कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (26 जुलाई से 01 अगस्त)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के अंतर्गत जन्म लेने वाले जातकों में प्रशासनिक क्षमताएं हो सकती हैं जिसकी सहायता से आप शीर्ष पर पहुँच सकते हैं। यह जातक अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और इनका सारा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रहेंगे।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो आप अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहेंगे। रिश्ते को अच्छे से निभाने के लिए आप तुरंत प्रतिक्रिया देने और समझदारी दिखाने का प्रयास करेंगे।
शिक्षा: मूलांक 1 के जिन जातकों का संबंध मैनेजमेंट स्टडीज और फाइनेंशियल अकाउंटिंग जैसे विषयों से है, उनके लिए यह सप्ताह काफ़ी हद तक अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह आप सफलता हासिल कर सकते हैं। साथ ही, अन्य लाभों की भी प्राप्ति हो सकती है। जिन जातकों का अपना व्यापार है, वह बिज़नेस में प्रगति हासिल करेंगे और अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे में, आप प्रतिद्वंद्वियों के लिए कड़ी टक्कर बन सकेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, इस सप्ताह आपको कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। लेकिन, आपको सिर दर्द और त्वचा में जलन की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय: रविवार के दिन सूर्य ग्रह के लिए पूजा करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह भावनात्मक असंतुलन की वजह से अपने प्रियजनों एवं परिवारजनों के साथ मतभेद और विवादों में पड़ सकते हैं इसलिए आपको अपने आप पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो मूलांक 2 के जातकों को रिश्ते में अपने साथी का हर कदम पर साथ देना होगा जिसके चलते आपका रिलेशनशिप खुशियाँ से भरा रहेगा।
शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 2 के छात्रों की केमिकल इंजीनियरिंग या मरीन इंजीनियरिंग जैसे विषयों में पकड़ मज़बूत रहेगी। ऐसे में, इनमें आप महारत हासिल कर सकेंगे।
पेशेवर जीवन: मूलांक 2 के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें हर कार्य को योजना बनाकर करना होगा। साथ ही, आपको सावधानी बरतनी होगी और इस दौरान आपका लक्ष्य कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त करना रहेगा। वहीं, व्यापार करने वाले जातकों को सम्मान मिलेगा और आप अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी, लेकिन आपको सर्दी-खांसी की शिकायत रह सकती है। ऐसे में, आपके लिए अपना ध्यान रखना जरूरी होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ शिवा ॐ शिवा ॐ” का 11 बार जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 के तहत जन्मे जातक सामान्य रूप से खुले विचारों वाले होते हैं। इन लोगों का झुकाव धार्मिक कार्यों में होता है और इनकी सोच स्थिर होती है।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह रिश्ते में आपको अपने साथी का पर्याप्त सहयोग न मिलने की आशंका है। ऐसे में, आप दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी रह सकती है और साथ ही, अहंकार की वजह से आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं।
शिक्षा: मूलांक 3 के छात्रों का ध्यान इस सप्ताह पढ़ाई से भटक सकता है जिसकी वजह तनाव हो सकता है। बता दें कि अगर आप पढ़ाई में टॉप करना चाहते हैं, तो आपको कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है इसलिए आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस मूलांक के नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में, आप करियर में सफलता पाने में नाकाम रह सकते हैं। जिन जातकों का संबंध व्यापार से है, तो आपको पुरानी नीतियों की वजह से हानि का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: बात करें स्वास्थ्य की, तो आपको पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं जिसकी वजह असंतुलन खानपान हो सकता है इसलिए अपना ध्यान रखें।
उपाय: गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के जातकों का स्वभाव बहुत अच्छा रहेगा और यह लोग सामान्य रूप से फैसले लेने में निडर दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में, आप दूसरे आपकी तारीफ कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो मूलांक 4 वाले अपने रिश्ते में जीवनसाथी के साथ आपके ईमानदार नहीं रहने की आशंका है क्योंकि आप उनसे कुछ बातों को राज़ रख सकते हैं जिससे आपके रिश्ते से ख़ुशियाँ नदारद रह सकती हैं। ऐसे में, आपको अपने व्यवहार को सुधारने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: मूलांक 4 के छात्रों का प्रदर्शन इस सप्ताह शिक्षा में शानदार रहेगा, विशेष रूप से उन जातकों का जो पेशेवर कोर्स जैसे मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, मरीन इंजीनियरिंग या सॉफ्टवेयर टेस्टिंग आदि की पढ़ाई कर रहे हैं।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह आपको ऑनसाइट नौकरी के अवसर मिल सकते हैं जिसकी वजह से आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस तरह के अवसर आपको संतुष्टि देने का काम करेंगे।
स्वास्थ्य: बात करें स्वास्थ्य की, तो इस सप्ताह आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे जिसके चलते आपकी फिटनेस मज़बूत रहेगी। आपका दृढ़ निश्चय भी आपको फिट रखने में सहायता करेगा।
उपाय: मंगलवार के दिन माता दुर्गा के लिए यज्ञ/हवन करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह अपनी क्षमताओं को बेहतर बनाने पर काम करेंगे और वह अपनी विशिष्ट स्किल्स का भी प्रदर्शन कर सकेंगे। बता दें कि यह लोग बुद्धिमान होते हैं और इनका झुकाव बिज़नेस करने में होता है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 5 वाले इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ ट्रैवल करते हुए नज़र आ सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में प्रेम और सौहार्द में वृद्धि होगी। आपके अच्छे स्वभाव की वजह से आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा और ऐसे में, आप अपना रिलेशनशिप को परिपक्वता से संभालेंगे।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 5 के छात्रों का प्रदर्शन मैनेजमेंट, अकाउंटिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों में काफ़ी अच्छा रहने की संभावना है। ऐसे में, आप अच्छे अंक हासिल करने के साथ-साथ आप उच्च सफलता भी प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: मूलांक 5 के नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह नौकरी में शानदार प्रदर्शन करेंगे और इसके परिणामस्वरूप, आपको प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करे, तो यह सप्ताह आपको तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं दे सकता है, लेकिन यह ज्यादा गंभीर नहीं होगी इसलिए आप चिंता न करें। हालांकि, इन रोगों की वजह तनाव हो सकता है जिससे आपको बचने की सलाह दी जाती है।
उपाय: प्रतिदिन “ललितासहस्रनाम” का पाठ करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के अंतर्गत जन्मे जातकों को इस सप्ताह संतुष्टि की प्राप्ति होगी। साथ ही, आप अपनी स्किल्स को एक नए तरीके से बेहतर बनाने में सक्षम होंगे। ऐसे में, आप पहले की तुलना में खुद को विकसित कर सकेंगे।
प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह आपका रिश्ता प्यार से भरा रहेगा। ऐसे में, आप और आपका साथी एक-दूसरे पर प्यार की बरसात करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आप दोनों एक-दूसरे से अपने विचार खुलकर शेयर करेंगे।
शिक्षा: बात करें शिक्षा की, तो मूलांक 6 के छात्रों की रुचि कॉस्टिंग और विजुअल कम्युनिकेशन जैसे विषयों में हो सकती है। आप अपने लिए लक्ष्य तय करेंगे और ऐसे में, आपके अच्छे अंक प्राप्त करने के योग बनेंगे।
पेशेवर जीवन: इस मूलांक के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें प्रमोशन मिलने के साथ-साथ अन्य लाभ मिलने की संभावना है। इससे आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आप प्रतिद्वंद्वियों से मिलने वाली प्रतिस्पर्धा से बाहर आ सकेंगे और उनके लिए मज़बूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे।
स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो इस सप्ताह आप प्रसन्न रहेंगे और ऐसे में, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपनी सेहत को मज़बूत बनाए रखेंगे।
उपाय: शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
जिन जातकों का संबंध मूलांक 7 से है, उनमें इस सप्ताह आकर्षण की कमी रह सकती है और आपमें असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। यह जातक अपने भविष्य को लेकर खुद से सवाल करते हुए दिखाई दे सकते हैं। मन में स्थिरता की कमी रह सकती है जिसके चलते आपको आगे बढ़ने में रुकावट महसूस हो सकती है।
प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस हफ़्ते आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते का आनंद लेने में नाकाम रह सकते हैं जिसकी वजह घर-परिवार में चल रहे मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में, आपके जीवन से खुशियां नदारद हो सकती हैं।
शिक्षा: मूलांक 7 के छात्रों को इस सप्ताह मन लगाकर पढ़ाई करना मुश्किल लग सकता है और ऐसे में, आपके लिए उच्च अंक प्राप्त करना कठिन होगा। साथ ही, आपकी याददाश्त भी औसत रह सकती है इसलिए आपके लिए अच्छे अंक पाना कठिन हो सकता है।
पेशेवर जीवन: मूलांक 7 के नौकरीपेशा जातक कुछ नई स्किल्स सीख सकते हैं और ऐसे में, आपको अपने बेहतरीन काम के लिए सराहना मिल सकती है। वहीं, जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें इस दौरान हानि होने की आशंका है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो आपको किसी एलर्जी की वजह से त्वचा में जलन हो सकती है। साथ ही, आपको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं इसलिए आपके लिए समय पर भोजन करना बहुत जरूरी होगा, ताकि आपकी सेहत मज़बूत बनी रहें।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 41 बार जाप करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के जातक इस सप्ताह अपना धैर्य खो सकते हैं और ऐसे में, आप सफलता पाने की राह में दूसरों से पीछे रह सकते हैं। साथ ही, आपसे यात्रा के दौरान कोई कीमती वस्तु खो सकती है और यह बात आपको परेशान कर सकती है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो आप इस सप्ताह परिवार में चल रहे संपत्ति से जुड़े विवादों को लेकर परेशान नज़र आ सकते हैं जिसके चलते आपके रिश्ते में आनंद की कमी रह सकती है।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 8 के छात्र इस हफ्ते पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं। इन लोगों को मेहनत करने के बावजूद आपको अधिक प्रयास करने होंगे ताकि आप बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हों।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह आप जो भी कार्य कर रहे हैं, उसमें आप सराहना मिलने की संभावना कम हैं। यह बात आपको परेशान कर सकती है। यदि आपका खुद का व्यापार है, तो यह समय आपके लिए मुश्किल रह सकता है। ऐसे में, आपके लिए पर्याप्त मुनाफा कामना कठिन हो सकता है।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 8 के जातकों को पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत रह सकती है जिसकी वजह तनाव हो सकता है। ऐसे में, आप परेशान रह सकते हैं इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जाप करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह संतुलित अवस्था में होंगे और वह हर परिस्थिति को अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे। यह जातक आकर्षक व्यक्तित्व के साथ आगे बढ़ेंगे। साथ ही, आप इस अवधि में अपनी स्किल्स का इस्तेमाल बहुत अच्छे से कर पाएंगे।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन को देखें, तो मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सिद्धांत और मूल्य बनाए रखेंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। ऐसे में, आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ मज़बूत होगी और आप दूसरों के लिए मिसाल कायम करेंगे।
शिक्षा: मूलांक 9 के जिन छात्रों का जुड़ाव मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों से है, वह शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ रहेंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो इस सप्ताह नौकरी में आपकी स्थिति काफ़ी मज़बूत होगी और आपको सराहना की भी प्राप्ति होगी। हालांकि, यह सराहना आपको प्रमोशन के रूप में मिल सकती है। अगर आप खुद का व्यापार करते हैं, तो आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप प्रतिद्वंद्वियों की नज़रो में मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, इन जातकों की सेहत अच्छी रहेगी जो आपके उत्साह का परिणाम होगा। हालांकि, आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ मंगलाय नमः” का 27 बार जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
अंक ज्योतिष में चंद्रमा मूलांक 2 के अधिपति देव हैं।
जुलाई 2026 का यह सप्ताह मूलांक 9 वालों के करियर के लिए अच्छा रहेगा।
अंक ज्योतिष में अंक 8 का संबंध शनि देव से माना गया है।