कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (07 से 13 जून, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले लोग अधिक साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं। आमतौर पर ये जातक अपने सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपका अपने पार्टनर के साथ स्नेहपूर्ण और मजबूत संबंध रहेगा। ऐसे में आपके और आपके जीवनसाथी के बीच नज़दीकियां बढ़ सकती हैं।
शिक्षा: इस समय छात्र शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तर की सफलता हासिल करेंगे। इससे आपके स्किल्स भी बेहतर हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: काम के प्रति अपने समर्पण की वजह से आप अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए आप अपनी सफलता को आगे तक लेकर जा सकते हैं।
सेहत: शारीरिक फिटनेस और दृढ़ निश्चयी होने की वजह से इस समय आपकी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी रहेगी। इसके अलावा खुश रहने की वजह से आप फ्रेश नज़र आएंगे।
उपाय: आप रोज़ 19 बार ‘ऊं भास्कराय नम:’ मंत्र का जाप करें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 2 वाले लोग निर्णय लेने में अधीरता दिखा सकते हैं और यह आगे उनकी प्रगति में बाधा का काम कर सकता है। आपको इस सप्ताह को लेकर योजना बनाने और सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने की उम्मीद बनाए रखने की जरूरत है।
प्रेम जीवन: आपको इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में आगे बढ़ने को लेकर कंफ्यूज़न हो सकती है। इस कंफ्यूज़न के कारण आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ने का डर है।
शिक्षा: अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद आप पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं। हो सकता है कि इस सप्ताह छात्र अपने लक्ष्य तक न पहुंच पाएं। उच्च शिक्षा के मामले में भी यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं लग रहा है।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन खराब रह सकता है और इस वजह से आपके हाथ से नए काम के कई कीमती अवसर छूट सकते हैं। इस समय व्यापारी अपने प्रतिद्वंदियों के जाल में फंस सकते हैं जो कि उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
सेहत: इम्यूनिटी के कमज़ोर होने की वजह से आपको तेज सिरदर्द होने की आशंका है। आपको हेल्थ पैरामीटर्स चेक करने की जरूरत हो सकती है।
उपाय: आप मंगलवार के दिन मां दुर्गा के लिए यज्ञ-हवन करवाएं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले लोग अधिक खुले विचारों वाले हो सकते हैं और वे इन खूबियों को अपनाकर एक सफल जीवन का निर्माण कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ स्पष्ट व्यवहार करते हुए नज़र आएंगे। इससे आप दोनों का रिश्ता और ज्यादा मज़बूत होगा।
शिक्षा: पढ़ाई खासतौर पर प्रोफेशनल स्टडीज़ के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। एमबीए और फाइनेंशियल अकाउंटिंग आदि विषय काम आ सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरी करने वाले जातक अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। आपको अपने काम के लिए पहचान या मान्यता मिलने के आसार हैं। अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आप आउटसोर्सिंग बिज़नेस में अच्छा काम कर सकते हैं।
सेहत: इस समय आपकी शारीरिक फिटनेस अच्छी रहने वाली है और इससे आपके अंदर जोश और ऊर्जा बढ़ेगी। ऐसे में आप अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने में सक्षम होंगे।
उपाय: आप रोज़ 21 बार ‘ऊं गुरुवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इन जातकों के अंदर अधिक जुनून एवं उत्साह देखने को मिल सकता है। ये पोज़ेसिव स्वभाव के हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी से अलगाव महसूस कर सकते हैं और इस वजह से आप अपने रिश्ते को मजबूत रखने और उसमें खुशियों को बनाए रखने में असमर्थ हो सकते हैं।
शिक्षा: इस समय उच्च ज्ञान प्राप्त करने के लिए पढ़ाई में आपकी रुचि और उत्साह में कमी आने का डर है। इस सप्ताह आपको प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने से बचना चाहिए।
पेशेवर जीवन: आपको अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा लाभ नहीं मिल पाएगा और आपको अपने काम को समय पर पूरा करने में देरी होने के संकेत हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो इस समय आपको कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है जिससे आपके मुनाफे में कमी आने की आशंका है।
सेहत: इम्यूनिटी के कमज़ोर होने की वजह से इस सप्ताह आपकी सेहत औसत रहने वाली है। आपको अपने आहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ऊं राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं। ये तर्क के साथ काम करते हैं। ये जातक अधिक व्यवस्थित दृष्टिकोण वाले होते हैं और अपने लक्ष्यों को पेशेवर तरीके से और समय पर पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चयी रहते हैं। इन जातकों की यात्रा करने में अधिक रुचि होती है। इस मूलांक वाले कुछ जातकों को व्यवसाय से संबंधित उद्देश्यों से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह अपने पार्टनर के साथ आपसी समझ बहुत अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत होगा। इस तरह आप अपने रिश्ते में बहुत खुश रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा खुशियां बांट पाएंगे और एक-दूसरे के लिए जी पाएंगे।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आप अपनी काबिलियत को साबित करने और अच्छी प्रगति करने में सक्षम होंगे। आप प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि विजुअल कम्यूनिकेशन, मैनेजमेंट और फाइनेंशियल अकांउटिंग में अच्छज्ञ प्रदर्शन करेंगे। आप अपने स्किल्स से गहरी छाप छोड़ने में समर्थ होंगे और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पढ़ाई के मामले में आप एक अलग काबिलियत रखते हैं।
पेशेवर जीवन: इस समय आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जो काम आप कर रहे हैं, उसमें अपनी काबिलियत साबित कर पाएंगे। आपको अपने काम में अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है और ये यात्राएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आपको नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं जैसे कि ऑनसाइट नौकरी के अवसर। इससे आपको काफी संतुष्टि प्राप्त होगी। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे। आप बिज़नेस के नए क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आप उत्साह से भरपूर और दृढ़ निश्चयी रहेंगे। इसकी वजह से फिटनेस के साथ अच्छी सेहत बनाए रखने में सफल हो पाएंगे। आपको इस समय कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। हालांकि, जुकाम-खांसी हो सकती है।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 वाले लोगों की रचनात्मक कार्यों में अधिक रुचि हो सकती है और ये इसमें उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपका स्वभाव हंसमुख रहेगा और अपने इस स्वभाव से आप कमाल कर सकते हैं। आप एक्स्ट्रा करिकुर्लर एक्टिविटीज़ में भी अच्छा कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ अधिक संतुष्ट महसूस करेंगे। आपके रिश्ते में आकर्षण भी बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। इससे आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और खुश रहेंगे।
शिक्षा: छात्र इस सप्ताह पढ़ाई में विशेषज्ञता हासिल करेंगे और आप विजुअल कम्यूनिकेशन, सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन और टेस्टिंग टूल आदि में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इस समय आप उच्च अंक प्राप्त करने और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको अपनी कड़ी मेहनत के लिए मान-सम्मान और शोहरत मिलेगी। आप अपने स्किल्स से इसे आगे बढ़ा सकते हैं और प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। आपको करियश्र में विदेश से भी नए अवसर मिलने की संभावना है और ये अवसर आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप एक सफल उद्यमी के रूप में उभरकर सामने आ सकते हैं और अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। आप उच्च मुनाफा कमा सकते हैं और आपको बहुत कम नुकसान होगा।
सेहत: इस सपताह आप अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने में सक्षम होंगे। आपके अंदर उच्च स्तर की ऊर्जा और फिटनेस रहेगी। यह सब आपके दृढ़ संकल्ल्प और खुश रहने की वजह से संभव हो पाएगा। आपकी इम्यूनिटी भी इस समय मजबूत रहने वाली है और इससे आपको स्वस्थ बने रहने में मदद मिलेगी।
उपाय: आप नियमित रूप से 33 बार ‘ऊं शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 7 वाले लोग सर्वगुण संपन्न रहेंगे और वे अपने स्किल्स को और विकसित कर सकते हैं। इसके अलावा ये जातक अधिक आध्यात्मिक और ईश्वर में विश्वास रखने वाले होते हैं। इनके अंदर हर तरह के स्किल्स हो सकते हैं और इन स्किल्स से वे अपनी विशेषज्ञता दिखा पाएंगे और उसका लाभ उठा पाएंगे। इनके अंदर रहस्यमयी कौशल हो सकता है जिससे इन्हें सफलता पाने में मदद मिलेगी।
प्रेम जीवन: पारिवारिक समस्याओं के कारण आप अपने पार्टनर के साथ प्रेम का आनंद नहीं ले पाएंगे। इस वजह से आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं। ऐसे में चिंता करने के बताय आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने घर के बड़े लोगों से सलाह लेनी चाहिए। इस तरह आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ एवं प्यार बना रहेगा।
शिक्षा: गूढ़ विज्ञान, फिलॉस्फी और सोशोलॉजी जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह ज्यादा लाभकारी नहीं रहने वाला है। छात्रों को पढ़ाई करने और उच्च अंक प्राप्त करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। पढ़ाई में छात्रों की याद रखने की क्षमता थोड़ी कमज़ोर हो सकती है और इस वजह से आप इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं। हालांकि, इस सप्ताह आप अपने छिपे हुए स्किल्स को बनाए रख पाएंगे और कम समय के कारण आप अच्छी प्रगति पाने में असफल रह सकते हैं। इसके अलावा पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको योग करने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: आपके अंदर अतिरिक्त कौशल विकसित हो सकता है और आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलने की संभावना है। इसके साथ ही आपके ऊपर काम का दबाव भी बढ़ सकता है जिसे संभाल पाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। व्यापारियों को इस समय नुकसान होने का डर है। बेहतर होगा कि आप अपने बिज़नेस पर नज़र रखें और पूर्वानुमान लगाकर चलें। इसके अलावा आपको इस समय पार्टनरशिप में बिज़नेस शुरू करने या कोई नई डील न करने की सलाह दी जाती है।
सेहत: इस सप्ताह आपको एलर्जी की वजह से स्किन पर जलन होने की आशंका है। आपको पाचन से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है। आपको तैलीय चीज़ें खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ऊं गणेशाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 वाले लोगों का इस सप्ताह धैर्य कम हो सकता है और सफलता पाने में आप पीछे रह सकते हैं। इस समय आपसे यात्रा के दौरान कोई कीमती और मूल्यवान चीज़ खो सकती है और इससे आपको चिंता हो सकती है। आप आशावादी बने रहें और आपको व्यवस्थित योजना बनाने की जरूरत है। आप नए निवेश जैसा कोई बड़ा निर्णय न लें। इससे आपको नुकसान हो सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको परिवार में प्रॉपर्टी से संबंबधित मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। आपको अपने पार्टनर या प्रेमी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में अपने दोस्तों की तरफ से परेशानियां हो सकती हैं। इस वजह से आपका और आपके जीवनसाथी का रिश्ता कमज़ोर हो सकता है और आपको अपने रिश्ते में नज़दीकियां बनाए रखने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
शिक्षा: छात्र इस सप्ताह अपने प्रयासों के बावजूद पढ़ाई के मामले में पीछे रह सकते हैं। आपको पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए अधिक प्रयास और मेहनत करने की जरूरत है। आप धैर्य रखें, अधिक दृढ़ निश्चयी बनें। इस तरह आपको उच्च अंक प्राप्त करने में मार्गदर्शन मिलेगा। अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पढ़ा़ई पर अधिक ध्यान देना होगा।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको अपने काम के लिए आवश्यक पहचान न मिल पाने के संकेत हैं। इससे आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपके लिए व्यवसाय के क्षेत्र में बेहतर मानक बनाए रखने और मुनाफे वाली डील करना मुश्किल हो सकता है।
सेहत: आपको तनाव की वजह से पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है और इससे आपकी सेहत में गिरावट आने की आशंका है। ऐसा आपके असंतुलित आहार लेने की वजह से हो सकता है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ऊं हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 वाले जातक सिद्धांतों पर चलना अधिक पसंद करते हैं। इनके अंदर ताकत और विश्वास दोनों को अपने अंदर मिलाने की इच्छा शक्ति होती है और ये उनके सकारात्मक गुण हो सकते हैं। इसके अलावा इन जातकों में प्रशासनिक गुण भी मौजूद होते हैं।
प्रेम जीवन: आपको अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में असहजता महसूस हो सकती है। इस वजह से आपके रिश्ते में खुशियों की कमी और असंतुष्टि देखने को मिल सकती है। एक-दूसरे पर विश्वास न रखने की वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ के भी कम होने का डर है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है जिसकी वजह से उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल पाने की संभावना कम है। इसके परिणामस्वरूप छात्र परीक्षा में कम अंक प्राप्त कर सकते हैं। आपको पढ़ाई को लेकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों से काम में गलतियां हो सकती हैं और ऐसा काम में दिलचस्पी न रखने की वजह से हो सकता है। इस वजह से आपके हाथ से अधिक लाभ और अवसर छूट सकते हैं। व्यापारियों को अधिक मुनाफा कमाने और एक सफल व्यवसायी बनने के लिए अपने बिज़नेस को लेकर जागरूकता लाने की जरूरत है।
सेहत: इस समय आपको पैरों में अकड़न की वजह से पैरों में दर्द होने की आशंका है। इम्यूनिटी के कमज़ोर होने की वजह से आपको ये समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: आप रोज़ 27 बार ‘ऊं भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मूलांक आपकी जन्मतिथि से निकाला गया एक अंक होता है, जो 1 से 9 के बीच होता है।
अपनी जन्म तारीख को जोड़कर एक अंक में बदल लें। जैसे यदि आपका जन्म 18 तारीख को हुआ है, तो 1+8 = 9, यानी आपका मूलांक 9 होगा।
यह राशिफल आपके मूलांक और उस विशेष सप्ताह में जुड़े ग्रहों की चाल के आधार पर तैयार किया जाता है।