26 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 26 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 8 है। यह अंक शनि ग्रह के अधीन माना जाता है। शनि को वैदिक ज्योतिष में न्याय का देवता कहा जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों में भी निष्पक्षता और न्याय के प्रति झुकाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – शुक्रवार, शनिवार और बुधवार  

शुभ अंक – 8, 4, 5, 6 

शुभ रंग – काला, नीला तथा गहरा भूरा 

आपका व्यक्तित्व

26 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आप अपने विचारों में खोए रहते हैं। आप जीवन में संघर्षों का सामना करने वाले होते हैं। आपके अंदर त्याग की भावना होती है और आप अच्छे मित्र और आप से जुड़े लोगों के हितैषी होते हैं। आप कभी भी किसी के लिए बुरी धारणा नहीं रखते। आप दूरदर्शी होते हैं और भविष्य को ध्यान में रखकर आगे कदम बढ़ाते हैं। आपको अनुशासन में रहना पसंद होता है। अन्याय के खिलाफ आप हमेशा आवाज उठाते हैं। आप अंतर्मुखी होते हैं और हर किसी के साथ अपनी भावनाएं साझा नहीं करते।  

आपकी शक्ति

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल के अनुसार, इस अंक से जुड़े लोगों के अंदर प्रेम और दया की भावना होती है। इस अंक से जुड़े लोग जीवन में कभी भी हार न मानने वाले होते हैं। आपकी सोच हमेशा आशावादी होती है। आप उम्मीदों के सहारे आगे बढ़ने वाले होते हैं। इन लोगों के अंदर कठिनाइयों से लड़ने की जबरदस्त क्षमता होती है। किसी भी परिस्थिति में इस अंक से जुड़े लोग निराश नहीं होते।

आपकी कमजोरी

26 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, जीवन की वास्तविकता को जानते हुए आपके अंदर कठोरता आ जाती है, जो आपके व्यवहार में भी झलकती है। आप नकारात्मक बातें करने वाले हो सकते हैं। आप अपने जीवन में अनुशासन को हद से ज्यादा महत्व देते हैं जिसके कारण कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आप आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, आपके प्रेम जीवन में समस्याएं हो सकती हैं। इस अंक से जुड़े लोगों में एक बुराई यह होती है कि यह अपने तक सीमित रहते हैं जिसके कारण प्रेम जीवन में दिक्कतें आती हैं। कई बार आप मन की भावनाओं को मन में ही दबा देते हैं जिससे आपका लवमेट नाराज हो सकता है। आपका कठोर व्यवहार भी रिश्ते में टकराव का कारण बन सकता है। कई बार आपका लवमेट भी आपको गलत समझ सकता है। हालांकि यदि आपको समझदार संगी मिलता है तो रिश्ते में स्थायित्व बना रहता है। 

इस अंक से संबंध रखने वाले लोगों का दांपत्य जीवन उतार-चढ़ावों से भरा रहता है। आपका अत्यधिक अनुशासनात्मक रवैया कई बार दांपत्य जीवन में परेशानियों का कारण बन सकता है। हालांकि बावजूद इसके भी रिश्ता लंबे समय तक टिका रहता है। आपको अपने जीवन साथी को और जीवनसाथी को आपको समझने में कुछ समय लग सकता है जिसके कारण शादी के शुरुआती वर्ष कठिनाइयों से भरे हो सकते हैं। हालांकि शादी के कुछ वर्षों के बाद दांपत्य जीवन की गाड़ी पटरी पर आने की संभावना होती है।

कौन से मूलांक वाले लोग होंगे आपके लिए भाग्यशाली यह जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना चाहिए। आपको जोड़ों में दर्द, बदन दर्द, वायु रोग, बदहजमी, रूमेटिज्म, पैरों में दर्द, एड़ियों में दर्द, श्वसन तंत्र से जुड़े रोग, नसों से जुड़ी समस्याएं, लंबे चलने वाले रोग और कमर दर्द की समस्या हो सकती है। खुद को फिट रखने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए।

आपका करियर

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, शनि के प्रभाव के चलते आप अच्छे वकील या न्यायाधीश बन सकते हैं। इसके साथ ही ठेकेदारी, न्याय विभाग से जुड़े कार्य, बीमा एजेंसी, लेबर से संबंधित काम, बीमा एजेंसी, गैस एजेंसी, तेल से जुड़े कार्य प्रिंटिंग प्रेस, सर्विस इंडस्ट्री, सरकारी कामों में अपना करियर बना सकते हैं।

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • श्री राम भक्त हनुमान जी की आराधना करना आपके लिए शुभकारी रहेगा।
  • आपको शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
  • नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार को श्री शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.