सावन सोमवार व्रत 2026: हिंदू धर्म के सभी माह में सावन माह को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इसी क्रम में, सावन माह में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है और इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ माना जाता है। सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की आराधना बेलपत्र और धतूरा से की जाती है। साथ ही, “ॐ नमः शिवाय” के मंत्रोंच्चार से वातावरण सकारात्मक हो उठता है। सावन सोमवार धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से पुण्यदायी माना गया है और भक्तों की भीड़ इस दिन शिव मंदिरों में देखने को मिलती है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
एस्ट्रोसेज एआई का यह “सावन सोमवार व्रत 2026” का यह ब्लॉग आपको सावन सोमवार व्रत से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, हम आपको सावन सोमवार व्रत की तिथियां, सावन के सोमवार के विशेष महत्व और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए इस व्रत की सही विधि भी प्रदान करेंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं सावन सोमवार व्रत के बारे में सब कुछ।
सावन सोमवार व्रत 2026: कब-कब रखा जाएगा व्रत?
भारत में दो अलग-अलग चंद्र पंचांग का पालन किया जाता है। इसी आधार पर उत्तर भारत और दक्षिण भारत में सावन सोमवार व्रत की तिथियों में अंतर देखने को मिलता है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और बिहार जैसे राज्यों में अगस्त 2026 में सावन सोमवार व्रत की तिथियां इस प्रकार हैं:
पहला सोमवार: 03 अगस्त 2026, सोमवार
दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026, सोमवार
तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026, सोमवार
चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026, सोमवार
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
पश्चिम और दक्षिण भारत के लिए सावन सोमवार व्रत की तिथियां नीचे दी गई हैं।
पहला सोमवार: 17 अगस्त 2026, सोमवार
दूसरा सोमवार: 24 अगस्त 2026, सोमवार
तीसरा सोमवार: 31 अगस्त 2026, सोमवार
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सावन सोमवार व्रत 2026: सोमवार क्यों है इतना ख़ास?
सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार का दिन जब सावन माह में आता है, तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि जहाँ सोमवार भोलेबाबा का दिन होता है, वहीं सावन शिव जी का प्रिय माह होता है। ऐसे में, सावन में आने वाला सोमवार बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार को भगवान महादेव की पूजा और उनके लिए व्रत करने से उनकी कृपा एवं आशीर्वाद शीघ्र प्राप्त होता है। यही वजह है कि सावन के दौरान और सावन सोमवार व्रत के दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। साथ ही, इस दिन भक्तजन शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और उन्हें श्रद्धाभाव दूध, जल, और बेलपत्र आदि अर्पित करते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सावन सोमवार व्रत 2026: इस व्रत के तीन प्रकार
हिंदू धर्म में सोमवार के दिन मुख्य रूप से तीन प्रकार के व्रत किए जाते हैं जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।
सावन सोमवार व्रत: यह व्रत सावन माह के प्रत्येक सोमवार को रखा जाता है इसलिए इस दिन विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामना करती हैं।
सोलह सोमवार व्रत: सोलह सोमवार व्रत में लगातार 16 सोमवार व्रत किए जाते हैं। इसे सामान्य रूप से कुंवारी कन्याओं द्वारा मनचाहा और योग्य वर पाने के लिए रखा जाता है।
प्रदोष व्रत: प्रदोष व्रत को प्रदोष काल तक रखा जाता है जो भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित होता है। कई बार यह व्रत सावन सोमवार के दिन भी पड़ता है, जिससे इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
सावन सोमवार व्रत 2026: पूजा विधि
अगर आप अगस्त 2026 में सावन माह के दौरान पड़ने वाले सोमवार व्रत करना चाहते हैं, तो आप इस दिन भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
- सावन सोमवार व्रत के दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद, शिव जी के मंदिर जाएं और शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
- पूजा के लिए घर पर किसी स्थान का चयन करें और वहां की साफ-सफाई करें।
- इसके बाद, आप पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से व्रत का संकल्प लें। इस दिन मन को भटकने से बचाएं।
- सावन सोमवार व्रत के दिन दो बार भगवान शिव की पूजा करें, एक बार सुबह और दूसरी बार सूर्यास्त के समय।
- पूजा के दौरान तिल के तेल का दीपक जलाएं और भगवान शिव को ताजे फूल अर्पित करें।
- शिव मंत्रों का जाप करें और भगवान शिव को मेवे, पंचामृत, नारियल और पान के पत्ते चढ़ाएं।
- अब सोलह सोमवार व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
- व्रत की पूजा होने के पश्चात परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद वितरित करें।
- संध्या को पूजा समाप्त होने के बाद ही व्रत खोलें और फिर सामान्य भोजन ग्रहण करें।
- इस दिन सावन सोमवार व्रत करने से शुभ फल प्राप्त करने के लिए “ॐ नमः शिवाय” मंत्र जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. अगस्त 2026 में कितने सोमवार व्रत पड़ेंगे?
उत्तर भारत में चार और पश्चिम तथा दक्षिण भारत में तीन सावन सोमवार पड़ेंगे।
2. सावन सोमवार व्रत का क्या महत्व है?
सावन सोमवार व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है इसलिए इसका धार्मिक रूप से विशेष महत्व होता है।
3. सावन सोमवार व्रत कौन करता है?
सावन सोमवार व्रत विवाहित महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर के लिए करती हैं।