इन दालों के दान से आप भी हो जाएंगे मालामाल; हर पापों से मिलेगी मुक्ति!

सनातन धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। प्राचीन समय से ही दान की परंपरा रही है। आज भी लोग मन की शांति, मनोकामना पूर्ति, पुण्य की प्राप्ति, ग्रह-दोषों से छुटकारा पाने के लिए और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दान करते हैं। माना जाता है कि आप जो भी दान व पुण्य करते हैं और जिस तरह से दान करते हैं उसका आपको लाभ कहीं न कहीं किसी भी प्रकार से जरूर मिलता है इसलिए हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करना चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि आप अपने जीवन में सुख और समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो कुछ विशेष प्रकार की दालें हैं जिनका दान आपको अवश्य करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दालों को दान करने का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। दाल सेहत के साथ-साथ धर्म-कर्म में भी महत्व रखती है। दालों को दान करने से व्यक्ति आर्थिक लाभ के साथ-साथ कई समस्याओं से छुटकारा भी पा सकता है। तो आइए जानते हैं कौन सी दालों का दान करना फलदायी होता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

इन दालों के दान से खुल जाएगा आपका भाग्य

उड़द की दाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन काले उड़द की दाल का दान करने का विशेष महत्व है। उड़द की दाल का दान करना बहुत शुभ होता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है इस दिन उड़द की दाल का दान करने से शनिदेव की कृपा बरसती है और शनि के नकारात्मक प्रभाव से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, आपको व्यवसाय में आ रही किसी भी प्रकार की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाता है। वहीं यदि आप बुरी नजर के दुष्प्रभाव से पीड़ित हैं तो उड़द दाल से कुछ उपाय आपको लाभदायक परिणाम दे सकते हैं। इसके लिए आपको इसमें से कुछ हिस्सा अपने हाथ में लेना है और बुरी नजर से प्रभावित व्यक्ति के ऊपर घुमाकर दक्षिण दिशा की ओर फेंक देना है। इससे नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

अरहर की दाल

वहीं यदि आपकी कुंडली में देव गुरु बृहस्पति की स्थिति कमज़ोर है या गुरु दोष है या फिर आपके वैवाहिक जीवन में रुकावटें व परेशानियां आ रही हैं तो आपको गुरुवार के दिन अरहर की दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। इसके अलावा, भगवान विष्णु की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मसूर की दाल

यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति कमज़ोर है या आप मंगल दोष से पीड़ित हैं तो मंगलवार के दिन मसूर दाल का दान करें।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मूंग की दाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दालों में मूंग की दाल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मूंग की दाल का बुधवार को दान करना चाहिए। कहते हैं इस दिन मूंग की दाल का दान करने से भगवान गणेश की कृपा बरसती है और काम में आ रही बाधा टल जाती है। इसके साथ ही, आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होती है और भाग्य चमक उठता है। इस दिन गणेश भगवान की पूजा में मूंग की दाल का भोग लगाना भी बहुत शुभ फलदायी रहता है।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

चने की दाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए चने की दाल अर्पित करनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति के जीवन में समस्या आ रही है तो उसे चने की दाल का दान करना चाहिए। इससे विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलता है और गुरु ग्रह के दोष से भी मुक्ति मिलती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.