टैरो साप्ताहिक राशिफल 07 से 13 जून 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 07 से 13 जून 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 07 से 13 जून 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
करियर: द हैंग्ड मैन
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ वैंड्स
मेष राशि के जातकों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ कप्स का आना कई विकल्पों का मिलना या किसी के प्रति आकर्षित होने की तरफ संकेत करता है। इस समय आपको एक-दूसरे के बीच रिश्ते की शुरुआत वाला उत्साह और रोमांच महसूस होगा। लेकिन आपको भावनाओं में बहने से बचना होगा और इस बात को ध्यान में रखना होगा कि यह एहसास हमेशा नहीं रहेगा। अगर आप नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, तो पहले यह जान लें कि क्या आप सच में रिश्ते में आना चाहते हैं या नहीं।
आर्थिक जीवन में आपको सेवेन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड कहता है कि इस सप्ताह आप धन और आर्थिक जीवन के मामलों की बागडोर अपने हाथों में लेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग भी बन सकते हैं। हालांकि, भविष्य को ध्यान में रखते हुए बचत करना भी जरूरी होगा। इस समय जरूरत से ज्यादा धन खर्च करना आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
जब बात आती है करियर की, तो द हैंग्ड मैन का आना आत्म-मंथन की अवधि को दर्शाता है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में चीजें थोड़ी धीमी या रुकी हुई महसूस हो सकती हैं। बता दें कि यह समय धैर्य रखने और अपने काम का सही तरीके से विश्लेषण करने के लिए अनुकूल होगा। इस दौरान जल्दबाज़ी में कार्य न करें और साथ ही, जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा करें। आपको धैर्य रखना होगा, तभी परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी।
क्वीन ऑफ वैंड्स को आपके स्वास्थ्य के लिए एक सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा जो आत्मविश्वास से पूर्ण और मज़बूत नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति को दर्शाता है। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। खुद को आराम देने और मानसिक शांति की प्राप्ति के लिए आपके लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें।
अफर्मेशन: मैं जीवन में आशीर्वाद को आकर्षित करता/करती हूं।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
बात करें वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए नाइन ऑफ पेंटाकल्स को एक शुभ कार्ड कहा जाएगा जो आपकी मेहनत का फल आपको देगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो इस सप्ताह आप दोनों के बीच प्यार और खुशियाँ बढ़ेंगी। इस राशि के सिंगल जातकों की ज़िंदगी में कोई नया इंसान दस्तक दे सकता है। इस दौरान आप लोगों से मिलें और नए अवसरों का फायदा उठाएं।
आर्थिक जीवन में द वर्ल्ड का आना आपके लिए सफलता और संतुष्टि लेकर आएगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। लेकिन, सिर्फ़ इसलिए कि हालात बेहतर हो रहे हैं, बेवजह खर्च करना सही नहीं होगा। आप सोच-समझकर धन ख़र्च करें और आर्थिक योजना बनाकर चलें, अन्यथा आपको आगे परेशानी हो सकती है।
करियर की बात करें, तो टू ऑफ स्वॉर्ड्स नौकरी में कन्फ्यूजन या मुश्किल परिस्थितियों की तरफ इशारा कर रहा है। इस समय आप अपना काम अच्छे से करेंगे, लेकिन कुछ चीज़ों के लिए आप दूसरों पर निर्भर रहेंगे। ऐसे में, आपको इंतज़ार करना पड़ सकता है। संभव है कि कार्यक्षेत्र में दूसरों का थोड़ा मुश्किल समय चल रहा हो इसलिए उन पर किसी भी तरह का दबाव डालने से बचें।
स्वास्थ्य के मामले में आपको किंग ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो आपको इस सप्ताह अनुशासन रखने की सलाह दे रहा है। अगर आपको इलाज से जुड़ा कोई फैसला लेना है, तो उस दिशा में कदम बढ़ाएं क्योंकि आपके शरीर को आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है।आपको कोई रोग या समस्या परेशान कर रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
अफर्मेशन: मैं अपने सपनों का पीछा करके अपने डर पर जीत हासिल करता/करती हूँ।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द एम्प्रेस
करियर: टू ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ कप्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स आया है जो सहयोग और समझदारी का प्रतीक माना जाता है। इस सप्ताह आप दूसरों की मदद करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आप अपने रिश्ते में पार्टनर को ज्यादा महत्व देंगे। अगर आपके और साथी के बीच कोई मतभेद या विवाद चल रहा है, तो अब वह दूर हो जाएगा। ऐसे में, आपको अपने रिश्ते को सुधारने की दिशा में प्रयास करना होगा और सोच को भी सकारात्मक रखना होगा।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो द एम्प्रेस का आना कहता है कि इस सप्ताह पैसों के मामलों में आप अपनी समझ और अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें। अगर आपके मन में आय बढ़ाने का कोई नया आइडिया है, तो उसको जीवन में अपनाएं। साथ ही, आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए योजना बनाकर चलना होगा, अन्यथा आपको आगे परेशानी हो सकती है।
करियर के संबंध में टू ऑफ कप्स आया है जो अच्छी और भरोसेमंद पार्टनरशिप का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र पर लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी मौजूदगी में राहत और सहूलियत महसूस होगी। हालांकि, हो सकता है कि आप नौकरी में पूरी तरह खुश न हों, लेकिन फिर भी आप सहज होंगे। अगर आप नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपकी तलाश अब ख़त्म हो सकती है।
बात करें मिथुन राशि वालों की स्वास्थ्य की, तो किंग ऑफ कप्स कहता है कि शारीरिक रूप से अच्छी फिटनेस पाने के लिए मानसिक और भावनात्मक संतुलन होना बेहद जरूरी होता है। इस सप्ताह आपको अपना ख्याल रखना होगा और खुद को प्राथमिकता देनी होगी। आपके आसपास मौजूद लोग जैसे डॉक्टर, हीलर या प्रियजन आपकी सहायता करना चाहते हैं। साथ ही, इस समय आपको सेहत से जुड़ी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
अफर्मेशन: मैं खुद से बेहद प्रेम करता/करती हूँ।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ कप्स
करियर: टू ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ कप्स
कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में एट ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जिसे आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। यह कार्ड बताता है कि अब समय आ गया है कि आप अपने रिश्ते और भावनाओं को दोबारा समझने का प्रयास करें। संभव है कि आप किसी ऐसे रिश्ते में हो सकते हैं जो आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आप अकेले नहीं रहना चाहते हैं इसलिए आप इस रिश्ते में हो सकते हैं। जिन बातों को आप लंबे से नज़रअंदाज़ कर रहे थे, अब आपका उनसे सामना हो सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो सबसे पहले खुद से प्यार करना सीखें।
आर्थिक जीवन में नाइट आफ कप्स आया है जिसे सकारात्मक कहा जाएगा और यह आपके लिए धन कमाने के नए अवसर लेकर आएगा। अगर आप आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं, तो यह सप्ताह इतना बुरा भी नहीं रहेगा जितना आप सोच रहे हैं। हालांकि, आपको यह पता होना चाहिए कि आप आर्थिक रूप से कितने मजबूत हैं और ऐसे में, आपको योजना बनाकर चलना होगा, तभी आपका भविष्य बेहतर हो सकेगा।
करियर की बात करें, तो टू ऑफ कप्स कहता है कि सप्ताह सहकर्मी आपके महत्व को समझेंगे और इस बात के लिए आभारी रहेंगे कि आपकी मौजूदगी से काम आसान हो जाता है। भले ही, आप अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट न हों, लेकिन अब वहां पहले से ज्यादा सहज महसूस करेंगे। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य के मामलों में आपको एट ऑफ कप्स मिला है जो बता रहा है कि इस सप्ताह तनाव आपके लिए स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है। ऐसे में, आपको तनाव से बचने और अपनी सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप अपने कन्धों पर से बोझ को कम करें और कहीं घूमने जाएं। ऐसी चीज़ों आपको मानसिक शांति दे सकती हैं।
अफर्मेशन: मेरी संभावनाएं असीमित हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट
करियर: द स्टार
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स
बात करें सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, आपको सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो रिश्ते में आगे बढ़ने और बदलाव की तरफ संकेत करता है। यह कार्ड आपको कंफर्ट जोन से बाहर आने की सलाह दे रहा है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप एक नई जगह पर पार्टनर की तलाश में रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक छोटी सी ट्रिप आपके रिश्ते को मज़बूत करने का काम करेगी। माहौल में आने वाला यह बदलाव दोनों को अच्छा लगेगा।
आर्थिक जीवन में द हैरोफ़न्ट का आना बता रहा है कि इस सप्ताह पैसों को लेकर आप कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला न लें। यदि जरूरत पड़ें, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श अवश्य लें। अगर आप समझदारी से अपने पैसों को खर्च करेंगे, तो आपका भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेगा। इस सप्ताह कोई भी कार्य जल्दबाज़ी में करने से बचें, वरना आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
करियर के क्षेत्र में द स्टार आपके लिए उम्मीद, सफलता और प्रेरणा लेकर आएगा। यह दर्शा रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहेगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अगर आप नई नौकरी या मौजूदा नौकरी में किसी सुनहरे अवसर का इंतजार कर रहे हैं, तो इस सप्ताह वह मौका मिल सकता है। ऐसे में, आप खुद को जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों और नए अवसरों के लिए तैयार रखें।
स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको नाइट ऑफ कप्स मिला है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। यह कार्ड शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से सुधार का संकेत देता है। इस दौरान सही इलाज और देखभाल से स्वास्थ्य लगातार अच्छा बना रहेगा।
अफर्मेशन: मैं हर उस जगह के योग्य हूँ जहाँ मैं कदम रखता/रखती हूँ।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द लवर्स
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
बात करें कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो आपको एट ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो समर्पण, मेहनत और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। इस सप्ताह अन्य जिम्मेदारियां आपके और पार्टनर के बीच समय की कमी पैदा कर सकती हैं। रिश्ते को मज़बूत बनाए रखने के लिए आपको अपने साथी के लिए समय और ऊर्जा दोनों निकालनी होगी। जो जातक सिंगल हैं, तो उन्हें एक नए रिश्ते में प्रवेश करने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना होगा।
आर्थिक जीवन में द लवर्स आया है और यह कार्ड बता रहा है कि आर्थिक जीवन में आपको समझदारी और संतुलन बनाकर चलना होगा। इस दौरान आपको ऐसा लग सकता है कि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी है और आप खर्च कर सकते हैं, लेकिन बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा खर्च न करें। आपकी लापरवाही आगे चलकर आपके लिए समस्या बन सकती है।
बात करें करियर की, तो टू ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि इन जातकों को नौकरी में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है। संभव है कि कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काफ़ी जिम्मेदारियां हो सकती हैं जिसके चलते आप तनाव में आ सकते हैं। इस सप्ताह आप जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और एक समय में एक ही काम करें। कार्यक्षेत्र आपको कोई जोखिम उठाना पड़ सकता है जिससे आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य को देखें, तो ऐस ऑफ पेंटाकल्स का आना आपको अपने प्रति सजग रहने के लिए कह रहा है। आप शारीरिक रूप से मज़बूत महसूस करेंगे और पूरी तरह से फिट रहेंगे। इस दौरान अच्छी नींद लेने, सही खानपान और नियमित रूप से व्यायाम आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।
अफर्मेशन: मेरे अंदर विशेष प्रतिभा और योग्यताएं मौजूद हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: द चेरियट
आर्थिक जीवन: द डेविल
करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो आपको द चेरियट प्राप्त हुआ है जो इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आपसे कोई जरूरत से ज्यादा उम्मीद कर सकता है इसलिए आपके लिए अपनी सीमाएं निर्धारित करना आवश्यक होगा। ऐसे में, आपके लिए वहीं करना होगा जो आपके लिए सही होगा। जीवन की किसी भी समस्या को पार करने के लिए आपका जीवनसाथी के साथ खुलकर बात करना आवश्यक होगा। अगर आप किसी को पसंद नहीं करते हैं, तो उन्हें स्पष्ट रूप से यह बात कह दें।
आर्थिक जीवन में आपको द डेविल मिला है और इस कार्ड का आना आर्थिक जीवन में फंसे होने और धन संबंधित दबाव की तरफ इशारा कर रहा है। इस सप्ताह पैसों को लेकर आपको संयम बरतना होगा क्योंकि हो सकता है आप धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हों, लेकिन परेशान होने के बजाय शांति और समझदारी से फैसले लें। जरूरत पड़ने पर मदद मांगने से न हिचकिचाएं।
करियर में टू ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आपने कार्यक्षेत्र पर बहुत सारी जिम्मेदारियां ली हुई हैं जिसकी वजह से आपको कभी-कभी तनाव और उलझन महसूस हो सकती हैं। इस सप्ताह आपको जरूरी कामों को प्राथमिकता देने और आपकी एकाग्रता को मज़बूत करने की सलाह दी जाती है। इन लोगों द्वारा कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई जोखिम आगे चलकर लाभ दे सकता है, इसलिए कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य के संबंध में फोर ऑफ स्वॉर्ड्स का आना आराम, रोगों से स्वास्थ्य होना और मानसिक शांति का संकेत करता है। इस सप्ताह आप सेहत को लेकर राहत महसूस करेंगे क्योंकि आपके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। ज़िन्दगी के प्रति आपकी सोच सकारात्मक बनेगी जिससे आपकी सेहत बेहतर होगी। ऐसे में, आप आराम करें, खुद को समय दें और मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
अफर्मेशन: मैं स्वयं अपने लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हूँ।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ पेंटाकल्स
बात करें वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन की, तो पेज ऑफ कप्स भावनात्मक संवेदनशीलता को दर्शाता है जो नई भावनाओं और प्रेम की एक नई शुरुआत की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के युवाओं के जीवन में कोई विशेष व्यक्ति दस्तक दे सकता है जिससे आपका जीवन खुशियों और उत्साह से भर सकता है। अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं, तो आपको रिश्ते में नयापन बनाए रखने का प्रयास करना होगा और पार्टनर के साथ नई चीज़ें करने का प्रयास करें।
आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स का आना मेहनत, क्षमताओं और सही प्रबंधन का प्रतीक माना जाता है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि आर्थिक मामलों में अब आपकी मेहनत रंग लाने लगेगी। साथ ही, परिस्थितियां आपके लिए आसान हो रही हैं। आप धन से जुड़े मामलों को समझदारी से संभालेंगे जिससे आपको लाभ प्राप्त होने लगेगा। इसके परिणामस्वरूप, आपकी आर्थिक स्थिति अब धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी।
करियर के क्षेत्र में टू ऑफ स्वॉर्ड्स का आना कंफ्यूजन और मुश्किल फैसलों की तरफ संकेत कर रहा है। यह सप्ताह कोई भी बड़ा फैसला लेने के लिए या नई पार्टनरशिप को शुरू करने के लिए अनुकूल नहीं रहेगा इसलिए इस समय इनसे बचना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कभी-कभार दूसरों पर निर्भर रहना पड़ सकता है और ऐसे में, आपको इंतज़ार करना होगा। इस दौरान आपको अपने काम को सही तरीके से करने और दूसरों पर किसी भी तरह का दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थ्य के लिए किंग ऑफ पेंटाकल्स को सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। लेकिन, यह कार्ड कहता है कि भौतिक चीज़ों के प्रति आपका अत्यधिक लगाव आपकी सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, काम और धन कमाने की दौड़ में खुद को जरूरत से ज्यादा थका देंगे इसलिए आपको अपनी भावनाओं और तनाव को सही तरीके से संभालना होगा। मानसिक शांति बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। साथ ही, खुद को आराम दें, ध्यान करें और ऐसी गतिविधियों में समय बिताएं जो आपको सुकून देने का काम करेंगी।
अफर्मेशन: मैं एक सुख-समृद्धि पूर्ण और संतुलित जीवन जीने का चुनाव करता/करती हूँ।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो क्वीन ऑफ कप्स का आना भावनात्मक संतुलन और परिपक्वता को दर्शाता है। इन जातकों को प्यार भरा और समझदार स्वभाव रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो अब आप नए लोगों से मिलने-जुलने का प्रयास करें क्योंकि जीवन में सच्चा प्यार पाने के लिए आपको घर से बाहर निकलना होगा। हालांकि, इन जातकों को भावनाओं में बहने से बचना होगा और जीवन में संतुलन बनाकर चलें।
आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ वैंड्स का आना आपको धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने के लिए कह रहा है। इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, आपको अचानक से धन लाभ होने के योग बन सकते हैं, परंतु भविष्य को ध्यान में रखते हुए बचत करना जरूरी होगा। अगर आप अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो योजना बनाकर चलिए। साथ ही, बिना सोचे-समझे धन खर्च करने से बचें, अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
करियर में टेन ऑफ कप्स का आना ख़ुशी और सफलता की तरफ इशारा कर रहा है। कार्यक्षेत्र में लोग आप पर भरोसा करते हैं और वह आपके काम की सराहना करेंगे। साथ ही, टीम आपको एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में देखती होगी। इस दौरान कार्यों में की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपनी उपलब्धियों का आनंद लेने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य में आपको नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जिसे ऊर्जा और तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर यह कार्ड आपको सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। सरल शब्दों में कहें, तो इस सप्ताह आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा काम या भागदौड़ स्वास्थ्य पर नकारात्मक रूप से असर डाल सकती है। ऐसे में, आपको खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जीवनशैली को संतुलित रखें और स्वयं को पर्याप्त आराम दें।
अफर्मेशन: मैं खुद को सीखने और आगे बढ़ने के लिए पूरा अवसर देता/देती हूँ।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: द फूल
आर्थिक जीवन: द सन
करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स
बात करें मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की तो, आपको द फूल प्राप्त हुआ है जो स्वतंत्रता और एक नई शुरुआत को दर्शा रहा है। इस सप्ताह आप रिश्ते में ज्यादा जिम्मेदारियां लेने से थोड़ा बचते हुए नज़र आ सकते हैं जबकि लोग आपसे जिम्मेदारियां अपने कंधों पर लेने की अपेक्षा करेंगे। फिलहाल आपका मन मौज-मस्ती और जीवन का आनंद लेने में रह सकता है। हालांकि, आपके लिए अपने पार्टनर की भावनाओं को समझना और अपनी जरूरतों के बारे में बताना जरूरी होगा। सच्चे प्रेम को नज़रअंदाज़ करने से बचें।
आर्थिक जीवन में बात करें, तो आपको द सन मिला है और ऐसे में, यह सप्ताह धन से जुड़े मामलों के लिए सकारात्मक रहेगा। इस दौरान आपको धन से जुड़ी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और ऐसे में, आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। हालांकि, आपके लिए भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बचत करना भी जरूरी होगा। इस सप्ताह आप धन-समृद्धि का आनंद लें, लेकिन आगे की योजना बनाना न भूलें।
जब बात आती है करियर की, तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून आपके लिए बड़े बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। यह सप्ताह करियर से जुड़े लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप अपनी मौजूदा नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप नौकरी बदलने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी अपनी इच्छाओं और लक्ष्यों को साझा करें।
स्वास्थ्य में आपको टेन ऑफ वैंड्स का आना तनाव और जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे होने की तरफ संकेत करता है। बता दें कि इस सप्ताह तनाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है इसलिए इसे नज़रअंदाज़ न करें। ऐसे में, आप स्वयं को पर्याप्त आराम दें, अच्छी नींद लें और खुद को तरोताज़ा करने की कोशिश करें। अगर आपको स्वास्थ्य समस्या परेशान कर रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
अफर्मेशन: मैं प्रेम, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से भरा/भरी हूँ।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन:
करियर: द मैजिशियन
स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, क्वीन ऑफ वैंड्स का आना आत्मविश्वास, आकर्षण और दृढ़ निश्चय का प्रतीक माना जाता है। इस सप्ताह आपका मन कुछ नया और रोमांचक अनुभव करने का करेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो यह कार्ड आपको घर से निकलकर नए लोगों से मिलन-जुलने के लिए प्रेरित कर रहा है क्योंकि कोई ख़ास शख़्स आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। जो जातक रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ कुछ नई गतिविधियों में भाग लेने से आपके बीच प्रेम और ताज़गी बनी रहेगी।
बात करें आर्थिक जीवन की, तो सिक्स ऑफ वैंड्स का आना आपके लिए सफलता और उपलब्धियां लेकर आ सकता है। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको बेकार के कार्यों में धन खर्च करने से बचना होगा। इन लोगों को भविष्य की जरूरतों और जीवन में आने वाले मुश्किल समय को ध्यान में रखते हुए बचत करना आपके लिए समझदारी का काम होगा।
करियर के क्षेत्र में आपको द मैजिशियन प्राप्त हुआ है जिसे शुभ कहा जाएगा। यह कार्ड कहता है कि इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। प्रमोशन पाने या नई नौकरी की तलाश के लिए यह समय फलदायी साबित हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में हर कदम पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा और वह आपकी रचनात्मक सोच के साथ-साथ समस्याओं का हल ढूंढ़ने की क्षमता की सराहना करेंगे।
स्वास्थ्य के मामले में क्वीन ऑफ पेंटाकल्स खुद की देखभाल करने के लिए कह रहा है। इस सतह आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी क्योंकि आप ऊर्जावान और स्वस्थ बने रहेंगे। सरल शब्दों में कहें, तो यदि आप पहले खुद का ध्यान रखेंगे, तभी दूसरों की भी बेहतर तरीके सहायता कर सकेंगे। ऐसे में, आपको खुद को पर्याप्त आराम देने और संतुलत दिनचर्या का पालन करना होगा, तब ही आप ऊर्जावान और स्वस्थ रह सकेंगे।
अफर्मेशन: मैं हर दिन खुद का एक बेहतर स्वरूप बन रहा/रही हूँ।
मीन राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट
करियर: द वर्ल्ड
स्वास्थ्य: टेन ऑफ कप्स
मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में द एम्प्रेस प्राप्त हुआ है जो प्रेम, आकर्षण और खुशियों का प्रतिनिधित्व करता है। इस सप्ताह आप खुद को पहले से आकर्षक और आत्मविश्वास से पूर्ण महसूस करेंगे। ऐसे में, लोग आपकी तरफ खींचे चले हुए आ सकते हैं। हालांकि, आपको थोड़े समय के आकर्षण के बजाय सच्चे और गहरे रिश्ते बनाने पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं, तो जीवनसाथी के प्रति आपके प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव मज़बूत होगा।
द हैरोफ़न्ट का आना आर्थिक जीवन में आपको समझदारी और नियमों पर चलने के लिए कह रहा है। इस सप्ताह पैसों से जुड़े मामलों में कोई बड़ा या जोखिम भरा फैसला लेने से बचें, बल्कि आपने लिए धन बचत के लिए पारंपरिक और सुरक्षित तरीकों को अपनाना बेहतर साबित होगा। समझदारी से किया गया धन प्रबंधन भविष्य के लिए आपकी आर्थिक स्थिति की नींव मज़बूत करेगा।
करियर में संबंध में द वर्ल्ड का प्राप्त होना सफलता, उपलब्धि और मेहनत का फल मिलने की तरफ इशारा कर रहा है। बीते समय में की गई आपकी मेहनत अब धीरे-धीरे रंग लेकर आने लगेगी और आपको वह पहचान मिलने लगेगी जिसके आप हक़दार हैं। ऐसे में, इन जातकों को मेहनत जारी रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि आने वाले समय में आपको बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य में आपको टेन ऑफ कप्स आया है और यह कार्ड ख़ुशी, संतुलन और लंबे समय तक अच्छी सेहत की तरफ संकेत करता है। यह सप्ताह जीवन में अच्छी आदतों को अपनाने के लिए अनुकूल रहेगा जो भविष्य में आपकी सेहत को मज़बूत बनाने का काम करेंगी। इस समय आपको बेकार का तनाव लेने से बचना होगा, अन्यथा आपकी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में, आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
अफर्मेशन: मैं अपनी आत्मा की आवाज़ सुनता/सुनती हूँ, अपने शरीर को मज़बूत बनाता/बनाती हूँ और अपने मन को केंद्रित रखता /रखती हूँ।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो कार्ड में द एम्प्रेस अंक 3 का प्रतिनिधित्व करता है।
टैरो कार्ड्स में द हाई प्रीस्टेस भावनाओं को दर्शाता है।
टैरो कार्ड्स की दुनिया में फोर ऑफ वैंड्स का संबंध शादी-विवाह से माना गया है।