साप्ताहिक राशिफल: 20 से 26 जुलाई, 2026

इस सप्ताह रखा जाएगा देवशयनी एकादशी व्रत, अगले 4 महीनों के लिए लग जाएगी शुभ कार्यों पर रोक!

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026: एस्ट्रोसेज एआई हमेशा से अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग लेकर आता रहा है जिसके अंतर्गत आपको जुलाई के इस सप्ताह यानी कि 20 से 26 जुलाई, 2026 के बारे में छोटी से छोटी जानकारी प्राप्त होगी। इसी क्रम में, हम अगस्त माह की तरफ एक और कदम बढ़ा देंगे। बता दें कि यह सप्ताह धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में, आपके मन में आने वाले सप्ताह को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि यह सप्ताह करियर और व्यापार में आपको कैसे परिणाम प्रदान करेगा? प्रेम और वैवाहिक जीवन बना रहेगा मधुर या साथी के साथ तकरार? स्वास्थ्य रहेगा शानदार या रोगों से पड़ेगा जूझना? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में प्राप्त होंगे। इसके अलावा, आप किन उपायों को अपनाकर आप ग्रहों की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, इस बारे में भी हम विस्तार से बात करेंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शायद ही आप जानते होंगे कि साप्ताहिक राशिफल का यह विशेष ब्लॉग हमारे अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति के आधार पर तैयार किया है जो कि पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है। यहाँ हम आपको 20 से 26 जुलाई के दौरान होने वाले ग्रहों के गोचर और मनाए जाने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी सूची प्रदान करेंगे। साथ ही, जुलाई 2026 के इस सप्ताह में किन किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आता है, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग की और सबसे पहले नज़र डालते हैं इस सप्ताह के पंचांग पर। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

धार्मिक दृष्टि से जुलाई 2026 का महीना बेहद ख़ास रहने वाला है, विशेष रूप से यह सप्ताह क्योंकि इस सप्ताह से चातुर्मास का आरंभ हो जाएगा। ऐसे में, अगले चार महीनों के लिए सभी तरह के धार्मिक और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इस प्रकार, यह सप्ताह महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर हम बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की, तो इस सप्ताह का आगमन हस्त नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि अर्थात 20 जुलाई 2026 को होगा जबकि इसकी समाप्ति मूल नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अर्थात 26 जुलाई 2026 को हो जाएगी। इस सप्ताह के सात दिनों में कई बड़े पर्वों और व्रतों को मनाया जाएगा। साथ ही, कई प्रमुख ग्रहों की राशि और स्थिति में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। तो आइए अब हम आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह में कब-कब मनाया जाएगा कौन सा त्योहार। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण जानकारी

आजकल की तेज़ रफ़्तार ज़िन्दगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि समय पर भोजन करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में, व्रत-त्योहारों की तिथियों को याद रखना और भी कठिन हो जाता है जिसके चलते वह अक्सर इन प्रमुख दिनों की तैयारियां सही तरीके से नहीं कर पाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हम आपके जुलाई 2026 के इस सप्ताह (20 से 26 जुलाई, 2026) के बीच में आने वाले सभी प्रमुख व्रतों और त्योहारों की सूची आपको प्रदान करने जा रहे हैं ताकि आपसे कोई भी ख़ास दिन मिस न हो जाए। आप हर व्रत एवं पर्व को पूरे उत्साह के साथ मन सकें। चलिए नज़र डालते हैं इस सप्ताह के पर्वों पर। 

देवशयनी एकादशी (25 जुलाई 2026, शनिवार): सनातन धर्म में एक वर्ष में आने वाली सभी एकादशी तिथियों में देवशयनी एकादशी को महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसके साथ ही चातुर्मास का आरंभ हो जाता है। देश के कुछ स्थानों पर देवशयनी एकादशी को ‘पद्मनाभा’ भी कहा जाता है। पुराणों के अनुसार, देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु राजा बलि के द्वार पर रहते हैं और इस दिन से चार महीने में कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। 

आषाढ़ी एकादशी (25 जुलाई 2026, शनिवार): हर माह में एकादशी दो बार आती है जो शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है। इसी क्रम में, आषाढ़ माह में पड़ने वाली एकादशी को ‘आषाढ़ी एकादशी’ कहा जाता है जो देवशयनी एकादशी, पद्मा एकादशी, हरिशयनी एकादशी और पद्मनाभा एकादशी के नाम से भी जानी जाती है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है इसलिए इस दिन इनकी पूजा विधि-विधान और भक्तिभाव से की जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, आषाढ़ी एकादशी सामान्य रूप से जून या जुलाई के महीने में आती है।   

प्रदोष व्रत (शुक्ल) (26 जुलाई 2026, रविवार): प्रदोष व्रत की गिनती हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण व्रतों में होती है। बता दें कि प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है जिसे त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जानते हैं। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस व्रत में भक्तजन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। प्रदोष व्रत करने से जातक को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

इस दिन से लग जाएगा चातुर्मास 2026 में?

जैसे कि हम जानते हैं कि हर साल भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक क्षीरसागर में शयन करते हैं जो लगभग 4 माह तक योगनिद्रा में रहते हैं। इस साल 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार महीने के योगनिद्रा में रहेंगे और इन चार महीनों के दौरान शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती हैं। बता दें कि विष्णु जी देवशयनी एकादशी के बाद सीधे देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 के दिन योगनिद्रा से बाहर आएंगे। इस प्रकार, देवउठनी एकादशी से पुनः शुभ और मांगलिक कार्यों का आरंभ हो जाएगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह में होने वाले गोचर और ग्रहण

ग्रहण-गोचर वैदिक ज्योतिष के साथ-साथ मनुष्य जीवन के लिए भी विशेष महत्व रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब-जब नवग्रहों में से कोई भी ग्रह अपनी राशि, चाल या दशा में बदलाव करता है, तो इसका प्रभाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन को प्रभावित करता है। यही बात ग्रहण पर भी लागू होती है इसलिए हर व्यक्ति के लिए ग्रहण और गोचर की जानकारी होना बेहद आवश्यक हो जाता है। इसी क्रम में, जुलाई 2026 के इस सप्ताह यानी कि 20 से 26 जुलाई 2026 के दौरान पड़ने वाले ग्रहण और गोचर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। हालांकि, इस हफ्ते में एक भी ग्रह का गोचर नहीं होगा, बस एक ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करेगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन सा ग्रह अपनी राशि या स्थिति में परिवर्तन करेगा। 

बुध मिथुन राशि में मार्गी (24 जुलाई 2026): बुध देव को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है जो बुद्धि, वाणी और संचार कौशल के कारक ग्रह माने गए हैं। अब यह 24 जुलाई 2026 की रात 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जिसका असर सभी राशियों पर नज़र आ सकता है।     

नोट: जब बात आती है ग्रहण की, तो जुलाई 2026 के इस सप्ताह में कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश 

साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग के इस सेक्शन को विशेष रूप से हमारे पाठकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत आपको इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की जानकारी प्राप्त होगी। जिन लोगों को समय-समय पर बैंक में काम पड़ता रहता है, उनके लिए बैंक अवकाश कब है, इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, आपको बता दें कि जुलाई 2026 के इस सप्ताह यानी कि 20 से 26 जुलाई, 2026 के बीच में कोई भी बैंक अवकाश नहीं पड़ रहा है इसलिए सप्ताह के सातों दिन बैंक खुले रहेंगे। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (20 से 26 जुलाई  2026) के शुभ मुहूर्त 

सनातन परंपरा में किसी भी कार्य की सफलता के लिए सही समय और शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व माना गया है। चाहे वह मुंडन हो, नामकरण हो या विवाह जैसे मांगलिक कार्य हो। प्रत्येक कार्य को शुभ मुहूर्त में करना ही उत्तम माना जाता है। इसी उद्देश्य से, हम आपको जुलाई 2026 के इस सप्ताह में आने वाले सभी शुभ मुहूर्तों की जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप अपने जरूरी कार्यों की योजना मुहूर्त को देखते हुए बना सके और बेहतर परिणामों को प्राप्त कर सकें। 

20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच नामकरण मुहूर्त

यदि आप अपने शिशु के नामकरण संस्कार के लिए जुलाई के इस सप्ताह में शुभ मुहूर्त खोज रहे हैं, तो यहां हम आपको जुलाई 2026 के इस सप्ताह (20 से 26 जुलाई, 2026) के बीच पड़ने वाले शुभ मुहूर्तों की पूरी सूची देने जा रहे हैं ताकि आप सही समय और तिथि का चयन कर सकें।

दिनांकमुहूर्त का समय 
20 जुलाई 2026, सोमवार05:35:24 डॉ 29:35:25
24 जुलाई 2026, शुक्रवार05:37:36 से 28:37:25

20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच मुंडन मुहूर्त

 जो माता-पिता अपने शिशु का मुंडन संस्कार जुलाई 2026 के इस सप्ताह (20 से 26 जुलाई, 2026) के बीच करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको इस अवधि में उपलब्ध सभी शहभ मुहूर्तों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं ताकि आप सही समय का चयन कर सकें। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
20 जुलाई 2026, सोमवार 19:10:23 से 28:04:58

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच कर्णवेध मुहूर्त

अगर आप अपने शिशु का कर्णवेध संस्कार जुलाई के तीसरे सप्ताह (20 से 26 अप्रैल 2026) में कराने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम इस समय उपलब्ध शुभ कर्णवेध मुहूर्त की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप इस महत्वपूर्ण संस्कार को सही समय पर और विधिपूर्वक संपन्न कर सकें। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
20 जुलाई 202606:07 से 12:49, 15:08 से 19:07
24 जुलाई 202606:09 से 08:00, 10:17 से 17:11

चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जुलाई 2026 के तीसरे सप्ताह (20 से 26 अप्रैल, 2026) में जन्मे मशहूर हस्तियों से आपको रूबरू करवाते हैं। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

20 जुलाई 2026: मोनिका गिल, जॉश एबॉट, मोहित बर्मन

21 जुलाई 2026: आशीष चौधरी, भारत श्रीनिवासन, अनिरुद्ध दवे

22 जुलाई 2026: ट्रेंट बोल्ट, देवेंद्र फडणवीस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम

23 जुलाई 2026: एलेसियो सेर्सी, वाल्टर गर्गानो, वुडी हैरेलसन

24 जुलाई 2026: चंद्र मोहन, विजय एंटोनी, कर्मवीर चौधरी

25 जुलाई 2026: लुईस ब्राउन, हरसिमरत कौर बादल, जॉन ई डैनियल

26 जुलाई 2026:  सुमन रंगनाथन, हरीश राज, दीपिका सिंह

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 20 जुलाई से 26 जुलाई, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा है तो, आप….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस सप्ताह आपका प्रेमी अपने दोस्तों के साथ घूमने-फिरने….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

शनि के ग्यारहवें भाव में होने के कारण, आपको इस बात का….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

शनि के दसवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह सेहत से जुड़ी कुछ समस्या….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके जीवन में प्रेम और रोमांस, सही रफ़्तार पकड़ता दिखाई….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा …. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से एकतरफ़ा प्रेम करते हैं और काफी समय से उन्हें अपने ….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

 पहले भाव में केतु के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह नियमित व्यायाम ही….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आपके घरवाले आपके प्रेम संबंधों के बीच आकर, आपके……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको अपनी व्यस्त ज़िंदगी में से, कुछ पल निकालते हुए आराम….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

इस पूरे ही सप्ताह प्रेमी जातकों के बीच, प्रेम और समर्पण का भाव बना ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

शनि के छठे भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपको अपने प्रियतम पर शक न करते हुए, उनपर अपना ….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

चौथे भाव में राहु के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको अपनी संगति के…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

 यदि आप अभी तक सिंगल थे तो, आपको इस सप्ताह प्रेम जीवन की…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

शनि के चौथे भाव में होने के कारण,इस सप्ताह आपको अनुभव होगा…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर बेहद लापरवाह दिखाई देंगे। ऐसे…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

जिस तरह किसी भी सब्जी में तड़का, उस बे स्वाद खाने को लज़ीज़ बनाता….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

 प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए, यह हफ्ता शुभ….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सातवें भाव में केतु के स्थित होने के कारण, इस सप्ताह सेहत से जुड़ी…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

लवमेट के साथ वक्त गुजार कर आप, इस सप्ताह जीवन की….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

राहु के बारहवें भाव में होने के कारण, इस सप्ताह आप खुद को…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

पूर्व में बनाया गया प्रियतम संग सैर-सपाटे पर जाने का प्लान, अचानक….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. देवशयनी एकादशी 2026 में कब है?

इस साल देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी। 

2. चातुर्मास 2026 में कब से शुरू होगा?

वर्ष 2026 में चातुर्मास 25 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगा। 

3. चातुर्मास में क्या होता है?

हिंदू धर्म के अनुसार, चातुर्मास के चार महीनों के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है।