वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के गोचर करने पर शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है और ये योग देश-दुनिया समेत मानव जीवन को भी प्रभावित करते हैं। इस बार बुध के गोचर करने पर भी एक ऐसा ही योग बन रहा है जो कुछ राशियों के लिए चमत्कारिक साबित हो सकता है। एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग में आगे विस्तार से बताया गया है कि बुध का यह गोचर किस राशि में हुआ है और इससे कौन-सा राजयोग बन रहा है एवं इससे लाभान्वित होने वाली राशियां कौन-सी हैं।
![](https://horoscope.astrosage.com/wp-content/uploads/2024/02/shivratri-hi-web-1024x224.jpg)
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
कब हो रहा है बुध का गोचर
20 फरवरी, 2024 की सुबह 05 बजकर 48 मिनट पर बुध कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं और उनके इस गोचर से विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिष में इस योग को बहुत शुभ माना जाता है। आगे जानिए कि विपरीत राजयोग क्या है और इससे किस तरह के परिणाम प्राप्त होते हैं।
![](https://www.astrosage.com/images/promotion/web-bn-hi.jpg)
क्या है विपरीत राजयोग
शुभ योगों में से एक विपरीत राजयोग भी है। ग्रहों के प्रतिकूल भावों में युति होने पर इस योग का निर्माण होता है। जब छठे, आठवें और बारहवें भाव का स्वामी अन्य दो भावों में से किसी एक स्थान में उपस्थित हो, तब विपरीत राजयोग बनता है। यह योग व्यक्ति को अपार सफलता प्रदान करता है।
ज्योतिष में बुध ग्रह और कुंभ राशि का महत्व
कुंडली में बुध के मज़बूत होने पर जातक को अपने जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है और उसका स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। इसके साथ ही बुध ग्रह व्यक्ति की बुद्धि में भी वृद्धि करते हैं। बुध के शुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है और उसे अपने जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। ये लोग अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले ले पाते हैं।
वहीं अगर कुंडली में बुध किसी अशुभ ग्रह जैसे राहु या केतु या मंगल के साथ उपस्थित हों, तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह की समस्याओं और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बुध के मंगल के साथ उपस्थित होने पर जातकों में बुद्धि का अभाव देखने को मिल सकता है और ये लोग आवेगी और आक्रामक हो सकते हैं।
बुध कुंडली में पापी ग्रह जैसे राहु या केतु के साथ युति करते हैं, तो जातक को त्वचा संबंधित समस्याओं जैसे कि नींद न आने और तंत्रिका तंत्र आदि से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बुध ग्रह के बृहस्पति जैसे शुभ ग्रह के साथ युति करने पर जातकों को व्यापार, ट्रेड और सट्टेबाज़ी में दोगुने लाभ की प्राप्ति होती है।
तो चलिए अब जानते हैं कि बुध का गोचर होने पर बन रहे विपरीत राजयोग से किन तीन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
कर्क राशि
कर्क राशि से भाग्य स्थान में बुध का यह गोचर हो रहा है। आपके लिए विपरीत राजयोग बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। आपको अपने कामों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कोई काम अटका हुआ है, तो अब वह काम भी बन सकता है। इसके साथ ही इस समय आपको अनेक यात्राएं करने का मौका मिलेगा। ये यात्राएं छोटी और लंबी दूरी की हो सकती हैं। यदि आप शेयर मार्केट में काम करते हैं या सट्टा बाज़ार में पैसा लगाते हैं, तो अब आपको कोई बड़ा मुनाफा होने के आसार हैं। कर्क राशि के लोगों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा जातक अपनी नौकरी के अलावा कोई पार्ट टाइम काम भी कर सकते हैं। छात्रों के लिए भी यह योग फलदायी साबित होगा। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए यह समय एकदम अनुकूल है। आपको हर परीक्षा में सफलता मिलेगी और इस तरह के प्रभाव पाकर आप प्रसन्न महसूस करेंगे।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
कन्या राशि
कन्या राशि के छठे भाव में बुध इस योग का निर्माण कर रहे हैं। विपरीत राजयोग से जिन तीन राशियों को लाभ होने वाला है, उसमें कन्या राशि का नाम भी शामिल है। कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। व्यापारियों के लिए मुनाफे के प्रबल योग बन रहे हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। यदि आपका कानूनी मसला चल रहा है, तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी तरक्की के योग बन रहे हैं। अगर आप लंबे समय से अपनी पदोन्नति का इंतज़ार कर रहे थे, तो अब आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न होंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
आपकी राशि से तीसरे भाव में यह गोचर हो रहा है। धनु राशि के जातकों को विपरीत राजयोग से अत्यंत लाभ मिलने की संभावना है। धनु राशि के लोगों का साहस बढ़ेगा और आप इस समय अपने पराक्रम का प्रदर्शन भी कर सकते हैं। आपके लिए विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। अच्छी बात यह है कि विदेश यात्रा से आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी और आपको अचानक से धन लाभ होने के भी संकेत हैं। व्यापारियों को भी अपने काम में मुनाफा होगा। जो लोग शेयर मार्केट, सट्टे बाज़ार या लॉटरी में पैसा लगाते हैं, उन्हें इस समय धन लाभ होने के आसार हैं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!