स्वास्थ्य, आर्थिक पक्ष, शिक्षा आदि के लिहाज से जनवरी का महीना साबित होगा शानदार!

सिंह मासिक राशिफल जनवरी 2024

नमस्कार मैं हूं हनुमान मिश्र, आपका अपना ज्योतिषी व अंकशास्त्री। उपस्थित हूं साल 2024 के सिंह राशि के जनवरी मासिक राशिफल के साथ। राशिफल का सिलसिला शुरू करने से पहले स्पष्ट कर दें यह राशिफल एक स्थूल गणना होती है। इस ब्लॉग में हम बात करने वाले हैं सिंह राशि के जनवरी मासिक राशिफल के बारे में कि सिंह राशि के लिए साल 2024 का पहला महीना क्या कुछ लेकर के आया है? 

Varta Astrologers

सिंह राशि वालों, सबसे पहले तो आपको आने वाले साल 2024 की अग्रिम शुभकामनाएं। आइए अब इस साल के प्रमुख गोचरों के बारे में जान लिया जाय कि कौन से ग्रह के गोचर आपके की किस भाव को प्रभावित करेंगे? 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें नए साल से संबंधित सारी जानकारी 

जनवरी 2024 में सिंह राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो, सूर्य 15 जनवरी तक आपके पंचम भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। ऐसे में महीने के पहले पक्ष में सूर्य कमजोर तो वहीं दूसरे पक्ष में अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। मंगल के गोचर की बात करें तो मंगल इस पूरे महीने आपके पंचम भाव में रहने वाले हैं। उस पर भी महीने की शुरुआत से 16 जनवरी तक मंगल अस्त रहेंगे। इसके बाद मंगल उदित अवस्था में आप पर प्रभाव डालेंगे। यद्यपि मंगल का यह गोचर अनुकूल नहीं है फिर भी तुलना करें तो 16 जनवरी के बाद मंगल थोड़ा अधिक मजबूती के साथ परिणाम दे सकते हैं। 

बुध ग्रह महीने की शुरुआत से लेकर 8 जनवरी तक आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, इसके बाद आपके पंचम भाव से आप पर प्रभाव डालेंगे। ऐसे में बुध 8 जनवरी तक अनुकूल तो वहीं बाद में कमजोर परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति इस महीने भी आपके भाग्य भाव में रहने वाले हैं। इस महीने बृहस्पति केतु के नक्षत्र में रहेंगे। 5 जनवरी तक गुरु ग्रह शनि के उपनक्षत्र तो वहीं बाद में बुध के उपनक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में सामान्य तौर पर बृहस्पति आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। 

शुक्र ग्रह इस महीने शुरुआत में आपके चौथे भाव में तो वहीं 18 जनवरी से बाकी के समय में आपके पांचवें भाव में रहने वाले हैं। इस तरह से शुक्र सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह इस महीने आपके सप्तम भाव में राहु के नक्षत्र में रहेंगे। महीने की शुरुआत से लेकर 15 जनवरी तक शनि पर गुरु के नक्षत्र तथा बाद में शनि के उपनक्षत्र का प्रभाव रहेगा। 

शनि ग्रह से किसी विशेष सपोर्ट की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु ग्रह पिछले महीने की तरह आपके अष्टम भाव में बुध के नक्षत्र के प्रभाव में रहेंगे। फलस्वरूप राहु आपके लिए कमजोर परिणाम देने का काम कर सकते हैं। जबकि केतु ग्रह आपके दूसरे भाव में मंगल के नक्षत्र के प्रभाव में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु आपको कमजोर परिणाम दे सकते हैं। 

आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात सिंह लग्न या सिंह राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल? राशिफल 2024 से जानें जवाब

जनवरी 2024 में सिंह राशि वालों का करियर

सिंह राशि वालों, आपके करियर स्थान का स्वामी शुक्र इस महीने सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम देना चाह रहा है। फलस्वरुप इस महीने कार्यक्षेत्र को लेकर किसी बड़ी समस्या की संभावनाएं नहीं हैं। सामान्य तौर पर आप काफी अच्छा करेंगे। महीने की शुरुआत में बुध का गोचर भी अच्छा है। फलस्वरुप आप जनवरी के शुरुआती सप्ताह में व्यापार व्यवसाय में काफी अच्छा कर सकेंगे। वहीं 15 जनवरी के बाद नौकरीपेशा लोग तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इस तरह से हम पाते हैं कि सामान्य तौर पर इस महीने आपका करियर काफी अच्छा रह सकता है। 

जनवरी 2024 में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति

सिंह राशि वालों, आर्थिक मामलों में जनवरी के महीने में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। आपके धन और लाभ भाव का स्वामी ग्रह बुध महीने की शुरुआत से लेकर 8 जनवरी तक चतुर्थ भाव में रहेगा, जो सामान्य तौर पर आपकी आमदनी को बढ़ाने का काम करेगा। साथ ही साथ आपका धन व्यर्थ में खर्च नहीं होने देगा लेकिन 8 जनवरी के बाद बुध की स्थिति कमजोर होने वाली है। फलस्वरुप धन भाव पर राहु केतु की नकारात्मकता और बढ़ जाएगी। इन कारणों से धन बचत करना कठिन काम होगा। अर्थात बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं जबकि आमदनी तुलनात्मक रूप से कमजोर हो सकती है। 

जनवरी 2024 में सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य

सिंह राशि वालों, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जनवरी का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। महीने की शुरुआत से लेकर 15 जनवरी तक आपके राशि स्वामी सूर्य पंचम भाव में रहेंगे। यद्यपि सूर्य के लिए यह एवरेज प्लेसमेंट है। अतः कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। फिर भी पेट से संबंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं लेकिन 15 जनवरी के बाद सूर्य की अनुकूल स्थिति आपके स्वास्थ्य में अनुकूलता देने का काम करेगी। पिछले समय से चली आ रहे स्वास्थ्य समस्याएं भी धीरे-धीरे करके दूर होने लगेगी। आपकी इम्यूनिटी और ज्यादा स्ट्रांग होगी। अर्थात जनवरी के महीने में सिंह राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य के मामले में एवरेज से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष? आर्थिक राशिफल 2024 विस्तार से पढ़ें

जनवरी 2024 में सिंह राशि वालों की शिक्षा

सिंह राशि वालों, शिक्षा के मामले में जनवरी का महीना आपको एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता लगातार जारी है। फलस्वरुप उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले तथा खूब कड़ी मेहनत करने वाले विद्यार्थी, अच्छे परिणाम प्राप्त करते रहेंगे लेकिन बुध ग्रह की स्थिति महीने के एक बड़े हिस्से में आपका फ़ेवर करने में पीछे रह सकती है। अतः प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मंगल ग्रह भी इस महीने ज्यादा फ़ेवर नहीं कर सकेगा। अतः खेलकूद अथवा तकनीकी जगत से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। 

जनवरी 2024 में सिंह राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

सिंह राशि वालों, आपके प्रेम स्थान का स्वामी बृहस्पति अनुकूल स्थिति में तो है लेकिन इस महीने केतु के प्रभाव के चलते आपसी संबंधों में कुछ कमजोरी देखने को मिल सकती है। विशेषकर बातचीत के तौर तरीके को और सुधारने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है। हालांकि प्रेम का कारक ग्रह शुक्र काफी हद तक फ़ेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस तरह से प्रेम संबंध में मिले-जुले परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। दांपत्य संबंधी मामले में शनि ग्रह पर महीने के पहले हिस्से में राहु के प्रभाव के चलते आपसी संदेह अथवा गलतफहमियां अधिक रह सकती हैं। महीने का दूसरा हिस्सा तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। 

स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें वर्ष 2024 में कैसी रहेगी आपकी हैल्थ?

जनवरी 2024 में सिंह राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

सिंह राशि वालों, आपके दूसरे भाव का स्वामी ग्रह बुध इस महीने 8 जनवरी तक चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक मामलों में अनुकूलता दिलाने की कोशिश करेगा लेकिन 8 जनवरी के बाद बुध ग्रह पंचम भाव में चला जाएगा। फलस्वरुप परिजनों के बीच तर्क वितर्क या वाद विवाद देखने को मिल सकता है। हालांकि बृहस्पति ग्रह की दृष्टि इस बात का संकेत कर रही है कि बड़े बुजुर्गों का हस्तक्षेप पारिवारिक मामलों को मेंटेन करने में सहायक बनेगा। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में इस महीने अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि मंगल की स्थिति एवरेज है तो वहीं शनि की दृष्टि कमजोर परिणाम देना चाह रही है। 

 अपनी किसी भी समस्या का समाधान जानने के लिए आप पंडित हनुमान जी से कॉल/चैट पर जुड़कर जवाब जान सकते हैं।

जनवरी 2024 में सिंह राशि वालों के लिए उपाय

  • नियमित रूप से नीम की पेड़ की जड़ों पर जल चढ़ाएं। 
  • महीने के पहले हिस्से में नियमित रूप से प्रतिदिन सरसों के तेल की कुछ बूंदें कच्ची मिट्टी पर टपकाएं। 
  • गाय की सेवा करें। 

तो हम उम्मीद करते हैं कि जनवरी महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.