जानें चैत्र नवरात्रि के छठे दिन की पूजन विधि!

मां कात्‍यायनी के लिए है चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन! नोट कर लें तिथि!  

चैत्र नवरात्रि का छठा दिन: नवरात्रि के इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी दुर्गा के छठे स्वरूप की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। माना जाता है कि कात्यायनी पूजन से जातक को सुख-समृद्धि, आयु और वैभव का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, छठे दिन मां कात्यायनी का व्रत और पूजन अविवाहितों के लिए विशेष रूप से फलदायी होता है क्योंकि माता की कृपा से भक्त को मनचाहा वर प्राप्त होता है।

एस्‍ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आपको चैत्र नवरात्रि के छठे दिन यानी कि षष्ठी तिथि के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इस दिन देवी के किस स्वरूप की पूजा की जाती है? माता को प्रसाद के रूप में किस चीज़ का भोग लगाना चाहिए? किस मंत्र का जाप करना चाहिए और क्या है छठे नवरात्रि की पौराणिक कथा आदि के बारे में हम विस्तार से बात करेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं चैत्र नवरात्रि के छठे दिन के बारे में।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन: तिथि एवं शुभ मुहूर्त

इस बार 24 मार्च, 2026 को मंगलवार के दिन चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र है और प्रीति एवं आयुष्‍मान योग बन रहे हैं।

चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन: शुभ योग

जैसा कि हमने पहले बताया कि इस बार चैत्र नवरात्रि 2026 पर दो शुभ योग प्रीति और आयुष्‍मान योग बन रहे हैं। वैदिक ज्‍योतिष में इन दोनों योगों को बहुत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। छठे नवरात्रि पर ये दो शुभ योग बनने की वजह से इस दिन की शुभता और बढ़ जाती है।

प्रीति योग प्रेम और रिश्‍तों को मजबूत करता है जबकि आयुष्‍मान योग लंबी आयु और सम्‍मान का प्रतीक है। अक्‍सर शुभ अवसरों और त्‍योहारों पर ये योग एकसाथ बनते हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में। अभी सुनें:

चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन: कैसा है मां कात्यायनी का स्वरूप?

देवी शक्ति ने महिषासुर राक्षस का वध करने के लिए देवी कात्यायनी का अवतार लिया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी के इस स्वरूप को काफी हिंसक माना जाता है और इस वजह से देवी कात्यायनी “युद्ध की देवी” के नाम से भी जानी जाती हैं।

इनका स्वरूप अत्यंत दिव्य और भव्य है। देवी का वर्ण स्वर्ण की तरह चमकीला और उज्जवल है। कात्यायनी देवी की सवारी शेर है और इनकी चार भुजाएं हैं। यह अपने बाएं हाथों में कमल और तलवार धारण किए हुए हैं जबकि दाहिने हाथ वरद और अभय मुद्रा में हैं। देवी कात्यायनी ने लाल रंग के वस्त्र धारण किए हुए हैं जिसमें उनका स्वरूप अत्यंत सुंदर और मनोहर लगता है।

चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन: पौराणिक कथा

किवदंती है कि मां कात्यायनी ऋषि कात्यायन की तपस्या के फल स्वरूप उनके घर में उनकी पुत्री के रूप में प्रकट हुई थीं। अपने इसी स्वरूप में मां ने महिषासुर नामक असुर का वध किया था और इसी वजह से देवी का नाम मां कात्यायनी पड़ा।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन: प्रिय भोग 

मां कात्‍यायनी का संबंध पीले रंग से भी जोड़कर देखा जाता है। मां को यदि शहद का भोग लगाया जाए तो इसे बेहद ही शुभ मानते हैं। ऐसे में आप इस दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाना ना भूलें। शहद का भोग लगाने से उपासक के व्यक्तित्व में निखार आता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो, देवी को प्रसाद के रूप में लौकी और मीठा पान भी अर्पित कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन: शुभ रंग  

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि देवी कात्यायनी को पीला रंग पसंद है इसलिए इस दिन पीले रंग की वस्‍तुओं एवं वस्‍त्रों का प्रयोग करना चाहिए। नवरात्रि के छठे दिन पूजा में पीले रंग और ग्रे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। देवी को पीले फूल या बेर के पेड़ का फूल अर्पित करें।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन: पूजन विधि

आप निम्‍न विधि से मां कात्‍यायनी की पूजा कर सकते हैं:

  • छठे नवरात्रि पर प्रातःकाल स्नानादि से निवृत् होने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। 
  • इसके बाद सच्चे मन से देवी का स्मरण करते हुए मां कात्यायनी की पूजा शुरू करें। 
  • पूजन में सबसे पहले देवी कात्यायनी का जल से अभिषेक करें और फिर लगातार मंत्रोच्चारण करते हुए देवी को लाल रंग के फूल, अक्षत्, लाल चुनरी, सिंदूर, धूप, फल, शहद और दीप आदि अर्पित करें।
  • अब माता कात्यायनी के बीज मंत्र का जाप करें और फिर कथा का पाठ करें। 
  • पूजा के आखिर में आरती करें और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन: मंत्र

मां कात्‍यायनी को प्रसन्‍न करने के लिए चैत्र नवरात्रि का छठा दिन आने पर निम्‍न मंत्र का जाप कर सकते हैं:

1.या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

2.चंद्र हासोज्जवलकरा शार्दूलवर वाहना|

कात्यायनी शुभंदद्या देवी दानवघातिनि||

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

चैत्र नवरात्रि 2026 का छठा दिन: अविवाहित कन्‍याओं के लिए उपाय

ऐसा माना जाता है कि गोपियों ने भगवान कृष्‍ण से विवाह करने की अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए देवी कात्‍यायनी की पूजा कर के उनका आशीर्वाद लिया था। नवरात्रि के छठे दिन अविवाहित स्‍त्रियां मनचाहा वर पाने के लिए इस दिन मां कात्‍यायनी की पूजा करते हैं। अगर किसी स्‍त्री के विवाह में कोई अड़चन आ रही है, तो आप चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्‍यायनी की पूजा करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मां कात्‍यायनी की सवारी क्‍या है

शास्‍त्रों के अनुसार शेर मां कात्‍यायनी की सवारी है जिसे शक्‍ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। शेर पर सवार मां कात्‍यायनी अपने भक्‍तों को निडर और साहसी बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका स्‍वरूप दर्शाता है कि मां कात्‍यायनी बुराई का नाश करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

मां कात्‍यायनी किसकी कुलदेवी हैं

मां कात्‍यायनी को यदुवंशियों की कुलदेवी माना जाता है। भगवान कृष्‍ण की पूजा करने वाले यदुवंशी मां कात्‍यायनी की उपासना किया करते थे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. चैत्र नवरात्रि के छठे दिन देवी के किस स्वरूप की पूजा की जाती है?

चैत्र नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की पूजा होती है।

2. कात्यायनी पूजा किसे करनी चाहिए?

जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, उनके लिए कात्यायनी पूजा करना शुभ रहता है। 

3. साल 2025 में चैत्र नवरात्रि कितने दिन के होंगे?

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 9 दिन के होंगे।

मंगल उदित का देश-दुनिया पर प्रभाव!

मंगल का कुंभ राशि में उदय: जानें स्‍टॉक मार्केट और देश-दुनिया पर प्रभाव!

मंगल का कुंभ राशि में उदय: एस्‍ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं मंगल का कुंभ राशि में उदय से संबंधित यह खास ब्लॉग।

अब 26 मार्च, 2026 को मंगल ग्रह शनि की राशि कुंभ में उदित होने जा रहे हैं। तो चलिए अब जानते हैं कि मंगल का कुंभ राशि में उदय का सभी राशियों के जीवन, विश्‍व और स्‍टॉक मार्केट पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

मंगल ग्रह साहस, हिम्‍मत और कार्य करने का कारक है। यह ग्रह कार्य करने, तुरंत कोई कदम उठाने, भूमि और क्रोध को दर्शाता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में मंगल ग्रह ऊर्जा, कार्य करने, साहस और दूसरों से अपनी बात मनवाने की शक्‍ति का प्रतीक है। कोई व्‍यक्‍ति किस तरह से अपने लक्ष्‍य को हासिल करता है और चुनौतियों का सामना कैसे करता है, यह सब मंगल ग्रह पर निर्भर करता है। मंगल ग्रह को योद्धाओं का ग्रह माना जाता है और वह महत्‍वाकांक्षा, जुनून, प्रतिस्‍पर्धा, क्रोध एवं शारीरिक ऊर्जा को नियंत्रित करता है।

किसी व्‍यक्‍ति के अंदर कठिनाईयों से लड़ने की कितनी क्षमता है, वह किस तरह से निर्णय लेता है और उसकी पहल करने की क्‍या क्षमता है, यह सब मंगल ग्रह दिखाता है। मजबूत और शुभ स्‍थान में बैठा मंगल ग्रह आत्‍मविश्‍वास, नेतृत्‍व करने की क्षमता, स्‍टैमिना और निडरता प्रदान करता है।

वहीं कमजोर मंगल बेसब्री, क्रोध, जल्‍दबाज़ी करना, झगड़ा या दबे हुए गुस्‍से का दिखाता है। ज्‍योतिष में मंगल ग्रह को शक्‍ति, कामुकता, अनुशासन, दुर्घटना, सर्जरी और झगड़ों से संबंधित मामलों में अहम भूमिका निभाता है। ज्‍योतिष में मंगल ग्रह व्‍यक्‍ति की प्रेरणा, दृढ़ संकल्‍प और क्रियाशील ऊर्जा को समझने का मुख्‍य संकेतक माना जाता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

मंगल का कुंभ राशि में उदय: समय और तिथि

मंगल का कुंभ राशि में उदय होना, वह समय है जब कार्य, साहस और आक्रामकता का कारक मंगल नवीनता, विद्रोह और चेतना का कारक कुंभ राशि में उदय होता है। 26 मार्च, 2026 को 12 बजकर 53 मिनट पर मंगल ग्रह कुंभ राशि में उदित हो जाएंगे। मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करने और अस्‍त होने के कुछ दिनों बाद मंगल उदित होकर वापस अपनी शक्‍ति और गुण प्राप्‍त कर लेता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मंगल का कुंभ राशि में उदय: विशेषताएं

जिन लोगों की कुंडली में कुंभ राशि में मंगल ग्रह विराजमान होते हैं, वे जातक असामान्‍य, रचनात्‍मक और परोपकार करने जैसे लक्ष्‍य रखते हैं। ये काफी बुद्धिमान होते हैं और इनके अंदर विद्रोही स्‍वभाव देखा जा सकता है। ये परंपरा से ज्‍यादा नई पद्धति या विचारों को महत्‍व देते हैं। ये जातक अपने अप्रत्‍याशित व्‍यवहार के लिए जाने जाते हैं और स्‍वतंत्रता, समानता एवं उन उद्देश्‍यों का समर्थन करते हैं जिन्‍हें आमतौर पर व्‍यापक रूप से सम‍र्थन नहीं मिल पाता है।

कुंभ राशि में मंगल की उपस्थिति जीवन के प्रति सीखने का दृष्टिकोण विकसित करती है। यह स्थिति व्‍यक्‍ति को हर कार्य में पहल करने के लिए प्रेरित करती है। आप एक बड़े सोशल नेटवर्क का नेतृत्‍व कर सकते हैं और सीखने के लिए हमेशा उत्‍सुक रहते हैं। ये अपनी इच्‍छा से और बिना किसी झिझक के समाज की सेवा करते हैं। इनका स्‍वास्‍थ्‍य आमतौर पर अच्‍छा रहता है लेकिन कभी-कभी इन्‍हें पीठ में दर्द, जोड़ों में दर्द, गले में खराश और पैरों से संबंधित समस्‍याएं होने का खतरा रहता है। ये अक्‍सर अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति लापरवाही बरतते हैं। मंगल के प्रभावित होने पर इन्‍हें सुनने से संबंधित समस्‍याएं हो सकती हैं। ये प्रभावशाली लोगों से घिरे रह सकते हैं और इन्‍हें अपने जीवन में अच्छी समृद्धि प्राप्‍त होती है। इसके अलावा इनके किसी रिश्‍तेदार की समाज में अच्‍छी प्रतिष्‍ठा हो सकती है और वह समाज सेवा के लिए प्रसिद्ध हो सकते हैं। मंगल के कुंभ राशि में होने पर व्‍यक्‍ति वाद-विवाद में निपुण होता है, उसकी नई चीज़ों को आज़माने की इच्‍छा करती है और ये पत्रकार, न्‍यायाधीश, वैज्ञानिक, लेखक, उद्यमी या सहकारी समितियों एवं एनजीओ के संचालक बन सकते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

इस समय मंगल ग्रह मेष राशि के ग्‍यारहवें भाव में उदित होने जा रहे हैं और वह इस राशि के पहले एवं आठवें भाव के स्‍वामी हैं। मंगल के उदित से मेष राशि के लोगों को फायदा होगा। आप अपन ग्रुप या सहकर्मियों के साथ खूब एंजॉय करेंगे। मंगल के उदित का आपके ऊपर महत्‍वपूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा क्‍योंकि मंगल आपकी राशि के स्‍वामी हैं। यदि आप प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपकी यह इच्‍छा पूरी हो सकती है। व्‍यापारियों के लिए भी अनुकूल समय है। आपकी वित्तीय स्थिति अच्‍छी रहेगी लेकिन अपनी स्थिति को और बेहतर करने और अतिरिक्‍त आय के स्रोत का आनंद उठाने एवं अधिक धन कमाने के लिए आपको और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आपको रियल एस्‍टेट से भी आमदनी हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि देखने को मिलेगी और आप अपने शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे।

मेष राशिफल 2026

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

वृषभ राशि

मंगल ग्रह वृषभ राशि के दशम भाव में उदित होंगे जो कि करियर, नाम और प्रतिष्‍ठा का भाव है। मंगल इस राशि के सातवें और बारहवें भाव के स्‍वामी हैं। कुंडली का सातवां भाव विवाह और व्‍यावसायिक साझेदारी का होता है जबकि बारहवां भाव खर्च और विदेश या लाभ का कारक होता है। यह समय आपके करियर के लिए अनुकूल हो सकता है क्‍योंकि आपको खुद के पैर जमाने का मौका मिलेगा। आप सफलता पाने के अवसर का लाभ उठाएं और अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन दें। आपने पहले जो कड़ी मेहनत की है, उसके लिए अब आपको अपने कार्यक्षेत्र में मान्‍यता, सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा मिलने के आसार हैं। आपको अपने शत्रुओं को कम नहीं समझना चाहिए और सावधान रहना चाहिए।

आपको अपने सभी पेशेवर कार्यों में सफलता मिलेगी और आपका काम आराम से होगा। आपको इस समय अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने के भी संकेत हैं और आप इस दौरान समझदारी से निवेश कर सकते हैं। आपको अपने निजी जीवन में रिश्‍तों को बनाए रखने और उन्‍हें तनावपूर्ण स्थिति से बचाने के लिए अधिक धैर्य और विनम्रता से काम लेना होगा।

वृषभ राशिफल 2026

सिंह राशि

सिंह राशि के चौथे और नौवें भाव के स्‍वामी मंगल अब आपके सातवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। सातवां भाव विवाह और साझेदारी का होता है। इस समय व्‍यापारियों या बिज़नेस पार्टनर खूब पैसा कमाएंगे और नौकरी करने वाले जातकों को अपने कार्यस्‍थल पर प्रमोशन मिलने के आसार हैं।

आपको अपने कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना चाहिए क्‍योंकि आपके और आपके सहकर्मियों के बीच मामूली से मसलों पर बहस हो सकती है और इससे आपके काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है। मंगल का कुंभ राशि में उदय होने पर आपके रुके हुए पैसे वापस आ सकते हैं और आपको निवेश से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। निजी जीवन में आपके जीवनसाथी के व्‍यवहार में बदलाव आ सकता है और कुछ समय के लिए आप दोनों के रिश्‍ते में खटास आ सकती है।

सिंह राशिफल 2026

धनु राशि

मंगल ग्रह धनु राशि के तीसरे भाव में उदित होंगे जो कि साहस, भाई-बहनों और लघु यात्राओं का कारक है। मंगल पांचवे और बारहवें भाव का स्‍वामी है। इस समय आपको नया बिज़नेस शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। आपका तकनीकी कौशल और कार्यक्षमता अलग-अलग इंडस्‍ट्री में आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। इस दौरान आपके लिए यात्रा से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं खासतौर पर आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

आर्थिक स्‍तर पर यह समय आपके लिए शानदार रहने वाला है क्‍योंकि आप खूब पैसा कमाएंगे और आपको अपने निवेश से अच्‍छा मुनाफा होने के आसार हैं। धन कमाने के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं इसलिए यहां पर आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए लेकिन ज्‍यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी एक्‍सपर्ट या समझदार व्‍यक्‍ति की मदद से निवेश करने के लिए सही समय है। अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ आपका रिश्‍ता अच्‍छा रहेगा।

धनु राशिफल 2026

कुंभ राशि

कुंभ राशि के तीसरे और दसवें भाव के स्‍वामी मंगल अब आपके पहले भाव में उदित होने जा रहे हैं जो कि आपका लग्‍न भाव है और पहचान, व्‍यक्‍तित्‍व एवं चरित्र को दर्शाता है। इस समय आपके व्‍यवहार में बदलाव आने के संकेत हैं और आप अचानक से चिड़चिड़ा एवं जिद्दी महसूस कर सकते हैं।

करियर की बात करें, तो आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और अपने काम को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। मंगल का कुंभ राशि में उदय होने पर आपको अपने बचे हुए काम को पूरा करने पर ध्‍यान देना चाहिए और इस समय जल्‍दबाज़ी में कोई निर्णय लेने या कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति औसत रहने वाली है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और आपके अंदर भौतिक और सांसारिक सुखों की इच्‍छा बढ़ सकती है।

कुंभ राशिफल 2026

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मंगल का कुंभ राशि में उदय: इन राशियों को होगा नुकसान

मिथुन राशि

मिथुन राशि के छठे और ग्‍यारहवें भाव के स्‍वामी मंगल ग्रह अब इस राशि के नौवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। कुंडली का नौवां भाव भाग्‍य, धर्म, विदेश यात्रा और पिता से संबंधित होता है। इस समय आपको अपनी सभी आर्थिक समस्‍याओं का हल मिल जाएगा और आपकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही आपको बॉन्डिंग के नए अवसर मिलेंगे।

रियल एस्‍टेट से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। आपको इस समय सावधान रहना है क्‍योंकि कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपकी प्रतिष्‍ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें, तो आपकी अपने पिता के साथ किसी बात पर असहमति या गलतफहमी होने की आशंका है। उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं होने का भी डर है।

मिथुन राशिफल 2026

कर्क राशि

मंगल ग्रह आपकी राशि के पांचवे और दसवें भाव के स्‍वामी हैं और मंगल का कुंभ राशि में उदय होने पर मंगल आपके आठवें भाव में उदित होने जा रहे हैं। अष्‍टम भाव का संबंध गूढ़ विज्ञान, आकस्‍मिक घटनाओं, विरासत और लंबी आयु से होता है। आपको अपने करियर में इस समय अपने उच्‍च अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय कुछ समस्‍याएं आ सकती हैं। आपको ऐसा लग सकता है जैसे कि वे आपका सहयोग नहीं कर रहे हैं।

आपको अपने काम पर ध्‍यान देने में दिक्‍कत हो सकती है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। चूंकि, आप वित्तीय स्‍तर पर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं इसलिए यह समय आपके लिए चिंताजनक हो सकता है। आपमें से कुछ लोग लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं। इस समय आपको स्‍टॉक, सट्टे या परिवहन योग्‍य चीज़ों में निवेश करने से बचना चाहिए। निजी जीवन में आपके और आपके पार्टनर के बीच तनावपूर्ण संबंध हो सकता है क्‍योंकि आप दोनों के बीच गलतफहमियां और अहंकार से संबंधित समस्‍याएं उत्‍पन्‍न हो सकती हैं और आपको अपने ससुराल वालों की तरफ से भी परेशानियां होने का डर है।

कर्क राशिफल 2026

मंगल का कुंभ राशि में उदय: उपाय

मंगल के कुंभ राशि में उदित होने पर आप इससे मिलने वाले नकारात्‍मक प्रभाव को कम करने या मंगल ग्रह को प्रसन्‍न करने के लिए निम्‍न ज्‍योतिषीय उपाय कर सकते हैं:

  • आप हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • अपने घर में शुभ स्‍थान पर मंगल यंत्र की स्‍थापना करें और उसकी पूजा करें।
  • यदि आपकी कुंडली के हिसाब से सही रहता है, तो आप अपने दाएं हाथ में लाल मूंगा रत्‍न की अंगूठी पहनें।
  • आप गरीब लोगों को लाल मूंग दाल, तांबे के बर्तन, सोना और वस्‍त्र आदि दान करें।
  • छोटे बच्‍चों को बेसन से बनी मिठाईयां या लड्डू खिलाएं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का कुंभ राशि में उदय: विश्‍व पर प्रभाव

सरकार और नीतियां

  • जब मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, तब इससे सरकार और उसके कार्यों को मदद मिलेगी। इसके अलावा सरकार अपनी ताकत को बनाए रखते हुए और समझदारी दिखाते हुए कुछ हद तक आक्रामक तरीके से काम कर सकती है।
  • भारतीय सरकार के प्रवक्‍ता और दूसरे बड़े नेता सोच-समझकर काम करेंगे और व्‍यावहारिक योजना बनाते हुए नज़र आएंगे।
  • सरकारी प्रतिनिधि अपने लक्ष्‍यों और कार्यों का तेजी और समझदारी से मूल्‍यांकन करेंगे।

मेडिकल में नई खोज और रिचर्स

  • इस समय सरकार अपने नागरिकों को दी जाने वाली हेल्‍थकेयर सुविधओं में सुधार ला सकती है।
  • चिकित्‍सा के क्षेत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट से समाज के कल्‍याण के लिए बेहतर मेडिकल सुविधाएं आ सकती हैं।
  • मंगल का कुंभ राशि में उदय होने पर हेल्‍थकेयर प्रोफेशनल जैसे कि डॉक्‍टरों के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मंगल का कुंभ राशि में उदय: स्‍टॉक मार्केट रिपोर्ट

26 मार्च, 2026 को मंगल ग्रह शनि की राशि कुंभ में उदित होने जा रहे हैं। मंगल के उदित होने का प्रभाव स्‍टॉक मार्केट पर भी देखने को मिलेगा। एस्‍ट्रोसेज एआई द्वारा शेयर मार्केट भविष्‍यवाणी से आप पूरी स्‍टॉक मार्केट रिपोर्ट देख सकते हैं। आगे जानिए मंगल के उदित होने से शेयर बाज़ार पर क्‍या प्रभाव देखने को मिलेगा।

सीमेंट, बिजली, फार्मास्‍यूटिकल, पब्लिक सेक्‍टर और केमिकल इंडस्‍ट्री अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे।

मंगल के कुंभ राशि में उदय होने की वजह से इलेक्ट्रिल चीज़ों, बिजली, चाय और कॉफी, सीमेंट, डायमंड, केमिकल और हैवी इंजीनियरिंग इंडस्‍ट्री भी अच्‍छा काम करेंगे।

कई महीनों तक सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद स्थिरता आने की उम्‍मीद है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्‍या मंगल ग्रह कुंभ राशि में सहज होता है?

नहीं, मंगल के लिए कुंभ मैत्री राशि नहीं है।

2. क्‍या मंगल और शनि के बीच मित्रता है?

नहीं, ये दोनों शत्रु हैं।

3. मंगल किस राशि में उच्‍च के होते हैं?

मकर राशि।

साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 मार्च 2026

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह मिलेगा भगवान राम का आशीर्वाद, जानें कब मनाया जाएगा राम नवमी का त्योहार?

साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026: एस्ट्रोसेज एआई आपके लिए “साप्ताहिक राशिफल” का यह ब्लॉग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको मार्च के चौथे सप्ताह यानी कि 23 से 29 मार्च 2026 से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस हफ़्ते को लेकर आपके मन में उठने वाली सभी जिज्ञासाओं और महत्वपूर्ण सवालों के सही एवं सटीक जवाब प्रदान करेगा जैसे कि पेशेवर जीवन में किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें करना होगा समस्याओं का सामना? प्रेम जीवन रहेगा प्रेम से भरा या फिर उतार-चढ़ाव बने रहेंगे? शादीशुदा जीवन में बनी रहेगी मधुरता या फिर जीवनसाथी के साथ होगी तकरार आदि। 

साथ ही, हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद आपको उपाय भी प्रदान किए जाएंगे। हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग की सहायता से आप अपने आने वाले सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इसके अलावा, साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग आपको मार्च के चौथे सप्ताह अर्थात 23 से 29 मार्च 2026 के बीच पड़ने वाले व्रत, त्योहार, ग्रहण, गोचर और कुछ मशहूर हस्तियों के जन्मदिन से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और राशि अनुसार जानते हैं कि मार्च का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों को दैनिक जीवन में किस तरह के परिणाम प्रदान करेगा? सिर्फ इतना ही नहीं, इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त और बैंक अवकाशों की भी जानकारी हम आपको देंगे। चलिए शुरुआत करते हैं इस लेख की और सबसे पहले जान लेते हैं इस सप्ताह का पंचांग। 

इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की गणना और ज्योतिषीय तथ्य   

मार्च 2026 के इस चौथे सप्ताह की बात करें, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ़्ते की शुरुआत कृतिका नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि अर्थात 23 मार्च 2026 को होगी। वहीं, इस सप्ताह का समापन मघा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानी कि 29 मार्च 2026 को हो जाएगी। बता दें कि यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष रहने वाला है क्योंकि एक तरफ जहाँ इस सप्ताह कई बड़े त्योहारों को मनाया जाएगा, तो वहीं ग्रहों की चाल में भी बदलाव नज़र आएगी। तो आइए अब आपको अवगत करवाते हैं इस हफ्ते में कब और कौन से पर्व मनाए जाएंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे इंसान की जीवनशैली में भी लगातार परिवर्तन आए हैं। वर्तमान समय में इंसान अपनी भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इतना व्यस्त हो गया है कि वह जीवन की कई महत्वपूर्ण बातों को भूल जाता है जिनमें व्रत और त्योहार की तिथियां भी शामिल होती हैं। आपको भविष्य में ऐसी किसी भी परिस्थिति से न गुज़रना पड़ें इसलिए हम आपको मार्च के इस सप्ताह (23 से 29 मार्च 2026) के बीच पड़ने वाले व्रत और पर्वों की संपूर्ण सूची प्रदान करने जा रहे हैं ताकि आप हर त्योहार को अपनों के साथ मिलजुल मना सकें। 

तिथिदिनमुहूर्त
26 मार्च 2026गुरुवारराम नवमी
27 मार्च 2026शुक्रवारचैत्र नवरात्रि पारणा
29 मार्च 2026रविवारकामदा एकादशी


राम नवमी (26 मार्च 2026, गुरुवार): रामनवमी की गिनती हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में होती है जो देशभर में बेहद आस्था और भक्तिभाव से मनाया जाता है। भगवान श्रीहरि विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में रामनवमी मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह की नवमी तिथि को श्रीराम नवमी के रूप मनाया जाता है। वहीं, अंग्रेजी कैलेंडर में यह पर्व मार्च या अप्रैल में आता है। इस अवसर पर श्रीराम के भक्त राम जी की पूजा और उनके लिए व्रत रखते हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

चैत्र नवरात्रि पारणा (27 मार्च 2026, शुक्रवार): हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को चैत्र नवरात्रि का पारणा किया जाता है। इसके साथ ही 9 दिनों तक चलने वाली चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाता है। हालांकि, पारणा मुहूर्त को लेकर भी शास्त्रों में मतभेद देखने को मिलता है क्योंकि कुछ का मानना है कि पारण दशमी को करना चाहिए जबकि कई शास्त्र कहते हैं कि अगर नवमी दो दिन पड़ रही है, तब पहले दिन व्रत किया जाएगा दूसरे दिन पारण होगा। नवमी तिथि नवरात्रि पूजा का अंतिम दिन होता है इसलिए इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करने का विधान है।

कामदा एकादशी (29 मार्च 2026, रविवार): चैत्र मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है जो हिंदू नव वर्ष की पहली एकादशी होती है। इस तिथि पर भक्तजन पूरी श्रद्धा भक्तिभाव से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में चैत्र शुक्ल एकादशी के रूप में जानी जाती है। बात करें अर्थ की, तो कामदा का शाब्दिक अर्थ ‘इच्छाओं की पूर्ति’ से है। कामदा एकादशी व्रत करने से भक्तों की सभी सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति होती है।

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन को खुशियाँ और उमंग से भर देंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

ग्रहण और गोचर का असर मनुष्य जीवन के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष मायने रखता है। ऐसा माना जाता है कि जब-जब कोई ग्रह अपनी चाल, दशा या स्थिति में बदलाव करता है, तब उसका असर सीधे तौर पर मानव जीवन को प्रभावित करता है। यह बात ग्रहण पर भी लागू होती है इसलिए आपके लिए इनकी जानकारी होना जरूरी हो जाता है कि कब और कौन सा ग्रह गोचर किस समय होने जा रहा है? या फिर कब कौन सा ग्रहण लगने जा रहा है और क्या यह भारत में दिखाई देगा? क्या सूतक काल मान्य होगा?  इसी क्रम में, हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह (23 से 29 मार्च, 2026) के ग्रहण और गोचर से।  

मंगल का कुंभ राशि में उदय (26 मार्च 2026): मंगल ग्रह को युद्ध, साहस और पराक्रम के ग्रह कहा जाता है जो अब जल्द ही अपने अस्त अवस्था से बाहर आते हुए 26 मार्च 2026 की दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं।

नोट: बात करें ग्रहण की तो, मार्च के इस चौथे सप्ताह में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

वर्तमान समय में आपको कभी न कभी बैंक में कोई न कोई काम अवश्य पड़ेगा। ऐसे में, आपके लिए बैंक अवकाशों की जानकारी होना आवश्यक होता है इसलिए आपको साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में हम आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण और गोचर के विषय में बताने के बाद अब हम आपको 23 से 29 मार्च 2026 के बीच पड़ने वाले बैंक अवकाशों की सही तिथियां देने जा रहे हैं जिससे आप अपने काम सही समय पर निपटा सकें। 

तारीखदिनछुट्टियां
27 मार्च 2026शुक्रवारराम नवमी

इस सप्ताह (23 से 29 मार्च 2026) के शुभ मुहूर्त 

हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष स्थान दिया गया है जो एक ऐसी अवधि को दर्शाता है जिसे किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य के लिए अनुकूल माना जाता है। शुभ मुहूर्त को ग्रहों, नक्षत्रों, तिथि, वार और योग की गणना के बाद निकाला जाता है इसलिए अब यहाँ आपको 23 से 29 मार्च 2026 के बीच पड़ने वाले विवाह, अन्नप्राशन जैसे कार्यों के शुभ मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं। 

इस सप्ताह (23 से 29 मार्च 2026) के विवाह मुहूर्त 

ज्योतिष के अनुसार, विवाह मुहूर्त को निकालते समय वर और वधु की कुंडली का मिलान करके ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखा जाता है। इसी के आधार पर हम मार्च 2026 के इस सप्ताह (23 से 29 मार्च, 2026) में उपलब्ध विवाह मुहूर्त दे रहे हैं। 

दिनांक एवं दिननक्षत्रतिथिमुहूर्त का समय
23 मार्च 2026सोमवाररेवतीद्वादशीसुबह 06 बजकर 58 मिनट से 24 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 50 मिनट तक
27 मार्च 2026शुक्रवाररोहिणी, मृगशिराप्रतिपदा, द्वितीयासुबह 08 बजकर 31 मिनट से 28 मार्च की सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक
28 मार्च 2026शनिवारमृगशिराद्वितीया, तृतीयासुबह 06 बजकर 53 मिनट से रात 11 बजकर 14 मिनट तक

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (23 से 29 मार्च 2026) के नामकरण मुहूर्त 

सोलह संस्कारों में से एक नामकरण संस्कार के अंतर्गत नवजात शिशु का नामकरण किया जाता है और उसे उसकी जीवनभर की पहचान दी जाती है। जो माता-पिता अपने शिशु के नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, उन्हें हम नीचे इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त दे रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
24 मार्च 2026, सोमवार06:21:12 से 30:21:11
27 मार्च 2026, गुरुवार06:17:42 से 23:06:16

इस सप्ताह (23 से 29 मार्च 2026) के अन्नप्राशन मुहूर्त 

अगर आप अपने शिशु के अन्नप्राशन संस्कार के लिए मुहूर्त तलाश रहे हैं, तो हम आपको इस सप्ताह में मौजूद अन्नप्राशन संस्कार के शुभ मुहूर्त की सूची दे रहे हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
25 मार्च 2026, बुधवार09:25 से 11:2113:35 से 14:20
27 मार्च 2026, शुक्रवार10:37 से  11:1311:13 से 13:28

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

23 मार्च 2026: कंगना राणावत, आइओंग एनोह, मैक्सिम चौपो-मोटिंग

24 मार्च 2026: क्रुनाल पांड्या, बॉब मैकी, रोहिताश गौड़ 

25 मार्च 2026: सी.एच बिरेन्द्र सिंह, योगराज सिंह, फारूक शेख

26 मार्च 2026: शाहीर शेख, गौरा देवी, शुभम रंजन 

27 मार्च 2026: रंजीत सिन्हा, जेस्सी जे, इमरान ताहिर

28 मार्च 2026: संध्या मृदुल, मुजीब उर रहमान, चित्रांगदा सिंह

29 मार्च 2026: प्रीति पटेल, जगदीप, उत्पल दत्त 

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के संबंध में शनि के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह नियमित…..(विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

आपकी लव लाइफ इस सप्ताह भर बेहद बेहतरीन रहेगी, जिसके फलस्वरूप….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में ग्यारहवें भाव में शनि के स्थित होने के कारण, स्वास्थ्य….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

इस सप्ताह किसी पारिवारिक कारणों से, आपको अपने प्रिय से दूर ही रहना ….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के पहले भाव में स्थित होने के कारण, इस….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

यदि आप किसी के साथ लंबे अरसे से किसी प्रेम संबंधों में हैं तो, इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपके पास कार्यों से अलग, काफी अतिरिक्त समय बच जाएगा, जिसे….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपके मन में प्रेमी को लेकर, कोई शक उत्पन्न हो सकता है। इस….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में ग्यारहवें भाव में बृहस्पति के होने के कारण, स्वास्थ्य के….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आप अपने प्रेमी को, अपने दोस्तों या करीबियों से मिलवाने का……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस पूरे ही सप्ताह वाहन चलाने वालों को, विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

 यदि आप अपने प्यार के रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं तो, इस ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए, हर संभव प्रयास करते…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह भी आपका अपने दोस्तों पर ज़रूरत से ज्यादा समय और धन ….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में बृहस्पति के आठवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

 यदि आप अपने प्यार के रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं तो, इस…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में शनि के चौथे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप चाहकर भी अपने प्रेमी से मिलने में असमर्थ होंगे, जिससे…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

चंद्र राशि के संबंध में केतु के आठवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

 यदि आप अपने प्रेमी से अपनी भावनाओं को साझा करने में असफल हो रहे….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 यदि आप मांसाहार करते हैं तो, इस सप्ताह आपको कमज़ोरी की समस्या…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

 आप अक्सर अपने और प्रेमी के बीच किसी भी तरह के विवाद को सुलझाने के….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

चंद्र राशि के संबंध में छठे भाव में केतु के स्थित होने के कारण, आपके स्वास्थ्य…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए, इस सप्ताह आप किसी नए व्यक्ति से ….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. राम नवमी 2026 में कब है?  

इस साल राम नवमी का पर्व 26 मार्च 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। 

2. इस साल कामदा कब है?

वर्ष 2026 में कामदा एकादशी 29 मार्च 2026 को पड़ेगी। 

3. मार्च 2026 में मंगल कब उदित होंगे?

मंगल का कुंभ राशि में उदय 26 मार्च 2026 को होगा। 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 मार्च 2026)

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 22 मार्च से 28 मार्च, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (22 मार्च से 28 मार्च, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के जातक समय के पाबंद होते हैं और अपने लक्ष्यों के प्रति हमेशा केंद्रित रहते हैं। इस सप्ताह यह जातक सामान्य रूप से व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन, आपको इस समय जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचना होगा। साथ ही, लंबी दूरी की यात्राओं को भी टालने का प्रयास करें।

प्रेम जीवन: परिवार में चल रहे विवादों और गलतफहमियों की वजह से आप सदस्यों के साथ रिश्ते को मधुर बनाए रखने में समर्थ नहीं होंगे। ऐसे में, आपको रिश्ता मधुर बनाए रखने के लिए धैर्य और आपसी तालमेल रखना होगा। इन जातकों को संचार से जुड़ी समस्याओं को दूर करना होगा और अगर ऐसा नहीं हो पाता है, तो आपका रिश्ता नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपको और आपके पार्टनर को रिश्ते में नैतिक मूल्य और सिद्धांत बनाए रखने होंगे जिससे घर में शांति बनी रहेगी, अन्यथा परिवार का माहौल ख़राब हो सकता है।

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 1 के छात्रों को पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह एकाग्रता और खुद पर विश्वास की कमी हो सकती है। इसके फलस्वरूप, आपको अपनी एकाग्रता क्षमता को मज़बूत करना होगा जिससे आप शिक्षा में सफलता हासिल कर सकें। साथ ही, आपको शिक्षा के संबंध में एक टाइम टेबल लेकर चलना होगा ताकि आप अपनी छुपी हुई क्षमताओं को जान सकें। ऐसे में, आप साथी छात्रों को टक्कर देने में सक्षम होंगे। हालांकि, यह सप्ताह प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता है। 

पेशेवर जीवन: बात करें पेशेवर जीवन की, तो इस सप्ताह आप पर काम का बोझ काफ़ी बढ़ सकता है। ऐसे में, आप नौकरी बदलने का मन बना सकते है जिससे आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी। साथ ही, आपको काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपको खुशी और संतुष्टि दोनों देने का काम करेंगी। वहीं, जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस अवधि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपको प्रतिद्वंद्वियों की तरकाफ से भारी टक्कर भी मिलने की आशंका है।

स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो इस सप्ताह आपको कमर दर्द और जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में, आपको अपना इलाज करवाने के साथ-साथ समय पर दवा लेनी होगी जिससे आप जल्द ही स्वस्थ हो सकें। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भास्कराय नमः” का 108 बार जाप करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्ताह मूलांक 2 के जातकों को अपनी दिनचर्या को पूरा करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। आपके मन में बड़े फैसले लेते समय असुरक्षा की भावना रह सकती है इसलिए आप जरूरी फैसले लेने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ेगा जो आपके लिए हितकारी रहेगा। जिन जातकों का जुड़ाव राजनीति से है, उनके लिए इस सप्ताह को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आपको सफलता पाने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे और इस दौरान आपका दिमाग भ्रमित रह सकता है। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आपसी समझ की कमी के कारण जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में, आपके लिए रिश्ते में मिठास और ख़ुशियाँ बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मन में चल रहे तनाव को खुद पर हावी नहीं देना होगा, अन्यथा रिश्ते में समस्याएं जन्म ले सकती हैं। ऐसे में, आपको अपने मन में प्रेम बनाए रखते हुए रिश्ते में आपसी तालमेल व मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें।

शिक्षा: शिक्षा के संबंध में मूलांक 2 के छात्रों को पढ़ाई में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह एकाग्रता की कमी हो सकती है। साथ ही, इस समय आप जो भी पढ़ेंगे, उससे याद नहीं रख पाएंगे। ऐसे में, आपके लिए पढ़ाई को मन लगाकर करना बहुत जरूरी होगा। अगर आप कानून, केमिस्ट्री और इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 2 के जातकों की नौकरी के लिए यह सप्ताह अनुकूल नहीं रहने की संभावना है क्योंकि इस दौरान आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, इस हफ़्ते आपको एक के बाद कार्य मिल सकते हैं जिन्हें आप समय पर पूरा करने में असफल हो सकते हैं। ऐसे में, आपको कार्यों में की गई मेहनत के लिए सराहना न मिलने की आशंका है जो आपको परेशान कर सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को इस सप्ताह सावधानी से चलना होगा क्योंकि आपको हानि हो सकती है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 2 के जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा जिसकी वजह आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह की कमी हो सकती है। ऐसे में, आपको अपनी सेहत को स्थिर बनाना कठिन लग सकता है। इसके अलावा, आपको कोई एलर्जी या सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं जिसके चलते आपका स्वास्थ्य कमज़ोर रह सकता है इसलिए आपको ठंडे पानी से बचने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ सोमाय नमः” का 108 बार जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 के तहत जन्मे जातक बेहद दृढ़ निश्चयी होते हैं और ऐसे में, वह मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा करने में सक्षम होते हैं। इस मूलांक वाले जिस भी क्षेत्र में कोशिश करते हैं, तो उसमें महारत हासिल कर लेते हैं। यह सप्ताह बड़े निर्णय लेने जैसे निवेश करने या बड़ी डील्स के लिए अच्छा रहेगा क्योंकि इस समय आप प्रगति प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, इस दौरान किसी लंबी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

प्रेम जीवन: मूलांक 3 के जातकों के प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा क्योंकि आप अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखने में सक्षम होंगे। आप दोनों का रिश्ता पहले की तुलना में मज़बूत होगा और ऐसे में, आप दोनों दूसरों के लिए मिसाल कायम करेंगे। इस दौरान आप धार्मिक यात्राएं करते हुए दिखाई देंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। यह यात्राएं आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएंगी। आप दोनों के बीच आपसी सामंजस्य मज़बूत रहेगा और रिश्ते में प्रेम में वृद्धि होगी। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो मूलांक 3 के जातकों का प्रदर्शन पढ़ाई में शानदार रहेगा। जो जातक फाइनेंशियल एकाउंटिंग और बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं. तो आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। ऐसे में, आपके लिए ऊपर बताए गए विषयों में अच्छे अंक हासिल करना आसान रहेगा। साथ ही, आप अपनी क्षमताओं को भी पहचान सकेंगे।

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 3 के जातक नौकरी में अपने कार्यों में महारत हासिल करने में सक्षम होंगे। आपको इंसेंटिव और अन्य लाभ मिलने के भी योग बनेंगे जो आपके लिए फलदायी साबित होंगे। इस सप्ताह आपको कार्यों में मेहनत के लिए पहचान मिलेगी और आप अपने काम के प्रति समर्पित नज़र आएंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें उम्मीद के अनुसार रिटर्न की प्राप्ति होगी। आप प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने में सफल रहेंगे। 

स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो मूलांक 3 के जातक ऊर्जावान रहेंगे। इस सप्ताह आप सकारात्मक महसूस करेंगे और ऐसे में, आप उत्साह से भरे रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” का 108 बार जाप करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के अंतर्गत जन्मे जातकों को इस सप्ताह योजना बनाकर चलना होगा क्योंकि आपके सामने समस्याएं आ सकती हैं। इस अवधि में आप बड़े फैसले लेते समय आप भ्रमित नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, इन जातकों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत होगी क्योंकि आपसे गलतियां हो सकती हैं। इस सप्ताह आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा क्योंकि यह आपके लिए समस्याएं लेकर आ सकती हैं। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह आपके लिए रिश्ते को मधुर बनाए रखना आसान नहीं होगा क्योंकि यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में, आपको अपने जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा ताकि आपका रिश्ता खुशियों से भरा रहे। अगर आप इस हफ़्ते अपने जीवनसाथी के साथ कहीं ट्रिप या घूमने-फिरने जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको फिलहाल उसे टालने की सलाह दी जाती है। 

शिक्षा: मूलांक 4 के छात्रों की शिक्षा के लिए यह सप्ताह अनुकूल न रहने की आशंका है क्योंकि आपको पढ़ाई में काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप विज़ुअल कम्युनिकेशन और वेब डिजाइनिंग आदि की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप पूरी एकाग्रता के साथ अधिक मेहनत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही, आप योजना बनाकर पढ़ाई कर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपका ध्यान शिक्षा से भटक सकता है और ऐसे में, आपको पढ़ाई में समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आपको किसी नए सब्जेक्ट या क्षेत्र के संबंध में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 4 वालों पर इस सप्ताह नौकरी का दबाव बढ़ सकता है जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। इस अवधि में कार्यों में की गई मेहनत के लिए आपको सराहना न मिलने की आशंका है जिसके चलते आप परेशान नज़र आ सकते हैं इसलिए आपको योजना बनाकर चलना होगा। वहीं, व्यापार करने वाले जातकों को प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है और ऐसे में, आपको बिज़नेस में गिरावट आ सकती है। 

स्वास्थ्य: स्वाथ्य को देखें तो, इन जातकों को इस सप्ताह समय पर खानपान करने की सलाह दी जाती है ताकि आपकी सेहत अच्छी बनी रहे, अन्यथा आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप, आपकी ऊर्जा में कमी आ सकती है और साथ ही, आपको मिर्च-मसाले वाले भोजन से परहेज़ करना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का 22 बार जाप करें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह स्वयं को बेहतर बनाने की दिशा में जरूरी कदम उठाते हुए दिखाई देंगे। इन लोगों की रुचि संगीत और ट्रेवल में बढ़ेगी। साथ ही, यह\खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान आप किसी क्षेत्र में महारत हासिल करना या फिर ट्रेडिंग जैसे क्षेत्रों में निवेह करना आपको लाभ दिलाने का काम कर सकता है। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी गहरा होगा। इस दौरान आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपकी इच्छाओं के अनुसार काम करेगा। यह समय आपका प्रेम जीवन प्यार और खुशियों से भरा रहेगा। ऐसे में, आपके रिश्ते में आकर्षण रहेगा। 

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 5 वालों का प्रदर्शन इस सप्ताह शानदार रहेगा। ऐसे में, आप अच्छे अंक प्राप्त करने में सक्षम होंगे। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन शानदार रहने की संभावना है। जिन जातकों का जुड़ाव फाइनेंस, वेब डिजाइनिंग आदि से है, तो आप अपनी बेहतरीन क्षमताओं को इस्तेमाल करने में सफल रहेंगे।  

पेशेवर जीवन: यह सप्ताह नौकरी के संबंध में आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है। ऐसे में, आपको कार्यों में की गई मेहनत के लिए सराहना मिलेगी। साथ ही, आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे जो आपके लिए फलदायी होगा। ऐसे में, आप अपने काम में योग्यता साबित कर सकेंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, इस सप्ताह त्वचा में जलन की समस्या परेशान कर सकती है।  इसके अलावा, आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 41 बार जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

जिन जातकों का जन्म मूलांक 6 के अंतर्गत होता है, तो यह सप्ताह धन और ट्रेवल की दृष्टि से अच्छा रहेगा। इस दौरान यात्राओं के माध्यम से अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त होगा और ऐसे में, आप धन की बचत भी कर सकेंगे। यह जातक कुछ ऐसी स्किल्स सीखेंगे जिससे आपके महत्व में बढ़ोतरी होगी। अगर यह जातक संगीत सीख रहे हैं या फिर इसकी प्रैक्टिस कर रहे हैं, तो यह हफ्ता इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्तम रहेगा। 

प्रेम जीवन: बात करें आपके प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ संतुष्ट और खुश दिखाई देंगे। इन जातकों का रिश्ता आकर्षक और मधुर बना रहेगा।साथ ही, आपके और साथी के बीच पहले की तुलना में आपसी समझ बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी यात्रा या घूमने-फिरने के योग भी बन सकते हैं जिससे आप दोनों साथ में अच्छा समय बिताएंगे और इन पलों का भरपूर आनंद लेंगे।

शिक्षा: मूलांक 6 के जिन छात्रों का संबंध कम्युनिएशन, इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे विषयों से है, वह इनमें विशेषज्ञता हासिल करेंगे। इस दौरान आप अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ साथी छात्रों के लिए एक मिसाल बनकर उभरेंगे। इस हफ़्ते आपकी एकाग्रता क्षमता मज़बूत रहेगी जो पढ़ाई में सफलता पाने में सहायता करेगी। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप नौकरी में काफ़ी व्यस्त दिखाई देंगे और ऐसे में, आपको कार्यों में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं जो आपकी पसंद के अनुसार होंगे और ऐसे में, आप संतुष्ट दिखाई देंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय प्रगति के अवसर लेकर आएगा। आपको बिज़नेस में नई पार्टनरशिप के मौके मिलेंगे और साथ ही, आपको काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें तो, इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आपकी प्रसन्नता और सकारात्मक सोच आपकी सेहत की चाबी होगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” का 33 बार जाप करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 के जातक इस सप्ताह थोड़े असहज और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। ऐसे में, यह लोग भविष्य को लेकर असमंजस में रह सकते हैं। इन्हें जीवन में स्थिरता पाने की राह में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों को कार्य पूरे करने में अच्छे से सोच-विचार करने, योजना बनाने और उनका पालन करना होगा। आपकी रुचि धर्म-कर्म में बढ़ सकती है। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्तांग मूलांक 7 के जातक अपनी लव लाइफ का आनंद नहीं ले सकेंगे जिसकी वजह से पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। इसका असर आपके रिश्तों पर नज़र आ सकता है। रिश्तेदारों के साथ संपत्ति को लेकर आपके विवाद हो सकते हैं और ऐसे में, आप परेशान नज़र आ सकते हैं। हालांकि, इन जातकों को जीवनसाथी के साथ आपसी सामंजस्य और समझ बनाए रखने का प्रयास करना होगा। 

शिक्षा: मूलांक 7 के उन छात्रों के लिए इस सप्ताह को शुभ नहीं कहा जा सकता है जिनका जुड़ाव कानून, फिलोसॉफी जैसे विषयों से होगा। इस समय छात्रों को पढ़ाई करने में समस्याओं का अनुभव हो सकता है जिसके चलते अच्छे अंक लाने में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी पढ़े हुए को याद रखने की क्षमता भी औसत रहने का अनुमान है जो उच्च अंक पाने की राह में बाधा बन सकती है। हालांकि, इस हफ़्ते मूलांक 7 के छात्र अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचान सकेंगे, लेकिन समय की कमी के कारण पूरी तरह से महारत हासिल नहीं कर पाएंगे। 

पेशेवर जीवन: यह सप्ताह आपकी नौकरी के लिए अनुकूल रहेगा। ऐसे में, आप कार्यों में औसत परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इस समय आप नई-नई स्किल्स सीखेंगे जिससे आपको बेहतरीन काम के लिए सराहना मिल सकेगी। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें अपने बिज़नेस पर नज़र बनाए रखनी होगी क्योंकि आपको हानि होने की आशंका है। 

स्वास्थ्य: सेहत को देखें, तो इस सप्ताह आपको पाचन तंत्र और त्वचा से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं। ऐसे में, आपको समय पर भोजन करने और अपने खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गणेशाय नमः” का 41 बार जाप करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 के अंतर्गत जन्मे जातकों में धैर्य की कमी रह सकती है और इसके परिणामस्वरूप, आप दूसरों से पिछड़ सकते हैं। इन जातकों से किसी यात्रा के दौरान कोई कीमती वस्तु खो सकती है जिसककी वजह से आप चिंता में आ सकते हैं। ऐसे में, आपके लिए एक व्यवस्थित योजना बनाकर चलना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। 

प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 8 वाले संपत्ति विवाद को लेकर परेशान नज़र आ सकते हैं। साथ ही, दोस्तों की वजह से ही आपके और साथी के साथ रिश्ते में भी कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको रिश्ते में दूरी का एहसास हो सकता है और जीवनसाथी के साथ नज़दीकियां बनाए रखना थोड़ा मुश्किल लग सकता है।  

शिक्षा: जब बात आती है शिक्षा की, तो इस सप्ताह मूलांक 8 के छात्रों को मेहनत करने के बावजूद पढ़ाई में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में, आपको टॉप पर पहुंचने के लिए संघर्ष करने के साथ-साथ खुद को मोटिवेट करना पड़ेगा। इसके अलावा, इन जातकों को धैर्य बनाए रखना होगा और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना होगा, तब ही आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। 

पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 8 वालों को नौकरी में बेहतरीन कार्य करने के बाद भी सराहना न मिलने की आशंका है जिसके चलते आप तनाव में नज़र आ सकते हैं। साथ ही, आपको किसी ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है जहाँ आपका कोई सहकर्मी आपसे आगे निकल सकता है और कोई नया कोई पद ले सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको इस सप्ताह पैरों और जोड़ों में दर्द रह सकता है जिसकी वजह तनाव हो सकता है इसलिए आपको अपने खानपान और आराम का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जाप करें।

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)

मूलांक 9 के तहत जन्मे जातक इस सप्ताह संतुलित स्थिति में रहेंगे और परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। यह लोग अपने व्यक्तित्व को आकर्षक बनाए रख सकेंगे। इन जातकों के भीतर साहस बना रहेगा और ऐसे में, यह जीवन के बड़े फैसले लेते हुए दिखाई देंगे जो इनके लिए फायदेमंद साबित होंगे। 

प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 9 के जातक प्रेम जीवन में सिद्धांतों पर चलना पसंद करेंगे और रिश्ते में उच्च मूल्य बनाए रखेंगे। ऐसे में, आपके और जीवनसाथी के बीच आपसी समझ और तालमेल मज़बूत होगा जिससे प्रेम में वृद्धि होगी। 

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह मूलांक 9 के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, विशेष रूप से उनका जिनका संबंध मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि से है। यह जातक जो भी पढ़ेंगे, उसे जल्दी से याद कर लेंगे और इस प्रकार, वह शानदार परिणाम प्राप्त करेंगे। साथ ही, आप अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक मिसाल कायम कर सकेंगे। वहीं, कुछ छात्र पेशेवर कोर्स में भाग ले सकते हैं जो आपकी पसंद के अनुरूप होगा। 

पेशेवर जीवन:  पेशेवर जीवन में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और ऐसे में, आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना की प्राप्ति होगी जो आपको आसानी से मिल जाएगी। वरिष्ठों से प्रशंसा मिलना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने का काम करेगी। वहीं, व्यापार करने वाले जातक अच्छा लाभ कमाने के साथ-साथ प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने में भी सक्षम होंगे। 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और ऐसे में, आप उत्साह से भरे दिखाई देंगे जिसके चलते आपको कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” का 27 बार जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. मूलांक 2 वालों का स्वभाव कैसा होता है?

मूलांक 2 के अंतर्गत जन्मे जातक बहुत कल्पनाशील और भावुक होते हैं। 

2. अंक 1 का स्वामी कौन है?

अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 1 के स्वामी सूर्य देव को माना गया है। 

3. शनि देव किस अंक के स्वामी हैं?

शनि देव अंक 8 के स्वामी देव हैं।  

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की पूजन विधि?

क्‍यों खास है चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन? नोट कर लें तिथि! 

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन: चैत्र नवरात्रि का चौथे दिन मां कूष्‍मांडा को स‍मर्पित है। देवी कूष्‍मांडा को ब्रह्मांड के निर्माता के रूप में पूजा जाता है। एस्‍ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्‍लॉग में हम आपको नवरात्रि के चौथे दिन के महत्‍व, तिथि, समय, पूजन विधि और मां दुर्गा के चौथे स्‍वरूप के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं नवरात्रि के चौथे दिन के बारे में।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन: तिथि

22 मार्च, 2026 को रविवार के दिन चौथा नवरात्रि पड़ रहा है। इस बार चौथा नवरात्रि भरणी नक्षत्र में पड़ रहा है। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां कूष्‍मांडा की पूजा की जाएगी।

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की पूजन विधि

चैत्र नवरात्रि 2026 पर चौथे दिन मां कूष्‍मांडा की पूजा करने की निम्‍न विधि है:

  • सबसे पहले सूर्योदय के समय उठ जाएं और स्‍नान आदि से निवृत्त होकर साफ वस्‍त्र पहन लें।
  • इस पवित्र दिन पर सबसे पहले कलश और उसमें विराजमान सभी देवी-देवताओं की पूजा करें और फिर मां कूष्‍मांडा की उपासना करें।
  • अब अपने हाथ में ताज़े पुष्‍प लें और माता के सामने अपना सिर झुकाएं एवं पूरे भक्‍ति-भाव से उनके मंत्रों का जाप करें।
  • देवी को फल, फूल और सूखे मेवे अर्पित करें।
  • इसके बाद दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करें। यदि किसी कारण से आप पूरे ग्रंथ का पाठ नहीं कर सकते हैं, तो आप कम से कम कवच, अर्गला और कीलक का पाठ कर सकते हैं।
  • मां कूष्‍मांडा से अपनी मनोकामना मांगें और प्रार्थना करते हुए आरती करें।
  • पूजन के समय मौजूद सभी भक्‍तों में प्रसाद बांटें और पूजा के दौरान अनजाने में हुई किसी भी गलती के लिए देवी मां से क्षमा मांगें।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

मां कूष्‍मांडा से संबंधित ग्र‍ह

मां कूष्‍मांडा का संबंध सूर्य देव से है जो कि ऊर्जा, शक्‍ति और उत्‍साह का प्रतीक हैं। माना जाता है कि इस दिन देवी कूष्‍मांडा की पूजा करने से भक्‍तों को शक्‍ति, प्रतिभा और सफलता की प्राप्‍ति होती है।

मां कूष्‍मांडा के नाम में कू का अर्थ छोटा, फिर उष्‍मा यानी ऊर्जा और अंडा का अर्थ ब्रह्मांड होता है। यह नाम सृष्टि की रचना में उनकी भूमिका को दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि उनकी मुस्‍कान से ब्रह्मांड का अंधकार दूर हुआ और वे प्रकाश एवं जीवन का स्रोत हैं। वह स्‍वास्‍थ्‍य और समृद्धि प्रदान करती हैं एवं नकारात्‍मकता और चिंता को दूर करती हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कैसा है मां कूष्माण्डा का स्वरूप?

कूष्मांडा शब्द का अर्थ होता है कुम्हड़ा यानी पेठा की बलि देना। मां कूष्‍मांडा अनाहत चक्र को नियंत्रित करती हैं। मां की 8 भुजाएं हैं इसीलिए यह अष्टभुजा देवी के नाम से भी जानी जाती हैं। मां को कुम्हड़ा विशेष रूप से प्रिय होता है। कहा जाता है मां का निवास सूर्य मंडल के भीतर के लोक में स्थित है। सूर्य लोक में निवास कर सकने की क्षमता और शक्ति केवल माँ कुष्माण्डा में ही मौजूद होती है।

मान्यता है कि मां के शरीर की शांति और प्रभाव सूर्य के समान है। कोई भी अन्य देवी देवता उनके तेज और प्रभाव की क्षमता नहीं कर सकता है। मां कूष्‍मांडा के तेज और प्रकाश से ही दसों दिशाएं प्रकाशित होती हैं।

मां कुष्माण्डा की 8 भुजाएं हैं जिनमें उन्होंने कमंडल, धनुष, बाण्ड, कमल पुष्प, अमृत पूर्ण कलश, चक्र, गदा लिया हुआ है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियां और निधियों को देने वाली जपमाला मौजूद होती है और मां का वाहन सिंह हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मां कूष्‍मांडा की पूजा करने से क्‍या होता है?

ऐसा माना जाता है कि सच्‍चे मन से मां कूष्‍मांडा की भक्ति और पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होने लगते हैं, व्यक्ति को निरोगी काया का वरदान मिलता है, घर से और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है, सुख समृद्धि आती है, दुश्मनों से रक्षा मिलती है।

इसके अलावा अगर कोई विवाहित लड़की मनचाहे वर को प्राप्त करना चाहती है तो उन्हें भी मां कूष्‍मांडा की पूजा करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सुहागन हैं और आप माँ की पूजा करती हैं तो आपको अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही देवी कूष्‍मांडा प्रसन्न होने पर अपने भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त करके आयु, यश, बल और बुद्धि प्रदान करती हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन: प्रिय भोग  

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के लिए अलग-अलग भोग निर्धारित किए गए हैं। अगर आप इन नियमों का पालन करते हुए देवी को उनकी पसंद के अनुसार भोग अर्पित करते  हैं तो माता अवश्य प्रसन्‍न होती हैं। मां कूष्‍मांडा को मालपुआ बेहद ही प्रिय है। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की पूजा में मालपुआ का भोग अवश्य लगाएं। पूजा के बाद वहां उपस्थित सभी लोगों को यह भोग अवश्य दें। कहा जाता है कि मालपुआ का भोग लगाने से माता प्रसन्न होती हैं, कष्टों का निवारण होता है और सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं।

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन के लिए शुभ रंग  

मां कूष्‍मांडा को नारंगी रंग बेहद प्रिय होता है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन की पूजा में उन्हें नारंगी रंग के फूल अर्पित करें। माँ को नारंगी रंग के वस्त्र पहनाएं, खुद भी इसी रंग के वस्त्र पहनकर ही इस दिन की पूजा करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन के लिए मंत्र 

  1. सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च, दधाना हस्तपद्माभ्यां कुष्माँ डा शुभदास्तु मे
  2. ऐं ह्री देव्यै नम:
  3. ॐ कूष्माण्डायै नम:
  4. या देवी सर्वभू‍तेषु माँ  कूष्‍माँडा रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

चैत्र नवरात्रि के चौथा दिन के लिए अचूक उपाय

चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी तिथि पर आप निम्‍न उपाय कर सकते हैं:

नवरात्रि का चौथा दिन आने पर पान के पत्ते में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर मां लक्ष्मी मंत्र पढ़ते हुए इसे देवी को अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।

मां कूष्मांडा को गुलाब के फूल में कपूर रखकर अर्पित करें। इससे आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी।

चौथे नवरात्रि के दिन इमली के पेड़ की डली काट कर घर में ले आएं। इस दल पर माता के मंत्र का 11 बार जाप करें और फिर इस दल को अपनी तिजोरी या फिर धन रखने वाली जगह पर रख दें। इससे आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। 

नवरात्रि के चौथे दिन शाम के समय बेल के पेड़ की जड़ पर मिट्टी, दही और इत्र अर्पित कर दें। अगले दिन की सुबह मिट्टी, इत्र, पत्थर और दही चढ़ाई बेल के पेड़ के उत्तर पूर्व दिशा की एक छोटी टहनी तोड़कर घर में ले आयें। इस टहनी पर 108 बार महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें और इसे अपनी तिजोरी में रखें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. चैत्र नवरात्रि 2026 का चौथा दिन कब है?

उत्तर. चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन 22 मार्च, 2026 को है।

2. नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा की जाती है?

उत्तर. इस दिन देवी कूष्‍मांडा की पूजा होती है।

3. देवी कूष्‍मांडा से किस ग्रह का संबंध है?

उत्तर. देवी कूष्‍मांडा से सूर्य ग्रह का संबंध है।

टैरो साप्ताहिक राशिफल: 22 से 28 मार्च 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 मार्च, 2026): ये सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 22 से 28 मार्च 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स  

आर्थिक जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: द एम्परर

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार प्रेम जीवन की बात करें तो यह कार्ड बताता है कि इस समय दिल थोड़ा ऊबा-ऊबा सा महसूस कर सकता है। या तो रिश्ते में पहले जैसी गर्माहट नहीं रही या फिर कोई नया मौका सामने होते हुए भी आप उसमें दिलचस्पनी नहीं ले पा रहे हैं। हो सकता है आप अपने ही ख्यालों में ज्यादा उलझे हों, जिस वजह से अच्छा मौका नजरअंदाज़ हो रहा है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो पेज ऑफ पेंटाकल्स कार्ड नए और अच्छे शुरुआत की ओर इशारा करता है। अगर आप मेहनत करने और सीखने के लिए तैयार हैं, तो यह फैसला आगे चलकर पैसे और तरक्की के मौके ला सकता है। धीरे-धीरे मेहनत और सीख से बड़ा फायदा मिलेगा, बस धैर्य रखना जरूरी है।

करियर में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स संतुलन और इंसाफ दिखता है। आपको किसी सीनियर से मदद, गाइडेंस या सपोर्ट मिल सकता है, या आप खुद किसी की मदद कर सकते हैं। सैलरी, प्रमोशन या पहचान मिलने के भी योग हैं। यह कार्ड बताता है कि जितना देते हैं, उतना ही वापस भी मिलता है, ईमानदारी और सही तरीके से काम करने से फायदा होगा।

सेहत के मामले में यह कार्ड कहता है कि सेहत को लेकर आपको थोड़ा सख़्त और अनुशासित होना पड़ेगा। ज़्यादा काम करने से तनाव हो सकता है, इसलिए शरीर का ध्यान रखना ज़रूरी है। सही रूटीन, एक्सरसाइज़ और आराम अपनाएं। रिवर्सड आने पर यह चेतावनी देता है कि अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। 

शुभ पौधा: लाल मिर्च

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द स्टार

आर्थिक जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स 

करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: द फूल

प्रेम जीवन में यह कार्ड उम्मीद, सुकून और दिल के भरने का संकेत देता है। अगर पहले किसी तरह की तकलीफ या टूटन रही है, तो अब चीज़ें धीरे-धीरे ठीक होंगी। यह समय शांति, भरोसे और सच्चे जुड़ाव का है। अपने दिल की सुनें, खुले मन से प्यार करें और रिश्ते में ईमानदारी रखें। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो पैसों के मामले में थोड़ी टक्कर और मेहनत दिख रही है। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। मुकाबला ज्यादा रहेगा, इसलिए समझदारी, सही प्लानिंग और नए आइडियाज बहुत कम आएंगे। बातचीत और सौदेबाजी के हुनर को बेहतर बनाना फायदेमंद रहेगा।

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार करियर में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) काम से जुड़ी कोई पुरानी परेशानी अब पीछे छूट रही है। चाहे नौकरी का नुकसान हो, प्रोजेक्ट फेल हुआ हो या किसी से मनमुटाव, अब उससे उबरने का समय है। मन में जमी कड़वाहट छोड़ें और आगे बढ़ें। पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन दिशा सही है।

सेहत के मामले में द फूल नई शुरुआत का संकेत है। नया रूटीन, नई आदतें या अलग तरीका अपनाने से फायदा हो सकता है। अपने मन और इन्ट्यूशन पर भरोसा रखें। लेकिन अगर कार्ड उल्टा हो, तो लापरवाही से बचें, बॉडी के संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें और बिना सोचे-समझे फैसले न लें। 

शुभ पौधा: लैवेंडर

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

यह कार्ड बताता है कि रिश्ते में धैर्य रखने की जरूरत है। तुरंत नतीजे की जगह लंबे समय के बारे में सोचें। भले ही अभी रिश्ता थोड़ा धीमा या बोरिंग लगे, लेकिन जो मेहनत और समय आप भी लगा रहे हैं, उसका अच्छा फल आगे मिलेगा। सब्र और लगन रंग लाएगी।

आर्थिक जीवन में साझेदारी बहुत फायदेमंद रहेगी। किसी के साथ मिलकर काम करना, समझौता करना या बिज़नेस पार्टनरशिप करना अच्छा रहेगा। ईमानदारी और भरोसे से की गई डील दोनों के लिए लाभ देगी। यहां मुकाबले से ज्यादा सहयोग जरूरी है।

करियर के लिहाज से यह कार्ड संकेत देता है कि आप सही रास्ते पर हैं। आपकी मेहनत अब रंग लाने वाली है और अपनी सफलता का जश्न मनाने का समय है। टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार पैसों की स्थिति मज़बूत होगी और आप अपने परिवार या करीबियों की मदद भी कर पाएंगे। नए करियर की शुरुआत करने वालों के लिए भी यह बहुत शुभ कार्ड है। 

सेहत के मामले में यह कार्ड साफ़ कहता है, अब आराम ज़रूरी है। ज़्यादा तनाव, थकान या बीमारी के बाद शरीर और दिमाग को ब्रेक चाहिए। खुद का ख्याल रखें, पर्याप्त नींद लें, और मन को शांत करें ताकि पूरी तरह से ठीक हो सकें। 

शुभ पौधा: फर्न 

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: द हर्मिट

आर्थिक जीवन: द हीरोफेंट

करियर:  टू ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)

कर्क राशि राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो द हर्मिट कार्ड अकेलेपन की नहीं, बल्कि अपने भीतर की आवाज सुनने की सलाह देता है। अगर आप सिंगल हैं, तो यह खुद से प्यार करने और खुद को समझने का समय है। अगर आप रिश्ते में हैं, तो यह बताता है कि रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों को अपने-अपने स्तर पर खुद पर काम करने की जरूरत हैं। यह कार्ड आत्मचिंतन, थोड़ी दूरी और खुद को जानने की बात करता है, ताकि सही और सच्चा रिश्ता बन सके। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो, द हीरोफेंट कार्ड स्थिरता, समझदारी और सुरक्षित तरीकों का संकेत देता है। यह कहता है कि पैसे बनाने के लिए पुराने और भरोसेमंद तरीकों पर ही चलें, जैसे बैंक में बचत, फिक्स्ड डिपॉज़िट या लंबे समय के निवेश। जल्दबाज़ी में या जोखिम भरे नए तरीकों से पैसा लगाने से बचना बेहतर रहेगा। 

करियर में टू ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि आप एक अहम मोड़ पर हैं। यह समय है आगे की योजना बनाने, सही फैसला लेने और नए मौके तलाशने का। टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आप अब सिर्फ सोचने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब आप अपने आइडियाज़ को हकीकत में बदलना चाहते हैं। यह कार्ड संकेत देता है कि आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना पड़ सकता है, या फिर यह तय करना होगा कि मौजूदा नौकरी में रहना है या कुछ बड़ा और नया करना है। 

स्वास्थ्य में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स) आना बताता है कि अब धीरे-धीरे सुधार शुरू हो रहा है। मानसिक तनाव, गहरी चिंता, डर या नींद की समस्या से राहत मिलने लगेगी। हालांकि यह भी संकेत है कि मन में दबे हुए डर या भावनाओं को अब नजरअंदाज़ न करें। अच्छी बात यह है कि सबसे मुश्किल दौर अब निकल चुका है और अब ठीक होने का समय है। 

शुभ पौधा: जेड प्लांट

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

करियर: क्वीन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

बात करें सिंह राशि वालों की तो सेवन ऑफ कप्स कार्ड यह दिखाता है कि आप या आपका पार्टनर जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं या आपके सामने बहुत सारे विकल्प हैं। आपके लिए आपके पार्टनर के लिए या आ दोनों के लिए कई लोग आकर्षित हो सकते हैं। अगर आप दोनों में से किसी में भी ज्यादा पजेसिवनेस, जलन या असुरक्षा की भावना है, तो इससे रिश्ते में परेशानी आ सकती है। अक्सर जब कोई व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस करता है, तो वह सोशल मीडिया या बाहर के लोगों से तारीफ, ध्यान और अपनापन ढूंढने लगता है। इसलिए इस समय साफ बातचीत और भरोसा बहुत जरूरी है।

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि अब आपको कमान अपने हाथ में लेने की जरूरत है। यह समय है आत्मविश्वास से साथ बड़े और साहसिक फैसले लेने का। यह कार्ड दिखाता है कि आपके सामने ऐसा मौका है, जहां आप अपनी लीडरशिप और पैसों की समझ साबित कर सकते हैं। यह आपको तुरंत कदम उठाने और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की सलाह देता है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छे से संभाल सकते हैं।

करियर की बात करें तो क्वीन ऑफ कप्स कार्ड ऐसे कामों की ओर इशारा करता है जहाँ देखभाल, रचनात्मकता और दूसरों की मदद शामिल हो, जैसे काउंसलिंग, नर्सिंग, आर्ट्स, हीलिंग या कोई ऐसा क्षेत्र जहाँ आप भावनात्मक सहारा देते हैं। आप या तो किसी भावनात्मक रूप से समझदार महिला से मार्गदर्शन पाते हैं, या खुद ऐसा रोल निभाते हैं। यह कार्ड बताता है कि आप पैसे से ज़्यादा काम के उद्देश्य और सुकून को अहमियत देते हैं। अपने दिल और अंतर्ज्ञान की सुनकर काम करें, इससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है, लेकिन बहुत जटिल पैसों के लेन-देन से बचने की सलाह है। साथ ही, खुद का ख्याल रखना और जीवन में संतुलन बनाए रखना भी ज़रूरी है।

स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मुश्किल समय, बीमारी, चोट या लंबे समय से चली आ रही परेशानी को दिखाता है। यह यह भी बताता है कि आप खुद को अकेला, असहाय या पर्याप्त सपोर्ट न मिलने जैसा महसूस कर सकते हैं, जिसका असर सेहत पर पड़ता है। लेकिन यह कार्ड यह भी सिखाता है कि खुद का ध्यान रखना, मदद मांगना और यह समझना ज़रूरी है कि यह समय स्थायी नहीं है। सही सहयोग और सोच में बदलाव से ठीक होना संभव है। टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार अगर यह कार्ड उल्टा आता है, तो यह हीलिंग, सहारा मिलने और मुश्किलों से बाहर आने का संकेत देता है, हालांकि यह तनाव, अकेलेपन या कमी की भावना से जुड़ी शारीरिक समस्याओं की ओर भी इशारा कर सकता है। 

शुभ रंग: मॉन्स्टेरा

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: द मून

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: टेन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: टेम्परेंस (रिवर्सड)

प्रेम जीवन में द मून कार्ड भ्रम, छुपी हुई भावनाओं, अंदर के डर और अनिश्चितता को दिखाता है। यह बताता है कि चीजों जैसी दिख रही हैं, जरूरी नहीं वैसी ही हों। यह कार्ड आपको  अपनी अंतर्ज्ञान यानी दिल की आवाज़ पर भरोसा करने और सतह के नीचे छुपी सच्चाई को समझने की सलाह देता है। अक्सर यह पुराने ज़ख्मों, बीते डर या अनसुलझे मुद्दों की ओर इशारा करता है, जो आपके फैसलों को धुंधला कर रहे हैं। रिश्ते में साफ़ समझ पाने के लिए यह जरूरी है कि आप बाहर की परिस्थितियों से ज्यादा अपने भीतर झांके और अपनी अंदरूनी रुकावटों को पहचानें।

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आर्थिक जीवन की बात करें तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स साफ सोच और सही प्लानिंग पर जोर देता है। यह जल्दबाजी में खर्च करने से मना करता है और कहता है कि हर फैसला सोच-समझकर लें। यह कार्ड रिसर्च करने, तथ्यों को परखने और पैसों के मामलों में नियंत्रण अपने हाथ में रखने की सलाह देता है। लंबे समय की स्थिरता के लिए सही रणनीति बनाकर चलना बहुत जरूरी है।

करियर के मामले में टेन ऑफ वैंड्स (रिवर्सड) बताता है कि आपने अपने ऊपर ज़रूरत से ज़्यादा बोझ उठा लिया है। यह समय है ज़िम्मेदारियां बांटने का, बेवजह की जिम्मेदारियों को छोड़ने का और ज़रूरत पड़ने पर “ना” कहना सीखने का। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो थकान और बर्नआउट हो सकता है। यह कार्ड यह भी इशारा करता है कि बहुत मेहनत के बावजूद मनचाहा रिज़ल्ट न मिलना आपको तोड़ सकता है, इसलिए अब यह तय करना ज़रूरी है कि आपके लिए सच में क्या मायने रखता है।

टेम्परेंस (रिवर्स) स्वास्थ्य में आना शरीर और मन के संतुलन के बिगड़ने का संकेत है। यह ज़्यादा तनाव, गलत लाइफस्टाइल या किसी चीज़ की अति की वजह से थकावट, बीमारी या बर्नआउट की ओर इशारा करता है। यह कार्ड चेतावनी देता है कि ज़्यादा खाना, ज़्यादा पीना या ज़रूरत से ज़्यादा तनाव लेना नुकसानदायक हो सकता है। अब समय है अपने शरीर और मन दोनों का ध्यान रखने का और जीवन में संतुलन वापस लाने का। 

शुभ पौधा: स्नेक प्लांट

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: एट ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: द मैजिशियन 

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

बात करें तुला राशि वालों की तो प्रेम जीवन में आपको एट ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है, जो तेज बातचीत, जल्दी बढ़ती चीजों और अचानक होने वाले बदलावों का संकेत देता है। यह बताता है कि अब हालात तेजी से आगे बढ़ने वाले हैं और कोई अच्छी खबर या कमिटमेंट सामने आ सकता है। अक्सर यह साफ रास्ते और पॉजिटिव प्रोग्रेस दिखाता है, लेकिन कभी-कभी यह जल्दबाजी में लिए गए फैसलों या उलझी हुई बातचीत की ओर भी इशारा करता है। चाहे नया रिश्ता शुरू हो रहा हो या पुराना रिश्ता तेजी से आगे बढ़ रहा हो, यह कार्ड जुनून, गति और चीजों के जल्दी सही जगह पर आने का संकेत है।

आर्थिक जीवन के मामले में क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड समझदारी, तर्क और अनुशासन की जरूरत बताता है। यह फालतू खर्च कम करने, खुद के फैसले खुद लेने और सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह देता है। आर्थिक स्थिरता के लिए साफ प्लानिंग, सीमाएं तय करना और बिना भावुक हुए सीधे-सपाट तरीके से पैसे संभालना ज़रूरी है।

करियर में द मैजिशियन कार्ड बहुत बड़े मौके, रचनात्मकता और सफलता की शुरुआत को दिखाता है। यह बताता है कि आपके पास सफल होने के लिए ज़रूरी सभी स्किल्स, टैलेंट और साधन मौजूद हैं। टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार यह कार्ड आपको आत्मविश्वास के साथ कदम उठाने, फोकस बनाए रखने और अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करता है, चाहे वह नया बिज़नेस शुरू करना हो या प्रमोशन पाना। 

स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड धीरे-धीरे लेकिन सही तरीके से आगे बढ़ने की सलाह देता है। यह नियमित दिनचर्या, सही खान-पान और एक्सरसाइज़ पर ज़ोर देता है, जिससे लंबे समय तक अच्छी सेहत बनी रहती है। यह कार्ड चेतावनी देता है कि शरीर की ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ न करें। हालांकि यह हल्की लेकिन लगातार चलने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा कर सकता है, पर साथ ही यह मजबूत रिकवरी और स्थिर सुधार का संकेत भी देता है। 

शुभ पौधा :  रबर प्लांट 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

करियर: जस्टिस

स्वास्थ्य: द वर्ल्ड 

बात करें वृश्चिक राशि की तो प्रेम जीवन में पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड ऐसे पार्टनर को दर्शाता है, जो बातूनी, समझदार और दिमागी तौर पर आकर्षक होता है, लेकिन भावनात्मक रूप से थोड़ा दूर या  अपरिपक्व हो सकता है। इस रिश्ते में कभी-कभी ड्रामा, असुरक्षा या फिर बार-बार जुड़ने-टूटने जैसा पैटर्न देखने को मिल सकता है। अक्सर यह एक नए रिश्ते के फेज़ की ओर इशारा करता है, जहाँ ज़्यादा ज़ोर बातचीत और समझ पर होता है। यह कार्ड बताता है कि अपने दिल की बात खुलकर कहना अभी सीखने की ज़रूरत है।

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आर्थिक जीवन के मामले में नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड तेज़, जोशीले और साहसी फैसलों का संकेत देता है। इस समय आप जल्दी-जल्दी बड़े कदम उठा सकते हैं, जैसे नया बिज़नेस शुरू करना या ट्रैवल जैसी चीज़ों पर ज़्यादा खर्च करना। इससे अचानक अच्छा फायदा भी हो सकता है, लेकिन अगर कंट्रोल न रखा जाए तो खर्च बढ़कर कर्ज़ की स्थिति भी बन सकती है।

करियर में जस्टिस कार्ड न्याय, संतुलन और ज़िम्मेदारी का प्रतीक है। यह अक्सर बताता है कि अब आपको आपकी पिछली मेहनत का सही फल मिलने वाला है। ईमानदारी, सच्चाई और सही तरीके से काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे,  जैसे सफल कॉन्ट्रैक्ट, प्रमोशन या ऑफिस में किसी विवाद में आपके साथ न्याय होना। 

द वर्ल्ड स्वास्थ्य के मामले में बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। यह अच्छी सेहत, पूरी रिकवरी और किसी लंबे या मुश्किल हेल्थ फेज के सफल अंत को दर्शाता है, जैसे सर्जरी या बीमारी से पूरी तरह ठीक होना। यह संतुलन, पूर्णता और जीवन में स्थिरता आने का संकेत देता है। कुल मिलाकर यह कार्ड बताता है कि आपकी सेहत सही दिशा में है या बहुत जल्दी पूरी तरह ठीक होने वाली है।

शुभ पौधा: एलोवेरा

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स 

करियर: पेज ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स

धनु राशि राशि वालों के प्रेम जीवन की, बात करें तो नाइन ऑफ वैंड्स कार्ड यह दिखाता है कि भाव भावनात्मक रूप से थके हुए हैं, लेकिन फिर भी हार मानने वाले नहीं हैं। पिछले दर्द या बुरे अनुभवों के बाद अब आप अपने रिश्ते की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। यह कार्ड बताता है कि आप किसी बड़े कमिटमेंट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं या फिर मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है। अब समय है अपनी अंदरूनी ताकत पर भरोसा करने का पुराने अनुभवों से सीख लेने का और यह तय करने का कि इस रिश्ते में किसके लिए लड़ना सही है।

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स कार्ड आता है तो, यह सफलता और पहचान का संकेत है। यह बताता है कि आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे और लोग आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे। यह समय तरक्की, सम्मान और पैसों से जुड़ी उपलब्धियों का है। आपकी बनाई हुई रणनीति और की गई मेहनत आपको अच्छे नतीजे दिलाएगी।

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार करियर की बात करें तो पेज़ ऑफ वैंड्स तेज, क्रिएटिव और जोश से भरी एनर्जी को दिखाता है। इस हफ्ते काम थोड़ा भाग दौड़ वाला और हल्का सा उलझा हुआ हो सकता है, लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि मिलेगी। यह नए जॉब ऑप्शन, नए प्रोजेक्ट या बिज़नेस के नए आइडिया की ओर इशारा करता है। यह कार्ड सीखने की सोच रखता है, नए प्रयोग करने, रिस्क लेने और नए रास्ते खोजने की सलाह देता है, हालांकि इन आइडियाज को पूरी तरह सफल होने में थोड़ा समय लग सकता है।

स्वास्थ्य की बात करें तो फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड तनाव, बीमारी या ज्यादा थकावट के समय दिखाई देता है। यह साफ़ संकेत देता है कि अब आपको आराम की बहुत ज़रूरत है। शरीर और दिमाग दोनों को रेस्ट देने, खुद को रिचार्ज करने और मानसिक शांति पाने का समय है। कभी-कभी यह कार्ड इलाज, अस्पताल में आराम या किसी ज़रूरी ब्रेक की सलाह भी देता है ताकि सही तरह से हीलिंग हो सके। 

शुभ रंग: फाइकस बोन्साई

मकर राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द एम्प्रेस

करियर: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द एम्परर

प्रेम जीवन में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड यह दिखाता है कि आपको अपने रिश्ते को बाहर के असर से बचाने की जरूरत है। यह परिवार की असहमति, दूसरों की दखलअंदाजी या किसी तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी का संकेत हो सकता है। अपने रिश्ते की सच्चाई और मूल्यों को बचाने के लिए आपको मजबूती से खड़ा होना पड़ेगा और साफ सीमाएं तय करनी होंगी। यह कार्ड हिम्मत से अपने प्यार के लिए आवाज उठाने की सलाह देता है। कभी-कभी इसके लिए खुलकर बात करना और अपने उसूलों पर अड़े रहना जरूरी होता है, भले ही उससे थोड़ी बहस या टकराव क्यों न हो, क्योंकि यही आगे चलकर रिश्ते को और मज़बूत बनाता है। 

आर्थिक जीवन में द एम्प्रेस कार्ड आता है, तो यह धन-समृद्धि, सफलता और आर्थिक तरक्की का संकेत है। यह समय बताता है कि आपके आर्थिक लक्ष्य पूरे होने वाले हैं। आपने जो मेहनत की है, उसका अच्छा और भरपूर फल मिलने की संभावना है। जैसे एम्प्रेस हर चीज़ को प्यार और धैर्य से संभालती है, वैसे ही आपके प्रोजेक्ट और प्लान भी अब सफलता की ओर बढ़ेंगे। 

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार क्वीन ऑफ पेंटाकल्स करियर में एक समझदार, ज़मीन से जुड़ी और मेहनती प्रोफेशनल को दर्शाता है। आप अपने काम में स्थिरता, सफलता और आर्थिक मजबूती लाते हैं, वो भी मेहनत, सही प्लानिंग और नतीजों पर फोकस के ज़रिये। अक्सर यह कार्ड घर, फाइनेंस, नेचर या देखभाल से जुड़े कामों की ओर इशारा करता है। आप एक अच्छे मेंटर या बिज़नेस पार्टनर बन सकते हैं, जो दूसरों की सुरक्षा और ज़रूरतों का ध्यान रखते हुए धीरे-धीरे धन और स्थिरता बनाता है। यह कार्ड अपने लिए और अपने आसपास के लोगों के लिए एक सुरक्षित, आरामदायक और समृद्ध माहौल बनाने का प्रतीक है। 

द एम्परर कार्ड स्वास्थ्य के मामले में अनुशासन, नियम और खुद पर कंट्रोल रखने की ज़रूरत बताता है। यह इशारा करता है कि आप शायद खुद पर ज़रूरत से ज़्यादा काम का दबाव डाल रहे हैं, जिससे तनाव बढ़ रहा है और सेल्फ-केयर पीछे छूट रही है। अब समय है सेहत को लेकर जिम्मेदारी लेने का, एक तय दिनचर्या, सही प्लान और ज़मीन से जुड़ा हुआ हेल्थ अप्रोच अपनाने का।

शुभ रंग: मनी प्लांट

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन:  द टॉवर

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, टू ऑफ वैंड्स फैसले लेने, आगे की प्लानिंग करने और मन की बेचैनी को दर्शाता है। यह अक्स अपनी इच्छाओं और रिश्ते की जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की बात करता है। नए रास्ते आज़माने या अपनी कंफर्ट ज़ोन में बने रहने, इन दोनों के बीच दुविधा हो सकती है। यह कार्ड किसी बड़े फैसले की तैयारी का संकेत देता है, जैसे कहीं शिफ्ट होना या रिश्ते को कमिटमेंट देना। यह सोच-समझकर ऊर्जा इस्तेमाल करने और आगे बढ़ने के विकल्पों पर गंभीरता से विचार करने को कहता है। कभी-कभी यह बदलाव, यात्रा या किसी लक्ष्य पर फोकस करने वाले पार्टनर की ओर भी इशारा करता है, जिसके लिए दोनों के बीच खुली बातचीत ज़रूरी होती है ताकि भविष्य की सोच एक जैसी हो सके। 

आर्थिक जीवन के मामले में द टावर कार्ड अचानक आने वाले बड़े झटकों या उथल-पुथल की चेतावनी देता है। यह बताता है कि आपकी मौजूदा आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव आ सकता है, जो आपके फाइनेंशियल प्लान को हिला सकता है। यह कार्ड सिखाता है कि पैसों की प्लानिंग में लचीलापन और मानसिक मजबूती बहुत ज़रूरी है। अचानक परिस्थितियों के लिए तैयार रहें और ज़रूरत पड़ने पर खुद को जल्दी ढालना सीखें। 

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड सीखने, स्किल्स बढ़ाने और टीमवर्क का प्रतीक है। यह दिखाता है कि अलग-अलग अनुभव और टैलेंट वाले लोग मिलकर एक ही लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं। यह समय ग्रोथ का है, मेहनत की पहचान मिलने का है और यह समझने का है कि अच्छे रिज़ल्ट के लिए सबकी भूमिका ज़रूरी होती है। अक्सर यह कार्ड ट्रेड, कंस्ट्रक्शन, एजुकेशन या किसी प्रैक्टिकल स्किल से जुड़े कामों की ओर इशारा करता है। 

सेहत के मामले में नाइट ऑफ वैंड्स कार्ड ज़बरदस्त ऊर्जा, जोश और फिटनेस को लेकर तेज़ एक्शन को दिखाता है। यह बताता है कि आपकी रिकवरी जल्दी हो सकती है और शरीर में एनर्जी अच्छी रहेगी। लेकिन यह कार्ड चेतावनी भी देता है कि ज़रूरत से ज़्यादा एक्सरसाइज़, लापरवाही या जल्दबाज़ी से बर्नआउट हो सकता है। इसलिए एक्टिव रहें, लेकिन संतुलन बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। 

शुभ पौधा: ब्रोमेलियाड

मीन राशि

प्रेम जीवन: द हैंग्ड मैन

आर्थिक जीवन: एस ऑफ पेंटाकल्स  

करियर: टेन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द सन

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में हैंग्ड मैन कार्ड ठहराव या रुकावट का संकेत देता है। अगर आप अपने रिश्ते में ज्यादा गंभीरता या प्रतिबद्धता की उम्मीद कर रहे हैं,तो यह बात आपको परेशान कर सकती है। यह कार्ड त्याग करने और अपने साथी से अपनी उम्मीदों के बारे में खुलकर बात करने का जोर देता है। यह आपसे यह भी पूछता है कि क्या आप अपने साथी की जिद्दी आदतों के कारण अपनी जरूरतों और भावनाओं से समझौता कर रहे हैं। यह कार्ड बताता है कि आप दोनों का रास्ता निकालना चाहिए और थोड़ा समझौता करना चाहिए।

टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार अगर आप किसी समस्या के आर्थिक परिणाम के बारे में पूछते हैं और आपको एस ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिलता है, तो इसका मतलब है किसी सफल काम की शुरुआत या नए आर्थिक अवसर। यह कार्ड दिखाता है कि आर्थिक सफलता की नींव रखी जा रही है और धन व समृद्धि आने वाली है। यह आगे बढ़ने का समय है और ऐसे काम शुरू हो सकते हैं, जो लंबे समय तक आर्थिक सुरक्षा देंगे।

करियर से जुड़ा सवाल में टेन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड आए, तो इसका मतलब है कि आप अपने आर्थिक और पेशेवर लक्ष्यों की ओर सही रास्ते पर हैं। यह कार्ड बताता है कि आपका काम लंबे समय तक असर डाल सकता है। सफलता पाने के लिए मेहनत, लगन और भरोसेमंद होना ज़रूरी है। अगर आप सकारात्मक बने रहते हैं, तो आपका काम न सिर्फ आपकी ज़िंदगी बल्कि दूसरों की ज़िंदगी पर भी अच्छा असर डालेगा। 

स्वास्थ्य से जुड़े सवालों में सन टैरो कार्ड बहुत अच्छी सेहत, खुशी, ऊर्जा और जल्दी ठीक होने का संकेत देता है। यह शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होने, आशावाद और अच्छे स्वास्थ्य को दर्शाता है। यह अक्सर अच्छी सेहत या बीमारी से उबरने का संकेत होता है और अंदरूनी संतुलन व जीवन शक्ति को दिखाता है। 

शुभ पौधा : चमेली 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टैरो कार्ड रीडर बनने के लिए मुझे साइकिक होना ज़रूरी है?

नहीं। कोई भी सिंबल को समझकर और प्रैक्टिस से अपनी इंट्यूशन डेवलप करके टैरो पढ़ना सीख सकता है।

2. टैरो डेक कैसे चुनें?

आप अपनी इंट्यूशन से टैरो डेक चुन सकते हैं।

3. क्या कोई अपना टैरो डेक खरीद सकता है?

हाँ, बिल्कुल कोई भी अपना डेक खरीद सकता है।

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की पूजन विधि!

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा को भोग में क्‍या लगाएं?

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा देवी दुर्गा का तीसरा रूप हैं। तीसरा नवरात्रि अत्‍यंत धार्मिक महत्‍व रखता है एवं यह साहस, शांति और आध्‍यात्मिक जागृति का प्रतीक है। मां चंद्रघंटा साहस, कृपा और शांति का प्रतीक हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से निडरता और शांति मिलती है एवं बाधाएं दूर होती हैं।

चैत्र नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन 21 मार्च, 2026 को शनिवार के दिन पड़ रहा है। एस्‍ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्‍लॉग में हम आपको नवरात्रि के तीसरे दिन की तिथि और समयावधि के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही जानेंगे मां चंद्रघंटा का आध्‍यात्मिक महत्‍व क्‍या है और इस दिन किस विधि से देवी मां का पूजन किया जाता है। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं नवरात्रि के तीसरे दिन के बारे में।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: कैसे पड़ा मां चंद्रघंटा का नाम

आप सोच रहे होंगे कि मां दुर्गा के तीसरे स्‍वरूप को चंद्रघंटा नाम कैसे मिला? तो आपको बता दें कि देवी के इस स्‍वरूप के माथे पर घंटी के आकार का अर्धचंद्र है और वहीं से इनका नाम चंद्रघंंटा पड़ा है। मां चंद्रघंटा बाघ पर सवार रहती हैं जो कि उनके उग्र लेकिन शांत स्‍वभाव को दर्शाता है।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा का महत्‍व

मां चंद्रघंटा की उपासना करने से निडरता आती है, नकारात्‍मकता दूर होती है और आंतरिक संघर्षों से उबरने में मदद मिलती है। मां दुर्गा का यह स्‍वरूप दिव्‍य सुरक्षा प्रदान करता है।

देवी चंद्रघंटा की पूजा करने से मानसिक स्‍पष्‍टता आती है, अनुशासन और आंतरिक संतुलन मिलता है। इस तरह मां चंद्रघंटा शक्‍ति और शांति दोनों का प्रतीक बन जाती हैं। उनकी पूजा करने से व्‍यक्‍ति दृढ़ संकल्‍पित होता है और उसे आध्‍यात्मिक मार्ग पर विकास एवं प्रगति करने के लिए प्रोत्‍साहन मिलता है।

मां चंद्रघंटा सिंह पर सवार रहती हैं जो कि साहस और शक्‍ति का प्रतीक है। उनका यह स्‍वरूप भक्‍तों को जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने की प्रेरणा देता है। उनका सुनहरा स्‍वरूप दिव्‍य तेज से आलोकित होता है।

देवी के दस हाथ हैं जिनमें तलवार, धनुष, बाण, गदा और कमंडल सहित अनेक अस्‍त्र-शस्‍त्र सुशोभित हैं जो कि उनकीत्रिशूल अपने भक्‍तों की रक्षा करने की तत्‍परता और पराक्रम को दर्शाते हैं। उनके एक हाथ में कमल का फूल भी रहता है जो कि पवित्रता और आध्‍यात्मिकता का प्रतीक है। वहीं उनका एक हाथ अभय मुद्रा में रहता है जो कि आश्‍वासन और सुरक्षा का संकेत देता है।

रौद्र रूप होने के बावजूद देवी चंद्रघंटा शांति और करुणा का प्रतीक हैं। जो भक्‍त सच्‍चे मन से मां चंद्रघंटा की आराधना करते हैं, उन्‍हें आंतरिक शांति, भावनात्‍मक स्थिरता और मानसिक स्‍पष्‍टता मिलती है जिससे वे अपने जीवन में सही निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। मां चंद्रघंटा का संबंध मणिपुर चक्र से है जो कि आत्‍मविश्‍वास, इच्‍छाशक्‍ति और खुद में बदलाव लाने को नियंत्रित करता है। ऐसा माना जाता है कि उनकी उपासना से दिव्‍य चेतना जागृत होती है, आध्‍यात्मिक ज्ञान प्राप्‍त होता है और ब्रह्मांड के साथ मज़बूत संबंध स्‍थापित होता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मां चंद्रघंटा की पूजा करने से क्‍या होता है?

मां चंद्रघंटा की पूजा करने से जीवन में सुख और शांति आती है। मां चंद्रघंटा अपने भक्‍तों पर शीघ्र कृपा दिखाती हैं और उन्‍हें चिंताओं एवं परेशानियों से मुक्‍त करती हैं। वह भक्‍तों को अड़चनों को पार करने एवं आंतरिक शांति प्राप्‍त करने में मदद करती हैं। उनकी घंटी जैसी प्रतिध्‍वनि नकारात्‍मक ऊर्जाओं और बुरी आत्‍माओं को दूर भगाती है और अपने भक्‍तों को सुरक्षा प्रदान करती हैं। सच्‍चे मन से मां चंद्रघंटा की पूजा करने से शांति मिलती है एवं अपने निजी जीवन और करियर में सफलता प्राप्‍त होती है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा से संबंधित ग्रह

मां चंद्रघंटा का शुक्र ग्रह से संबंध है और इस वजह से उनका ज्‍योतिषीय महत्‍व बहुत अधिक है। जिनकी कुंडली में शुक्र कमज़ोर या नीच का होता है, उन्‍हें सुख-सुविधाओं, रिश्‍तों, रचनात्‍मक कार्यां में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से शुक्र के शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है और उसके नकारात्‍मक प्रभाव में कमी आती है।

मां चंद्रघंटा को किसका भोग लगाएं

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के पूजन के दौरान उन्‍हें साबूदाने की खीर का भोग लगाना चाहिए। देवी को यह भोग ब‍हुत पसंद है। आप भी इस बार चैत्र नवरात्रि पर मां चंद्रघंटा को साबूदाने की खीर का भोग लगा सकते हैं।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा को क्‍या चढ़ाएं

दूध को मां चंद्रघंटा के पूजन में ज़रूर शामिल करना चाहिए। देवी को दूध अर्पित करने के बाद इसे किसी ब्राह्मण या ज़रूरतमंद व्‍यक्‍ति को दान करना अत्‍यंत शुभ माना जाता है। देवी के इस स्‍वरूप को सफेद रंग की चीज़ें जैसे कि खीर, मिश्री और सफेद रंग के फूल भी चढ़ा सकते हैं क्‍योंकि ये चीज़ें पवित्रता और आस्‍था का प्रतीक मानी जाती हैं।

मां चंद्रघंटा को शहद भी चढ़ा सकते हैं जो कि मिठास, आरोग्‍यता और दिव्‍य ऊर्जा से संबंधित है। शहद चढ़ाने से समृद्धि और ज्ञान मिलता है।

नवरात्रि के तीसरे दिन देवी मां की मूर्ति या तस्‍वीर पर चंदन लगाने और उन्‍हें लाल एवं पीले रंग के पुष्‍प अर्पित करने से आध्‍यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है।

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा से क्‍या प्रार्थना करें

चैत्र नवरात्रि 2026 के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा से अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए शक्‍ति की कामना कर सकते हैं। करियर और रिश्‍तों में आ रही अड़चनों या समस्‍याओं को दूर करने की प्रार्थना कर सकते हैं। इसके अलावा मां चंद्रघंटा की पूजा करने से आंतरिक शांति और आत्‍मविश्‍वास मिलता है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मां चंद्रघंटा को खीर का भोग क्‍यों लगाएं

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को साबूदाने की खीर का भोग लगाया जाता है क्‍योंकि इसे माता रानी का पसंदीदा भोग माना जाता है। यह पवित्रता, भक्‍ति और संपन्‍नता का प्रतीक है।

दूध से बनी खीर पवित्रता और सादगी को दर्शाती है। चावल और चीनी या गुड़ जीवन में संपन्‍नता और मिठास का प्रतीक है। मां चंद्रघंटा को साबूदाने की खीर चढ़ाने से घर-परिवार में सद्भाव आता है और बाधाएं दूर होती हैं।

मां चंद्रघंटा को भोग कैसे लगाएं

  • मां चंद्रघंटा के लिए सच्‍चे मन से ताजी खीर बनाएं।
  • थाली को फूलों से सजाएं और उसमें खीर की कटोरी रखें। इसे मां चंद्रघंटा को अर्पित करें।
  • माता के आगे घी का दीपक और धूपबत्ती जलाएं।
  • अब हाथ जोड़कर मां को भोग अर्पित करें और फिर पूजा में उपस्थित सभी लोगों और परिवारजनों को खीर का प्रसाद दें।

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन: राशि अनुसार उपाय

  • मेष राशि के लोगों को मां चंद्रघंटा को लाल रंग के फूल अर्पित करें।
  • अगर आपकी वृषभ राशि है, तो आप मां को दूध या खीर का भोग का लगाएं। इससे संपन्‍नता मिलेगी और पारिवारिक सुख प्राप्‍त होगा।
  • मिथुन राशि वाले हरे रंग के वस्‍त्र पहनें और दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करें। इससे मानसिक भ्रम दूर होता है।
  • कर्क राशि वाले नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को चांदी का सिक्‍का अर्पित करें।
  • जिन लोगों की सिंह राशि है, वे दीपक जलाकर माता की आरती करें। इससे सफलता का मार्ग प्रशस्‍त होता है।
  • कन्या राशि वाले मां चंद्रघंटा को मिश्री या सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं।
  • तुला राशि के लोग मां को गुलाबी रंग के फूल और सुगंधित धूप अर्पित करें।
  • जिन जातकों की वृश्चिक राशि है, वह लाल चंदन का तिलक लगाएं। इससे आपके शत्रुओं का नाश होगा।
  • धनु राशि वाले मां चंद्रघंटा को पीले रंग के फूल और केले का भोग लगाएं।
  • मकर राशि के लोग चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के आगे तिल के तेल का दीपक जलाएं।
  • जिनकी कुंभ राशि है, वह नीले फूल या नीला वस्‍त्र दान करें।
  • मीन राशि वाले मां को सफेद फूल और जल अर्पित करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन कब है?

21 मार्च, 2026 को तीसरा नवरात्रि है।

2. नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा होती है?

मां चंद्रघंटा की उपासना की जाती है।

3. मां चंद्रघंटा का संबंध किस ग्रह से है?

मां चंद्रघंटा का शुक्र ग्रह से संबंध है।

कुंभ राशि में बुध मार्गी: जानें राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव

कुंभ राशि में बुध मार्गी: इन जातकों के होंगे सारे सपने साकार!

कुंभ राशि में बुध मार्गी होने का मतलब है कि अब दिमाग की उलझनें धीरे-धीरे कम होने लगती है। पिछले कुछ समय से जो बातें साफ नहीं हो पा रही थी, जिन फैसलों में कन्फ्यूजन था या जिन योजनाओं पर काम अटका हुआ था, अब उनमें गति आने लगती है। बातचीत बेहतर होती है, गलतफहमियां दूर होने लगती हैं और सोचने का नजरिया ज्यादा साफ और व्यावहारिक बनता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

कुंभ राशि से जुड़े बुध के मार्गी होने पर नए और अलग तरह के विचार सामने आते हैं। टेक्नोलॉजी, भविष्य की योजनाएं, समाज से जुड़े मुद्दे और लॉन्ग टर्म गोल्स पर ध्यान बढ़ता है। यह समय पुराने कामों को दोबारा सुधारने, सही फैसले लेने और अपनी बात खुलकर रखने के लिए अनुकूल माना जाता है। तो आइए जानेत हैं कुंभ राशि में बुध मार्गी का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

कुंभ राशि में बुध मार्गी : तिथि और समय 

बुध ग्रह 21 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होंगे। कुंभ राशि में आने से बुध व्यक्ति की सोच को नया और अलग बनाता है। ऐसे समय में दिमाग़ ज़्यादा तेज़ चलता है और इंसान चीज़ों को समझदारी और समझ के साथ देखने लगता है। 

कुंभ राशि वायु तत्व की राशि मानी जाती है, इसलिए यहां बुध सोच, विचार और बातचीत को मज़बूत करता है। इस राशि का स्वामी शनि है, जिस कारण सोच में गंभीरता और समझदारी आती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु का प्रभाव भी कुंभ राशि पर माना जाता है, जिससे नए आइडिया, टेक्नोलॉजी और भविष्य से जुड़ी बातों में रुचि बढ़ती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

12 भावों में बुध ग्रह का महत्व

बुध ग्रह बुद्धि, सोच, बोलचाल, गणना, व्यापार, शिक्षा और तर्क का कारक माना जाता है। कुंडली के जिस भाव में बुध होता है, वहाँ व्यक्ति की समझ और संवाद की शैली दिखती है।

पहला भाव

पहले भाव में बुध हो तो व्यक्ति समझदार, चतुर और बातों से प्रभाव डालने वाला होता है। सोच तेज और व्यवहार समझदारी भरा होता है।

दूसरा भाव

दूसरे भाव में बोलने की कला अच्छी होती है। धन कमाने में दिमाग का इस्तेमाल करता है। वाणी से लाभ मिलता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

तीसरा भाव

तीसरा भाव लेखन, मीडिया, मार्केटिंग या सेल्स में सफलता देता है। व्यक्ति साहसी और मेहनती होता है।

चौथा भाव

शिक्षा में रुचि, पढ़ाई-लिखाई में समझ अच्छी होती है। घर में बातचीत और समझदारी बनी रहती है।

पांचवां भाव

बुद्धि बहुत तेज होती है। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा, गणित, अकाउंट्स या बच्चों से जुड़ी समझ अच्छी रहती है।

छठा भाव

ज्योतिष में छठा भाव रोग, ऋण, शत्रु, प्रतिस्पर्धा, सेवा और दैनिक जीवन से जुड़ा माना जाता है। जब बुध ग्रह छठे भाव में स्थित होता है, तो व्यक्ति को बुद्धि, तर्क और संवाद के माध्यम से चुनौतियों से निपटने की क्षमता देता है।

सातवां भाव

सातवां भाव तर्क से समस्याओं को हल करने की क्षमता देता है। नौकरी, प्रतियोगिता और कानूनी मामलों में फायदा। सातवां भाव व्यापार और साझेदारी के लाभ का भाव भी है। जीवनसाथी समझदार और बातचीत में अच्छा हो सकता है।

आठवां भाव 

 रहस्यमयी विषयों, रिसर्च, गुप्त ज्ञान में रुचि। सोच गहरी होती है, लेकिन मन कभी-कभी उलझा रह सकता है। 

नौवां भाव

नवम भाव उच्च शिक्षा, दर्शन, धर्म और ज्ञान में रुचि। यात्रा और सीखने से जीवन में आगे बढ़ता है।

दशम भाव 

दसवां भााव करियर में बुद्धि का पूरा उपयोग। मैनेजमेंट, व्यापार, अकाउंट्स, आईटी या कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में सफलता। 

एकादश भाव

यह भाव आय बढ़ाने के मौके देता है। दोस्ती और नेटवर्किंग से लाभ। योजनाएं बनाने में माहिर। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

द्वादश भाव

बारहवां भाव विदेश, ऑनलाइन काम, रिसर्च या लेखन में लाभ। सोच अंदरूनी और कल्पनाशील होती है।

कुंभ राशि में बुध: महत्व

जब बुध ग्रह कुंभ राशि में स्थित होते हैं, तो व्यक्ति की सोच आधुनिक, तर्कपूर्ण और भविष्य की ओर केंद्रित हो जाती है। इस दौरान दिमाग तेजी से काम करता है और नए-नए विचार जन्म लेते हैं। संवाद में स्पष्टता और बेबाकी बढ़ती है, लोग अपनी बात खुलकर और लॉजिक के साथ रखना पसंद करते हैं। टेक्नोलॉजी, विज्ञान, रिसर्च, लेखन, मीडिया और डिजिटल क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल माना जाता है, क्योंकि कुंभ राशि नवाचार और प्रगतिशील सोच का प्रतीक है।

साथ ही, कुंभ राशि में बुध समाज और जनकल्याण से जुड़ी सोच को भी मजबूत करता है। व्यक्ति केवल अपने बारे में नहीं, बल्कि सामूहिक हित और सामाजिक सुधार के बारे में भी विचार करने लगता है। हालांकि कभी-कभी अत्यधिक तर्कशीलता के कारण भावनाओं को नजरअंदाज करने या जिद्दी रवैया अपनाने की प्रवृत्ति भी देखी जा सकती है। कुल मिलाकर यह गोचर बुद्धि को नई दिशा देता है और बदलाव, सुधार व नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध को मजबूत करने के आसान उपाय

बुधवार को मौन व्रत रखें

बुध वाणी के कारक है। बुधवार को कम से कम 1-2 घंटे जानबूझकर मौन रखें। इससे वाणी की अशुद्धि, गलत बोलने की आदत और मानसिक चंचलता शांत होती है।

लिखकर मन की सफाई करें

हर बुधवार हरे पेन से एक कागज पर अपने विचार, समस्याएं या लक्ष्य लिखें और अंत में “मैं स्पष्ट और बुद्धिमान निर्णय लेता/लेती हूँ” लिखें। यह उपाय बुध की सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय करता है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

बच्चों की पढ़ाई में मदद करें 

किसी बच्चे को मुफ़्त पढ़ाना, होमवर्क में मदद करना या स्टेशनरी गिफ्ट करना, यह बुध को बहुत तेज़ी से मजबूत करता है, क्योंकि बुध शिक्षा और बाल बुद्धि से जुड़ा है।

तांबे के पात्र में जल पिएं

बुधवार से शुरुआत करके तांबे के लोटे या बोतल में रखा जल पिएं। इससे नर्वस सिस्टम और सोच की स्पष्टता बेहतर होती है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर 

पेड़ों को जल अर्पित करें

बुधवार की सुबह तुलसी या किसी हरे पौधे की जड़ में जल चढ़ाएं और थोड़ा जल अपनी हथेली में लेकर पैरों में लगाएं। यह मानसिक अस्थिरता को कम करता है। 

झूठे वादों से दूरी 

अगर बुध कमजोर है तो व्यक्ति बार-बार कहकर भी काम पूरा नहीं कर पाता। बुधवार को कोई वादा न करें और पहले से किए वादे पूरे करने पर ध्यान दें — यह बुध को कर्म से मजबूत करता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

कुंभ राशि में बुध मार्गी: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

बुध का यह परिवर्तन आपके जीवन में आगे बढ़ने और खुदको बेहतर बनाने के नए मौके ला सकता है। यह समय बड़े(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि

करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या किसी अच्छे पद की प्राप्ति के योग बन सकते हैं, जिससे(विस्तार से पढ़ें)  

मिथुन राशि

आर्थिक जीवन के लिहाज से भी यह समय सहज और अनुकूल रहेगा। अच्छी मात्रा में धन मिलने के योग बनेंगे। जो काफी(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

भाई-बहनों के साथ रिश्ते उतने अच्छे नहीं रह सकते और जिस तरह के सहयोग की उम्मीद आप उनसे कर रहे हैं, वह समय शायद न मिल पाए। कामकाज की(विस्तार से पढ़ें)

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

करियर के मामले में भी आपको अच्छे फायदे मिलेंगे। नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे, जो आपको खुशी और संतोष देगी। कामकाज में चल (विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

कुछ लोगों के लिए करियर को बेहतर बनाने के मौके मिल सकते हैं, वहीं कुछ मामलों में तरक्की थोड़ी धीमी भी महसूस(विस्तार से पढ़ें) 

तुला राशि

करियर के लिहाज से यह समय तरक्की और अच्छे नतीजे देने वाला है। नौकरी या प्रोफेशन में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कुछ लोगों को करियर बदलने के अवसर(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि

काम और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ने से मन थोड़ा बेचैन और उदास रह सकता है। करियर के मामले में यह समय उम्मीद के मुताबिक(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि

कामकाज के लिहाज से यह समय सहज रहेगा। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा और नौकरी बदलने या बेहतर(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अहम है। पढ़ाई में एकाग्रता और फोकस बढ़ेगा। प्रॉपर्टी की(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि

लग्न में होने की वजह से बुध को दिग्बल भी मिलता है, यानी बुध यहां मजबूत स्थिति में होते हैं। इसका असर आपकी सोच, बातचीत(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

आपकी प्रयासों में देरी हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। आपकी बुद्धि तेज होगी, लेकिन(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. कुंभ राशि में बुध मार्गी होने का क्या प्रभाव है?

कुंभ राशि में बुध मार्गी होने से व्यक्ति की सोच साफ होती है, जो काम अटका हुआ था, वह अब गति पकड़ता है। इस समय में गलतफहमियां दूर होती हैं और बातचीत में स्पष्टता आती है।

2. कुंभ राशि में बुध मार्गी होने से कौन से नए विचार उत्पन्न होते हैं?

इस समय में व्यक्ति को टेक्नोलॉजी, समाजिक मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने का मौका मिलता है। यह समय पुराने कामों को सुधारने और सही निर्णय लेने के लिए अनुकूल माना जाता है।

1. कुंभ राशि में बुध मार्गी के दौरान क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

अत्यधिक तर्कशीलता के कारण भावनाओं को नजरअंदाज करने या जिद्दी रवैया अपनाने की प्रवृत्ति हो सकती है। इसलिए संतुलित सोच बनाए रखें और भावनाओं का भी सम्मान करें।

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजन विधि!

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: मां दुर्गा के किस रूप की होगी पूजा?

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: चैत्र नवरात्रि 2026 का हर दिना दुर्गा के किसी न किसी रूप को समर्पित होता है और नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्माचारिणी को समर्पित है जो कि मां दुर्गा का दूसरा एवं अविवाहित रूप है। इस स्वरूप में देवी बहुत ही सुंदर और मनोरम दिखती हैं। इस बार दूसरा नवरात्रि 20 मार्च, 2026 को पड़ रहा है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आगे विस्तार से बताया गया है कि नवरात्रि के दूसरे दिन क्या क्या होता है और इस दिन का क्या महत्व है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: कौन हैं मां ब्रह्मचारिणी 

चैत्र नवरात्रि 2026 के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा की जाती है। देवी मां का यह नाम संस्‍कृत शब्‍द ‘ब्रह्म’ से आया है जिसका अर्थ तपस्‍या होता है एवं चारिणी का मतलब होता है महिला अनुयायी। इस प्रकार मां ब्रह्माचारिणी तपस्‍या, भक्‍ति और संयम का प्रतीक हैं।

शास्त्रों में नवरात्रि का दूसरा दिन बहुत महत्‍व रखता है क्‍योंकि इस दिन भक्‍‍त बुद्धि, धैर्य और आत्‍म-अनुशासन की कामना के लिए मां ब्रह्माचारिणी की पूजा करते हैं और उनसे अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

एस्‍ट्रोसेज एआई के इस ब्‍लॉग के ज़रिए हम आपको बता रहे हैं कि नवरात्रि का दूसरा दिन कब है और इसका समापन किस समय होगा। इसके साथ ही मां ब्रह्माचारिणी के महत्‍व एवं नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजन विधि के बारे में भी आगे बताया गया है। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजन विधि एवं महत्‍व क्‍या है।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

किसका प्रतीक हैं मां ब्रह्मचारिणी 

शास्त्रों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग और ज्ञान का प्रतीक हैं। जो भी व्यक्ति नवरात्रि के दूसरे दिन मां के इस स्वरूप की सच्चे मन से पूजा करता है उसे संयम, शक्ति और आध्यात्मिक मार्ग पर प्रगति मिलती है। जीवन में सुख शांति पाने के लिए मां ब्रह्मचारिणी को नवरात्रि के दूसरे दिन शक्कर का भोग लगाना चाहिए।

मां ब्रह्मचारिणी सिर्फ एक देवी नहीं हैं जिनकी पूजा की जाती है बल्कि वह एक ऐसा सिद्धांत भी हैं जिसे समझना और अपनाना चाहिए। मां दुर्गा का यह रूप हमें याद दिलाता है कि किसी भी बड़ी उपलब्धि चाहे वह सांसारिक हो या आध्‍यात्मिक, वह बिना प्रयास और अनुशासन के नहीं मिलती है। जिस तरह माता पार्वती ने इस रूप में भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्‍या की थी, उसी तरह मनुष्‍य को भी अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने के लिए समर्पित रहना चाहिए।

देवी ब्रह्माचारिणी का जीवन इंद्रियों और मन पर नियंत्रण का प्रतीक है। मां ब्रह्माचारिणी कभी भी चुनौतियों के बावजूद विचलित नहीं हुईं। उनकी कहानी हमें साधना में धैर्य और निरंतरता के महत्‍व को सिखाती है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: कैसा है मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप

मां ब्रह्माचारिणी को देवी पार्वती का अविवाहित स्‍वरूप माना जाता है। वे श्‍वेत रंग के वस्‍त्र धारण किए होती हैं और उनके दाहिने हाथ में जप माला और बाएं हाथ में कमंडल होता है। मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप बेहद ही तेजमय और ज्योतिर्मय होता है।

मां ब्रह्मचारिणी को क्‍या भोग लगाएं

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है और नौ दिनों तक हर दिन मां को अलग भोग लगाया जाता है। मां ब्रह्मचारिणी को नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजा के दौरान कमल और गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन की पूजा विधि

नवरात्रि के दूसरे दिन आप निम्‍न विधि से मां ब्रह्माचारिणी की पूजा कर सकते हैं:

  • नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें और साफ वस्‍त्र धारण करें।
  • अब घर के पूजन स्‍थल में आकर पूजा के लिए साफ आसान बिछाएं और इस पर बैठकर मां की पूजा प्रारंभ करें।
  • पूजा में मां को फल-फूल, अक्षत, रोली, चंदन, आदि अर्पित करें।
  • मां ब्रह्मचारिणी को भोग के रूप में पंचामृत अवश्य चढ़ाएं और साथ ही मिठाई का भोग भी लगाएं। 
  • अब माता को पान, सुपारी, लौंग, अर्पित करें। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • देवी ब्रह्मचारिणी के मंत्रों का जाप करें और अंत में मां की आरती करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: शुभ रंग  

चूंकि, स्‍वयं मां ब्रह्माचारिणी श्‍वेत रंग के वस्‍त्र पहने होती हैं इसलिए नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि मां ब्रह्मचारी को सफेद रंग के वस्त्र बेहद प्रिय होते हैं। लेकिन अगर आप स्वयं अपने लिए वस्त्र का रंग चुनना चाहते हैं तो इस दिन की पूजा में गुलाबी या सफेद रंग के वस्‍त्र पहनकर पूजा में बैठ सकते हैं। 

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन की पौराणिक कथा 

पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनके स्वरूप को शैलपुत्री कहा गया था लेकिन मां ने तप के समय जिन नियमों का पालन किया, जिस तरह से कठिन जीवन जिया, जिस प्रकार शुद्ध और पवित्र आचरण अपनाया और तपस्या को अच्छी तरह से किया ऐसे में उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।

कहा जाता है मूसलाधार वर्षा हो, तेज धूप हो, आंधी तूफान जैसे कठिन हालातो में भी माँ ब्रह्मचारिणी ने अपनी तपस्या नहीं छोड़ी थी। वो निश्चय के साथ तपस्या करती रही और तभी से इन्हें देवी ब्रह्मचारिणी का नाम दिया गया। कई वर्षों तक फल, शाक, और बेलपत्र खाने की वजह से उनका शरीर काफी कमजोर हो गया था। कहा जाता है आखिरकार माँ ब्रह्मचारिणी की तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए थे और उनकी मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद दिया था और तभी भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन: मां ब्रह्मचारिणी से संबंधित ग्रह

ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार मां ब्रह्माचारिणी से मंगल ग्रह का संबंध है। मां के इस स्‍वरूप की पूजा करने से भाग्‍य और शक्‍ति प्राप्‍त होती है। मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मूंगा रत्‍न धारण करने की सलाह दी जाती है।

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन: मां ब्रह्मचारिणी और आध्‍यात्मिक मार्ग

नवरात्रि का पर्व केवल पूजा करने के लिए ही नहीं है बल्कि मां दुर्गा के अलग-अलग स्‍वरूपों के गुणों को अपने अंदर उतारने के लिए भी है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी हमें सिखाती हैं कि आध्‍यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए अनुशासन, धैर्य और आत्‍मा से पवित्र होना आवश्‍यक है।

मां ब्रह्माचारिणी हमें सिखाती हैं कि ईश्‍वर को प्राप्‍त करने के लिए मन का एकाग्र होना जरूरी है। ब्रह्माचारिणी हमें याद दिलाती हैं कि हर विचार और कर्म उच्‍च आदर्शों के अनुरूप होना चाहिए।

जिस तरह मां ब्रह्माचारिणी ने भगवान शिव को पाने के लिए कठिनाईयों को सहकर तपस्‍या की, उसी तरह भक्‍तों को भी अपनी चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन कब है?

20 मार्च, 2026 को दूसरा नवरात्रि है।

2. नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के किस रूप की पूजा होती है?

मां ब्रह्माचारिणी की उपासना की जाती है।

3. मां ब्रह्माचारिणी का संबंध किस ग्रह से है?

मां ब्रह्माचारिणी से मंगल ग्रह का संबंध है। 

बुध कुंभ राशि में मार्गी: जानें देश-दुनिया पर प्रभाव

बुध कुंभ राशि में मार्गी, बदल देंगे इन 3 राशि वालों का जीवन; रहना होगा सावधान!

बुध कुंभ राशि में मार्गी: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “बुध कुंभ राशि में मार्गी” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। बता दें कि बुध ग्रह 21 मार्च 2026 की शनि देव की राशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं।  साथ ही, हम आपको यह भी बताएंगे कि बुध की स्थिति में होने वाला यह परिवर्तन सभी राशियों के साथ-साथ संसार को किस तरह से प्रभावित करेगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बता दें कि बुध ग्रह ज्योतिष में बुद्धि, सोच-विचारने की क्षमता और संचार कौशल का प्रतिनिधित्व करता है। मनुष्य जीवन में यह हमारे सोचने, सीखने, बात करने, लिखने और अपने आइडिया को ज़ाहिर करने की क्षमता को नियंत्रित करता है। शायद ही आप जानते होंगे कि बुध को “देवताओं का दूत” कहा जाता है और इनका सीधा प्रभाव हमारी सीखने, बात करने और जानकारी के उपयोग करने की क्षमता को प्रभावित करता है।

कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति के आधार पर यह देखा जाता है कि कोई व्यक्ति निर्णय कैसे लेता है, कैसे बात करता है और आपका ह्यूमर कैसा है। बुध देव जिज्ञासा, चंचलता और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता को भी दर्शाते हैं। 

बुध कुंभ राशि में मार्गी: समय 

बुध की मार्गी अवस्था एक ऐसी अवधि होती है जब वाणी, बुद्धि और तर्क का ग्रह पुनः मज़बूत स्थिति में आ जाता है। बता दें कि बुध महाराज 21 मार्च 2026 की देर रात 12 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, अब जातक स्पष्ट रूप से सोच-विचार करने, नए आविष्कार करने और ट्रेडिंग में शुभ फल प्राप्त कर सकेंगे। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं कि बुध की मार्गी अवस्था राशियों को कैसे प्रभावित करेगी।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा   

बुध कुंभ राशि में मार्गी: विशेषताएं 

बुध का कुंभ राशि में मार्गी होना आपके सोच और बात करने में स्पष्टता, आविष्कार और आगे बढ़ते की ऊर्जा लेकर आएगा। जब बुध वायु तत्व की राशि में मार्गी होता है, तो व्यक्ति के दिमाग में अटके हुए आइडिया या फिर अगर आपको गलत समझा गया था, तब वह तर्क के साथ स्पष्ट होने लगते हैं। इस समय जातकों में निडर सोच, समाज की पुरानी परंपराओं पर सवाल उठाने और भावनाओं के बजाय तर्क के आधार पर अपनी बात रखने की क्षमता देता है।   

बुध मार्गी होने से व्यक्ति की वाणी समस्याओं का समाधान ढूंढने वाली, सफलता पर केंद्रित, तकनीक, समाज और भविष्य पर टिकी होती है। साथ ही, इनकी मार्गी चाल का प्रभाव नेटवर्किंग, बुद्धि और कुछ बड़ा सोचने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आपके नए आइडिया आपको सफलता दिलाने का काम कर सकते हैं, विशेष रूप से विज्ञान, कम्युनिकेशन, मीडिया और मानवता के क्षेत्र में। 

बुध के कुंभ राशि में मार्गी होने का सीधा असर निजी जीवन में स्पष्टता, नैतिक मूल्य और आपकी सोच को बदलने का काम कर सकता है। वायु तत्व की राशि में बुध मार्गी होने से एकाग्रता बढ़ती है और विश्लेषण करने की क्षमता मजबूत होती है। साथ ही, आपको अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने की शक्ति मिलती है। लोग पुरानी सोच से हटकर कुछ नया सोचते हैं और तार्किक दृष्टिकोण के आधार पर अपने जीवन के बड़े फैसले लेते हैं। इस अवधि में व्यक्ति के भीतर जिज्ञासा बढ़ती है, नए विषय सीखने की इच्छा जागती है और अलग तरीकों से सीखने या काम करने की प्रेरणा और साहस दोनों मिलता है।

बुध कुंभ राशि में मार्गी: इन राशियों को होगा खूब लाभ 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध देव आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध कुंभ राशि में मार्गी होने की अवधि में आपको सट्टेबाजी और पैतृक संपत्ति के माध्यम से अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। हालांकि कुछ कार्यों में आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है या फिर प्रगति की रफ़्तार थोड़ी धीमी महसूस हो सकती है। जब बात आती है करियर की, तो कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अप्रिय परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है जिसके चलते आप असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। 

व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में प्रतिद्वंद्वियों की तरफ से कड़ी टक्कर मिल रही होगी जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आर्थिक जीवन में आपको किसी यात्रा के दौरान हानि होने की आशंका है जिसकी वजह आपकी लापरवाही हो सकती है। ऐसे में, आपको धन के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह आपके पहले और चौथे भाव के अधिपति देव हैं जो अब आपके छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध कुंभ राशि में मार्गी होने से परिवार को लेकर आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और ऐसे में, आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन या कर्ज़ लेने का फैसला कर सकते हैं। बात करें करियर की, तो आप अधिक मेहनत करते हुए दिखाई देंगे और आपके भीतर समर्पण में भी वृद्धि होगी। 

आर्थिक जीवन की बात करें, तो आपको पैतृक संपत्ति और अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है। ऐसे में, आप धन की बचत कर सकेंगे। व्यापार में आप प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के साथ-साथ ज्यादा लाभ कमाने में नाकाम रह सकते हैं। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके सातवें भाव में भी मार्गी होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध कुंभ राशि में मार्गी होने की अवधि में आप अपनी संतान की प्रगति और भविष्य को लेकर चिंतित नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप इस अवधि में तनावग्रस्त रह सकते हैं। 

बात करें करियर की, तो आपको मौजूदा नौकरी में अपने ऊपर जिम्मेदारियां बोझ लग सकती हैं जो आपको करियर में बदलाव करने के लिए मज़बूर कर सकती है। हालांकि, इस समय आपकी आय औसत रहेगी। व्यापार की बात करें, तो इस समय आपको प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है और साथ ही, आपको बिज़नेस पार्टनर के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध महाराज का कुंभ राशि में मार्गी होना मानसिक स्पष्टता और स्वयं को अभिव्यक्त करने का आत्मविश्वास लेकर आएगा। साथ ही, रचनात्मक, बुद्धि और संचार कौशल से जुड़े क्षेत्रों में आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से सहयोगी रहेगा क्योंकि कुंभ और तुला दोनों ही वायु तत्व की राशियां हैं जिसे संतुलन बना रहता है। इस दौरान आपके जो कार्य रुके या अटके हुए थे, तो अब वह आगे बढ़ सकेंगे। आपके विचार पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट होंगे और आप अपने विचारों को दूसरों के सामने रख पाएंगे। 

बुध कुंभ राशि में मार्गी की अवधि में आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक बातें करते हुए नज़र आएंगे। अगर रिश्ते में गलतफ़हमियां चल रही थी, तो उनमें कमी आने की संभावना है। ऐसे में, इस समय आप अपने रिश्ते को सुधारने, अपने इरादों को स्पष्ट बनाने और रिश्ते में अपनी तालमेल बढ़ाने के साथ-साथ आपसी समझ को मज़बूत बनाने का होगा। 

इस अवधि में आप अपनी पसंद, रुचि, रचनात्मक कार्यों आदि के बारे में सोचते हुए दिखाई देंगे। जो सीमाएं आपने अपने निर्धारित की हुई थीं, उनसे बाहर निकलने की प्रेरणा मिलेगी। कुल मिलाकर, यह समय तुला राशि के लिए सकारात्मक और आगे बढ़ने वाला साबित होगा।      

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मकर राशि

बुध का कुंभ राशि में मार्गी होना मकर राशि वालों के जीवन में स्पष्टता, स्थिरता और व्यवहारिक प्रगति देखने को मिलेगी, विशेष रूप से धन, संचार कौशल और आत्म मूल्य से क्षेत्रों में। बता दें कि मकर राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके दूसरे भाव का प्रतिनिधित्व करते हैं और ऐसे में, यह अवधि वाणी, आय, नैतिक मूल्य और बड़े फैसले लेने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन कमाने की राह में आने वाली समस्याएं या बाधाएं अब दूर होंगी। साथ ही, बातचीत के माध्यम से स्पष्टता की प्राप्ति होगी और ऐसे में, मकर राशि वाले आत्मविश्वास के साथ बात करने और सोचने में सक्षम होंगे। 

बुध कुंभ राशि में मार्गी होने के दौरान आपके संचार कौशल में सुधार होगा, विशेष रूप से परेशेवन और पारिवारिक जीवन में आप अपने शब्दों का उपयोग अच्छे से कर सकेंगे। इस अवधि में आपकी वाणी और संतुलित बनेगी जिसके चलते आप अपने विचारों को विनम्रता से व्यक्त कर पाएंगे। इस समय आपकी बातचीत काफ़ी प्रभावशाली बनेगी और आप धन से जुड़े हुए मामलों के संबंध में रुके हुए काम पुनः शुरू करने और सोच-समझकर निवेश करने की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। जो जातक टीचिंग, कंसल्टिंग, फाइनेंस, लेखन या एडवाइजरी से जुड़े हैं, उनकी कार्य करने की क्षमता में सुधार होगा और आप पूरी एकाग्रता के साथ काम कर सकेंगे। 

बुध कुंभ राशि में मार्गी: इन राशियों को रहना होगा सतर्क 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली के लिए बुध महाराज आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके नौवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध का कुंभ राशि में मार्गी होने की अवधि को कई वजहों से आपके लिए अनुकूल नहीं रहने का अनुमान है क्योंकि आपके अनेक प्रयास करने के बावजूद आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, इस समय प्रियजनों और करीबियों के साथ रिश्ते में गलतफ़हमियां पैदा हो सकती हैं। बुध उदित की अवधि में छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते में दूरी आने की आशंका है और ऐसे में, वह आपका उतना सहयोग नहीं कर सकेंगे जितना आपने सोचा होगा। 

इस राशि के जातक अत्यधिक धन खर्च करते हुए दिखाई दे सकते हैं जिसकी वजहें से आपको धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आप पर्याप्त मात्रा में धन लाभ कमाने में नाकाम रह सकते हैं। इस समय आपको दीर्घकालिक निवेश या कोई बड़ा निवेश जल्दबाज़ी में न करने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार में भी आपको सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आपको हानि होने की आशंका है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की कुंडली में बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके चौथे भाव में होंगे जो आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के भी स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप,  यह समय आपको थोड़ा कठिन महसूस हो सकता है क्योंकि आपके मन में असुरक्षा या बेचैनी की भावना रह सकती है। बुध मार्गी की अवधि में आप पर जीवन में दबाव बढ़ सकता है जिसके चलते आप नाखुश दिखाई दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत के बाद भी प्रगति हासिल करने में पीछे रह सकते हैं। काम में मनचाहा उन्नति या पदोन्नति मिलना कठिन हो सकता है।

अगर आपका संबंध व्यापार से है, आप मन मुताबिक लाभ कमाने में नाकाम रह सकते हैं या फिर आपको हानि उठानी पड़ सकती है इसलिए आपके लिए सावधानी बरतना आवश्यक हो जाता है। आर्थिक जीवन में आपके ख़र्चोंमें वृद्धि हो सकती है जबकि आय में वृद्धि के अवसरों में कमी आ सकती है। ऐसे में, आप अच्छा ख़ासा धन कमाने के बाद भी बचत करने में सक्षम नहीं होंगे इसलिए आपको योजना बनाकर चलना होगा। 

बुध कुंभ राशि में मार्गी: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • हर बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा चढ़ाएं। 
  • आप अपने मुंह की स्वच्छता को बनाए रखें और मधुर वाणी बोलें।
  • बुध ग्रह के बीज मंत्र “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का जाप करें। 
  •  हरे रंग के कपड़े ज्यादा से ज्यादा धारण करें।
  • हरी वस्तुओं जैसे मूंग दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि गरीबों एवं जरूरतमंदों को दान करें। 
  • किन्नरों का सम्मान करें।
  • बुध ग्रह से शुभ परिणाम पाने के लिए तोते को खाना खिलाएं। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोख

बुध कुंभ राशि में मार्गी: वैश्विक प्रभाव 

रिसर्च, आविष्कार और एक्सप्लोरेशन 

  • बुध कुंभ राशि में मार्गी के दौरान भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में रिसर्च और डेवलपमेंट की रफ़्तार तेज़ होगी, विशेष रूप से इंजीनियरिंग में।
  • यह अवधि रिसर्च और डेवलपमेंट को सपोर्ट करेगा। वैज्ञानिकों को अपने आविष्कार के लिए एक मज़बूत नींव मिलेगी। 
  • यह समय  रिसर्च, साइंटिस्ट, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्रदान करेगा। 
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र प्रगति हासिल करेंगे। 
  • डाटा प्राइवेसी, तकनीक और साइबर कानून को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्ताएं हो सकती है।
  • बुध मार्गी के दौरान आप ऑटोमोटिव और स्मार्ट सिस्टम को तेज़ी से अपनाया जाएगा। 

व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिसिन और अध्यात्म 

  • बुध मार्गी के दौरान हीलिंग से जुड़े क्षेत्र जैसे कि हीलर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और टैरो रीडर्स आदि क्षेत्रों को लाभ होगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव धैर्य, याददाश्त और कार्य क्षमता को मज़बूत बनाने का काम करेंगे। 
  • डॉक्टर और मेडिकल से जुड़े लोगों को कार्यों में वृद्धि देखने को मिलेगी।  
  • नए-नए आविष्कार और डेवलपमेंट का लाभ मेडिकल क्षेत्रों को होगा। 
  • पीएचडी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए बुध का मार्गी होना फलदायी रहेगा। 
  • यह अवधि काउंसलिंग के क्षेत्र से संबंध रखने वाले जातकों के लिए अच्छीरहेगी। 
  • बुध कुंभ राशि में मार्गी की अवधि स्क्रैप मेटल या शनि दे जुड़ा काम करने वाले जातकों को लाभ प्रदान करेगा। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध कुंभ राशि में मार्गी: शेयर बाजार रिपोर्ट

बुध देव 21 मार्च 2026 को अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव शेयर बाजार पर भी दिखाई दे सकती है। ऐसे में, शेयर बाज़ार भविष्यवाणी के आधार पर जान लेते हैं कि बुध की मार्गी अवस्था शेयर बाजार को किस तरह से प्रभावित करेगा। 

  • बुध मार्गी के दौरान  मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग और टेलीकम्युनिकेशन सेक्टरों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। 
  • इस अवधि में बड़ी कंपनियां और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 
  • ट्रांसपोर्ट सेक्टर में तेज़ी का लाभ शेयर बाजार को मिलेगा। 
  • बुध के मार्गी होने से फार्मास्युटिकल और पब्लिक सेक्टर में मजबूती नज़र आने की संभावना है।
  • यातायात और परिवहन से जुड़े क्षेत्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
  • हैवी मशीनरी, गियर आदि के उत्पादव में वृद्धि होगी। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. कुंभ राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ के स्वामी शनि देव हैं। 

2. बुध ग्रह की मूलत्रिकोण राशि कौन सी है?

कन्या राशि बुध देव की मूलत्रिकोण राशि मानी जाती है। 

3. बुध किस नक्षत्र के स्वामी हैं?

बुध देव अश्लेषा नक्षत्र के अधिपति देव हैं।