साप्ताहिक राशिफल 03 से 09 अगस्त 2026: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों के लिए हर बार की तरह “साप्ताहिक राशिफल” का यह खास ब्लॉग लेकर आया है जिसके अंतर्गत आपको अगस्त 2026 के पहले सप्ताह यानी कि 03 से 09 अगस्त 2026 की समस्त जानकारी प्राप्त होगी। यह बात हम भली-भांति जानते हैं कि अगस्त 2026 साल का आठवां महीना होता है जो हमें साल के अंत की तरफ ले जाता है। बता दें कि हमारा साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष ब्लॉग पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसे हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
अगस्त 2026 का पहला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा? सिंगल लोगों के जीवन में आएगी प्रेम की बहार या करना पड़ेगा इंतज़ार? करियर और व्यापार पकड़ेगा रफ़्तार या समस्याओं का करना होगा सामना? शादीशुदा जीवन में बनी रहेगी मधुरता या फिर होंगे विवाद? इन सभी सवालों के जवाब आपको “साप्ताहिक राशिफल” के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। इसके अलावा, आपको सभी राशियों के राशिफल के साथ-साथ अगस्त के इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर, व्रत-त्योहारों और बैंक अवकाशों की तिथियां भी प्राप्त होगी। साथ ही, हम आपको इस हफ़्ते जन्मे मशहूर हस्तियों से भी अवगत करवाएंगे। तो आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और बिना देर किए शुरुआत करते हैं साप्ताहिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग की।
इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
सबसे पहले हम बात करेंगे अगस्त 2026 के पहले सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस हफ़्ते का आरंभ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 03 अगस्त 2026 को होगा। वहीं, इस सप्ताह का समापन मृगशिरा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को हो जाएगा। हालांकि, यह हफ्ता धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष रहने वाला है क्योंकि इस दौरान अनेक व्रत एवं पर्व मनाए जाएंगे। साथ ही, ग्रहों के गोचर और स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में, इस सप्ताह का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। चलिए अब हम जान लेते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
व्रत और त्योहार सनातन धर्म का अभिन्न हिस्सा है जो हमारे जीवन में खुशियां और उत्साह लेकर आते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में मनुष्य का जीवन इतना व्यस्त हो गया है कि वह समय पर भोजन करना भी याद नहीं रख पाते हैं। ऐसे में, उनके लिए कई बार महत्वपूर्ण व्रतों और पर्वों की तिथियां याद रखना मुश्किल हो जाता है। इसी क्रम में, हम आपको 03 से 09 अगस्त 2026 के बीच पड़ने वाले व्रत-पर्वों की संपूर्ण सूची देने जा रहे हैं, ताकि आप हर पर्व और व्रत को खुशी-ख़ुशी मना सकें।
सावन सोमवार व्रत (03 अगस्त 2026): अगस्त 2026 के इस सप्ताह की शुरुआत सावन सोमवार व्रत के साथ होगी। सावन माह के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भक्त सच्चे मन से व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र अर्पित करते हैं। साथ ही, पूरे श्रद्धा भाव से ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
कामिका एकादशी (09 अगस्त 2026, रविवार): अगस्त 2026 के इस सप्ताह (03 से 09 अगस्त, 2026) का समापन साल की प्रमुख एकादशी तिथियों में से एक कामिका एकादशी के साथ होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में एक-एक एकादशी आती है जो संसार के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होती हैं। कामिका एकादशी का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामिका एकादशी व्रत नियमपूर्वक करने से घोर से घोर पापों का नाश हो जाता है। साथ ही, भक्त को भगवान विष्णु जी की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
ज्योतिष में ग्रहण और गोचर दोनों को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में, जब कोई ग्रह अपनों चाल, दशा या स्थिति में बदलाव करता है, तो इसका सीधा असर राशि चक्र की सभी 12 राशियों को किसी न किसी रूप से अवश्य प्रभावित करता है। अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको रूबरू करवाते हैं इस सप्ताह होने वाले ग्रहों के गोचर से।
बुध का कर्क राशि में गोचर (05 अगस्त 2026): बुद्धि, वाणी और संचार के ग्रह बुध महाराज 05 अगस्त 2026 की शाम 07 बजकर 42 मिनट पर चंद्र देव की राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे। बता दें कि चंद्र ग्रह के प्रति बुध देव मित्रता के भाव नहीं रखते हैं। इसके परिणामस्वरूप, इस गोचर के दौरान जातकों के लिए तर्क और भावनाओं के बीच संतुलन बनाकर चलना थोड़ा कठिन हो सकता है, विशेष रूप से परिवार में होने वाली बातचीत और महत्वपूर्ण निर्णय आपको सोच-समझकर लेने होंगे।
नोट: बात करें ग्रहण की, तो अगस्त 2026 के पहले सप्ताह (03 से 09 अगस्त 2026) में कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
जैसे कि हम आपको पहले भी बताते आए हैं कि हर इंसान के लिए बैंक अवकाश की जानकारी होना आवश्यक होता है। अगर हम सप्ताह में बैंक अवकाश 2026 देखें, तो इस हफ्ते यानी कि 03 से 09 अगस्त 2026 के दौरान कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ रहा है। ऐसे में, सभी बैंक सप्ताह के सातों दिन खुलेंगे।
इस सप्ताह (03 से 09 अगस्त 2026) के शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म में 16 संस्कारों सहित शुभ कार्यों को शुभ मुहूर्त में करने की परंपरा है। ऐसे में, अगर आप शुभ और मांगलिक कार्य जैसे कर्णवेध, उपनयन संस्कार आदि करवाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको इस हफ़्ते में मौजूद शुभ मुहूर्त की तिथियां नीचे प्रदान कर रहे हैं।
03 से 09 अगस्त 2026 के कर्णवेध मुहूर्त
कर्णवेध हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण संस्कार है जिसके अंतर्गत शुभ मुहूर्त के दौरान शिशु के कान छेदे जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस संस्कार को करने से शिशु के अच्छे स्वास्थ्य, बुद्धि और आध्यात्मिक विकास में सहायता मिलती है। साथ ही, वह नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षित रहता है। इस सप्ताह कर्णवेध संस्कार के लिए दो शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
| 5 अगस्त 2026 | बुधवार | 11:46-18:28 |
| 9 अगस्त 2026 | रविवार | 06:57-13:50 |
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
03 से 09 अगस्त 2026 के उपनयन मुहूर्त
उपनयन संस्कार को जनेऊ संस्कार के नाम से भी जाना जाता है। इस संस्कार को बच्चे की आध्यात्मिक और शैक्षिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना गया है। अगर आप अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में उपनयन संस्कार करना चाहते हैं, तो नीचे हम आपको इस सप्ताह में उपलब्ध शुभ मुहूर्त की सूची प्रदान कर रहे हैं।
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
| 3 अगस्त 2026 | सोमवार | 09:37 से 16:32 |
03 से 09 अगस्त 2026 के विद्यारंभ मुहूर्त
विद्यारंभ संस्कार के अंतर्गत बच्चे की शिक्षा का आरंभ किया जाता है और ऐसा करने से पूर्व संतान को माता सरस्वती का आशीर्वाद दिलाने के लिए यह संस्कार संपन्न किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में इस संस्कार को करने से बच्चे को बुद्धि, एकाग्रता और शिक्षा में सफलता प्राप्ति होती है। 03 से 09 अगस्त 2026 के दौरान आप कब-कब विद्यारंभ संस्कार संपन्न कर सकते हैं, यह हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं।
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
| 5 अगस्त 2026 | बुधवार | 11:46 से 18:28 (दोपहर से शाम) |
| 9 अगस्त 2026 | रविवार | 09:14 से 13:50 (सुबह से दोपहर), 16:08 से 18:12 (शाम) |
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
03 से 09 अगस्त 2026 के नामकरण मुहूर्त
नामकरण संस्कार सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक है जिसमे वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार नवजात शिशु का नाम रखा जाता है। शुभ मुहूर्त में यह संस्कार करने से बच्चे के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि अगस्त के इस सप्ताह में नामकरण मुहूर्त कब-कब उपलब्ध हैं।
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त |
| 03 अगस्त 2026 | सोमवार | 05:43:13,29:43:14 |
| 05 अगस्त 2026 | बुधवार | 05:44:22,21:18:51 |
| 07 अगस्त 2026 | शुक्रवार | 18:43:56,29:45:29 |
| 09 अगस्त 2026 | रविवार | 05:46:35,14:44:16 |
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे
03 अगस्त 2026: मार्टिन शीन, मार्था स्टीवर्ट, टॉम ब्रैडी
04 अगस्त 2026: बराक ओबामा, मेघन मार्कल
05 अगस्त 2026: नील आर्मस्ट्रांग, काजोल, जेनेलिया देशमुख
06 अगस्त 2026: गेरी हैलीवेल, आदित्य नारायण
07 अगस्त 2026: डेविड डुखोवनी, चार्लीज़ थेरॉन
08 अगस्त 2026: रोजर फेडरर, शॉन मेंडेस
09 अगस्त 2026: व्हिटनी ह्यूस्टन, महेश बाबू, हंसिका मोटवानी
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल 03 से 09 अगस्त 2026
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
मेष साप्ताहिक राशिफल
शनि बारहवें भाव में होने के कारण इस सप्ताह स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस …..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि यदि आप किसी के साथ रोमांटिक मुलाक़ात करते हैं तो, वो….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
शनि ग्यारहवें भाव में होने से इस सप्ताह स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ होगा, जिससे आपकी शोहरत तो बढ़ेगी ही, साथ ही….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
राहु नौवें भाव में होने से इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएँ, दुर्घटना का योग है। इस….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको इस बात का एहसास होगा कि प्रेम की राह को जितना आप आसान….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
हमारी सेहत ही जीवन की असली पूँजी है, इस बात को आप इस सप्ताह अपने जीवन में….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपकी लव लाइफ बिल्कुल अनुकूल रहेगी और….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस राशि के जो जातक 50 की उम्र पार कर चुके हैं, उन्हें तंत्रिका तंत्र और पाचन से जुड़ी….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
ये सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए सबसे बेहतर सप्ताह साबित होगा। क्योंकि……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
शनि सातवें भाव में होने से इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की जरूरत….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा, आप इस सप्ताह अपने लवमेट के साथ मिलकर भविष्य….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
राहु पांचवें भाव में होने से इस सप्ताह छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएँ हो…..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके ऊपर कार्यक्षेत्र की अतिरिक्त जिम्मेदारियों का भार, ….. (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
दोस्तों और परिवार के सदस्यों को आपकी ज़िंदगी भले ही बेहतरीन नज़र आए, लेकिन…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
रोमांस के लिए, ये सप्ताह सामान्य से बेहद अच्छा है। क्योंकि आप पाएंगे कि …..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
गुरु आठवें भाव में होने से मानसिक और शारीरिक परेशानी का कारण छिपा हुआ दुख…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
यदि इस सप्ताह आप किसी मित्र को प्रपोज करने का सोच रहे हैं तो, ऐसा करना…..(विस्तार से पढ़ें)
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मकर साप्ताहिक राशिफल
शनि पांचवें भाव में होने से इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य ….(विस्तार से पढ़ें)
मकर प्रेम राशिफल
ये सप्ताह प्रेम और रोमांस के नज़रिए से, कोई ख़ास अच्छा नहीं देखा जा रहा….(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
राहु पहले भाव में होने से इस सप्ताह स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। इस…. (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ प्रेम राशिफल
ये हफ्ता प्रेम में पड़े जातकों के लिए, अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय आपके प्रेम जीवन में….(विस्तार से पढ़ें)
मीन साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से, ये सप्ताह आपकी सेहत के लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर ही रहने…..(विस्तार से पढ़ें)
मीन प्रेम राशिफल
यदि आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ हैं तो, इस सप्ताह आपकी किसी नए प्रेम-संबंधों….(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस सप्ताह सावन सोमवार व्रत और कामिका एकादसी जैसे व्रत किए जाएंगे।
नहीं, अगस्त के इस सप्ताह में कोई बैंक अवकाश नहीं पड़ेगा।
मंगल और बुध ग्रह के गोचर का प्रभाव इस सप्ताह के राशिफल पर मुख्य रूप से दिखाई देगा।