जुलाई 2026 के व्रत-त्‍योहारों की सूची

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: शुरू हो जाएगा सावन, देखें देवशयनी एकादशी की तिथि!

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार जुलाई साल का सातवां महीना होता है। आध्‍यात्मिक एवं ज्‍योतिषीय दृष्टि से जुलाई मास बहुत खास माना जाता है। इस महीने में 

कुल 31 दिन होते हैं और इसका नाम जूलियस सीज़र के नाम पर रखा गया था। कई बार इसी महीने से सावन मास की भी शुरुआत होती है इसलिए मौसम की दृष्टि से भी यह महीना बहुत खास और सुहावना होता है। जुलाई के आगमन से तपमी गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो जाती है और बारिश का सुहावना मौसम शुरू हो जाता है।

इतना ही नहीं इस महीने का महत्‍व इसलिए भी ज्‍यादा है क्‍योंकि इस समय श्रावण मास, योगिनी एकादशी, जगन्‍नाथ रथ यात्रा, देवशयनी एकादशी और गुरु पूर्णिमा जैसे बड़े एवं महत्‍वपूर्ण त्‍योहार और पर्व आते हैं।

जब भी किसी नए महीने की शुरुआत होती है, हर किसी के मन में अपने भविष्‍य को लेकर कई तरह के सवाल आने लगते हैं जैसे कि करियर के लिए ये महीना कैसा रहेगा, शादी होगी या नहीं आदि। जुलाई मास के शुरू होने पर भी आपके मन में अपने भविष्‍य को लेकर प्रश्‍न उठ रहे होंगे इसलिए आपके मन को शांत करने और आपके इन सवालों का जवाब देने के लिए हम लेकर आए हैं यह जुलाई 2026 से संबंधित खास ब्‍लॉग।

एस्‍ट्रोसेज एआई के इस खास ब्‍लॉग में जुलाई के व्रत एवं त्‍योहारों के साथ-साथ बैंक अवकाश और विवाह मुहूर्त आदि के बारे में भी बताया गया है। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि जुलाई 2026 में आपके लिए क्‍या खास है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: हिंदू पंचांग की गणना

जुलाई 2026 की शुरुआत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होगी। वहीं, जुलाई 2026 का समापन शतभिषा नक्षत्र में कृष्‍ण पक्ष की सप्‍तमी तिथि पर होगा।

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: हिंदू व्रत व त्योहार

जुलाई 2026त्योहार
3 शुक्रवारसंकष्टी चतुर्थी
10 शुक्रवारयोगिनी एकादशी
12 रविवारमासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
14 मंगलवारआषाढ़ अमावस्या
16 गुरुवारजगन्नाथ रथ यात्रा, कर्क संक्रांति
25 शनिवारदेवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
26 रविवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 बुधवारगुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

जुलाई में जगन्‍नाथ रथ यात्रा

इस बार 16 जुलाई, 2026 को पुरी में जगन्‍नाथ रथ यात्रा निकलेगी। यह हिंदू धर्म का बड़ा ही पावन त्‍योहार है। उड़ीसा के पुरी में हर साल इस यात्रा का विशाल आयोजन किया जाता है। आषाढ़ मास के शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। मान्‍यता है कि इस यात्रा के माध्‍यम से भगवान जगन्‍नाथ साल में एक बार प्रसिद्ध गुंडिचा माता मंदिर जाते हैं। पूरी दुनिया से लाखों-करोड़ों की संख्‍या में श्रद्धालु इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं। इस परंपरा को गु‍ंडीचा मार्जन कहते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

योगिनी एकादशी

10 जुलाई, 2026 को योगिनी एकादशी पड़ रही है। साल की कुल 24 एकादशियों में योगिनी एकादशी का अत्‍यंत महत्‍व है। इस एकादशी पर भगवान विष्‍णु की पूजा की जाती है। योगिनी एकादशी का व्रत सभी एकादशी में विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से जीवन में समृद्धि और आनंद की प्राप्ति होती है। जो भक्त योगिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं, उन्हें मृत्यु के बाद भगवान विष्णु के चरणों में स्थान प्राप्त होता है। यह व्रत मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। माना जाता है इस व्रत से समस्त पापों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

सावन मास की शुरुआत

30 जुलाई, 2026 को गुरुवार के दिन से ही श्रावण मास की शुरुआत होने जा रही है। 28 अगस्‍त, 2026 को सावन माह खत्‍म हो जाएगा। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत शुभ माना गया है। इस दौरान समर्पण और अटूट आस्‍था के साथ भगवान शिव का पूजन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और आध्‍यात्मिक प्रगति मिलती है। सावन शुरू होने से चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा मिलता है और बारिश की ठंडक मन को शांत करती है।

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: अन्‍य महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार

जुलाई के महीने में आने वाले कुछ अन्‍य महत्‍वपूर्ण व्रत एवं त्‍योहार निम्‍न प्रकार से हैं:

  • देवशयनी एकादशी: 25 जुलाई, 2026 को शनिवार के दिन देवशयनी एकादशी है। इसे पद्मनाभा के नाम से भी जाता है। यहीं से चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाती है। मान्‍यता है कि देवशयनी एकादशी 2025 से भगवान विष्‍णु पूरे चार मास के लिए श्रीरसागर में निद्रा में चले जाते हैं।
  • गुरु पूर्ण‍िमा: 29 जुलाई,2026 को बुधवार के दिन गुरु पूर्णिमा है। माना जाता है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्‍यास जी का जन्‍म हुआ था इसलिए उनकी जयंती के रूप में हर साल गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। अपने गुरु या शिक्षक के सम्‍मान में इस दिन को मनाया जाता है।
  • कर्क संक्रांति: 16 जुलाई, 2026 को गुरुवार के दिन कर्क संक्रांति पड़ रही है। हर माह होने वाले सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने के अवसर को कर्क संक्रांति के रूप में मनाया जाता है।
  • श्रावण का पहला दिन: 30 जुलाई, 2026 से सावन की शुरुआत होने जा रही है। इससे भारत में कई जगहों पर गर्मी से राहत मिलेगी। धार्मिक दृष्टि से भी सावन माह का विशेष महत्‍व है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
  • प्रदोष व्रत: 12 जुलाई, 2026 को रविवार के दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत रखने से जीवन की हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

जुलाई में पैदा होने वाले कैसे होते हैं

हर महीने में जन्‍म लेने वाले लोगों में कुछ खास खूबियां होती हैं लेकिन इसके साथ ही आपके जन्‍म के महीने के प्रभाव से आपके अंदर कुछ नकारात्‍मक प्रवृत्तियां भी हो सकती हैं। आगे जानिए कि इस महीने में पैदा होने वाले लोगों में सकारात्‍मक और नकारात्‍मक क्‍या बातें होती हैं।

सकारात्‍मक विशेषताएं

  • इनका व्‍यक्‍तित्‍व बहुत शानदार होता है और ये हर समस्‍या को लेकर सकारात्‍मक विचार रखते हैं। ये आशावादी स्‍वभाव वाले होते हैं और अपने आसपास के लोगों में भी पॉजिटिविटी का संचार करते हैं।
  • ये छोटी-छोटी चीज़ों में भी खुशियां तलाश कर लेते हैं और प्रॉब्‍लम आने पर भी ये अपने आसपास के माहौल को दुखी या नीरस नहीं होने देते हैं।
  • इन्‍हें अपने लक्ष्‍य को पाने की ललक होती है। ये हमेशा अपने लक्ष्‍य पर नज़र रखते हैं और अपने हर एक लक्ष्‍य को हासिल करके ही दम लेते हैं। ये अपने सपनों को पूरा करने के लिए एकाग्र और समर्पित होते हैं।
  • इस महीने में जन्‍मे जातक दयालु स्‍वभाव के होते हैं। ये दूसरों की परवाह करते हैं और दूसरों की मदद करने में भी हिचकिचाते नहीं हैं। कई लोग इनके पास मदद मांगने आते हैं।
  • ये जातक पूरे फोकस के साथ काम करते हैं। इन्‍हें अपना समय बर्बाद करना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है और इनका सारा ध्‍यान हमेशा अपने लक्ष्‍य पर ही रहता है।

नकारात्‍मक प्रवृत्तियां

  • जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी यही होती है कि वे बहुत भावुक स्‍वभाव के होते हैं।
  • इनके व्‍यवहार में आक्रामकता भी देखी जा सकती है। कभी-कभी इनके गुस्‍से और आक्रामकता के कारण कई चीज़ें बिगड़ जाती हैं।
  • ये अपने झगड़ों को समय रहते ही नहीं सुलझाते बल्कि उन्‍हें अपने दोस्‍तों और परिवार के साथ ज्‍यादा ही खींच लेते हैं।
  • भले ही ये लोगों को उनकी गलती के लिए माफ कर देते हैं लेकिन उनकी गलती को कभी भूलते नहीं हैं और उसे लंबे समय तक याद रखते हैं।
  • ये किसी पर भी आसानी से भरोसा नहीं करते हैं और इन्‍हें विश्‍वास को लेकर कई तरह की दिक्‍कतें रहती हैं। कभी-कभी तो ये अपने पार्टनर और परिवार के सदस्‍यों तक पर भरोसा नहीं कर पाते हैं।
  • इस महीने में पैदा होने वाले लोग अपनी भावनाओं और एहसासों को अपने दोस्‍तों और परिवार से छिपाकर रखते हैं।

आज का गोचर

जुलाई में जन्‍मे लोगों के साथ संबंध

अगर आपके किसी दोस्‍त का जन्‍म जुलाई के महीने में हुआ है, तो आप बहुत लकी हैं क्‍योंकि इनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्‍छा होता है। ये अपने दोस्‍तों और पार्टनर के साथ खुश रहना पसंद करते हैं।

ये पॉजीटिव सोच रखते हैा और अपने आसपास भी सकारात्‍मकता ही फैलाते हैं। इनकी सरप्राइज़ देने की आदत होती है जिससे ये अपने पार्टनर के लिए हर दिन को खास बना देते हैं। इनका स्‍वभाव शांत और संयमित होता है। ये कभी भी जल्‍दबाज़ी में आकर कोई काम नहीं करते हैं। ये हमेशा अपने परिवार और पार्टनर के साथ खड़े रहते हैं।

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: ग्रहण और गोचर

जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने में कुछ ग्रहों के विशेष गोचर होने जा रहे हैं:

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: शुक्र ग्रह 4 जुलाई 2026 को चंद्रमा की राशि छोड़कर सूर्य की राशि में जा रहे हैं। शुक्र का गोचर 4 जुलाई 2026 की शाम को हो रहा है। शुक्र यहीं पर 1 अगस्त 2026 तक बने रहेंगे। यानी की 4 जुलाई 2026 से लेकर 1 अगस्त 2026 तक शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे।

बुध मिथुन राशि में वक्री: बुध ग्रह 7 जुलाई 2026 की सुबह 10:32 के करीब मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। मिथुन राशि बुध ग्रह की स्वयं की राशि है। 22 जून 2026 को बुध ग्रह कर्क राशि में आए थे लेकिन 29 जून 2026 को ही ये वक्री हो गए और वक्री अवस्था में यानी की मान्यता के अनुसार लगभग उल्टा चलने वाली स्थिति में, उल्टा चलते-चलते ये 7 जून 2026 को पुनः मिथुन राशि में लौट रहे हैं।

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: ग्रहों के राजा सूर्य, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा, शासन-प्रशासन, आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा का प्रमुख कारक ग्रह माना गया है। ग्रह सूर्य 16 जुलाई 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैसे तो कर्क राशि चंद्रमा की राशि है और सूर्य तथा चंद्रमा के संबंध सामान्यतः मित्रवत या कम से कम औसत माने जाते हैं।

बुध मिथुन राशि में मार्गी: बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। बुध देव की मिथुन राशि में उपस्थिति बुद्धिमानी और तेज़ दिमाग का प्रतिनिधित्व करती है।

शनि मीन राशि में वक्री: 27 जुलाई, 2026 को शनि ग्रह मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि न्‍याय के देवता हैं और उनके स्‍थान परिवर्तन या गोचर को अत्‍यंत महत्‍वूपर्ण माना जाता है।

जुलाई में काई ग्रहण नहीं है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: सार्वजनिक अवकाश

तिथिअवकाशराज्य
01 जुलाई 2026 (बुधवार)गुरु हरगोबिंद जयंतीजम्मू और कश्मीर
06 जुलाई 2026 (सोमवार)एमएचआईपी दिवसमिजोरम
13 जुलाई 2026 (सोमवार)शहीद दिवसजम्मू और कश्मीर
13 जुलाई 2026 (सोमवार)भानु जयंतीसिक्किम
16 जुलाई 2026 (गुरुवार)रथ यात्रामणिपुर और उड़ीसा
17 जुलाई 2026 (शुक्रवार)यू तिरोत सिंग दिवसमेघालय
21 जुलाई 2026 (मंगलवार)खर्ची पूजात्रिपुरा
31 जुलाई 2026 (शुक्रवार)शहीद उधम सिंह शहीदी दिवसहरियाणा

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: विवाह मुहूर्त

विवाह मुहूर्त 2026 के अनुसार, जुलाई में विवाह बंधन में बंधने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: अन्नप्राशन मुहूर्त

तिथि व दिनसमय (IST)
15 जुलाई, बुधवार12:21 – 13:09
20 जुलाई, सोमवार06:06 – 08:16
20 जुलाई, सोमवार12:49 – 15:09
24 जुलाई, शुक्रवार06:08 – 08:00
24 जुलाई, शुक्रवार08:00 – 09:43
29 जुलाई, बुधवार09:58 – 12:14
29 जुलाई, बुधवार12:14 – 14:33

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: मुंडन मुहूर्त

दिनांकआरंभ कालसमाप्ति काल
गुरुवार, 02 जुलाई09:28:0129:26:52
शुक्रवार, 03 जुलाई05:27:1511:23:02
गुरुवार, 09 जुलाई10:40:2114:56:58
बुधवार, 15 जुलाई11:53:4021:47:53
सोमवार, 20 जुलाई19:10:2328:04:58

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

जुलाई 2026 मासिक राशिफल: 12 राशियों का भविष्‍यफल

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को जुलाई का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कुछ एक मामलों में परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं।

करियर: जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार कोई बड़ा व्यापारिक या व्यावसायिक रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। नौकरी से संबंधित मामलों में भी आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।

शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी खेलकूद पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। आपका मित्रता निभाने पर फोकस अधिक रह सकता है, मनोरंजन पर भी ध्यान जा सकता है लेकिन शिक्षा के मामले से ध्यान हटा रह सकता है।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। गृहस्थ मामलों को लेकर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। गृहस्थ मामलों में परिणाम काफी हद तक अनुकूल रह सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: जब भी ऐसा लगे कि आपस में विवाद बढ़ सकता है तो शांतिपूर्वक चुप रहना या स्वयं को किसी और काम में व्यस्त कर लेना हितकारी रहेगा। आप कुछ सावधानियां अपनाकर अपनी लव लाइफ का आनंद ले सकेंगे।

आर्थिक जीवन: लाभ के मामले में शनि कोई विरोध नहीं करेंगे लेकिन खर्च भी करवाते रहेंगे।  व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोग इस महीने अच्छी कमाई कर सकेंगे।

स्वास्थ्य: आपका खान-पान असंतुलित रह सकता है, जिसके कारण मुख या पेट से संबंधित कुछ परेशानियां रह सकती हैं।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार आपको मंगल से संबंधित मामलों में इस महीने सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ सकती है। बड़े बुजुर्गों का परामर्श लेकर काम करने की स्थिति में कुछ मामलों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

करियर: व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में भी सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। क्रोध या अहंकार के चलते काम प्रभावित रह सकते हैं।

शिक्षा: लगातार प्रयत्न करने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों पर यह जिम्मेदारी रहेगी कि वो नियमित रूप से अपने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधि पर विशेष ध्यान दें।

पारिवारिक जीवन: परिवार में आपसी ईगो के चलते कुछ परेशानियां रह सकती हैं। जुलाई का पूरा महीना ही गृहस्थ मामलों में तनाव या परेशानी देने का काम कर सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: यह महीना प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव दे सकता है लेकिन समझदारी से काम लेने वाले व्यक्तियों को कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी।

आर्थिक जीवन: बचत के दृष्टिकोण से महीने को औसत या औसत से बेहतर कहा जाएगा। आर्थिक मामलों में महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य बीच-बीच में प्रभावित रह सकता है। विशेषकर सिरदर्द बुखार जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मौसम में आ रहा बदलाव आप पर हावी हो सकता है।

उपाय: आप मंदिर में बादाम का दान करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल कहता है कि 7 जुलाई के बाद बुध मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं, क्योंकि बुध अपनी राशि में रहेंगे। मेहनती लोगों को शनि ग्रह कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं।

करियर: व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों के लिए महीना खराब नहीं है लेकिन फिर भी कोई नया प्रयोग करने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को जल्दबाजी और क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है।

शिक्षा: शिक्षा से संबंधित निर्णयों में अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को न चाहते हुए भी घर से दूर जाने की प्लानिंग करनी पड़ सकती है।

पारिवारिक जीवन: महीने की शुरुआत बहुत शानदार रहने वाली है लेकिन धीरे-धीरे करके स्थितियां बदलेंगी। आपके पारिवारिक मामलों में ईगो के चलते कुछ परेशानियां दे सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने लव पार्टनर को, अपने परिजनों से मिलाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने प्रेम को मर्यादित तरीके से निभाना ही उचित रहेगा।

आर्थिक जीवन: आपकी मेहनत की कमाई आपको मिलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है लेकिन फिर भी छोटे-मोटे व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। यह महीना आमदनी के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर है।

स्वास्थ्य: वाहन इत्यादि सावधानी से चलाने की जरूरत रहेगी। व्यर्थ की यात्राओं से बचना भी जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार कुछ एक मामलों में बुध अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। शनि से अधिक अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। यह महीना आपको मिले-जुले या औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है।

करियर: कार्यक्षेत्र के मामले में यह महीना आपको बहुत अच्छे परिणाम दे सकता है। वरिष्ठों के साथ तालमेल में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है।

शिक्षा: पढ़ाई में छोटी-मोटी अड़चनें रह सकती हैं लेकिन कोई बड़ी विसंगति नहीं आएगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

पारिवारिक जीवन: आपको अपने पारिवारिक संबंधों को बहुत प्यार से सहेजने की जरूरत रहेगी। गृहस्थ जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आनी चाहिए। अगर छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी भी तो आप उन्हें आसानी से दूर कर सकेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: लव लाइफ में कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है। बल्कि पर्याप्त मात्रा में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना आपके लिए मददगार हो सकता है।

आर्थिक जीवन: आपके लिए  बचत करना थोड़ा सा कठिन रह सकता है। बचत के दृष्टिकोण से महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी मामलों में इस महीने कोई बड़ी दिक्कत नहीं आनी चाहिए बल्कि यदि आपका स्वास्थ्य पहले से अनुकूल है तो इस महीने भी अनुकूल बना रहेगा।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार आपको धैर्य के साथ-साथ निष्ठा पूर्वक काम करने की स्थिति में काफी अच्छे परिणाम मिलते हैं। यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है।

करियर: कुछ वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी प्रकार का नया प्रयोग या रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा।

शिक्षा: ऐसे विद्यार्थी जो अपने जन्म स्थान से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन विद्यार्थियों को सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत करने वाले विद्यार्थी सामान्य तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

पारिवारिक जीवन: बुध की अनुकूल स्थिति पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाने का काम कर सकती है। इस महीने कुछ पारिवारिक समस्याएं सामने आ सकती हैं लेकिन जल्दी ही उनका समाधान भी मिल जाएगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में कोई परेशानी नहीं आएगी विशेषकर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोगों के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस बात का ख्याल रखें कि कोई आपके संबंधों को नज़र न लगाने पाए।

आर्थिक जीवन: नए सिरे से कोई बड़ा खर्चा नहीं आएगा बल्कि स्थितियां पहले से बेहतर हो सकती हैं। आर्थिक मामले में यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी बल्कि पिछली समस्याओं से निजात पाने का कोई न कोई रास्ता भी मिल सकता है। महीने का पहला हिस्सा बेहतर स्वास्थ्य का आनंद लेने में मददगार बन सकता है।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने मंगल से आप मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। इस महीने आपको औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम मिल सकते हैं।

करियर: व्यापार को लेकर कोई बड़ा रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा लेकिन सामान्य तौर पर इस महीने को खराब नहीं माना जाएगा। समझदारी पूर्वक निर्णय लेकर आप अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

शिक्षा: छोटे-मोटे व्यवधान के बाद प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में छोटी-मोटी विसंगतियां भले रहें लेकिन कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है। अतः आप समझदारी पूर्वक निर्वाह करके पारिवारिक मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। मर्यादित तरीके से प्रेम निभाने की स्थिति में किसी भी बड़ी समस्या के योग नज़र नहीं आ रहे हैं।

आर्थिक जीवन: आमदनी को लेकर इस महीने सामान्य तौर पर आप संतुष्ट रहेंगे। यदि आप चाहें तो अपनी शान-ओ-शौकत में कुछ कटौती करके खर्चों पर नियंत्रण भी प्राप्त कर सकेंगे।

स्वास्थ्य: शनि बीच-बीच में स्वास्थ्य को खराब करने का काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं या पहले से चल रही दिक्कतें इस महीने भी रह सकती हैं।

उपाय: काली गाय को हरा चारा खिलाएं।

आर्थिक जीवन: आमदनी को लेकर इस महीने सामान्य तौर पर आप संतुष्ट रहेंगे। यदि आप चाहें तो अपनी शान-ओ-शौकत में कुछ कटौती करके खर्चों पर नियंत्रण भी प्राप्त कर सकेंगे।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल बताता है कि बृहस्पति आपको मिले-जुले या औसत स्‍तर के परिणाम दे सकते हैं। मंगल और राहु के परिणाम कमजोर नज़र आ रहे हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र के लिए यह महीना सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकता है। सावधानीपूर्वक निर्णय लेने की स्थिति में व्यापार व्यवसाय में भी अच्छा लाभ हो सकेगा।

शिक्षा: प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थी काफी अच्छा कर सकेंगे। यदि आप लगातार अपने सब्जेक्ट पर फोकस बनाए रखेंगे और पढ़ाई के प्रति गंभीर बने रहेंगे तो बृहस्पति और शनि ग्रह की अनुकूलता आपको अच्छे परिणाम दिलाने में मदद करेगी।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक संबंधों के दृष्टिकोण से महीना थोड़ा सा कमजोर है लेकिन सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में आप समस्याओं से बच सकेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा। प्रेम में पारदर्शिता की भी जरूरत रहेगी।

आर्थिक जीवन: धन संचय की बात की जाए तो इस मामले में महीना मिले-जुले परिणाम देना चाह रहा है। आप अपनी कमाई का एक अच्छे स्‍तर का हिस्सा बचत में भी तब्‍दील कर सकेंगे।

स्वास्थ्य: छोटी-मोटी सावधानियों की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि सावधानी रखने की स्थिति में ही आपका स्वास्थ्य अनुकूल रह पाएगा लेकिन सावधानी अपना लेने की स्थिति में आप शानदार स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल इस महीने शुक्र ग्रह से अधिक अनुकूलता मिलने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। यह महीना आपको मिले जुले परिणाम दे सकता है।

करियर: आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में नए सिरे से कोई बड़ा निवेश करना ठीक नहीं रहेगा या किसी भी प्रकार का बड़ा रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।

शिक्षा: पिछले महीनों की तुलना में यह महीना शिक्षा के लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा। कभी-कभार सब्जेक्ट पर से आपका फोकस हट सकता है लेकिन ऐसे लक्षण उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अधिक देखने को मिल सकते हैं।

पारिवारिक जीवन: जिन घरों में बड़े बुजुर्गों की चलती है उन घरों में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होगा लेकिन कुछ एक घरों में छोटा-मोटा विवाद उत्पन्न हो सकता है और जल्द शांत भी हो सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम को टाइम पास मानकर चलने वाले लोग प्रेम संबंधी मामले में असंतुष्ट रह सकते हैं। लापरवाही की स्थिति में प्रेम संबंध को लेकर बदनामी का भय भी रह सकता है।

आर्थिक जीवन: आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकेंगे या हो सकता है कि मेहनत से थोड़े से कम परिणाम मिलें लेकिन कोई बड़ी नकारात्मकता नज़र नहीं आ रही है। लापरवाही की स्थिति में व्यर्थ के कामों में संचित धन खर्च हो सकता है।

स्वास्थ्य: इस महीने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं दिखानी है। मौसम के अनुरूप आहार विहार भी जरूरी रहेगा। बहुत तेज धूप में न निकलें।

उपाय: मांस, मदिरा, अंडे व अश्लीलता आदि से दूरी बनाए रखें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार इस महीने बुध ग्रह आपको औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम दे सकते हैं। शुक्र से संबंधित मामलों में कुछ कठिनाइयां भी देखने को मिल सकती हैं।

करियर: व्यवसाय से संबंधित मामलों में बुध ग्रह आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं। इसके बावजूद भी व्यापारिक रिस्क नहीं लेना है। नौकरीपेशा लोगों को सामान्य तौर पर कुछ कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

शिक्षा: विद्यार्थी सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थी काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। घर परिवार के लोगों के बीच सद्भाव की कमी रह सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: जुलाई का महीना आपकी लव लाइफ को औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है लेकिन फिर भी बेवजह के विवाद से बचने की सलाह आपको दी जाती है।

आर्थिक जीवन: आमदनी के स्रोत आपके साथ बने रहेंगे। बचत करने के मामले में यह महीना कमजोर परिणाम दे सकता है अथवा ऐसा भी हो सकता है कि बचाए हुए पैसे व्यर्थ में खर्च हो सकते हैं।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। कभी-कभी सिरदर्द और बुखार जैसी शिकायते दे सकता है। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान नहीं करेगी।

उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

जुलाई 2026 मासिक राशिफल कहता है कि मंगल से किसी विशेष अनुकूलता की उम्मीद नहीं है लेकिन नुकसान होने की भी उम्मीद नहीं नज़र आ रही है। कुछ मामलों में राहु केतु परेशानियां देने का काम भी कर सकते हैं।

करियर: व्यापार के मामले में बुध ग्रह का पूरा सहयोग नज़र नहीं आ रहा है बल्कि नौकरी के मामले में बुध का सहयोग ज्यादा रह सकता है लेकिन फिर भी व्यवसाय के मामले में बुध ग्रह विरोध नहीं करेगा बल्कि अपने स्‍तर पर सहयोग ही करेगा।

शिक्षा: ऐसे विद्यार्थी जो प्रतिस्पर्धात्मक भाव से अपने सहपाठी से बेहतर करने की इच्छा रखते हैं उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। प्राथमिक शिक्षा के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिलते हुए नज़र आ रहे हैं।

पारिवारिक जीवन: इस महीने आपको पारिवारिक मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की बात को अधिक सुना जाएगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: जो प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं, महीने के शुरुआती दिन उनकी मदद कर सकते हैं। वासनात्मक विचारों की अधिकता रह सकती है लेकिन यह विचार आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं।

आर्थिक जीवन: कमाई के दृष्टिकोण से महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देगा। आमदनी के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी इंक्रीमेंट इत्यादि होने की संभावना नज़र आ रही है।

स्वास्थ्य: यदि आप उचित खान-पान अपनाएंगे तो यह महीना पिछले समस्याओं को दूर करने का भी काम करेगा। साथ ही साथ नए सिरे से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं आने देगा।

उपाय: नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल के अनुसार मंगल से इस महीने अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। इस महीने आप बुध ग्रह से मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं।

करियर: कार्यक्षेत्र के मामले में यह महीना उतार चढ़ाव से भरा रह सकता है। कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं होने पाएगा। व्यवसाय से संबंधित रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा।

शिक्षा: पढ़ाई में कुछ व्यवधान भी रह सकते हैं, कुछ कठिनाईयां भी रह सकती हैं। कठिनाईयों के बाद शिक्षा के मामले में आपको सफलता मिल जाएगी।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं लेकिन सब कुछ ठीक बना रहे इसके लिए आपको प्रयत्न भी करने होंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंध में हंसी मजाक और विनोद के भाव चलते रहेंगे लेकिन 16 जुलाई तक सूर्य की पंचम भाव में उपस्थित एक कमजोर बिंदु है। सगाई या फिर विवाह से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए यह महीना कोई विशेष सहयोग करता हुआ नज़र नहीं आ रहा है।

आर्थिक जीवन: यदि आप भी बैंक से लोन लेने की कोशिश में है या फिर लोन चुकाने की कोशिश में है तो यह महीना उस मामले में आपको अच्छा सहयोग कर सकता है।

स्वास्थ्य: शनि आपके खान-पान को बिगाड़ सकते हैं जिससे पेट या मुख से संबंधित कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से महीना बहुत अनुकूल नहीं है।

उपाय: बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि 

जुलाई 2026 मासिक राशिफल बताता है कि इस महीने शनि ग्रह का गोचर पहले भाव में होने के कारण अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। इस महीने आप सामान्य तौर पर औसत से बेहतर स्‍तर के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

करियर: कार्यक्षेत्र में इस महीने सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस महीने कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

शिक्षा: प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। उच्च शिक्षा के मामले में भी परिणाम सामान्य तौर पर काफी अच्छे रह सकते हैं।

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक मामलों में इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूलता देखने को मिलेगी। पुराने विवाद भी शांत हो सकेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन लेते हुए सामान्य तौर पर परिजन उन्नति कर सकेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: मर्यादित प्रेम करने वाले लोगों को इस महीने काफी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। बहस और लड़ाईयां भी रह सकती हैं। दांपत्य जीवन बेहतर होगा लेकिन फिर भी लापरवाही से बचने की जरूरत रहेगी।

आर्थिक जीवन: कुछ कठिनाईयों के बाद ही सही आप अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस महीने फिजूल खर्ची होने की संभावनाएं नहीं हैं।

स्वास्थ्य: यदि पिछले महीना से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिला है तो वह इस महीने भी जारी रख सकता है। आपके स्वास्थ्य का रिकवरी रेट काफी अच्छा रहेगा।

उपाय: बरगद की जड़ों पर मीठा दूध चढ़ाएं।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. जुलाई के महीने में सावन कब से शुरू हो रहे हैं?

30 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी।

2. जुलाई में देवशयनी एकादशी कब है?

25 जुलाई को देवशयनी एकादशी का व्रत है।

3. जुलाई महीने का नाम किस पर रखा गया है?

इसका नाम जूलियस सीज़र के नाम पर रखा गया था।