का अवसर देती है, ताकि हम भी अपने जीवन में दृढ़ता, आत्मसम्मान और देश प्रेम के मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ सकें। आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं वर्ष 2026 में महाराणा प्रताप जयंती कब मनाई जाएगी।

महाराणा प्रताप जयंती 2026 तिथि

साल 2026 में महाराणा प्रताप जयंती 17 जून,2026 बुधवार को मनाई जाएगी।

तृतीया तिथि प्रारम्भ – जून 17, 2026 की मध्यरात्रि 12 बजकर 52 मिनट से 

 तृतीया तिथि समाप्त – जून 17, 2026 की रात 09 बजकर 38 मिनट तक।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

महाराणा प्रताप जयंती का महत्व

महाराणा प्रताप जयंती भारत में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दिवस है, जो उनके अदम्य साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति की याद दिलाता है। महाराणा प्रताप ने मुगल सम्राट अकबर के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और जीवन भर स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहे। हल्दीघाटी का युद्ध में उनकी वीरता आज भी लोगों को प्रेरित करती है। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और सिद्धांतों पर अडिग रहने का प्रतीक है, क्योंकि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। यह जयंती हमें देश प्रेम, साहस और अपने मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा देती है, साथ ही हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूक करती है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

 महाराणा प्रताप जयंती पूजा विधि

  • घर के मंदिर या साफ जगह को गंगाजल से शुद्ध करें। 
  • महाराणा प्रताप की फोटो या प्रतिमा स्थापित करें। सामने दीपक, अगरबत्ती और फूल रखें और पूजा का संकल्प लें।
  • घी का दीपक जलाएं। अगरबत्ती या धूप दिखाएं। प्रतिमा या चित्र पर फूल, चावल (अक्षत) चढ़ाएं। विशेष रूप से केसरिया या लाल फूल शुभ माने जाते हैं
  • फल, मिठाई या घर का बना शुद्ध भोजन अर्पित करें। पानी का पात्र भी रखें
  • महाराणा प्रताप की आरती करें “जय महाराणा प्रताप” का जयघोष करें।
  • उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प करें।
  • इस दिन बच्चों को उनकी वीर गाथाएं सुनाएं। साहस, त्याग और राष्ट्र प्रेम का महत्व समझाएं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

कथा

महाराणा प्रताप जयंती की कथा हमें उनके अद्वितीय साहस, त्याग और स्वाभिमान की याद दिलाती है। महाराणा प्रताप मेवाड़ के ऐसे वीर राजा थे, जिन्होंने मुगलों की अधीनता स्वीकार करने के बजाय जंगलों में रहकर भी स्वतंत्रता को चुना। कहा जाता है कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिवार और प्रजा के साथ घास की रोटी खाकर जीवन बिताया, लेकिन अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया। 

हल्दीघाटी का युद्ध में उन्होंने अकबर की विशाल सेना का डटकर सामना किया और अपनी वीरता का परिचय दिया। उनका प्रिय घोड़ा चेतक भी इस युद्ध में अपनी निष्ठा और बहादुरी के लिए अमर हो गया। महाराणा प्रताप का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची वीरता अपने सिद्धांतों और देश के सम्मान की रक्षा में है, चाहे इसके लिए कितनी भी कठिनाइयां क्यों न सहनी पड़े। उनकी जयंती पर लोग उनकी गाथाओं का स्मरण कर देशभक्ति, साहस और त्याग का संकल्प लेते हैं।

इस दिन करें ये आसान उपाय

वीरता का संकल्प

महाराणा प्रताप की तस्वीर के सामने दीपक जलाकर यह संकल्प लें कि आप जीवन में सत्य और आत्मसम्मान का साथ नहीं छोड़ेंगे। यह मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है।

केसरिया फूल अर्पण 

केसरिया या लाल फूल चढ़ाएं यह साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। मान्यता है कि इससे नकारात्मकता दूर होती है और हिम्मत बढ़ती है।

जीवन कठिनाइयों को कम करने के लिए

गरीबों को रोटी, गुड़ या भोजन दान करें। कहा जाता है कि इससे जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं क्योंकि महाराणा प्रताप ने स्वयं सादगी में जीवन बिताया।

इस मंत्र का करें जाप

11 या 21 बार “जय महाराणा प्रताप” बोलें।इससे आत्मबल और साहस में वृद्धि मानी जाती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. महाराणा प्रताप जयंती 2026 कब मनाई जाएगी?

महाराणा प्रताप जयंती 2026 में 17 जून, बुधवार को मनाई जाएगी।

2. महाराणा प्रताप जयंती किसकी स्मृति में मनाई जाती है?

यह जयंती महाराणा प्रताप की वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति को सम्मान देने के लिए मनाई जाती है।

3. महाराणा प्रताप जयंती का क्या महत्व है?

यह दिन हमें साहस, त्याग, आत्मसम्मान और देश प्रेम की प्रेरणा देता है। यह हमारे इतिहास और संस्कृति के गौरव को याद करने का अवसर भी है।

बुध का कर्क राशि में गोचर: सभी राशियों समेत देश-दुनिया को कैसे करेगा प्रभावित?

बुध का कर्क राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “बुध का कर्क राशि में गोचर” से जुड़ी जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान करेगा। जैसे कि हम जानते हैं कि नवग्रहों में बुध को तेज़ी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है जो लगभग एक राशि में 23 से 27 दिन तक रहते हैं, और इसके बाद वह दूसरी राशि में प्रवेश कर जाते हैं। अब बुध का कर्क राशि में गोचर होने जा रहा है, लेकिन इस बार का यह राशि परिवर्तन ख़ास रहेगा क्योंकि इस राशि बुध की युति उच्च अवस्था में मौजूद गुरु ग्रह से होगी। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध गोचर के बारे में सब कुछ। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार का पद प्राप्त है और राशि चक्र में इन्हें मिथुन और कन्या राशि पर स्वामित्व प्राप्त है। बुध देव कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच अवस्था में होते हैं। सभी 27 नक्षत्रों में यह आश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं।   

मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व 

बुध ग्रह किसी भी देश की बौद्धिक क्षमता, संचार व्यवस्था और सूचना के आदान-प्रदान का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह पब्लिशर्स, बुक सेलर, समाचार पत्रों और मैगज़ीन के एडिटर, यातायात के साधनों, रेल, एंटरटेनमेंट मीडिया, टीवी, ट्रेड और कॉमर्स आदि से भी संबंधित है। बुध महाराज साहित्य, वैज्ञानिक संस्थानों, संचार के माध्यमों, व्यापार, एग्रीमेंट और लिखित दस्तावेजों के भी कारक माने जाते हैं। 

इसके अलावा, बुध ग्रह का संबंध कंप्यूटर प्रोग्रामर, न्यूज़ मीडिया, लेखक, वक्ता, रेडियो, टेलीविजन एंकर, साहित्य और विज्ञान से जुड़ीं संस्थाओं पर भी बुध देव का प्रभाव माना जाता है। बता दें कि बुध ग्रह का संबंध मौसम से भी होता है, इसलिए जब-जब बुध की राशि या नक्षत्र में परिवर्तन होता है, तो मौसम में भी बदललव देखने को मिलते हैं। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मुंडेन ज्योतिष में कर्क राशि

राशि चक्र में कर्क राशि चौथे स्थान पर आते हैं और इसके अधिपति देव चंद्र ग्रह हैं। यह जल तत्व की राशि है जो माता और उनके साथ रिश्ते, भावनाएं, घर और घर में सुख-सुविधाओं, फेफड़ें, ज़मीन और संपत्ति का भी प्रतिनिधित्व करती है। 

मुंडेन ज्योतिष में कर्क राशि भूमि, फसलों, कृषि, खनिज एवं खनन, रियल एस्टेट, झुग्गी, होटल इंडस्ट्री, मौसम से संबंधित क्षेत्रों को दर्शाते हैं। इसके अलावा, भूस्खलन, जंगल, जंगल में लगने वाली आग, ज्वालामुखी फटना, खनन दुर्घटनाएं, भूकंप और बाढ़ जैसी प्राकृतिक घटनाएं भी इसके अंतर्गत आती हैं। यह स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, मातृभूमि, देशभक्ति, विपक्षी दलों, स्थानीय राजनीति, लोकतांत्रिक आंदोलनों और व्यापार आदि को भी नियंत्रित करते हैं। 

बता दें कि कर्क राशि में बुध की स्थिति को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि इसके गुण कर्क राशि से बिल्कुल विपरीत होते हैं। बुध ग्रह संचार और तर्क के ग्रह हैं और ऐसे में, कर्क राशि में बुध को तर्क और भावनाओं के बीच संतुलन बनाकर काम करना पड़ता है जो उसके लिए काफ़ी कठिन होता है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध का कर्क राशि में गोचर: समय और इसकी विशेषताएं 

बुध देव 22 जून 2026 की दोपहर 03 बजकर 09 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं कर्कराशि में बुध की विशेषताओं से। 

  • सूर्य गोचर की अवधि कृषि और फसल से जुड़े क्षेत्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।
  • फैमिली और चाइल्ड काउंसलिंग से संबंध रखने वाले जातकों को सूर्य गोचर से लाभ मिलेगा। 
  • इस दौरान लोगों द्वारा लिए फैसले बुद्धि के बजाय भावनाओं पर आधारित होंगे।
  • कर्क राशि में बुध के गोचर की अवधि में लोग भ्रमित नज़र आ सकते हैं इसलिए इस समय जीवन के बड़े फैसले लेने से बचें। 
  • यह गोचर लेखक, गायक, संगीतकार और डायरेक्टर जैसे रचनत्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए फलदायी रहेगा।
  • इस समय बुध शासित लोगों की इन्ट्यूशन क्षमता मज़बूत होगी। 

मेनस्ट्रीम मीडिया एवं सोशल मीडिया 

  • बुध गोचर मेनस्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर लोग भावुक प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे सकते हैं। 
  • इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और मीडिया लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर अपनी नीतियों का निर्माण कर सकती हैं, और उनके माध्यम से लाभ कमाने की कोशिश कर सकती है।
  • मीडिया द्वारा प्रसारित की जाने वाली खबरें तथ्यों के बजाय जनता की भावनाओं और रुझान के अनुसार प्रभावित हो सकती है। 
  • पारिवारिक एवं सांस्कृतिक मामले, सामाजिक समस्याएं और विरोध प्रदर्शन से जुड़ी समस्याएं न्यूज़ में बनी रह सकती हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

सरकार एवं प्रशासन 

  • भूमि या संपत्ति से जुड़े नए नियमों या नीतियों को लागू कर सकती है। 
  • चाइल्ड वेलफेयर कमिटी में कुछ नए और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • माता और बच्चों के पोषण से जुड़े कार्यक्रमों को मज़बूत करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। 
  • किसनों के हित को ध्यान में रखकर सब्सिडी या अन्य योजनाओं की घोषणा की जा सकती हैं। 

शिक्षा

  • बुध और गुरु की युति छात्रों के लिए अत्यंत शुभ मानी जाएगी क्योंकि इस दौरान गुरु का मार्गदर्शन से छात्र प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 

बुध का कर्क राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • बुध ग्रह पन्ना रत्न का प्रतिनिधित्व करता है और वहीं, वस्तुओं में हरी सब्जियां, मटर और मूंग दाल आदि से जुड़े व्यापार को लाभ मिल सकता है।
  • बुध का यह गोचर जल तत्व की राशि में होगा इसलिए यह शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और तेज़ी से बदलाव लेकर आ सकता है। 
  • भावनाओं पर आधारित लिए गए फैसले आपको शेयर बाज़ार में हानि करवा सकते हैं। 
  • यह समय घबराए बिना शेयर बाजार में किए गए अपने निवेशों पर नज़र बनाए रखें, धैर्य रखें और लंबी अवधि की नीतियों पर ध्यान केंद्रित करें। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों के लिए समय रहेगा बेहद शुभ 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। यह समय रचनात्मकता से भरा रहेगा और ऐसे में, आपकी लेखन क्षमता में निखार आ सकता है। लेकिन आपको अपनी भावनाएं और विचार दूसरों के सामने रखने में झिझक या भ्रम महसूस हो सकते हैं। इस दौरान आपके छोटी यात्राएं करने के योग बन सकते हैं और आपके संबंध भाई-बहनों के साथ मज़बूत हो सकते हैं। 

आपको अपनी भावनात्मकता और रचनात्मकता के साथ संतुलन बनाकर चलना होगा। हालांकि, आपको दूसरों से बात करते समय सावधान रहना होगा और कोई भी निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। किसी के साथ अपनी बातों को ओवर शेयर करने से बचें। इस दौरान आपको छोटी यात्राएं करने होगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल  

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर आपके लग्न/प्रथम में होने जा रहा है। इस दौरान आप खुद को व्यक्त करेंगे और आपकी सोच भावनाओं पर आधारित हो सकती है। साथ ही, आप दूसरों की प्रतिक्रियाओं को लेकर अधिक संवेदनशील रह सकते हैं, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। पहले भाव में बुध की स्थिति आपके पेशेवर जीवन के लिए अनुकूल रहेगी। लेकिन, कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस की वजह से दबाव और तनाव भी महसूस हो सकती है। इन जातकों को संतुलित और व्यावहारिक बनाए रखने का प्रयास करें। पूर्वजन्मों के कर्मों से मुक्ति से लिए भोजन का दान करें। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा जो सामाजिक जीवन और नेटवर्क का होता है। बुध का कर्क राशि में गोचर आपको पुराने दोस्तों से मुलाकात या पुनः मेलजोल के अवसर दे सकता है। लेकिन, आपको यह समझना होगा कि कौन से रिश्ते आपके लिए अच्छे हैं और कौन से आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर रहे हैं। इस अवधि में आपके द्वारा किए गए लाभ से आपको अच्छा-ख़ासा लाभ होने के योग बनेंगे, परंतु फिर भी भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचें। निर्णय लेते समय अपने मन की आवाज़ को सुनें। साथ ही, इन जातकों को दोस्ती और करियर से जुड़े क्षेत्रों में होने वाले अचानक बदलावों के लिए तैयार रहना होगा। 

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध देव का गोचर आपके करियर के भाव यानी कि दसवें भाव में होगा। इस समय आपके पेशेवर जीवन से आपके विचारों की झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि यह समय अपने करियर को अपनी पसंद और रुचियों के अनुसार आगे बढ़ाने के लिए, पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने, नई-नई स्किल्स सीखने या किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए अनुकूल रहेगा। बुध का कर्क राशि में गोचर के दौरान आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती हैं। साथ ही, आपको वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा और सहयोग मिल सकता है। हालांकि, सार्वजानिक आलोचना होने पर आपको भावनाओं में बहकर जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया देने से बचना होगा। 

तुला साप्ताहिक राशिफल

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

बुध का कर्क राशि में गोचर: इन राशियों को मिल सकते हैं अशुभ परिणाम 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके आर्थिक मामलों और बचत को नियंत्रित करते हैं। बता दें कि बुध का कर्क राशि में गोचर आपके बारहवें भाव में होगा जिसे आपके आर्थिक जीवन और निवेश के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपके खर्चों में वृद्धि होगी और आपकी बचत भी प्रभावित हो सकती है। साथ ही, निवेश में भी हानि उठाने पड़ सकती है। आप इस समय भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। बेकार की बातों को लेकर सोच-विचारने करने से बचें। बुध गोचर के दौरान आपको नींद की कमी या अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है और यह समस्या बुध वक्री के दौरान बढ़ सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु रा शि वालों की कुंडली में बुध का कर्क राशि में गोचर आपके आठवें भाव में होगा जो आपके लिए कठिन साबित हो सकता है। इस दौरान एक साथ कई चीज़ें हो सकती हैं जो आपको मानसिक रूप से बेचैन हो सकते हैं। साथ ही, आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं, पीठ दर्द या हाथों में दर्द जैसी परेशानियां जन्म ले सकती हैं। 

हालांकि, इस अवधि में आपको अपने ससुराल वालों का साथ हर कदम पर प्राप्त होगा। जो जातक रिसर्च या गूढ़ विज्ञान जैसे ज्योतिष में रुचि रखते हैं, वह इस समय का इस्तेमाल सीखने और ज्ञान बढ़ाने में कर सकते हैं। बुध गोचर 2026 के दौरान आपको अपनी सेहत के साथ-साथ अपने खानपान का ध्यान रखना होगा। 

धनु साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध का कर्क राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनें। साथ ही, भगवान विष्णु की पूजा करें। 
  • आप परिवार की महिला रिश्तेदारों जैसे बहन, मौसी और बुआ आदि का सम्मान करें और उनके साथ रिश्ते मधुर बनाए रखें। 
  • भगवान गणेश को दूर्वा घास चढ़ाएं और उन्हें मोदक का भोग लगाएं। 
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • ट्रांसजेंडर का सम्मान करें और अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें। 

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध का कर्क राशि में गोचर कब होगा?

बुध देव 22 जून 2026 को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 

2. कर्क राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की चौथी राशि कर्क के स्वामी चंद्र देव हैं। 

3. बुध ग्रह एक राशि में कितने दिन रहते हैं?

ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह एक राशि में 23 से 27 दिनों तक रहते हैं। 

मंगल का वृषभ राशि में गोचर: राहत या आफत?

मंगल का वृषभ राशि में गोचर: जानें किन राशियों को देगा शुभ-अशुभ परिणाम?

मंगल का वृषभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “मंगल का वृषभ राशि में गोचर” से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा। मंगल देव को अपना एक राशि चक्र पूरा करने में लगभग दो साल का समय लगता है, इसलिए ऐसा कहा जा सकता है मंगल देव तक़रीबन 2 साल बाद फिर से वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मंगल ग्रह राशियों, देश-दुनिया और शेयर बाजार के लिए क्या कुछ लेकर आएंगे।    

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ग्रीक भाषा में मंगल ग्रह को “एरेस” या “युद्ध के देवता” के नाम से जाना जाता है। इन्हें लाल ग्रह भी कहा जाता है क्योंकि इस ग्रह का रंग लाल है। बता दें कि राशि चक्र में मंगल महाराज पहली और आठवीं राशि, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। नक्षत्रों में मंगल को मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र पर स्वामित्व प्राप्त हैं। यह उग्र स्वभाव के ग्रह हैं जो साहस, पराक्रम, युद्ध, संघर्ष और विनाश के कारक माना जाता है। 

मुंडेन ज्योतिष में मंगल ग्रह

मंगल ग्रह सेना, थल सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस, इंजीनियरों, फायर फाइटर और हथियारों से जुड़े क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें युद्ध, संघर्ष, साहस और शक्ति का ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह आग, विस्फोट, हिंसा, सशस्त्र संघर्ष, सर्जन, डेंटिस्ट, अपराधियों के साथ-साथ तख्तापलट जैसी घटनाओं को भी नियंत्रित करते हैं।    

मुंडेन एस्ट्रोलॉजी में मंगल महाराज का संबंध गुप्त शत्रुओं, घुसपैठ, प्रॉक्सी युद्ध, आतंकवाद, अपहरण और अस्वाभाविक मृत्यु से भी माना जाता है। अगर कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ होती है, तो यह उद्योग, विनिर्माण, इंजीनियरिंग और लोहा एवं इस्पात से जुड़े क्षेत्रों को प्रगति के मार्ग पर लेकर जाते हैं। 

इसके अलावा, राजनीतिक अशांति, विद्रोह, आगजनी, दुर्घटनाएं, यौन अपराध, सड़क रोकना, खनन दुर्घटनाएं, हवाई और रेल दुर्घटनाएं, तूफान, चक्रवात, ज्वालामुखी विस्फोट और लावा जैसी घटनाओं को भी मंगल ग्रह प्रभावित करता है। इसकी प्रक्रृति अचानक और तीव्र परिणाम देने वाली होती है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ राशि 

राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ पृथ्वी तत्व की राशि है जिसके स्वामी देव शुक्र ग्रह हैं। वृषभ राशि धन-समृद्धि, वित्त, विलासिता भौतिक सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्यपूर्ण जीवन का प्रतिनिधित्व करती है। साथ ही, आपकी वाणी, परिवार और भोजन से भी संबंधित है। 

मुंडेन ज्योतिष में वृषभ राशि

वृषभ राशि किसी देश की आर्थिक स्थिति, राज्य का राजस्व, राष्ट्रीय राजस्व, राष्ट्रीय संपत्ति और लोगों की क्रय शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। यह देश की अर्थव्यवस्था, निवेश क्षमता, शेयर और बॉन्ड में निवेश को भी दर्शाता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय कर्ज़, मुद्रा, लाभ-हानि, वित्तीय लेन-देन, बैंक, राष्ट्रीय कोष, देश के संसाधन, आपातकाल में धन जुटाने की क्षमता, व्यापार, आयात-निर्यात और जनता की समृद्धि भी वृषभ राशि के अंतर्गत आती है। यह देश के जीएनएप, टैक्स, सरकारी आय, ब्याज दर, निवेश, एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव, शेयर बाजार, बैंकिंग क्षेत्र, राष्ट्रीय संपत्ति और सहयोगी देशों का भी प्रतिनिधित्व करती है।        

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मंगल का वृषभ राशि में गोचर: समय एवं विशेषताएं 

मंगल का वृषभ राशि में गोचर 21 जून 2026 की रात 12 बजकर 23 मिनट पर होने जा रहा है। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं वृषभ राशि में मंगल ग्रह की विशेषताओं से।

  • लोगो की वाणी और बातचीत में आक्रामकता बढ़ सकती है।
  • परिवार में बहस या मतभेद होने की स्थिति बन सकती है।
  • धन बचत करने में समस्या का अनुभव हो सकता है।
  • आपको धन संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
  • जातकों में जल्दबाज़ी में आकर खर्च करने, नशे की वस्तुओं के सेवन या भौतिक सुखों में लिप्त होने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। 
  • मंगल का यह गोचर आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को पाने के लिए दृढ़ रहने और मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा। 

मंगल का वृषभ राशि में गोचर: वैश्विक स्तर पर प्रभाव 

  • विभिन्न देश रक्षा सेवाओं और सैन्य क्षेत्र पर अधिक धन खर्च कर सकता है। 
  • हथियार और रक्षा से जुड़े उद्योगों को लाभ मिलने की संभावना है। 
  • बैंकिंग क्षेत्र में कुछ समस्याएं देखने को मिल सकते हैं। 
  • वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए देशों के बीच होने वाले कूटनीतिक वार्ताएं अधिक आक्रामक हो सकती हैं। इसे बहुत अच्छी स्थिति नहीं कहा जा सकता है। 
  • राष्ट्र अपनी ऊर्जा का उपयोग, खाद्य भंडार और घरेलू उत्पादन की सुरक्षा को लेकर सतर्क और कठोर रह सकते हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

सरकार और प्रशासन 

  • सरकार रक्षा सेवाओं और सुरक्षा क्षेत्र के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।
  • बैंकिंग क्षेत्र में अचानक से कुछ बदलाव नज़र आ सकते हैं। 
  • सरकार आर्थिक नीतियों में अचानक से कुछ सख्त सुधार लेकर आ सकती हैं और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। 

मंगल का वृषभ राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी

  • धातुओं में मंगल ग्रह का संबंध तांबा और सोना से होता है, इसलिए मंगल का यह गोचर इनसे संबंधित व्यापार में तेज़ी लेकर आ सकता है।
  • मसूर दाल, लाल मिर्च, गुड़ और हथियारों से जुड़े क्षेत्रों को अच्छा-ख़ासा लाभ मिलने के योग बनेंगे। 
  • इसअवधि में शेयर बाजार में तेज़ी से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

मंगल का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों के लिए रहेगा सकारात्मक 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल देव आपके सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके लग्न भाव/प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। मंगल की उपस्थिति आपके पहले भाव में होने से आप ऊर्जावान बनेंगे और साथ ही, आपको ट्रेवल, इमिग्रेशन और मीडिया जैसे क्षेत्रों में व्यापार करने वालों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंगल का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपको विदेश में काम करने के अवसर भी मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में भी सुधार नज़र आ सकता है। 

मंगल देव की दृष्टि आपके चौथे भाव पर पड़ रही होगी और ऐसे में, आपको हर कदम पर अपनी माँ का साथ मिलेगा। इस समय आपको भूमि या संपत्ति की खरीद-बिक्री के माध्यम से लाभ मिल सकता है। हालांकि, मंगल ग्रह आपके बारहवें भाव के स्वामी भी है, इसलिए खर्चों या आर्थिक हानि की संभावना को देखते हुए आपको सावधान रहना होगा।         

बता दें कि मंगल की दृष्टि अपने स्वयं के भाव पर भी होगी जिसे उन लोगों के लिए अच्छ कहा जाएगा, जो विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं। यदि आप पहले से शादीशुदा हैं, तो आपका साथी आपका साथ देगा। लेकिन, आपको आपने गुस्से को काबू में रखना होगा और अचानक से होने वाले मेडिकल के खर्चों के लिए खुद को तैयार रखना होगा। आपको रिश्ते में संतुलन बनकर चलना होगा। 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल  

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल देव योगकारक ग्रह हैं जो आपके केंद्र और त्रिकोण भावों को नियंत्रित करते हैं, अर्थात यह आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में यह आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं जिसका संबंध लाभ, इच्छाओं की पूर्ति और उपलब्धियों से होता है। मंगल का ग्यारहवें भाव में गोचर आपके लिए कुछ सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है। 

बता दें कि मंगल का वृषभ राशि में गोचर आपको करियर में सफलता, आर्थिक लाभ और आय के नए स्रोत प्रदान कर सकता है। बिज़नेस से जुड़ी महत्वपूर्ण मीटिंग्स के लिए यह समय अनुकूल रहेगा और आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर नए अवसरों का लाभ उठाना होगा।  यह अवधि अपनी इच्छाओं को पूरा करने और मेहनत का फल दिलाने वाली साबित होगी। साथ ही, आपको नौकरी में की गई मेहनत के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। 

जिन जातकों का संबंध रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग और रक्षा सेवाओं से हैं, उनको इस समय पदोन्नति या करियर में प्रगति मिलने की संभावना है। मंगल का यह गोचर छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा और ऐसे में, वह पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने में सक्षम होंगे। यदि आप बीमार चल रहे हैं, तो आपकी सेहत में अब सुधार आएगा। इस समय आपके सपने सच होंगे जिनका आप आनंद लेते हुए नज़र आ सकते हैं। 

कर्क साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल देव आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। साथ ही, यह आपके लिए योगकारक ग्रह भी हैं जो अब आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, आपको करियर में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, विशेष रूप से नेतृत्व और अधिकार से जुड़े पदों पर। इस दौरान कार्यक्षेत्र में प्रगति, नई जिम्मेदारियों और नौकरी में सफलता के योग बनेंगे। साथ ही, रियल एस्टेट के कारोबार में भी लाभ मिलने के आसार है।    

जिन जातकों का संबंध हेल्थकेयर, सर्जन, इंजीनियरिंग, रक्षा सेवाओं और प्रशासनिक क्षेत्रों से है, उनको विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। इस दौरान आप अपनी प्रभावशाली वाणी का इस्तेमाल लोगों को आगे बायत रखने, डिबेट करने और लोगों को समझाने के लिए करें, न कि सहकर्मियों के साथ विवाद करने के लिए। 

मंगल महाराज की दृष्टि आपके लग्न भाव पर पड़ रही होगी और ऐसे में, यह आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। इस समय आप शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए उत्सुक नज़र आएंगे। साथ ही, मंगल की सातवीं दृष्टि आपके चौथे भाव पर होने से आपको हर कदम पर अपनी माता का साथ मिलेगा। इस दौरान छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, मंगल का वृषभ राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल और प्रगति देने वाला साबित होगा। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल ग्रह आपके पांचवें भाव और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली के छठे भाव का संबंध शत्रुता, स्वास्थ्य, प्रतियोगिता और मामा से होता है क्योंकि यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहेगी। मंगल गोचर से शत्रु हंता योग निर्मित होगा और ऐसे में, इस समय आपके शत्रु पराजित होंगे। साथ ही, वह आपको नुकसान पहुंचाने में सक्षम नहीं होंगे। 

जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारो कर रहे हैं, उन्हें उसमें सफलता की प्राप्ति होगी। मंगल देव आपके नौवें, बारहवें और ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेंगे जिसके चलते आपके दूर स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। आपके सामने कुछ खर्चे आ सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर मंगल का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा और आप भगवान के प्रति आभार महसूस करेंगे। ऐसे में, आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा। 

धनु साप्ताहिक राशिफल

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का वृषभ राशि में गोचर: इन राशियों को फूंक-फूंककर रखना होगा कदम 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल महाराज आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी है जो अब आपके आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में आठवें भाव का संबंध लंबी आयु. अप्रत्याशित घटनाएं और रहस्यों से होता है। इस राशि के जातकों के लिए मंगल का वृषभ राशि में गोचर का समय कठिन रहेगा। इस अवधि में आपके जीवन में अचानक से कई परिवर्तन आ सकते हैं जो आपको बेचैन कर सकते हैं।

मंगल की दृष्टि आपके ग्यारहवें भाव पर पड़ रही होगी जो धन से जुड़े मामलों में बदलाव लेकर आ सकती है जिसके चलते आप धन लाभ कमाने और अपने द्वारा किए गए निवेश की वजह से परेशान नज़र आ सकते हैं। जब मंगल देव आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेंगे और ऐसे में, आप दूसरों से बात करते समय आत्मविश्वास से भरे नज़र आएंगे, लेकिन आपको अपने शब्दों का ध्यान रखना होगा, विशेष रूप से अधिकारियों या बुजुर्गों से बात करते समय। साथ ही, आपको यात्रा करते समय सतर्क रहना होगा।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपके लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं और इस भाव का संबंध विवाह, रिलेशनशिप और बिज़नेस पार्टनर से होता है। मंगल की यह स्थिति आपको रिश्ते में प्रभावशाली, दृढ़ और कभी-कभी हावी होने वाला बना सकती है। ऐसे में, आप दोनों के बीच अहंकार, बहस या मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आपको वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

मंगल महाराज का दसवें भाव पर प्रभाव होने से करियर और पेशेवर जीवन से जुड़े लोगों पर हावी होना या उनको नियंत्रित करने की प्रवृत्ति आपमें बढ़ सकती है। ऐसे में, आपको कार्यक्षेत्र पर संतुलन बनाकर चलना होगा। मंगल का वृषभ राशि में गोचर के दौरान आपको अहंकार और मतभेद से बचने की सलाह दी जाती है। इनका आपके लग्न भाव और दूसरे भाव पर प्रभाव होने से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, लेकिन आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको अपने खानपान को संतुलित रखना होगा, अन्यथा आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का वृषभा राशि में गोचर आपके चौथे भाव में होने जा रहा है जिसे आपके लिए पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान घर का वातावरण तनाव भरा, अशांत या फिर आक्रामक महसूस हो सकता है। मंगल गोचर की अवधि में आपको अपनी माता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि उन्हें बीपी की समस्या रह सकती है। 

बता दें कि मंगल ग्रह की चौथी दृष्टि आपके सातवें भाव पर पड़ रही होगी जो विवाह और पार्टनरशिप का भाव होता है। इसके परिणामस्वरूप, आप अपने जीवनसाथी या रिश्ते को लेकर अत्यधिक अधिकारपूर्ण या संवेदनशील हो सकते हैं। इस वजह से आप दोनों के बीच मतभेद और विवाद जन्म ले सकते हैं। लेकिन सकारात्मक पक्ष देखें, तो मंगल देव आपको भूमि, भवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में शुभ फल दे सकते हैं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मंगल का वृषभ राशि में गोचर कब होगा?

मंगल देव 21 जून 2026 को वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे।  

2. वृषभ राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ के अधिपति देव मंगल ग्रह हैं। 

3. मंगल ग्रह कौन हैं?

ज्योतिष में मंगल देव को युद्ध, साहस, सेना और पराक्रम का ग्रह कहा जाता है।     

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

सूर्य करेंगे अपनी मित्र राशि मिथुन में प्रवेश, जानिए किन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है जो आत्मा, ऊर्जा,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। नवग्रहों में सूर्य का विशेष स्थान होता है और यह व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सफलता को दर्शाता हैं। सूर्य देव की चाल, दशा और राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों  के साथ-साथ पूरे संसार पर पड़ता है। 

इसी क्रम में, अब सूर्य देव अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसका असर मानव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में, यह खास ब्लॉग “सूर्य का मिथुन राशि में गोचर” से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा जैसे तिथि, समय और इसका राशियों पर प्रभाव आदि। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि सूर्य ग्रह को ज्योतिष में आत्मा का कारक माना जाता है। यह व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और सरकारी कार्यों से जुड़े पहलुओं को प्रभावित करते हैं।

 सूर्य एक महीने में राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए इनका हर गोचर बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में, अब सूर्य का गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, तो वहीं कुछ राशियों को थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। 

सूर्य के इस गोचर के प्रभावों से बचने और लाभ प्राप्त करने के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए, इसकी जानकारी भी हम आपको आगे प्रदान करेंगे। तो चलिए, बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में गोचर की तिथि और समय।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: कब और क्या रहेगा समय?

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है और इनका गोचर हमेशा विशेष महत्व रखता है। वर्ष 2026 में सूर्य का राशि परिवर्तन भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य वृषभ राशि से निकलकर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि सूर्य की मित्र राशि मानी जाती है, इसलिए इस अवधि को ज्योतिषीय दृष्टि से प्रभावशाली और सक्रिय ऊर्जा देने वाला समय माना जा सकता है। सूर्य इस राशि में लगभग एक महीने तक, यानी 16 जुलाई 2026 तक स्थित रहेंगे।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रह आत्मा, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सरकारी कार्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रत्येक महीने सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और इसी कारण इनका हर गोचर जीवन में विशेष बदलाव लेकर आता है। बता दें कि अब सूर्य देव 15 जून 2026 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और सूर्य व बुध के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। ऐसे में, सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आइए अब हम आपको रूबरू करवाते हैं मिथुन राशि में सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को नवग्रहों का राजा माना गया है और यह व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सूर्य आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व का कारक ग्रह होता है। यह दर्शाता है कि व्यक्ति समाज में कितना प्रभावशाली है और उसे कितना मान-सम्मान प्राप्त होगा। सूर्य ग्रह पिता, सरकारी पद, उच्च अधिकारी, प्रशासन, राजनीति और प्रतिष्ठा का भी प्रतिनिधित्व करता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने पर उसे जीवन में सफलता, सम्मान, नेतृत्व और ऊंचा पद प्राप्त होने की संभावना रहती है। 

वहीं, यदि सूर्य कमजोर हो तो आत्मविश्वास की कमी, मान-सम्मान में कमी और सरकारी कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सूर्य हृदय, आंखों, हड्डियों और ऊर्जा स्तर से जुड़ा होता है। मजबूत सूर्य व्यक्ति को ऊर्जा, तेज और सकारात्मकता प्रदान करता है,  जबकि कमजोर सूर्य थकान, आंखों की समस्या या आत्मबल की कमी दे सकता है। इस प्रकार, सूर्य ग्रह को जीवन का आधार और आत्मा का प्रतीक माना जाता है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व, करियर, स्वास्थ्य और सामाजिक छवि को गहराई से प्रभावित करता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि में सूर्य ग्रह का प्रवेश

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन हमेशा महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह सीधे तौर पर ऊर्जा, आत्मविश्वास और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। वर्ष 2026 में सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश भी विशेष महत्व रखने वाला है। मिथुन राशि सूर्य की मित्र राशि मानी जाती है, इसलिए यह गोचर सकारात्मक ऊर्जा, नई सोच और सक्रियता लेकर आएगा। सूर्य इस राशि में लगभग एक महीने तक यानी 16 जुलाई 2026 तक स्थित रहेंगे। 

मिथुन राशि बुद्धि, संचार, सीखने की क्षमता और नई जानकारियों का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में सूर्य का इस राशि में प्रवेश व्यक्ति के सोचने के तरीके, बोलने के अंदाज़ और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा। इस दौरान लोग नई चीज़ें सीखने, नए लोगों से जुड़ने और अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करने में आगे रहेंगे। 

यह गोचर खासतौर पर उन लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है जो शिक्षा, मीडिया, लेखन, मार्केटिंग, संचार या व्यापार से जुड़े हैं। इस समय में आपकी बुद्धिमत्ता और संवाद कौशल आपको सफलता दिलाने में मदद करेंगे। हालांकि, कुछ लोगों को इस दौरान अहंकार या जल्दबाज़ी से बचने की जरूरत होगी, क्योंकि सूर्य का प्रभाव कभी-कभी व्यक्ति को अधिक आत्मकेंद्रित भी बना सकता है। कुल मिलाकर, मिथुन राशि में सूर्य का प्रवेश एक ऐसा समय है जो नई शुरुआत, सीखने और खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर देता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

सूर्य ग्रह का धार्मिक महत्व

ज्योतिष और हिंदू धर्म में सूर्य देव को अत्यंत महत्वपूर्ण और पूजनीय स्थान प्राप्त है। इन्हें प्रत्यक्ष देवता कहा जाता है, क्योकि ये एकमात्र ऐसे देव हैं जिन्हें हम अपनी आंखों से देख सकते हैं। सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और प्रकाश का स्रोत माना जाता है, जिनके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव को आत्मा, पिता, राजकीय शक्ति, मान-सम्मान और सफलता का कारक माना जाता है। 

व्यक्ति के जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा का संबंध सूर्य से ही जोड़ा जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है। रोज़ सुबह सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे व्यक्ति को स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और सफलता प्राप्त होती है। मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और भाग्य मजबूत होता है। 

इसके अलावा, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखना, सूर्य मंत्रों का जाप करना और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना जाता है। सूर्य देव से जुड़े प्रमुख पर्वों में मकर संक्रांति, छठ पूजा और रथ सप्तमी शामिल हैं। इन पर्वों पर सूर्य की उपासना करने से विशेष पुण्य और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

सूर्य ग्रह का 12 भावों में प्रभाव

पहला भाव

पहला भाव सूर्य होने पर व्यक्ति आत्मविश्वासी, नेतृत्व करने वाला और प्रभावशाली होता है। लेकिन कभी-कभी अहंकार भी बढ़ सकता है

दूसरा भाव

धन और वाणी पर प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति को धन कमाने के अच्छे अवसर मिलते हैं, लेकिन बोलचाल में कठोरता आ सकती है।

तीसरा भाव

तीसरा भाव साहस और हिम्मत बढ़ती है। भाई-बहनों के साथ संबंध ठीक रहते हैं और व्यक्ति मेहनती होता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

चौथा भाव

माता, घर और संपत्ति से जुड़ा भाव है। यहां सूर्य होने पर घर-परिवार में थोड़ी अशांति हो सकती है, लेकिन जमीन-जायदाद के योग बनते हैं।

पांचवां भाव

पांचवां भाव बुद्धि और रचनात्मकता बढ़ती है। संतान सुख अच्छा मिल सकता है और पढ़ाई में रुचि रहती है।

छठा भाव

शत्रुओं पर विजय मिलती है। व्यक्ति मेहनती होता है, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए।

सातवां भाव

सातवां भाव वैवाहिक जीवन में अहंकार के कारण टकराव हो सकता है। बिज़नेस पार्टनरशिप में भी संतुलन जरूरी है।

आठवां भाव

यहां सूर्य होने पर जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। अचानक घटनाएं हो सकती हैं, और स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होता है।

नौवां भाव

नौवां भाव भाग्य का साथ मिलता है। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ती है, पिता से लाभ मिल सकता है। 

दसवां भाव

करियर और नौकरी के लिए यह बहुत अच्छा स्थान है। व्यक्ति को सफलता, सम्मान और उच्च पद मिल सकता है।

ग्यारहवां भाव

आय और लाभ के अच्छे योग बनते हैं। इच्छाएं पूरी होती हैं और अच्छे मित्रों का साथ मिलता है। 

बारहवां भाव

बारहवां भाव खर्चे बढ़ सकते हैं और विदेश यात्रा के योग बनते हैं। मानसिक तनाव से बचने की जरूरत होती है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के आसान उपाय

  • हर रोज सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल में लाल फूल या रोली मिलाना और भी शुभ होता है।
  • रोज़ाना या रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
  • “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का रोज़ 11, 21 या 108 बार जप करें। यह सूर्य की कृपा पाने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है।
  • रविवार के दिन व्रत रखने और सूर्य देव की पूजा करने से भी सूर्य मजबूत होता है।
  • रविवार को गेहूं, गुड़, लाल कपड़ा, तांबा या लाल फूल का दान करना शुभ माना जाता है।
  • सूर्य पिता और गुरु का कारक होता है, इसलिए उनका सम्मान और सेवा करने से सूर्य की कृपा मिलती है।
  • रोज़ाना सूर्य नमस्कार करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है।
  • तांबे के बर्तन में पानी पीना और तांबे का कड़ा पहनना भी लाभकारी माना जाता है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट    

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

इस समय आपके अंदर आत्मविश्वास में स्पष्ट वृद्धि देखी जा सकती है। आप अपने विचारों को मजबूती से व्यक्त कर पाएंगे और आपके……(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

इस समय धन से जुड़े मामलों में आपको सावधानी और समझदारी से फैसले लेने होंगे। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन……(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

इस समय आपके अंदर नेतृत्व क्षमता बढ़ सकती है। लोग आपकी बातों को महत्व दे सकते हैं लेकिन व्यवहार में संतुलन रखना बेहद……(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

इस समय अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। कई बार बिना योजना के खर्च करने की स्थिति बन सकती है, इसलिए हर……(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

इस समय आपको आय के नए स्रोत दिखाई दे सकते हैं। पुराने कामों का लाभ मिल सकता है और मेहनत का परिणाम आर्थिक रूप……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

इस समय सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। यदि आपके कोई सरकारी काम लंबे समय से रुके हुए हैं तो उनमें……(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

इस समय आपको जीवन में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं लेकिन मेहनत और समझदारी बनाए रखना जरूरी रहेगा। यदि आपको……(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

इस समय कामों में देरी या बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो इस समय थोड़ा इंतजार……(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

इस समय रोजमर्रा के कामों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। जहां सामान्य तौर पर रुकावट आने की संभावना होती है, वहां आपको……(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

इस समय यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या रही है तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो……(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो……(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि

इस समय कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद……(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. सूर्य का मिथुन राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य देव 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई 2026 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे।

2. सूर्य का मिथुन राशि में गोचर क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?

सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, इसलिए इनका हर राशि परिवर्तन जीवन के कई क्षेत्रों जैसे आत्मविश्वास, करियर, मान-सम्मान और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है।

3. मिथुन राशि में सूर्य का गोचर किन क्षेत्रों पर ज्यादा प्रभाव डालेगा?

यह गोचर खासतौर पर संचार, शिक्षा, मीडिया, व्यापार, लेखन और निर्णय लेने की क्षमता पर अधिक प्रभाव डालता है।

साप्ताहिक राशिफल: 15 से 21 जून, 2026

जून के इस सप्ताह में सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, सोने की तरह चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत!

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 जून 2026: सप्ताह का हर दिन, हर सुबह मनुष्य के लिए आशा की एक नई किरण लेकर आता है। हर सप्ताह से हमारी उम्मीद जुड़ी होती है और इसी क्रम में, अब हम जल्द ही जून 2026 के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के लिए पूरी तैयार हैं। ऐसे में, आपके मन में इस सप्ताह (15 से 21 जून, 2026) को लेकर उत्सुकता होगी कि आने वाला यह हफ़्ता आपको प्रेम, वैवाहिक, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में किस तरह के परिणाम देगा। साथ ही, करियर में मिलेगी तरक्की या अगले साल का करना पड़ेगा इंतज़ार? बिज़नेस में होगा लाभ या उठाना पड़ेगा नुकसान? क्या प्रेम और वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी मिठास? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे “साप्ताहिक राशिफल” के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसे हमारे अनुभवी और विशेषज्ञ ज्योतिषियों ने ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति, दशा और चाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस ब्लॉग में आपको न केवल इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत-त्योहार, ग्रहण और गोचर की जानकारी मिलेगी, बल्कि साथ ही इस अवधि में किन प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन होगा, उससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। आइए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं आने वाले 7 दिनों का संपूर्ण लेखा-जोखा। लेकिन सबसे पहले इस सप्ताह के ज्योतिषीय पंचांग पर एक नज़र डालते हैं।

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

हिंदू पंचांग के अनुसार, जून का माह साल का छठा महीना होता है जो इस बात को दर्शाता है कि आधा साल यानी कि बारह महीनों में से 6 महीने बीत चुके हैं और अब हम वर्ष के दूसरे पड़ाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, अब जल्द ही जून 2026 के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करेंगे। बता दें कि इस हफ़्ते का आगाज़ मृगशिरा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की अमावस्या यानी कि 15 जून 2026 को होगा और इसका समापन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि 21 जून 2026 को हो जाएगा। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह सप्ताह ख़ास रहेगा क्योंकि इस दौरान कई व्रत-त्योहार को मनाया जाएगा जिनके बारे में हम आगे विस्तार से बात करेंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

आज के समय में इंसान की ज़िंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि उसके लिए व्रतों और पर्वों की तिथियां भी याद रख पाना मुश्किल हो गया है। आपको ऐसे किसी भी हालात का सामना न करना पड़े इसलिए यहां हम आपको 15 से 21 जून के बीच आने वाले व्रत-पर्वों की सही तिथियों की संपूर्ण सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि आप हर उत्सव को पूरे जोश और उत्साह के साथ मना सकें। साथ ही, आप प्रत्येक पर्व की तैयारी समय रहते हुए कर सकें। चलिए अब हम नज़र डालते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं उन त्योहारों से जो जून 2026 के इस तीसरे सप्ताह में मनाए जाएंगे। 

तिथिपर्व का नाम
15 जून 2026, सोमवारअमावस्या
15 जून 2026, सोमवारमिथुन संक्रांति 

अधिक मास अमावस्या (15 जून 2026, सोमवार): जैसे कि हम भली-भांति जानते हैं कि एक साल में कुल 12 अमावस्या आती हैं , लेकिन इस बार अधिक मास पड़ने से कुल 13 अमावस्या पड़ने जा रही है। जून 2026 के इस सप्ताह में पड़ने वाली अमावस्या अधिक मास की अमावस्या होगी जो तीन साल में एक बार आती है। अधिक मास की अमावस्या पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और पितृ शांति के लिए श्राद्ध एवं तर्पण करना शुभ माना जाता है। ऐसे में, इस साल अधिक मास की अमावस्या 15 जून 2026 को पड़ने जा रही है और यह धार्मिक दृष्टि से बहुत ख़ास होगी।  

मिथुन संक्रांति (15 जून 2026, सोमवार): सनातन धर्म में संक्रांति तिथियों को बहुत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। ऐसे में, जब सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस परिवर्तन को मिथुन संक्रांति कहा जाता है। इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह सूर्य उपासना, स्नान और दान जैसे पुण्य कार्यों के लिए फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस अवसर पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने से सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट  

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

बता दें कि ग्रहण और गोचर का महत्व केवल ज्योतिष शास्त्र तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इनका प्रभाव मनुष्य जीवन पर भी पड़ता है क्योंकि ग्रहों की चाल, दशा और स्थिति में होने वाले परिवर्तन सीधे तौर पर जीवन को प्रभावित करते हैं। ऐसे में, प्रत्येक व्यक्ति को ग्रहण और गोचर की जानकारी होना बेहद आवश्यक होता है। इस कारण यहां हम आपको जून 2026 के तीसरे सप्ताह यानी कि 15 जून से 21 जून 2026 के बीच पड़ने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। बता दें कि इस सप्ताह में केवल दो ग्रहों के गोचर होने जा रहे हैं। 

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर (15 जून 2026): वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों के जनक कहा जाता है इसलिए इनका प्रत्येक गोचर महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य देव 15 जून 2026 की रात 12 बजकर 34 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 

मंगल का वृषभ राशि में गोचर (21 जून 2026): मंगल देव को युद्ध के देवता और साहस के ग्रह के नाम से जाना जाता है। ऐसे में, अब यह 21 जून 2026 की रात 12 बजकर 23 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसका असर मनुष्य जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर नज़र आ सकता है। 

नोट: जून 2026 के इस तीसरे सप्ताह (15 से 21 जून 2026) के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में व्रत और पर्वों की तिथियों की जानकारी के पश्चात अब हम आपको जून 2026 के तीसरे सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाशों से भी अवगत कराएंगे, ताकि आप बैंक से संबंधित आवश्यक कार्य समय रहते पूरा कर सकें। हालांकि, आपको बता दें कि 15 से 21 जून 2026 के इस सप्ताह में कोई भी बैंक अवकाश नहीं है, इसलिए पूरे सप्ताह बैंक खुले रहेंगे और आप अपने सभी कार्य को बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह (15 से 21 जून, 2026) के शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है क्योंकि यह समय होता है जब ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल होती है और इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं। इसी वजह से विवाह, मुंडन, अन्नप्राशन, कर्णवेध और नामकरण जैसे संस्कार सदैव शुभ मुहूर्त में किए जाते हैं। अगर आप जून 2026 के इस सप्ताह (15 से 21 जून 2026) के बीच उपलब्ध शुभ मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं शुभ मुहूर्तों पर। 

इस सप्ताह (15 जून से 21 जून) के नामकरण मुहूर्त

नामकरण संस्कार सोलह संस्कारों में से एक है जो एक शिशु को उसके जीवनभर की पहचान देता है। अगर आप जून 2026 के इस सप्ताह के नामकरण संस्कार के मुहूर्त देख रहे हैं, तो यहाँ हम आपको शुभ मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं। .

तिथि मुहूर्त
17 जून 2026, बुधवार13:38:20 से 21:41:34
21 जून 2026, रविवार09:32:09 से 29:23:36

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (15 जून से 21 जून 2026) के विद्यारंभ मुहूर्त 

यदि आप अपनी संतान की शिक्षा की शुरुआत के लिए विद्यारंभ के शुभ मुहूर्त की तलाश कर रहे हैं, तो यहाँ हम आपको 15 से 21 जून 2026 के बीच उपलब्ध विद्यारंभ संस्कार के शुभ मुहूर्तों की सूची प्रदान कर रहे हैं।   

तिथि मुहूर्त
15 जून 2026, सोमवारसुबह 05:37 से 08:23, दोपहर 09:57 से शाम 03:31
17 जून 2026, बुधवारसुबह 05:36 से 08:21, दोपहर 09:55 से शाम 03:29
19 जून 2026, शुक्रवारसुबह 05:35 से 08:20, दोपहर 09:54 से शाम 03:28

इस सप्ताह (15 जून से 21 जून) के अन्नप्राशन मुहूर्त

अन्नप्राशन संस्कार को हिंदू धर्म में बहुत शुभ और महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है जिसके अंतर्गत शिशु को पहली बार ठोस आहार का सेवन कराया जाता है। ऐसे में, हम आपको यहाँ 15 से 21 जून 2026 के बीच उपलब्ध शुभ संस्कार की सूची देने जा रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
21 जून रविवार09:31 AM  से 11:21 AM

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

15 जून 2026: मनिका बत्रा, सैम बिलिंग्स, सत्य पाल जैन, 

16 जून 2026: च्लोए सोफिया ट्रम्प, दीपा सन्निधि, एरियाना ग्रांडे

17 जून 2026: केंड्रिक लैमर, मयंक यादव, सिंधु मेनन

18 जून 2026: ईशान किशन, मेघना सिंह, अरविंद स्वामी 

19 जून 2026: ओक्राम इबोबी सिंह, बोरिस जॉनसन, जिमी वाकर

20 जून 2026: राजीव त्यागी, फ़्रैंक लैंपार्ड, सकिना खातून 

21 जून 2026: रिले मेरेडिथ, विवेक शौक़, रीमा लागू

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 15 जून से 21 जून, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

बृहस्पति के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपके अंदर, ….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह प्रेम में पड़े जातक अपने प्रेमी संग, खुलकर संवाद कायम करने में ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 तरोताज़ा होने के लिए, अच्छी तरह से आराम करें। क्योंकि इस सप्ताह आपके पास….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप और आपका प्रिय, हर कार्य में एक दूसरे की ख़ामियों को….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह की शुरुआत से अंत तक, कई ग्रहों का स्थान परिवर्तन होगा और यह वह….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपका प्रेमी आपको मनाने की कोशिश करता दिखाई देगा और ….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस हफ़्ते बृहस्पति के पहले भाव में होने की वजह से, इस सप्ताह आपके…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से एकतरफ़ा प्रेम करते हैं और काफी समय से उन्हें अपने ….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

राहु के सातवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको दूसरों की आलोचना….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

आपके ज़हन में काम का दबाव होने के बावजूद, इस सप्ताह आपका प्रिय ……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

बारहवें भाव में केतु के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह की शुरुआत आपके….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के जीवन में इस सप्ताह, कोई खूबसूरत मोड़….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

राहु के पांचवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह ज़्यादा शराब पीकर…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

आपको इस बात को इस हफ्ते भली-भांति समझना होगा कि, गुस्से में आकर ….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

पूर्व के समय से ही, आपके द्वारा ख़ुद को परिष्कृत करने और स्वास्थ्य रखने…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके घर-परिवार में कुछ परेशानियाँ उत्पन्न होने के योग बन रहे…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अनुभव होगा कि, आस-पास के लोग आपसे अधिक …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपका प्रियतम आपसे कई बेजा मांगे कर सकता है, जिसके …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति के सातवें भाव में स्थित होने के कारण, ख़ुशी से भरा ये….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

जिस प्रेम संबंधों को लेकर आप अभी तक बिलकुल बेपवरवाह थे, उसकी ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

अगर आप ठंडे इलाकों में रहते हैं तो, इस सप्ताह आपको अपने भोजन में गर्म …. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह प्रेम संबंधों में आपको भरपूर सफलता मिलेगी। जिसके कारण ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

शनि के प्रथम भाव में स्थित होने के कारण,  अधिक मसालेदार और बाहर…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

आप कई बार खुद को बेहतर समझते हुए, हर किसी से अपने….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. जून 2026 के तीसरे सप्ताह में कितने बैंक अवकाश हैं?

बैंक अवकाश 2026 के अनुसार, 15 से 21 जून 2026 के दौरान कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ेगा।

2. सूर्य का मिथुन राशि में गोचर कब होगा?

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 15 जून 2026 को होने जा रहा है। 

3. मीन राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की अंतिम राशि मीन के स्वामी गुरु ग्रह हैं। 

टैरो साप्ताहिक राशिफल: 14 से 20 जून, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 जून, 2026): कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 14 से 20 जून, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन:  नाइट ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: स्ट्रेंथ

करियर: थ्री ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि के जातकों को प्रेम जीवन में नाइट ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और इसे प्रेम का संदेशवाहक माना जाता है। इस सप्ताह आपके रिश्तों में प्रेम और गहराई दोनों बढ़ने की संभावना है। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, वह अपना रिश्ता अगले पड़ाव पर ले जा सकते हैं। ऐसे में, रिश्ते को विवाह में बदलने का सोच सकते हैं। वहीं, सिंगल लोगों के जीवन में किसी ख़ास की एंट्री हो सकती है इसलिए नए रिश्ते का आनंद लें। 

स्ट्रेंथ कार्ड का आना आर्थिक जीवन में आत्मविश्वास और मज़बूती का प्रतीक माना जाता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बावजूद आपको जोखिम सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, फिजूलखर्ची से बचें और भविष्य के लिए बचत करना जारी रखें। इस समय बड़ी खरीदारी करने का फैसला सोच-विचारकर लें। 

थ्री ऑफ कप्स का आना करियर में सफलता, खुशियों और जश्न का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में, यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन, कोई नई जिम्मेदारी या आपकी मेहनत को सराहना मिल सकती है। ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा और आप खुश दिखाई देंगे। साथ ही, आपकी मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। 

स्वास्थ्य में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स का आना आपको सेहत से जुड़े फैसले समझदारी से लेने के लिए कह रहा है। आपको अपने शरीर की जरूरतों को समझना होगा और सही-गलत आदतों पर ध्यान देना होगा। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से गुज़र रहे हैं, तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

अफर्मेशन: मैं अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरता/भरती हूँ। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो पेज ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जिसे आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जाएगा। यह कार्ड रिश्ते में अपरिपक्वता दर्शा रहा है जिसके चलते आप दोनों के बीच विवाद जन्म ले सकते हैं। ऐसे मे, आपको पार्टनर को थोड़ा स्पेस देना होगा और हर बात पर प्रतिक्रिया देने के बजाय समझदारी से काम लें। इस प्रकार, आपको धैर्य और समझदारी रिश्ते को बेहतर बनाए रखने में सहायता करेगी।

सेवेन ऑफ कप्स आर्थिक जीवन में आपको सावधानी में रहना होगा क्योंकि यह समय आर्थिक मामलों के लिए नाज़ुक रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के लालच या जल्दबाजी में लिया गया फैसला आगे चलकर आपको नुकसान दे सकता है। कोई भी धन से जुड़े बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। कंफ्यूजन होने की स्थिति में खुद को थोड़ा समय दें और शांत मन से फैसला लें।

करियर के लिए टू ऑफ कप्स को एक शुभ कार्ड माना जाएगा। यह समय विशेष रूप से बिज़नेस पार्टनरशिप, निवेश या फ्रीलांस काम करने वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपके सहकर्मी आपकी मेहनत और प्रयासों का सम्मान करेंगे। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। 

एट ऑफ वैंड्स का आना बताता है कि स्वास्थ्य के संबंध में होने वाले अचानक बदलाव आपको भ्रमित कर सकते हैं। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो आपको सही जवाब या समाधान मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। धैर्य बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ अपनी सेहत का ध्यान रखें।

अफर्मेशन: मैं सुरक्षित हूँ और प्रेम और सहयोग देने वाले लोगों से घिरा/घिरी हूँ। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स 

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: द हैरोफेंट

स्वास्थ्य: एट ऑफ पेंटाकल्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स आया है और इसे आपके लिए शानदार कहा जाएगा। यह लोग अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जा सकते हैं और आप एक-दूसरे के लिए गंभीर हो सकते हैं। साथ ही, आप विवाह बंधन में बंधने या फिर कोई नई जिम्मेदारी उठा सकते हैं। जो जातक सिंगल हैं और सच्चे प्यार की तलाश में हैं, तो आप पार्टियों या समारोह में भाग लें क्योंकि वहां आपकी मुलाकात किसी स्पेशल से हो सकती है।   

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना दया और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आप दान-पुण्य या दूसरों की सहायता करने में पैसा खर्च कर सकते हैं, जो आपके लिए फलदायी साबित होगा। अब आपको आर्थिक जीवन में अपनी मेहनत का फल मिलने लगेगा। हालांक, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको ऐसे लोगों पर विश्वास करने से बचना होगा जो आपके प्रति ईमानदार नहीं हैं, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। 

करियर में द हैरोफेंट का आना दर्शाता है कि कार्यक्षेत्र पर कोई अनुभव व्यक्ति या मेंटर आपको आगे बढ़ने में मार्गदर्शन प्रदान आकर सकता है जो आपके लिए फलदायी साबित होगा।। नौकरी में आपके लिए नियमों और अनुशासन का पालन करना शुभ रहेगा। हालांकि, इस समय आपको काम करने के तरीकों में बड़े बदलाव लाने या नियम तोड़ने से बचना होगा।

एट ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत आपके हाथों में होगी। अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमों और अनुशासन का पालन करेंगे, तो स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। इन जातकों के लिए अच्छी आदतें अपनाना और निरंतर प्रयास करते रहने आपके लिए फलदायी साबित होगा। 

अफर्मेशन: मैं चिंता के बजाय शांति को चुनता/चुनती हूं।

कर्क राशि

प्रेम जीवन:  द एम्पेरर 

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन में द एम्पेरर प्राप्त हुआ है जो रिश्ते में अधिकार और नियंत्रित करने की भावना को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आप अपने रिश्ते में पार्टनर पर जरूरत से ज्यादा हावी होने की कोशिश कर सकते हैं जिससे आपको आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के सिंगल जातक अपने से बड़े उम्र के व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते है। जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो आपको सिर्फ दिमाग की ही नहीं, दिल की सुनना भी आवश्यक होता है। यह समय आपको सही इंसान की पहचान करने में सहायता करेगा। 

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना संतुलन बनाकर चलने और सोच-समझकर धन से जुड़ेम फैसले लेने के लिए कह रहा है। इस समय पैसों को लेकर आप कंफ्यूज नज़र आ सकते हैं और साथ ही, अपनी आर्थिक स्थिति को नज़रअंदाज़ करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस सप्ताह आपको खर्चों को कम करने और बचत को बढ़ाने की जरूरत होगी, तब यह समय बदलाव करने के लिए अनुकूल रहेगा। 

करियर को देखें, तो आपको टू ऑफ वैंड्स मिला है जो आपको मिलने वाले नए अवसरों और प्रगति को दर्शा रहा है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और माहौल पहले से बेहतर महसूस होगा। अगर आप नौकरी में बदलाव करने का मन बना रहे हैं, तो आपको सुनहरे अवसर मिलने के योग बनेंगे। इस समय संतुलित और शांत व्यवहार रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। 

स्वास्थ्य के संबंध में फोर ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि यदि आप पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं, तो अब आपकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। लेकिन, फिर भी आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। इस सप्ताह आपको पर्याप्त नींद लेना, संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम करना आपके लिए फलदायी साबित होगा। साथ ही, ऐसी आदतों से आपको दूरी बनाए रखें जो आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। 

अफर्मेशन: मैं शांतिपूर्ण जीवन जी रहा/रही हूँ। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स 

सिंह राशि वालों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स आया है और यह कार्ड बता रहा है कि इन जातकों की लव लाइफ चिंता और मानसिक तनाव से पूर्ण रह सकती है। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते को लेकर सावधान रहना होगा। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो आप मन की इस आवाज़ को नजरअंदाज न करें, बल्कि जीवनसाथी से खुलकर बात करें और समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इस राशि के सिंगल जातकों को जल्दबाजी में नए रिश्ते में आने से बचना होगा। 

आर्थिक जीवन में आपको सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि आप जिन आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे, अब धीरे-धीरे उनका अंत हो जाएगा। साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और चीज़ें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। लेकिन फिर भी आपको बचत करनी होगी ताकि आप भविष्य में आने वाली समस्याओं का सामना कर सकें। आपके लिए अपनी सोच को संतुलित रखना और योजना बनाकर आगे चलना फलदायी रहेगा। 

करियर के लिए थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स को सकारात्मक कार्ड नहीं कहा जाएगा। कार्यक्षेत्र पर मेहनत के बावजूद सराहना न मिलने के कारण आप निराश रह सकते हैं। ऐसे में, आप संतुलन बनाकर चलें और तनाव से बचें। याद रखें कि नौकरी ही आपकी पूरी जिंदगी नहीं है। जरूरत महसूस होने पर दूसरों से मदद लेने में संकोच न करें। 

स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है और यह बता रहा है कि आपको सेहत के प्रति अनुशासन और नियमित दिनचर्या का पालन करना होगा। बता दें कई आपकी आदतों और दिनचर्या का सीधा असर आपकी सेहत पर नज़र आ सकता है। ऐसे में, आपको संतुलित भोजन करने, पर्याप्त नींद लेने और नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। छोटे-छोटे प्रयास भी आपकी सेहत को अच्छा बनाए रखने में सहायता करेंगे। 

अफर्मेशन: मैं प्रेम, सम्मान और स्नेग प्राप्त करने के योग्य हूँ। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ वैंड्स

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि रिश्ते में आप अपने दिल के बजाय दिमाग की सुनें। इस दौरान आपके पार्टनर का व्यवहार आप पर हावी होने वाला या या सख्त रह सकता है। यदि आपको लगे कि आपकी भावनाओं या सीमाओं का सम्मान नहीं हो रहा है, तो पार्टनर के सामने अपनी बात खुलकर रखें। आप दोनों  के लिए रिश्ते में आत्मसम्मान बनाए रखना और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा। 

नाइन ऑफ पेंटाकल्स का आना आर्थिक जीवन के लिए सकारात्मक कहा जाएगा। इस दौरान आप धन-सैम,रिद्धि का आनंद लेंगे, लेकिन आप यह सभी जानेंगे कि जीवन में धन ही सब कुछ नहीं होता है। इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट नज़र आ सकते हैं। यह जातक अपनी मेहनत के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। इस समय जो कुछ आपके पास है, उसके लिए आप आभार महसूस करेंगे। 

करियर के संबंध में द वर्ल्ड का आना कहता है कि यह सप्ताह आपके लिए कुछ बड़ी उपलब्धियां लेकर आएगा। लंबे समय से की गई मेहनत का फल अब मिलने लगेगा और आपको अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव का मन बना रहे हैं, तो यह समय नई शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको मेहनत करने से वह अवश्य मिलेगा जो आप पाना चाहते हों।

फाइव ऑफ वैंड्स को स्वास्थ्य के लिए शुभ नहीं माना जाएगा। यह कार्ड दर्शा रहा है कि आपको स्वास्थ्य समस्याओं और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए एक ब्रेक लेकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अगर आप पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको सही इलाज मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में, धैर्य बनाए रखना होगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने शरीर और मन को अच्छे विचारों और संतुलित भोजन से स्वस्थ रखने का चुनाव करता/करती हूं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन:  द लवर्स

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: द टॉवर

स्वास्थ्य: द फूल

बात करें तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो द लवर्स का आना आपकी लव लाइफ के लिए शुभ माना जाएगा। इस सप्ताह आपके रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा। सिंगल जातकों की मुलाकात अपने मनपसंद व्यक्ति से हो सकती है। लेकिन, फिर भी आपको आत्-प्रेम और देखभाल करना सीखना होगा। 

आर्थिक जीवन में द सन का मिलना धन से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता और समृद्धि प्रतीक होता है। यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन फिर भी आपको भविष्य को ध्यान में रखते हुए चलना होगा।  अगर आप आर्थिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपका वह मिल सकती है, इसलिए इस समय जीवन का आनंद लें। 

करियर में आपको द टॉवर का आना तनाव और चिंता को दर्शा रहा है। इस समय आप पर काम का बोझ काफ़ी हो सकता है जिसके चलते मौजूदा नौकरी से ख़ुश न हो। ऐसे में, आपको स्पष्ट करना होगा कि क्या आप वर्तमान नौकरी से संतुष्ट हैं? अगर हाँ, तो हालात को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करें, और यदि नहीं, तो यह समय बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए शै होगा। 

स्वास्थ्य में आपको द फूल मिला है जो आपको सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। इस सप्ताह लापरवाही या जल्दबाजी के कारण आप चोट या छोटी-मोटी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे, तो अब धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपकी सकारात्मक सोच आपकी सेहत को अच्छा बनाए रखेगी। 

अफर्मेशन: मैं जीवन में सफलता और सकारात्मकता को अपनी तरफ आकर्षित करता/करती हूं। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स 

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो रिश्ते में आगे बढ़ने और परिवर्तन को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आपको अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से बाहर आने की जरूरत होगी। जो जातक सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी ख़ास व्यक्ति से नए और अलग माहौल में हो सकती है। वहीं, जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, वह पार्टनर के साथकहीं घूमने-फिरने या कुछ नया अनुभव लेने का अनुमान कर सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी। 

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ कप्स का आना धन-समृद्धि और आनंद का प्रतीक माना जाता है। इस सप्ताह पैसों को लेकर चिंता नहीं रहेगी और आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। यह समय आपके लिए सुख-समृद्धि से पूर्ण रहेगा। साथ ही, जरूरतमंदों की मदद करना या दान करना आपके लिए शुभ साबित होगा क्योंकि इस समय जितना आप बांटेंगे, उतनी ही सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में लौटेगी। 

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ वैंड्स का आना सकारात्मक कहा जाएगा। यह कार्ड करियर में नई योजनाएं बनाने और भविष्य की दिशा तय करने की तरफ संकेत करता है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और माहौल पहले से बेहतर महसूस होगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच और सही योजना बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है, तो आपकी सकारात्मक सोच और सही देखभाल के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता या दान करना आपके जीवन में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है। साथ ही, गलत आदतों को छोड़कर स्वस्थ दिनचर्या अपनाना आपके लिए सेहत के लाभकारी रहेगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन के प्रेमपूर्ण रिश्तों के लिए दिल से आभारी हूँ। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि 

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स 

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स

करियर: सिक्स ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में नाइट ऑफ कप्स रिश्ते में भावनात्मक संवेदनशीलता को दर्शाता है। इस सप्ताह आपके रिश्ते पहले से ज्यादा गंभीर और मजबूत होंगे। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का काम कर सकता है। यहाँ तक कि आप विवाह के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में कोई ख़ास व्यक्ति आ सकता है और नई भावनाओं का आनंद लें। 

आर्थिक जीवन में क्वीन ऑफ कप्स में धन प्रबंधन को समझदारी से करने की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सही कदम उठा सकते हैं। बजट बनाना, मेहनत करना और सोच-समझकर निवेश करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस समय जरूरत पड़ने पर आपको दूसरों का सहयोग भी मिल सकता है। 

करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ कप्स का आना पुराने अनुभवों से सीखने और रचनात्मकता में वृद्धि को दर्शाता है। इस सप्ताह में बीते समय में पुराने फैसलों और काम करने के तरीकों पर विचार करना आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच आपको सफलता दिलाने का काम कर सकता है। किसी नए काम या रचनात्मक कार्यो में भाग में हिस्सा लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

स्वास्थ्य की बात करें, तो जस्टिस कार्ड का मिलना संतुलन और अनुशासन में रहने की सलाह देता है। इस सप्ताह आपको जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचना होगा क्योंकि इससे तनाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वर्तमान पर ध्यान दें और अपनी दिनचर्या को संतुलित बनाकर चलें। मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी साबित होगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने घर में प्रेम और दया का वातावरण बनाता/बनाती हूं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स का आना संकेत कर रहा है कि इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन काफी हद तक आपके अपने फैसलों पर निर्भर करेगा। रिश्ते में थोड़ा भ्रमित या कंफ्जूजन महसूस कर सकते हैं इसलिए आपको यह समझना होगा कि आप अपने रिश्ते से क्या चाहते हैं। ऐसे में, आपके लिए पार्टनर के साथ खुलकर बात करना बहुत आवश्यक होगा जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। वहीं, इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनके लिए यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। 

आर्थिक जीवन में द हाई प्रीस्टेस का आना आपको धन से जुड़े मामलों में अपने मन की आवाज़ को सुनने के लिए प्रेरित करता है। यदि आपको लगता है कि कोई व्यक्ति पैसों को लेकर पूरी तरह से ईमानदार नहीं हैं, तो आपको सावधान रहना होगा। इस सप्ताह धन संबंधित फैसले सोच-समझकर लेने और दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। विचार-विमर्श करने के बाद लिया गया फैसला आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

 करियर में आपको द वर्ल्ड प्राप्त हुआ है जिसे सकारात्मक माना जाएगा। यह बता रहा है कि आप करियर में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अब आपको सराहना मिलनी शुरू हो जाएगी। इस सप्ताह आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं जिन्हें सही समय पर पहचानना और अपनाना आपके लिए जरूरी होगा। आपकी सकारात्मक सोच और लगातार मेहनत आपको जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करेगी। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और इसे एक शुभ संकेत नहीं माना जा सकता है। इस सप्ताह आपको नींद से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं जिसकी वजह ज्यादा सोच-विचार करना या तनाव हो सकता है। आपको अपनी मानसिक स्थिति का ध्यान रखना होगा। अगर आप तनाव कम करने के लिए गलत आदतों का सहारा ले रहे हैं, तो उन्हें तुरंत त्यागने की सलाह आपको दी जाती है। स्वास्थ्य समस्या से दूर भागने के बजाय उनका सामना करें क्योंकि ऐसा करना आपके लिए मुश्किल होगा। 

अफर्मेशन: मैं सकारात्मक विचारों का चुनाव करता/करती हूं जो मेरे स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

कुंभ राशि वालों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो आपके जीवन में एक नई शुरुआत को दर्शा रहा है। इस सप्ताह में आप रिश्ते को लेकर कभी-कभी कंफ्यूज नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप खुद को टटोले कि आप रिलेशनशिप में चाहते क्या हैं? और उसके बाद पार्टनर के साथ खुलकर बात करें जिससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। इस समय आपको अपने रिश्ते को प्रेम और समझदारी से संभालना होगा। 

आर्थिक जीवन में आपको क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बता रहा है कि इन जातकों को धन संबंधित क्षेत्रों में अनुशासन और सही योजना बनाकर चलना होगा। इस सप्ताह दूसरों के अनुभव और सलाह मानकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपनी तरफ से अच्छा कर रहे होंगे, लेकिन सही मार्गदर्शन मिलने से आपकी आक्रतिक स्थिति भविष्य के लिए मज़बूत हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में समझदारी और संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।

करियर में टू ऑफ पेंटाकल्स का मिलना आपको निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाने के लिए कह रहा है क्योंकि आपके जीवन के विभिजणन क्षेत्र नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इस सप्ताह अपने कंधों पर कई जिम्मेदारियां होने की वजह से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अपने कामों को प्राथमिकता दें और केवल जरूरी चीजों पर ध्यान केंद्रित करें। कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई जोखिम आपको फायदा दिलाने का काम कर सकता है। 

स्वास्थ्य में फोर ऑफ कप्स का आना कहता है कि यह जातक तनाव में या फिर मानसिक रूप से थके हुए हो सकते हैं। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें, तभी आपकी सेहत में सुधार आएगा। इस समय आप प्रयाप्त नींद लें और संतुलित भोजन के साथ-साथ व्यायाम भी करें। 

अफर्मेशन: मेरे पास अपने सपनों के करियर बनाने की शक्ति है। 

मीन राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: द हैरोफेंट  

करियर: द टॉवर

स्वास्थ्य: टेन ऑफ पेंटाकल्स

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स मिलना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका रिश्ते प्रेम और सौहार्द से पूर्ण रहेगा। वहीं, इस राशि के सिंगल जातकको की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है को वास्तव में आपके साथ रहना चाहता होगा। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वह अपने जीवनसाथी की झोली खुशियों से भर देंगे। ऐसे में, प्रेम और खुशियों से आप दोनों का रिश्ता बढ़ेगा। 

आर्थिक जीवन में द हैरोफेंट का आना इस सप्ताह आपको धन से जुड़ें बड़े फैसले न लेने की सलाह दे रहा है। धन जोड़ने के लिए पारंपरिक और सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल आपके लिए फलदायी रहेगा। लेकिन, आपको जल्दबाज़ी या कुछ नया करने से बचना होगा, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपके लिए समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ना सही रहेगा। 

करियर में द टॉवर का आना नकारात्मक कहा जाएगा जो कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या फिर तनाव की तरफ इशारा कर रहा है। आप नौकरी से असंतुष्ट हो सकते हैं और ऐसे में, आप जॉब बदलने को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। अगर आप नौकरी से ख़ुश हैं, तो काम जारी रखें और यदि नहीं, तो नौकरी बदलने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। 

स्वास्थ्य के लिए टेन ऑफ पेंटाकल्स को सकारात्मक कार्ड माना जाएगा। अगर आप खेलकूद या फिर किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहाँ शरीरिक फिटनेस जरूरी होगी, तो आपको मेहनत के बल पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसके विपरीत, जो जातक किसी रोग से पीड़ित हैं, उन्हें इस सप्ताह अनुशासन और सावधानी बरतने के कारण स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। 

अफर्मेशन: मैं अपने करियर में सफलता पाने की हक़दान हूँ। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो में कौन सा कार्ड संपन्नता और समृद्धि को दर्षाता है?

टैरो कॉड्स में द मैजिशियन धन-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। 

2. टैरो डेक में कौन सा कार्ड अपरिपक्वता से जुड़ा है?

द फ़ूल कार्ड अपरिपक्वता को दर्षाता है।

3. टैरो रीडर्स में कौन सी स्किल्स होना आवश्यक होता है?  

टैरो रीडर्स में अंतर्ज्ञान और संचार क्षमता मज़बूत होना विशेष भूमिका निभाता है। 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 जून, 2026): कैसा रहेगा ये सप्‍ताह?

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (14 से 20 जून, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 वाले लोग अपने दम पर मुश्किल और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्‍प और साहस दिखा सकते हैं। जो लोग प्रशासन और मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करते हैं, वे अस सप्‍ताह उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी अच्‍छी प्रतिष्‍ठा बना सकते हैं।ये अपने काम में अपना पेशेवर कौशल दिखा सकता है और नए मानक स्‍थापित कर सकते हैं। ये लोग अपने करियर और कार्यक्षेत्र को लेकर एक अलग और विशेष मार्ग चुनते हैं। ये जातक अपनी काबिलियत का पूरा उपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे और ऊंचाईयां हासिल करेंगे।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्‍छा तालमेल और बातचीत देखने को मिलेगी जिससे आप खुश रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और यह समय आपके लिए यादगार रहने वाला है। आप ज्‍यादा जिम्‍मेदारियां ले सकते हैं और समस्‍याओं को सुलझाने में अपने पार्टनर की मदद कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ स्‍नेहपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए मिसाल पेश कर सकते हैं।

शिक्षा: इस समय छात्र बेहतर तरीके से पढ़ाई करने के लिए कुछ सकारात्‍मक कदम उठा सकते हैं। इस सप्‍ताह प्रतियोगी परीक्षा में हिस्‍स्‍सा लेना अच्‍छा रहेगा और आप उच्‍च अंक प्राप्‍त कर सकते हैं। आप शीर्ष पर पहुंचेंगे और अपने साथी छात्रों एवं दोस्‍तों से आगे निकल जाएंगे।

पेशेवर जीवन: आप अपने काम में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करेंगे और अगर आप पब्लिक सेक्‍टर में काम करते हैं, तो यह सप्‍ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। व्‍यापारियों को आउटसोर्स डील से अच्‍छा मुनाफा होने के संकेत हैं। आप नई पार्टनरशिप में भी काम शुरू कर सकते हैं जो कि आपके लिए फलदायी साबित होगी। व्‍यापार में आपको अच्‍छा मुनाफा होगा जो कि आपकी उम्‍मीद से कई ज्‍यादा हो सकता है।

सेहत: इस सप्‍ताह आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहने वाला है और आप जोश एवं उत्‍साह से भरपूर रहेंगे। नियमित व्‍यायाम करने से आप अधिक फिट महसूस करेंगे और स्‍वस्‍थ जीवन का आनंद लेंगे। आप अपने कार्यों में अधिक गतिशील नज़र आएंगे और इससे आप अपनी शारीरिक फिटनेस को बेहतर कर पाएंगे।

उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ भास्‍कराय नम:’ मंत्र का जाप करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 वाले जातकों को निर्णय लेने में कंफ्यूज़न हो सकती है और इस सप्‍ताह यह उनके विकास में रुकावट बन सकता है।। अच्‍छे परिणाम पाने के लिए आपको आगे की योजना बनाने की जरूरत है। आपको इस समय लंबी दूरी की यात्रा नहीं करनी चाहिए क्‍योंकि इससे आपके उद्देश्‍य की पूर्ति नहीं हो पाएगी।

प्रेम जीवन: इस समय आपकी और आपके पार्टनर की बहस होने का डर है। इस सप्‍ताह को रोमांटिक बनाने के लिए आपको अपनी ओर से एडजस्‍ट करने की जरूरत है। आप अपने जीवनसाथी के साथ तीर्थस्‍थल की यात्रा पर जा सकते हैं और इस तरह की यात्रा से आपको राहत महसूस होगी। कुल मिलाकर, यह सप्‍ताह प्‍यार और रोमांस के लिए ज्‍यादा अनुकूल नहीं है।

शिक्षा: छात्रों की एकाग्रता में कमी आने का डर है इसलिए उन्‍हें पढ़ाई पर अधिक ध्‍यान देने की जरूरत है। आप पूरी लगन और पेशेवर तरीके से पढ़ाई करें। आपके लिए पढ़ाई में तर्क का प्रयोग करना और अपने साथी छात्रों के बीच अपनी जगह बनाना आवश्‍यक है।

पेशेवर जीवन: आपसे काम में गलतियां हो सकती हैं और यह कार्यक्षेत्र में आपकी प्रगति में रुकावट बन सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपने काम में बहुत अलग दिखना होगा और अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कार्यक्षेत्र में सफल होना होगा। इस सप्‍ताह व्‍यापारियों को नुकसान होने का डर है जो कि प्रतिद्वंदियों से मिल रहे दबाव के कारण हो सकता है।

सेहत: आप इस समय अपनी शारीरिक फिटनेस पर ज्‍यादा ध्‍यान देने वाले हैं। आपको खांसी, नींद की कमी और घुटन महसूस होने जैसी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं होने का डर है।

उपाय: आप नियमित रूप से 20 बार ‘ॐ चंद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 वाले जातक अपने हित के लिए महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में अधिक साहस दिखा सकते हैं। आप आत्‍मविश्‍वास से भरपूर और आत्‍म-संतुष्‍ट महसूस करेंगे। आपकी अध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ सकती है। इस सप्‍ताह खुद को प्रोत्‍साहित कर आप अपने लिए प्रतिष्‍ठा कमा सकते हैं।

प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के प्रति अपनी रोमांटिक भावनाओं को दिखा सकते हैं और आप दोनों एक-दूसरे के साथ अपने विचारों को कुछ इस तरह से साझा करेंगे कि इससे आप दोनों के बीच आपसी समझ विकसित होगी। आप अपने परिवार में होने वाले किसी कार्यक्रम को लेकर अपने पार्टनर से विचार-विमर्श करने में व्‍यस्‍त हो सकते हैं। इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ जिन विचारों को साझा करेंगे, वे अपने उद्देश्‍य की पूर्ति करेंगे और आपके रिश्‍ते में ज्‍यादा प्रेम होगा।

शिक्षा: यह सप्‍ताह छात्रों के लिए शानदार रहने वाला है क्‍योंकि वे पेशेवर तरीके से पढ़ाई करने के साथ-साथ पढ़ाई में क्‍वालिटी भी प्रदान करेंगे। मैनेजमेंट, कॉमर्स जैसे क्षेत्र इनके लिए अनुकूल साबित होंगे। ये आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर कर सकते हैं और इस तरह आप अपने फैसलों को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे।

पेशेवर जीवन: इस समय नौकरी करने वाले लोगों को काम के नए अवसर मिल सकते हैं जिन्‍हें पाकर वे प्रसन्‍न महसूस करेंगे। नए अवसरों में आप कुशलता के साथ अपने स्किल्‍स दिखाएंगे। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप कोई दूसरा व्‍यवसाय कर सकते हैं जिससे आपको उच्‍च मुनाफा होने की उम्‍मीद है। आप अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकल सकते हैं और उन्‍हें चुनौती दे सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आपकी शारीरिक फिटनेस अच्‍छी रहने वाली है और इससे आपके अंदर ऊर्जा एवं उत्‍साह बढ़ेगा। इस उत्‍साह के साथ आपकी सेहत भी सकारात्‍मक रहेगी। इस समय आपके आसपास अच्‍छा माहौल रहेगा जो आपकी सेहत को बेहतर बनाता रहेगा।

उपाय: आप रोज़ 21 बार ‘ॐ नम: शिवाय’ का जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोग अपने लक्ष्‍यों को लेकर जुनून से भरे हो सकते हैं और इसी के साथ जी सकते हैं। इन्‍हें दूर वाली जगहों पर घूमना पसंद हो सकता है और इन्‍हें विदेश यात्रा में रुचि हो सकती है।

प्रेम जीवन: अपने लाइफ पार्टनर के साथ खुश रहने के लिए यह अच्‍छा समय हो सकता है। ऐसा आपको अपने जीवनसाथी से मिल रहे नैतिक समर्थन की वजह से संभव हो सकता है।

शिक्षा: पढ़ाई में अधि‍क रुचि दिखाने और उसमें विशेषज्ञता हासिल कर आप अपने साथी छात्रों के बीच खास जगह बना सकते हैं। इसके अलावा आप अधिक अंक प्राप्‍त करने में भी सक्षम हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं तो इस समय आप अपने अनूठे स्किल्‍स दिखाकर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो इस समय आप अधिक मुनाफा कमाने में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकल सकते हैं।

सेहत: इस समय आप पूरी तरह से फिट और स्थिर रहेंगे। आपको कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी।

उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक अपनी समझदारी दिखा सकते हैं और उसे बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। ये जातक तर्क में अधिक विश्‍वास रखते हैं और उसे बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।

प्रेम जीवन: इस समय आपको अपने जीवनसाथी के साथ खुश रहने में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आप दोनों के बीच अच्‍छी आपसी समझ होने की वजह से ऐसा हो सकता है।

शिक्षा: इस सप्‍ताह पढ़ाई आपके लिए बहुत अच्‍छा टूल साबित हो सकती है और इससे आप अधिक अंक प्राप्‍त करने एवं शीर्ष तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको इस सप्‍ताह अपने उच्‍च अधिकारियों से मान्‍यता मिलने के आसार हैं। ऐसा आपकी काबिलियत की वजह से संभव हो पाएगा। व्‍यापारी अधिक मुनाफा कमाने में अपना अनूठा दृष्टिकोण दिखा सकते हैं।

सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है अैर ऐसा आपके अंदर मौजूद जोश एवं उत्‍साह की वजह से संभव हो पाएगा।

उपाय: आप रोज़ विष्‍णु सहस्‍त्रनाम का पाठ करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों को यात्रा के संबंध में लाभकारी परिणाम मिलने के संकेत हैं। इस सप्ताह आप अच्छी मात्रा में धन कमा सकते हैं। इसके साथ ही आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। आपके अंदर कुछ यूनिक स्किल्स विकसित हो सकते हैं जिससे आपकी वैल्यू बढ़ेगी। अगर आप संगीत सीख रहे हैं या उसका अभ्यास कर रहे हैं, तो इसमें आगे बढ़ने के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में अधिक संतुष्टि बनाए रखने में सक्षम होंगे। आप अपने रिश्ते में आकर्षण को बढ़ा सकते हैं। यह समय आपके और आपके पार्टनर के लिए एक दूसरे की जरूरतों को समझने और महसूस करने का है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कही बाहर घूमने जा सकते हैं और आप दोनों ही इसका आनंद लेंगे। इस समय आप दोनों के बीच अधिक प्रेम रहने वाला है और इस वजह से आप अपने पार्टनर के साथ विश्वास वापस पा सकते हैं।

शिक्षा: आप कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे कुछ विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आप अपने लिए एक खास जगह बना सकते हैं और अपने साथी छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में अच्छा उदाहरण पेश कर सकते हैं। स्टूडेंट्स की एकाग्रता अच्छी रहेगी और इससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में स्किल्स विकसित करने में मदद मिलेगी। आप पढ़ाई में अपने अतिरिक्त स्किल्स साबित कर सकते हैं और ये स्किल्स अनूठे हो सकते हैं। 

पेशेवर जीवन: आपके पास ज्यादा काम रह सकता है और इससे आपको अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपको बेहतर तरीके से अपनी पसंद के अनुसार नौकरी ने नए अवसर मिलने की संभावना है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो अपने व्यावसायिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए यह एकदम अनुकूल समय है। आपको नई पार्टनरशिप में काम करने का मौका मिल सकता है और इससे आपके लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। आप एकसाथ कई बिज़नेस कर सकते हैं। इससे आपको संतुष्टि देने वाला मुनाफा होने की उम्मीद है।

सेहत: स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह शानदार रहने वाला है और आप फिर रहेंगे। आपको इस समय कोई मामूली समस्या तक परेशान नहीं करेगी। आपका हंसमुख स्वभाव आपके अच्छे स्वास्थ्य में मदद करेगा। इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।

उपाय: आप 33 बार ॐ शुक्राय नमः का जाप करें।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 7

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

यह सप्ताह आपके लिए कम अच्छा हो सकता है और आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आप अपने भविष्य और प्रगति के बारे में सोच सकते हैं। अपने आकर्षण और स्पेस की कमी हो सकती है और यह इस सतह स्थिरता पाने में रुकावट बन सकता है। मामूली कामों के लिए भी आपको अच्छे से सोचने, योजना बनाने और फिर उसके हिसाब से काम करने की जरूरतें। आप खुद को तैयार करने के लिए आध्यात्मिक कार्य कर सकते हैं। आपके लिए गरीबों को दान करना भी बेहतर रहेगा।

प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा प्यार का आनंद नहीं ले पाएंगे। परिवार में चल रही समस्याओं की वजह से आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं। ऐसे में आपको चिंता करने के बजाय परिवार की समस्या को सुलझाने के लिए किसी बड़े व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।

शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई करना और उच्च अंक प्राप्त करना मुश्किल लग सकता है। इस समय छात्रों को याद रखने की क्षमता औसत रहने वाली है और इस वजह से आप उच्च अंक पाने में पीछे रह सकते हैं। अपने दिमाग को शांत रखने और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको योग करने की सलाह दी जाती है। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपके अंदर एक्स्ट्रा स्किल्स विकसित हो सकते हैं और आपको अपने काम के लिए सराहना मिल सकती है। लेकिन इसके साथ ही आपको काम का दबाव देखना पड़ सकता है जिसे संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको नुकसान होने का डर है। आपके लिए अपने बिज़नेस पर नज़र रखना और पूर्वानुमान लगाकर चलना जरूरी है। इस समय आपको किसी भी नई पार्टनरशिप या नई डील करने से बचना चाहिए।

सेहत: इस सप्ताह आपको एलर्जी की वजह से स्किन से संबंधित समस्याएं और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए खाना समय पर खाएं। इसके अलावा आपको तैलीय चीजें खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत को खराब कर सकती हैं। लेकिन आपको इस समय कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने का डर नहीं है।

उपाय: आप 41 बार ॐ केतवे नमः का जाप करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोग इस सप्‍ताह अपना धैर्य खो सकते हैं और सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। इस समय यात्रा के दौरान आपकी कीमती और मूल्‍यवान चीज़ों के खोने का डर है और इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आप आशावादी बने रहें और आपको व्‍यवस्थित योजना बनाने की जरूरत है। आप नए निवेश जैसा कोई बड़ा निर्णय न लें। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपको परिवार में प्रॉपर्टी से संबंबधित मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। आपको अपने पार्टनर या प्रेमी के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने में अपने दोस्‍तों की तरफ से परेशानियां हो सकती हैं। इस वजह से आपका और आपके जीवनसाथी का रिश्‍ता कमज़ोर हो सकता है और आपको अपने रिश्‍ते में नज़दीकियां बनाए रखने में थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। आपको अपने पार्टनर पर संदेह करने से बचना चाहिए क्‍योंकि ऐसा करने से आपकी लव लाइफ से खुशियां कम हो सकती हैं।

शिक्षा: छात्र इस सप्‍ताह अपने प्रयासों के बावजूद पढ़ाई के मामले में पीछे रह सकते हैं। आपको पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए अधिक प्रयास और मेहनत करने की जरूरत  है। आप धैर्य रखें और अधिक दृढ़ निश्‍चयी बनें। इस तरह आपको उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में मार्गदर्शन मिलेगा। अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए पढ़ा़ई पर अधिक ध्‍यान देना होगा। 

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको अपने काम के लिए आवश्‍यक पहचान न मिल पाने के संकेत हैं। इससे आप परेशान रह सकते हैं। आपके सहकर्मी आपसे आगे निकल सकते हैं और नए पद हासिल कर सकते हैं। खुद को अलग या खास साबित करने के लिए आपको कोई अनोखा कौशल सीखना होगा। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपके लिए व्‍यवसाय के क्षेत्र में बेहतर मानक बनाए रखने और मुनाफे वाली डील करना मुश्किल हो सकता है।

सेहत: आपको तनाव की वजह से पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है और इससे आपकी सेहत में गिरावट आने की आशंका है। ऐसा आपके असंतुलित आहार लेने की वजह से हो सकता है।

उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 वाले जातक अपने हित में काम करने के लिए संतुलित स्थि‍ति में हो सकते हैं। ये पूरे आकर्षण के साथ आगे बढ़ेंगे। ये जातक अपने हित के लिए महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में अणिक साहस दिखा सकते हैं। इस सप्‍ताह ये सर्वगुण संपन्‍न हो सकते हैं और अपनी काबिलियत का इस्‍तेमाल करेंगे। इस समय आपकी गतिशीलता बहुत बढ़ जाएगी जिससे आपको स्‍वयं के विकास और मज़बूत बनने में मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा।

प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ सैद्धांतिक रवैया अपनाने वाले हैं। आप इस हफ्ते अपने रिश्‍ते में उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे। इससे आप दोनों के बीच अच्‍छी आपसी समझ विकसित होगी और दोनों एक-दूसरे के साथ खुश रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं और इसमें आपको खूब मज़ा और खुशी मिलेगी। आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी बेहतर होगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे छात्र अच्‍छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। आप जो भी पढ़ेंगे, उसे जल्‍दी याद कर  पाएंगे और परीक्षा में उत्‍कृष्‍ट परिणाम प्राप्‍त करेंगे। आप अपने साथी छात्रों के बीच एक अच्‍छा उदाहरण पेश कर सकते हैं। आप अपनी रुचि के हिसाब से कोई प्रोफेशनल कोर्स ले सकते हैं और उसमें अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस सप्‍ताह छात्र ज्‍यादा पेशेवर तरीके से पढ़ाई कर सकते हैं।

पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे और इस समय आपके काम को भी पहचान मिलेगी। यह पहचान आपको नौकरी में पदोन्‍नति के रूप में मिल सकती है। इससे आपका पद बढ़ेगा और आपको अपने साथ काम करने वाले लोगों से सम्‍मान मिलेगा। अगर आप व्‍यापार करते हैं, तो आपके लिए स्थिति अच्‍छी बनी हुई है और आप इस समय खूब मुनाफा कमाएंगे। इस तरह आपकी अपने प्रतिद्वंदियों के बीच प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। आप अपने बिज़नेस के लिए नई रणनीतियां बना सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है और ऐसा आपके अंदर मौजूद जोश एवं उत्‍साह की वजह से संभव हो पाएगा। आपको इस समय कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी। खुश रहने की वजह से आपके अंदर उच्‍च स्‍तर की ऊर्जा देखने को मिलेगी।

 उपाय: आप रोज़ 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर@

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. भाग्‍य अंक कैसे निकाला जाता है?

अपनी जन्‍म तिथि का जोड़ निकालने से भाग्‍य अंक पता चल जाता है।

2. अंक ज्‍योतिष कैसे देखा जाता है?

व्‍यक्‍ति के नाम को अंग्रेजी में लिखकर प्रत्‍येक अक्षर की गणना कर के किसी भी नाम का नामांक निकाला जा सकता है।

3. अंक ज्‍योतिष में कौन सी संख्‍या खराब है?

4 और 8 नंबर को लेकर यह मिथ है कि ये दोनों अशुभ होते हैं।