शुक्र कन्या राशि में मार्गी: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “शुक्र कन्या राशि में मार्गी” से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, शुक्र की स्थिति राशि में होने वाला यह बदलाव संसार समेत राशियों को प्रभावित करेगा जिसके बारे में हम इस ब्लॉग में विस्तार से बात करेंगे। तो आइए बिना देर किए शुरू करते हैं शुक्र कन्या राशि में मार्गी का यह ब्लॉग।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को असुरों के गुरु शुक्राचार्य के नाम से जाना जाता है, जो प्रेम, जीवनसाथी, कला, सुख-सुविधाओं और भौतिक सुखों के कारक हैं। यह राशि चक्र में वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। यह मीन राशि में उच्च और कन्या राशि में नीच अवस्था में होते हैं। कन्या राशि को शुक्र के लिए अनुकूल नहीं माना जाता है।
शुक्र सुंदरता, प्रेम और ऐश्वर्य को नियंत्रित करते हैं, जबकि कन्या राशि व्यवस्था, काम और तर्क को महत्व देती है। एक ओर शुक्र कल्पनाशील है, तो दूसरी ओर कन्या राशि व्यावहारिक है, इसलिए यहां शुक्र को सहजता का अनुभव नहीं होता है।
शुक्र कन्या राशि में मार्गी: तिथि और विशेषताएं
शुक्र 14 नवंबर 2026 की सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर कन्या राशि में मार्गी होंग। आपको लंबे इंतजार के बाद अब रुके हुए काम आगे बढ़ने लगेंगे। हालांकि, शुक्र अभी भी नीच राशि में है, इसलिए प्रगति धीमी लेकिन स्थिर रहेगी।
- वक्री अवस्था के दौरान रुके फैसलों में अब स्पष्टता आ सकती है।
- आर्थिक मामले धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे।
- पुराने रिश्ते दोबारा जुड़ सकते हैं या उनसे जुड़े मामलों का समाधान हो सकता है।
- आप अपने और पार्टनर की छोटी-छोटी कमियों को लेकर कम आलोचनात्मक रहेंगे।
- लोग व्यावहारिक और लंबे समय तक चलने वाली चीजों को महत्व देंगे।
- कर्मचारियों के काम और योगदान की सराहना बढ़ेगी।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
शुक्र कन्या राशि में मार्गी: विश्वव्यापी प्रभाव
वैश्विक स्तर पर धीरे-धीरे और तार्किक बदलाव होंगे।
वक्री अवस्था के दौरान स्वास्थ्य, बीमा और वेलनेस उद्योगों में आई समस्याओं पर अब सरकारें और कंपनियां ध्यान देंगी।
फ़ूड सेफ्टी, पब्लिक हेल्थ और काम की परिस्थितियों पर जोर दिया जाएगा।
देशों के आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक रूप से बातचीत होगी।
व्यापार, श्रम कानूनों और पर्यावरण संबंधी वादों पर ध्यान दिया जाएगा।
बैंक और निवेशक सतर्क रहेंगे।
बाजार में जोखिम लेने की संभावना कम रहेगी।
सभी काम धीरे-धीरे लेकिन स्थिर गति से आगे बढ़ेंगे।
मुनाफे पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
हेल्थकेयर, फार्मा, आईटी, साइबर सुरक्षा और डेटा उद्योगों पर विशेष ध्यान रहेगा।
लग्जरी ब्रांड्स में धीरे-धीरे सुधार होगा।
स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग चर्चा में रहेंगे।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
प्रेम जीवन पर प्रभाव
- प्रेम जीवन मधुर और व्यावहारिक बने रहेंगे। इस दौरान आप बड़ी और मीठी बातों के बजाय छोटे-छोटे अच्छे काम दिल जीतेंगे, जैसे खाना बनाना, समस्या सुलझाना और समय पर पहुंचना।
- वक्री अवस्था के दौरान रिश्ते में असंतुष्टि महसूस हुई थी, तो अब आप दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी। मजबूत रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी, जबकि केवल रोमांच पर टिके रिश्तों की वास्तविकता सामने आ सकती है।
- सिंगल जातक जल्दबाजी न करें। नए रिश्ते शुरू करने के लिए समय लें। डेटिंग, लंबी यात्रा और सही बातचीत को महत्व देंगे।
- पार्टनर की छोटी-छोटी आदतों की आलोचना न करें। कन्या राशि का स्वभाव कमियां निकालने वाला होता है, इसलिए धैर्य और प्रेम बनाए रखें।
एंटरटेनमेंट एवं फैशन इंडस्ट्री
- मनोरंजन, संगीत, फैशन और ब्यूटी उद्योगों में बदलाव देखने को मिल सकता है। चमकीली चीजों के बजाय सादगी और अच्छी गुणवत्ता को महत्व मिलेगा।
- फैशन में बड़े लोग चमक-दमक के बजाय अच्छी गुणवत्ता वाले कपड़ों की मांग बढ़ेगी। ब्यूटी इंडस्ट्री में त्वचा और गट हेल्थ पर ध्यान दिया जाएगा।
- कलाकारों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वक्री अवस्था के दौरान रुके प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। संगीतकारों, कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उनके कौशल की सराहना होगी।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
शुक्र कन्या राशि में मार्गी: सभी राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। आर्थिक जीवन की समस्याएं कुछ कम होंगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। वैवाहिक जीवन और बिज़नेस पार्टनरशिप पर ध्यान दें। पुराने विवाद उभर सकते हैं, इसलिए शांति बनाए रखें। आप अपने पाचन का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र आपके लग्न और छठे भाव के स्वामी हैं जो आपके पांचवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। पुराने रिश्तों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। इस दौरान छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सट्टेबाजी से बचें और खानपान का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र आपके बारहवें और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो आपके चौथे भाव में मार्गी हो रहे हैं। शुक्र कन्या राशि में मार्गी के दौरान आपका ध्यान घर और परिवार पर रहेगा। घर की अव्यवस्था दूर करने, मरम्मत और रिनोवेशन पर खर्च कर सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें और उनका समय पर हेल्थ चेकअप करवाएं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र आपके ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। । आपकी रचनात्मकता और शौक बढ़ेंगे। छोटी यात्राओं की योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। अपनी वाणी पर ध्यान दें, क्योंकि कठोर बातें भाई-बहनों और करीबी दोस्तों को दुख पहुंचा सकती हैं। ईमानदारी बनाए रखें और पुराने अनुभवों से सीख लेकर अपने लक्ष्य तय करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र आपके दसवें और तीसरे भाव के स्वामी होकर दूसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। आप पर काम का दबाव धीरे-धीरे कम होगा, लेकिन लक्ष्यों पर ध्यान देना जरूरी है। बैंक बैलेंस, आय और खानपान की समीक्षा करने के लिए अच्छा समय है। सोचें कि आपके लिए वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है और आप केवल प्रतिष्ठा के लिए किस चीज के पीछे भाग रहे हैं। घर में अपनी वाणी में नरमी रखें। गले और दांतों का ध्यान रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र आपके नौवें और दूसरे भाव का स्वामी होकर आपकी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं। पिछले कुछ सप्ताह से चल रहा आत्म-संदेह धीरे-धीरे कम होगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास लौटने लगेंगे। इस दौरान आपने खुद को समझने के लिए समय लिया है, अब उस दिशा में कदम बढ़ाने का समय है। खुद और अपने पार्टनर के प्रति दयालु रहें। हर चीज को परफेक्ट बनाने की जिद छोड़ें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र आपके लग्न और आठवें भाव का स्वामी होकर बारहवें भाव में मार्गी हो रहा है। आपका स्वास्थ्य और ऊर्जा धीरे-धीरे बेहतर होंगे। हालांकि, थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम करें और समय पर सोएं। अपनी दिनचर्या शांत और व्यवस्थित रखें। लग्जरी वस्तुओं और ऑनलाइन शॉपिंग पर अधिक खर्च करने से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लैब शुक्र आपके बारहवें और सातवें भाव के स्वामी होकर ग्यारहवें भाव में मार्गी हो रहा है। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। अपने दस्तावेज व्यवस्थित रखें और लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखें। विवाहित जातकों की परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। धैर्य रखें। विवाह की इच्छा रखने वाले अविवाहित जातकों को अभी कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों और कार्य समूहों के साथ सहज संबंध बनाए रखें। हर छोटी बात को नियंत्रित करने की कोशिश न करें।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र आपके छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी होकर दसवें भाव में मार्गी हो रहा है। कार्यक्षेत्र और छवि से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। हालांकि, शुक्र आपके लिए बहुत अनुकूल ग्रह नहीं है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और बड़े निवेश से बचें। कार्यक्षेत्र में शांत रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र देव आपके पांचवें और दसवें भाव के स्वामी होकर नौवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। शुक्र कन्या राशि में मार्गी के दौरान पिता, टीचर और मार्गदर्शक के साथ रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। हालांकि, उनकी सेहत का ध्यान रखें। उनका सम्मान करें और उन्हें समय दें। उनका आशीर्वाद आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो आपके लिए योगकारक ग्रह हैं। अब यह आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। माता-पिता के साथ विवाद कम हो सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। पेट, हार्मोन और छाती से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें। माता-पिता की सेहत का भी ख्याल रखें। टैक्स और बीमा की योजनाएं बनाने के लिए अच्छा समय है। छिपे हुए और गहरे मामलों पर भी ध्यान दें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शुक्र आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं जो आपके सातवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। पार्टनर अभी भी भावुक रह सकते हैं। उनकी बात ध्यान से सुनें और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। विवाहित जातक बातचीत में खुलापन रखें और शांत रहें। व्यापारिक साझेदारी में सभी शर्तें स्पष्ट रखें।
शुक्र कन्या राशि में मार्गी: सरल एवं प्रभावी उपाय
- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें कमल का फूल या लाल गुलाब अर्पित करें।
- गाय की सेवा करें।
- शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण मंदिर में देशी घी का दीपक जलाएं।
- स्वच्छ रहें, अच्छे कपड़े पहनें और थोड़ा चंदन का इत्र लगाएं।
- घर से निकलने से पहले कुछ मीठा खाएं।
- अपनी वाणी को विनम्र रखें।
- घर का माहौल प्रेमपूर्ण बनाएं।
- अपने जीवन की सभी महिलाओं का सम्मान करें।
- दूसरों की आलोचना करने से बचें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
शुक्र 14 नवंबर 2026 को कन्या राशि में मार्गी होंगे।
इसका अर्थ है कि शुक्र कन्या राशि में गोचर करते हुए पुनः आगे की तरफ परिक्रमा करने लगेंगे।
हां, वैदिक ज्योतिष में शुक्र कन्या राशि में नीच का माना जाता है।