जुलाई 2026: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई साल का सातवां महीना होता है। जुलाई से ही हिंदुओं के अत्यंत पावन महीने श्रावण की शुरुआत होती है। हिंदुओं के अत्यंत पावन महीने श्रावण की शुरुआत होती है इसलिए सनातन धर्म में इस माह को विशेष महत्व दिया गया है। इस महीने में 31 दिन होते हैं। इस महीने से मानसून की भी शुरुआत हो जाती है और यह माह खेती के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

मौसत की बात करें, तो भारत में इस महीने से मानसून शुरू होता है जिससे तपती गर्मी के बाद थोड़ी राहत मिलती है। इस महीने का नाम रोमन सेनापति जूलियस सीज़र के नाम पर रखा गया है। धार्मिक दृष्टि से जुलाई का महीना बहुत खास होता है क्योंकि इस महीने में सावन के साथ-साथ देवशयनी एकादशी, योगिनी एकादशी, कर्क संक्रांति और गुरु पूर्णिमा जैसे बड़े व्रत-त्योहार आते हैं।
एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में जानेंगे इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस दिन मनाए जाएंगे। इस महीने कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होने वाला है औरp prक्या इस महीने में कोई ग्रहण लगेगा। इन सभी बातों की जानकारी आपको इस विशेष राशिफल ब्लॉग के माध्यम से हम प्रदान करेंगे।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
जुलाई 2026: ज्योतिषीय तथ्य एवं हिंदू पंचांग की गणना
इस बार जुलाई 2026 की शुरुआत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होगी। वहीं, जुलाई 2026 का समापन शतभिषा नक्षत्र में कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर होगा।
जुलाई 2026 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां
धार्मिंक दृष्टि से हर एक महीना बहुत खास होता है और हर एक महीने में कई व्रत एवं त्योहार आते हैं जिनका अपना धार्मिक महत्व होता है। ये त्योहार महीने के आकर्षण और महत्व को बढ़ाने का काम करते हैं। आगे जुलाई 2026 में आने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की सूची दी गई है।
| जुलाई 2026 | त्योहार |
| 3 शुक्रवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 10 शुक्रवार | योगिनी एकादशी |
| 12 रविवार | मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 14 मंगलवार | आषाढ़ अमावस्या |
| 16 गुरुवार | जगन्नाथ रथ यात्रा, कर्क संक्रांति |
| 25 शनिवार | देवशयनी एकादशी, आषाढ़ी एकादशी |
| 26 रविवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
| 29 बुधवार | गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत |
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुधवार से होगी जुलाई की शुरुआत
जुलाई 2026 की शुरुआत बुधवार के दिन से हो रही है। वैदिक ज्योतिष में सप्ताह के इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है एवं इस दिन के स्वामी गणेश जी हैं। यदि आप जुलाई 2026 के पहले दिन यानी बुधवार को कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो आपको गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।
- बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर जाएं और उनकी मूर्ति के सामने धूप जलाएं और 21 दूर्वा अर्पित करें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी।
- गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे बुध ग्रह दोष खत्म होता है।
- भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए हरी रंग की चीज़ों जैसे कि हरी मूंग दाल, हरे रंग के कपड़े या हरी सब्जियों का भी दान कर सकते हैं।
- अपन बहन या बेटी को हरे रंग की वस्तु या श्रृंगार का सामान उपहार में दे सकते हैं।
- गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-संपत्ति बढ़ती है।
जुलाई 2026 में श्रावण के उपाय
30 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो रही है। मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है और सावन के सोमवार को जो भी व्यक्ति सच्चे मन से व्रत एवं पूजन करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आप अपने जीवन को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए जुलाई में पड़ रहे श्रावण मास में निम्न ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं:
- अगर आप अपनी किसी इच्छा के पूरे होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आप श्रावण मास में रोज़ 11 या 21 बेलपत्र लें और उसके ऊपर चंदन से ‘ॐ नम: शिवाय’ लिख दें। अब इन्हें शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे आपकी मुराद जल्दी ही पूरी हो जाएगी।
- सावन के सोमवार को शिवलिंग का अनार के जूस से अभिषेक करें। इससे पैसों की तंगी की समस्या दूर होती है। आप भगवान शिव और देवी पार्वती को केसर से बनी खीर का भी भोग लगा सकते हैं।
- वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सावन के महीने में पति-पत्नी साथ मिलकर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शादीशुदा जिंदगी की सभी समस्याओं का निवारण होता है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है।
- नौकरी या व्यवसाय में कोई परेशानी आ रही है, तो सावन के सोमवार को देवी पार्वती को चांदी की पायल चढ़ाएं।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
जुलाई 2026 में होने वाले ग्रहों के गोचर
- शुक्र ग्रह 4 जुलाई 2026 को चंद्रमा की राशि छोड़कर सूर्य की राशि में जा रहे हैं। शुक्र यहीं पर 1 अगस्त 2026 तक बने रहेंगे।
- बुध ग्रह 7 जुलाई 2026 की सुबह 10:32 के करीब मिथुन राशि में वक्री हो रहे हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह ही हैं।
- सूर्य ग्रह 16 जुलाई 2026 को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और सूर्य तथा चंद्रमा के संबंध सामान्यतः मित्रवत या कम से कम औसत माने जाते हैं।
- बुध ग्रह 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।
- 27 जुलाई, 2026 को शनि ग्रह मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं।
जुलाई में काई ग्रहण नहीं है।
जुलाई 2026 में अन्नप्राशन मुहूर्त की सूची
| तिथि | दिन | समय (IST) |
| 15 जुलाई | बुधवार | 12:21 – 13:09 |
| 20 जुलाई | सोमवार | 06:06 – 08:16 |
| 20 जुलाई | सोमवार | 12:49 – 15:09 |
| 24 जुलाई | शुक्रवार | 06:08 – 08:00 |
| 24 जुलाई | शुक्रवार | 08:00 – 09:43 |
| 29 जुलाई | बुधवार | 09:58 – 12:14 |
| 29 जुलाई | बुधवार | 12:14 – 14:33 |
जुलाई 2026 में मुंडन मुहूर्त की तिथियां
| दिनांक | आरंभ काल | समाप्ति काल |
| गुरुवार, 02 जुलाई | 09:28:01 | 29:26:52 |
| शुक्रवार, 03 जुलाई | 05:27:15 | 11:23:02 |
| गुरुवार, 09 जुलाई | 10:40:21 | 14:56:58 |
| बुधवार, 15 जुलाई | 11:53:40 | 21:47:53 |
| सोमवार, 20 जुलाई | 19:10:23 | 28:04:58 |
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
जुलाई 2026 में कर्णवेध मुहूर्त
| तारीख | समय |
| 2 जुलाई 2026 | 11:43-14:00, 16:19-18:38 |
| 4 जुलाई 2026 | 13:52-16:11 |
| 8 जुलाई 2026 | 06:42-09:02, 11:20-13:36 |
| 9 जुलाई 2026 | 13:32-15:52 |
| 12 जुलाई 2026 | 11:04-13:20, 15:40-19:36 |
| 15 जुलाई 2026 | 06:15-08:35, 10:52-17:47 |
| 20 जुलाई 2026 | 06:07-12:49, 15:08-19:07 |
| 24 जुलाई 2026 | 06:09-08:00, 10:17-17:11 |
| 29 जुलाई 2026 | 16:52-18:55 |
| 30 जुलाई 2026 | 07:36-12:10, 14:29-18:13 |
| 31 जुलाई 2026 | 07:32-14:25, 16:44-18:48 |
जुलाई 2026 में विद्यारंभ मुहूर्त
| तारीख | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
| 1 जुलाई 2026 | बुधवार | सुबह 05:35 – 08:20, दोपहर 09:53 – शाम 03:27 |
| 3 जुलाई 2026 | शुक्रवार | सुबह 05:36 – 08:22, दोपहर 09:55 – शाम 03:29 |
| 6 जुलाई 2026 | सोमवार | सुबह 05:38 – 08:24, दोपहर 09:57 – शाम 03:31 |
| 8 जुलाई 2026 | बुधवार | सुबह 05:40 – 08:26, दोपहर 10:00 – शाम 03:34 |
| 10 जुलाई 2026 | शुक्रवार | सुबह 05:41 – 08:28, दोपहर 10:02 – शाम 03:36 |
| 13 जुलाई 2026 | सोमवार | सुबह 05:44 – 08:31, दोपहर 10:05 – शाम 03:39 |
| 15 जुलाई 2026 | बुधवार | सुबह 05:46 – 08:33, दोपहर 10:07 – शाम 03:41 |
| 17 जुलाई 2026 | शुक्रवार | सुबह 05:48 – 08:35, दोपहर 10:09 – शाम 03:43 |
| 20 जुलाई 2026 | सोमवार | सुबह 05:51 – 08:38, दोपहर 10:12 – शाम 03:46 |
| 22 जुलाई 2026 | बुधवार | सुबह 05:53 – 08:40, दोपहर 10:14 – शाम 03:48 |
| 24 जुलाई 2026 | शुक्रवार | सुबह 05:55 – 08:42, दोपहर 10:16 – शाम 03:50 |
| 27 जुलाई 2026 | सोमवार | सुबह 05:58 – 08:45, दोपहर 10:19 – शाम 03:53 |
| 29 जुलाई 2026 | बुधवार | सुबह 06:00 – 08:47, दोपहर 10:21 – शाम 03:55 |
| 31 जुलाई 2026 | शुक्रवार | सुबह 06:02 – 08:49, दोपहर 10:23 – शाम 03:57 |
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
जुलाई 2026 में उपनयन मुहूर्त
| तिथि | समय |
| 1/7/2026 | 07:21 – 11:47, 16:23 – 18:42 |
| 2/7/2026 | 07:06 – 11:43 |
| 4/7/2026 | 13:52 – 16:11 |
| 5/7/2026 | 09:14 – 16:07 |
| 15/7/2026 | 13:09 – 17:47 |
| 16/7/2026 | 06:11 – 08:31, 10:48 – 17:43 |
| 18/7/2026 | 06:06 – 10:40, 12:57 – 18:30 |
| 24/7/2026 | 06:09 – 08:00, 10:17 – 17:11 |
| 26/7/2026 | 12:25 – 14:45 |
| 30/7/2026 | 07:36 – 12:10, 14:29 – 18:13 |
| 31/7/2026 | 07:32 – 14:25, 16:44 – 18:48 |
जुलाई 2026 में गृह प्रवेश मुहूर्त की सूची
| दिनांक | आरंभ काल | समाप्ति काल |
| बुधवार, 01 जुलाई | 06:52:06 | 29:26:31 |
| गुरुवार, 02 जुलाई | 05:26:52 | 09:28:01 |
| सोमवार, 06 जुलाई | 16:08:27 | 29:28:30 |
जुलाई 2026 में नामकरण मुहूर्त
| दिनांक | आरंभ काल | समाप्ति काल |
| 01 जुलाई | 06:52:06 | 29:26:31 |
| 02 जुलाई | 05:26:52 | 29:26:52 |
| 03 जुलाई | 05:27:15 | 11:23:02 |
| 05 जुलाई | 05:28:04 | 15:13:32 |
| 06 जुलाई | 16:08:27 | 29:28:30 |
| 08 जुलाई | 05:29:23 | 12:24:15 |
| 09 जुलाई | 10:40:21 | 14:56:58 |
| 12 जुलाई | 05:31:16 | 22:32:30 |
| 15 जुलाई | 05:32:47 | 21:47:53 |
| 19 जुलाई | 05:34:53 | 29:34:52 |
| 20 जुलाई | 05:35:24 | 29:35:25 |
| 24 जुलाई | 05:37:36 | 28:37:25 |
| 29 जुलाई | 05:40:24 | 29:40:23 |
| 30 जुलाई | 05:40:58 | 17:44:08 |
| 31 जुलाई | 19:27:36 | 29:41:31 |
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
जुलाई 2026- मशहूर सितारों के जन्मदिन की जानकारी
अब बात करें जुलाई के महीने में पड़ने वाले मशहूर सितारों के जन्मदिन की तो,
1 जुलाई उस्ताद रशीद खान, मोहम्मद इरफान
2 जुलाई पवन मल्होत्रा
3 जुलाई तिगमांशु धूलिया
4 जुलाई तोशि साबरी, नीना गुप्ता
5 जुलाई जायद खान, राकेश झुनझुनवाला
6 जुलाई सिल्वेस्टर स्टेलोन, रणवीर सिंह
7 जुलाई कैलाश खेर, मनजोत सिंह, महेंद्र सिंह धोनी
8 जुलाई रेवती, नीतू सिंह
9 जुलाई गुरुदत्त
10 जुलाई आलोक नाथ, राघव जुयाल
12 जुलाई परवीन डबास, एवेलिन शर्मा
14 जुलाई मधु सप्रे
15 जुलाई पूजा राठी
16 जुलाई कैटरीना कैफ, आमना शरीफ
17 जुलाई रवि किशन, जरीना वहाब
18 जुलाई प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडणेकर
19 जुलाई श्रीजीता दे
20 जुलाई नसीरुद्दीन शाह, ग्रेसी सिंह
21 जुलाई निवेदिता भट्टाचार्य
22 जुलाई विशाल मल्होत्रा, अरमान मलिक
23 जुलाई हिमेश रेशमिया, सूर्या शिवकुमार
24 जुलाई राघव सचार
25 जुलाई सौरभ के राय, कश्मीरा ईरानी
26 जुलाई मेघा गोडसे, जुगल हंसराज
27 जुलाई विनय पाठक, राहुल बोस
28 जुलाई धनुष, आयशा जुल्का
29 जुलाई संजय दत्त, अनूप जलोटा
30 जुलाई सोनू सूद, सोनू निगम
31 जुलाई अनुज सक्सेना, मास्टर सलीम, कियारा आडवाणी
जुलाई 2026 – शेयर बाज़ार की रिपोर्ट
शेयर बाजार भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, जुलाई महीने की शुरुआत बुधवार को होगी और इस समय बाजार पर कई महत्वपूर्ण ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत में ही ब्लू-चिप कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है, जिसके चलते बाज़ार तेज़ी से नीचे गिरने की स्थिति में आ सकता है।
6 जुलाई से 10 जुलाई के बीच बाजार में घबराहट और अराजकता का माहौल बन सकता है।
13 जुलाई को भी बाजार घट-बढ़ दिखा सकता है, लेकिन 14 जुलाई से 17 जुलाई के बीच स्थिति थोड़ी स्थिरता की ओर बढ़ती दिखेगी। इस दौरान रियल एस्टेट, चीनी उद्योग, पावर सेक्टर, कॉफी-टी सेक्टर, छोटे वाहन निर्माता, गैस और मेटल संबंधित शेयरों में अच्छा समर्थन मिलने की संभावना है। इससे निवेशकों का भरोसा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
20 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान बाजार फिर से उतार-चढ़ाव के घेरे में आ सकता है। फार्मा, मीडिया, सॉफ्टवेयर, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, सीमेंट, पावर और मेटल सेक्टर के शेयरों में तेज़ गिरावट और हल्की बढ़त दोनों स्थिति देखने को मिल सकती है।
27 जुलाई से 31 जुलाई तक ब्लू-चिप सेक्टर पर बिकवाली का दबाव बढ़ने से बाज़ार में गिरावट की वापसी संभव है।
24 जुलाई से 31 जुलाई के बीच लगातार उतार-चढ़ाव के बाद अचानक से तेजी की लहर आने की संभावनाएं भी नज़र आती हैं।
इसका मतलब है कि जुलाई 2026 निवेशकों के लिए चुनौती भी है और अवसर भी, बस सही समय को पहचानने की जरूरत है।
जुलाई मासिक भविष्यवाणी 2026: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल
मेष राशि
इस महीने सूर्य ग्रह का गोचर क्रमशः आपके तीसरे और चौथे भाव में रहेगा। 16 जुलाई तक सूर्य आपके तीसरे भाव में मिथुन राशि में……(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर लाभ भाव में रहेगा। शनि ग्रह बुध ग्रह के नक्षत्र में रहेंगे। यह सामान्य तौर पर अनुकूल स्थितियां मानी जाएंगी। हालांकि, 27 जुलाई के बाद……(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
बुध ग्रह से औसत से बेहतर परिणामों की उम्मीद की जा सकती है। बृहस्पति का गोचर दूसरे भाव में होने के कारण सामान्य तौर पर आपको……(विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
बुध ग्रह का गोचर वैसे तो इस पूरे महीने ही अधिक अनुकूल स्थिति में नहीं है लेकिन तुलना करें तो 7 जुलाई के बाद कुछ मामलों के लिए परिणाम अनुकूल भी रह सकते हैं, क्योंकि……(विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में सामान्य तौर पर आपके पक्ष में परिणाम देने वाला कहा जा सकता है। यद्यपि कुछ वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
प्राथमिक शिक्षा का कारक ग्रह बुध केवल प्राथमिक शिक्षा के मामले में बल्कि उच्च शिक्षा के मामले में भी आपकी मदद करेगा। इस कारण से……(विस्तार से पढ़ें)
तुला राशि
शनि ग्रह का गोचर छठे भाव में होने के कारण सामान्य तौर पर आपके पक्ष के परिणाम देना चाहेगा। राहु का गोचर मिले-जुले परिणाम दे सकता है। तो वहीं केतु……(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
महीने का पहला हिस्सा कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से कमजोर नज़र आ रहा है। यह नियम व्यापार व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए……(विस्तार से पढ़ें)
धनु राशि
भले ही सब कुछ ठीक-ठाक नज़र आए और ऐसा लगे कि कहीं कोई भी रिस्क नज़र नहीं आ रहा है, फिर भी किसी नए निवेश को करने से बचना समझदारी……(विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
कुछ अड़चने रह सकती हैं लेकिन अड़चनों के बाद आपकी मेहनत के परिणाम आपको मिल सकेंगे। यानी कि आप अपने कार्य क्षेत्र में……(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
इस महीने आप बुध ग्रह से मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। बृहस्पति ग्रह के गोचर को छठे भाव में अच्छा नहीं माना जाता लेकिन……(विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
नौकरीपेशा लोगों को इस महीने कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन दशम भाव तथा भाग्य भाव दोनों……(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
बुधवार से जुलाई का महीना शुरू होगा।
30 जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं।
10 जुलाई, 2026 को योगिनी एकादशी पड़ रही है।