बेहद शुभ योगों में आ रही है माघ गुप्त नवरात्रि लेकिन माँ के आगमन वाहन का अशुभ है संकेत!

नवरात्रि का त्योहार साल में चार बार आता है। शारदीय नवरात्र, चैत्र नवरात्र के बारे में तो बहुत से लोग जानते होंगे लेकिन गुप्त नवरात्रों के बारे में जानकारी बेहद ही कम लोगों को होती है। अभी हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ का महीना चल रहा है। माघ के महीने में मनाए जाने वाली नवरात्रि को माघ गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है जो इस वर्ष 10 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही है।

आज अपने खास ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे माघ गुप्त नवरात्रि से जुड़ी कुछ बेहद ही दिलचस्प बातों की जानकारी, माघ गुप्त नवरात्रि के नियम, इस दौरान किए जाने वाले महा उपाय, माता रानी के आगमन से जुड़ी दिलचस्प बातें और भी ढेरों अन्य ऐसी जानकारियाँ जो शायद ही आपको पता हो।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें ये नवरात्रि आपके लिए कैसे रहेगी खास!

माघ गुप्त नवरात्रि

जैसा कि हमने पहले भी बताया कि साल में दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होती हैं जो चैत्र और शारदीय माह में होती है और वहीं दो गुप्त नवरात्रि होती हैं जो माघ और आषाढ़ के माह में मनाई जाती है। इन्हें गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। गुप्त नवरात्रि में भी मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है लेकिन इसकी पूजा गुप्त तरीके से की जाती है। ऐसा करने से भक्तों के सारे कष्ट माता रानी दूर करती हैं। इसके अलावा तंत्र-मंत्र की साधना के लिए गुप्त नवरात्रि बेहद ही खास मानी जाती है। आमतौर पर गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक, साधक और अघोरी सिद्ध पाने के लिए गुप्त साधना करते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि 2024: कब से कब तक

बात करें माघ महीने में इस वर्ष गुप्त नवरात्रि कब से कब तक मनाई जाएगी तो इस वर्ष में गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी से होने जा रही है जो की 18 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान घट स्थापना के मुहूर्त की बात करें तो यह 10 फरवरी को सुबह 8:30 से सुबह 10:15 तक रहने वाला है।

बेहद ही खास है इस साल की माघ गुप्त नवरात्रि: ज्योतिष के जानकारों की माने तो इस साल की माघ गुप्त नवरात्रि बेहद ही खास मानी जा रही है क्योंकि यह दुर्लभ संयोग में बनने वाली है।

माघ शुक्ल प्रतिपदा 10 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र और वारीयन योग में नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। इस नवरात्रि में श्रद्धालु निराहार या फिर फलहार खाकर मां की पूजा करेंगे। इसके अलावा इसके अलावा इस नवरात्रि में ग्रहों गोचरों का बेहद ही पुण्यकारी संयोग भी बन रहा है जो बेहद ही खास माना जा रहा है। दरअसल इस नवरात्रि में पांच रवि योग, दो सर्वार्थ सिद्धि योग, चार जयद योग, दो सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग, एक त्रिपुष्कर व सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बनने वाला है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

माघ गुप्त नवरात्रि पूजन विधि

  • अगर आप भी इस दौरान मां दुर्गा का आशीर्वाद अपने जीवन में प्राप्त करना चाहते हैं तो रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। 
  • साफ कपड़े धारण करें। 
  • माता की चौकी सजाएँ।
  • माता के समक्ष कलश की स्थापना पहले दिन कर दें। 
  • इसके बाद माता को चुनरी, श्रृंगार और अन्य पूजा की सामग्री अर्पित करें। 
  • माँ दुर्गा के मंत्रों का जाप करें। 
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • अंत में मां दुर्गा से अपनी मनोकामना कहें, आरती उतारें, उन्हें भोग लगाएँ और पूजा पूरी करें। इस दौरान व्रत रख रहे हैं तो आप फलाहार खाकर भजन व्रत रख सकते हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि- कैसे पाएं इसका लाभ?

माघ गुप्त नवरात्रि में सिद्धि देने वाली मां दुर्गा की दुर्गा सप्तशती का पाठ बेहद ही शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। ऐसे में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करें। देवी के विशिष्ट मंत्रों का जाप करें, दुर्गा कवच का जाप करें, दुर्गा सतनाम का पाठ करें, ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के रोग, शोक, आदि का नाश होते हैं। व्यवसाय, व्यापार,नौकरी में वृद्धि होती है, रोजगार मिलता है, बीमारियों से छुटकारा मिलता है और सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

माघ गुप्त नवरात्रि में देवी के इन स्वरूपों की की जाएगी पूजा

माघ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 10 महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी माता, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूम्रवती माता, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की साधना की जाएगी।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

माघ गुप्त नवरात्रि में क्या करें क्या ना करें?

किसी भी व्रत और त्योहार से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए जाते हैं जिनका पालन करके व्यक्ति विशेष और शुभ फल की प्राप्ति अपने जीवन में कर सकते हैं। ऐसे ही गुप्त नवरात्रि के भी कुछ नियम होते हैं। चलिए जान लेते हैं इस दौरान क्या कुछ कार्य व्यक्ति को करने चाहिए और क्या कुछ कार्य भूल से भी नहीं करने चाहिए: 

  • गुप्त नवरात्रि में तामसिक चीजों जैसे लहसुन, प्याज, नॉनवेज, शराब आदि से दूर रहें।
  • इस दौरान नाखून ना काटें, बाल ना कटवाएँ। 
  • बच्चों का मुंडन संस्कार भी ना करें। 
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान जितना हो सके चमड़े की चीजों से बचें, ना ही इन्हें छूएँ, ना ही इनका उपयोग करें। 
  • गुप्त नवरात्रि में बैंगनी, नीले और गहरे रंग के कपड़े ना पहनें।
  • इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें। 
  • गुप्त नवरात्रि में नियम पूर्वक माता की आराधना करें और अपने मन में किसी भी तरह का बुरा ख्याल भूल से भी ना लाएँ।
  • इस दौरान कुँवारी कन्याओं और महिलाओं (जिन्हें माँ दुर्गा का ही स्वरूप माना गया है) का विशेष सम्मान करें। 

माघ गुप्त नवरात्रि उपाय

अगर आप अपनी नौकरी में तरक्की या बिजनेस में लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। जैसे कि, 

गुप्त नवरात्रि के दौरान रात में मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं। फिर नौ बताशे ले लें और हर बताशे पर 2-2 लॉन्ग रख दें और इसे मां दुर्गा को समर्पित कर दें। 

इसके अलावा अगर आपके घर में कोई बहुत ज्यादा बीमार पड़ रहा है या आप खुद किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से रोगों से जल्द ही छुटकारा मिलता है। 

अगर गुप्त नवरात्रि के दौरान आप चांदी या फिर सोने का कोई आभूषण या फिर सिक्का खरीद कर घर ले आते हैं तो इसे समृद्धि के लिए बेहद ही फलदाई माना जाता है। इससे घर में बरकत आती है। 

अगर आपके जीवन में विवाह संबंधी परेशानियां हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं और हर रात उन्हें लाल फूलों की माला अर्पित करें। 

इसके अलावा अगर आप अपने मान सम्मान में बढ़ोतरी करवाना चाहते हैं या पारिवारिक जीवन से कलह-क्लेश दूर करके खुशियां प्राप्त करना चाहते हैं तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां के मंदिर जाएं और उन्हें लाल झंडा अर्पित करें।

माघ गुप्त नवरात्रि के महा उपाय

माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान कम से कम एक अर्गला, किलक, कवच, सतनाम, शापोद्धार सहित 13 अध्याय का पाठ करें। अगर आप किसी भी कारण वश आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो रोजाना चौथे अध्याय का पाठ अवश्य करें। अगर आप यह भी नहीं कर सकते हैं तो गुप्त नवरात्रि के सभी दिन दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें। साथ ही सुबह शाम मां दुर्गा की आरती करें। कहा जाता है इस बेहद ही छोटे से उपाय को करने से मां दुर्गा की प्रसन्नता अपने भक्तों पर अवश्य पड़ती है।

माघ गुप्त नवरात्रि 2024- राशि अनुसार उपाय 

मेष राशि: मेष राशि का संबंध मंगल ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आप पूजा में लाल रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल अर्पित करें। साथ ही ललिता सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि: माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान मिथुन राशि के जातक मां दुर्गा को पीले कनेर, गुड़हल या फिर गेंदे का फूल अवश्य अर्पित करें। साथ ही आपको मां तारा कवच का पाठ भी रोजाना करने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों आपका संबंध चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस माघ नवरात्रि माता को चमेली, सदाबहार, रातरानी के फूल अर्पित करें। साथ ही लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना आपके लिए बेहद ही शुभ साबित होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों आपका संबंध सूर्य से होता है। ऐसे में माघ नवरात्रि में मां दुर्गा को कमल के फूल, गुलाब, कनेर या गुड़हल के फूल अर्पित करना आपके लिए शुभ रहेगा। साथ ही आपको मां कुष्मांडा की विशेष रूप से प्रार्थना करनी चाहिए और मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों पर भी बुध ग्रह का ही स्वामित्व होता है। ऐसे में आप भी माता रानी को गुलाब, हरसिंगार, गेंदे का फूल अर्पित करें। साथ ही लक्ष्मी मां के मंत्रों का विधि पूर्वक जाप करें।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों आपके स्वामी शुक्र को माना गया है। ऐसे में गुप्त नवरात्रों के दौरान माता को गेंदे का फूल, जूही, हरसिंगार, सफेद कमल, सफेद कनेर का फूल चढ़ाएँ। इसके अलावा आपको काली चालीसा या सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करना भी विशेष रूप से फलदाई साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। ऐसे में आपको लाल रंग के पुष्प जैसे गुलाब, गुड़हल या फिर लाल गेंदा माता रानी को अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही आपको दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी विशेष रूप से फलदाई साबित हो सकता है।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों का स्वामी बृहस्पति को माना गया है। ऐसे में आप गुप्त नवरात्रों के दौरान मां को कनेर, गुड़हल, कमल, गुलाब के फूल अर्पित करें। साथ ही माता के मंत्रों की यथाशक्ति अनुष्ठान करें।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में आपको मां दुर्गा को अपराजिता, कमल, गुलाब, या फिर गुड़हल का फूल चढ़ाना विशेष रूप से अनुकूल साबित होगा। साथ ही गुप्त नवरात्रि के दौरान निर्वाण मंत्रों का जप भी करें।

कुम्भ राशि: कुंभ राशि के जातकों के भी स्वामी शनि देव को ही माना गया है। ऐसे में आप भी मां दुर्गा को अपराजिता, कमल, गुलाब, गेंदे या फिर गुड़हल का पुष्प अर्पित करें। साथ ही देवी कवच का पाठ करना आपके लिए विशेष रूप से फलदाई साबित होगा।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं। ऐसे में माघ नवरात्रि के दौरान मां को कमल, कनेर, गुलाब और गुड़हल के फूल अर्पित करें। साथ ही मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप करें।

माघ गुप्त नवरात्रि मां का आसान- क्या है इसका संकेत?

नवरात्रों में मां दुर्गा किसी न किसी आसन पर विराजमान होकर कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं। उनके सभी वाहनों का विशेष महत्व और इसका अलग संकेत होता है। बात करें माघ गुप्त नवरात्रि की तो इस साल मां घोड़े पर विराजमान होकर आने वाली हैं। इसके अलावा इस नवरात्रि का समापन रविवार के दिन से होने वाला है अर्थात रविवार के दिन मां का विसर्जन हो जाएगा और रविवार का दिन होने के चलते मां का प्रस्थान वाहन होगा भैंसा।

क्या है इसका संकेत? माता रानी का आगमन वाहन घोड़ा है जो की एक अशुभ संकेत देने वाला वाहन माना गया है। इस दौरान लोगों के अंदर डर बढ़ने की आशंका है। साथ ही युद्ध जैसी स्थिति भी देखने को मिल सकती है। 

इसके अलावा माता रानी विदा होंगी भैंसे पर ऐसे में यह भी अशुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान लोगों के अंदर बीमारी बढ़ने की आशंका है। लोग बुखार, जुखाम और मौसमी बीमारी से विशेष रूप से प्रभावित नजर आ सकते हैं। साथ ही घर परिवार में अशांति के भी संकेत यह वाहन दे रहा है।

गुप्त नवरात्रि का धार्मिक महत्व जानते हैं आप? जैसा कि हमने पहले भी बताया कि यह नवरात्रि चैत्र और शारदीय नवरात्रि की तरह प्रत्यक्ष नहीं होती है। इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। साथ ही इस दौरान की जाने वाली पूजा तंत्र, साधना भी गुप्त ही रखी जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि तांत्रिकों और अघोरियों के लिए बेहद खास होती है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

यह समय तांत्रिकों और अघोरियों के लिए स्वर्णिम अवसर होता है। इस नवरात्रि में तांत्रिक, अघोरी, तंत्र-मंत्र और यंत्र की सिद्धि प्राप्त करने के लिए गुप्त साधना करते हैं और सामान्य साधक अपनी मनोकामना पूर्ति और जीवन से कष्टों को दूर करने के लिए मां दुर्गा की पूजा करते हैं। कहा जाता है इस दौरान पूजा जितनी भी गुप्त रखी जाए उतना ही ज्यादा फलित होती है और उतने ही शीघ्र व्यक्ति को शुभ फल मिलते हैं।

गुप्त नवरात्रि साल की पहली नवरात्रि होगी ऐसे में इस दौरान जातकों को मां दुर्गा के साथ मां सरस्वती और मां नर्मदा की पूजा का विशेष लाभ भी मिलने वाला है। कैसे? यह जानने के लिए ये ब्लॉग अंत तक पढ़ें। 

ऐसा इसलिए क्योंकि 9 फरवरी को माघ मास की अमावस्या होगी इस अमोनिया अमावस्या में कहा जाता है कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान आदि करने से पितरों को शांति मिलती है इसके बाद 14 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती का प्रकोत्सव प्रकटोत्सव मनाया जाएगा और फिर 16 फरवरी कोनर्मदा जयंती मनाई जाएगी इस दिन नर्मदा नदी में स्नान का विशेष महत्व होता है यह सभी तिथियां नवरात्रि के दौरान पढ़ने वाली है ऐसे में इस दौरान मां सरस्वती और नर्मदा का भी विशेष आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन पर प्राप्त हो सकता है

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.