22 March 2021 – जन्मदिन के अनुसार भविष्य

जन्मदिन के अनुसार भविष्य – ज्योतिष के क्षेत्र में अंक ज्योतिष हमारी जन्म तारीख के अनुसार हमारे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी अंक से जुड़ा होता है और यही अंक विभिन्न ग्रहों से संबंधित होते हैं। 

जिस व्यक्ति का जो मुख्य अंक होता है, उसी अंक के स्वामी ग्रह के आधार पर जीवन में कई प्रकार की अच्छी और बुरी घटनाओं का पता चल सकता है। वास्तव में यही अंक आपके जीवन पर विभिन्न रूपों में प्रभाव डाल सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए तैयार किया है जन्मदिन के अनुसार भविष्य, जिसमें आप अपने जन्मदिन के आधार पर (astrology by date of birth) अपना भाग्य जान सकते हैं। हमारे अंक ज्योतिषाचार्य आचार्य मृगांक की कलम से आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य!

आज जन्म लेने वाले लोगों का भविष्य 

वे सभी लोग जो किसी भी वर्ष अथवा महीने की 22 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 4 है। यह अंक राहु ग्रह के अधीन माना जाता है। राहु को रहस्यों से भरा ग्रह माना जाता है इसलिए इस अंक से जुड़े लोग भी रहस्यमयी होते हैं।  आइए जानते हैं आज की तारीख (horoscope by date of birth) को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्य:

मार्च महीने में जन्म लेने वालों का भविष्यफल

आपका जन्म मार्च महीने के अंतर्गत हुआ है। इससे पता लगता है कि आप देखने में बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। आप खूबसूरत भी होते हैं और लोगों को लुभाने में सक्षम रहते हैं। हालांकि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मीला हो सकता है और इसलिए किसी के साथ घुलने मिलने में आपको ज्यादा समय लग जाता है। आपके अंदर दया की भावना होती है और आप सच बोलना पसंद करते हैं। आप शांतिप्रिय भी होते हैं और लोगों के साथ हर समस्या का समाधान बातचीत से ही निकालने की कोशिश करते हैं।

आपकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप दूसरों की परेशानियों को समझना चाहते हैं और उन्हें समझने में कामयाब होते हैं लेकिन दूसरी तरफ आप बहुत गुस्से वाले भी हो सकते हैं। आपको गुस्सा बहुत तेजी से आता है। आप अपनी भावनाओं और इमोशंस को छुपा कर रखना ज्यादा पसंद करते हैं और इसलिए आपके मन की बात को जान पाना बहुत मुश्किल हो जाता है और जब कोई आप को नहीं समझ पाता तो आपको बुरा समझने लगता है। यही वजह है कि कई बार लोग आपको विश्वास के काबिल नहीं समझ पाते हैं। आप जीवन में सतर्क और चौकन्ने होते हैं और अपनी तरफ से ही किसी के बारे में कोई राय कायम कर लेते हैं जिसे बदलना स्वयं आपके लिए भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आप की संगति गलत लोगों के साथ हो सकती है।

जानें आपके लिए क्या शुभ होगा 

शुभ दिन – बुधवार, रविवार, सोमवार तथा शनिवार  

शुभ अंक – 4, 6, 5, 8

शुभ रंग – नीला, भूरा, खाकी तथा सलेटी

देखें आज का राशिफल, और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे-

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े

आपका व्यक्तित्व 

22 मार्च को जन्म लेने के कारण ज्योतिष के अनुसार आप का राशिफल (horoscope by date of birth) इस बात की ओर संकेत करता है कि, आपके अंदर किसी किसी भी विषय को पूरी तरह जानने की प्रवृति होती है। आपमें कुछ नया करने की इच्छा हमेशा विद्यमान रहती है। आप रीति-रिवाजों से हटकर चलने वाले होते हैं। अपने उद्देश्यों को पाने के लिए आप किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। आप अच्छे मित्र होते हैं और आपका सामाजिक दायरा बहुत बड़ा होता है। आप सबका अच्छा सोचने वाले होते हैं लेकिन जरूरत के वक्त कोई आपका साथ नहीं देता। आपको मौज-मस्ती करना और पार्टी करना पसंद आता है।

आपकी शक्ति

आज जन्म लेने वाले लोगों का जन्मदिन राशिफल यह संकेत करता है कि, चुनौतियों से लड़ने की आपमें गजब की क्षमता होती है। आपकी जुझारू प्रवृति आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है। निंतरता से काम करना आपका सबसे अच्छा गुण है। आप प्रखर वक्ता होते हैं और लोगों को अपनी वाणी से प्रभावित करते हैं। आप अचानक कार्यों को सफलतापूर्वक करके लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। 

आपकी कमज़ोरी

22 मार्च को जन्मे लोगों का जन्मदिन के अनुसार भविष्यफल यह बताता है कि, कई बार आपका जल्दबाजी भरा रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है, आप एक जगह पर टिक कर रहना भी पसंद नहीं करते जो आपकी कमजोरी है। सेहत के प्रति भी इस अंक से जुड़े लोग लापरवाह होते हैं। अत्यधिक भावुकता भी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।  

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

आपकी लव लाइफ और विवाह

आज जन्मे लोगों का लव लाइफ के दृष्टिकोण से जन्मदिन के अनुसार राशिफल जानने की कोशिश की जाए तो यह पता लगता है कि, इनकी लव लाइफ सामान्य रहती है। इस अंक वाले लोग बहुत आसानी से विपरीत लिंगी लोगों को इंप्रेस कर देते हैं लेकिन किसी पर भी जल्दी भरोसा नहीं करते। आपके एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बड़ा होता है इसलिए कई बार लवमेट के साथ दिक्कत होती है। आप संबंध में होने के बाद भी किसी अन्य के प्रति आकर्षित हो सकते हैं जो आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं होता। आप अपने प्रियतम को कम समय देते हैं। हालांकि आप अपने प्रियतम के साथ जब तक होते हैं उनका भला ही सोचते हैं। 

इस अंक से संबंध रखने वाले लोगों का दांपत्य जीवन परेशानियों से घिरा रहता है। हालांकि शादी टूटने की संभावना बहुत कम होती है। आप अपने जीवनसाथी का ध्यान रखते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं। आपके जीवनसाथी को बार-बार स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण आप भी परेशान रहते हैं। आपके जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा होता है। परेशानियों से घिर कर आप खुद को अकेला समझ लेते हैं, जो आपके जीवनसाथी को पसंद आता है।

कौन से मूलांक वाले लोग होंगे आपके लिए भाग्यशाली यह जानने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात  

आपका स्वास्थ्य

आज का जन्मदिन राशिफल इंगित करता है कि, आपको हृदय संबंधित रोग हो सकते हैं। नींद की कमी के कारण भी आप परेशान हो सकते हैं। मिर्गी, सिर दर्द, अनिद्रा, कमर दर्द, मानसिक तनाव और बेचैनी, आंखों की समस्या, कुष्ठ रोग होने की भी आपको संभावना होती है। 

आज जन्मे लोगों का भविष्य जानने से हमें यह पता चलता है कि, आप राजनीति के क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपकी पकड़ होती है और इस क्षेत्र में नौकरी भी लग सकती है। कंप्यूटर कार्यों में भी आप सफलता पा सकते हैं। वैज्ञानिक, पैथोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, प्रवक्ता, एक्टर, सेल्समैन भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें आपको सफलता मिलती है।  

आज जन्मे खास सेलिब्रिटी

आज जन्मे लोगों के लिए उपाय

  • भगवान शिवजी की उपासना करें और शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप करें।
  • मां दुर्गा के मंत्र ॐ दुं दुर्गाय नमः का जाप करना आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा।
  • आपको शनिवार के दिन पीपल और बरगद के वृक्ष को जल चढ़ाना चाहिए। 

जीवन में होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी के लिए एस्ट्रोगुरु मृगांक से करें फोन पर बात

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.