टीम हैदराबाद VS टीम राजस्थान (27 मई, 2026): अंक ज्योतिष विश्लेषण!
डिस्क्लेमर: हम यह स्पष्ट करते हैं कि, आईपीएल टीम के नाम, लोगो, चिह्न और टेक्स्ट आईपीएल की एकमात्र संपत्ति हैं। मैच के संबंध में दी जा रही यह भविष्यवाणी अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैर-कानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें। आगे भी हम आपके लिए आईपीएल के प्रत्येक मैच की भविष्यवाणी लेकर आते रहेंगे। जानने के लिए एस्ट्रोसेज AI के साथ जुड़े रहें।
आईपीएल 2026 लगभग संपूर्णता की ओर है। यानी कि फाइनल मैच अब बिल्कुल नजदीक है। इसलिए हम उपस्थित हैं इस सीजन के एलिमिनैटर मैच की भविष्यवाणी को लेकर। Astrosage AI आज के इस मैच अर्थात 27 मई 2026 को टीम हैदराबाद और टीम राजस्थान के बीच होने वाले एलिमिनैटर मैच की अंक ज्योतिषीय भविष्यवाणी आपके समक्ष रख रहा है। यह अंक ज्योतिषीय विश्लेषण आज के दिन की ऊर्जा अर्थात आज के दिन के अंकों से मिलने वाली वाइब्रेशन और उस ऊर्जा उस प्रभाव पर आधारित है जो दोनों टीमों पर पड़ने वाला है। इसमें हम बात करेंगे कि आज के मैच में मैदान में उतर रही दोनों टीमों में से किस टीम की जीत की संभावना ज्यादा है।
अपने पाठकों की जानकारी के लिए पुनः बता देते हैं कि यह विश्लेषण पूरी तरह से भविष्यवाणी, शैक्षणिक, और शोध उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। तो चलिए चर्चा की जाय कि आज के मैच का अंकज्योतिषीय विश्लेषण यानी Numerology Prediction क्या कहता है?
नोट: यह अंकज्योतिषीय विश्लेषण आईपीएल में उतरने वाली सभी टीम और उनके कप्तानों के नाम के आसपास की ऊर्जा पर आधारित है। ऐसे और भी विश्लेषण भविष्य में जानने के लिए एस्ट्रोसेज AI के साथ जुड़े रहें।
आज के मैच की जानकारी: बात करें आज के मैच की तो आज टीम हैदराबाद और टीम राजस्थान New Chandigarh, Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur में शाम 7:30 बजे (IST) आमने सामने उतरेंगी।
आज के मैच के लिए अंक ज्योतिषीय भविष्यवाणी
आज के दिन के अंक: 27 मई के दिन का अंक मुख्य रूप से 9 बनता है। वहीं 27 मई 2026 के अनुसार अंक 6 बनता है। क्योंकि इस दिन बुधवार का दिन है, अतः अंक 5 की ऊर्जा भी इस दिन मैच को प्रभावित करेगी। साथ ही साथ गिनती करने पर यह 72वां मैच रहेगा, अतः अंक 9 की वाइब्रेशन भी इस दिन को प्रभावित करेगी। आज के दिन के मुख्य प्रभावी अंक 9, 6, 5 और 9 हैं। आइए जानते हैं कि ये अंक किस टीम को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही टीम के कैप्टन्स के अंकों के अनुसार ये अंक किस तरह का प्रभाव डालेंगे?
टीम हैदराबाद और मैच के दिन के अंक
टीम हैदराबाद जिसका पूरा नाम Sunrisers Hyderabad है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 1 बनता है।
अतः हैदराबाद टीम के लिए आज यानी 27 मई 2026 के अंक के क्रमशः मित्र, शत्रु, सम और मित्र की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी इन्हें दो ग्रीन सिग्नल्स मिल रहे हैं, एक येलो सिग्नल मिल रहा है और एक रेड सिग्नल मिल रहा है। यानी रास्ता काफी हद तक आसान है, बस 27 मई 2026 के टोटल नंबर अर्थात 6 की एनर्जी इस बात का संकेत कर रही है कि ऐसे खिलाड़ी जिनका शो ऑफ पर ज्यादा यकीन रहता है, यानी जो दिखावा पसंद हैं, हमेशा अपनी विशेषशैली का प्रदर्शन करते रहते हैं। ऐसी स्टाइल जिसका खेल से नहीं बल्कि लोगों का ध्यान आकर्षण करने से संबंध होता है; उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। पूरा फोकस खेल पर होना चाहिए न कि दिखावे पर, यदि इस बात का ख्याल रखेंगे तो रास्ता और भी आसान रहेगा। फिर भी सीधे शब्दों में यही कहना उचित रहेगा कि टीम के नामांक के अनुसार टीम हैदराबाद की स्थिति काफी हद तक अनुकूल कही जाएगी। आइए देखते हैं कि उनके कप्तान के नाम के अनुसार टीम हैदराबाद के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?
टीम हैदराबाद के कैप्टन और मैच के दिन के अंक
टीम हैदराबाद के कैप्टन Pat Cummins हैं। इनका नामांक 3 है जबकि इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 8 तथा भाग्यांक भी 8 ही बनता है।
Pat Cummins के नामांक के अनुसार दिन के अंक उनके लिए क्रमशः मित्र, शत्रु, शत्रु और मित्र की तरह परिणाम देंगे। यानी देखा जाय तो 27 मई 2026 का दिन टीम हैदराबाद के कैप्टन Pat Cummins के नामांक के लिए बहुत अच्छा नहीं है। हालांकि बहुत खराब भी नहीं कहा जाएगा क्योंकि दो ग्रीन सिग्नल और दो रेड सिग्नल मिल रहे हैं और जो ग्रीन सिग्नल मिल रहे हैं उनमें से एक ग्रीन सिग्नल दिन के मूलांक से मिल रहा है जो काफी स्ट्रांग कहा जाएगा। वहीं यदि हम इनके मूलांक और भाग्यांक 8 के अनुसार देखें तो उसके अनुसार दिन की अंक इन्हें शत्रु, मित्र, मित्र और शत्रु के परिणाम दे रहे हैं। यानी वहां से भी दिन औसत लेवल का ही नजर आ रहा है लेकिन सीधे शब्दों में यही कहा जाएगा कि दिन कप्तान के लिए औसत है। अतः कप्तान के निर्णय कुछ हद तक जोखिम भरे रह सकते हैं।
टीम और कैप्टन दोनों दोनों की एनर्जी को मिलाकर देखें तो टीम की एनर्जी के लिए दिन काफी हद तक सपोर्ट वाला है तो वहीं कप्तान के लिए दिन एवरेज नजर आ रहा है।
आइए अब टीम राजस्थान की ओर चलते हैं, जिससे कि दोनों टीमों और दोनों टीम्स के कैप्टन्स को मिलने वाली एनर्जी की तुलना की जा सके और इस बात का अनुमान लगाया जा सके कि एलिमिनैटर मैच में कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है या यूं कहें कि कौन सी टीम जीत सकती है?
टीम राजस्थान और मैच के दिन के अंक
टीम राजस्थान जिसका पूरा नाम Rajasthan Royals है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 4 बनता है।
अतः राजस्थान टीम के लिए आज के क्रमशः शत्रु, मित्र, सम और शत्रु की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी इस टीम को एक ग्रीन सिग्नल, एक येलो सिग्नल तथा दो रेड सिग्नल मिल रहे हैं। यानी इनके रास्ते में तुलनात्मक रूप से कुछ अधिक कठिनाइयां नजर आ रही है। इनके मामले में सिर्फ और सिर्फ दिन का टोटल अंक जिसे हम भाग्यांक भी कह सकते हैं; सिर्फ और सिर्फ उसी की एनर्जी पूर्णरूपेण मिल रही है। ऐसे में इन्हें कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकते हैं। विशेषकर जब उनकी टीम भारी दबाव में रहेगी तो उस बीच में इन्हें कोई बड़ी राहत भी मिल सकती है। विशेषकर जिस खिलाड़ी को आज ज्यादा मजबूत न समझा जा रहा होगा शायद वही खिलाड़ी आज के दिन बेहतर प्रदर्शन कर जाए। विशेषकर नाजुक और कोमल स्वभाव वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रह सकता है। फिर भी टीम के नामांक के अनुसार यही कहना उचित रहेगा कि टीम हैदराबाद की तुलना में राजस्थान की स्थिति थोड़ी पीछे लग रही है। आइए देखते हैं कि इस टीम के कप्तान के नाम के अनुसार टीम राजस्थान के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?
टीम राजस्थान के कैप्टन और मैच के दिन के अंक
टीम राजस्थान के कैप्टन Riyan Parag हैं। इनका नामांक 7 है जबकि इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 1 तथा भाग्यांक 6 बनता है।
Riyan Parag के नामांक के अनुसार दिन के अंक उनके लिए क्रमशः मित्र, मित्र, सम और मित्र की तरह परिणाम देंगे। यानी कि रियान पराग नामांक के लिए दिन बहुत अच्छी परिणाम दे रहा है। वहीं मूलांक 1 के लिए दिन औसत से थोड़ा सा बेहतर है जबकि भाग्यांक 6 के लिए दिन काफी अच्छा रह सकता है। यानी कि भले ही टीम के लिए दिन के अंक बहुत सपोर्टिव न हो लेकिन कप्तान रियान पराग के लिए दिन के अंको की एनर्जी बहुत सपोर्टिव और शानदार है जो इन्हें चमत्कारिक रूप से सपोर्ट कर सकती है। अत: कैप्टन की मजबूत किस्मत टीम को उबारने का काम कर सकती है।
फ़ाइनल गणना
टीम के नामांक अनुसार देखा जाय तो Sunrisers Hyderabad की स्थिति Rajasthan Royals की तुलना में काफी मजबूत है। वहीं कैप्टनशिप के अनुसार देखें तो टीम हैदराबाद के कप्तान Pat Cummins की तुलना में टीम राजस्थान के कप्तान Riyan Parag के लिए दिन की वाइब्रेशन काफी पॉजिटिव है। यानी कि टीम के नामांक के नजरिए से देखा जाय तो सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काफी मजबूत है। वहीं कैप्टनशिप के अनुसार देखें तो रियान पराग बहुत आगे जाते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि कप्तान के डिसीजंस बहुत मायने रखते हैं, कप्तान की एनर्जी भी बहुत मायने रखती है; ऐसे में जो राजस्थान रॉयल टीम; नामांक की गणना में पीछे नजर आ रही थी वह कैप्टनशिप के बेहतरीन कंपैटिबल वाइब्रेशन के चलते बराबरी पर आई हुई प्रतीत हो रही है। परंतु हमें तो आपको कन्फ़्यूज न करके किसी एक टीम का नाम लेना होता है और हम तो अपने सूत्र यानी कि नियम का ही पालन करते हैं और नियम के अनुसार हम टीम को ज्यादा वरीयता देते हैं। ऐसे में हम सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। यानी कि जीत की जंग है तो काफी कठिन क्योंकि राजस्थान रॉयल अप्रत्याशित रूप से कुछ चमत्कार दिखाई हुई प्रतीत हो रही है फिर भी गणना के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद को थोड़ा सा मार्जन मिलेगा और हम विजेता के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद का ही नाम लेना चाहेंगे।
निष्कर्ष: यद्यपि Rajasthan Royals और Sunrisers Hyderabad के बीच New Chandigarh, Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur में होने यह Eliminator मैच काफ़ी रोमांचक या संघर्ष भरा लग रहा है लेकिन यदि एक नाम लेना हो तो हम विजेता के रूप में Sunrisers Hyderabad का नाम लेना चाहेंगे।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज AI के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
पद्मिनी एकादशी 2026: 3 साल में एक बार आने वाला ये व्रत बदल सकता है आपकी किस्मत!
पद्मिनी एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत दुर्लभ और पुण्यदायी व्रत मानी जाती है, जो हर तीन वर्ष में एक बार अधिक मास (मलमास) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस विशेष एकादशी को पद्मिनी एकादशी, पुरुषोत्तम एकादशी और मलमास एकादशी जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, जिन्हें इस काल में पुरुषोत्तम रूप में पूजा जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अधिक मास को भगवान विष्णु ने स्वयं को समर्पित किया था, इसलिए इस महीने की एकादशी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। पद्मिनी एकादशी का व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत रखने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। विशेष रूप से संतान प्राप्ति, वैवाहिक सुख और आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह व्रत अत्यंत शुभ माना गया है। साथ ही, इस दिन किए गए व्रत और पूजा से मोक्ष की प्राप्ति होती है और बैकुंठ धाम में स्थान मिलने का भी आशीर्वाद मिलता है। इस प्रकार, पद्मिनी एकादशी केवल एक व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, भक्ति और ईश्वर कृपा प्राप्त करने का एक दिव्य अवसर है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
पद्मिनी एकादशी 2026 तिथि व मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई 2026 बुधवार के दिन रखा जाएगा।
एकादशी तिथि प्रारम्भ: मई 26, 2026 की सुबह 05 बजकर 13 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त: मई 27, 2026 की सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक
पद्मिनी एकादशी पारण मुहूर्त : 28 मई की सुबह 05 बजकर 41 मिनट से 08 बजकर 18 मिनट तक।
अवधि : 2 घंटे 36 मिनट
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
पद्मिनी एकादशी का महत्व
पद्मिनी एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत विशेष और दुर्लभ माना जाता है, क्योंकि यह हर तीन वर्ष में एक बार अधिक मास में आती है। यह एकादशी भगवान विष्णु के पुरुषोत्तम रूप को समर्पित होती है, इसलिए इसका आध्यात्मिक प्रभाव अन्य एकादशियों की तुलना में अधिक माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख तथा समृद्धि का आगमन होता है। पद्मिनी एकादशी विशेष रूप से मनोकामना पूर्ति, संतान सुख, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और आर्थिक उन्नति के लिए अत्यंत फलदायी मानी जाती है। इस दिन श्रद्धा से भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और बैकुंठ धाम में स्थान मिलने का आशीर्वाद मिलता है।
साथ ही, यह व्रत व्यक्ति के मन को शुद्ध करता है, नकारात्मकता को दूर करता है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। इसलिए पद्मिनी एकादशी को केवल एक व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और ईश्वर कृपा प्राप्त करने का एक दिव्य अवसर माना जाता है।
पद्मिनी एकादशी के दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
इसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प लें।
यदि संभव हो तो स्नान के जल में गंगाजल मिलाना शुभ माना जाता है।
पूजा के लिए घर के मंदिर या पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान की मूर्ति रखें और पास में जल से भरा कलश स्थापित करें।
इसके बाद भगवान विष्णु को अक्षत (चावल), पीले फूल, तुलसी दल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
पूजन के दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और विष्णु सहस्रनाम या पद्मिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है।
भगवान को फल, मिष्ठान या पंचामृत का भोग लगाएं और अंत में आरती करें।
इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति दिनभर फलाहार करें और संभव हो तो जल तक सीमित रहकर उपवास करें।
रात्रि में भगवान विष्णु का भजन-कीर्तन करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
अगले दिन द्वादशी तिथि पर ब्राह्मण या जरूरतमंद को भोजन और दान देने के बाद व्रत का पारण (समापन) करें।
इस विधि से की गई पूजा से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
पद्मिनी एकादशी कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में कृतवीर्य नामक एक महान और प्रतापी राजा थे। उनके राज्य में धन-धान्य की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उन्हें संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही थी। राजा और उनकी रानी इस बात से अत्यंत दुखी रहते थे। संतान प्राप्ति के लिए उन्होंने कई यज्ञ, दान और तपस्या की, लेकिन कोई फल नहीं मिला। एक दिन वे महर्षि अत्रि के़ृआश्रम पहुंचे और उनसे अपनी समस्या का समाधान पूछा। तब महर्षि अत्रि की पत्नी, देवी अनसूया ने रानी को पद्मिनी एकादशी व्रत करने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि यह व्रत अत्यंत दुर्लभ और प्रभावशाली है, जिसे अधिक मास के शुक्ल पक्ष में किया जाता है, और इससे भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। रानी ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से पद्मिनी एकादशी का व्रत रखा, भगवान विष्णु की पूजा की और नियमों का पालन किया। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें आशीर्वाद दिया।
कुछ समय बाद रानी को एक तेजस्वी और पराक्रमी पुत्र की प्राप्ति हुई, जिसका नाम कार्तवीर्य अर्जुन रखा गया। यह कथा दर्शाती है कि सच्ची श्रद्धा, नियम और विश्वास के साथ किया गया पद्मिनी एकादशी व्रत न केवल संतान सुख प्रदान करता है, बल्कि जीवन की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में भी सहायक होता है। यह व्रत भगवान विष्णु की कृपा पाने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने का एक दिव्य माध्यम माना जाता है।
पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प, हल्दी, केसर और चंदन अर्पित करें तथा घी का दीपक जलाएं। इसके बाद “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यदि संभव हो तो विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन के नए स्रोत बनने लगते हैं।
आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए
एक पीले कपड़े में चने की दाल, गुड़ और एक सिक्का बांधकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें। पूजा के बाद इस पोटली को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। यह उपाय रुकी हुई आर्थिक प्रगति को गति देता है और जीवन में स्थिरता लाता है। साथ ही, इस दिन अन्न और जल का दान करना भी विशेष लाभकारी माना जाता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए
इस दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और उसकी 11 या 21 बार परिक्रमा करें। साथ ही, “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें। यदि संभव हो तो दिन भर सात्विक आङार लें या व्रत रखें। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति व अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
आर्थिक स्थिति सुधार के लिए
एक पीले कपड़े में चने की दाल, गुड़ और एक सिक्का बांधकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें। पूजा के बाद इस पोटली को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। यह उपाय रुकी हुई आर्थिक प्रगति को गति देता है और जीवन में स्थिरता लाता है। साथ ही, इस दिन अन्न और जल का दान करना भी विशेष लाभकारी माना जाता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए
इस दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और उसकी 11 या 21 बार परिक्रमा करें। साथ ही “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें। यदि संभव हो तो दिनभर सात्विक आहार लें या व्रत रखें। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मानसिक शांति व अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।
कर्ज मुक्ति के लिए
पद्मिनी एकादशी की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु से कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। इसके अलावा, एक नारियल पर हल्दी का तिलक लगाकर उसे मंदिर में अर्पित करें। यह उपाय धीरे-धीरे कर्ज के बोझ को कम करने और आर्थिक संतुलन बनाने में सहायक माना जाता है।
पापों से मुक्ति के लिए
इस दिन पूर्ण श्रद्धा के साथ व्रत रखें, भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और गीता या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। साथ ही 11 या 21 जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या फल का दान करें। मान्यता है कि इससे जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है और व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति व मोक्ष की प्राप्ति होती है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. पद्मिनी एकादशी 2026 कब है?
वर्ष 2026 में पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई, बुधवार को रखा जाएगा।
2. पद्मिनी एकादशी कितने समय में आती है?
यह एक दुर्लभ एकादशी है, जो लगभग हर 3 साल में अधिक मास (मलमास) के दौरान आती है।
3. पद्मिनी एकादशी को किन-किन नामों से जाना जाता है?
इसे पद्मिनी एकादशी, पुरुषोत्तम एकादशी और मलमास एकादशी के नाम से जाना जाता है।
टीम बेंगलुरु VS टीम गुजरात (26 मई, 2026): अंक ज्योतिष विश्लेषण
डिस्क्लेमर: हम यह स्पष्ट करते हैं कि, आईपीएल टीम के नाम, लोगो, चिह्न और टेक्स्ट आईपीएल की एकमात्र संपत्ति हैं। मैच के संबंध में दी जा रही यह भविष्यवाणी अकादमिक और शोध के उद्देश्य से की गई है। इसके जरिये हम किसी भी तरह के गैर-कानूनी कार्य जैसे- सट्टा और मैच फिक्सिंग को बढ़ावा नहीं देते हैं। कृपया इस तरह के गलत कार्यों से बचने की कोशिश करें। आगे भी हम आपके लिए आईपीएल के प्रत्येक मैच की भविष्यवाणी लेकर आते रहेंगे। जानने के लिए एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहे।
आईपीएल 2026 लगभग संपूर्णता की ओर है। यानी कि फाइनल मैच अब बिल्कुल नजदीक है। इसलिए हम उपस्थित हैं इस सीजन के पहले क्वालीफायर मैच की भविष्यवाणी को लेकर। Astrosage AI आज के इस मैच अर्थात 26 मई 2026 को टीम बेंगलुरु और टीम गुजरात के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर मैच की अंक ज्योतिषीय भविष्यवाणी आपके समक्ष रख रहा है। यह अंक ज्योतिषीय विश्लेषण आज के दिन की ऊर्जा अर्थात आज के दिन के अंकों से मिलने वाली वाइब्रेशन और उस ऊर्जा उस प्रभाव पर आधारित है जो दोनों टीमों पर पड़ने वाला है। इसमें हम बात करेंगे कि आज के मैच में मैदान में उतर रही दो टीमों में से किस टीम की जीत की संभावना ज्यादा है।
अपने पाठकों की जानकारी के लिए पुनः बता देते हैं कि यह विश्लेषण पूरी तरह से भविष्यवाणी, शैक्षणिक, और शोध उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया है। तो चलिए चर्चा की जाय कि आज के मैच का अंकज्योतिषीय विश्लेषण यानी Numerology Prediction क्या कहता है?
नोट: यह अंकज्योतिषीय विश्लेषण आईपीएल में उतरने वाली सभी टीम और उनके कप्तानों के नाम के आसपास की ऊर्जा पर आधारित है। ऐसे और भी विश्लेषण भविष्य में जानने के लिए एस्ट्रोसेज AI के साथ जुड़े रहें।
आज के मैच की जानकारी: बात करें आज के मैच की तो आज टीम बेंगलुरु और टीम गुजरात Dharamsala, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में शाम 7:30 बजे (IST) आमने सामने उतरेंगी।
आज के मैच के लिए अंकज्योतिषीय भविष्यवाणी
आज के दिन के अंक: 26 मई के दिन का अंक मुख्य रूप से 8 बनता है। वहीं 26 में 2026 के अनुसार अंक 5 बनता है। क्योंकि इस दिन मंगलवार का दिन है, अतः अंक 9 की ऊर्जा भी इस दिन प्रभावित करेगी। साथ ही साथ गिनती करने पर यह 71वां मैच रहेगा, अतः अंक 8 की वाइब्रेशन भी इस दिन प्रभावित करेगी। आज के दिन के मुख्य प्रभावी अंक 8, 5, 9 और 8 हैं। आईए जानते हैं कि यह अंक किस टीम को किस तरह से प्रभावित कर रहे हैं साथ ही टीम के कप्तान के अंकों के अनुसार ये अंक किस तरह का प्रभाव डालेंगे?
टीम बेंगलुरु और मैच के दिन के अंक
टीम बेंगलुरु जिसका पूरा नाम Royal Challengers Bengaluru है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 4 बनता है।
अतः बेंगलुरु टीम के लिए आज के क्रमशः मित्र, सम, शत्रु और मित्र की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी इन्हें दो ग्रीन सिग्नल्स मिल रहे हैं, एक पीला सिग्नल मिल रहा है और एक रेड सिग्नल मिल रहा है। यानी रास्ता काफी हद तक आसान है, बस मंगलवार के दिन वाला अंक इस बात का संकेत कर रहा है कि ऊर्जा का संतुलन बहुत जरूरी है। बहुत अधिक आक्रामक प्रदर्शन न दिखाकर यदि धैर्य के साथ खेल खेला जाएगा तो नंबर नाइन की नेगेटिविटी भी ज्यादा परेशान नहीं करेगी। यानी टीम के नामांक के अनुसार टीम बेंगलुरु की स्थिति काफी हद तक अनुकूल कही जाएगी। आईए देखते हैं कि उनके कप्तान के नाम के अनुसार टीम बेंगलुरु के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?
टीम बेंगलुरु के कैप्टन और मैच के दिन के अंक
टीम बेंगलुरु के कैप्टन Rajat Patidar हैं। इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक एक तथा भाग्यांक 2 बनता है।
Rajat Patidar के मूलांक के अनुसार दिन के अंक उनके लिए क्रमशः शत्रु, सम, मित्र और शत्रु की तरह परिणाम देंगे। यानी जिस मंगल की एनर्जी टीम को नहीं मिल रही थी। वह कैप्टन के मूलांक के द्वारा सपोर्ट में आ जाएगी लेकिन बाकी के पॉइन्ट बहुत अच्छे नजर नहीं आ रहे हैं। यदि हम भाग्यांक 2 के अनुसार देखते हैं तब, स्थितियां एकदम से अनुकूल हो जाती हैं। क्योंकि भाग्यांक 2 के लिए दिन के अंक क्रमशः सम, मित्र, सम और सम के परिणाम दे रहे हैं। अर्थात दिन किसी भी तरीके की नकारात्मकता नहीं दे रहा है। रजत पाटीदार के नामांक के अनुसार देखें तो इनका नामांक 3 बन रहा है और इसके अनुसार दिन की एनर्जी सम, शत्रु, मित्र और सम वाली है। सभी स्थितियों को मिलाकर देखें तो रजत पाटीदार के लिए दिन की ऊर्जा औसत या औसत से थोड़ी सी बेहतर ही कही जाएगी।
टीम और कैप्टन दोनों दोनों की एनर्जी को मिलाकर देखें तो टीम की एनर्जी के लिए दिन काफी हद तक सपोर्ट वाला है तो वहीं कप्तान के लिए दिन एवरेज नजर आ रहा है।
आइए अब टीम गुजरात की ओर चलते हैं, जिससे कि दोनों टीमों और दोनों टीम्स के कैप्टन्स को मिलने वाली एनर्जी की तुलना की जा सके और इस बात का अनुमान लगाया जा सके कि पहले क्वालीफायर मैच में कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है या यूं कहें कि कौन सी टीम जीत सकती है?
टीम गुजरात और मैच के दिन के अंक
टीम गुजरात जिसका पूरा नाम Gujarat Titans है, अंक ज्योतिष के अनुसार इसका नामांक 9 बनता है।
अतः गुजरात टीम के लिए आज के क्रमशः सम, शत्रु, मित्र और सम की तरह परिणाम दे रहे हैं। यानी इस टीम को एक ग्रीन सिग्नल, दो येलो सिग्नल तथा एक रेड सिग्नल मिल रहा है। यानी उनके रास्ते में तुलनात्मक रूप से कुछ अधिक कठिनाइयां नजर आ रही है। इनके मामले में सिर्फ और सिर्फ मंगलवार के दिन की एनर्जी यानी नंबर 9 की एनर्जी ही सपोर्ट में है। यानी अपने धैर्य वाले अनुभव में आक्रामकता या उत्साह अथवा यूं भी कह सकते हैं कि थोड़े से फास्ट डिसीजंस वाले भाव लाने पर इन्हें बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। यानी टीम के नामांक के अनुसार टीम बेंगलुरु की तुलना में गुजरात की स्थिति थोड़ी पीछे लग रही है। आइए देखते हैं कि इस टीम के कप्तान के नाम के अनुसार टीम गुजरात के लिए आज के दिन का किस तरह से सपोर्ट मिलने वाला है?
टीम गुजरात के कैप्टन और मैच के दिन के अंक
टीम गुजरात के कैप्टन Shubman Gill हैं। इनकी जन्म तिथि के अनुसार इनका मूलांक 8 तथा भाग्यांक 9 बनता है।
Shubman Gill के मूलांक के अनुसार दिन के अंक उनके लिए क्रमशः मित्र, मित्र, शत्रु और मित्र की तरह परिणाम देंगे। यानी कि शुभमन गिल के मूलांक के लिए दिन के अंक बहुत अच्छे परिणाम दे रहे हैं। क्योंकि शुभमन गिल का भाग्यांक और नामांक दोनों ही 9 है और उसके लिए हम देखें तो दिन के अंक क्रमशः सम, शत्रु, मित्र और सम वाले परिणाम दे रहे हैं। यानी भाग्यांक और नामांक के लिए दिन उतना अच्छा नहीं है जितना की शुभमन गिल के मूलांक 8 के लिए।
फ़ाइनल गणना
मूलांक टीम के अनुसार Royal Challengers Bengaluru की स्थिति Gujarat Titans की तुलना में काफी मजबूत है। हालांकि कप्तान की एनर्जी के अनुसार देखें तो Gujarat Titans की एनर्जी बहुत अच्छी है। ऐसे में मामला थोड़ा सा टफ तो हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि किसी की जीत सहज नहीं रहेगी। बीच-बीच में ऐसी स्थितियां निर्मित हो सकती हैं कि अंतिम समय तक विजेता का अनुमान बदलता रह सकता है लेकिन टीम और कैप्टन में यदि हमें वरीयता देनी होती है तो नियमानुसार हम टीम को वरीयता देते हैं। और टीम की वरीयता वाले नियम के अनुसार ऐसा लग रहा है कि Royal Challengers Bengaluru प्रदर्शन बेहतर रह सकता है।
निष्कर्ष: यद्यपि Gujarat Titans और Royal Challengers Bengaluru के बीच Dharamsala, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में होने यह पहला Qualifier मैच कठिन लग रहा है लेकिन यदि एक नाम लेना हो तो हम विजेता के रूप में Royal Challengers Bengaluru का नाम लेना चाहेंगे।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज AI के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
बुध का मिथुन राशि में गोचर: जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े?
बुध का मिथुन राशि में गोचर: बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, संचार और व्यापार का कारक माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, वे तेज दिमाग, प्रभावशाली संवाद कौशल और व्यापारिक समझ के धनी होते हैं। ऐसे में बुध ग्रह का हमारे दैनिक जीवन और निर्णय लेने की क्षमता पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब-जब बुध अपनी चाल, दशा या राशि में परिवर्तन करते हैं, तो इसका असर न केवल व्यक्ति विशेष पर बल्कि संपूर्ण राशि चक्र की 12 राशियों पर भी देखने को मिलता है।
अबबुध ग्रह अपनी ही राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं, जो कि इनके लिए अत्यंत शुभ और प्रभावशाली स्थिति मानी जाती है। एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “बुध का मिथुन राशि में गोचर” से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। जैसा कि हमने बताया कि बुध का यह गोचर मिथुन राशि में हो रहा है, ऐसे में इसका प्रभाव देश-दुनिया, संचार व्यवस्था, व्यापार क्षेत्र और सभी राशियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा और किन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। साथ ही, आप किन आसान उपायों को अपनाकर बुध देव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं? करियर, शिक्षा और व्यापार पर इसका क्या असर पड़ेगा? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस विशेष ब्लॉग में मिलेंगे। तो आइए अब आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं बुध गोचर की तिथि और समय।
कब और किस समय होगा बुध गोचर
बात करें बुध गोचर की, तो ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव बहुत तेज गति से चलने वाले ग्रहों में से एक हैं और ये समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इसी क्रम में अब बुध देव 29 मई 2026 की सुबह 11 बजे मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बता दें कि मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं, ऐसे में यह गोचर इनके लिए अत्यंत मजबूत और प्रभावशाली स्थिति लेकर आता है।
एक तरफ, बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक हैं, तो वहीं मिथुन राशि संचार, तर्क और चतुराई का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में, जब बुध अपनी ही राशि में प्रवेश करते हैं, तो इनके प्रभाव में वृद्धि होती है और यह गोचर शिक्षा, करियर, व्यापार और संवाद कौशल के क्षेत्र में विशेष बदलाव लेकर आ सकता है।
आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध ग्रह मिथुन राशि में कैसे फल प्रदान करते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि में बुध ग्रह का प्रभाव
मिथुन राशि में बुध ग्रह का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जाता है क्योंकि यह बुध की अपनी ही राशि है। ऐसे में इस स्थिति में बुध अपनी पूर्ण शक्ति के साथ परिणाम देने में सक्षम होते हैं। यह गोचर विशेष रूप से बुद्धि, संचार, तर्क क्षमता और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाता है। इस दौरान व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता तेज होती है और वह अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से दूसरों के सामने रखने में सफल रहता है।
शिक्षा, लेखन, मीडिया, मार्केटिंग, आईटी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। नए विचारों का आगमन होगा और लोग मल्टीटास्किंग में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। मिथुन राशि में बुध का प्रभाव लोगों को अधिक जिज्ञासु, मिलनसार और संवादप्रिय बनाता है। इस समय आप नए लोगों से जुड़ सकते हैं, नेटवर्किंग बढ़ा सकते हैं और अपने सामाजिक दायरे का विस्तार कर सकते हैं।
हालांकि, कभी-कभी अधिक सोच-विचार या अस्थिरता की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है, जिससे निर्णय लेने में भ्रम पैदा हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर सकारात्मक संकेत देता है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो व्यापार या कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत हैं। हालांकि, सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें और अपने शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। कुल मिलाकर, मिथुन राशि में बुध का गोचर मानसिक विकास, संचार कौशल और व्यावसायिक उन्नति के लिए एक अनुकूल समय लेकर आता है, बशर्ते आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
ज्योतिष में बुध ग्रह का बहुत महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, क्योंकि यह बुद्धि, वाणी, तर्क और संचार का कारक होता है। यह व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, विश्लेषण शक्ति और निर्णय लेने की योग्यता को प्रभावित करता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत होता है, वो प्रायः तेज दिमाग, अच्छे वक्ता और लेखन या शिक्षा के क्षेत्र में सफल होते हैं, वहीं कमजोर बुध होने पर व्यक्ति को भ्रम, गलतफहमी या बोलने में कठिनाई जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
बुध ग्रह व्यापार, गणना और आर्थिक समझ से भी जुड़ा होता है, इसलिए यह व्यवसाय में सफलता का भी संकेत देता है। इसके साथ ही यह सामाजिक व्यवहार, मित्रता और हास्यबोध को भी प्रभावित करता है, जिससे व्यक्ति मिलनसार और प्रभावशाली बनता है। कुल मिलाकर, बुध ग्रह व्यक्ति के मानसिक विकास, संवाद कौशल और व्यावहारिक जीवन में सफलता का प्रमुख कारक माना जाता है।
बुध ग्रह का धार्मिक महत्व
धार्मिक दृष्टि से बुध ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इसे ज्ञान, वाणी और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बुध देव को चंद्र देव और तारा का पुत्र माना जाता है, इसलिए इसमें चंद्र की शीतलता और बुद्धिमत्ता का विशेष प्रभाव दिखाई देता है। धर्मग्रंथों में बुध को सौम्य, कोमल और शुभ ग्रह माना गया है, जो व्यक्ति को विवेक, मधुर वाणी और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
बुध का संबंध विशेष रूप से भगवान विष्णु से माना जाता है, इसलिए इसकी पूजा से बुद्धि, ज्ञान और संतुलन की प्राप्ति होती है। बुधवार का दिन बुध ग्रह को समर्पित होता है, और इस दिन व्रत, दान तथा मंत्र जाप करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है। धार्मिक रूप से बुध ग्रह व्यक्ति के जीवन में सद्बुद्धि, सत्य बोलने की शक्ति और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है, जिससे वह धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर सही निर्णय ले सके।
वैज्ञानिक दृष्टि से बुध ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे निकट स्थित ग्रह है, इसलिए इसका विशेष महत्व है। यह ग्रह सूर्य के चारों ओर सबसे तेज गति से परिक्रमा करता है और लगभग 88 दिनों में एक चक्कर पूरा कर लेता है। बुध की सतह चट्टानी और गड्ढों से भरी हुई है, जो इसे चंद्रमा की तरह बनती है। इसके पास न के बराबर वायुमंडल है, जिसके कारण यहां तापमान में अत्यधिक अंतर पाया जाता है, दिन में बहुत अधिक गर्मी और रात में अत्यधिक ठंड होती है।
वैज्ञानिकों के लिए बुध ग्रह महत्वपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि यह सूर्य के सबसे पास होने के कारण सौर विकिरण, गुरुत्वाकर्षण प्रभाव और ग्रहों की संरचना को समझने में मदद करता है। इसके अध्ययन से हमें यह जानने में सहायता मिलती है कि सौरमंडल के प्रारंभिक निर्माण और विकास की प्रक्रिया कैसी रही होगी। इस प्रकार बुध ग्रह खगोल विज्ञान में अनुसंधान और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बना हुआ है।
12 भावों में बुध ग्रह का महत्व
पहला भाव
पहले भाव में बुध ग्रह होने से व्यक्ति बुद्धिमान, चतुर और आकर्षक व्यक्तित्व वाला होता है। उसकी वाणी प्रभावशाली होती है और वह लोगों से आसानी से घुल-मिल जाता है।
दूसरा भाव
इस भाव में बुध व्यक्ति को मधुर वाणी और धन कमाने की अच्छी क्षमता देता है। ऐसे लोग व्यापार, लेखन या बोलने से जुड़े कार्यों में सफलता पाते हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
तीसरा भाव
तीसरे भाव में बुध संचार कौशल को मजबूत बनाता है। व्यक्ति साहसी, मेहनती और मीडिया, लेखन या मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में सफल होता है।
चौथा भाव
यह स्थिति शिक्षा और मानसिक शांति के लिए अच्छी मानी जाती है। व्यक्ति अपने परिवार और विशेषकर माता के साथ समझदारी से संबंध बनाए रखता है।
पांचवां भाव
पांचवें भाव में बुध होने से व्यक्ति बुद्धिमान, रचनात्मक और तेज सोच वाला होता है। शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अच्छी समझ रहती है।
छठा भाव
इस भाव में बुध व्यक्ति को समस्याओं और विवादों को बुद्धिमान से सुलझाने की क्षमता देता है। शत्रुओं पर विजय मिलती है, लेकिन मानसिक तनाव भी हो सकता है।
सातवां भाव
सातवें भाव में बुध विवाह और साझेदारी में संवाद को महत्वपूर्ण बनाता है। व्यक्ति व्यापारिक साझेदारी में सफल हो सकता है और जीवनसाथी के साथ समझदारी रखता है।
आठवां भाव
इस भाव में बुध गूढ़ और रहस्यमय विषयों में रुचि बढ़ाता है। व्यक्ति रिसर्च, ज्योतिष या गहरे अध्ययन वाले क्षेत्रों में अच्छा कर सकता है।
नौवां भाव
नवम भाव नवम भाव में बुध धर्म, भाग्य और उच्च शिक्षा में रुचि देता है। व्यक्ति ज्ञान प्राप्त करने और दूसरों को सिखाने में सक्षम होता है।
दसवां भाव
दशम भाव में बुध करियर में सफलता दिलाता है, खासकर व्यापार और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में। व्यक्ति की कम्युनिकेशन स्किल्स उसे आगे बढ़ाती हैं।
एकादश भाव
इस भाव में बुध आय के कई स्रोत देता है। व्यक्ति के अच्छे मित्र होते हैं और वह नेटवर्किंग के जरिए लाभ कमाता है।
द्वादश भाव
द्वादश भाव में बुध व्यक्ति को विदेश से जोड़ सकता है और खर्च बढ़ा सकता है। साथ ही यह आध्यात्मिक सोच और गहरी मानसिक चिंतन की प्रवृत्ति देता है।
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष में कुछ सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। ये उपाय बुद्धि, वाणी, व्यापार और निर्णय क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
बुधवार का व्रत
बुधवार के दिन व्रत रखना और सात्विक भोजन करना बुध को मजबूत करता है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना भी शुभ माना जाता है।
मंत्र जाप
बुध ग्रह के बीज मंत्र का नियमित जाप करें: “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” रोज या बुधवार को 108 बार जाप करने से बुध के सकारात्मक प्रभाव बढ़ते हैं।
हरे रंग का उपयोग करें
हरे रंग को बुध का प्रतीक माना जाता है। हरे कपड़े पहनना, हरी चीजें (जैसे मूंग दाल, हरी सब्जियां) उपयोग करना लाभकारी होता है।
दार करें
बुधवार को हरी मूंग, हरी सब्जियां, हरा कपड़ा या कांस्य के बर्तन दान करना शुभ होता है। इससे बुध के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
गौ सेवा
गाय को हरी घास खिलाना बुध ग्रह को शांत और मजबूत करने का सरल उपाय है।
शिक्षा और लेखन
बुध बुद्धि और ज्ञान का कारक है, इसलिए पढ़ाई, लेख लेखन, गणित या नई स्किल सीखना भी इसे मजबूत करता है।
पन्ना रत्न धारण
पन्ना बुध का रत्न है। इसे धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह जरूर लें, क्योंकि गलत रत्न उल्टा प्रभाव दे सकता है।
बुध का मिथुन राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
अगर आप सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया या किसी ऐसी फील्ड में हैं जहाँ बातचीत और नेटवर्किंग जरूरी है, तो यह समय आपके लिए…(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
अगर आप शेयर मार्केट, सोशल मीडिया, मनोरंजन या किसी भी तरह के स्पेक्युलेटिव काम में हैं, तो इस समय…(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी बहुत अच्छी रहेगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अब बात करें चौथे भाव की तो यह मां, घर, सुख-सुविधाएं,…(विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
जो लोग अध्यात्म, ध्यान, आश्रम या किसी तीर्थ स्थान पर जाना चाहते थे लेकिन अवसर नहीं मिल रहा था, उन्हें इस दौरान…(विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
जो लोग अभी कमाना शुरू कर रहे हैं, वे भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी कई भौतिक इच्छाएं इस समय पूरी हो सकती है। अब क्योंकि…(विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
अगर पहले से नौकरी में हैं, तो ऑफिस में सकारात्मक माहौल, सहकर्मियों का सहयोग और तरक्की के संकेत मिलेंगे। अगर आप बिजनेस…(विस्तार से पढ़ें)
तुला राशि
पिता, गुरु और शिक्षकों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका सहयोग मिलेगा। अगर आप किसी तीर्थ यात्रा, पवित्र नदी या धार्मिक स्थान पर जाने की सोच रहे हैं, तो यह समय…(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
इस गोचर से अगर आप मानसिक तनाव, डर या मन से जुड़ी किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो उससे बाहर निकलने में मदद मिलेगी…(विस्तार से पढ़ें)
धनु राशि
अगर आप नई रिलेशनशिप में आना चाहते हैं, तो मौके अनुकूल रहेंगे। अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं…(विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
साथ ही यह नौकरी, सेवा क्षेत्र, हेल्थकेयर और आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या को भी दर्शाता है। जब छठे भाव के स्वामी छठे भाव में आता…(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
इस समय अगर आपके बच्चे हैं तो उनके साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आप उनके साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। अगर आप…(विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
नया घर, प्रॉपर्टी या फ्लैट लेने के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है। इस दौरान आप अपने…(विस्तार से पढ़ें)
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. बुध का मिथुन राशि में गोचर कब होगा?
बुध ग्रह 29 मई 2026 को सुबह 11 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
2. मिथुन राशि में बुध का गोचर क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?
क्योंकि मिथुन राशि बुध की अपनी राशि है, इसलिए इस स्थिति में बुध पूर्ण शक्ति के साथ सकारात्मक परिणाम देने में सक्षम होते हैं।
3. बुध का गोचर किन क्षेत्रों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है?
यह गोचर मुख्य रूप से बुद्धि, वाणी, संचार, शिक्षा, व्यापार, मार्केटिंग और करियर को प्रभावित करता है।
वृषभ राशि में बुध देव का होगा उदय, किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किनके लिए अशुभ? जानें!
बुध का वृषभ राशि में उदय: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना विशेष स्थान और महत्व है जिनकी अपनी खूबियां और कमियां होती हैं। हम आज के इस ब्लॉग में सौरमंडल के सबसे छोटे और तेज़ गति से चलने वाले बुध ग्रह के बारे में विस्तार से बात करेंगे। बता दें कि ज्योतिष में बुध महाराज को ग्रहों के राजकुमार का पद प्राप्त है जिन्हें शुभ ग्रह माना गया है। शायद ही आप जानते होंगे कि सौरमंडल में बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित है इसलिए इनकी चाल और राशि में होने वाले हर परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। अब यह जल्द ही वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं जिसका असर मानव जीवन समेत संसार पर नज़र आ सकता है।
एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “बुध का वृषभ में उदय” से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त प्रदान करेगा जैसे तिथि और समय आदि। हम यह बात भली-भांति जानते हैं कि जब-जब बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह अपनी चाल, दशा या राशि में बदलाव करते हैं, तो यह मनुष्य जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया को भी प्रभावित करते हैं। साथ ही, बुध का उदय होना करियर, व्यापार और पेशेवर जीवन पर भी असर डालेगा। ऐसे में, हम आपको बुध उदित के प्रभाव और उससे बचने के सरल उपाय प्रदान करेंगे। तो आइए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं बुध गोचर के बारे में सब कुछ।
बुध का वृषभ राशि में उदय: तिथि और समय
बुद्धि, वाणी, तर्क, मित्र और चतुराई के कारक ग्रह बुध तेज गति से चलते हैं इसलिए इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में 23 से 27 दिनों का समय लगता है। इस दौरान वह अस्त, उदित, वक्री और मार्गी भी होते हैं। ऐसे में, बुध महाराज अब 26 मई 2026 की रात 11 बजकर 19 मिनट पर वृषभ राशि में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए उदित हो जाएंगे। बता दें कि जब बुध का वृषभ राशि में उदय होगा, तब वह अपनी शक्तियां पुनः प्राप्त कर लेंगे ऐसे में, यह जातकों को एक बार फिर से पूरी क्षमता के साथ परिणाम दे सकेंगे। चलिए अब आपको रूबरू करवाते हैं इस दौरान होने वाले ग्रहों की युतियों से
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृषभ राशि में होगी तीन ग्रहों की युति
मई 2026 में कई ग्रहों की राशि और चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। ऐसे में, इस दौरान अनेक शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। बता दें कि वृषभ राशि में बुध ग्रह के अलावा सूर्य और शुक्र ग्रह भी उपस्थिति होंगे। ऐसे में, ग्रहों के जनक सूर्य और बुद्धि के ग्रह बुध के एक साथ बैठे होने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसके अलावा,बुध और शुक्र के एक साथ उपस्थित होने से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी निर्मित होगा। साथ ही, वृषभ राशि में तीन बड़े ग्रह बुध, सूर्य और शुक्र एक साथ विराजमान होंगे। इस प्रकार, त्रिग्रही योग भी बनेगा और ऐसे में, जब बुध ग्रह वृषभ राशि में उदित होंगे, तब तीनों योगों का शुभ प्रभाव आपके जीवन में शुभता लेकर आएगा।
वृषभ राशि में बनने वाले योगों और दोषों के बाद हम आपको अवगत करवाते हैं बुध उदित के बारे में।
ग्रह का उदित होना किसे कहते हैं?
जैसे कि हम यह बात जानते हैं कि नवग्रहों में प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करता है जिसका प्रभाव देश-दुनिया, सभी राशियों के साथ-साथ मनुष्य जीवन पर भी पड़ता है। ग्रह की उदित अवस्था के बारे में जानने से पहले आपके लिए अस्त को समझना जरूरी है। जब कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब चला जाता है, तो वह अस्त माना जाता है। सरल शब्दों में कहें, तो सूर्य के तीव्र प्रभाव के कारण वह ग्रह अपनी सभी शक्तियां खो देता है जिसके चलते जातकों को अपनी पूरी क्षमता के अनुसार परिणाम नहीं दे पाता है।
इसी क्रम में, जब वह ग्रह पुनः सूर्य से एक निश्चित दूरी पर आ जाता है, तब वह उदित हो जाता है और अपनी शक्तियों को पुनः प्राप्त कर लेता है। इस प्रकार, वह ग्रह एक बार फिर से जातकों को, सभी राशियों को और संसार को शुभ परिणाम देना शुरू कर देता है। ऐसे में, अब बुध ग्रह वृषभ राशि में उदित होकर अपनी शक्तियां पुनः प्राप्त कर लेंगे।
बुध का वृषभ राशि में उदय: ज्योतिषीय दृष्टि से बुध ग्रह
वैदिक ज्योतिष में बुध देव को नवग्रहों में राजकुमार का पद प्राप्त है जो सूर्य के सबसे निकट स्थित है। इन्हें सभी ग्रहों में शुभ माना जाता है और यह एक द्विस्वभाव ग्रह है। सरल शब्दों में कहें, तो कुंडली में बुध जिस शुभ-अशुभ या पापी ग्रह के साथ विराजमान होते हैं, व्यक्ति को उन्हीं के आधार पर फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह मनुष्य के जीवन में बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार से जुड़ी क्षमताओं को नियंत्रित करते हैं।
काल पुरुष कुंडली में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। कन्या राशि में यह उच्च के माने जाते हैं, जबकि मीन राशि में इन्हें नीच का दर्जा प्राप्त है। दिशाओं की बात करें, तो बुध महाराज को उत्तर दिशा का स्वामित्व प्राप्त है और इनकी महादशा 17 वर्षों तक चलती है। ग्रहों की बात करें, तो सूर्य और शुक्र ग्रह को बुध ग्रह के मित्र माना जाता है जबकि चंद्रमा के साथ यह शत्रुता का भाव रखते हैं। वहीं, बृहस्पति और शनि के साथ इनके संबंध तटस्थ माने जाते हैं। बुध को हरा रंग प्रिय है और सप्ताह में बुधवार का दिन इन्हें समर्पित होता है।
जिन जातकों पर बुध का प्रभाव होता है, वह सामान्य रूप से हंसमुख, चतुर और बातचीत में निपुण होते हैं। बुध ग्रह के आशीर्वाद से व्यक्ति को करियर और व्यापार में सफलता मिलती है। साथ ही, यह ग्रह त्वचा और सीखने की क्षमता का भी प्रतिनिधित्व करता है जिससे व्यक्ति की समझ और चीज़ों को ग्रहण करने की शक्ति मज़बूत होती है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
बुध ग्रह धार्मिक दृष्टि से
बात करें धार्मिक महत्व की, तो बुध ग्रह शांति, समृद्धि और सुख के प्रतीक माने गए हैं। इनके इष्ट देव भगवान श्रीगणेश और श्रीकृष्ण हैं इसलिए इनकी उपासना करने से बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं। यह आपको सकारात्मक परिणाम प्रदान करते हैं। स्वभाव की बात करें, तो बुध ग्रह को शांत, कोमल और संतुलित प्रकृति का माना गया है। इनकी वाणी अत्यंत मधुर है जो दूसरों को आसानी से आकर्षित और प्रभावित करती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बुध ग्रह की माता देवी तारा और पिता चंद्र देव हैं।
बुध ग्रह का मनुष्य जीवन पर प्रभाव
शायद ही आप जानते होंगे कि कुंडली में बुध ग्रह की शुभ-अशुभ स्थिति जातकों के जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं बुध ग्रह आपके जीवन पर कैसे अपना प्रभाव डालता है।
बुध ग्रह का आर्थिक जीवन पर प्रभाव: बात करें आर्थिक जीवन में बुध ग्रह के प्रभाव की, तो बुध ग्रह का महत्व कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि मनुष्य जीवन में बुध देव धन से जुड़े मामलों में संचार और कागज़ी कामों को नियंत्रित करते हैं। हालांकि, जब यह वक्री अवस्था में मौजूद होते हैं, तो व्यक्ति को धन से संबंधित छोटा-बड़ा कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए। साथ ही, बेकार की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए। इस समय जातक को पैसों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप धोखाधड़ी और छलकपट का शिकार हो सकते हैं।
करियर पर प्रभाव: प्रत्येक व्यक्ति के लिए बुध ग्रह को महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध देव की स्थिति शुभ और मज़बूत होती है, उन्हें व्यापार में अपार सफलता मिलने की प्रबल संभावना होती है। साथ ही, आपकी फैसले लेने की मज़बूत क्षमता और सोच-विचार करने के तरीके को दर्शाता है। शुभ बुध के प्रभाव से जातक नेटवर्किंग, डाटा और लेखन से जुड़े क्षेत्रों में सफलता हासिल करता है। वहीं, बुध ग्रह के कमज़ोर या अशुभ होने पर जातकों को दूसरों के सामने अपनी बात और विचार रखने या फिर अपने काम को समय पर पूरा करने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वैवाहिक जीवन पर प्रभाव: बुध ग्रह की अशुभ अवस्था उन जातकों के लिए समस्याओं की वजह बन सकती है जो विवाह योग्य होते हैं या फिर विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं। अगर आपका विवाह हो गया है या होने वाला है, तो इनकी शुभ स्थिति के प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन सुख-शांति पूर्ण रहता है। साथ ही, आपके और साथी के बीच आपसी तालमेल और संचार कौशल शानदार होता है। आप दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को बख़ूबी निभाते हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
स्वास्थ्य पर प्रभाव: सबसे पहले हमें यह बात समझनी होगी कि किसी मनुष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के लिए सिर्फ़ बुध ग्रह की स्थिति काफ़ी नहीं होती है, बल्कि कुंडली में बैठकर इनकी दृष्टि किस ग्रह पर पड़ रही हैं और किसके साथ बुध देव युति कर रहे हैं, इन बिंदुओं को भी देखा जाता है। यदि बुध देव मित्र ग्रहों के साथ विराजमान होते हैं, तो सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य मज़बूत रहता है। ऐसे में, छोटे-मोटे रोग भी एक-दो दिन बाद ठीक हो जाते हैं। लेकिन, बुध ग्रह की अशुभ अवस्था आपकी वाणी को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।
प्रेम जीवन पर प्रभाव: ज्योतिष के अनुसार,बुध देव के मार्गी अवस्था में होने पर जातकों का संचार कौशल और उनकी बात करने की क्षमता मज़बूत होती है। बात करें प्रेम जीवन की, तो इन जातकों की लव लाइफ जीवनसाथी के साथ प्रेम और खुशियों से पूर्ण रहती है। आप दोनों एक-दूसरे से खुलकर बात करते हुए नज़र आते हैं, लेकिन बुध महाराज के वक्री अवस्था में होने पर आपको रिश्ते में जीवनसाथी के साथ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपकी उनके साथ बहस हो सकती है और आप दोनों के बीच बेकार के विवाद जन्म ले सकते हैं।
निर्णय लेने में परेशानी: जिन जातकों की कुंडली में बुध देव अशुभ अवस्था में होते हैं, उन्हें जीवन में बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने में कठिनाई होती है। ऐसे में, यह लोग सही समय पर सही निर्णय लेने में नाकाम रहते हैं इसलिए अक्सर गलत फैसला लेते हैं।
संचार कौशल कमज़ोर होना: व्यक्ति के जीवन पर बुध ग्रह का नकारात्मक प्रभाव आपके संचार कौशल को प्रभावित करता है। ऐसे में, व्यक्ति को संचार से जुड़ी समस्याएं जैसेहकलाना, सही शब्दों का चयन न कर पाना और तुतलाना आदि का सामना करना पड़ता है।
कमज़ोर याददाश्त: अशुभ बुध के प्रभाव से व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है इसलिए वह ज्यादा देर तक बातें याद रखने में असमर्थ होता है। साथ ही, इन्हें एकाग्रता के साथ काम करने में समस्या का अनुभव होता है।
व्यापार में नुकसान: बुध महाराज व्यापार के कारक ग्रह हैं और इनकी अशुभ स्थिति का सीधा असर आपके कारोबार पर पड़ता है। ऐसे में, आपको लेखन, व्यापार, शिक्षा और संवाद से जुड़े कारोबार में समस्या के साथ-साथ हानि का सामना करना पड़ता है।
बुध का वृषभ राशि में उदय: लाल किताब के उपायों से करें बुध मज़बूत
भगवान गणेश की पूजा: बुध ग्रह को मज़बूत करने के लिए भगवान गणेश की पूजा शुभ मानी जाती है इसलिए इनका पूजन नियमित रूप से करें। साथ ही, “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।
तुलसी पूजन: बुध देव की कृपा पाने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी नियमित रूप से पूजा करें। बुधवार के दिन तुलसी को जल अर्पित करें।
शिक्षा का सम्मान: ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि और शिक्षा का कारक माना गया है इसलिए शिक्षा और ज्ञान का सम्मान करें। साथ ही, जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहायता करें।
चांदी का उपयोग: बुध ग्रह से सकारात्मक परिणाम पाने के लिए चांदी का कड़ा या अंगूठी धारण करें। ऐसा करने से बुध दोष का प्रभाव कम होता है।
हरी सब्जियों का सेवन: कुंडली में बुध को मज़बूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। साथ ही. गरीबों और जरूरतमंदों को हरी सब्जियों का दान करें।
पन्ना रत्न: बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए पन्ना रत्न धारण करें क्योंकि इसे बुध ग्रह का रत्न माना गया है। बुधवार के दिन पन्ना रत्न को पंचधातु या सोने में धारण करे, लेकिन ऐसा करने से पूर्व किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह अवश्य करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. बुध का वृषभ राशि में उदय कब होगा?
बुध महाराज 26 मई 2026 को वृषभ राशि में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आकर उदित हो जाएंगे।
2. क्या अस्त और वक्री चाल एक होती है?
नहीं, ज्योतिष के अनुसार, अस्त अवस्था में कोई ग्रह सूर्य के निकट जाकर अपनी शक्तियां खो देता है जबकि वक्री अवस्था में ग्रह उल्टी चाल चलता हुआ प्रतीत होता है।
3. बुध ग्रह कौन हैं?
वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह ग्रहों के युवराज हैं जो बुद्धि, वाणी, प्रेम और संचार को नियंत्रित करते हैं।
मई के इस सप्ताह में क्या लक देगा आपका साथ? जानें साप्ताहिक राशिफल से!
साप्ताहिक राशिफल 25 मई से 31 मई 2026: आने वाला यह सप्ताह आपके जीवन में नई संभावनाओं और हलचल लेकर आ सकता है। इस दौरान ग्रह नक्षत्रों की स्थिति आपके करियर, आर्थिक स्थिति, रिश्तों और स्वास्थ्य पर खास प्रभाव डालेगी। कहीं नए अवर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे, तो कही पुराने अधूरे काम पूरे होने के संकेत मिल सकते हैं। यह समय केवल परिस्थितियों का नहीं, बल्कि समझदारी से निर्णय लेने का भी है।
इस सप्ताह आपके मन में कई तरह के सवाल उठ सकते हैं, क्या करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा? क्या रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी? या किसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा? इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह साप्ताहिक राशिफल तैयार किया गया है, ताकि आप पूरे सप्ताह को आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जी सकें। इसमें करियर, धन, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल और स्पष्ट रूप में दी गई है, जिससे आप बेहतर फैसले ले सकें।
साथ ही, इस सप्ताह जन्मे कुछ प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के प्रेरक जीवन प्रसंगों पर भी नज़र डालेंगे। उनकी सफलता, संघर्षों और निर्णयों से जुड़ी दिलचस्प बातें न केवल आपकी जानकारी बढ़ाएंगी, बल्कि आपको आगे बढ़ने की नई ऊर्जा भी देंगी। तो आइए, ग्रहों की इस रहस्यमयी यात्रा को समझें, संकेतों को पहचानें और आने वाले सप्ताह को आत्मविश्वास व सकारात्मकता के साथ स्वागत करें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
आगे बढ़ने से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह के पंचांग की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत नवमी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी व शुक्ल पक्ष यानी 25 मई को होगी। वहीं इस सप्ताह का समापन प्रतिपदा तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र व कृष्ण पक्ष यानी 31 मई को होगा।
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम कई बार जरूरी तिथियां और त्योहार याद नहीं रख पाते। अक्सर ऐसा होता है कि हमें समय पर पता ही नहीं चलता कि कौन सा व्रत कब है, किस दिन विशेष पूजा का संयोग बन रहा है या किस तिथि का धार्मिक महत्व अधिक है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए पूरे सप्ताह के व्रत और त्योहारों की एक संपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। इसमें आपको हफ्ते भर के सभी महत्वपूर्ण व्रत, पर्व और खास तिथियां आसान और स्पष्ट रूप में मिलेंगी, ताकि कोई भी जरूरी दिन आपसे छूट न जाए।
यह साप्ताहिक जानकारी आपको सही समय पर पूजा-पाठ करने में मार्गदर्शन देगी। साथ ही, यह घर की तैयारियों, मंदिर जाने की योजना बनाने और धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित करने में भी आपकी मदद करेगी। आइए, इस सप्ताह आने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानें और उन्हें पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं।
पद्मिनी एकादशी: हिंदू धर्म की एक अत्यंत पुण्यदायी और खास एकादशी मानी जाती है, जो हर साल नहीं आती बल्कि केवल अधिक मास (मलमास) के शुक्ल पक्ष में पड़ती है, जो लगभग ढाई से तीन साल में एक बार आता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा और व्रत का विधान होता है। मान्यता है कि पद्मिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है, जीवन में सुख-समृद्धि आती है और अंततः मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह व्रत आत्मशुद्धि, मानसिक शांति और ईश्वर की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। पद्मिनी एकादशी को कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि “पद्म” यानी कमल माता लक्ष्मी का प्रतीक है, इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है।
प्रदोष व्रत (शुक्ल): शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत भगवान भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए रखा जाता है। यह व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है और इसका मुख्य समय संध्या काल यानी प्रदोष काल होता है। इस दिन श्रद्धालु सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लेते हैं और दिनभर उपवास रखते हैं। शाम के समय शिवलिंग का जल, दूध और बेलपत्र से अभिषेक कर, दीप-धूप जलाकर तथा “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करते हुए भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, क्योंकि इससे जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
पूर्णिमा व्रत: हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और यह हर महीने चंद्रमा के पूर्म रूप (पूर्णिमा तिथि) के दिन रखा जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। श्रद्धालु सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं और दिनभर उपवास रखते हैं, कुछ लोग फलाहार करते हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया जाता है और पूजा-पाठ के बाद व्रत खोला जाता है। इस व्रत का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। मान्यता है कि पूर्णिमा व्रत रखने से मन की शुद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह व्रत धन-समृद्धि, सुख-शांति और पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर गहरा असर डालती है। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो उसका प्रभाव सिर्फ आकाश में ही नहीं, बल्कि हमारी सोच, फैसलों, रिश्तों और कामकाज पर भी दिखाई देता है। 25 मई से 31 मई के बीच दो प्रमुख ग्रहों का गोचर इस सप्ताह को खास बना रहा है, जो कई लोगों के लिए नए अवसर और महत्वपूर्ण सीख लेकर आ सकता है।
अच्छी बात यह है कि इस दौरान कोई ग्रहण नहीं पड़ रहा है। ज्योतिष में ग्रहण को अक्सर अस्थिरता और उलझनों से जोड़ा जाता है, लेकिन इस हफ्ते ऐसा कोई प्रभाव नहीं रहेगा। इसलिए यह समय अपेक्षाकृत शांत और संतुलित रहने वाला है, जिसमें आप अपने कामों और योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से किसी अहम फैसले को टाल रहे थे, उनके लिए यह समय सही दिशा में कदम बढ़ाने का संकेत दे रहा है। अब आप ज्यादा स्पष्ट सोच, आत्मविश्वास और संतुलन के साथ अपने निर्णय ले पाएंगे।
बुध का मिथुन राशि में गोचर (29 मई 2026): ग्रहों के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध बुध ग्रह 29 मई, 2026 की सुबह 11 बजे मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
बुध का वृषभ राशि में उदय (26 मई 2026): वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क और संचार कौशल का कारक ग्रह माना जाता है जो 26 मई 2026 की रात 11 बजकर 19 मिनट पर वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं।
साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण और गोचर की जानकारी देने के बाद अब हम आपको इस हफ्ते के सार्वजनिक अवकाश की सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि बैंक से जुड़ा आपको कोई काम रुक न जाए।बता दें इस सप्ताह में कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं पड़ रहे हैं।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
इस सप्ताह (25 मई 2026 से 31 मई 2026) के शुभ मुहूर्त
भारतीय परंपरा में समय का विशेष महत्व माना गया है। किसी भी शुभ कार्य से पहले सही तिथि, अनुकूल नक्षत्र और शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है, ताकि उसका परिणाम दीर्घकाल तक शुभ और फलदायी बना रहे। मान्यता है कि उचित समय पर किया गया कार्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है। इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए इस सप्ताह नामकरण संस्कार के कुछ शुभ मुहूर्त प्रस्तुत कर रहे हैं। इन पावन क्षणों में किया गया नामकरण न केवल बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना को सुदृढ़ करता है, बल्कि घर-परिवार में खुशहाली, सकारात्मक ऊर्जा और मंगलमय वातावरण भी लेकर आता है।
बच्चे का जन्म हर परिवार के लिए खुशियों की एक नई शुरुआत लेकर आता है। इस खुशी के बीच नामकरण संस्कार का अवसर बेहद खास होता है, जब बच्चे को उसका नाम मिलता है, एक ऐसी पहचान जो जीवनभर उसके साथ रहती है। यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि स्नेह, आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं से जुड़ा एक भावनात्मक पल होता है। मान्यता है कि यदि नामकरण सही समय और शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो यह बच्चे के जीवन में सुख, प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम इस सप्ताह के कुछ शुभ नामकरण मुहूर्त साझा कर रहे हैं, ताकि आप इस खास अवसर को पूरे आनंद और मंगल भाव के साथ मना सकें। बता दें कि इस सप्ताह नामकरण के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
राहु के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह के दूसरे हिस्से में, आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फ़ायदा होगा। जिसके कारण …..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
जिससे आप कुछ असहज तो महसूस करेंगे ही, साथ ही उनकी बात सुनकर आपके मानसिक तनाव में भी बढ़ोतरी होगी…(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इसके लिए सबसे बेहतर आपके लिए यही रहेगा कि, ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और नियमित रूप से योगाभ्यास करें। केतु के….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह जीवनसाथी आपका कोई बड़ा आर्थिक नुकसान कर सकता है, जिसके कारण आप….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस दौरान मस्ती और पार्टी के दौरान, आपको मदिरा सेवन करने से बचना चाहिए, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। केतु के तीसरे ….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
विवाहित जातक जीवनसाथी के प्रति, इस दौरान सामान्य से काफी ज्यादा आकर्षण महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
राहु के आठवें भाव में होने के कारण, यदि आप अपने धन को संचय करने के लिए कोई अच्छा निवेश करने का सोच रहे थे तो, आपको इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस सप्ताह जीवनसाथी और आपके बीच सही संवाद न होने के कारण, आप दोनों के बीच किसी ग़लतफहमी उत्पन्न होने से, परेशानी ….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह किसी बड़े समूह में आर्थिक तौर पर भागीदारी, आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। हालाँकि इससे आपके ख़र्चे काफी….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
यदि पार्टनर नाराज़ है तो किसी कॉमन दोस्त की मदद से आप उन्हें मना सकते हैं और प्रेम जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं। विवाहित …(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
केतु के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान ….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपका जीवनसाथी आपके बारे में या शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में, सारी ख़राब बातें आपके समक्ष जता सकता है। जिससे….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
ऐसे में आप उनकी हर मांग को पूरा करने के लिए, आप खुद पर अतिरिक्त दबाव महसूस करेंगे। परंतु आपको ये समझना…(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
आपका प्रेम जीवन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा और इस समय में आप दोनों एक दूसरे को, बहुत अच्छे तरीके से समझ पाएंगे। इस सप्ताह …..(विस्तार से पढ़ें)
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको किसी तरह की यात्रा पर जाना होगा। हालांकि इससे आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ सुकून तो मिलेगा, परन्तु ये यात्रा आपको …(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
इस दौरान वो आपसे फ़ोन पर भी सही से संवाद करने में असमर्थ होंगे। ऐसे में अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप, इस सप्ताह ख़ुद को बिल्कुल खाली और अकेला महसूस करेंगे…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के कार्य के ज़रिए, कोई बड़ा फ़ायदा होगा। साथ ही आप में से कई लोग ऐसी …..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
आप दोनों प्रेम पूर्वक रहेंगे और एक दूसरे का सहारा बनेंगे। यदि आप जीवनसाथी की व्यर्थ की बातों पर प्रतिक्रिया न दें तो, इस समय आप कई परेशानियों …..(विस्तार से पढ़ें)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. साप्ताहिक राशिफल क्या होता है?
साप्ताहिक राशिफल एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी होती है, जिसमें पूरे सप्ताह के दौरान ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ी संभावनाओं का अनुमान लगाया जाता है।
2. यह राशिफल किस आधार पर तैयार किया गया है?
यह साप्ताहिक राशिफल मुख्य रूप से चंद्र राशि पर आधारित है, जिसमें ग्रहों के गोचर और उनकी स्थिति को ध्यान में रखकर भविष्यवाणी की जाती है।
3. क्या साप्ताहिक राशिफल पूरी तरह सही होता है?
ज्योतिष एक मार्गदर्शक विद्या है, जो संभावनाओं और संकेतों के आधार पर दिशा दिखाती है। इसे अंतिम सत्य न मानकर, समझदारी से निर्णय लेने के लिए एक सहायक साधन के रूप में देखना चाहिए।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (24 मई से 30 मई, 2026): ये सप्ताह रहेगा इन राशियों के लिए लकी?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 24 मई से 30 मई 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 24 से 30 मई 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 24 मई से 30 मई 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस
आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ कप्स
करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स
प्रेम जीवन में द हाई प्रीस्टेस कार्ड यह दर्शाता है कि आपका साथी आपसे गहरे और स्वाभाविक स्तर पर जुड़ाव महसूस करता है। उन्हें लगता है कि आपके रिश्ते में सिर्फ दिमागी या शारीरिक आकर्षण से कहीं ज्यादा कुछ खास है। अगर वे पहले आध्यात्मिक नहीं थे तो आप उनके जीवन आध्यात्मिक जागरूकता लाने का कारण बन सकते हैं। वहीं, अगर वे पहले से आध्यात्मिक थे, तो उन्हें खुशी है कि उन्हें आप जैसे साथी मिले, जो उनकी सोच से मेल खाते हैं। यदि आपका रिश्ता नया है, तो यह कार्ड बताता है कि आपका साथी आपको अपनी जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण मानता है।
आर्थिक स्थिति पेज ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि अपनी दिल की सुनना आपके लिए अच्छे पैसे कमाने के मौके ला सकता है। यह कार्ड सलाह देता है कि ऐसे फैसले लें जो न केवल आर्थिक रूप से सही हों, बल्कि आपकी पसंद और भावनाओं से भी जुड़े हों। यह आपको प्रेरित करता है कि आप अपनी सोच और क्रिएटिविटी के अनुसार नए अवसरों को अपनाएं।
अगर आप अपने करियर के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह कार्ड बताता है कि अपने काम में जुनून और रचनात्मकता लाकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
स्वास्थ्य में सेवन ऑफ कप्स कार्ड यह संकेत देता है कि आपको बहुत ज्यादा विकल्पों या उलझनों में पड़ने से बचना चाहिए। यह बताता है कि आप शायद जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं या ध्यान भटक रहा है। ऐसे में, बेहतर होगा कि आप एक सही और स्पष्ट हेल्थ प्लान पर ध्यान दें, बजाय अव्यावहारिक लक्ष्यों के पीछे भागने के।
शुभ रत्न: लाल मूंगा
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द सन
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम जीवन में फोर ऑफ वैंड्स कार्ड परिणाम के रूप में एक ऐसे रिश्ते की ओर इशारा करता है, जो खुशी मनाने लायक है। यह सगाई, शादी या किसी खास अवसर को दर्शाता है, जहां आप अपने रिश्ते का जश्न मनाते हैं। इस समय आप अपने करीबियों को भी इस खुशी में शामिल करना चाहते हैं। आपके साथ रहकर आपका साथी खुद को घर जैसा महसूस करता है। यह रिश्ता लंबे समय तक चलने वाला और मजबूत भविष्य का संकेत देता है।
आर्थिक स्थिति के लिहाज से द सन कार्ड आपके आर्थिक मामलों में सफलता और अच्छे परिणामों का संकेत देता है। यह बताता है कि आपके फैसले सही दिशा में हैं और आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह कार्ड सकारात्मकता तरक्की और आर्थिक समृद्धि को दर्शाता है।
थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड करियर में आगे बढ़ने और नए अवसर मिलने का संकेत देता है। आपके सामने नए मौके आएंगे और अगर आप पूरी मेहनत करेंगे, तो ये आपके करियर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने की जरूरत है। अगर आप अपने भविष्य को ध्यान में रखकर काम करेंगे, तो आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप करियर बदलने का सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर फैसला लें। हो सकता है कि आप किसी नए क्षेत्र में भी सफलता पा सकें।
स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड यह संकेत देता है कि आपको अपनी ऊर्जा को बचाकर रखना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा सख्त या जिद्दी बनने से बचें। यह कार्ड बताता है कि पुरानी आदतों, तनाव या भावनात्मक बोझ को पकड़कर रखना आपकी सेहत पर असर डाल सकता है। इसलिए, खुद को थोड़ा हल्का रखें और बदलाव को अपनाने की कोशिश करें।
शुभ रत्न: ओपल
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: जजमेंट
प्रेम जीवन में फोर ऑफ कप्स कार्ड संकेत देता है कि रिश्ते में कोई एक व्यक्ति थोड़ा उपेक्षापूर्ण या असंतुष्ट हो सकता है। अगर आप दोनों में से कोई एक बहुत ज्यादा खुद में ही खोया रहता है, तो दूसरे व्यक्ति को नजरअंदाज महसूस हो सकता है। यह भी संभव है कि कोई एक व्यक्ति खुद को पीड़ित समझ रहा हो और “मेरे साथ ही ऐसा क्यों” जैसी सोच में फंसा हो। कभी-कभी यह कार्ड आध्यात्मिक जागरूकता की ओर भी इशारा करता है, लेकिन आपका साथी आपको जरूरत से ज्यादा अपने आप में खोया हुआ मान सकता है। आध्यात्मिकता अच्छी बात है, लेकिन इसका संतुलन बनाए रखना जरूरी है, ताकि आप वास्तविक दुनिया से दूर न हो जाएं।
आर्थिक जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि आप पैसों से जुड़े फैसलों को लेकर खुद को असहाय या उलझन में महसूस कर सकते हैं। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि “मेरे पास कोई विकल्प नहीं है” जैसी सोच से बाहर निकलें और उन डर या मान्यताओं को पहचानें, जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही हैं। नए नजरिए अपनाने और सही मार्गदर्शन लेने से आप बेहतर आर्थिक फैसले ले पाएंगे। यह कार्ड यह भी संकेत देता है कि आप अपने आर्थिक भविष्य को लेकर बंधन या नियंत्रण की कमी महसूस कर सकते हैं।
करियर टेन ऑफ पेंटाकल्स में कार्ड दर्शाता है कि अगर आप अपनी वर्तमान स्थिति में मजबूत नींव बनाते हैं, तो स्थिरता और सफलता संभव है। थोड़ा रुककर सोचें कि आपके लक्ष्य और आपका काम एक-दूसरे के साथ मेल खाते हैं या नहीं। सकारात्मक सोच और मेहनत बनाए रखें। यह कार्ड बताता है कि आप अपने भविष्य को खुद नियंत्रित कर सकते हैं और सही फैसलों के जरिए अपनी मनचाही जिंदगी बना सकते हैं। अगर आप करियर बदलने का सोच रहे हैं, तो यह कार्ड संकेत देता है कि आपका वर्तमान मार्ग भी मजबूत और सुरक्षित है। यहां आपको स्थिर नौकरी और सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य के मामले में जजमेंट कार्ड एक बड़े बदलाव और सुधार का संकेत देता है। यह किसी बीमारी या कठिन समय के बाद रिकवरी, नई ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य की ओर इशारा करता है। यह कार्ड “नई शुरुआत” या “फिर से उठ खड़े होने” जैसा संकेत देता है। साथ ही, यह सलाह देता है कि आप अपनी पुरानी आदतों की समीक्षा करें और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, ताकि आगे बेहतर जीवन जी सकें।
शुभ रत्न: पन्ना
कर्क राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द हीरोफेंट
कर्क राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो नाइट ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि आपने अपने रिश्ते को अच्छे से संभालकर रखा है, इसके लिए बधाई! आमतौर पर यह कार्ड रिश्ते के शुरुआती दिनों, जैसे पहली मुलाकात या नए प्यार की शुरुआत को दर्शाता है। लेकिन अगर यह कार्ड लंबे समय के रिश्ते में आता है, तो इसका मतलब है कि आप कुछ सही कर रहे हैं। आपके रिश्ते में अभी भी प्यार, रोमांस और जुनून बना हुआ है, जो इसे खास बनाता है।
आर्थिक जीवन में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड धोखा, हार या नुकसान का संकेत देता है। यह बताता है कि किसी वित्तीय स्थिति के कारण आप निराशा या कमजोर महसूस कर सकते हैं। यह स्थिति गलत लोगों पर भरोसा करने या गलत सलाह लेने से भी उत्पन्न हो सकती है या फिर कुछ परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। यह कार्ड एक ऐसे समय को दर्शाता है जब आपकी आर्थिक गलतियों या परेशानियां के परिणाम सामने आते हैं। आपको इस समय सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है, क्योंकि एक गलत निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।
करियर नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड करियर में सफलता और उपलब्धियों का संकेत देता है। खुश हो जाइए! आपकी मेहनत का फल मिलने वाला है। जिस समय का आप इंतजार कर रहे थे, वह अब आ गया है और आपकी उपलब्धियां सामने आने वाली हैं। यह कार्ड बताता है कि आप आत्मनिर्भर, मजबूत और आर्थिक रूप से समृद्ध बन सकते हैं। जो लोग अपने करियर में बड़ा मौका चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है।
स्वास्थ्य के मामले में हीरोफेंट कार्ड सलाह देता है कि आपको पारंपरिक और प्रमाणित इलाज के तरीकों को अपनाना चाहिए। यह कार्ड कहता है कि नियमित दिनचर्या बनाए रखें, डॉक्टर की सलाह लें और पुराने, भरोसेमंद उपचारों पर ही विश्वास करें। नए या अनजाने तरीकों के बजाय विशेषज्ञ की सलाह को प्राथमिकता देना आपके लिए बेहतर रहेगा।
बात करें सिंह राशि के प्रेम जीवन में एस ऑफ कार्ड बहुत ही शानदार और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते का संकेत देता है। आप और आपका साथी सच में एक-दूसरे से दिल से प्यार करते हैं। यह दर्शाता है कि आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं, इच्छाओं और खुशियों का पूरा ध्यान रखते हैं और एक-दूसरे के लिए समझौता भी करते हैं। यह रिश्ता किसी लेन-देन पर आधारित नहीं है। आपको इस रिश्ते से क्या मिलेगा, यह मायने नहीं रखता, आपके लिए बस आपके साथी का प्यार और साथ ही सबसे जरूरी है और आपका पार्टनर भी आपके लिए बिल्कुल ऐसा ही महसूस करता है।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि आप अपनी मौजूदा आर्थिक जिम्मेदारियों को अच्छे से संभाल रहे हैं और साथ ही, भविष्य के अवसरों पर भी ध्यान दे रहे हैं। यह आपके जीवन में एक बैलेंस बनाने की स्थिति को दर्शाता है, जहां आपको वर्तमान खर्चों और भविष्य की योजनाओं, दोनों के साथ लेकर चलना है। यह कार्ड आपको प्रेरित करता है कि आप अपने शार्ट-टर्म खर्चों को संभालते हुए, लॉन्ग टर्म लक्ष्यों पर भी नजर बनाए रखें.
अगर आप नए करियर या काम के बारे में सोच रहे हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आपको जोखिम और लाभ के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। जस्टिस कार्ड करियर में आपको सोच-समझकर और निष्पक्ष फैसले लेने की सलाह देता है। यह कहता है कि अपने हर निर्णय के परिणामों के बारे में अच्छे से विचार करें, खासतौर पर यह कि इसका असर आपके क्लाइंट्स, सहकर्मियों और समाज पर क्या पड़ेगा। आपको निष्पक्ष और ईमानदार रहना चाहिए, चाहे परिस्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो। यह कार्ड यह भी संकेत देता है कि आपकी मेहनत और धैर्य का फल आपको जरूर मिलेगा, इसलिए अपने काम में फोकस और ईमानदारी बनाए रखें।
स्वास्थ्य के मामले में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि आपको समझदारी, अनुशासन और सही योजना के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। यह सलाह देता है कि आप डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह को मानें, एक नियमित दिनचर्या अपनाएं और अपने स्वास्थ्य को लेकर स्पष्ट और जागरूक रहें। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको फोकस, अनुशासन और सही सोच बनाए रखनी होगी।
कन्या राशि के जातकों के प्रेम जीवन में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि इस समय आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को सबसे पहले रखना चाहिए। यह समय है खुद के लिए और अपने साथी के लिए दया और समझ दिखाने का। अगर कोई व्यक्ति किसी तलाक या ब्रेकअप से गुजरा है, तो उसे जल्दी नए रिश्ते में आने के लिए मजबूर न करें। इसी तरह, अगर आप खुद भी कुछ चेतावनी संकेत देख रहे हैं, तो सिर्फ अकेलेपन से बचने के लिए जल्दबाजी में रिश्ता न बनाएं। जैसे आपकी शारीरिक सेहत जरूरी है, वैसे ही आपका मानसिक सुकून भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
आर्थिक जीवन में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड बताता है कि पैसों के मामले में आपको सतर्क रहने, अच्छी रिसर्च करने और सोच-समझकर योजना बनाने की जरूरत है। यह एक सीखने का समय हो सकता है, जहां आप जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं या किसी वित्तीय खबर में देरी का सामना कर रहे हैं। यह कार्ड जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह देता है और आपको समझदारी, विश्लेषण और पूरी जानकारी के साथ निर्णय लेने के लिए प्रेरित करता है। इस समय आपको अपने खर्चों को भी सोच-समझकर मैनेज करना चाहिए।
करियर में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड संकेत देता है कि अब समय है अपने पिछले अनुभवों से सीख लेने का और उन्हें अपने भविष्य के करियर में लागू करने का। यह आपको सलाह देता है कि पुराने गिले-शिकवे या नकारात्मक भावनाओं को छोड़ दें, जो आपके काम में रुकावट बन रहे हैं। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा संवाद और सहयोग बनाकर आप अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर बना सकते हैं और शुरुआती समस्याओं को आसानी से हल कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के मामले में सेवन ऑफ कप्स कार्ड बताता है कि आपको भ्रम अधिक विकल्पों या अवास्तविक उम्मीदों से बाहर निकलने की जरूरत है। यह संकेत देता है कि आप बहुत सारे विकल्पों में उलझ सकते हैं या मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। इसलिए आपको जल्दी परिणाम देने वाले उपायों या भ्रम में पड़ने के बजाय, स्थायी और सही आदतों पर ध्यान देना चाहिए। यह कार्ड तनाव के कारण होने वाली थकान से भी सावधान रहने की सलाह देता है।
बात करेंतुला राशि के जातकों के प्रेम जीवन में क्वीन ऑफ कप्स कार्ड एक ऐसे रिश्ते को दर्शाता है, जो दोनों के लिए संतुष्टि और खुशी देने वाला होता है। इस रिश्ते में आपको असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं होती। आपका साथी बहुत समझदार, सहनशील, केयरिंग और रोमांटिक स्वभाव का होता है। यह रिश्ता प्यार, दया और भावनात्मक जुड़ाव से भरा होता है, और इसमें आध्यात्मिक जुड़ाव भी हो सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ परिवार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस रिश्ते में काफी अच्छा भविष्य नजर आता है।
आर्थिक स्थिति में व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड बताता है कि आपकी आर्थिक स्थिति में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। यह एक ऐसा मोड़ हो सकता है जो आपकी फाइनेंशियल लाइफ को पूरी तरह बदल दे। आप जो भी फैसला लेंगे, उसका असर दूर तक और अचानक हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी है। यह कार्ड यह भी संकेत देता है कि आपकी आर्थिक स्थिति पर बाहरी परिस्थितियों का भी प्रभाव पड़ सकता है।
द वर्ल्ड कार्ड आपके करियर में एक बड़ी सफलता और नई शुरुआत का संकेत देता है। यह वह मौका है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नई नौकरी या काम में आपको संतुलन, शांति और संतुष्टि मिलेगी, जिसके आप हकदार हैं। आपकी मेहनत और धैर्य का फल अब मिलने का समय आ गया है। अगर आप अपने काम को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आप सही जगह पर हैं, बस अपने काम के लिए आभार व्यक्त करें।
स्वास्थ्य के मामले में टेम्परेंस कार्ड संतुलन, संयम और धीरे-धीरे होने वाली रिकवरी का संकेत देता है। यह बताता है कि आपको अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। यह कार्ड सलाह देता है कि आप जल्दबाज़ी या कठोर उपायों के बजाय धीरे-धीरे और संतुलित तरीके से अपने स्वास्थ्य को सुधारें। धैर्य रखें, नियमित आदतें अपनाएं और खुद का ध्यान समझदारी से रखें।
शुभ रत्न: हीरा
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स
करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द एम्परर
बात करें वृश्चिक राशि की तो फोर ऑफ कप्स कार्ड प्रेम जीवन में बोरियत, उदासी या भावनात्मक ठहराव को दर्शाता है। यह संकेत देता है कि आप नए रिश्तों या अवसरों में रुचि नहीं ले रहे हैं या फिर मौजूदा रिश्ते में संतुष्टि की कमी महसूस कर रहे हैं। अक्सर ऐसा तब होता है जब इंसान अपने ही विचारों में खो जाता है या खुद पर ज्यादा ध्यान देने लगता है, जिससे रिश्ते में दूरी आ सकती है।
आर्थिक जीवन में पेज़ ऑफ पेंटाकल्स कार्ड नए काम या अवसर की अच्छी शुरुआत का संकेत देता है, जिसमें मेहनत और सीखने की जरूरत होगी। अगर आप मेहनत करने और नई चीज़े सीखने के लिए तैयार हैं, तो यह निर्णय आपके लिए नए आय के स्रोत खोल सकता है। यह कार्ड याद दिलाता है कि लगातार प्रयास और सीखने से अच्छा लाभ मिल सकता है।
करियर में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड करियर में संतुलन, सहयोग और उदारता को दर्शाता है। इस समय आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन (मेंटॉरशिप) मिल सकता है या आपको अपने काम के लिए सराहना भी मिल सकती है। यह कार्ड यह भी बताता है कि आपको दूसरों की मदद करनी चाहिए और ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। इससे आपके करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी स्थिर रह सकती है।
स्वास्थ्य के मामले में एम्परर कार्ड अनुशासन, नियम और अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने की सलाह देता है। यह संकेत देता है कि आप ज्यादा काम करके खुद को थका सकते हैं, इसलिए अपने शरीर का ध्यान रखना जरूरी है। आपको एक नियमित दिनचर्या अपनानी चाहिए और संतुलित जीवनशैली रखनी चाहिए। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया, तो यह कार्ड लापरवाही या गलत आदतों की ओर भी इशारा करता है।
अगर आप प्रेम जीवन की बात करें तो धनु राशि द स्टार आशा, हीलिंग, प्रेरणा और नई ऊर्जा का संकेत देता है। यह बताता है कि आप अपने दिल की बात सुनकर और अपने असली भाव व्यक्त करके रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। किसी कठिन समय के बाद अब आपके जीवन में शांति, भरोसा और सकारात्मकता आएगी। यह समय रिश्तों में गहराई, सच्चा जुड़ाव और आध्यात्मिक संबंध बनाने का है। लंबे समय तक खुश रहने के लिए आपको अपने दिल और हकीकत के बीच संतुलन बनना होगा।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि अपने आर्थिक लक्ष्यों को पाने के लिए आपको कुछ चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। यह समय संघर्ष और मुकाबले का हो सकता है, जहां आपको दूसरों से आगे निकलने के लिए मेहनत करनी होगी। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि आप अपनी रणनीति मजबूत करें, जैसे बेहतर बातचीत करना या कुछ नया और अलग सोचकर आगे बढ़ना।
करियर में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स) कार्ड संकेत देता है कि आप करियर में एक कठिन समय से बाहर निकल रहे हैं। यह किसी नौकरी का नुकसान, प्रोजेक्ट फेल होना या कार्यस्थल पर विवाद जैसी स्थिति के बाद धीरे-धीरे ठीक होने का समय है। अब आपको पुराने दुख, नकारात्मकता और धोखे की भावनाओं को छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। भले ही पूरी तरह से ठीक होने में समय लगे, लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।
स्वास्थ्य के मामले में द फूल कार्ड नई शुरुआत, ऊर्जा और संभावनाओं का संकेत देता है। यह आपको नए तरीके अपनाने, खुद पर भरोसा रखने और अपने मन की सुनने की सलाह देता है। लेकिन अगर यह उल्टा हो, तो यह लापरवाही, जल्दबाज़ी या सलाह को नजरअंदाज करने से बचने की चेतावनी देता है। इसलिए सकारात्मक रहें, खुद का ध्यान रखें और अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।
प्रेम जीवन में सेवन ऑफ पेंटाकल्स यह बताता है कि आपको अपने रिश्ते में धैर्य और लगातार मेहनत करनी होगी। यह कार्ड कहता है कि अभी तुरंत खुशी या रिजल्ट पाने की बजाय, अपने रिश्ते को धीरे-धीरे समय देकर मजबूत बनाएं। हो सकता है इस समय रिश्ता थोड़ा धीमा या बोरिंग लगे, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आपकी मेहनत और सब्र का फल आगे चलकर जरूर मिलेगा।
आर्थिक जीवन की बात करें तो टू ऑफ कप्स का संकेत देता है कि आपको साझेदारी और सहयोग से फायदा होगा। यह समय है जब आप किसी के साथ मिलकर काम करें, ईमानदारी से बात करें और एक जैसा लक्ष्य रखें। यह कार्ड बताता है कि सफलता आपको मिल-जुलकर काम करने से मिलेगी, ना कि अकेले या प्रतिस्पर्धा से।
करियर में फोर ऑफ वैंड्स बताता है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अब समय है कि आप अपनी मेहनत का फल एन्जॉय करें। आपको अच्छा पैसा मिल सकता है, जिससे आप अपने परिवार और अपनों की मदद कर पाएंगे। अगर आप कोई नया करियर शुरू कर रहे हैं, तो आपके लिए काफी अच्छे मौके आने वाले हैं। बस आपको अपनी मेहनत बनाए रखनी है।
स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ वैंड्स साफ कहता है कि आपको अभी आराम की बहुत जरूरत है। आप शायद ज्यादा तनाव, थकान या मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। इस समय आपको खुद का ध्यान रखना, आराम करना और थोड़ा अकेले समय लेना बहुत जरूरी है। यह कार्ड संकेत देता है कि अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो तबियत खराब हो सकती है।
शुभ रत्न: हीरा
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ कप्स
करियर: एस ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स दिखाता है कि आप अपने रिश्ते की स्थिति को साफ-साफ समझ पा रहे हैं। आप और आपका पार्टनर दोनों को यह पता है कि आपका रिश्ता किस दिशा में जा रहा है, यानी कोई भ्रम नहीं है। हालांकि, आप दोनों में से कोई एक थोड़ा अलग सोच सकता है या रिश्ते को जल्दी आगे बढ़ाना चाहता है। फिर भी अच्छी बात यह है कि आप दोनों ईमानदारी और खुलकर बात करते हैं। अगर किसी एक की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा ही हैं, तो वह इंसान ईमानदारी से कारण भी बता रहा है। कुल मिलाकर,रिश्ता सच्चाई और समझदारी पर टिका हुआ है।
आर्थिक जीवन में फाइव ऑफ कप्स बताता है कि आपको पैसों के मामले में कुछ चुनौतियों और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यह कार्ड एक नया मौका भी देता है कि आप अपने सोचने का तरीका बदलें और नई शुरुआत करें। यह आपको प्रेरित करता है कि आप पिछली गलतियों से सीख लें और ऐसे फैसले लें जो आपको आगे बढ़ने में मदद करें।
ऐस ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि अभी आपको अपनी मौजूदा नौकरी में बने रहना चाहिए। आप अपने काम में धीरे-धीरे सफलता की शुरुआत कर रहे हैं। ब्रह्मांड आपकी बात सुन रहा है, इसलिए अगर आपके कुछ लक्ष्य हैं, तो उन्हें सकारात्मक तरीके से सोचते रहें और साकार करने की कोशिश करें। आपके सहकर्मी आपकी मेहनत और लगन को देख और सराह रहे हैं। लेकिन अगर आपको लगता है कि कोई नया करियर आपको और ज्यादा उन्नति और सफलता दे सकता है, तो आप उस दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं।
नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा चेतावनी देने वाला संकेत है। यह दिखाता है कि आप ज्यादा तनाव, चिंता, नींद की कमी और मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। इससे आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। यह संकेत देता है कि आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। डर और नकारात्मक सोच अक्सर समस्याओं को और बढ़ा देते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप तनाव कम करें, आराम करें और जरूरत पड़े तो किसी विशेषज्ञ की मदद लें।
शुभ रत्न: नीलम
मीन राशि
प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
करियर: थ्री ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो आपका साथी इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए कुछ त्याग करने के लिए तैयार है। हो सकता है आपको यह बात महसूस भी न हो कि वे आपके लिए कितनी कुर्बानियां दे रहे हैं, क्योंकि यह कार्ड शांति और ठहराव को दर्शाता है। भले ही उन्हें अंदर से थोड़ी उलझन या बंधन महसूस हो रहा हो, फिर भी वे शांत रहकर हर पहलू को समझने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप दोनों साथ रहने की योजना बना रहे हैं, तो यह छोटी-छोटी व्यवस्थाओं से जुड़ी बातें भी हो सकती हैं। ऐसे समय में आपको धैर्य रखना, उनका हौसला बढ़ाना और सबसे जरूरी, खुलकर बातचीत करना चाहिए।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स बताता है कि आप अपनी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता के दम पर अच्छी आर्थिक सफलता हासिल कर सकते हैं। यह संकेत देता है कि अगर आप नए और अलग तरीके अपनाते हैं और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आपको बड़ा फायदा मिल सकता है। यह समय अपने अंदर के लीडर को पहचानने और कुछ नया करने का है, जिससे आपके करियर और आय में बढ़ोतरी हो सकती है।
करियर में थ्री ऑफ कप्स के अनुसार, आपको अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उनके साथ समय बिताएं, छोटी-छोटी सफलताओं को साथ मिलकर सेलिब्रेट करें। इससे न सिर्फ आपका काम करने का माहौल बेहतर होगा, बल्कि आगे बढ़ने के नए मौके भी मिलेंगे। टीमवर्क और सहयोग की भावना आपको सफलता की ओर ले जाएगी।
स्वास्थ्य में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स यह बताता है कि आपको आराम, शांति और रिकवरी की सख्त जरूरत है। अगर आप लंबे समय से तनाव या थकान महसूस कर रहे हैं, तो अब थोड़ा रुककर खुद को समय देना जरूरी है। यह कार्ड संकेत देता है कि आराम और मानसिक शांति से ही आप अपनी ऊर्जा वापस पा सकते हैं।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. सुरक्षा से कौन-सा अंक जुड़ा है?
अंक 4
2. कौन-सा कार्ड अंतरात्मा की खोज को दर्शाता है?
द हाई प्रीस्टेस
3. कौन-सा कार्ड परिवार नियोजन या गर्भावस्था को दर्शाता है?
द एम्प्रेस
गंगा दशहरा 2026: जानें इस दिन के रहस्य, महत्व और ज्योतिषीय उपाय!
गंगा दशहरा, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर मनाया जाने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आस्था से जुड़ा हिंदू पर्व है, जो मां गंगा के स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण की दिव्य कथा का स्मरण कराता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा ने राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर धरती पर अवतार लिया था, ताकि उनके पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त हो सके और संपूर्ण मानव जाति का कल्याण हो।
यह दिन केवल एक पर्व नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान, दान और पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इस दिन विशेष रूप से गंगा स्तोत्र, मंत्र जाप और आरती का भी बड़ा महत्व होता है। देशभर के गंगा घाटों पर भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ता है और हर ओर “हर-हर गंगे” की गूंज सुनाई देती है। यह पावन पर्व हमें न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का संदेश देता है, बल्कि प्रकृति, नदियों और जल के महत्व को समझने और उनके संरक्षण की प्रेरणा भी देता है।
एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में हम गंगा दशहरा 2026 व्रत के बारे में सब कुछ जानेंगे, साथ ही इसके महत्व, व्रत कथा, पूजा विधि और कुछ उपायों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। तो चलिए बिना किसी देरी के अपने ब्लॉग की शुरुआत करते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
गंगा दशहरा 2026: तिथि और समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा 25 मई, 2026 सोमवार को मनाया जाएगा।
दशमी तिथि प्रारम्भ : मई 25, 2026 की सुबह 04:30 बजे
दशमी तिथि समाप्त : मई 26, 2026 की सुबह 05:10 बजे
हस्त नक्षत्र प्रारंभ : मई 26, 2026 की सुबह 04:08 बजे
हस्त नक्षत्र समाप्त : मई 27, 2026 की सुबह 05:56 बजे
व्यतिपात योग प्रारम्भ : मई 27, 2026 की सुबह 03:11 बजे
व्यतिपात योग समाप्त : मई 28, 2026 की सुबह 03:25 बजे
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
गंगा दशहरा का महत्व
गंगा दशहरा हिंदू धर्म का एक अत्यंत पवित्र पर्व है, जो ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, जो राजा भगीरथ की कठोर तपस्या का परिणाम था। गंगा को पापों का नाश करने वाली और मोक्ष देने वाली नदी माना जाता है, इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है। इस दिन लोग गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, दान-पुण्य करते हैं और मां गंगा की पूजा- अर्चना करते हैं।
विशेष रूप से वाराणसी, हरिद्वार और प्रयागराज जैसे पवित्र स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भव्य गंगा आरती का आयोजन होता है। गंगा दशहरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमें नदियों के महत्व और उनके संरक्षण का संदेश भी देता है।
गंगा दशहरा के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर शरीर और मन की शुद्धि के लिए स्नान किया जाता है, जिसमें जल में गंगाजल मिलाना शुभ माना जाता है।
स्नान करते समय मां गंगा का ध्यान कर उनसे पापों से मुक्ति और जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है।
इसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प लिया जाता है तथा घर या मंदिर में गंगा माता की प्रतिमा या चित्र स्थापित किया जाता है।
पास में एक कलश में गंगाजल भरकर उस पर आम या अशोक के पत्ते रखे जाते हैं, जो पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक होता है।
पूजन के दौरान अक्षत (चावल), पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित किए जाते हैं, और विशेष रूप से सफेद फूल चढ़ाना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
पूजा के समय श्रद्धापूर्वक मंत्रों का जप किया जाता है, जैसे “ॐ नमः शिवाय ऐं ह्रीं श्रीं गंगायै नमः” या “पापनाशिनी गंगे पुण्यदा फलदायिनी…”।
इस दिन पितरों की शांति के लिए जल तर्पण करना भी महत्वपूर्ण माना गया है।
साथ ही, जरूरतमंद लोगों और ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र, पंखा, शरबत और छाता आदि का दान करना पुण्य दायक होता है।
व्रत रखने वाले व्यक्ति दिनभर फलाहार करते हैं और शाम को गंगा माता की आरती के पश्चात ही भोजन ग्रहण करते हैं, जिससे व्रत पूर्ण माना जाता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
गंगा दशहरा की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन समय में राजा सगर नाम के एक महान राजा थे। उन्होंने अश्वमेध यज्ञ किया, लेकिन यज्ञ का घोड़ा अचानक गायब हो गया। राजा सगर के 60,000 पुक्ष उस घोड़े की खोज में निकल पड़े और खोजते-खोजते वे कपिल मुनि के आश्रम तक पहुंच गए। वहां उन्होंने घोड़े को देखा और बिना सोचे-समझे मुनि पर आरोप लगा दिया।
इससे क्रोधित होकर कपिल मुनि ने अपने तप के प्रभाव से सगर के सभी पुत्रों को भस्म कर दिया। इसके बाद कई पीढ़ियों तक उनके उद्धार का प्रयास किया गया, अंततः राजा भगीरथ ने कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा पृथ्वी पर आने के लिए तैयार हुईं, लेकिन उनके वेग को संभालना कठिन था।
तब भगवान शिव ने गंगा को अपनी जटाओं में धारण कर धीरे-धीरे पृथ्वी पर प्रवाहित किया। जब गंगा पृथ्वी पर आईं, तब उनके पवित्र जल के स्पर्श से राजा सगर के पुत्रों को मोक्ष प्राप्त हुआ। इसी घटना की स्मृति में गंगा दशहरा मनाया जाता है। यह कथा हमें बताती है कि सच्ची श्रद्धा और तपस्या से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं, और गंगा जल का महत्व केवल नदी के रूप में ही नहीं, बल्कि मोक्ष और पवित्रता के प्रतीक के रूप में भी है।
पानी/घड़ा (मटका) : गर्मी से राहत देने का पुण्य, पापों का नाश
शरबत या ठंडा जल: तृप्ति का दान, जीवन में शांति और संतोष
अनाज (गेहूं, चावल, दाल) : अन्न की कभी कमी नहीं होती
फल या पका हुआ भोजन: धन-धान्य में वृद्धि और पुण्य लाभ
सूती कपड़े: दरिद्रता दूर होती है, सुख-समृद्धि आती है
पंखा या छाता: कष्टों से राहत, जीवन में आराम और सुविधा
जूते-चप्पल: जीवन की कठिनाइयाँ कम होती हैं
गुड़ और तिल: शुद्धता और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद
गंगा दशहरा का अर्थ
गंगा दशहरा एक पवित्र हिंदू पर्व है, जो मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। गंगा का अर्थ है पवित्र गंगा नदी और दशहरा शब्द दश यानी दस और हरा यानी नाश करने से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है दस प्रकार के पापों का नाश। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन राजा भगीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरी थीं ताकि उनके पूर्वजों का उद्धार हो सके। इसलिए इस दिन गंगा स्नान, पूजा और दान का विशेष महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व व्यक्ति के जीवन में शुद्धता, सकारात्मकता और आध्यात्मिक शांति लाने वाला माना जाता है।
गंगा दशहरा के दिन क्या करें क्या न करें
क्या करें
गंगा दशहरा के दिन कुछ विशेष काम करना शुभ माना जाता है और कुछ चीज़ों से बचना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए, यदि संभव हो तो गंगा स्नान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है।
गंगा जल से घर में छिड़काव करना, माँ गंगा की पूजा करना, दीप जलाना और “ॐ नमः शिवाय” या गंगा मंत्रों का जाप करना लाभकारी होता है।
इस दिन दान-पुण्य जैसे अन्न, वस्त्र या जल का दान करना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे पापों का क्षय होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. गंगा दशहरा 2026 कब है?
वर्ष 2026 में गंगा दशहरा 25 मई, सोमवार को मनाया जाएगा।
2. गंगा दशहरा का क्या महत्व है?
इस दिन माँ गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की मान्यता है। गंगा स्नान, दान और पूजा से दस प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।
3. क्या गंगा स्नान करना जरूरी है?
यदि संभव हो तो गंगा स्नान अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन यदि यह संभव न हो तो घर पर स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी लाभकारी होता है।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 24 से 30 मई, 2026
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (24 से 30 मई, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातक बेहद दृढ़ निश्चयी और आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इनकी सोच भविष्य को लेकर काफी प्रगतिशील होती है जिसका असर आपके जीवन पर भी दिखाई देता है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मज़बूत और अच्छा रहेगा जिसकी वजह आप दोनों के बीच बेहतरीन आपसी तालमेल और संचार कौशल होगा जो आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगा।
शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से, यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा और इस अवधि में पढ़ाई में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।
पेशेवर जीवन: मूलांक 1 के जातकों का प्रदर्शन नौकरी में बेहतरीन रहेगा। अगर आप पब्लिक सेक्टर में नौकरी करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए शानदार रहेगा। जिन जातकों का अपना व्यापार है, तो आपको आउटसोर्स डीलिंग से अच्छा ख़ास लाभ प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मूलांक 1 वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा जो आपकी प्रसन्नता और उत्साह का परिणाम होगा। नियमित रूप से व्यायाम करना आपके लिए फलदायी रहेगा और आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही, आप पूरी तरह से फिट नज़र आएंगे।
उपाय: प्रतिदिन 19 बार “ॐ रुद्राय नमः” का जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 वालों का स्वभाव चंचल रहेगा और इसका असर आपके द्वारा लिए जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलों पर नज़र आ सकता है। इस सप्ताह आपको योजना बनाकर चलना होगा, तभी सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह इन जातकों का अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है जिससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही, आपको साथी के साथ अपने रिश्ते में आपसी तालमेल और सामंजस्य बनाकर चलना होगा।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 2 वालों को तार्किक होकर पढ़ाई करनी होगी क्योंकि ऐसा करने से आप साथी छात्रों के बीच अपनी जगह बना पाएंगे। हालांकि, इस सप्ताह आपके भीतर एकाग्रता की कमी रह सकती है और ऐसे में, आपके लिए मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी, तब ही आपको अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें तो, जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें काम में थोड़ी परेशानी का अनुभव हो सकता है जो आपकी प्रगति के मार्ग में समस्या पैदा कर सकता है। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आपको ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है जहाँ आपको नुकसान होने की संभावना होगी। इसकी वजह प्रतिद्वंद्वियों की तरफ से मिलने वाला दबाव हो सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 2 वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा क्योंकि आपको सर्दी-खाँसी की समस्या परेशान कर सकती है। इसके अलावा, आपको त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है जिसकी वजह से आप तनाव में आ सकते हैं। बता दें कि आपको इन समस्याओं का सामना कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता होने की वजह से करना पड़ सकता है।
उपाय: शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 के जातक इस सप्ताह साहस से भरे रहेंगे और ऐसे में, आप कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेते हुए दिखाई देंगे जो आपके लिए हितकारी साबित होंगे। आपका झुकाव आध्यात्मिकता के प्रति बढ़ेगा और इसके परिणामस्वरूप, आपके धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें तो, मूलांक 3 वालों का मन रोमांटिक भावनाओं से भरा रहेगा और आप साथी से अपने विचार शेयर करते हुए दिखाई देंगे जिससे आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। साथ ही, आपसी समझ भी बेहतर होगी। इसके अलावा, आपको अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार और वफादार रहना होगा।
शिक्षा: शिक्षा के संबंध में यह हफ्ता आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। लेकिन, फिर भी आप अपनी क्षमताओं के बल पर पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। मूलांक 3 के जो जातक प्रोफेशनल कोर्सों जैसे बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन या लॉजिस्टिक्स आदि की पढ़ाई कर रहे हैं, तो इन सब्जेक्ट्स में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप शानदार अंक हासिल कर पाएंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आपको नौकरी के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे जो आपको प्रसन्न करने का काम करेंगे। साथ ही, आपको मौजूदा नौकरी में इंसेंटिव और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे जो काम में की गई कड़ी मेहनत का परिणाम होगा। जिन जातकों का संबंध व्यापार से है, उनके लिए यह समय लाभदायक हो सकता है। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं या पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं जिससे अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, यह सप्ताह आपके लिए काफ़ी अच्छा रहेगा और आपकी फिटनेस भी शानदार रहेगी। साथ ही, आप ऊर्जावान बने रहेंगे इसलिए आप अपनी सेहत को मज़बूत बनाए रखेंगे।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के जातक सामान्य रूप से स्वभाव के जिद्दी या अड़ियल हो सकते हैं, विशेष रूप से किसी बात या चीज़ को लेकर। साथ ही, इन्हें लक्ज़री चीज़ों से अत्यधिक लगाव हो सकता है और यह इसी तरह से अपना जीवन जीना पसंद करते हैं। हालांकि, आपके लिए जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 4 वालों की किसी गलतफहमी की वजह से अपने जीवनसाथी के साथ बेवजह की बहस हो सकती है। ऐसे में, आपको कोशिश करनी होगी कि आपको बात को बढ़ाने के बजाय शांति से सुलझाएं। अगर आप रिश्ते में खुशियाँ बनाए रखने के लिए थोड़ा सामंजस्य बनाकर चलना होगा।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें तो, मूलांक 4 के छात्रों को शिक्षा में एकाग्रता की कमी की वजह से आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। ऐसे में, आपको पढ़े हुए को याद रखने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते परीक्षा में आपके अंक कम आने की आशंका है इसलिए मन को शांत रखकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: मूलांक 4 वाले इस सप्ताह अपनी मौजूदा नौकरी से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं जिसकी वजह आपके द्वारा किए गए बेहतरीन काम के लिए सराहना न मिलना हो सकता है। इस मूलांक के व्यापार करने वाले जातकों को इस सप्ताह ज्यादा लाभ न मिलने का अनुमान है। साथ ही, इस दौरान बिज़नेस पार्टनर के साथ भी आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो, इस सप्ताह आपको पाचन से जुड़े रोग घेर सकते हैं और ऐसे में, आपको अपना खानपान समय पर करने की सलाह दी जाती है। संभव है कि इस दौरान आपको संतुलित डाइट लेनी होगी जिसमें आपके असफल रहने की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” मंत्र का 22 बार जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह काफ़ी बुद्धिमान और समझदार रहेंगे। साथ ही, यह अपना हर फैसला बहुत सोच-समझकर और तर्क के साथ लेते हुए नज़र आएंगे। इस मूलांक के जातक बहुत व्यवस्थित तरीके से अपना काम करेंगे और यह अपने लक्ष्यों को पाने के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। इस दौरान आपके यात्रा के योग भी बनेंगे।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो आप इस सप्ताह आप सातवें आसमान पर रहेंगे। साथ ही, आप दोनों का रिश्ता इस समय मज़बूत आपसी समझ की वजह से बहुत अच्छा और मधुर रहेगा। ऐसे में, साथी के साथ आपके रिश्ते में आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। इस हफ्ते आप दोनों एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए नज़र आएंगे जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
शिक्षा: बात करें शिक्षा की तो, मूलांक 5 के छात्र अपनी क्षमताओं का उपयोग करके आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। साथ ही, आप शिक्षा में प्रगति भी हासिल कर सकेंगे। अगर आपका जुड़ाव विजुअल कम्युनिकेशन, मैनेजमेंट और फाइनेंशियल अकाउंटिंग जैसे विषयों से है, तो इन विषयों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। इस दौरान आप अपनी मेहनत और बेहतरीन क्षमताओं से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन: करियर की दृष्टि से, यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा और आप कार्यक्षेत्र पर अपनी चमक बिखरते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आप नौकरी में अपनी क्षमताओं को साबित करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपको काम के सिलसिले में काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। मूलांक 5 के जातकों को नौकरी के नए अवसर या फिर ऑन-साइट नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं जिससे आप संतुष्ट नज़र आएंगे। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो इस सप्ताह आपको बिज़नेस में अच्छा-ख़ासा मुनाफा होने की संभावना है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे और साथ ही, नए व्यापार में भी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें तो, इस सप्ताह आप काफ़ी प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे जिसके चलते आप अपने स्वास्थ्य को मज़बूत बनाए रखने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप अपनी फिटनेस को भी अच्छा रख सकेंगे। इस दौरान आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी, लेकिन हल्की सर्दी-खांसी हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 41 बार जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के तहत जन्मे जातकों को इस सप्ताह ट्रेवल के माध्यम से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही, आप इस समय अच्छा-ख़ासा धन कमाने में भी सक्षम होंगे और ऐसे में, आप धन की पर्याप्त बचत भी कर सकेंगे। इस अवधि में आपके अंदर कुछ विशिष्ट स्किल्स जन्म ले सकती है जिससे दूसरों की नज़रों में आपका महत्व बढ़ेगा। अगर आप संगीत सीख रहे हैं या फिर म्यूजिक की प्रैक्टिस करते हैं, तो यह समय अपनी इस रुचि को आगे बढ़ाने के लिए काफ़ी हद तक अनुकूल कहा जाएगा।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और ऐसे में, आप खुश और संतुष्ट दिखाई देंगे। आप दोनों के बीच प्रेम में वृद्धि होगी। साथ ही, यह समय आप दोनों के लिए एक-दूसरे को समझने और आपसी तालमेल को बेहतर बनाने की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं जिनका आप दोनों आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। कुल मिलाकर, यह सप्ताह आपके लिए प्यार से भरा रहेगा और आप दोनों का विश्वास एक-दूसरे पर बढ़ेगा जिससे आपके रिश्ते की नींव मज़बूत होगी।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 6 वालों का प्रदर्शन कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर या अकाउंटिंग जैसे विषयों में अच्छा रहेगा। यह छात्र मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नज़र आएंगे और ऐसे में, आप अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होंगे। इस मूलांक के छात्र अपने साथी छात्रों के लिए एक मिसाल बनकर उभरेंगे और उन्हें टक्कर देने में सफल रहेंगे। आपकी मज़बूत एकाग्रता पढ़ाई में तरक्की हासिल करने में सहायता करेगी। यह छात्र अपनी योग्यता शिक्षा में साबित कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन: मूलांक 6 के जातक इस सप्ताह काफ़ी व्यस्त रह सकते हैं और आप पर काम का दबाव रह सकता है। लेकिन आपको कार्यों में काफ़ी अच्छे परिणाम मिलेंगे। साथ ही , आपको अपनी पसंद के अनुसार नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप व्यापार कर रहे हैं, तो यह समय अपने व्यापार का विस्तार करने की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। साथ ही, आपको पार्टनरशिप में व्यापार करने के मौके मिलेंगे और ऐसे में, आपको व्यापार के सिलसिले में लंबी दूसरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आपको छोटी-मोटी समस्या भी परेशान नहीं करेगी। आपकी प्रसन्नता ही आपकी सेहत को अच्छा बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। साथ ही, आप पूरे सप्ताह ऊर्जावान रहेंगे और आप तंदुरुस्त दिखाई देंगे।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का 33 बार जाप करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 के अंतर्गत जन्मे जातकों में इस सप्ताह आकर्षण की कमी रह सकती है और आपके मन में असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती है। इस दौरान आप भविष्य और तरक्की को लेकर थोड़े तनाव में दिखाई दे सकते हैं और यह जीवन में स्थिरता पाने की राह में समस्या पैदा करने का काम कर सकता है। इस अवधि में आपको छोटे-छोटे काम करने से पहले भी अच्छे से सोच-समझकर करयोजना बनाने की आवश्यकता होगी। इस समय धर्म-कर्म के कार्यों जैसे पूजा-पाठ, ध्यान करना आदि आपके लिए लाभदायक रहेगा।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की तो, मूलांक 7 के जातक जीवनसाथी के साथ रिश्ते का आनंद लेने में नाकाम रह सकते हैं जिसकी वजह घर-परिवार में चल रहा कोई विवाद हो सकता है। ऐसे में, आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि परेशान होने के बजाय घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह लेकर और समझदारी से बात करके समस्याओं को सुलझाएं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच फिर से प्यार और समझ में वृद्धि होगी।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 7 के छात्रों को इस सप्ताह पढ़ाई करना थोड़ा कठिन लग सकता है। इस दौरान आपकी याददाश्त औसत रहने की संभावना है और ऐसे में, आपको पढ़ाई में अच्छे अंक हासिल करने में समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इसके अलावा, आपके लिए मन को शांत करने के लिए ध्यान और योग करना आपके लिए बेहतर होगा ताकि शिक्षा में आपका प्रदर्शन मज़बूत रहेगा।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 7 वालों के अंदर कुछ विशेष क्षमताएं जन्म ले सकती हैं जिसके चलते आपको कार्यक्षेत्र में सराहना की प्राप्ति होगी। वहीं दूसरी तरफ, आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है जिसे मैनेज करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। अगर आप अपना व्यापार करते हैं, तो आपको इस सप्ताहं नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में, आपको सावधानी रखने के साथ-साथ बिज़नेस पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, इस सप्ताह आपको नई पार्टनरशिप या नया सौदा शुरू करने से बचना होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 7 के जातकों को त्वचा में जलन की समस्या परेशानी कर सकती है। साथ ही, आपको पाचन से जुड़े रोग घेर सकते हैं इसलिए आपको अपना ध्यान रखना होगा और भोजन समय पर करना होगा। इसके अलावा, इन जातकों को तला-भूना खाने से बचना होगा क्योंकि इसका बुरा असर आपकी सेहत पर नज़र आ सकता है। हालांकि, आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” मंत्र का 41 बार जाप करें।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के अंतर्गत जन्म लेने वाले जातक इस सप्ताह अपना धैर्य खो सकते हैं और ऐसे में, सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। इस सप्ताह के दौरान आपसे यात्रा के दौरान कोई कीमती और महंगी वस्तु खो सकती है जो आपकी लापरवाही का नतीजा हो सकता है। साथ ही, यह आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। इन लोगों को नया निवेश करने जैसे बड़े फैसले लेने से भी बचना होगा क्योंकि नुकसान हो सकता है। ऐसे में, हर काम योजना बनाकर और सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें तो, मूलांक 8 के जातक परिवार में चल रहे संपत्ति विवाद और मतभेदों को लेकर तनाव में नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आपको अपने दोस्तों की वजह से पार्टनर या प्रियजन के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। इन परिस्थितियों की वजह से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कमज़ोर रह सकता है और आपसी तालमेल बनाए रखना भी आपके लिए मुश्किल होगा।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो इस सप्ताह को मूलांक 8 के छात्रों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने के बाद ही आपको टॉप पर पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। ऐसे में, आपको धैर्य रखने और दृढ़ता के साथ पढ़ाई करनी होगी, तभी आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे। विशेष रूप से अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरीपेशा जातक हैं, तो आपको कार्यों में मनचाही सराहना न मिलने का अनुमान है और यह बात आपको लगातार परेशान कर सकती है। इन लोगों को नौकरी में ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जहां आपका कोई सहकर्मी आपसे आगे बढ़कर कोई नया पद हासिल कर सकता है। जिन जातकों का जुड़ाव व्यापार से है, उन्हें लाभ कमाने की राह में थोड़ी समस्या का अनुभव हो सकता है। साथ ही, आपको लेन-देन में भी सावधानी बरतनी होगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो मूलांक 8 के जातकों को पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बता दें कि इस दर्द की वजह आपका असंतुलित खानपान हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)
मूलांक 9 के तहत जन्म लेने वाले जातक इस सप्ताह मज़बूत स्थिति में होंगे और ऐसे में, आप जीवन के हालातों को अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप अपने आकर्षक व्यक्तित्व के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे। इस मूलांक के जातक साहस से भरे कई बड़े फैसले ले सकते हैं जो आपके जीवन के लिए फलदायी साबित होंगे। यह लोग अपनी बेहतरीन क्षमताओं का प्रदर्शन दुनिया के सामने करते हुए अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम होंगे। आपके अंदर जोश और सकारात्मक ऊर्जा रहेगी जिससे आप और मजबूत बनकर आगे बढ़ेंगे।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में मूलांक 9 वाले जातक अपने रिश्ते में सिद्धांतों पर चलना पसंद करेंगे और ऐसे मे, यह अपना रिश्ते नैतिक मूल्यों के साथ निभाना पसंद करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपके और साथी के बीच बेहतरीन आपसी समझ जन्म लेगी और आप दोनों एक नई प्रेम कहानी लिखते हुए दिखाई देंगे। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए जा सकते हैं और आप इनका आनंद लेंगे। इससे आप दोनों का रिश्ता भी मज़बूत होगा।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 9 वाले अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहेंगे और ऐसे में, आप मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आप जो भी पढ़ेंगे, वह जल्दी से आपको याद हो जाएगा और इसके परिणामस्वरूप, परीक्षा में आपको बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही, आप अपने साथी छात्रों के लिए एक अच्छा उदाहरण बन सकेंगे। इसके अलावा, इस सप्ताह आप अपनी पसंद के अनुसार कोई अतिरिक्त प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं जिसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है।
पेशेवर जीवन: मूलांक 9 के नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र पर प्रदर्शन काफ़ी अच्छा रहेगा और ऐसे में, आपको सराहना की प्राप्ति होगी। साथ ही, इस दौरान आपके प्रमोशन के योग भी बनने की संभावना है जिससे नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी भी आपका सम्मान करेंगे। यदि आपका खुद का व्यापार है, तो आपको इस समय पर्याप्त मात्रा में लाभ कमाने के साथ-साथ प्रतिद्वंद्वियों की नज़रों में अपना सम्मान बनाए रखने के अवसर आपको प्रदान करेगा। इस समय आप व्यापार के संबंध में नई योजनाएं बनाते हुए नज़र आ सकते हैं।
स्वास्थ्य: मूलांक 9 वाले इस सप्ताह अपनी सेहत को अच्छी बनाए रखने में सक्षम होंगे जिसकी वजह आपके भीतर का उत्साह होगा। साथ ही, आपको कोई बड़ा रोग परेशान नहीं करेगा। इस दौरान आप प्रसन्न और ऊर्जावान रहेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. मूलांक 3 का स्वामी कौन है?
अंक ज्योतिष में मूलांक 3 का स्वामी गुरु ग्रह को माना गया है।
2. हनुमान जी का संबंध किस ग्रह से है?
अंक 9 से भगवान हनुमान का संबंध माना जाता है।
3. मूलांक किसे कहते हैं?
आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है।
बुध का वृषभ राशि में उदय, किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किनके लिए अशुभ? जानें
बुध का वृषभ राशि में उदय: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों को ज्योतिष की दुनिया में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना से सबसे पहले अवगत करवाता रहा है। इसी क्रम में अब जल्द ही, बुद्धि और वाणी के ग्रह कहे जाने वाले बुध महाराज वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। बता दें कि बुध ग्रह 26 मई 2026 को शुक्र देव की आधिपत्य वाली राशि वृषभ में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध की यह उदित अवस्था सभी राशियों को किस तरह के परिणाम देगी? आइए जानते हैं।
ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध वाणी, संचार कौशल, बुद्धि और विश्लेषण की क्षमता से होता है। साथ ही, कोई व्यक्ति किस तरह से सोचता है, कैसे सीखता है और अपने विचारों को किस तरह से दूसरों के सामने रख पाता है, इसे भी बुध देव द्वारा नियंत्रित किया जाता है। बता दें कि बुध को एक तटस्थ और द्विस्वभाव ग्रह माना जाता है जो कुंडली में जिस भी ग्रह क्वे साथ बैठा होता है, उसी के अनुसार आपको फल प्रदान करने लगता है। राशि चक्र में इन्हें कन्या और मिथुन राशि का स्वामित्व प्राप्त है इसलिए इनका संबंध जिज्ञासा, तर्क, गहराई से सोच-विचार करने और प्रभावी तरीके से बात करने से होता है।
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध देव मज़बूत स्थिति में होते हैं, तो वह व्यक्ति तेज बुद्धि वाला और हाजिरजवाब होता है। साथ ही, इनका बात करने का तरीका अत्यंत प्रभावी होता है। ऐसे लोग बिज़नेस, राइटिंग, टीचिंग और मीडिया के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। वहीं, जिन जातकों की कुंडली में बुध की स्थिति दुर्बल या अशुभ होती है, तो व्यक्ति को कंफ्यूजन, गलतफहमियों या निर्णय लेने की क्षमता का कमज़ोर होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुध ग्रह व्यक्ति की वाणी को प्रभावशाली बनाने, निर्णय क्षमता को मज़बूत करने और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में, बुध मनुष्य के व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है।
बुध का वृषभ राशि में उदय: समय
बुध महाराज 26 मई 2026 की रात 11 बजकर 19 मिनट पर वृषभ राशि में उदित होने जा रहे हैं। बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है और बुध देव इनकी राशि में उदित होंगे। ज्योतिष में बुध और शुक्र को एक-दूसरे के मित्र माना गया है। ऐसे में, बुध देव अपनी मित्र राशि में उदित होंगे। इसके परिणामस्वरूप, यह देखना दिलचस्प होगा कि बुध की उदित अवस्था और संसार को किस तरह से प्रभावित करेगी।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध का वृषभ राशि में उदय: विशेषताएं
वृषभ राशि में बुध ग्रह का उदित होना उस समय को दर्शाता है जब बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध अपनी कमज़ोर अवस्था से बाहर आते हुए एक फिर से मज़बूत हो जाएंगे, और पुनः अपनी पूरी क्षमता के साथ शुभ फल प्रदान करना शुरू कर देंगे। बुध ग्रह के उदित होने से जातक की तार्किक और स्वयं को अभिव्यक्त करने की क्षमता में स्पष्ट रूप से सुधार देखने को मिलेगा।
स्थिर और पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ में बुध ग्रह के उदित होने से आपके सोचने-विचारने का तरीका पहले की तुलना में ज्यादा व्यावहारिक और संतुलित हो जाएगा। साथ ही, शुक्र के उदित होने से आपके बात करने की क्षमता प्रभावशाली बनेगी, धैर्य बढ़ेगा और आप ऐसे कार्य करना पसंद कर सकते हैं जिसमें आपको परिणाम अपने पक्ष में प्राप्त होंगे। इस दौरान लोगों का ध्यान जल्दबाज़ी में फैसले लेने की बजाय वास्तविकता, धन से जुड़ी योजनाओं को बनाने और भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने में केंद्रित हो सकता है।
इस समय को बिज़नेस डील्स करने, निवेश और सही तरीके से सीखने के लिए अनुकूल माना जाता है क्योंकि इस दौरान आपकी सोच स्थिर रहती है। कुल मिलाकर, बुध का वृषभ राशि में उदय आपकी वाणी में स्पष्टता लेकर आएगा। साथ ही, आपकी सोच को शांत, प्रैक्टिकल बनाने के साथ-साथ भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने के लिए प्रेरित करता है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
जब बुध वृषभ राशि में उदित होंगे, तब जातक ऐसी बातें करते हुए नज़र आएंगे जो अर्थपूर्ण होंगी और वह संतुलित होंगी। इस दौरान लोग बिना सोचे-समझे बोलने के बजाय अपने शब्दों का चयन बहुत सावधानी से करेंगे जिससे आपके शब्द और वाणी दोनों ही प्रभावशाली बनेगी। हालांकि, यह अवधि जीवन में चल रही समस्याओं, गलतफ़हमियों को दूर करने, एग्रीमेंट को फाइनल करने और बिज़नेस से जुड़े मामले को आगे लेकर जाने के लिए शानदार रहेगी क्योंकि इस समय आपके भीतर स्पष्टता और धैर्य दोनों में वृद्धि होगी। आर्थिक जीवन को लेकर आप पहले से अधिक जागरूक और सतर्क बनेंगे और ऐसे में, आप बजट बनाना, बचत करना और लंबे समय के निवेश करना जैसे कार्य आसानी से कर सकेंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे, विशेष रूप से एस्टेट, बैंकिंग और कमोडिटी जैसे स्थिर क्षेत्रों में निवेश के लिए यह समय बहुत शुभ माना जाएगा।
बुध का वृषभ राशि में उदय: इन राशियों को मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। बुध का वृषभ राशि में उदय आपके तीसरे भाव में होगा और ऐसे में, आपको हर काम को पूरा करने में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसे में, आप अपनी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करने होंगे। साथ ही, आपकी रुचि अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी।
जब बात आती है करियर की, तो बुध उदित के दौरान आप नौकरी में तरक्की प्राप्त करेंगे। साथ ही, कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपको अपने वरिष्ठों से सराहना और सम्मान मिलने की संभावना है। साथ ही, नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं जो आपको संतुष्टि देंगे। इस तरह के अवसर आपके लिए फलदायी साबित होंगे और आप प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।
बुध का वृषभ राशि में उदय होना उन लोगों के लिए अच्छा कहा जाएगा जिनका संबंध व्यापार से होता है, वह इस अवधि में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में, आपको अच्छा ख़ासा लाभ होने के योग बनेंगे, विशेष रूप से उन लोगो को पर्याप्त लाभ मिल सकता है जिनका व्यापार विदेश से जुड़ा है। इस प्रकार, आप अपार तरक्की करेंगे। यह जातक प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे और आप एक मज़बूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके ग्यारहवें और दूसरे भाव के अधिपति देव है जो अब आपके दसवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। बता दें कि दूसरा भाव धन भाव और ग्यारहवें भाव का संबंध लाभ एवं अवसर से होता है। वहीं दसवां भाव करियर का होता है और ऐसे में, बुध का वृषभ राशि में उदय होना आपके करियर और व्यापार के लिए काफ़ी अच्छा कहा जाएगा। इस राशि में बुध ग्रह सूर्य के साथ युति का निर्माण करेंगे जो कि आपके लग्न भाव के स्वामी हैं। हालांकि, बुध अस्त नहीं होंगे और इनके प्रभाव से जातकों की बात करने की क्षमता में निखार आएगा। इस दौरान आप आत्मविश्वास के साथ प्रभावशाली और स्पष्ट तरीके से अपनी बात दूसरों के सामने रख पाएंगे।
बुध का वृषभ राशि में उदय का समय उन लोगों के लिए अनुकूल रहेगा जो आर्थिक जीवन में धन से जुड़ी योजनाओं या फिर निवेश के संबंध में कोई बड़ा बदलाव करने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं या किसी परिवर्तन की आस लगाए हुए हैं। इस अवधि में आपके फैसलों में स्पष्टता आएगी और आप सही दिशा में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। सिंह राशि के जो जातक बड़ी टीम संभालते हैं, मल्टीटास्किंग करते हैं या एक साथ कई कामों को करते हैं, उनके लिए यह समय लाभदायक रहने का अनुमान है।
कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और आप दबाव के बावजूद अपने काम को अच्छे तरीके से करते हुए नज़र आएंगे। बुध उदित की अवस्था में की गई ई यात्राएं, महत्वपूर्ण मीटिंग्स, प्रेजेंटेशन या परफॉर्मेंस में आपको सफलत मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में, आप दूसरों पर गहरी छाप छोड़ने में सक्षम होंगे। जब आपके दूसरे भाव के स्वामी उदित होंगे, तब आपके रिश्ते परिवार के सदस्यों के साथ मज़बूत होंगे।
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके लग्न भाव और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। बुध का वृषभ राशि में उदय के दौरान आप आसानी से धन कमाने के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी प्राप्त कर सकेंगे। ग्यारहवें भाव में बुध का उदय होना आपको शब्दों और वाणी का सही उपयोग करना सिखाएगा और ऐसे में, आप अपनी बुद्धि का उपयोग करते हुए सहकर्मियों और अधिकारियों का समर्थन हासिल कर सकेंगे। बुध का वृषभ राशि में उदय होना आपके लिए प्रगति और विकास के अनेक अवसर लेकर आएगा। कुल मिलाकर, इस समय आपको समृद्धि और संतुष्टि दोनों देखने को मिल सकती हैं। साथ ही, आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे।
जब बात आती है करियर की, तो बुध उदित की अवधि आपके लिए सकारात्मक रहने की संभावना है। इस दौरान आपको नौकरी के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं जो आपको संतुष्टि देने का काम करेंगे। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। जिन जातकों का अपना खुद का व्यापार है, उन्हें नए व्यापार में प्रवेश करने के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, आप अपने काम को विश्व स्तर पर लेकर जा सकते हैं। बता दें कि यह जातक व्यापार में उच्च मूल्यों का पालन करेंगे और ऐसे में, आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे। यह लोग अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए बुध को एक शुभ ग्रह माना जाता है जो आपकी कुंडली में आपके छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके पांचवें भाव में उदित होने जा रहे हैं और यह एक अनुकूल स्थिति मानी जाएगी। ऐसे में, बुध का वृषभ राशि में उदय होना आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। बता दें कि बीते कुछ समय में बुध के अस्त होने के कारण आप भ्रमित, दबाव या गलतफहमियों जैसी समस्याओं का सामना कर रहे थे, तो अब यह धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
बुध की उदित अवस्था आपको प्रगति के मार्ग पर लेकर जाएगी, विशेष रूप से अगर आप छात्र हैं या फिर आपका संबंध कला से है। इसके अलावा, निवेश, सट्टेबाजी और करियर के क्षेत्र में बड़े बदलाव लागू करने के लिए इस समय को उचित कहा जाएगा। अगर आप आध्यात्मिक गतिविधियों जैसे मंत्र, जप या धार्मिक कार्यों में रुचि रखते हैं, तो यह समय आपके लिए फलदायी साबित होगा। कुल मिलाकर,आपके पांचवें भाव में बुध का वृषभ राशि में उदय होना आपके लिए सकारात्मक, संतुलित और प्रगति प्रदान करेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके पांचवें और आठवें भाव के अधिपति देव है जो आपके लिए शुभ ग्रह माने जाते हैं। जब बुध का वृषभ राशि में उदय होगा, उस समय आपको शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक रूप से प्रगति देखने को मिलेगी। इस दौरान छात्रों की पढ़ाई में आने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं। साथ ही,आपके रिश्ते में भी प्रेम, पारदर्शिता और शांति बढ़ेगी। इस अवधि में माता-पिता अपने बच्चों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं और ऐसे में, आप उनके साथ यादगार पल बिताना पसंद कर सकते हैं।
बता दें कि बुध का शुभ प्रभाव आपकी समस्याओं को कम करने और जीवन में संतुलन कायम करने में सहायता करेगा। लेकिन, आपके आठवें भाव के सक्रिय होने के कारण कभी-कभी विचारों में स्पष्टता की कमी रह सकती है। बता दें कि बुध देव आपको निजी और पेशेवर जीवन में सकारात्मक परिणाम देने का काम करेंगे क्योंकि यह आपके चौथे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इस राशि के जो जातक डेयरी, कृषि, खेती, बिल्डिंग, रियल एस्टेट, कार ट्रेड आदि क्षेत्रों में काम करते हैं, उन लोगों को बुध उदित की अवधि में करियर में प्रगति और लाभ मिलने के योग बनेंगे। परिवार का माहौल सुख-शांति और प्रेम से पूर्ण रहेगा जिसका आप आनंद लेते हुए दिखाई देंगे। इस समय घर पर कोई समारोह आयोजित करने के लिए अनुकूल कहा जाएगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
बुध का वृषभ राशि में उदय: इन राशियों को रहना होगा सतर्क
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए, विशेष रूप से मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए है। ऐसे में, बुध का वृषभ राशि में उदय होना महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बुध देव आपकी कुंडली में पहले भाव के स्वामी हैं। बता दें कि बुध के उदित होने का सबसे सकारात्मक पहलू यह है कि बुध देव अब अपनी अस्त अवस्था से बाहर आ रहे हैं। जब बुध महाराज अपनी अस्त अवस्था में होते हैं, तब यह जातकों को स्वास्थ्य परेशानियां, तनाव या आत्मविश्वास की कमी आदि समस्याएं दे सकते हैं। लेकिन, अब धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होने लगेगी।
हालांकि, बुध का उदय आपके बारहवें भाव में हो रहा है इसलिए आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका काम इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, विदेश या इंटरनेशनल डीलिंग से जुड़ा है, तो इस अवधि में आपको बेतरीन अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, जो जातक इमीग्रेशन, विदेश में बसना या विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, बुध का वृषभ राशि में उदय के दौरान आपके खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं इसलिए आपको अपने पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी और सोच-समझकर खर्च करना होगा।
बुध ग्रह आपके चौथे भाव के भी स्वामी हैं और इसके परिणामस्वरूप, घर-परिवार में पुरानी समस्याएं या मामले पुनः उठकर सामने आ सकते हैं। ऐसे में, आपको परिवार में उत्पन्न परिस्थितियों को बहुत धैर्य और समझदारी से संभालना होगा। साथ ही, इस दौरान आपको अपनी माता और खुद की सेहत को लेकर भी सजग रहना होगा।
बुध ग्रह को बलवान करने के लिए परिवार की महिलाओं को कपड़े और हरी चूड़ियां भेंट करें।
किन्नरों का आशीर्वाद लें क्योंकि ऐसा करने से बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं।
रोज़ाना गाय को रोटी खिलाएं।
पक्षियों को, विशेष रूप से कबूतर और तोते को भीगे हुए हरे मूंग खिलाएं।
बुध का वृषभ राशि में उदय: वैश्विक स्तर पर प्रभाव
एक समय तक कन्फ्यूजन या देरी बने रहने के बाद, विशेष रूप से जब बुध ग्रह कमज़ोर या अस्त अवस्था में होते हैं, तो इनके उदित होने पर संचार कौशल में सुधार देखने को मिलता है। सरकारें, कंपनियां और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं अब पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट रूप से और व्यावहारिक तरीके से अपनी बात रखने में सक्षम होंगे। कूटनीति से जुड़े मामलों में भी तेज़ी आएगी और सभी फैसले बहुत सोच-समझकर और प्रैक्टिकल सोच के साथ लिए जाएंगे।
राजनीति में परिवर्तन की राह में समस्या
बुध का वृषभ राशि में उदय होने के दौरान सरकार और कुछ संस्थाएं कठोर रवैया अपना सकती है।
नए सुधारों को लागू होने में समय लग सकता है।
तेजी से बदलती हुई तकनीक को अपनाने में लोगों को थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली डील्स में देरी होने की आशंका है, लेकिन इनसे मिलने वाले परिणाम स्थिर और लंबे समय तक टिकने वाले होंगे।
आर्थिक स्थिरता और स्पष्टता
विश्व स्तर पर बेहतर तरीके से आर्थिक योजनाओं को बनाया जाएगा।
बुध उदित की अवधि में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
इस दौरान लोगों का झुकाव सट्टेबाजी के बजाय लॉन्ग-टर्म निवेश पर हो सकता है।
जब बुध उदित होंगे, उस समय बैंकिंग और धन से जुड़ी नीतियों को मज़बूत बनाया जाएगा।