शुक्र- बुध का महत्वपूर्ण गोचर जनवरी में कन्या राशि के जातकों के भाग्य में कराएगा वृद्धि?

कन्या मासिक राशिफल जनवरी 2024

नमस्कार मैं हूं हनुमान मिश्र, आपका अपना ज्योतिषी व अंकशास्त्री। उपस्थित हूं साल 2024 के कन्या राशि के जनवरी मासिक राशिफल के साथ। राशिफल का सिलसिला शुरू करने से पहले स्पष्ट कर दें यह राशिफल एक स्थूल गणना होती है। इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं कन्या राशि के जनवरी मासिक राशिफल के बारे में कि कन्या राशि के लिए साल 2024 का पहला महीना क्या कुछ लेकर के आया है? 

Varta Astrologers

कन्या राशि वालों, सबसे पहले तो आपको आने वाले साल 2024 की अग्रिम शुभकामनाएं। आइए अब इस साल के प्रमुख गोचरों के बारे में जान लिया जाय कि कौन से ग्रह के गोचर आपके की किस भाव को प्रभावित करेंगे? 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें नए साल से संबंधित सारी जानकारी 

जनवरी 2024 में कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 15 जनवरी तक आपके चौथे भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके पंचम स्थान पर गोचर करेंगे। सामान्य तौर पर सूर्य के दोनों ही गोचर अच्छे नहीं माने गए हैं लेकिन तुलना करें तो महीने का दूसरा हिस्सा पहले भाग की तुलना में थोड़ा सा बेहतर रह सकता है। मंगल के गोचर की बात करें तो मंगल इस पूरे महीने आपके चौथे भाव में रहने वाले हैं। उस पर भी महीने की शुरुआत से 16 जनवरी तक मंगल अस्त रहेंगे। इसके बाद मंगल उदित अवस्था में आप पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में सामान्य तौर पर मंगल से अनुकूलता की उम्मीद नहीं है। 

बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 8 जनवरी तक आपके तीसरे भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके चौथे भाव से आप पर प्रभाव डालेंगे। यानी कि बुध 8 जनवरी के बाद अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकेंगे। बृहस्पति इस महीने भी आपके अष्टम भाव में रहने वाले हैं। इस महीने बृहस्पति केतु के नक्षत्र में रहेंगे। 5 जनवरी तक गुरु ग्रह शनि के उपनक्षत्र तो वहीं बाद में बुध के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसी में बृहस्पति सामान्य तौर पर अनुकूलता देने में असमर्थ रह सकते हैं। 

शुक्र ग्रह इस महीने शुरुआत में आपके तीसरे भाव में तो वहीं 18 जनवरी से बाकी के समय में आपके चौथे भाव में रहने वाले हैं। यानी कि सामान्य तौर पर शुक्र ग्रह आपके अनुकूलता देना चाहेंगे। शनि ग्रह इस महीने आपके छठे भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। महीने की शुरुआत से लेकर 15 जनवरी तक शनि पर गुरु के नक्षत्र तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में सामान्य तौर पर शनि आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके सप्तम भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। 

फलस्वरूप राहु आपके लिए अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकते हैं। जबकि केतु ग्रह आपके पहले भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु आपको कुछ हद तक कमजोर परिणाम दे सकते हैं। 

आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कन्या लग्न या कन्या राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल? राशिफल 2024 से जानें जवाब

जनवरी 2024 में कन्या राशि वालों का करियर

कन्या राशि वालों, कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में जनवरी का महीना आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। महीने की शुरुआत से लेकर 8 जनवरी तक आपके करियर स्थान का स्वामी बुध तीसरे भाव में रहेगा, जो बहुत अधिक सपोर्ट करने में पीछे रह सकता है। हालांकि जॉब चेंज इत्यादि को लेकर किए जा रहे प्रयासों में यह मददगार भी हो सकते हैं लेकिन सामान्य तौर पर अनुकूल परिणामों की शुरुआत 8 जनवरी 2024 के बाद होनी चाहिए, क्योंकि तब आपके करियर स्थान के स्वामी बुध चतुर्थ भाव में जाकर आपके कर्म स्थान को देखेंगे। फलस्वरुप आप न केवल व्यापार व्यवसाय में अच्छा कर सकेंगे, बल्कि नौकरी से संबंधित मामलों में भी बेहतर अनुकूलता का अनुभव कर सकेंगे। 

जनवरी 2024 में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति

कन्या राशि वालों, आर्थिक मामलों में भी इस महीने आप सामान्य तौर पर काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस महीने आपके धन भाव के स्वामी शुक्र 18 जनवरी तक तीसरे भाव में रहेंगे और आर्थिक मामलों में मददगार बन सकते हैं। विशेषकर आर्थिक मामलों से जुड़ी यात्राएं सफल रहेंगी। यदि आपका काम प्रचार प्रसार इत्यादि से जुड़ा हुआ है तो इस महीने आप कुछ विशेष आर्थिक उपलब्धि भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं 18 जनवरी के बाद शुक्र चतुर्थ भाव में आकर घर गृहस्थी से जुड़े मामलों में कुछ खर्च भी करवा सकते हैं लेकिन किसी भी प्रकार की आर्थिक प्रतिकूलता नहीं देंगे। अर्थात सामान्य तौर पर इस महीने आपको रुपए पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 

जनवरी 2024 में कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य

कन्या राशि वालों, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जनवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। 8 जनवरी तक आपके लग्न या राशि स्वामी बुध की स्थिति कमजोर है। फलस्वरूप इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना जरुरी रहेगा। आपके छठे भाव के स्वामी शनि पर भी इस महीने राहु का प्रभाव है। यह भी कई बार बीमार होने का भ्रम दे सकता है। इन तमाम कारणों से इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अपेक्षाकृत अधिक जागरूक रहने की जरूरत रह सकती है। हालांकि 8 जनवरी के बाद लग्न या राशि स्वामी बुध की स्थिति मजबूत होगी और आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे। फिर भी स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार के लापरवाही उचित नहीं रहेगी। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष? आर्थिक राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें

जनवरी 2024 में कन्या राशि वालों की शिक्षा

कन्या राशि वालों, आपके चतुर्थ भाव का स्वामी बृहस्पति जो उच्च शिक्षा का कारक ग्रह भी है, वह इस महीने केतु के प्रभाव में है। फलस्वरूप खूब कड़ी मेहनत करने के बाद ही संतोषप्रद परिणामों की उम्मीद रखी जा सकती है। सामान्य मेहनत करने वालों के परिणाम थोड़े से कमजोर भी रह सकते हैं और लापरवाही की स्थिति में परिणाम खराब भी हो सकते हैं। वहीं पंचम भाव के स्वामी शनि पर भी इस महीने राहु का प्रभाव होने के कारण प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी अपने सब्जेक्ट पर फोकस करने में पीछे रह सकते हैं। इन तमाम कारणों से इस महीने शिक्षा पर अधिक ध्यान देने और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। ऐसा करने की स्थिति में 8 जनवरी के बाद स्थितियां कुछ हद तक बेहतर हो सकेंगी। 

जनवरी 2024 में कन्या राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

कन्या राशि वालों, आपके पंचम भाव का स्वामी शनि इस महीने राहु के प्रभाव में है। यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति है। अतः लव लाइफ में संदेह को लेकर कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। अतः यथासंभव आपसी गलतफहमियों से बचना जरूरी रहेगा। हालांकि 15 जनवरी तक बृहस्पति के प्रभाव के चलते स्थितियां प्रतिकूल नहीं होंगी। शुक्र का गोचर भी इस महीने आपको सपोर्ट कर देगा। इस तरह से आप अपनी लव लाइफ में मिले-जुले परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। दांपत्य संबंधी मामलों में इस महीने अपेक्षाकृत अधिक सावधानी से निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। सप्तम भाव पर राहु का प्रभाव और सप्तमेश गुरु पर केतु का प्रभाव। ये दोनों स्थितियां कमजोर हैं। हालांकि शुक्र का सपोर्ट मिलता रहेगा, फिर भी इस समय संबंधों में संदेह की एंट्री नहीं करने देंगे, तो बेहतर रहेगा। 

स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें वर्ष 2024 में कैसी रहेगी आपकी हैल्थ?

जनवरी 2024 में कन्या राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

कन्या राशि वालों, पारिवारिक मामलों में इस महीने आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम पा सकेंगे, क्योंकि आपके दूसरे भाव का स्वामी शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति में रहने वाला है। बृहस्पति की दृष्टि भी पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखने में मददगार बनेगी। हालांकि चतुर्थ भाव की स्थिति ठीक न होने के कारण गृहस्थ संबंधी मामलों में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। विशेषकर 15 जनवरी तक परेशानियां अपेक्षाकृत अधिक रह सकती हैं जबकि बाद में परेशानियों का ग्राफ कम रहना चाहिए। अर्थात पारिवारिक मामलों में यह महीना अनुकूल तो वहीं गृहस्थ मामले में कुछ हद तक कमजोर रह सकता है। 

अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

जनवरी 2024 में कन्या राशि वालों के लिए उपाय

  • बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं। 
  • जरूरतमंद लोगों को यथासामर्थ्य भोजन करवाएं। 
  • पक्षियों को दाना चुगाएं। 

तो हम उम्मीद करते हैं कि जनवरी महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.