मीन में आ रहे हैं बुध, इन 6 राशियों की जेब होगी खाली, तंगी से होंगे परेशान
प्रतयेक ग्रह एक समय सीमा के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और उनके इस स्थान परिवर्तन को गोचर कहा जाता है। जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इससे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गहरा प्रभाव पड़ता है। स्टॉक मार्केट, अर्थव्यवस्था और कई क्षेत्रों पर ग्रहों के गोचर का प्रभाव पड़ता है। वहीं इस गोचर से सभी 12 राशियां भी प्रभावित होती हैं। किसी को करियर में पदोन्नति मिलती है, तो वहीं किसी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
इस बार बुध ग्रह का गोचर हो रहा है जो कि कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आगे बताया गया है कि बुध का गोचर किस तिथि पर हो रहा है और इस गोचर के दौरान किन राशियों को पैसों की तंगी होने की आशंका है।
बुध इस समय वक्री अवस्था में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वक्री बुध 09 अप्रैल 2024 की रात 10 बजकर 02 बजकर 06 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और बुध के साथ इनका शत्रु संबंध है। इस वजह से बुध का वक्री अवस्था में मीन राशि में आना कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल साबित होगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वक्री बुध के मीन राशि में प्रवेश करने पर किन राशियों को पैसों की तंगी होने की आशंका है।
इन राशियों को होगी आर्थिक तंगी
मेष राशि
इस समय मेष राशि के लोगों के खर्चों में अधिक वृद्धि होने के संकेत हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज या लोन लेना पड़ सकता है। पैसों की तंगी के कारण आप बहुत ज्यादा परेशान रहने वाले हैं। आपको अचानक से कहीं से पैसा भी मिल सकता है लेकिन यह धन आपके लिए पर्याप्त नहीं होगा। इस समय आपको धन के मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना है। अगर कोई फैसला लेना ही है, तो अच्छे से सोच-विचार कर लें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको धन की हानि हो सकती है। अपने बढ़े हुए खर्चों को पूरा करने के लिए आपको किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं।
सिंह राशि के लागों को इस समय पैसों के मामले में बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपके खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ सकते हैं। आपकी आय आपके खर्चों को पूरा करने के लिए काफी नहीं होगी। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आपको किसी से कर्ज या पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। ये कर्ज भी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है और इस वजह से आपका तनाव बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इस समय आपको अपने पिता के इलाज पर भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। इन सभी चीज़ों की वजह से आप बहुत ज्यादा परेशान रहने वाले हैं।
इस समय कन्या राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। आपके लिए इस समय धन कमाना बहुत मुश्किल हो जाएगा और इस वजह से आप अपनी जरूरतों को पूरा करने में असक्षम रहेंगे। आपको इस समय यात्रा के दौरान सावधान रहने की सलाह दी जाती है वरना आपको धन हानि हो सकती है। आपके ऊपर आर्थिक जिम्मेदारियों के भी बढ़ने के संकेत हैं। अपनी जरूरतों और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको कर्ज या लोन लेना पड़ सकता है। आपकी आमदनी के स्रोत कम होने की आशंका है।
वक्री बुध के मीन राशि में आने पर मकर राशि के लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आप सावधान नहीं रहते हैं, तो आपको धन की हानि उठानी पड़ सकती है। आपकी आय के स्रोतों में कमी आएगी जिससे आपके लिए अपने खर्चों को पूरा कर पाना मुश्किल हो जाएगा। आप अपनी और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाने में असफल हो सकते हैं। इसके कारण आपके घर के माहौल के भी खराब होने की आशंका है। आपको बजट बनाकर चलने और फिजूलखर्चों पर रोक लगाने की सलाह दी जाती है।
धनु राशि के लोगों के लिए वक्री बुध का मीन राशि में आना थोड़ा मुश्किल साबित होगा। आपको अपने परिवार और अपनी सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपको अपनी मां के इलाज पर भी धन करना पड़ेगा। यदि आपके परिवार में कोई कानूनी मसला चल रहा है, तो उसमें भी आपका धन खर्च हो सकता है। इस वजह से आपको थोड़ी तंगी होने की संभावना है। बेहतर होगा कि आप अपनी आय के स्रोतों को बढ़ाने का प्रयास करें और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
तुला राशि
तुला राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली है। आपके खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ जाएंगे और इन पर कंट्रोल रख पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो बजट बनाकर चलें और खर्चे से ज्यादा बचत पर ध्यान दें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आने की संभावना है। तुला राशि के लोगों को पैसों के मामले में बहुत सोच-समझकर चलने की जरूरत है।
आपके सामने अचानक पैसों की तंगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अचानक आई इस परिस्थिति को संभालने में आपको बहुत दिक्कत हो सकती है। आपको यात्रा के दौरान भी सावधान रहने की जरूरत है वरना आपके पैसे चोरी हो सकते हैं या आपकी लापरवाही की वजह से आपसे पैसे खो भी सकते हैं। धन हानि और पैसों की तंगी से बचने के लिए आपको धन को लेकर योजना बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी संतान की उन्नति को लेकर भी चिंता हो सकती है। आप उनके विकास या करियर पर धन खर्च करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इसकी मदद से आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ी स्थिरता आने की उम्मीद है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
शुक्र ग्रह की विशेष कृपा से, इस जन्मतिथि पर जन्म लेने वाले बनते हैं धनवान; नहीं होती है पैसों की कमी!
अंक ज्योतिष 2024: ज्योतिष और टैरो कार्ड के समान ही अंक शास्त्र की दुनिया भी लोगों को भविष्य बताने का काम करती है। कोई व्यक्ति अंकों की मदद से अपने आने वाले कल के बारे में जान सकता है। अंक शास्त्र पूरी तरह से 1 से लेकर 9 अंकों पर निर्भर करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इन सभी अंकों पर किसी न किसी ग्रह का शासन होता है जो उस अंक से संबंध रखने वाले लोगों को दूसरों से अलग बनाते हैं। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आज आपको उन विशेष तिथियों पर जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहा है जिन पर शुक्र देव अपनी कृपा बनाए रखते हैं। तो चलिए बिना रुके शुरू करते हैं इस ब्लॉग की।
जैसे कि हम ऊपर बता चुके हैं कि हर अंक का अपना महत्व होता है, लेकिन यहां हम आपको अवगत करवाएंगे अंक 6 के बारे में। सामान्य शब्दों में कहें तो, ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, वह जातक मूलांक 6 के अंतर्गत आते हैं। बता दें कि अंक 6 पर प्रेम और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र का आधिपत्य हैं।
शुक्र के प्रभाव की वजह से इस मूलांक के लोग छोटी उम्र में ही धनवान बन जाते हैं और इन्हें सुख-सुविधाओं से पूर्ण जीवन जीना बहुत पसंद होता है। साथ ही, इन जातकों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है इसलिए जल्दी ही दूसरे लोग इनसे प्रभावित हो जाते हैं। मूलांक 6 के तहत जन्म लेने वालों पर शुक्र ग्रह का आशीर्वाद बना रहता है। आइए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं मूलांक 6 से जुड़ी रोचक बातें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 6 वालों पर मेहरबान रहते हैं शुक्र, वैभव एवं ऐश्वर्य की नहीं होती है कमी
छोटी उम्र में हो जाते हैं अमीर
अंक ज्योतिष के अनुसार, अगर आपका जन्म मूलांक 6 के तहत होता है, उन पर शुक्र देव अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं जिसके चलते यह लोग कम आयु उम्र में अमीर हो जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाऐं की प्राप्ति होती हैं। हालांकि, मूलांक 6 वाले काफ़ी खर्चीले होते हैं और अक्सर इनके शौक काफ़ी महंगे होते हैं। कंजूसी करना इन्हें पसंद नहीं होता है क्योंकि इनको कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। साथ ही, यह जातक दिखावा करना पसंद करते है।
हमेशा दिखते हैं जवान
ऐसा माना जाता है जिनका जन्म मूलांक 6 के अंतर्गत होता हैं, उन्हें बुढ़ापा दूसरों की तुलना में देरी से आता है। इस वजह से यह जातक ज्यादातर जवान नज़र आते हैं। साथ ही, ऐसे लोग कला के प्रेमी होने के नाते कला के अच्छे जानकर होते हैं और इन्हें घूमने-फिरने बेहद पसंद होता है। इन जातकों का स्वभाव मजाकिया किस्म का होता है इसलिए अपने दोस्तों के बीच यह काफ़ी लोकप्रिय होते हैं। चाहे इनके जीवन में सुख आये या दुख, यह हमेशा हर परिस्थिति में मस्तमौला रहते हैं। इन्हें न तो टेंशन लेना और न ही टेंशन देना रास आता है और यह भविष्य के बजाय वर्तमान में जीवन व्यतीत करते हैं।
अंक शास्त्र कहता है कि ऐसे लोग जो अंक 6 से संबंध रखते हैं। वह लोग अधिकतर मॉडलिंग, संगीत, कला, फैशन डिजाइनिंंग आदि से जुड़े क्षेत्रों में सफलता हासिल करते हैं और खूब नाम कमाते हैं। अगर यह जातक लग्जरी वस्तुओं का व्यापार करते हैं, तो इन्हें अच्छी सफलता मिलने की संभावना होती है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 31 मार्च से 06 अप्रैल, 2024
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 31 मार्च से 06 अप्रैल, 2024: यह सप्ताह अलग-अलग मूलांक के लोगों के लिए कई बेहतरीन अवसर लेकर आएगा। अगर आप अपने मूलांक के आधार पर अपने प्रेम जीवन, करियर, सेहत या आर्थिक स्थिति के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में हमारे अनुभवी अंकज्योतिषी और ज्योतिषाचार्य हरिहरन जी ने मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 31 मार्च से 06 अप्रैल के लिए सटीक भविष्यवाणी प्रदान की है।
आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब
कैसे जानें अपना रूट नंबर या मूलांक?
आप अपनी जन्म की तारीख को एकल संख्या में बदल कर अपनी रूट संख्या या मूलांक जान सकते हैं। रूट नंबर 1 से लेकर 9 के बीच होता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आपका जन्म महीने की 11 तारीख को हुआ है, तो आपका रूट नंबर 1+1, यानी कि 2 होगा। इस तरह अपना रूट नंबर जानकर अपना राशिफल जान सकते हैं।
जानें अपना मूलांक आधारित साप्ताहिक राशिफल (31 मार्च से 06 अप्रैल, 2024)
हमारे जीवन पर अंकज्योतिष का बहुत प्रभाव पड़ता है क्योंकि हमारी जन्म तिथि ही अंकों से बनी होती है। आपकी जन्म तिथि के आधार पर ही आपका मूलांक या रूट नंबर तय होता है। अपना रूट नंबर जानने के बाद आप अंकज्योतिष के अंतर्गत अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं और अपने भविष्यफल की जानकारी भी ले सकते हैं।
1 अंक के स्वामी सूर्य हैं और 2 अंक का चंद्रमा, 3 का बृहस्पति, 4 का राहु, 5 का बुध, 6 का शुक्र, 7 का केतु, 8 का शनि और 9 अंक के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इन ग्रहों के गोचर के कारण व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आते हैं और इनके द्वारा शासित अंकों का भी हमारे जीवन पर अहम प्रभाव पड़ता है।
तो चलिए जानते हैं कि मूलांक के अनुसार 31 मार्च से 06 अप्रैल तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक के जातक राजा होते हैं। ये सीधी बात करना और अपने सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं। ये अपने काम में बहुत माहिर होते हैं और अपने कार्य अच्छे से करते हैं। ये जातक दृढ़ निश्चयी और समय के पाबंद होने की वजह से सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचते हैं।इनके लिए इनके सिद्धांत बहुत मूल्यवान होते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 1 वाले जातक अपने प्रेम जीवन में थोड़े शर्मीले हो सकते हैं और अपने पार्टनर से कम बात करेंगे। इसके साथ ही आपके मन में कुछ अप्रिय घटित होने का डर भी हो सकता है। आपके इस रवैये के कारण आपके रिश्ते की सुख-शांति भंग हो सकती है।आपको अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर अधिक आशावादी बनने और चीज़ों को शांति से सुलझाने का प्रयास करने की जरूरत है। कभी-कभी आपका धैर्य छूट भी सकता है और अपने रिश्ते में खुशियों को बरकरार रखने और अपने पार्टनर के साथ अपने संबंध को मज़बूत करने के लिए आपको धैर्य की बहुत आवश्यकता है इसलिए इस सप्ताह अपना धीरज बनाए रखें।
शिक्षा: आपने जो भी पढ़ाई की है, इस सप्ताह आप वो सब भूल सकते हैं। आपके मन में चल रहे किसी अनजाने डर और स्थिरता की कमी की वजह से ऐसा हो सकता है। इसके कारण आप कुछ बड़ा करने में असफल हो सकते हैं। इसके अलावा इस समय आपका ध्यान भटकने की भी आशंका है और इसकी वजह से आप अपनी दक्षता से पढ़ाई करने में असक्षम रहेंगे। अगर आप प्रोफेशनज स्टडीज़ करने की सोच रहे हैं, तो यह सप्ताह इसके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक अपने काम में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में असफल हाे सकते हैं। पढ़ाई को लेकर आपके पेशेवर न होने की वजह से ऐसा हो सकता है। आपको अपने काम को लेकर कुछ अच्छे मानक तय करने चाहिए। आपके काम की गुणवत्ता में कमी आने की वजह से आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है। आपको और बेहतर तरीके से काम करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को इस समय उच्च मुनाफा न होने की आशंका है। आपको अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
सेहत: इस सप्ताह इम्युनिटी कमजोर होने के कारण आपको त्वचा संबंधी एलर्जी होने की संभावना है। एलर्जी की वजह से आपको खुजली की शिकायत भी हो सकती है और इससे आपके शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट आने के संकेत हैं। आप इस समय अपने स्वास्थ्य में सुधार लाने का प्रयास करें।
उपाय: रोज़ 19 बार ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करें।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)
मूलांक 2 वाले जातक हमेशा यात्राओं में व्यस्त रहते हैं। ये एक बार में ही कोई बड़ा या महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाते हैं और कोई भी फैसला लेने से पहले दो बार सोचते हैं। ये लोग पूरे जोश और उत्साह से अपने विचारों पर काम करते हैं। कभी-कभी ये जल्दी निर्णय नहीं ले पाते हैं और इस वजह से इनके हाथ से कुछ बेहतरीन अवसर छूट सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपको अपने पार्टनर के लिए अपने मन में संवेदनशील भावनाएं लाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आप अपने रिश्ते में दूरियां आने से भी रोकने का प्रयास करें। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप अपने रिश्ते में सुख-शांति को बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी ओर से तालमेल बिठाने की कोशिश करें। आपको सबसे पहले अपने रिश्ते को लेकर निराशावादी बनने से बचना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से आपके रिश्ते की खूबसूरती कम हो सकती है जबकि यह चीज़ आपके रिश्ते के लिए बहुत आवश्यक है।
शिक्षा: यह सप्ताह छात्रों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। आत्मविश्वास में कमी आने की वजह से आप पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं। इसके कारण आप पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करने में असफल हो सकते हैं। आपको इस समय पढ़ाई में अधिक पेशेवर बनने की जरूरत है। इससे आप पढ़ाई में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पाएंगे और आपके सहकर्मी इस बात का फायदा उठाकर आपसे आगे निकल सकते हैं। आपसे अपने काम में भी कुछ गलतियां हो सकती हैं और इसकी वजह से आपके हाथ से अपने करियर में कुछ अच्छे अवसर और कई कीमती चीज़ें छूट सकती हैं। व्यापारियों के लिए इस सप्ताह ऐसी स्थिति बनी हुई है कि उन्हें न तो मुनाफा होगा और न ही नुकसान देखना पड़ेगा।
सेहत: इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से आपको इस सप्ताह कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा आप मोटापे की चपेट में भी आ सकते हैं।
उपाय: सोमवार के दिन चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए आप यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 3
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)
मूलांक 3 वाले जातकों में कुछ खास गुण होते हैं जैसे कि इनकी भजनों और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि होती है और ये अपनी इस आध्यात्मिक रुचि का समझदारी से प्रयोग कर के आगे बढ़ सकते हैं।ये खुले विचारों वाले होते हैं और अपने इस गुण के कारण अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन शानदार रहने वाला है। आप परिपक्वता से अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते में आपसी तालमेल को बढ़ाने में सफल होंगे। वहीं वैवाहिक जातकों को अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने घर आए मेहमानों की मेहमान-नवाज़ी में भी व्यस्त रह सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह पूरी निष्ठा के साथ पढ़ाई करने की वजह से आप अपने साथी छात्रों के बीच एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगे। आप अपनी कक्षा में पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों से आगे निकलने में सक्षम होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने के लिए आपके अंदर कुछ कौशल विकसित हो सकते हैं। भविष्य में अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को सोच-समझकर और योजना बनाकर चलने की जरूरत है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को इस समय शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। आपके काम को पहचान मिलेगी और अगर आप लंबे समय से पदोन्नति का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपकी यह इच्छा भी पूरी हो सकती है। इसके अलावा आपको नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे और इन्हें पाकर आप काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। आपको विदेश से भी कुछ नए अवसर मिलने के संकेत हैं जिससे आपके करियर का दायरा बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में आप अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने में सफल होंगे।
सेहत: इस सप्ताह आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। जोश और उत्साह बढ़ने की वजह से आपकी सेहत भी उत्तम रहने वाली है। हालांकि, आपको मोटापा बढ़ने की वजह से थोड़ी परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। आपको ध्यान करने से लाभ होगा। इसकी मदद से आप प्रसन्न महसूस करेंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा और आप सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम होंगे और ये फैसले भविष्य में आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन शिव मंदिर जाकर पूजा करें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 4
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद होता है। ये किसी चीज़ को लेकर पैशन रख सकते हैं और इनका पैशन ही इन्हें आगे प्रगति के मार्ग पर लेकर जा सकता है। ये लोग साहस से भरे होंगे और इस वजह से ये अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।
प्रेम जीवन: आप अपने प्रेम जीवन में आकर्षण और रोमांस को बढ़ाने में सक्षम होंगे। इससे आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता मज़बूत होगा और आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह से समझ पाएंगे। इस समय आपके अपने पार्टनर के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। अपने रिश्ते में सुख-शांति को बनाए रखने के लिए आपने जो अनूठा व्यवहार अपनाया है, उससे आपके पार्टनर को प्रसन्नता महसूस होगी।
शिक्षा: आप प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि ग्राफिक डिजाइनिंग और वेब डेवलपमेंट जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल करेंगे। आपके अंदर कोई स्किल्स विकसित हो सकती है जिससे आप शिक्षा के क्षेत्र में शानदार चीज़ें प्राप्त कर पाएंगे। इसके अलावा किसी विषय में विशेषज्ञता हासिल करने से आपको संतुष्टि मिलेगी।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं और हो सकता है कि आप समय से पहले ही अपना काम पूरा कर लें। काम को लेकर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी के नए अवसर पाकर आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। वहीं व्यापारी इस सप्ताह कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और इस तरह वे खुद को एक नए व्यवसाय के लिए तैयार करेंगे।
सेहत: इस समय आप अपनी सेहत को लेकर बहुत सावधान रहने वाले हैं। ऊर्जा का स्तर बढ़ने की वजह से आप पूरी तरह से स्वस्थ महसूस करेंगे और इससे आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक तार्किक सोच वाले होते हैं। ये किसी विशेष विषय में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं और इसमें ये अपने कौशल या योग्यता का प्रदर्शन कर सकते हैं एवं इसमें उत्कृष्टता हासिल करेंगे। ये जातक व्यापार और सट्टे बाज़ार में ज्यादा लिप्त रहते हैं और यहां से इन्हें बड़ा मुनाफा मिल सकता है। इन लोगों की संगीत में भी रुचि बढ़ सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता मज़बूत होगा। आप अपने पार्टनर से खूब प्यार करेंगे। इस समय आपका पार्टनर आपकी बुद्धिमानी और समझदारी की तारीफ कर सकते हैं। इससे आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।
शिक्षा: अगर आप प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं, तो इस सप्ताह आपको इसमें अच्छे अंक प्राप्त होने की संभावना है। आप पढ़ाई में कुछ अनूठा या अलग कर सकते हैं और अपने साथी छात्रों से आगे निकलने में सफल होंगे। आप दूसरों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देंगे और अपनी काबिलियत को साबित करेंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नौकरी के मामले में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैंं। आपने अपने काम में जो कड़ी मेहनत की है, अब लोग उसे पहचानने लगेंगे। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है और ये अवसर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। इन अवसरों के ज़रिए आप अपने कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने में सफल होंगे।
सेहत: इस समय आपको त्वचा पर जलन की शिकायत हो सकती है जिससे आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट आने की आशंका है। हालांकि, इस सप्ताह आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने का खतरा नहीं है।
उपाय: रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो नारायण’ मंत्र का जाप करें।
(यदि आपका जन्म महीने की किसी भी 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)
मूलांक 6 वाले जातक अधिक कुशल और ग्राफिक्स, मल्टीमीडिया और विजुअल कम्युनिकेशन में माहिर होते हैं। ये डि़ज़ाइन बनाने में कुशल होते हैं और इसे अपना विशेष कौशन बनाकर खुद को साबित कर सकते हैं। इस मूलांक वाले जातक ज्यादातर लंबी दूरी की यात्राओं में व्यस्त रहते हैं और इनकी यात्राओं का उद्देश्य भी पूरा होता है।
प्रेम जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच आकर्षण में वृद्धि होगी। इस समय आप दोनों ही एक-दूसरे को समझ पाएंगे और आप दोनों को ही अपनी जिंदगी में एक-दूसरे की अहमियत का एहसास होगा। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और आप दोनों ही इस ट्रिप का आनंद लेंगे। इस समय आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम के आयोजन की योजना पर काम करेंगे।
शिक्षा: विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अपने लिए एक खास जगह बनाने में सक्षम होंगे और अपने साथी छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में स्वयं को एक अच्छे उदाहरण के रूप में पेश करेंगे। इस समय आपकी ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ जाएगी और इससे आपको पढ़ाई के क्षेत्र में स्किल्स विकसित करने में मार्गदर्शन मिलेगा। आपको पढ़ाई के मामले में योजना बनाकर चलने की जरूरत है।
पेशेवर जीवन: आपको इस सप्ताह अपनी रुचि के अनुसार नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है। आप अपने व्यापारिक क्षेत्र को बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। आप नई पार्टनरशिप में भी काम शुरू कर सकते हैं और आपको अपने काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको अपने व्यापार में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
सेहत: यह सप्ताह सेहत के मामले में बहुत शानदार रहने वाला है और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको इस समय कोई मामूली स्वास्थ्य समस्या तक परेशान नहीं करेगी। इस समय उत्साह से भरपूर रहने की वजह से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।
उपाय: रोज़ 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 7
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक के जातकों में पवित्र और आध्यात्मिक गुण हाेते हैं और ये गुण इनकी खासियत भी हो सकते हैं। ये सर्वगुण संपन्न बन सकते हैं। इस समय आप कौशल को अधिक महत्व देंगे और उसे बढ़ाने पर काम करेंगे। इस सप्ताह समाज के प्रति आपका एक अलग नज़रिया बन सकता है और आप इसे लेकर अधिक विशिष्ट हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: यह सप्ताह मूलांक 7 वाले जातकों के प्रेम जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है। परिवार में कुछ समस्याएं होने की वजह से आपके रिश्ते की सुख-शांति भंग हो सकती है। चिंता करने के बजाय आप अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते में सुख-शांति आ सकती है।
शिक्षा: इस समय छात्रों को पढ़ाई करने और उच्च अंक प्राप्त करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। पढ़ाई के मामले में इस सप्ताह आपकी सीखने की क्षमता भी औसत रहने वाली है और इस वजह से आप अच्छे अंक प्राप्त करने से पीछे रह सकते हैं। इस समय आपका ध्यान भटकने की भी आशंका है और इसकी वजह से आपकी सफलता का मार्ग अवरूद्ध हो सकता है। इस सप्ताह आप अपने अंदर छुपे स्किल्स को बनाए रखने में सक्षम होंगे। हालांकि, समय की कमी के कारण अपने कौशल को दिखान में असमर्थ हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस समय आपके अंदर कुछ कौशल विकसित हो सकते हैं और इनके लिए आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा भी मिल सकती है। काम के मामले में आपने जो शेड्यूल बनाया है, उस पर टिके रहें इससे आपको उच्च सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वहीं व्यापारियों के लिए नुकसान की स्थिति बनी हुई है इसलिए आप अपने बिज़नेस पर नज़र रखें और सावधान रहें।
सेहत: इस सप्ताह मूलांक 7 वाले जातकों को एलर्जी के कारण त्वचा में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं होने के संकेत हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, आपको इस समय कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: रोज़ 41 बार ‘ॐ गणेशाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक हमेशा अपने काम को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। ये बहुत धैर्यवान होते हैं और अपने इस गुण की मदद से विकास करते हैं। ये जातक अपने करियर में खुद को एक नेतृत्वकर्ता या लीडर के रूप में दिखाने का प्रयास करते हैं और इसे अपना लक्ष्य बना सकते हैं।
प्रेम जीवन: अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में आपके दोस्त कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इसकी वजह से आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता कमज़ोर हो सकता है और आपको अपने पार्टनर के साथ नज़दीकियां बनाए रखने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। इसके साथ ही आपके रिश्ते की सुख-शांति भंग होने की भी आशंका है और एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानियां आने की वजह से आप दोनों के बीच का आपसी तालमेल भी बिगड़ सकता है।
शिक्षा: यह सप्ताह छात्रों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में शिखर तक पहुंचने के लिए आपको और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। इस समय आपकी ध्यान लगाने की क्षमता कम हो सकती है और इसके कारण आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आने की आशंका है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपने कार्यक्षेत्र में काम को पहचान न मिल पाने की वजह से चिंता हो सकती है। व्यापारियों के काम में कोई कमी हो सकती है और इसकी वजह से उनके हाथ से मुनाफा छूट सकता है और उन्हें नुकसान या हानि का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत: इस सप्ताह आपको बहुत ज्यादा तनाव लेने की वजह से पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसकी वजह से आपकी सेहत में गिरावट आने की आशंका है। आपके गलत या असंतुलित आहार लेने की वजह से ऐसा हो सकता है।
उपाय: रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)
मूलांक 9 वाले जातक अपने रिश्तों काे अहमियत देंगे और संबंधों की कद्र करेंगे। वहीं दूसरी ओर, इन जातकों की बातचीत करने की क्षमता थोड़ी कमज़ोर रह सकती है और इनकी बातों को गलत समझा जा सकता है। अपने गुस्सैल व्यवहार की वजह से आपके हाथ से कुछ कीमती अवसर छूट सकते हैं और इसकी वजह से आपका नाम भी खराब हो सकता है।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ अधिक सैद्धांतिक रवैया अपनाएंगे और उच्च मानक स्थापित करेंगे। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ अच्छी होगी और आपका प्रेम लोगों के लिए मिसाल बन सकता है। आप अपने जीवनसाथी से परिवार में चल रही समस्याओं पर बात कर सकते हैं और उनका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
शिक्षा: आप जो भी पढ़ेंगे, उसे बहुत जल्दी याद कर लेंगे। आपको परीक्षा में शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपने साथी छात्रों के बीच एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगे। इस सप्ताह आप अपनी रुचि के अनुसार कोई प्रोफेशनल कोर्स भी कर सकते हैं और उसमें आप उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे।
पेशेवर जीवन: आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके काम को पहचान भी मिलेगी। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा भी प्राप्त होगी जिससे आपके अंदर और अच्छा काम करने का आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के अनेक अवसर प्राप्त होंगे और इससे आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी होगी। इस तरह आपकी अपने प्रतिद्वंदियों के बीच प्रतिष्ठा कायम रहेगी।
सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है। आपके अंदर जोश और उत्साह बढ़ने की वजह से आपका स् वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको इस समय किसी भी तरह की कोई भी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: रोज़ 27 बार ‘ॐ मंगलाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
रंग पंचमी 2024: जानिए तिथि, मुहूर्त और इस पर्व से जुड़ी परंपराएं
रंग पंचमी 2024 एक प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है जो प्रेम व खुशियों के पर्व होली के बाद मनाया जाता है। हर साल रंग पंचमी चैत्र माह की पंचमी तिथि को आती है और इस त्योहार का संबंध रंगों से है। इस पर्व को सभी लोग पूरे देश में जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको रंग पंचमी 2024 से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि, मुहूर्त आदि। साथ ही, रंग पंचमी के दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं, इन बातों से भी हम आपको अवगत करवाएंगे। इसके अलावा, रंग पंचमी पर बन रहे शुभ योग के बारे में बताएंगे जिससे इसे त्योहार का महत्व कई गुना बढ़ जाएगा। तो चलिए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की।
हालांकि, आपको बता दें कि सामान्य तौर पर रंग पंचमी को होली के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतर फाल्गुन के महीने में मनाये जाने वाला यह पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर भिन्न-भिन्न तरीकों से मनाया जाता है। रंग पंचमी किसी स्थान पर दो दिन तो कहीं पांच दिनों तक चलता है और इस दौरान कई तरह की परंपराओं को किया जाता है। चलिए अब आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं इस साल कब मनाई जाएगी रंग पंचमी और कब है पूजा का मुहूर्त।
होली के ठीक पांच दिन बाद रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है और यह खुशियों व प्रेम का प्रतिनिधित्व करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी आती है जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर में यह फरवरी-मार्च के महीनों के दौरान पड़ती है। इस साल रंग पंचमी 30 मार्च 2024, शनिवार के दिन मनाई जाएगी।
रंग पंचमी 2024 मुहूर्त
पंचमी तिथि का आरंभ: 29 मार्च 2024 की रात 08 बजकर 23 मिनट पर
पंचमी तिथि की समाप्ति: 30 मार्च 2024 की रात 09 बजकर 16 मिनट तक।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
रंग पंचमी पर बन रहा है शुभ योग
इस बार रंग पंचमी का त्योहार बेहद ख़ास होने वाला है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है जो कि बहुत शुभ योग माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि सिद्धि योग में जो भी काम किया जाता है उसमें अपार सफलता की प्राप्ति होती है इसलिए किसी भी तरह का शुभ काम करने के लिए सिद्धि योग श्रेष्ठ रहता है। हालांकि, सिद्धि योग 29 मार्च 2024 की रात 11 बजकर 10 मिनट से 30 मार्च 2024 की रात 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। ऐसे में, आप शुभ एवं मांगलिक कार्यों को इस अवधि में संपन्न कर सकते हैं।
रंग पंचमी का महत्व
धार्मिक दृष्टि से रंग पंचमी का त्योहार हिन्दुओं के लिए विशेष रूप से महत्व रखता है। हालांकि, भगवान कृष्ण की भूमि ब्रज में पाँच दिनों तक लगातार चलने वाली होली का समापन रंग पंचमी के साथ होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी के अवसर पर सभी देवी-देवता अपने भक्तों के साथ होली खेलने के लिए पृथ्वी पर आते हैं इसलिए इस पर्व को देव पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन, अगर हम बात करें रंग पंचमी के अर्थ की, तो रंग शब्द का संबंध रंगों से है जबकि पंचमी का अर्थ पंचमी तिथि से होता है। इस प्रकार, रंग पंचमी का शाब्दिक अर्थ होता है कि यह रंगों के त्योहार के पांचवें दिन का प्रतिनिधित्व करता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्रत्येक वर्ष इस शुभ तिथि पर अबीर-गुलाल, हल्दी और चंदन सहित तरह-तरह के फूलों से बने रंगों को आसमान में उड़ाने से राजसिक और तामसिक शक्तियों का प्रभाव कम होता है जिससे मन में सात्विक भाव पैदा होते हैं। साथ ही, ऐसा करने से सभी देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। शायद ही आप जानते होंगे कि हिंदू धर्म में जिस तरह कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दिवाली माना गया है, ठीक उसी प्रकार रंग पंचमी को देवताओं की होली माना जाता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
रंग पंचमी 2024: धार्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार देवताओं को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन रंगों का इस्तेमाल करने से संसार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इस सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से लोगों को देवताओं के स्पर्श का एहसास होता है। सामाजिक रूप से भी रंग पंचमी को विशिष्ट स्थान प्राप्त है क्योंकि यह पर्व प्रेम-सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक माना गया है।
इसके अलावा, रंग पंचमी के दिन कुछ लोग राधा रानी और भगवान कृष्ण को अबीर गुलाल अर्पित करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इस शुभ अवसर पर आसमान में गुलाल उड़ाते हैं। साथ ही, अपने आराध्य से सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य के लिए प्रार्थना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि देवी-देवता गुलाल से प्रसन्न होते हैं और जब यह गुलाल वापस नीचे आकर गिरता है, तो उससे सारे वातावरण की शुद्धि हो जाती है और आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा तथा बुरी शक्तियां नष्ट हो जाती है।
हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि रंग पंचमी को समूचे भारत में जोश और उत्साह से मनाया जाता है। हालांकि, इस पर्व को मनाने के तरीकों में अंतर देखने को मिलता है। अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं कि कौन से राज्य में रंग पंचमी कैसे मनाई जाती है।
मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में रंग पंचमी बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग एक जगह इकट्ठेहोते हैं और पानी व रंगों से होली खेलते हैं। प्रेम से एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और रंग-बिरंगे रंगों में डूब जाते हैं। इस दिन भांग का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। रंग पंचमी के शुभ अवसर पर लोग इंदौर में विश्वप्रसिद्ध गेर के रंग में सरोबार नज़र आते हैं।
महाराष्ट्र: मुंबई, पुणे नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्रमें रंग पंचमी को जोरो-शोरों से मनाया जाता है। इसके विपरीत, गोवा में मछुआरों द्वारा इसे शिमगो या शिमगा कहा जाता हैं। इस राज्य में रंग पंचमी को सभी धर्म और सम्प्रदाय के लोग मिलजुल कर मनाते हैं।
राजस्थान: रंग पंचमी के मौके पर राजस्थान के जैसलमेर स्थित मंदिर महल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं और रंगों से होली खेलने का भी विशेष प्रबंध किया जाता है। यहां पर लाल, नारंगी और फिरोजी रंगों को हवा में उड़ाने की परंपरा है।
गुजरात: गुजरात में रंग पंचमी पर होली के रूप में मटकी फोड़ने का रिवाज़ है। इसके अलावा, बिहार, मथुरा, वृंदावन समेत गोकुल के मंदिरों में इस पर्व की रौनक अलग ही देखने को मिलती है।
दक्षिण भारत: तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में रंग पंचमी को कामदेव के बलिदान के तौर पर मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था।
क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब
रंग पंचमी से जुड़ी पौराणिक कथा
धर्म ग्रंथों में वर्णित रंग पंचमी की पौराणिक कथा का संबंध भक्त प्रहलाद और होलिका से है। कथा के अनुसार, प्राचीन काल में दैत्यों का राजा हिरण्यकश्यप था जिसने खुद को भगवान घोषित कर दिया था। सभी को आदेश दिया कि वह उसकी पूजा करें और उसको ही भगवान का दर्जा दें। हिरण्यकश्यप से भयभीत होकर सबने उसके कहे अनुसार ही शुरू करना दिया, परंतु हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद भगवान श्रीहरि विष्णु का अनन्य भक्त था और उसने अपने पिता को भगवान मानने से इंकार कर दिया। इस बात से क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने की कई बार कोशिश की, लेकिन प्रहलाद हर बार विष्णु जी का नाम लेने मात्र से ही बचता गया। यह सब देखकर हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को बुलाया जो कि एक राक्षसी थी और उसे वरदान मिला था कि आग उसे जला नहीं सकती थी। एक दिन जब होलिका प्रहलाद को नुकसान पहुंचाने की मंशा से उसे अपनी गोद में लेकर आग में बैठी, उस दौरान प्रहलाद विष्णु जी के नाम का जाप करता रहा और देखते ही देखते होलिका आग में जल गई और प्रहलाद उस आग से सुरक्षित बच गया।
रंग पंचमी की एक अन्य कथा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है जो इस प्रकार है, श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल में राक्षसी पूतना का वध कर दिया था जिसे उनके मामा कंस ने भेजा था। मथुरा के राजा कंस एक दुष्ट राजा था और वह जानता था कि कृष्ण उनकी बहन देवकी की आठवीं संतान है जो उसका काल बनेगा। भगवान कृष्ण का वध करने के लिए कंस ने राक्षसी पूतना को गोकुल भेजा था। पूतना अपने स्तन पर जहर लगाकर गोकुल आई थी और वह कृष्ण जी को स्तनपान कराने लगी। कन्हैया ने बालस्वरूप में ही पूतना का संहार कर दिया। जब गोकुल वासियों को पता लगा कि कि पूतना के शरीर पर जहर लगा हुआ है, तो उन्होंने उसे आग के हवाले कर दिया। ऐसा माना जाता है कि उस दिन से ही रंग पंचमी का त्योहार माना जाता है।
रंग पंचमी पर जरूर करें इन उपायों को, माँ लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
धन-समृद्धि के लिए: रंग पंचमी के दिन गुलाबी रंग का गुलाल माता लक्ष्मी को अर्पित करें और इसके बाद, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी का घर में सदा वास रहता है और धन की कमी नहीं होती है।
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए: इस पर्व परराधा जी और श्रीकृष्ण को पीला रंग का गुलाल अर्पित करें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन से समस्याएं दूर होती हैं और मनचाहे जीवनसाथी पाने का आशीर्वाद मिलता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
मासिक राशिफल अप्रैल 2024: कुंभ राशि वालों के लिए क्या कुछ ख़ास लेकर आएगा यह महीना?
कुंभ मासिक राशिफल अप्रैल 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है कुंभ राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल अप्रैल 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। अप्रैल 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि कुंभ राशि के लिए अप्रैल 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि इस महीने को बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।
अप्रैल 2024 में कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर
संक्षेप में बात करें अप्रैल महीने के गोचरों की तो सूर्य का गोचर 13 अप्रैल तक आपके दूसरे भाव में रहेंगे। इसके बाद सूर्य आपके तीसरे भाव में चले जाएंगे। अर्थात 13 अप्रैल से पहले सूर्य कमजोर तो वहीं बाद में अच्छे परिणाम दे सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल 23 अप्रैल तक आपके पहले भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके दूसरे भाव में पहुंच जाएंगे। अर्थात इस महीने मंगल से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बुध ग्रह 9 अप्रैल तक आपके तीसरे भाव में रहेंगे इसके बाद वक्री होकर पुन: आपके दूसरे भाव में वापस लौट जाएंगे। अर्थात 9 अप्रैल तक बुध कमजोर तो वहीं बाद में मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति ग्रह पिछले महीने की तरह आपके तीसरे भाव में रहेंगे लेकिन विशेष बात यह रहेगी की 17 अप्रैल तक बृहस्पति शुक्र के नक्षत्र प्रभाव में रहेंगे जबकि 17 अप्रैल के बाद सूर्य ग्रह के नक्षत्र के प्रभाव में हो जाएंगे। ऐसे में बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। जिसमें सकारात्मक का स्तर अधिक रह सकता है। शुक्र ग्रह के गोचर की बात करें तो शुक्र ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 25 अप्रैल तक आपके दूसरे भाव में रहेंगे जबकि इसके बाद शुक्र आपके तीसरे भाव में पहुंच जाएंगे।
यानी कि इस महीने शुक्र से सामान्य तौर पर अनुकूलता मिलते रहने की अच्छी उम्मीदें हैं। शनि पिछले महीनों की तरह आपके पहले भाव में बने रहेंगे लेकिन इस महीने विशेष यह होगा कि शनि 6 अप्रैल तक राहु के नक्षत्र में रहेंगे। वहीं 6 अप्रैल के बाद शनि बृहस्पति ग्रह के नक्षत्र में विचरण करने लगेंगे। अर्थात शनि से अनुकूलता के उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु ग्रह की बात की जाय तो राहु पिछले महीनों की तरह आपके दूसरे भाव में बुध के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यानी कि राहु कुछ एक मामलों को छोड़कर ज्यादातर मामलों में फ़ेवर करने में पीछे रह सकते हैं। जबकि केतु पिछले महीनों की तरह ही आपके आठवें भाव में चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में, केतु से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कुंभ राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
मासिक राशिफल अप्रैल 2024: कुंभ राशि वालों का भविष्यफल
अप्रैल 2024 में कुंभ राशि वालों का करियर
कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में अप्रैल का महीना थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है। अतः इस महीने कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। यदि आप व्यापार या व्यवसाय करते हैं तो इस महीने में कोई ऐसी डील न करें, जिसमें नुकसान होने का भय प्रतीत हो रहा हो। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो अपने वरिष्ठों के साथ अपने संबंधों को मेंटेन करने की लगातार कोशिश भी करते रहें। इस महीने आपका मूड किसी बात पर उखड़ा या बिगड़ा हुआ रह सकता है। प्रयास करें कि इसका असर आपके कामों पर न पड़ने पाए। यदि व्यापार व्यवसाय से जुड़ी हुई यात्राओं को टालना मुमकिन हो तो उन्हें 23 अप्रैल तक टाल देना समझदारी का काम होगा।
आर्थिक मामले में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। आपके धन तथा लाभ-भाव के स्वामी होकर बृहस्पति आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। हालांकि इस महीने बृहस्पति 17 अप्रैल तक शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे और शुक्र इस अवधि में आपके धन भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे, जो आपको आर्थिक मामले में अच्छा खासा सपोर्ट दे सकते हैं लेकिन 17 अप्रैल के बाद बृहस्पति सूर्य के नक्षत्र में चले जाएंगे। इस अवधि में सूर्य भी बृहस्पति के साथ रहेंगे तथा शनि के द्वारा देखे जाएंगे। फलस्वरूप धनार्जन में कुछ कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं। फिर भी कठिनाइयों के बाद धन प्राप्ति संभावित रहेगी। ऐसे में हम कह सकते हैं कि अप्रैल का महीना आर्थिक मामलों में आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है।
अप्रैल 2024 में कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर अप्रैल के महीने में आपको पूरी तरह से जागरूक बने रहना जरूरी रहेगा। विशेषकर 23 अप्रैल तक शनि-मंगल की प्रथम भाव में युति को देखते हुए, आपको वाहन इत्यादि बहुत सावधानी से चलने की जरूरत रहेगी। यदि आपको मस्तिष्क के या सिर से संबंधित कोई तकलीफ पहले से रही है तो इस अवधि में आपको अपनी दवाओं का सेवन बिना लापरवाही के करना जरुरी रहेगा। साथ ही साथ समय-समय पर चिकित्सकीय जांच और चिकित्सा की सलाह भी जरूरी रहेगी। हालांकि 13 अप्रैल के बाद आरोग्यता कारक सूर्य उच्च का होकर आपके तीसरे भाव में जाएगा। जो आपके रिकवरी रेट को बेहतर करेगा लेकिन यहां पर सूर्य, शनि के द्वारा देखा जाएगा। अतः इस अवधि में भी लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। सारांश यह कि स्वास्थ्य के लिहाज से अप्रैल का महीना थोड़ा सा कमजोर है। अतः इस महीने अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह जागरूक बने रहना जरूरी रहेगा। ऐसा करने की स्थिति में आप बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से स्वयं को बचा सकेंगे।
शिक्षा से संबंधित मामलों में इस महीने आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपके पंचम भाव का स्वामी बुध ग्रह 9 अप्रैल तक तीसरे भाव में रहेगा, जो एक कमजोर स्थिति है लेकिन 9 अप्रैल के बाद वह दूसरे भाव में चला जाएगा। दूसरे भाव में बुध के गोचर को अच्छा माना गया है लेकिन नीच अवस्था में होने के कारण बुध पूरी तरह से अनुकूलता देने में पीछे रह सकते हैं। अर्थात आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं शुक्र की स्थिति इस महीने काफी अच्छी रहेगी। जो शिक्षा के लिए, विशेषकर उच्च शिक्षा के मामले में आपकी मदद करना चाहेंगे। कला और साहित्य के विद्यार्थियों को और भी अच्छी मदद शुक्र के द्वारा दी जा सकती है। इस तरह से हम पाते हैं कि शिक्षा के मामले में अप्रैल का महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम भी दे सकता है।
अप्रैल 2024 में कुंभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन
प्रेम संबंध के मामले में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। आपके पंचम भाव के स्वामी बुध की स्थिति इस महीने औसत की रहेगी। अत: एक दूसरे से छोटी-मोटी कहा सुनी हो सकती है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मामले में प्रेम के कारक ग्रह शुक्र भी आपकी मदद कर देंगे, क्योंकि इस महीने ज्यादातर समय शुक्र ग्रह आपके लिए अनुकूलता देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। अर्थात प्रेम संबंध में इस महीने आप औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं लेकिन बातचीत में सभ्यता का भाव रहना बहुत जरूरी रहेगा। विवाह आदि से संबंधित मामलों में भी इस महीने अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। उम्र विवाह की है तो विवाह की बातें चल सकती हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के लिए इस महीने आपको थोड़े से कमजोर परिणाम मिल सकते हैं। अतः इस मामले में जागरूकता जरूरी रहेगी।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
अप्रैल 2024 में कुंभ राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन
पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिलते हुए नजर आ रहे हैं। उच्च का शुक्र ज्यादातर समय आपके लिए मददगार बनता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन राहु की उपस्थिति आपस में कुछ गलतफहमियां देने का काम कर सकती हैं। विशेषकर 13 अप्रैल से पहले सूर्य का गोचर कुछ परिजनों के बीच ईगो की लड़ाई करवा सकता है; जिससे बचने की जरूरत रहने वाली है। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। चतुर्थ भाव के स्वामी की अच्छी स्थिति आपको अच्छे परिणाम दिलाना चाहेगी लेकिन मंगल की दृष्टि का प्रभाव कुछ घरेलू चीजों को खराब करने का काम भी कर सकता है। विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बीच-बीच में परेशान कर सकते हैं लेकिन ओवरऑल गृहस्थ जीवन में कोई बड़ी परेशानी नहीं आनी चाहिए।
अप्रैल 2024 में कुंभ राशि वालों के लिए उपाय
शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में लाल मिठाइयां या लाल फल चढ़ाएं।
भगवान शिव के मंदिर में सूखे हुए जटा वाले नारियल चढ़ाएं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
बुध हो रहे हैं अस्त, इन लोगों की सेहत में आएगी भारी गिरावट
बुध ग्रह 04 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर राशि चक्र की पहली राशि मेष में अस्त होने जा रहे हैं। बुध के अस्त होने पर देश और दुनिया में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे और सभी राशियों के जीवन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध जब मेष राशि में अस्त होंगे, तब कुछ राशि के जातकों की सेहत में गिरावट आने की आशंका है। इस ब्लॉग में आगे विस्तार से बताया गया है कि बुध के अस्त होने पर किन लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।
सेहत के लिहाज़ से मेष राशि के लोगों को इस समय बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपको गर्दन और कंधों में दर्द हो सकता है। इसके अलावा आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। अपनी खानपान की आदतों पर नियंत्रण रखें। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के भी कमज़ोर होने का डर है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो जंक फूड से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। मामूली स्वास्थ्य समस्या होने पर भी आप डॉक्टर को जरूर दिखाएं। सेहत को नज़रअंदाज़ करना इस समय भारी पड़ सकता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को अपनी सेहत को दुरुस्त रखने में दिक्कत आ सकती है। आपको आंखों में तेज जलन और दर्द होने की आशंका है इसलिए इस समयावधि में आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। इम्युनिटी कमज़ोर होने की वजह से आप बहुत जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। आप स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लें, व्यायाम करें और रोज पैदल चलें। अपनी जीवनशैली में इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं।
मिथुन राशि के लोगों के मन में अपनी सेहत को लेकर असुरक्षा की भावना आ सकती है। इस समय आपका तनाव भी बहुत ज्यादा बढ़ सकता है और इस तनाव के कारण आपको सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। सेहत के ठीक न रह पाने की वजह से आपका मन चिंता और असंतुष्टि से घिर सकता है। इस समय आप अपनी सेहत पर ध्यान दें और उसमें सुधार लाने का प्रयास करें।
सिंह राशि के लोगों के लिए इस समय लूू से बचना बहुत जरूरी है। आपकी इम्युनिटी इस दौरान कमज़ोर हो सकती है। वहीं आपके पेट के खराब होने की भी आशंका है। आपका पाचन तंत्र कमज़ोर पड़ सकता है। समय पर भोजन न करने की वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि आप समय पर भोजन करें और अधिक खाना न खाएं। बाहर की चीज़ें खाने के बजाय घर पर बना खाना ही खाएं।
यह समयावधि वृश्चिक राशि के लोगों की सेहत के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली है। आपको इस समय दांतों में दर्द, पैरों में दर्द और स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं होने की आशंका है। बुध के मेष राशि में अस्त के दौरान आपको पीठ में दर्द की समस्या भी परेशान कर सकती है। आपको इस दौरान व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अपने खानपान पर भी नियंत्रण रखें और अपने आहार में सिर्फ पौष्टिक चीज़ों को ही जगह दें। इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर बहुत ज्यादा सावधान रहने जरूरत है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को इस समय अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आने के संकेत हैं। बुध के मेष राशि में अस्त होने पर आपको पैरों और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न बरतें। बुध के अस्त होने पर मकर राशि के जातकों को हर मामूली स्वास्थ्य समस्या को भी नज़रअंदाज़ नहीं करना है और डॉक्टर से उचित इलाज लेना है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
54 साल बाद लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों पर ख़ूब बरसेगा पैसा; मिलेगी भरपूर तरक्की!
सूर्य ग्रहण 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है जो कि देश-दुनिया के साथ-साथ मनुष्य जीवन को भी प्रभावित करते हैं।सूर्य और चंद्र ग्रहण समय-समय पर लगते हैं और इस साल का पहला सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। हालांकि, यह ग्रहण चैत्र नवरात्रि की शुरुआत से एक दिन पहले लगेगा। यह ग्रहण बेहद ख़ास होने वाला है क्योंकि यह सूर्य ग्रहण तक़रीबन 54 साल बाद पड़ने जा रहा है। इस ग्रहण का असर राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको सूर्य ग्रहण 2024 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, आपको अवगत कराएंगे उन भाग्यशाली राशियों से जिन्हें अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी।
बता दें कि ऐसी 3 राशियां हैं जिनके लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद शुभ साबित होगा क्योंकि इन राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही, इन्हें धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि वर्ष 2024 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण।
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी कि 08 अप्रैल 2024, सोमवार के दिन लगेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन फिर भी कुछ राशियों को यह ग्रहण सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2024 में लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण फलदायी रहेगा। इस अवधि में आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही, आपके पास पर्याप्त मात्रा में पैसा आता रहेगा और अचानक से धन लाभ होने के भी योग बनेंगे। इस समय को नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी श्रेष्ठ कहा जाएगा। यह जातक जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी जिसके चलते आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। घर-परिवार के सदस्य भी आपका हर कदम पर साथ देंगे। व्यापार करने वाले जातकों द्वारा की गई डील आपको लाभ देने का काम करेगी।
वृषभ राशि
वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी मिल सकती है और इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की प्राप्ति होने की संभावना है। साथ ही, इनका अपनी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। इस अवधि में आपके पास अच्छा पैसा कमाने के अवसर मौजूद होंगे और ऐसे में, आप धन की बचत करने में सक्षम होंगे। वृषभ राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग बनेंगे। जिन लोगों का संबंध राजनीति से है, तो यह अवधि आपके लिए सफलता लेकर आ सकती है।
मकर राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण 2024 अनुकूल रहेगा। यह अवधि आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आ सकती है जिसका संबंध संतान से हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के रिश्ते बॉस के साथ मधुर बने रहेंगे और इसका लाभ आपको कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। अपने जो भी योजनाओं का निर्माण किया है, उनमें आपको इस दौरान सफलता मिलेगी। इसके अलावा, समाज में आपके मान- सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी जिसकी बदौलत आप पैसो को बचा सकेंगे। यह समय आपको पार्टनरशिप में किये जाने वाले कामों में लाभ दे सकता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
मकर राशि वालों के लिए क्या कुछ ख़ास लेकर आएगा यह महीना?
मकर मासिक राशिफल अप्रैल 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है मकर राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल अप्रैल 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। अप्रैल 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि मकर राशि के लिए अप्रैल 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि इस महीने को बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।
अप्रैल 2024 में मकर राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर
इस महीने के गोचरों की बात करें, तो सूर्य का गोचर 13 अप्रैल तक आपके तीसरे भाव में रहेगा और इसके बाद यह आपके चौथे भाव में चले जाएंगे। 13 अप्रैल से पहले सूर्य अनुकूल और बाद में थोड़े कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। वहीं, मंगल 23 अप्रैल तक आपके दूसरे भाव में रहेंगे और बाद में आपके तीसरे भाव में पहुंच जाएंगे। 23 अप्रैल से पहले मंगल कमज़ोर और इसके बाद अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। बुध ग्रह 9 अप्रैल तक आपके चौथे भाव में रहेंगे और फिर वक्री होकर पुन: आपके तीसरे भाव में वापस लौट जाएंगे यानी कि 9 अप्रैल से पहले बुध अनुकूल और इसके बाद कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं।
बृहस्पति ग्रह पिछले महीने की तरह आपके चौथे भाव में रहेंगे, लेकिन विशेष बात यह होगी कि 17 अप्रैल तक बृहस्पति शुक्र के नक्षत्र प्रभाव में रहेंगे जबकि 17 अप्रैल के बाद सूर्य ग्रह के नक्षत्र के प्रभाव में हो जाएंगे। ऐसे में, बृहस्पति 13 अप्रैल से पहले तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। वहीं, शुक्र ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 25 अप्रैल तक आपके तीसरे भाव में रहेंगे और इसके बाद शुक्र आपके चौथे भाव में पहुंच जाएंगे अर्थात इस महीने सामान्य तौर पर शुक्र आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। शनि पिछले महीनों की तरह आपके दूसरे भाव में बने रहेंगे लेकिन इस महीने विशेष यह होगा कि शनि 6 अप्रैल तक राहु के नक्षत्र में रहेंगे। वहीं 6 अप्रैल के बाद शनि बृहस्पति ग्रह के नक्षत्र में विचरण करने लगेंगे यानी कि शनि सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकते हैं, फिर भी 6 अप्रैल के पहले कुछ परिणाम फ़ेवर के भी रह सकते हैं।
राहु पिछले महीनों की तरह आपके तीसरे भाव में बुध के नक्षत्र में रहने वाले हैं यानी राहु काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं जबकि केतु पिछले महीनों की तरह ही आपके भाग्य भाव में चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में, केतु से अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात मकर राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मासिक राशिफल अप्रैल 2024: मकर राशि वालों का भविष्यफल
अप्रैल 2024 में मकर राशि वालों का करियर
कार्यक्षेत्र में अप्रैल का महीना सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। विशेषकर 25 अप्रैल से पहले वाला समय उन लोगों के लिए फायदेमंद रह सकता है जिनका काम यात्राओं से जुड़ा हुआ है अथवा जिन्हें यात्रा करके अपने काम तक पहुंचना होता है क्योंकि उन्हें काफ़ी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार या नौकरी से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र के संबंध में अच्छी सूचनाएं भी मिल सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन इत्यादि करने के लिए भी यह अवधि अनुकूल कही जाएगी। 25 अप्रैल के बाद भी अनुकूलता का दौर जारी रह सकता है लेकिन परिवर्तन इत्यादि के लिए 25 अप्रैल से पहले वाला समय ज्यादा अच्छा कहा जाएगा।
आर्थिक जीवन में अप्रैल का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव का स्वामी मंगल धन भाव में धन भाव के स्वामी शनि के साथ युति कर रहा है। इस तरह का कनेक्शन अनुकूल कहा जाएगा, लेकिन नैसर्गिक रूप से शनि और मंगल की युति को अच्छा नहीं माना गया है। यही कारण है कि आपको इस महीने आर्थिक मामले में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचना होगा। सावधानी पूर्वक किया गया निवेश या धनार्जन का प्रयास सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है।
अप्रैल 2024 में मकर राशि वालों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी अप्रैल के महीने को हम मिला-जुला या औसत से थोड़ा कमज़ोर कह सकते हैं क्योंकि 23 अप्रैल तक आपके राशि स्वामी शनि की युति मंगल के साथ रहेगी जो आपके खान-पान को बिगाड़ने का काम कर सकती है जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। वहीं, यदि आपने अपने खान-पान को संयमित बनाए रखा तथा योग-व्यायाम इत्यादि का सहारा लेते रहें तो शनि-मंगल की युति की नकारात्मकता आपको प्रभावित नहीं करेगी और आप अपने स्वास्थ्य को मेंटेन कर सकेंगे। इन सबके बावजूद भी वाहन इत्यादि सावधानी से चलने की सलाह हम आपको देना चाहेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में इस महीने आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं। यद्यपि आपके पंचम भाव के स्वामी शुक्र की स्थिति अनुकूल होने के कारण कला और साहित्य से जुड़े हुए विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन, अन्य विद्यार्थियों के लिए महीना कुछ हद तक कठिनाई भरा रह सकता है क्योंकि इस महीने बुध और बृहस्पति दोनों का गोचर अधिक अनुकूल नहीं रहेगा। इन सबके बीच अच्छी बात यह रहेगी कि बिज़नेस स्टडी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को देवगुरु बृहस्पति कुछ हद तक सपोर्ट करेंगे।
अप्रैल 2024 में मकर राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन
प्रेम जीवन के लिए इस महीने को हम सामान्य तौर पर अनुकूल कहना चाहेंगे। आपके पंचम भाव के स्वामी शुक्र महीने की शुरुआत से लेकर 25 अप्रैल तक उच्च अवस्था में रहेंगे, जो प्रेम संबंधों में अनुकूलता देना चाहेंगे। आप अपने लव पार्टनर के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं अथवा मनोरंजन के मौके भी साथ में मिल सकते हैं। वहीं, विवाह से संबंधित मामलों में भी इस महीने अनुकूलता देखने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन भी अनुकूल रहेगा, लेकिन 23 अप्रैल के बाद मंगल के प्रभाव को देखते हुए आपसी विवाद से बचना होगा।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
अप्रैल 2024 में मकर राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन
पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको अपेक्षाकृत अधिक जागरूक रहने की जरूरत होगी क्योंकि महीने की शुरुआत से लेकर 23 अप्रैल तक शनि-मंगल की युति आपके दूसरे भाव में होगी जो परिजनों के बीच अनबन का कारण बन सकती है। इस महीने परिजनों के साथ बातचीत करते समय आपको बहुत ही विनम्र रहना होगा। वहीं, गृहस्थी जीवन में इस महीने कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। आप अपनी कोशिश के अनुसार घर-गृहस्थ से जुड़ी चीजों को एकत्र कर सकेंगे और गृहस्थ जीवन का आनंद भी ले सकेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
बुध मेष राशि में वक्री: विश्व समेत सभी राशियों को करेंगे प्रभावित!
बुध मेष राशि में वक्री: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह माने गए हैं। ऐसे में, इनकी स्थिति में होने वाला कोई भी परिवर्तन संसार को प्रभावित करने की क्षमता रखता है और अब यह जल्द ही मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से आपको बुध मेष राशि में वक्री के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होगी जैसे कि तिथि, समय एवं प्रभाव आदि। बता दें कि बुध देव 02 अप्रैल 2024 को मंगल देव के आधिपत्य वाली राशि मेष में वक्री हो जाएंगे जिसका प्रभाव विश्व समेत सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। आइए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि बुध मेष में वक्री होकर संसार को किस तरह प्रभावित करेंगे।
नौ ग्रहों में से एक बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है और यह सूर्य के सबसे नज़दीक स्थित है। वैदिक ज्योतिष में इन्हें “भगवान के दूत” के नाम से जाना जाता है। इन्हें बुद्धि का कारक ग्रह कहा गया है और यह सबसे छोटा ग्रह होने के साथ-साथ सबसे तेज़ गति से चलने वाला ग्रह भी है। बुध महाराज को बुद्धिमता, संचार और तर्क आदि पर नियंत्रण प्राप्त है।
किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति उस मनुष्य की जन्म तिथि, समय और स्थान आदि के आधार पर दर्शाती है कि व्यक्ति के बात करने का तौर-तरीका कैसा होगा, वह स्वयं को मिलने वाली जानकारी का उपयोग किस प्रकार करेगा और वह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कैसे करता है। बुध महाराज का संबंध बुद्धि से जुड़े क्षेत्रों से होता है इसलिए कुंडली में इनकी स्थिति से आपकी बुद्धि और विचारों के बारे में पता चलता है।
मेष एक उग्र राशि है जिसके अधिपति देव मंगल ग्रह हैं और यह इनकी मूल त्रिकोण राशि भी है। हालांकि, मंगल और बुध देव के बीच संबंध ज्यादा अच्छे नहीं कहे गए हैं। साथ ही, दोनों ग्रहों के गुण एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत है। हालांकि, बुध की मेष राशि में स्थिति को ज्योतिष में सामान्य माना गया है। ऐसे जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं और सौहार्द से भरे होते हैं। इनके विचार बेहद रचनात्मक और सबसे अलग होते हैं। लेकिन, जब यह वाद-विवाद करने पर आते हैं, तो इनसे जीत पाना बेहद मुश्किल होता है।
सिर्फ इतना ही नहीं, जिन जातकों की कुंडली में बुध मेष राशि में उपस्थित होते हैं, वह छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगते हैं। यह लोग दूसरों के सामने अपनी बात रखने से हिचकिचाते नहीं हैं और अपनी बात को बेहद रचनात्मक तरीके से कहते हैं। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध जातक को दृढ़ संकल्पी और निर्णय लेने की अच्छी क्षमता आदि प्रदान करते हैं। हालांकि, मेष राशि में बुध के तहत जन्म लेने वाले लोग फैसले काफ़ी तेजी से लेते हैं। लेकिन, मंगल के प्रभाव की वजह से यह जातक कभी-कभी आवेगी हो जाते हैं और ऐसे में, कई बार इनके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो जाते हैं।
इसके अलावा, इन जातकों की सीखने की क्षमता बेहद तेज़ होती है और इनकी रुचि कला, नृत्य और संगीत आदि में होती है। बुध मेष राशि में होने पर इनकी कामुकता को बढ़ाने का काम करते हैं। यह लोग हर काम को तेज़ी से करना पसंद करते हैं और अपने किसी भी कार्य को कल पर छोड़ने से बचते हैं। सामान्य शब्दों में कहें, तो यह अपने काम को कल पर टालना पसंद नहीं करते हैं। जब बात आती है करियर की, तो ऐसे लोग कार्यक्षेत्र पर स्वयं को मिलने वाले काम को समय सीमा के भीतर करने में माहिर होते हैं। इनका संचार कौशल शानदार होता है और इसका लाभ उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मिलता है। हालांकि, कभी-कभी इनका स्वभाव चिड़चिड़ा और गलत व्यवहार करने वाला होता है। वहीं, इनकी सोच का दायरा भी सीमित हो सकता है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
बुध मेष राशि में वक्री: समय
वैदिक ज्योतिष में बुध का संबंध बुद्धि और तर्क से है जो कि जातकों को तार्किक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। कुंडली में बुध ग्रह का छठे भाव पर शासन है और जब यह वक्री हो जाते हैं, तो इसका असर मनुष्य जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है। ज्योतिष में बुध ग्रह के वक्री होने को महत्वपूर्ण माना जाता है और ऐसे में, बुध ग्रह उल्टा (पीछे की ओर) चलता हुआ प्रतीत होता है। एक वर्ष में बुध महाराज 3 से 4 बार वक्री होते हैं और इनकी यह चाल संचार कौशल, ट्रेवल, तकनीक और निर्णय लेने की क्षमता आदि को प्रभावित करती है। अब बुध 02 अप्रैल 2024 की रात 03 बजकर 18 मिनट पर मेष राशि में वक्री हो जाएंगे।
बुध मेष राशि में वक्री: इन राशियों को रहना होगा सावधान!
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध आपके तीसरे और चौथे भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके स्वयं के भाव यानी कि पहले भाव में वक्री होने जा रहे हैं। आर्थिक जीवन की बात करें, तो बुध ग्रह के मेष राशि में वक्री होने की वजह से आपको धन से जुड़े मामलों में बहुत ध्यान देना होगा। आपके सामने अचानक से खर्चे आ सकते हैं या फिर आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको बेहद समझदारी से बजट बनाने के साथ-साथ बिना सोचे-समझे खरीदारी करने से बचना चाहिए।
इस अवधि में आपको धन संबंधित फैसले लेने या जल्दबाज़ी में बेकार के खर्चों को करने से बचना होगा। इसके बजाय आपको अपनी आर्थिक योजनाओ के साथ-साथ धन का सही प्रबंधन करना होगा जिससे आप भविष्य में स्थिरता पा सकें। इसके परिणामस्वरूप, आपको अपने खर्चों पर नज़र बनाए रखनी होगी और किसी भी तरह के छलकपट से सावधान रहना होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं तथा अब यह आपके बारहवें भाव में वक्री हो जाएंगे। कुंडली में बारहवां भाव विदेश, खर्चे और अस्पताल में भर्ती होने आदि को दर्शाता है। इस राशि वालों को बुध वक्री के दौरान बहुत सावधानी बरतते हुए चलना होगा क्योंकि आपके सामने एक के बाद एक अचानक से खर्चे आ सकते हैं या फिर आपको आर्थिक रूप से हानि उठानी पड़ती है। ऐसा विशेष रूप से तब होने की आशंका है जब आप बजट या योजना का निर्माण नहीं करते हैं।
इन लोगों को बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करने से बचना होगा। साथ ही, आपको आर्थिक रूप से स्थिर होने को अपने जीवन का लक्ष्य बनाते हुए उसे प्राथमिकता देनी होगी। हालांकि, सट्टेबाजी से आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होने की संभावना है। इसके विपरीत, वृषभ राशि के कुछ लोगों को अपने पैसों का प्रबंधन करने में समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। इन लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा और आप चाहे तो आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं ताकि आप इन समस्याओं से निपट सकें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध आपके पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके आठवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में बुध की स्थिति को आठवें भाव में आर्थिक और करियर की दृष्टि से ज्यादा अच्छा नहीं कहा गया है। इस राशि के लोगों को अपने आर्थिक जीवन में भारी खर्चों का सामना करना पड़ सकता है और यह बात आपको परेशान कर सकती है।
घर-परिवार की जिम्मेदारियां आपके ऊपर आर्थिक बोझ को बढ़ाने का काम कर सकती हैं जिसके चलते आप इन खर्चों को न संभाल पाने की वजह से आपको नुकसान होने की संभावना है। साथ ही, इन लोगों को धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में, आपको इन परिस्थितियों से बाहर आने के लिए बजट बनाने और योजनाओं का निर्माण करना होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके छठे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। बुध की इस उपस्थिति को अनुकूल नहीं माना जाता है क्योंकि बुध महाराज मंगल ग्रह के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध ग्रह का आपके छठे भाव में वक्री होना आपके धन से जुड़ी चिंताएं दे सकता है।
इस अवधि में कोई भी ऐसी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने से बचें जो आपके लिए बोझ बन सकती है। साथ ही, इन जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको कर्ज़ या लोन लेना पड़ सकता है। संभावना है कि वृश्चिक राशि के व्यापार करने वाले जातकों को प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने की वजह से लाभ कमाने की राह में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ें। ऐसे में, इन लोगों को इन समस्याओं को दूर करने और खुद को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए धन की योजना बहुत सोच-विचार कर बनानी होगी।
क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब
बुध मेष राशि में वक्री: इन राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध महाराज आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं। अब जल्द ही यह आपके लाभ, सामाजिक जीवन और बड़े भाई-बहनों के भाव यानी कि ग्यारहवें भाव में वक्री हो जाएंगे। बुध मेष राशि में वक्री होने से इन लोगों की आय कमाने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी।
इसके परिणामस्वरूप, यह जातक खुद को धन निवेश करने के साथ-साथ पैसों की बचत करने की स्थिति में पाएंगे जिसकी बदौलत आप आर्थिक रूप से स्थिर होंगे। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ प्राप्त होगा और इस अवधि में जो भी निवेश करेंगे, वह आपके लिए फलदायी साबित होगा। ऐसे में, आप आर्थिक रूप से समृद्धि प्राप्त करेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके नौवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। कुंडली में नौवा भाव पिता, धर्म और लंबी दूरी की यात्राओं का होता है। आपको बता दें कि बुध आपके लिए लाभकारी ग्रह के रूप में जाने जाते हैं और नौवें भाव में बुध की स्थिति आपको करियर और आर्थिक जीवन के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगी। इस अवधि के दौरान जातकों को जीवन में अपार सफलता की प्राप्ति होगी।
जिन जातकों का अपना व्यापार है, वह अपने काम को पूरी दक्षता के साथ करने में सक्षम होंगे। ऐसे में, आप प्रसिद्धि प्राप्त करने के साथ-साथ धन लाभ कमाने की स्थिति में होंगे क्योंकि आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बुध वक्री की अवधि को व्यापार करने वाले जातकों के लिए नए प्रोजेक्ट्स में निवेश करने और अपने बिज़नेस का विस्तार करने के लिए श्रेष्ठ कहा जाएगा। आर्थिक रूप से नौवें भाव में बुध की मौजूदगी की वजह से सिंह राशि वाले अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे।
राशियों के बाद हम आपको देश-दुनिया पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे। लेकिन, यहां आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बुध महाराज मेष राशि में बृहस्पति देव के साथ विराजमान होंगे। जैसे कि हम जानते हैं कि गुरु ग्रह को मंत्री के रूप में जाना जाता है और बुध देव व्यक्ति में बुद्धि एवं तार्किक क्षमता को नियंत्रित करते हैं। वहीं, मेष राशि के स्वामी ग्रह को सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। इस वजह से बुध मेष राशि में वक्री होने की वजह से सरकार सहित देश-दुनिया को अत्यधिक प्रभावित करेंगे, कैसे? आइए जानते हैं।
भारत सरकार के बड़े पदों पर बैठे अधिकारी और प्रमुख राजनेता गलत बयान देने या किसी बात का गलत अर्थ निकाले जाने की वजह से खुद को विवादों में फंसा हुआ पा सकते हैं और ऐसे में, मीडिया की नज़रें आप पर बनी रहेंगी।
संभव है कि बुध वक्री के दौरान सरकार की नीतियां और उनके कामकाज करने का तरीका कितना भी अच्छा क्यों न हों, उनकी आलोचना की जा सकती है या फिर उन्हें गलत समझा जा सकता है।
भारत की कुंडली में बुध बारहवें भाव में बैठे होंगे और ऐसे में, सरकार को विदेशी देशों से किसी तरह के खतरे का सामना करना पड़ सकता है।
इस दौरान हमारे देश के नेता आक्रामक कदम उठाते हुए दिखाई देंगे, लेकिन कुछ चीज़ों की कमी रहने की आशंका है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम
रचनात्मकता और कला
बुध वक्री के दौरान कलाकार और रचनात्मक क्षेत्रों जैसे कि कला, आर्किटेक्चर, डिजाइनिंग आदि से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव या देरी का सामना करना पड़ सकता है।
अब लोग विभिन्न तरह के कला और संगीत को लेकर जागरूक होंगे।
संचार कौशल और बुद्धि से संबंध रखने वाले क्षेत्रों जैसे कि मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, फैशन कम्युनिकेशन आदि में मंदी आने की आशंका है।
फिल्म जगत, म्यूजिक इंडस्ट्री को बुध वक्री के दौरान नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि बुध की यह स्थिति व्यापार को प्रभावित कर सकती है।
क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब
बुध मेष राशि में वक्री: शेयर बाज़ार भविष्यवाणी
बुध देव उन महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक है जो शेयर मार्केट को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। यह अब मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि शेयर बाजार भविष्यवाणी के माध्यम से बुध की वक्री अवस्था का स्टॉक मार्केट पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।
बुध देव के मेष राशि में वक्री होने से केमिकल फ़र्टिलाइज़र, चाय, कॉफी, स्टील, हिंडाल्को और वूलेन इंडस्ट्री आदि में गिरावट देखने को मिल सकती है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, सूचना प्रौद्योगिकी समेत अन्य क्षेत्रों में महीने के अंतिम चरण तक मंदी जारी रह सकती है।
इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का व्यापर करने वालों पर बुध की वक्री चाल का नकारात्मक असर पड़ सकता है और ऐसे में, मांग में गिरावट आने की संभावना है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
शुक्र का मीन राशि में गोचर: जानें सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव!
शुक्र का मीन राशि में गोचर: शुक्र 31 मार्च 2024 को मीन राशि में प्रवेश करने वाले शुक्र आपको कैसे परिणाम देंगे। यानी कि 31 मार्च 2024 से लेकर 25 अप्रैल 2024 तक मीन राशि में गोचर करने वाले शुक्र ग्रह आपको कैसे परिणाम दे सकते हैं? यहां स्पष्ट कर दूं कि इस बार शुक्र 24 और 25 अप्रैल 2024 की रात्रि 12 बजे के आसपास राशि परिवर्तन कर रहे हैं, इसलिए स्थानीय समय के अनुसार किसी-किसी पंचांग में 24 अप्रैल भी लिखा हुआ मिल सकता है। जैसा कि ज्योतिष में रुचि रखने वाले जानते हैं कि ग्रहों की दुनिया में शुक्र ग्रह को सुख सुविधाओं का कारक माना गया है। यानी कि भौतिक सुख सुविधा देने में शुक्र ग्रह का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता की चीज देने वाले कहे जाते हैं। शुक्र को सौंदर्य का कारक ग्रह भी माना जाता है। तो ऐसी स्थिति में शुक्र के गोचर में बदलाव इन तमाम क्षेत्रों में प्रभाव डालेगा। फिलहाल अब जब शुक्र ग्रह शनि ग्रह की दूसरी राशि कुंभ राशि को छोड़कर बृहस्पति ग्रह की दूसरी राशि मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं, यानी कि शुक्र उच्च अवस्था में रहने वाले हैं। ऐसे में शुक्र आपके लिए कैसे परिणाम देंगे, आईए जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं।
शुक्र का मीन राशि में गोचर: 12 राशियों पर प्रभाव और उपाय
मेष राशि
शुक्र आपकी कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और वर्तमान में ये आपके द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शुक्र आपके संचित धन को भोग विलास की चीजों में खर्च करवाने का काम कर सकते हैं लेकिन क्योंकि खर्चे के बाद एक आनंद या बदले में कुछ मिलने के कारण यह खर्च आपको तकलीफ नहीं देंगे। वहीं विवाहित होने की स्थिति में आप अपने जीवन साथी या जीवन संगिनी के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। मनोरंजन और विदेश आदि से संबंधित मामलों के लिए शुक्र का यह गोचर अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है।
उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को श्रृंगार की सामग्री उपहार में देना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
शुक्र आपकी कुंडली में आपकी लग्न या राशि स्वामी होने के साथ-साथ आपके छठे भाव के भी स्वामी होते हैं और गोचरवश शुक्र आपके लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में शुक्र अपनी सामर्थ्य के अनुसार और आपके कर्मों के अनुसार आपको अच्छा लाभ दिलाना चाहेंगे। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों के इंक्रीमेंट इत्यादि की संभावनाओं को और बल मिल सकेगा। कामों में सफलता मिलने के योग मजबूत होंगे। शुक्र के इस गोचर की अवधि में मित्रों का भी अच्छा सहयोग मिल सकता है। यदि आप कहीं से लोन आदि लेने की कोशिश में लग रहे हैं, तो शुक्र का यह गोचर इस मामले में भी आपके लिए मददगार बन सकता है।
उपाय: नियमित रूप से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
शुक्र आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी होने के साथ-साथ द्वादश भाव के भी स्वामी होते हैं और गोचर में शुक्र आपके दशम भाव में पहुंच रहे हैं। वैसे तो शुक्र के गोचर को दशम भाव में अच्छा नहीं माना जाता लेकिन शुक्र उच्च के रहेंगे, लिहाजा विदेश में काम करने वाले लोगों को अथवा विदेश से संबंधित काम करने वाले लोगों को शुक्र कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने सब्जेक्ट पर फोकस करने के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। बेहतर होगा मनोरंजन करने की बजाय अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान दिया जाय। प्रेम प्रसंग के मामले में भी सावधानी बरतने की स्थिति में शुक्र संतोषप्रद परिणाम दे सकेंगे।
उपाय: शिवजी के मंदिर में जाकर वहां की साफ सफाई करना लाभकारी सिद्ध होगा।
कर्क राशि
शुक्र आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ लाभ भाव के स्वामी होते हैं और वर्तमान में शुक्र आपके भाग्य भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसी स्थिति में पिता अथवा पिता तुल्य व्यक्तियों के सहयोग से लाभ मिल सकता है। घर गृहस्ती से संबंधित चीजों के एकत्रीकरण में भी शुक्र का यह गोचर आपके लिए मददगार बन सकता है। धार्मिक यात्राओं के साथ-साथ सभी तरह के धार्मिक क्रियाकलापों में भी शुक्र का यह गोचर सहयोगी बन सकता है। शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी। घर परिवार अथवा रिश्तेदारों के यहां कोई मांगलिक उत्सव भी हो सकता है। शुक्र का यह गोचर भाग्य का अच्छा सहयोग दिलवाने की स्थिति में रहने वाला है।
उपाय: इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ दशम भाव के भी स्वामी होते हैं और गोचरवश शुक्र आपके अष्टम भाव में पहुंच रहे हैं। सामान्य तौर पर शुक्र के गोचर को आठवें भाव में अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है लेकिन कर्म स्थान के स्वामी का आठवें भाव में जाना इस बात का संकेत कर रहा है कि कुछ कामों में तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। तो वहीं कुछ काम अप्रत्याशित रूप से उम्मीद से बेहतर सफलता भी दे सकते हैं। इस समय अवधि में सावधानीपूर्वक की गई यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं। पुरानी समस्याएं दूर करने में भी शुक्र का यह गोचर मददगार बन सकता है। आर्थिक मामले में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।
शुक्र आपकी कुंडली में दूसरे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के भी स्वामी होते हैं और गोचर करते हुए शुक्र आपके सप्तम भाव में पहुंचे हैं। सप्तम भाव में शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना गया है, ऊपर से राहु की संगति में रहने के कारण शुक्र निजी संबंधों विशेषकर वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियां देने का काम कर सकते हैं। इस समय में जननेंद्रियों से संबंधित कुछ रोग भी परेशान करने का काम कर सकते हैं। बेहतर होगा इस समय अवधि में यात्राओं से बचें तथा स्त्रियों से किसी भी प्रकार का विवाद न करें। अपने काम के प्रति और अधिक समर्पण के भाव लाएं।
उपाय: लाल गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
शुक्र आपकी कुंडली में आपकी लग्न या राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आठवें भाव के भी स्वामी होते हैं और वर्तमान में गोचर करते हुए शुक्र आपके छठे भाव में गए हैं। शुक्र के गोचर को सामान्य तौर पर छठे भाव में अच्छा नहीं माना गया है। विवाहित होने की स्थिति में शुक्र का यह गोचर दांपत्य जीवन में परेशानियां देने का काम कर सकता है। छठे भाव में शुक्र के गोचर को शत्रुओं में वृद्धि करवाने वाला कहा गया है। साथ ही साथ स्वास्थ्य इत्यादि में भी कमजोरी देने का काम शुक्र का यह गोचर कर सकता है। इस गोचर की अवधि में स्त्रियों से विवाद करने से बचना समझदारी का काम होगा।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूलों की माला पहनाना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
शुक्र आपकी कुंडली में सातवें भाव के स्वामी होने के साथ-साथ द्वादश भाव के भी स्वामी होते हैं और गोचर में शुक्र आपके पंचम भाव में पहुंचे हैं। पांचवें भाव में शुक्र का उच्च अवस्था में गोचर प्रेम विवाह करने वाले लोगों या प्रेम विवाह की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए काफी मददगार हो सकता है। संतान आदि से संबंधित मामलों में भी शुक्र का यह गोचर अच्छे परिणाम दे सकता है। प्रेम प्रसंग, शिक्षा और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में आपकी मेहनत, लगन और आचरण के अनुसार शुक्र का यह गोचर अच्छे परिणाम देना चाहेगा।
उपाय: मां दुर्गा को मखाने की खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
धनु राशि
शुक्र आपकी कुंडली में छठे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ लाभ भाव के भी स्वामी होते हैं और गोचर में शुक्र आपके चतुर्थ भाव में पहुंचे हैं। ऐसे में शुक्र आपको काफी अच्छे और अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। आपकी मनोकामना पूर्ति करवाने में शुक्र अहम भूमिका निभा सकते हैं। भूमि, भवन और वाहन आदि से संबंधित मामलों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। ऐसे संबंधी जिसे बहुत लंबे समय से मिलना नहीं हो पाया था, उनसे मिलन करवाने में शुक्र का यह गोचर सकारात्मक भूमिका निभा सकता है। आपका सामाजिक दायरा भी इस गोचर की अवधि में तुलनात्मक रूप से वृहद और मजबूत हो सकता है।
उपाय: माता और माता समान स्त्रियों की सेवा करते हुए उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
मकर राशि
शुक्र आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी होने के साथ-साथ दशम भाव के भी स्वामी होते हैं और गोचर करते हुए शुक्र आपके तीसरे भाव में जा रहे हैं। सामान्य तौर पर शुक्र का यह गोचर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर की गई यात्राएं सफल रह सकती हैं। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो इस गोचर की अनुकूलता आपका मिलन करवाने में सहायक बन सकती है। भाई बहनों और पड़ोसियों के साथ आपके संबंध और भी बेहतर हो सकते हैं। शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है।
उपाय: बहते हुए शुद्ध जल में साबुत चावल बहाना शुभ रहेगा।
शुक्र आपकी कुंडली में चौथे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के भी स्वामी होते हैं और गोचर शुक्र आपके दूसरे भाव में पहुंच रहे हैं। सामान्य तौर पर शुक्र के इस गोचर को अनुकूल परिणाम देने वाला कहा जाएगा। शुक्र का यह गोचर घर परिवार अथवा किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाने में मददगार बन सकता है। आपकी रुचि गीत संगीत के प्रति बढ़ सकती है। आप अपने परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाएंगे। आर्थिक मामले में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। शासन प्रशासन से संबंधित मामलों में भी शुक्र का यह गोचर अनुकूल परिणाम दिलवाने में मददगार बन सकता है।
उपाय: देसी गाय के घी से बनी हुई मिठाइयां मां दुर्गा के मंदिर में चढ़ाना शुभ रहेगा।
मीन राशि
शुक्र आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी होने के साथ-साथ आठवें भाव के भी स्वामी होते हैं और गोचर करते हुए शुक्र आपके पहले भाव में आए हैं। शुक्र के इस गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा कहा जाएगा। इस समय अवधि में अप्रत्याशित रूप से कुछ फायदे भी मिल सकते हैं लेकिन अष्टमेष शुक्र का प्रथम भाव में राहु के साथ होना स्वास्थ्य आदि में थोड़ी सी कमजोरी या थकान देने का काम भी कर सकता है लेकिन अधिकांश समय आप उत्साह में ही देखे जाएंगे। कम दूरी की यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं। शिक्षा आदि के मामलों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर कला या साहित्य से जुड़े विद्यार्थी का भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। विवाह या वैवाहिक मामलों में भी शुक्र का यह गोचर अनुकूल परिणाम दे सकता है।