वृषभ राशि में बनने वाला है गुरु-मंगल योग, इन लोगों की चमक जाएगी किस्मत, बरसेगा पैसा
ज्योतिषशास्त्र की मानें तो सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के इस स्थान परिवर्तन से शुभ योग एवं संयोग का भी निर्माण होता है। इस समय मंगल ग्रह स्वराशि मेष में उपस्थित हैं और बृहस्पति भी पूरे साल वृषभ राशि में रहने वाले हैं।
12 जुलाई को शाम 07 बजकर 03 मिनट पर मंगल वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस प्रकार 12 जुलाई से मंगल और बृहस्पति की वृषभ राशि में युति होगी। एक ही राशि में गुरु और मंगल के उपस्थित होने से गुरु-मंगल योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में इस योग को बहुत शुभ माना जाता है।
इस योग के शुभ प्रभाव से जातक की पद-पतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होती है। त्रिग्रही योग के प्रभाव से व्यक्ति बुद्धिमान और तर्कशील बनता है। इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में खूब तरक्की मिलती है। गुरु-मंगल योग बनने से कुछ राशियों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है और इस ब्लॉग में उन्हीं राशियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
इन राशियों को होगा लाभ
वृषभ राशि
गुरु-मंगल योग से वृषभ राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। पैसों की तंगी दूर होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आएगी। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। इससे आप काफी खुश और संतुष्ट रहने वाले हैं। आपके जीवन में सुख में इज़ाफा होगा। आप अपने परिवार के साथ काफी खुश रहने वाले हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापारियों के लिए भी लाभ की स्थिति बनी हुई है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सिंह राशि
मंगल-गुरु की युति सिंह राशि के लोगों की किस्मत चमका सकती है। आपको अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। आपकी आमदनी के स्रोतों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। इससे आपकी वित्तीय स्थिति में मज़बूती आएगी। आप दान-पुण्य करेंगे और इसका सकारात्मक प्रभाव आपको अपने जीवन में जरूर देखने को मिलेगा।
कार्यक्षेत्र में भी आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति और वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा, अब आपको वापस मिल सकता है।
अगर आपकी वृश्चिक राशि है, तो इस समय आपको खूब लाभ होने की संभावना है। आप खूब पैसा कमाएंगे और अब आपको धन की कोई कमी नहीं रहने वाली है। आप अपने लिए प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आप अपने जीवन में मिल रहे सकारात्मक परिणामों को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। पति-पत्नी के बीच प्यार और मान-सम्मान बढ़ेगा। आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने ससुराल पक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। आपके करियर में जो भी बाधाएं आ रही हैं, अब वे सब दूर होंगी। आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
मंगल ग्रह को योद्धा और आदेश देने वाला ग्रह माना गया है। यह पुरुष तत्व का ग्रह है। हिंदू पौराणिक कथाओं में मंगल को भूमि पुत्र भी कहा गया है। वह पृथ्वी के पुत्र हैं। मंगल ग्रह शुष्क और उग्र स्वभाव वाला ग्रह है। इसे मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में 28 डिग्री पर उच्च का होता है और कर्क राशि में 28 डिग्री पर नीच का होता है। इसकी मूल त्रिकोण राशि मेष है।
मंगल ग्रह का असर जातक की इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर अधिक होता है। इस ग्रह से नेतृत्व करने का गुण मिलता है। आप जिस भी क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, यह ग्रह आपको उसी क्षेत्र में शानदार अवसर प्राप्त करने में सहायता करता है।
बृहस्पति अन्य सभी ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह है। इसे देवताओं के गुरु की उपाधि दी गई है। गुरु की कृपा से जातक को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह दयालु और परोपकारी ग्रह है। गुरु को सौरमंडल का तारा भी कहा जाता है। इसे सूर्य की परिक्रमा करने में बारह साल से थोड़ा कम समय लगता है। मंगल और शुक्र को छोड़कर यह अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे ज्यादा चमकीला ग्रह है। गुरु भाग्य, धन, प्रसिद्धि, नैतिकता, ध्यान, संतान, अध्यात्म, भक्ति और विश्वास का प्रतीक है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न. गुरु और मंगल की युति से कौन सा योग बन रहा है?
उत्तर. इससे गुरु-मंगल योग का निर्माण होता है।
प्रश्न. गुरु मंगल योग क्या है?
उत्तर. यह बृहस्पति और मंगल के संयोजन से बनता है।
प्रश्न. गुरु किन राशियों के स्वामी हैं?
उत्तर. गुरु मीन और धनु राशि के स्वामी हैं।
प्रश्न. कुंडली में मृत्यु का स्थान कौन सा है?
उत्तर. अष्टम भाव को मृत्यु या आयु का स्थान कहा जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
शनि वक्री: कुम्भ राशि में शनि की उल्टी चाल का देश-दुनिया और शेयर बाज़ार पर नज़र आएगा कैसा असर?
शनि वक्री 2024: एस्ट्रोसेज अपने रीडर्स को ज्योतिष की रहस्यमई दुनिया की नवीनतम अपडेट्स समय-समय पर देता रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शनि वक्री से संबंधित हमारा यह खास ब्लॉग। आपकी जानकारी के लिए बता दें 29 जून 2024 को कुंभ राशि में शनि वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इनका देश दुनिया और शेयर बाज़ार पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानने के लिए हमारा यह खास ब्लॉग अंत तक अवश्य पढ़ें।
शनि ग्रह की बात करें तो तो इसे एक राशि से दूसरी राशि में अपनी यात्रा पूरी करने में तकरीबन ढाई वर्षों का समय लग जाता है। इसी के चलते सभी 12 राशियों में अपनी यात्रा पूरी करने में शनि को तकरीबन 30 वर्ष लगते हैं। 17 जनवरी 2023 को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में वापस लौट आए थे और अब 29 जून 2024 को यह कुंभ राशि में अपना वक्री परिवर्तन शुरू करने वाले हैं।
वक्री अवस्था में शनि ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावशाली हो जाते हैं और इसी अनुसार सभी 12 राशियों पर असर डालते हैं। शनि की वक्री चाल से किन सेक्टरों को फायदा होगा ये इस खास ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं।
कुंभ राशि में शनि वक्री- क्या रहेगा समय?
सबसे पहले बात करें समय की तो शक्तिशाली ग्रह शनि जिसने 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था अब यह कुंभ राशि में ही 29 जून 2024 से वक्री होने वाला है।
कुंभ राशि में शनि की विशेषताएं
शनि जब कुंभ राशि में स्थित होता है तो सामाजिक संरचनाओं, नए विचारों, सामूहिक जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करता है। कुंभ एक प्रगतिशीलता, मौलिकता और मानवतावाद से जुड़ी राशि मानी जाती है। जब शनि अनुशासन, जिम्मेदारी और सीमा का ग्रह कुंभ राशि से होकर गुजरता है तो इससे अक्सर सामाजिक मानदंडों और संरचनाओं के सामूहिक पुनर्मूल्यांकन को प्रेरित करने वाला माना जाता है।
नीचे हम आपको कुंभ राशि में शनि की कुछ प्रमुख विशेषताएँ और संभावित प्रभाव प्रदान कर रहे हैं:
सामाजिक सुधार और सक्रियता: कुंभ राशि में शनि प्रणालिगत मुद्दों को संबोधित करने के उद्देश्य से सामाजिक सुधार और सक्रियता को प्रोत्साहित करता है। सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों पर ध्यान इस अवधि में बढ़ने की संभावना रहती है।
तकनीकी प्रगति: कुंभ राशि नव परावर्तन और प्रौद्योगिकी से जुड़ी है। इस राशि में शनि के प्रभाव से प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिल सकती है। विशेष रूप से ऐसी जगहों पर जो सामूहिक भलाई की सेवा में कार्यरत हैं या सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देती है।
सामुदायिक विकास: कुंभ राशि में शनि समुदाय और सहयोग के महत्व पर भी जोर दे सकता है। लोग समान लक्ष्यों की दिशा में काम करने के लिए एक साथ आ सकते हैं और सकारात्मक बदलाव लाने में एक दूसरे का भरपूर समर्थन भी करेंगे।
व्यक्तिगत जिम्मेदारी: कुंभ राशि सामुहिकता पर केन्द्रित राशि है तो वहीं शनि जातकों को समाज के अंदर उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारियां की याद दिलाता है। ऐसे में इस राशि में शनि का होना लोगों को अपने काम और समुदाय पर उनके प्रभाव के लिए जवाबदेही लेने के लिए प्रेरित कर सकता है।
परम्पराओं को चुनौतियां: कुंभ अपनी मूर्ति भंजक प्रवृत्तियों और पारंपरिक मानदंडों को स्वीकार न करने के लिए जाना जाता है। कुंभ राशि में शनि की उपस्थिति मौजूद संरचनाओं को चुनौती दे सकती है और साथ ही नवप्रवर्तन पर जोर भी देती नजर आ सकती है। भले ही इसे यथा स्थिति बाधित ही क्यों ना नज़र आए।
वैज्ञानिक प्रगति: कुंभ राशि का संबंध विज्ञान और तार्किकता से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में शनि के प्रभाव से वैज्ञानिक अनुसंधान में प्रगति देखने को मिल सकती है और साक्ष्य आधारित निर्णय लेने पर ज्यादा जोर दिया जा सकता है।
राजनीतिक और आर्थिक सुधार: कुंभ राशि में शनि ज्यादा न्याय संगत और टिकाऊ नींव बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए राजनीतिक और आर्थिक प्रणालियों में बदलाव लेकर आ सकता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो कुंभ राशि में शनि हमें व्यक्तिगत चिंताओं से परे होने और व्यापक समुदाय के कल्याण पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह सामूहिक कार्यवाही, नए विचार और सामाजिक प्रगति का समय साबित होगा। हालांकि शनि का प्रभाव हमें यह भी याद दिलाएगा कि परिवर्तन के लिए हमेशा अध्याय दृढ़ता और रास्ते में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की इच्छा की आवश्यकता पड़ती है।
कुंभ राशि में शनि वक्री- क्या पड़ेगा विश्व पर प्रभाव?
मौसम रिपोर्ट
जैसे कि वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में भारत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में से एक बन सकता है।
भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून उम्मीद से जल्दी दस्तक देगा और उपमहाद्वीप के अधिकांशों में मानसून ज्यादा विनाशकारी साबित हो सकता है।
शनि वक्री की अवधि में विशेष कर पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों में कई प्राकृतिक आपदाएं होने की आशंका है।
न्यायपालिका और कानून
शनि के कुंभ राशि में वक्री होने के चलते कुछ घटनाएं भारतीय न्यायपालिका प्रणाली में कुछ कमियों को उजागर कर सकती है।
न्यायपालिका राष्ट्रीय महत्व के कई प्रमुख लंबित मामलों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बाध्य है।
न्यायपालिका में नीतियों और सुधारों में कुछ बड़े बदलाव और कानून का बेहतर क्रियान्वयन देखने को मिलेगा।
व्यवसाय एवं विविधता
भारत सरकार डिजिटल वाहनों के उपयोग के संबंध में कुछ प्रतिबंध लगाने के लिए नीतियां ला सकती है।
सोशल मीडिया को लेकर भी कुछ नियम कायदे लागू हो सकते हैं।
दक्षिण पूर्वी दिशा या दक्षिण पूर्वी देशों से व्यापार के अवसर अस्थाई रूप से थोड़े कम नजर आने वाले हैं।
शनि के वक्री होने से पश्चिमी देशों और दक्षिण पूर्व के देशों के साथ भारतीय संबंधों को मजबूत करने की बातचीत थोड़ी धीमी रहेगी।
देश के समग्र व्यापार परिदृश्य में सुधार देखने को मिलेगा।
खनन, लौह उद्योग, चमड़ा उद्योग, पेट्रोलियम उद्योग आदि जैसे कुछ क्षेत्रों में धीमी वृद्धि हो सकती है।
दुनिया भर में आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
कुंभ राशि में शनि वक्री- शेयर बाजार रिपोर्ट
29 जून 2024 को शनि जब कुंभ राशि में वक्री हो जाएगा तो आकाशीय मंडल के एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के चलते शेयर बाजार पर भी इसका कुछ प्रभाव निश्चित तौर पर पड़ेगा। इसके लिए आप चाहें तो ऐस्ट्रोसेज द्वारा शेयर बाजार की भविष्यवाणियों को विस्तार से पढ़ सकते हैं। शेयर बाजार पर शनि वक्री का प्रभाव जानने के लिए अंत तक पढ़े यह ब्लॉग।
2024 के लिए शेयर बाजार के भविष्यवाणी में कहा गया है कि यह कपड़ा, बैंकिंग, कोयला आयात, निर्यात, हीरा और ऊन उद्योग सहित विभिन्न उद्योगों में निवेश करने के लिए अनुकूल समय साबित होगा।
जुलाई महीने के मध्य के बाद शेयर में गिरावट के साथ बाजार में कमजोरी नजर आएगी।
महीने के अंत या आखिरी सप्ताह में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
टाटा पावर, रिलायंस पावर, पावर ट्रांसमिशन और केबल इंडस्ट्रीज, ऑटोमोबाइल, रबर इंडस्ट्री, हेवी इंजीनियरिंग, टास्को, पार्ट्स, बिरसाल इरेक्शन, टी कॉफी, हेवी इंडस्ट्री, सीमेंट इंडस्ट्री, केमिकल इंडस्ट्री, ओएनजीसी और अन्य कंपनियों में बढ़त नजर आएगी।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: शनि ग्रह किन राशियों पर शासन करता है?
उत्तर: मकर और कुंभ राशि।
प्रश्न 2: शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में कितने वर्षों का समय लगता है?
उत्तर: ढाई वर्ष
प्रश्न 3: क्या शनि मंगल के साथ मित्रता रखता है?
उत्तर: नहीं, शनि मंगल का शत्रु है।
मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि से इन जातकों को मिलेगा आशीर्वाद, इन्हें रहना होगा संभलकर!
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चत समय पर राशि परिवर्तन करते हैं और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। वहीं इसी क्रम में मंगल 1 जून को मेष राशि में गोचर कर चुके हैं और 12 जुलाई तक ये इसी राशि में मौजूद रहेंगे। ऐसे में, मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है, जिससे कुछ राशियों पर 12 जुलाई तक नकारात्मक व सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में, मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और यह एक शक्तिशाली ग्रह है, जो डेढ़ माह के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। मंगल का मेष राशि में गोचर करने से शनि की तीसरी दृष्टि मंगल ग्रह पर पड़ेगी, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों के लिए यह गोचर शुभ तो कुछ राशियों के लिए यह अशुभ साबित होगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि किन जातकों को अच्छे व किन जातकों को बुरे परिणाम प्रदान करेगी।
मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि इन जातकों को पड़ेगी भारी
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि के परिणामस्वरूप आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस दौरान जीवन के कई पहलुओं में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आशंका है कि आपको मेहनत करने के बावजूद भी सफलता प्राप्त न हो, जिससे आपको दुख हो सकता है। आपके ऊपर अधिक काम का दबाव पड़ सकता है और आपको सफलता पाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि के कुछ जातक ज्यादा धन कमाने और करियर की बेहतरी के उद्देश्य से नौकरी में बदलाव करने के बारे में योजना बना सकते हैं। हालांकि, इसे आसानी से हासिल करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
आर्थिक जीवन की बात करें तो, इस अवधि में खर्चों में बढ़ोतरी होने की आशंका है और ऐसा भी हो सकता है कि आपको परिवार में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ें। इसके साथ धन हानि के भी होने की भी संभावना है, जिसके कारण कर्ज या लोन भी लेना पड़ सकता है। व्यापार क्षेत्र में भी सफलता के योग नहीं दिख रहे हैं, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें और किसी जानकार की सलाह अवश्य लें। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। सलाह दी जाती है कि इस दौरान वाद-विवाद से दूर रहें और छोटी-छोटी बातों का मुद्दा न बनाएं।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
वृश्चिक राशि
मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि के परिणामस्वरूप वृश्चिक राशि के जातकों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान कार्यस्थल में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिसके कारण नुकसान के भी संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें, इससे नुकसान हो सकता है। काम के अधिक दबाव से मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। सलाह दी जाती है कि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अधिक तनाव लेने से बचें।
हो सकता है कि आपको अपनी नौकरी से संतुष्टि प्राप्त न हो और न ही आपको अपनी उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त हो। आशंका है कि इस दौरान आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ अच्छे व सकारात्मक संबंध स्थापित करने की स्थिति में न हो। कार्यक्षेत्र में आप जिस पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, उसमें आपको इंतजार करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। इस दौरान अच्छे अवसर हाथ से निकाल सकते हैं। परिवार में भी अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है इसलिए वाद-विवाद से दूर रहें और क्रोध पर संयम रखें।
तुला राशि के जातकों को मंगल पर पड़ रही शनि की तीसरी दृष्टि से विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस दौरान जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको बिज़नेस में हानि हो सकती है और व्यवसाय के क्षेत्र में खुद को स्थापित करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इस अवधि आपको अधिक मुनाफ़ा कमाने में कठिनाई हो सकती है, जिसके कारण आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। यह भी संभव है कि आपको अपने साथी और सहयोगियों का सहयोग प्राप्त न हो। सद्भावना की कमी के कारण आप निराश हो सकते हैं।
आर्थिक दृष्टि से आपको इस दौरान धन हानि होने की संभावना है और आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। इस अवधि न ही आप धन अर्जित करने में सक्षम होंगे और न ही धन की बचत कर पाना आप के लिए आसान होगा। इस दौरान आपकी बचत करने की क्षमता सीमित हो सकती है और इससे आप चिंतित हो सकते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इन जातकों को मिलेगा शुभ परिणाम
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पर शनि की तीसरी दृष्टि शुभ साबित होगी। इसके परिणामस्वरूप आपको अपने काम में किए गए कठिन से कठिन प्रयासों से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों पर वर्चस्व दिखाने की स्थिति में हो सकते हैं। आपके कार्यों और आपकी ऊर्जा को देख आपके वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे और आपको इसके लिए पुरस्कृत भी कर सकते हैं। आप अधिक लाभ कमाएंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे।
जो जातक व्यापार कर रहे हैं वह इस दौरान धन लाभ कमाते हुए बिज़नेस में सफलता प्राप्त करेंगे और परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और पूरे उत्साह से अपने काम को पूरा करेंगे। आर्थिक रूप से आपको यह अवधि काफ़ी धन लाभ करवा सकती है और अधिक धन कमाने में सक्षम होंगे। साथ ही, आपके खर्चे भी कम होंगे और बचत करने में भी सफल होंगे। आप इस दौरान अधिक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और यह आत्मविश्वास आपको अधिक धन प्राप्त करने में आपका मार्गदर्शन कर सकता है।
मिथुन राशि वालों के लिए भी यह अवधि बहुत अधिक शानदार रहेगी। करियर के लिहाज़ से, यह समय नौकरी में तरक्की हासिल करने के लिए बहुत अधिक अनुकूल साबित होगी। यदि आप सरकारी नौकरी और प्राइवेट क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल साबित होगी। इस अवधि आपको पदोन्नति और प्रोत्साहन हासिल करने में कामयाबी हासिल होगी और आपकी उम्मीद से अधिक लाभ होगा।
यदि आप इस दौरान व्यापार कर रहे हैं तो आपको अधिक धन लाभ की प्राप्ति होगी, जो आपने सोचा भी नहीं होगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सफल होंगे। ये जातक पार्टनर के साथ रिश्ते में खुशियां बनाए रखने में सफल होंगे। संभव है कि आपके बीच अच्छा तालमेल और आपसी समझ बनी रहे, जिसके चलते आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत इस अवधि अच्छी रहेगी और आप अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में सफल होंगे।
सिंह राशि
यह अवधि सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ आपके वेतन में वृद्धि भी होगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। आप नई-नई चीज़ों को सीखेंगे। इस दौरान आपके पास विदेश से भी कई मौके आएंगे, जो आपके भविष्य के लिए शानदार साबित होगी। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा धन लाभ मिलेगा और अच्छे भाग्य की वजह से आपके हर काम बनने लगेंगे।
व्यापार में आपको कुछ ऐसे पल देखने को मिल सकते हैं जो आपके बिज़नेस के लिए फलदायी साबित होंगे। साथ ही, इस दौरान आप अच्छा लाभ कमाने में भी सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति के लिहाज़ से, यह अवधि अनुकूल रहेगी। ऐसे में, ये जातक पर्याप्त धन कमाने और उसे बचाने की स्थिति में नज़र आ सकते हैं। यह अवधि विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ रहेगी जो विदेश में रह रहे हैं, उन्हें इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. मंगल का मेष राशि में गोचर कब होगा?
उत्तर 1. मंगल का मेष राशि में गोचर 01 जून 2024 को हो चुका है और यह 12 जुलाई तक मेष राशि में ही रहेंगे।
प्रश्न 2. मंगल ग्रह को शुभ कैसे कर सकते हैं?
उत्तर 2. हनुमान जी मंगलवार के स्वामी माने जाते हैं इसलिए मंगल के उपाय में हनुमान जी को खुश करने का विधान है।
प्रश्न 3. मंगल किसका कारक ग्रह है?
उत्तर 3. वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को भूमि, साहस, वीरता और रक्त का कारक माना जाता है
प्रश्न 4. शनि का गोचर कब होगा?
उत्तर 4. शनि 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।
कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, इन उपायों से मिल पाएगी थोड़ी राहत
शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल की होती है लेकिन इसमें ढ़ाई साल के तीन चरण होते हैं। इस समय कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और अब शनि देव ने इसके दूसरे चरण में प्रवेश किया है। इस समय शनि कुंभ राशि में उपस्थित हैं जिससे मकर, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती चल रही है।
कुंभ राशि पर 24 जनवरी, 2020 से शनि की साढ़ेसाती शुरू हुई थी और अब यह 03 जून, 2027 को खत्म होगी। हालांकि, कुंभ राशि के लोगों को शनि की महादशा से पूरी तरह से मुक्ति 23 फरवरी, 2028 को मिलेगी जब शनि देव मार्गी होंगे।
आइए जानते हैं कि शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण का क्या प्रभाव होता है।
दूसरे चरण को शनि की साढ़ेसाती का सबसे मुश्किल समय माना जाता है। शनि देव के बारे में कहा जाता है कि वे मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो लोग मेहनत और अच्छे कर्म करते हैं, उन्हें शनि की कृपा मिलती है और जो लोग पाप एवं गलत काम करते हैं, उन्हें शनि देव कड़ी सज़ा देते हैं।
शनि की साढ़ेसाती के दूसरे चरण के दौरान जातक को शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा से गुज़रना पड़ सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति के लिए भी मुश्किल समय होता है। इस समयावधि में जातक को धोखा मिल सकता है।
अगर आपको अपने जीवन में शनि की साढ़ेसाती की वजह से कष्टों का सामना करना पड़ रहा है, तो इससे मुक्ति पाने या दुष्प्रभाव को कम करने के लिए आप कुछ ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं, जैसे कि:
शनि मंदिर जाकर छाया दान करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
शनि देव को खुश करने के लिए आप शनिवार का व्रत भी कर सकते हैं।
शनिवार को काली उड़द की दाल और काले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए।
शनि देव को शनिवार का दिन समर्पित है इसलिए इस दिन सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।
गाय, कुत्ते और कौवे को रोटी खिलाएं। ऐसा करने से भी शनि देव प्रसन्न रहते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण
ज्योतिषशास्त्र में शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल की होती है और इसमें ढ़ाई-ढ़ाई साल के तीन चरण होते हैं। जब शनि ग्रह जन्म की चंद्र राशि से बारहवें, पहले और दूसरे भाव में से गुज़रते हैं, तब शनि की साढ़ेसाती शुरू होती है। इस समय को काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस दौरान जातक को बाधाओं, कार्य में देरी और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण इस प्रकार हैं:
उदित चरण: इस चरण को शुरुआती समय कहा जाता है। इस समय आर्थिक क्षेत्र में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सेहत भी ठीक नहीं रहती है और जातक का मन सांसारिक चीज़ों से दूर हटने लगता है। उसे पैसों की तंगी हो सकती है या कर्जा चढ़ सकता है।
दूसरा चरण: इस समय शनि व्यक्ति की चंद्र राशि से होकर गुज़रते हैं। इसे सबसे कठिन समय माना जाता है। इसका असर जातक के निजी और पेशेवर जीवन पर पड़ता है। उसके अपने करीबियों के साथ रिश्ते खराब होते हैं और कार्यक्षेत्र में भी असफलता एवं अड़चनों का सामना करना पड़ता है।
तीसरा चरण: यह शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण होता है। इस दौरान आपको पिछले दो चरणों में किए गए कार्यों का परिणाम या फल प्राप्त होता है। इस चरण में आर्थिक संतुलन, पारिवारिक मसले और आध्यात्मिक विकास पर प्रभाव पड़ता है।
शनि की साढ़ेसाती का जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव पड़ता है।
करियर और वित्त: शनि की साढ़ेसाती के दौरान करियर और आर्थिक क्षेत्र में चनुौतियों और अड़चनों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह परिश्रम, अनुशासन को भी बढ़ावा देते हैं।
स्वास्थ्य: इस समय स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार लें और तनाव को दूर रखने का प्रयास करें।
आध्यात्मिक विकास: शनि की साढ़ेसाती वह समय है जब व्यक्ति आत्म-निरीक्षण करता है। यह समयावधि आध्यात्मिक विकास के लिए भी अहम होती है। कुछ लोगों को ध्यान और योग के माध्यम से शक्ति मिलती है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न. अभी शनि की साढ़ेसाती किस राशि पर चल रही है?
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
इन मूलांक वालों के लिए जुलाई रहेगा बेहद शुभ, धन-संपत्ति और शोहरत सब कुछ होगा इनके पास!
ज्योतिष शास्त्र की तरह ही अंक ज्योतिष व्यक्ति को भविष्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करता है। अंक ज्योतिष में अंकों की सहायता से भविष्य की गणना की जाती है। शायद ही आप जानते होंगे कि अंक ज्योतिष में नौ ग्रहों की विशेषताओं के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। ऐसे में, प्रत्येक ग्रह का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है जो यह दर्शाता है कि कौन सा ग्रह किस अंक को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको बताएगा कि अंक ज्योतिष के अनुसार किन मूलांक वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत शुभ रहेगा? तो चलिए आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं उन लकी मूलांक से।
अंक ज्योतिष में भाग्यांक और मूलांक को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मूलांक प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष होता है और इसे जन्म तिथि से निकालते हैं। चाहे आपका जन्म किसी भी महीने की तारीख़ को हुआ है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जिस अंक की प्राप्ति होती है, उसे मूलांक कहा जाता है। हर व्यक्ति का मूलांक 1 से लेकर 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरण के तौर पर- अगर आपका जन्म 15 सितंबर को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+5 यानी कि 6 होगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
अगर भाग्यांक की बात करें, तो किसी व्यक्ति को अपना भाग्यांक जानने के लिए सबसे पहले अपने जन्म तिथि, माह और जन्म के वर्ष को लिखना होता है और उसके बाद उनका योग किया जाता है जैसे कि अगर आपकी जन्म तिथि, महीना व सन 3-3-1971 है, तो आपका भाग्यांक 3+3+1+9+7+1 =24 = 2+4 = 6 होगा। बता दें कि विवाह, कार्यस्थल, भाग्यशाली शहर, शुभ अंक आदि के बारे में भाग्यांक की सहायता से जाना जा सकता है।
जुलाई में इन 3 राशियों के सारे सपने होंगे साकार
मूलांक 3
मूलांक 3 के जातकों के लिए जुलाई का महीना बहुत शुभ रहने वाला है। इस माह अंक 7 के अलावा सभी अंक आपके पक्ष में परिणाम प्रदान करेंगे। हालांकि, आपको कामों में छोटी-मोटी समस्याएं बनी रह सकती हैं, लेकिन आप अच्छी सफलता पाने में सक्षम होंगे। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और आप इस ऊर्जा का इस्तेमाल सही दिशा में करेंगे। इन मूलांक वालों के मन में अध्यात्म के प्रति झुकाव देखने को मिलेगा और इसके फलस्वरूप, आप सकारात्मक महसूस करेंगे जिससे आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
इस मूलांक के जातक तथ्यों पर विश्वास करके आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपना हर काम पूरे होश में रहकर करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी और काम भी आसानी से पूरे हो सकेंगे। जुलाई के दौरान अधूरे और रुके हुए कामों को पूरा करना आपके लिए फलदायी साबित होगा क्योंकि भविष्य में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऐसे में, पुराने कामों को जल्द से जल्द खत्म करना श्रेष्ठ रहेगा।
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए जुलाई का महीना काफ़ी अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ अंक आपको मिलने वाले परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। इस मूलांक के जातक संतुलित मन-मस्तिष्क वाले होते हैं जिन्हें विपरीत परिस्थितियों को काबू में करना अच्छे से आता है और अपने इसी गुण की वजह से आप कमज़ोर परिणामों को भी बेहतर परिणामों में बदलने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपको अपने कर्मों के अनुरूप फल प्राप्त होंगे। साथ ही, जुलाई का महीना आपको घूमने-फिरने या फिर ट्रेवल करने के अवसर भी दे सकता है।
अगर आपका जुड़ाव कला और साहित्य से है, तो इस अवधि में आपकी रचनाएं शानदार रहने का अनुमान है। मूलांक 5 के जातक जुलाई में अपनी माता या माता समान स्त्रियों के आशीर्वाद से कुछ विशेष कार्य को करेंगे। सामान्य शब्दों में कहें, तो जुलाई 2024 के दौरान कार्यों में आपके प्रयास जितने अच्छे होंगे, उतने ही बेहतरीन आपके परिणाम होंगे जिससे आप खुश दिखाई दे सकते है।
मूलांक 6
मूलांक 6 के जातकों के लिए जुलाई का महीना बेहद शुभ रहने का अनुमान है क्योंकि इस माह अंक 3 आपको सकारात्मक परिणाम देना चाह रहा है। इसके फलस्वरूप, जुलाई में आपको कुछ मामलों में बेहतरीन परिणाम मिलने के योग बनेंगे। इस अवधि में गुरुजन, वरिष्ठों और आपके शुभ चिंतकों का साथ आपको कदम-कदम पर मिल सकेगा। ऐसे में, आप न केवल नई-नई चीज़ों के बारे में सीख सकेंगे बल्कि अपने मनपसंद क्षेत्रों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे और साथ ही, शुभ फल भी आपको प्राप्त होंगे। इस दौरान धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति आपकी रुचि में वृद्धि होगी।
इस मूलांक के छात्रों के लिए यह समय उत्तम रहेगा और इसके परिणामस्वरूप, आपका शिक्षा में प्रदर्शन शानदार रहेगा, खासतौर पर जो छात्र उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको मिलने वाले परिणाम बेहद शुभ रह सकते हैं। वहीं, अगर आप शिक्षक हैं या फिर किसी भी तरीके से लोगों का मार्गदर्शन एवं सहयोग करते हैं, तो आप अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा करते हुए दिखाई देंगे। जुलाई का महीना आर्थिक और सामाजिक जीवन के लिए उत्तम रहने की संभावना है। हालांकि, हर कार्य में सफलता पाने के लिए आपको अत्यधिक कोशिश करनी होगी, तब ही आपको कामयाबी मिल सकेगी।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. अंक ज्योतिष में मूलांक किसे कहते हैं?
उत्तर 1. अंक ज्योतिष में जन्म तिथि को मूलांक कहा जाता है जो कि 1 से लेकर 9 तक होते हैं।
प्रश्न 2. भाग्यांक कैसे निकालते हैं?
उत्तर 2. भाग्यांक को जन्म तिथि,, जन्म का महीना और जन्म के साल का योग करके निकाला जाता है।
प्रश्न 3. 7 अंक का स्वामी कौन है?
उत्तर 3. अंक 7 के स्वामी ग्रह केतु को माना जाता है।
टैरो मासिक राशिफल 2024: इस माह कौन सी राशियां रहेंगी भाग्यशाली?
टैरो मासिक राशिफल 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं।
जुलाई 2024 के लिए टैरो मासिक राशिफल जुलाई 2024 अपने साथ क्या लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा।
लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। अब आगे बढ़ते हैं और टैरो कार्ड के माध्यम से जानते हैं कि जुलाई का महीना राशिचक्र की सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
टैरो मासिक राशिफल जुलाई 2024: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द चैरिएट
करियर: किंग ऑफ़ स्वोर्ड्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ कप्स
मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो फाइव ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आशंका है कि आपको इस महीने किसी ब्रेकअप से गुजरना पड़े। जो जातक सिंगल हैं वे सही पार्टनर की तलाश को छोड़कर अकेलेपन की वजह से निराशा के दौर से गुजर रहे हैं। वहीं जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं हो सकता है उन्हें अपने रिश्ते में भावनाओं की कमी महसूस हो सकती है या रिश्ते में अलगाव की आशंका बढ़ जाती है।
द चैरिएट कार्ड संकेत दे रहा है कि दर्शाता है कि फिलहाल आप अपनी आर्थिक स्थिति से संतुष्ट हैं। इसके अलावा, यह साफ है कि आप अपने पैसों को सुरक्षित तरीके से बचाने में भरोसा करते हैं। हालांकि, इस दौरान आपको कुछ बड़े वित्तीय निर्णय लेने पड़ सकते हैं और आप खुद को एक चौराहे पर खड़ा पा सकते हैं। ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि सोच-समझकर अपने फैसले लें।
ऐस ऑफ़ कप्स समग्र रूप से अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देता है। आप इस अवधि ऊर्जा से भरा हुआ और तरोताजा महसूस करेंगे और अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आप इस महीने खुद में सुधार पाएंगे और जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे। आप कुछ ही समय में पूरी तरह सक्रिय हो जाएंगे और बाहर घूमने-फिरने लगेंगे।
भाग्यशाली अक्षर: ए,एल (A, L)
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स
करियर: पेट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ वैंड्स
वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस महीने आपका दिल झूठ या बेवफाई के कारण टूट सकता है। आपके सामने अपने पार्टनर की बड़ी सच्चाई सामने आ सकती है, जिससे आपको निपटना पड़ सकता है। आपको इस बात की चिंता सता सकती है कि आपका साथी शायद आपको धोखा दे रहा है या हो सकता है कि वह वास्तव में आपको धोखा दे रहा हो।
यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो निश्चित रूप इस माह आपको शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अपने वित्त को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए बेहतर समय हो सकता है।
करियर रीडिंग के रूप में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि आपको इस माह अच्छे व शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिसके परिणामस्वरूप करियर में वृद्धि होगी। आप ऐसा करियर चुन सकते हैं, जिससे आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी। इस अवधि कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति के रूप में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। पेज ऑफ स्वॉर्ड्स आपको भविष्य में अच्छी प्रगति का संकेत दे रहा है, जिससे आप अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
फोर ऑफ वैंड्स संकेत दे रहा है कि आप इस माह अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर सकते हैं और आशंका है कि खुद पर ध्यान न दें। यह कार्ड दर्शाता है कि अगर आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक कदम उठाते हैं, तो आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सफल होंगे।
भाग्यशाली अक्षर: वी, यू (V, U)
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
करियर: सेवन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स
प्रेम जीवन की बात की जाए को ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स दर्शा रहा है कि इस महीने आपके रिश्ते की नींव इतनी मजबूत हो सकती है कि लोगों को देखकर आश्चर्य हो सकता है। आपका रिश्ता दिखावे के होने की बजाय बेहतर आपसी समझ पर आधारित होगा। इस माह आप अपने जीवनसाथी और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करेंगे।
आर्थिक जीवन के लिए नाइट ऑफ वैंड्स एक शानदार कार्ड प्रतीत हो रहा है। यह कार्ड वित्त के संबंध में भविष्यवाणी करता है कि इस माह आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। इस दौरान आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी और कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जिन लोगों का ख़ुद का व्यवसाय हैं वे इस अवधि में कोई नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और आय के अतिरिक्त स्रोत बना सकते हैं।
करियर के क्षेत्र में सेवन ऑफ वैंड्स संकेत कर रहा है कि इस महीने मिथुन राशि वालों का करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। यदि आप अपनी मेहनत जारी रखते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। हालांकि, फिर भी आपको सलाह दी जाती है कि अपनी वित्तीय स्थिति को बनाए रखने और करियर में बेहतरीन करने के लिए योजना बनाकर चलें।
स्वास्थ्य रीडिंग में टू ऑफ पेंटाकल्स संकेत दे रहा है कि आपको इस अवधि कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसके अलावा, आप चिंतित महसूस कर सकते हैं और आपके सामने स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं आ सकती है।
भाग्यशाली अक्षर: के, पी (K, P)
कर्क राशि
प्रेम जीवन: द मून
आर्थिक जीवन: द डेविल
करियर: पेज़ ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
टैरो मासिक राशिफल में कर्क राशि के लोगों को प्रेम जीवन में द मून कार्ड मिला है जो नकारात्मकता को दर्शाता है। इस माह आपके प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। हो सकता है कि जो आपको दिख रहा है, असल में वैसा कुछ भी ना हो। चीज़ों के बारे में गहराई से जानने के लिए आपको खुद के इरादों के साथ-साथ दूसरों के इरादों के बारे में भी जानना होगा।
आर्थिक जीवन की बात करें तो द डेविल कार्ड दर्शा रहा है कि आपकी बुरी आदतों के कारण वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में, इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए आप बहुत प्रयास करते हुए नज़र आ सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि आप समाधान पाने में विफल हों या आप अपने वित्त को संभालने के तरीके को बदलने में असमर्थ हों।
करियर राशिफल के लिए पेज ऑफ़ पेंटाकल्स एक अच्छा कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो इस बात की भविष्यवाणी कर रहा है कि आने वाला जुलाई महीना कर्क राशि वालों के लिए वेतन वृद्धि और पदोन्नति से भरा होगा। आप अब अपने करियर को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
नाइन ऑफ़ पेंटाकल्स संकेत देता है कि जुलाई के पूरे महीने में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद के लिए बहुत अधिक समय निकालेंगे, महत्वपूर्ण मामलों पर विचार करेंगे और अपनी पसंद की चीजें करते हुए नज़र आएंगे।
सिंह राशि वालों को जुलाई माह में प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो दर्शा रहा है कि इस माह आपली मुलाकात एक नए शख्स, दोस्त या शुभचिंतक से हो सकती है। हालांकि, यह रिश्ता धीरे-धीरे ही मज़बूत होगा और इसमें काफ़ी समय लगने का अनुमान है, परंतु आपको बता दें कि इस रिश्ते में आप लंबे समय तक बने रहेंगे।
आर्थिक जीवन को लेकर थ्री ऑफ कप्स कह रहा है कि इस माह आपको किसी प्रोजेक्ट में अपनी जैसी सोच या मानसिकता वाले लोगों के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल आपको जल्द ही प्राप्त होगा। यदि आप पार्टनर के साथ मिलकर निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए यह माह अनुकूल कहा जाएगा।
करियर के लिए पेज ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि इस माह आप जीवन में क्या पाना चाहते हैं और क्या करना चाहते हैं, इसको लेकर आपके विचार स्पष्ट होंगे। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं या नए अवसर की खोज में हैं, तो इसके लिए यह जुलाई का माह अनुकूल रहेगा। यह अवधि आपके करियर में परिवर्तन लेकर आ सकती है।
स्वास्थ्य की बात करें, तो किंग ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत कर रहा है कि तनाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है जिसके चलते आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में पीछे रह सकते हैं। ऐसे में, आपको डॉक्टर से मदद लेने की सलाह दी जाती है।
भाग्यशाली अक्षर: एम, आई (M, I)
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द इंप्रेस
आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
करियर: किंग ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स
प्रेम जीवन के लिए द इंप्रेस कार्ड एक शानदार कार्ड है, जो संकेत दे रहा है कि इस माह आपका रिश्ता शानदार तरीके से आगे बढ़ेगा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस अवधि आप दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे, जिससे आपका रिश्ता और अधिक मजबूत होगा और आपके रिश्ते में सुख-समृद्धि देखने को मिलेगी।
अगर अब तक आपकी आर्थिक स्थिति एकदम सही चल रही है, तो अब आपको ज़रा सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि इस महीने आपके लिए आकस्मिक खर्चों के संकेत मिल रहे हैं। व्हील ऑफ फॉर्च्यून दर्शाता है कि अगर आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और फिजूलखर्ची ना करें तो आर्थिक परेशानियों से बचने और आर्थिक स्थिरता पाने में मदद मिल सकती है।
पेशेवर जीवन में आपके सफल होने की प्रबल संभावना है और इस महीने आपको अपने करियर में पहले से भी ज्यादा प्रगति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। टैरो मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने आपको कुछ ऐसे अवसर मिलेंगे, जो आपको जीवन में काफी आगे ले जाने का काम करेंगे।
सेहत में टू ऑफ कप्स दर्शाता है कि यह माह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। इस महीने आपको अपनी सेहत को लेकर चिंता करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। आप अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखने वाले हैं और इसके चलते आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना नहीं है।
तुला राशि के प्रेम जीवन की बात करें तो सिक्स ऑफ कप्स संकेत दे रहा है कि इस माह आपकी मुलाकात आपके पूर्व प्रेमी से हो सकती है या आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिससे आपका संपर्क टूट गया था, जैसे आपका मित्र, आपका कोई रिश्तेदार या कोई पूर्व प्रेमी और इस बात की पूरी संभावना है कि आप उनके साथ फिर से जुड़ना पसंद करें। इसके अलावा, आप पुराने दोस्तों के साथ इस महीने कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं।
वित्त में किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड संकेत दे रहा है कि आप अपने वित्त पर अधिक नियंत्रण रखेंगे और आप बहुत सारा पैसा बचाने में सक्षम होंगे और इस पूरे महीने आर्थिक रूप से सुरक्षित और स्थिर महसूस करेंगे।
करियर में फोर ऑफ वैंड्स कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आप अपने करियर में एक कर्मचारी, एक टीम के सदस्य या एक बॉस के रूप में अच्छी जगह पर कार्यरत हैं। लोग आपका मान-सम्मान करते हैं। यह महीना आपके लिए ढेर सारी उपलब्धियां लेकर आएगा और आप अपनी शानदार सफलता का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स आपके लिए भविष्यवाणी कर रहा है कि आप इस माह बोझिल महसूस कर सकते हैं और समय-समय पर किसी बात को लेकर तनाव से भी ग्रस्त हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिस पर आप भरोसा करते हैं और अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें।
भाग्यशाली अक्षर: टी, जी (T, G)
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: फोरऑफ़ कप्स
करियर: सिक्स ऑफ़ कप्स
स्वास्थ्य: द हैंग्ड मैन
वृश्चिक राशि के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड एक बेहतरीन कार्ड प्रतीत हो रहा है। यह दर्शाता है कि आप दोनों एक सकारात्मक रिश्ते में हैं, जहां आपको एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और साथ-साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। यह कार्ड दर्शाता है कि इस माह आप दोनों के बीच और भी बेहतर संबंध स्थापित होंगे।
आर्थिक जीवन में फोर ऑफ कप्स दर्शाता है कि इस महीने कुछ गलत फैसले या आपके हाथों से निकले अवसरों के लिए दुखी हो सकते हैं। आशंका है कि इस वजह से आपको भारी नुकसान का भी सामना करना पड़े। हालांकि, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि आगे आने वाला समय आपके लिए अच्छा होगा और आप अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखेंगे।
करियर के लिहाज़ से सिक्स ऑफ कप्स दर्शाता है कि इस माह आपके अपने पूर्व सहकर्मियों का समर्थन प्राप्त होगा और इससे आपको अपने करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यदि आपको अच्छी नौकरी या नए करियर के अवसर खोजने में सहायता की आवश्यकता है तो आपको निश्चित रूप से वह अवसर इस माह प्राप्त होंगे और आपको अच्छे परिणाम मिलने की बहुत अधिक संभावना है।
स्वास्थ्य रीडिंग में हैंग्ड मैन बहुत आशाजनक कार्ड प्रतीत नहीं हो रहा है क्योंकि यह दर्शाता है कि इस माह आप खराब स्वास्थ्य से जूझ सकते हैं। यदि आप बीमार या आपको चोट लगी है तो आपके पूरी तरह से ठीक होने में अभी भी कुछ और लग सकता है।
भाग्यशाली अक्षर: आर, जे (R, J)
धनु राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: क्विनऑफ़ वैंड्स
करियर: फोर ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
फोर ऑफ कप्स बता रहा है कि धनु राशि वालों का इस माह सारा ध्यान उस व्यक्ति पर केंद्रित होगा जो आपसे दूर चला गया है। हो सकता है कि आप अपने हाथ से निकल गए अवसरों के बारे में हद से ज्यादा सोच रहे हों और ऐसा करके आप अपना समय बर्बाद कर रहे हों जिसकी वजह से आप अपने पास आने वाले हर अवसर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।
आर्थिक जीवन को लेकर क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आप इस महीने समझदारी से वित्तीय निर्णय लेना पसंद करेंगे। आप अपने वर्षों में प्राप्त अनुभव का उपयोग करेंगे और अपने वित्त का प्रबंधन करते समय तार्किक होकर निर्णय लेंगे क्योंकि अब आप वित्तीय प्रबंधन के महत्व को जानने लगे हैं।
करियर को लेकर फोर ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों की स्थिति अपने करियर में अच्छी रहेगी। ऐसे में, आपकी कंपनी एक कर्मचारी, एक टीम के सदस्य या एक बॉस के रूप में आपके महत्व को समझती है और आपका सम्मान करती है। यह माह आपके लिए कई बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है जिसके चलते आप ख़ूब सफलता हासिल करेंगे।
स्वास्थ्य की बात करें, तो एट ऑफ कप्स कहता है कि आप खुद पर संदेह करते हुए दिखाई दे सकते हैं। साथ ही, आप अक्सर तनाव में आ सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिस पर आप विश्वास करते हो इसलिए आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
भाग्यशाली अक्षर:डी, वाई (D, Y)
मकर राशि
प्रेम जीवन: द वर्ल्ड
आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स
करियर: टेम्पेरन्स
स्वास्थ्य: थ्री ऑफ पेंटाकल्स प्रेम जीवन के लिहाज में द वर्ल्ड मकर राशि वालों के लिए एक बेहतरीन कार्ड है, जो दर्शा रहा है कि इस माह आप प्रेम जीवन में उत्सवों और समारोहों का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। आपको इस अवधि संतोषजनक व सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। इस जुलाई में आपके प्रेम संबंध या आपके विवाहित जीवन में काफी सुधार देखने को मिलेगा।
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अतीत में किये गए धन निवेश का फायदा आपको अब होगा। टेन ऑफ कप्स को शुभ माना जाता है जो संकेत कर रहा है कि इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत और बेहतर होगी।
करियर के संबंध में टेंपरेंस कार्ड बता रहा है कि जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए इस माह को अच्छा कहा जाएगा। इस दौरान आप धैर्य और दृढ़ता से भरे रहेंगे और ऐसे में, आप जो पाना चाहते हैं उसे हासिल करने में सक्षम होंगे। कार्यस्थल पर की गई कड़ी मेहनत को वरिष्ठों द्वारा देखा जा रहा होगा और इसके परिणामस्वरूप, वह आपके समर्थन में दिखाई दे सकते हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से, थ्री ऑफ़ पेंटाकल्स एक सकारात्मक कार्ड हैं जो दर्शाता है कि जहां तक सेहत का सवाल है, वह इस महीने अच्छी रहेगी। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अब आपको सही इलाज मिल सकेगा और ऐसे में, आप उस बीमारी से उबरने में सक्षम होंगे।
भाग्यशाली अक्षर: एस, वी ( S, V)
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफस्वॉर्ड्स
करियर: फाइव ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
प्रेम जीवन की बात करें, तो कुंभ राशि के जातकों के लिए ऐस ऑफ वैंड्स को शुभ कार्ड कहा जाएगा। एक लंबे समय तक सिंगल और अकेले रहने के बाद आख़िरकार इस महीने आप नए रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं जो कि काफ़ी समय तक चलने वाला रिश्ता होगा। साथ ही, आप दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी अच्छा रहने की संभावना है।
इस महीने कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आशंका है कि आपको धन से जुड़े मामलों में हानि या असफलताओं से जूझना पड़ें और ऐसे में, आप तनाव में आ सकते हैं। लेकिन, सोच-समझकर पैसा खर्च करने से और धन से संबंधित फैसले विचार-विमर्श के बाद लेने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
करियर के क्षेत्र में आपको फाइव ऑफ कप्स मिला है और यह दर्शा रहा है कि इस राशि के जातक अपने करियर से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। हो सकता है आप अपने करियर से खुश न हो या फिर परिस्थितियां आपके अनुसार न चल रही हो। ऐसे में, आपको शांत बैठकर अपने करियर की दिशा को लेकर विचार-विमर्श करना होगा जिससे आप करियर को प्रगति के मार्ग पर ले जा सकेंगे।
फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि इन लोगों को अपनी भागदौड़ भरी ज़िन्दगी से एक ब्रेक लेना चाहिए ताकि आप कुछ समय अपने साथ बिता सकें। ऐसे में, आपको इस बात का पता लगाना होगा कि आपके जीवन में चल क्या रहा है और आप ज़िन्दगी से क्या चाहते हैं? आप जिन भी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनका असर आपके स्वास्थ्य पर नज़र आ सकता है।
भाग्यशाली अक्षर: एफ,ओ (F, O)
मीन राशि
प्रेम जीवन: द टॉवर
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
करियर: थ्री ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: जस्टिस
मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, द टॉवर कार्ड आपके लिए अनुकूल प्रतीत नहीं होता दिख रहा है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि इस महीने आपके रिश्ते में दरार आ सकती है और प्रेम भावना की कमी महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातें एक बड़े झगड़े का रूप ले सकती हैं। आप यह सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि आपके लिए यह रिश्ता सही भी है या नहीं। आपको इस समय इस रिश्ते से बाहर निकलकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।
आर्थिक जीवन को लेकर फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि इस महीने आपको आर्थिक स्तर पर कोई परेशानी या समस्या महसूस नहीं होगी। आर्थिक जीवन में आज आप जिस मुकाम पर हैं, उसे पाने के लिए आपने काफी मेहनत की है और अब अपनी मेहनत के फल का आनंद लेने का समय है।
करियर में थ्री ऑफ कप्स कार्ड भविष्यवाणी करता है कि इस माह आपका करियर काफी शानदार रहेगा और आपको दुनियाभर के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने करियर के माध्यम से कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जो करियर में प्रगति पाने में आपकी मदद करेंगे। आपके लिए नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से जस्टिस कार्ड संकेत कर रहा है कि इस महीने आपको किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान नहीं करेगी। यदि आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित थे, तो अब उससे छुटकारा पाएंगे और हाल ही में जिन बीमारियों का सामना कर रहे थे, उनसे उबर जाएंगे।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. टैरो कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर 1. टैरो डेक में 78 कार्ड होते हैं जो मेजर आर्काना और माइनर अरकाना में कहलाते हैं।
प्रश्न 2. टैरो डेक को कैसे विभाजित किया जाता है?
उत्तर: मेजर अरकाना और माइनर अरकाना
प्रश्न 3. टैरो कार्ड कितना सटीक है?
उत्तर: यह सटीकता और पाठक के अनुभव पर निर्भर करता है।
बुध ग्रह के उदय से बन रहा है भद्र योग, तीन लोगों की पलटने वाली है किस्मत
समय समय पर ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और उनके इस गोचर का असर देश-दुनिया समेत सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। गोचर के अलावा ग्रह अस्त और उदित भी होते हैं और इसकी वजह से भी लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। अब जून के महीने में बुध उदित होने जा रहे हैं।
27 जून को 04 बजकर 22 मिनट पर बुध मिथुन राशि में उदित होने जा रहे हैं और इस दौरान भद्र राजयोग बन रहा है। इस योग से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है और इस ब्लॉग में उन्हीं राशियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि बुध के मिथुन राशि में उदित होने पर बन रहे भद्र राजयोग से किन राशियों के लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।
इस मिथुन राशि से लग्न भाव में बुध का उदय होने जा रहा है। यह समय आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। आप अपने लिए वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपके धन में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आप आर्थिक रूप से मज़बूत होंगे।
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में शुभ फल प्राप्त होंगे। आपने जो योजनाएं सोची हुई थीं, वे सब सफल होंगी। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में प्यार बढ़ेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। वहीं सिंगल लोगों के लिए भी शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
कन्या राशि
बुध आपकी राशि से कर्म भाव में उदित होने जा रहे हैं। यह समय आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। व्यापारियों को इस समय बड़ा मुनाफा होने की संभाववना है। आपको अपने बिज़नेस में खूब तरक्की मिलेगी। आपको अपने हर काम में अपने परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
यदि आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो अब आपको मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपका अपनी पसंद की जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। व्यापारियों को भी धन लाभ होने की उम्मीद है। यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है।
वृषभ राशि से धन और वाणी के स्थान पर बुध का उदय होने जा रहा है। आपको इस योग के प्रभाव से कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। आपको अचानक से धन प्राप्त हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर ध्यान दे सकते हैं।
आप अपने लिए नया घर भी खरीद सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता आएगी और लोग आपकी बातों से आसानी से प्रभावित होंगे। मीडिया और मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा।
ज्योतिषशास्त्र में पांच सबसे शुभ योगों यानी पंच महापुरुष राजयोग का उल्लेख किया गया है जिसमें से एक भद्र महापुरुष राजयोग भी है। बुध के अपनी स्वराशि कन्या या मिथुन में लग्न भाव से पहले, चौथे, सातवें और दसवें भाव में गोचर करने पर इस योग का निर्माण होता है।
इस राजयोग के प्रभाव से जातक की बुद्धि में वृद्धि होती है और उसकी तर्क करने की शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही व्यक्ति की विश्लेष्णात्मक क्षमता और संचार कौशल भी बेहतर होता है। इनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इस योग से जातक को अपने व्यवसाय, रचनात्मक क्षेत्रों, मीडिया और संचार, राजनीति, वैज्ञानिक अनुसंधान और ज्योतिष आदि क्षेत्रों में बड़ी सफलता प्राप्त होती है।
भद्र महापुरुष योग एक अत्यंत शुभ योग है और इसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर पड़ता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
बुध के उदय होते ही इन राशियों को करियर, कारोबार और शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी तरक्की!
मिथुन राशि में बुध उदय: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि और संचार का ग्रह कहा जाता है। सभी 12 राशियों में से दो राशियों पर इसका आधिपत्य होता है और ये राशियाँ हैं मिथुन और कन्या राशि। बात करें मिथुन राशि में बुद्धि के ग्रह बुध के होने के प्रभाव की तो इससे जातकों के लिए एक लौकिक मार्ग प्रशस्त होने लगता है जो व्यक्ति को ज्यादा स्पष्टवादी, वस्तुनिष्ठ और मानसिक रूप से लचीला बनने में मददगार साबित होता है।
मिथुन राशि में बुध का होना व्यक्ति को नएपन का एहसास दिलाता है और जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। साथ ही ये व्यक्ति के अंदर जिज्ञासा को भी बढ़ाता है। बुध जून में अपनी ही राशि मिथुन में ही उदित होने वाले हैं।
जहां एक तरफ बुध ग्रह तथ्यों और विचारों और उस जानकारी को संप्रेषित करने के तरीकों को दर्शाता है तो वहीं मिथुन एक वायु राशि है जो शांत, वैराग्य और कारण से जुड़ी मानी जाती है। ऐसे में बुध का मिथुन राशि में होना सूचना, प्रवाह के लिए अंतिम माध्यम बन जाता है।
अपने इस खास ब्लॉग में आज हम इसी विषय पर बात करेंगे और जानेंगे मिथुन राशि में बुध के उदय होने का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। जिन राशियों पर उसके नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे उन्हें क्या कुछ उपाय करने चाहिए और ज्योतिष में बुध ग्रह का क्या महत्व होता है। आगे बढ़ने से पहले सबसे पहले बात कर लेते हैं मिथुन राशि में बुध उदय के समय के बारे में।
मिथुन राशि में बुध का उदय- क्या रहेगा समय?
सबसे पहले बात कर ले समय की तो, बुद्धि, विद्या और शिल्प कौशल का ग्रह बुध 27 जून 2024 को 4:22 मिनट पर उदय होने जा रहा है।
बुध के उदित होने से ये राशियाँ कमाएँगी लाभ
ऐसी तीन राशियाँ हैं जिनका जीवन बुध के उदित होते ही 360 डिग्री बदलने वाला है। उदित होकर बुध इन राशियों का भाग्य चमकाएंगे। इन राशियों को इस अवधि में करियर, व्यवसाय में तरक्की मिलने की संभावना है। कौन सी हैं ये राशियाँ चलिये जान लेते हैं।
मिथुन राशि: सबसे पहली जिस राशि को बुध उदय से लाभ मिलेगा वो है मिथुन राशि। इस दौरान मिथुन जातकों की सभी योजनाएं सफल होगी, इच्छाएं पूरी होगी, प्रेम और वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा, घर परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस राशि की जो जातक पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें अपार लाभ मिलने की संभावना है और इस राशि के जो लोग अभी तक और अविवाहित हैं उनके जीवन में विवाह का कोई शानदार प्रस्ताव आ सकता है।
कन्या राशि: तीसरी जिस राशि के लिए उदित बुध बेहद शुभ रहने वाले हैं वह है कन्या राशि। काम और कारोबार में कन्या जातकों को तरक्की मिलेगी, धन लाभ के अवसर मिलेंगे, बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी, आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी, नौकरी पेशा जातक जो नौकरी की तलाश में है उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है और जो लोग पहले से ही नौकरी के क्षेत्र में जुड़े हुए हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के योग बनेंगे। इस राशि के व्यापारी जातकों को भी अच्छा धन लाभ होगा।
तुला राशि: तीसरी और आखिरी जिस राशि के बारे में हम बात करने जा रहे हैं वह है तुला राशि। बुध ग्रह का उदित होना तुला जातकों के जीवन में भी अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान तुला राशि के जातक धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, देश विदेश की यात्रा करेंगे, भाग्य आपके पक्ष में रहेगा जिससे आपके सभी अधूरे काम पूरे होंगे, धन लाभ होगा, नौकरी पेशा जातकों को किसी और कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, वहीं इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी।
बुध ग्रह से जुड़ी कुछ रोचक बातें
बुध सौरमंडल का सबसे भीतरी और आकार में आठवां ग्रह माना जाता है।
शास्त्रीय ग्रीस में बुध को अपोलो कहा जाता था। यह सूर्योदय से ठीक पहले सुबह के तारे के रूप में नजर आता था और रोमन देवता बुध के ग्रीक समक्ष हेर्मीज सूर्यास्त के ठीक बाय शाम के तारीख के रूप में नजर आते थे।
यह पृथ्वी के बाद दूसरा सबसे घना ग्रह है, जिसका विशाल धातु कोर लगभग 2,200 से 2,400 मील (3,600 से 3,800 किलोमीटर) चौड़ा है, या ग्रह के व्यास का लगभग 75% है। क्योंकि ग्रह सूर्य के बहुत करीब है, बुध की सतह का तापमान 840 डिग्री फ़ारेनहाइट (450 डिग्री सेल्सियस) तक पहुँच सकता है।
बुध सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है – यह पृथ्वी के चंद्रमा से थोड़ा ही बड़ा है। चूंकि इसके पास प्रभावों को रोकने के लिए कोई महत्वपूर्ण वातावरण नहीं है, इसलिए यह ग्रह क्रेटरों से घिरा हुआ है।
बुध जितना सूर्य के करीब है, 2012 में, नासा के मेसेंजर अंतरिक्ष यान ने इसके उत्तरी ध्रुव के आसपास के गड्ढों में पानी की बर्फ की खोज की, जहां क्षेत्र स्थायी रूप से सूर्य की गर्मी से छायांकित हो सकते हैं।
दक्षिणी ध्रुव में बर्फीले क्षेत्र भी हो सकते हैं बुध को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 88 पृथ्वी दिन लगते हैं।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बात करें तो ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि जब किसी व्यक्ति का बुध कमजोर होता है तो ऐसे लोग नौकरी में सफलता नहीं पाते, व्यवसाय में उन्हें परेशानियां उठानी पड़ती है, ऐसे लोगों को बाल झड़ने की समस्या हो जाती है, नाखून कमजोर होने लगते हैं, ऐसे लोगों को रोग हो जाता है जिसका पता उन्हें नहीं चल पाता और भविष्य में उन्हें परेशानियां उठानी पड़ती है।
ऐसी स्थिति में ज्योतिष के जानकार ऐसे व्यक्ति को बुध ग्रह से संबंधित उपाय करने की सलाह देते हैं। क्या कुछ हैं ये उपाय चलिए जान लेते हैं।
बुध को मजबूत बनाएंगे ये उपाय
हरी चूड़ियां और हरे वस्त्र अपने जीवन में शामिल करें।
अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएँ। नियमित रूप से उसकी पूजा करें।
अपने घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों का नया तोरण बाँधें।
सुहागिन महिला को हरे रंग की साड़ी दान करें।
इसके अलावा आप चाहें तो पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं। हालांकि कोई भी रत्न धारण करने से पहले आपको हम विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श लेने की सलाह देते हैं।
मिथुन राशि में बुध का उदय- राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1: बुध ग्रह को किन नामों से जाना जाता है?
उत्तर: बुध ग्रह को अंग्रेजी में मरकरी कहते हैं और इसे ग्रहों का राजकुमार के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 2: बुध ग्रह पर तापमान कितना है?
उत्तर: चूंकि बुध ग्रह सूर्य के बहुत करीब है, बुध की सतह का तापमान 840 डिग्री फ़ारेनहाइट (450 डिग्री सेल्सियस) तक पहुँच सकता है।
प्रश्न 3: सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में बुध को कितना समय लगता है?
उत्तर: बुध को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 88 पृथ्वी दिन लगते हैं।
प्रश्न 4: मिथुन राशि में बुध का उदय किन तीन राशियों के लिए शुभ साबित होगा?
उत्तर: मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि
जुलाई में इन 4 मूलांक वालों को चलना होगा संभलकर, एक चूक पड़ सकती है भारी!
ज्योतिष शास्त्र के समान ही अंकज्योतिष को एक महत्वपूर्ण विद्या माना जाता है जिसमें महारत हासिल करने के लिए व्यक्ति को लगातार कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता होती है। इसमें अंकों के माध्यम से लोगों के व्यवहार से लेकर आने वाले समय तक की भविष्यवाणी जानने में देर नहीं लगती है क्योंकि यह अंकों का खेल होता है। एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपको जानकारी प्रदान करेगा कि किन मूलांक के जातकों के लिए जुलाई 2024 का महीना मुश्किल भरा रह सकता है और ऐसे में, किन्हें इस माह बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। तो आइए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और सबसे पहले जानते हैं अंक ज्योतिष के बारे में।
अंक ज्योतिष एक बहुत प्राचीन विद्या है जिसे वर्तमान समय में न्यूमरॉलजी के नाम से भी जाना जाता है। अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से व्यक्ति और उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 तक के अंकों पर किसी न किसी ग्रह का शासन होता है और इस प्रकार, अंकों और ग्रहों का विश्लेषण करके भविष्यवाणी की जाती है। आइए अब बात करते हैं उन मूलांक वालों की जिन्हें जुलाई 2024 में सावधान रहना होगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
जुलाई में इन 4 मूलांक वालों को रहना होगा सतर्क
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए जुलाई का महीना ज्यादा ख़ास नहीं कहा जा सकता है क्योंकि यह महीना आपको औसत परिणाम दे सकता है। इस दौरान आपको नकारात्मक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप थोड़े प्रयास करेंगे, तो आपको कार्यों में औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, लेकिन कुछ एक मामलों में कठिनाइयों से जूझना पड़ सकता है। इस मूलांक के जातकों के सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आ सकती हैं जिसके चलते आपके आगे बढ़ने की रफ़्तार थम सकती है। ऐसे में, आपको किसी भी काम को पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक समय लेकर चलने की सलाह दी जाती है।
इन जातकों को इस बात का बहुत ध्यान रखना होगा कि जुलाई माह में धार्मिक या धर्म-कर्म के मामलों को लेकर किसी भी तरह की अनुचित टिप्पणी न करें। साथ ही, इस दौरान किसी व्यक्ति पर भी आँखें मूंदकर विश्वास न करें, अन्यथा आपको हानि उठानी पड़ सकती है। यदि आपको कोई निर्णय लेना है, तो बेहतर होगा कि अच्छी तरह से सोच-विचार करके ही कोई फैसला लें। कुल मिलाकर, जुलाई का महीना आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है, लेकिन ऐसा तब ही होगा जब आप बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ेंगे।
मूलांक 4 के जातकों के लिए जुलाई का महीना थोड़ा मुश्किल रह सकता है क्योंकि इस अवधि में ज्यादातर अंक आपके आपके सपोर्ट में नज़र नहीं आ रहे हैं, विशेषकर अंक 1 और 7। इसके परिणामस्वरूप, आपको इस माह में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में, आपको अपने कामों को पूरा करने में समस्याओं का अनुभव हो सकता है। सामान्य शब्दों में कहें, तो इस अवधि में आपको हर काम जल्दबाजी में करने के बजाय धैर्य के साथ करना होगा। साथ ही, इन लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का मार्गदर्शन और सहयोग भी बेहद आवश्यक होगा, अन्यथा आप अपनी ऊर्जा और क्षमताओं का सही दिशा में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे जिसके चलते आपको कमज़ोर परिणामों की प्राप्ति होगी।
लेकिन, अगर आप काम को अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में करेंगे, तो परिणाम बेहतर रहने की संभावना है। जुलाई के माह में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पिता या पिता तुल्य व्यक्तियों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहें और इसके लिए आपको लगातार प्रयास भी करने होंगे। साथ ही, इन जातकों को बातचीत करते हुए अपनी वाणी विनम्र रखनी होगी ताकि आप किसी बहस से बच सकें। मूलांक 4 वालों को खुद को अहंकारी होने से बचाना होगा।
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए जुलाई का महीना प्रतिकूल रहने की आशंका है इसलिए आपको इस अवधि में औसत परिणामों की प्राप्ति होगी। हालांकि, इस माह के दौरान आपके सामने छोटी-मोटी समस्याएं बनी रह सकते हैं या फिर हो सकता है कि कुछ मामलों में आपको मनचाही सफलता न मिले, लेकिन निराश न हो क्योंकि अधिकतर परिणाम आपके पक्ष में रहने की उम्मीद है। दूसरी तरफ. राहु और केतु का प्रभाव आपको थोड़ा बैचैन करने का काम कर सकता है, परंतु अपने पुराने अनुभवों को नजरअंदाज करने से बचें।
ऐसा करने से आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आपको यह बात ध्यान में रखनी होगी कि कोई भी छोटा रास्ता बड़ी मंजिल तक पहुंचाने का काम नहीं करता है इसलिए सफलता पाने के लिए जल्दबाजी में कोई गैर-कानूनी काम न करें। इस अवधि में आपको सामाजिक मान-सम्मान का ख्याल रखना होगा। अगर आप सतर्कता से तकनीक का सहारा लेकर कोशिश करेंगे, तो आपको परिणाम अच्छे मिल सकते हैं। इन लोगों को अपने बातचीत के तरीके को विनम्र रखना होगा।
मूलांक 9
मूलांक 9 के जातकों के लिए जुलाई का महीना थोड़ा उतार-चढ़ावभरा रह सकता है और इस माह में 2 और 7 अंकों को छोड़कर बाकी के अंक आपके लिए अनुकूल नहीं कहे जा सकते हैं। जुलाई के दौरान आपको कार्यों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए इस समय आपको काम में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। जितना हो सके आलस से भी दूर रहें, यह आपके लिए बेहतर होगा। चाहे मामला प्रेम जीवन का हो या फिर स्त्रियों का, इन दोनों ही मामलों में आपको सावधान रहना होगा और कोई गलती करने से बचना होगा, इनसे जुड़े हर कार्य को सीमा में रहकर करें।
अगर आपकी रुचि कला या साहित्य में है या फिर आप इन क्षेत्रों से संबंध रखते हैं, तो आपको यह माह कुछ समस्याओं के बाद सफलता दिलाने का काम करेगा, लेकिन आपको मेहनत करनी होगी। हालांकि, यह अवधि आपके लिए घूमने-फिरने और मनोरंजन के अवसर भी लेकर आ सकते हैं, परंतु मनोरंजन के लिए जरूरी कामों को नजरअंदाज करने से आपको बचना होगा। फुर्सत के समय में आप घूमने-फिरने का आनंद लें और काम के समय काम करें। यदि आप किसी महिला बॉस या सीनियर के अंडर काम करते हैं, तो अपने व्यवहार और बर्ताव को उनके प्रति अच्छा रखें। जुलाई में किसी भी स्त्री की निंदा या स्त्री से विवाद करने से बचना ही आपके लिए बेहतर होगा। मूलांक 9 के जातकों द्वारा इन सावधानियों का पालन करने पर यह माह अनुकूल रह सकता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. कैसे होते हैं 7 अंक वाले?
उत्तर 1. 7 अंक के तहत जन्म लेने वाले जातक दार्शनिक एवं चिंतन करने वाले होते हैं तथा यह हमेशा किसी न किसी शोध में लगे रहते हैं।
प्रश्न 2. किस ग्रह का कौन सा अंक है?
उत्तर 2. अंक ज्योतिष के अनुसार 1 अंक सूर्य का, 2 अंक चंद्र का, 3 अंक गुरु का, चार अंक राहु का, 5 अंक बुध का, 6 का शुक्र, 7 का केतु, 8 का शनि और 9 का स्वामी ग्रह मंगल है।
प्रश्न 3. अंक 8 के स्वामी कौन है?
उत्तर 3. अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 8 के स्वामी शनि देव हैं
2025 में राहु-केतु का गोचर पलटेगा इन लोगों का भविष्य, चारों तरफ से होगा मुनाफा
ग्रहों के गोचर करने पर मानव जीवन में उतार-चढ़ाव आता है। लगभग सभी ग्रह एक समयावधि के बाद राशि परिवर्तन करते हें जिसे ज्योतिषीय भाषा में गोचर कहा जाता है। ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह बताया गया है और इन्हें पाप एवं अशुभ ग्रह भी कहा जाता है। कुंडली में राहु और केतु अपनी स्थिति के आधार पर ही परिणाम देते हैं।
अब वर्ष 2025 में राहु और केतु के गोचर करने पर दो राशियों के जीवन में अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। आगे जानिए कि साल 2025 में किस तिथि पर इन दो ग्रहों का स्थान परिवर्तन हो रहा है और इससे किन दो राशियों को लाभ मिलने की संभावना है।
राहु और केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं। इस समय राहु और केतु मीन एवं कन्या राशि में विराजमान हैं। अगले साल 18 मई, 2025 को राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। राहु और केतु के इस गोचर से कुल तीन राशियों की किस्मत पलटने वाली है और इस ब्लॉग में आगे उन्हीं राशियों के बारे में बताया गया है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
राहु-केतु गोचर से किसे होगा लाभ
कुंभ राशि
साल 2025 में राहु और केतु के राशि परिवर्तन करने पर कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं और इनका राहु के साथ मित्रता का संबंध है। इस प्रकार शनि और राहु मिलकर कुंभ राशि के लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करेंगे।
मई 2025 से लेकर आने वाले ढ़ाई सालों में कुंभ राशि के लोग खूब तरक्की करेंगे। आप अपने लिए प्रॉपर्टी, घर या वाहन भी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपार सफलता एवं प्रगति प्राप्त होगी। इससे आपका मन प्रसन्न एवं संतुष्ट रहेगा। आपको करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।
अगर आपकी सिंह राशि है, तो आपके लिए भी राहु-केतु के गोचर के बाद के ढाई साल बहुत शुभ रहने वाले हैं। ये दोनों ग्रह मिलकर आपके जीवन को संवारने का काम कर सकते हैं। करियर के लिए भी अच्छा समय है। आपको खूब तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोगा मिलेगा।
यदि आपका कोई कानूनी मसला चल रहा है, तो अब आपको उसमें भी जीत मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशियां आएंगी। रिश्तों में सुधार आने की उम्मीद है।
मई 2025 में राहु और केतु के गोचर से लाभान्वित होने वाली राशियों में वृषभ राशि का नाम भी शामिल है। इस समय आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसा समझ लीजिए कि यहां से आपका गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा और आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आपके जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।
आप खूब धन कमाएंगे और इसके साथ ही पैसों की बचत करने में भी सक्षम होंगे। हर तरह से यह गोचर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
ज्योतिष में केतु को एक पाप ग्रह बताया गया है। ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव देता है। केतु को मोक्ष, अध्यात्म, तांत्रिक क्रियाओं आदि का कारक माना गया है। इसे किसी भी राशि का आधिपत्य प्राप्त नहीं है। धनु केतु की उच्च राशि है जबकि मिथुन इसकी नीच राशि है। 27 नक्षत्रों में से तीन नक्षत्रों अश्विनी, माघ और मूल पर केतु का आधिपत्य है। केतु एक छाया ग्रह है।
केतु को प्रसन्न करने के उपाय
केतु को खुश करने के लिए आप भगवान गणेश की उपासना कर सकते हैं।
काले और सफेद रंग के कंबल का दान करें। यदि संभव हो, तो दो रंग के कुत्तों को ब्रेड खिलाएं।
घर में कुत्ता पालने से भी केतु का अशुभ प्रभाव कम होता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
ज्योतिष में राहु ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष में राहु को अशुभ ग्रह माना गया है। यह ग्रह कठोर वाणी, जुआ, यात्रा, चोरी और त्वचा रोग एवं धार्मिक यात्रा का कारक है। राहु के कुंडली में अशुभ स्थान में होने पर व्यक्ति को अपने भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। इस ग्रह को भी किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। राहु मिथुन राशि में उच्च का और धनु राशि में नीच का होता है।
राहु को प्रसन्न करने के उपाय
राहु को खुश करने के लिए आप भगवान शिव का आशीर्वाद लें। रोज़ राहु के मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
रात को सोने से पहले अपने बिस्तर के पास जौ रखें और सुबह इसे दान कर दें। इस उपाय को करने से कुंडली में राहु की स्थिति मज़बूत होती है।
जिन लोगों की कुंडली में राहु कमज़ोर है, वे मांस और मदिरा का सेवन न करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न. राहु-केतु दोष लगने पर क्या होता है?
उत्तर. व्यक्ति तनाव और अनिद्रा से घिर जाता है।
प्रश्न. राहु-केतु को खुश करने के लिए क्या करें?
उत्तर. काले तिल का दान करें और ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।