टैरो साप्ताहिक राशिफल: 19 से 25 जुलाई, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (19 से 25 जुलाई, 2026): जानें इस सप्ताह के लिए 12 राशियों का भविष्यफल!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 19 से 25 जुलाई, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द हैंग्ड मैन 

करियर: द एम्पेरर

स्वास्थ्य: द फूल 

मेष राशि के प्रेम जीवन में नाइट ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि आपके रिश्ते के लिए आगे का समय शानदार रहेगा। यह कार्ड उत्साह, ईमानदारी और आकर्षण को दर्शाता है। इस दौरान आपके जीवन में किसी बुद्धिमान और आकर्षक इंसान का प्रभाव बढ़ सकता है। हालांकि, आपके रिश्ते में सकारात्मकता और प्रेम बढ़ेगा। 

आर्थिक जीवन में द हैंग्ड मैन का प्राप्त होना धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की तरफ संकेत करता है। लेकिन, इसे पाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है इसलिए आपको धैर्य रखना होगा। साथ ही, जल्दबाज़ी में कोई भी फयइस्ला लेने से बचें।

करियर के क्षेत्र में द एम्पेरर का मिलना बताता है कि इस सप्ताह आपका सारा ध्यान करियर में कुछ नया हासिल करने पर केंद्रित होगा। साथ ही, आप अपने जीवन में स्थिरता और अधिकार प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में द फूल भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर उत्साहित रहेंगे। ऐसे में, सेहत से जुड़े लक्ष्य हासिल करना चाहेंगे। हालांकि, आपको किसी भी योजना या व्यायाम करने के तरीके को बिना सोचे-समझे न मिलाएं। लापरवाही में उठाया गया कोई भी कदम आपको भविष्य में स्वास्थ्य समस्या दे सकते हैं इसलिए सावधान रहें।

अफर्मेशन: मैं हर तरह के दर्द का त्यागकर हीलिंग एनर्जी का स्वागत करता/करती हूँ। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: द टॉवर

आर्थिक जीवन: द चैरियट

करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स

वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में द टॉवर मिला है और यह प्रेम जीवन में मानसिक समस्याओं, कंफ्यूजन और अचानक मिलने वाली महत्वपूर्ण सबक की तरफ इशारा कर रहा है। इस समय आपको जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा और किसी भी स्थिति में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से  बचना होगा। 

आर्थिक जीवन में द चैरियट का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपकी अच्छी योजनाओं और प्रयासों की वजह से आपको धन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आप अपने लक्ष्यों को समय से पहले प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। ऐसे में, इस समय आप अपनी मेहनत के परिणामों का आनंद लें और भविष्य को नई योजनाओं के लिए तैयार रखें। 

नाइन ऑफ पेंटाकल्स का मिलना आपके करियर के लिए बहुत शुभ माना जाएगा, फिर चाहे आप व्यापार करते हों या नौकरी। यह कार्ड आपके करियर में भौतिक सफलता, अप्रत्याशित लाभ, भाग्य का साथ और समृद्धि को दर्शाता है। इस दौरान आपको अपनी उम्मीद से ज्यादा मिल सकता है। 

स्वास्थ्य में आपको सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आपकी सेहत की चाबी आपके हाथों में होगी। अगर आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे और अनुशासन में रहेंगे, तो आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। एक नियमित दिनचर्या का पालन आपके लिए फलदायी रहेगा। 

अफर्मेशन: मैं निरंतर स्वयं को नया रूप दे रहा/रही हूं और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा/रही हूँ।

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ कप्स

करियर: एट ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ कप्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स का आना कहता है कि इस सप्ताह आप रिश्ते के प्रति अपने पार्टनर के समर्पण को पहचानते होंगे। वह व्यक्ति जानता होगा कि आपने रिश्ते में सर्वश्रेष्ठ दिया है। ऐसे में, अब आप अपने रिश्ते को एक नए पड़ाव पर ले जाते हुआ शादी में बदलने के बारे में मन बना सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में सेवेन ऑफ कप्स का मिलना बता रहा है कि इस सप्ताह धन से जुड़े मामलों में कंफ्यूजन या कल्पांकिक अपेक्षाओं की तरफ संकेत करता है। इस समय आपको धैर्य रखना होगा और जो निवेश आपके द्वारा किए गए हैं, उन्हें पर्याप्त समय दें। इस दौरान आप किसी भी तरह का निर्णय जल्दबाज़ी में लेने से बचें। इन जातकों को निरंतर प्रयासों और सही योजनाओं के माध्यम से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

करियर के संबंध में एट ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको नौकरी में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही, आपको ग्रुप में काम करने का मौका मिल सकता है। कोई महत्वपूर्ण समाचार या बदलाव आपको और मन लगाकर तेज़ी से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। इस दौरान आप समय पर लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आपको ऐस ऑफ कप्स मिला है और यह कहता है कि यह सप्ताह उत्साह और जोश की तरफ संकेत करता है। इस समय आपके लिए सेहत अच्छी रहेगी और आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मज़बूत रहेगा। 

अफर्मेशन: मैं स्वयं के प्रति दया की भावना रखती हूँ और अपनी गति से आगे बढ़ रही हूँ।

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: द सन

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और इसे आपकी लव लाइफ के लिए बहुत शानदार कहा जाएगा। यह कार्ड प्रेम जीवन में सफलता की तरफ संकेत करता है। रिश्ते में चली आ रही समस्याओं का समाधान अब हो जाएगा और आप अपने पार्टनर के दृष्टिकोण को महत्व देंगे।

आर्थिक जीवन में टेन ऑफ वैंड्स का आना कहता है कि इस सप्ताह आप धन से जुड़े  मामलों में तनाव और जिम्मेदारियों का बोझ महसूस कर सकते हैं। आपको खुद के सामने आने वाले खर्चों और जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाकर चलने का प्रयास करेंगे। ऐसे में, आपको सलाह दी जाती है कि इस समय आप किसी भी तरह का दबाव न लें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। 

करियर के क्षेत्र में टू ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि इस सप्ताह आप किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। साथ ही, आप अपनी परेशानियों को भी सिर्फ़ भरोसेमंद इंसान के साथ ही शेयर करें। इस अवधि में आप नौकरी में उत्पन्न समस्याओं को सुलझाने के लिए योजना बनाते हुए नज़र आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा शांति स्थापित करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो द सन आपके लिए सकारात्मक कहा जाएगा। इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा और परिणाम भी अच्छे प्राप्त होंगे। इस दौरान आप मज़बूत सेहत का आनंद लेते हुए दिखाई देंगे।

अफर्मेशन: “मेरे सपने मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं और मैं उन्हें पूरा करने का प्रयास करूँगा। करुँगी। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द एम्प्रेस

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में एट ऑफ वैंड्स आया है और यह सप्ताह आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपके रिश्ते की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि आप दोनों एक-दूसरे का कितना सहयोग करेंगे। जीवन के लक्ष्य पाने के लिए आप दोनों को एक-दूसरे पर भरोसा करना होगा।  रिश्ता बनाए रखने के लिए आप दोनों को प्रयास करने होंगे।

आर्थिक जीवन को देखें, तो द एम्प्रेस का आना सौभाग्य को दर्शाता है। लेकिन, इसके लिए आपको कुछ प्रयास करने होंगे। माता समान कोई स्त्री आपको आर्थिक मामलों में मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है। हर अवसर या जानकारी के लिए अपने आंख और कान खुले रखें। 

टू ऑफ वैंड्स का का मिलना करियर में आगे बढ़ना और प्रगति हासिल करने की इच्छा को दर्शा रहा है। आप एक मेहनती और स्वतंत्र सोच वाले व्यक्ति हैं। इस सप्ताह आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस हो सकता है और ऐसे में, आपको पेशेवर जीवन में संतुष्टि की प्राप्ति होगी। 

स्वास्थ्य के संबंध में पेज ऑफ कप्स कहता है कि अगर आपका जुड़ाव स्पोर्ट्स से हैं, तो स्वास्थ्य की दिशा में किए गए प्रयास आपको सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। अगर आपको अभी तक अपनी मेहनत का परिणाम नहीं मिला है, तो चीन न करें। थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। 

अफर्मेशन: “मैं आज खुशियों का चुनाव करता/करती हूं।”

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में फाइव ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह दर्शाता है कि लव लाइफ में निराशा और प्रयासों के मनचाहे परिणाम न मिलने की आशंका है। रिश्ते में कुछ बातों को लेकर आपका मन उदास रह सकता है। हालांकि, आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है। इस सप्ताह आपकी सकारात्मक सोच से आपकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। 

एट ऑफ पेंटाकल्स का मिलाना आर्थिक जीवन में सफलता की तरफ संकेत करता है। इस दिशा में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास सही मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। यह समय आपको अच्छे परिणाम दिला सकता है इसलिए धैर्य रखें। 

करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स का मिलना बताता है कि नौकरी में आपको प्रगति पाने के लिए काफ़ी प्रयास करने होंगे। सही समय पर आपको सही लोगों का साथ भी प्राप्त होगा। अगर आपका कोई सहकर्मी आपकी सहायता करता है, तो उसके सहयोग का सम्मान करें और अवसर मिलने पर उसका साथ अवश्य दें। 

थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स को आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस सप्ताह असफलता, हानि और उतार-चढ़ाव की तरफ संकेत करता है। इस समय आपको भावनात्मक समस्याओं की वजह से स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको शांत और धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। 

अफर्मेशन: “आज की मेरी मेहनत ही कल मेरी सफलता बनेगी।“

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

करियर: थ्री ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ पेंटाकल्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए सिक्स ऑफ वैंड्स कहता है कि आपको इस सप्ताह रिश्ते में संतुष्टि का अनुभव हो सकता है। आपको इस समय रिश्ते में हुई गलतियों से सीखना होगा और दोबारा इन्हें रिश्ते में निभाने से बचना होगा। 

आर्थिक जीवन में व्हील ऑफ फॉर्च्यून प्राप्त हुआ है और यह नई उम्मीदों और नई उपलब्धियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह आर्थिक जीवन में आपकी सफलता पूर्ण रूप से बीते समय में उठाए गए कदमों और योजनाओं पर निर्भर करेगी।

करियर के लिए थ्री ऑफ कप्स को शुभ कार्ड माना जाएगा। इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ बड़ी उपलब्धियां और काम में संतुष्टि मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको अपने उत्साह और व्यंग्यात्मक टिप्पणियों से बचने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य के मामले में टू ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य संबंधीत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह समस्याएं अस्थायी रूप से हो सकती हैं। लेकिन, इन्हें स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होना होगा और अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। 

अफर्मेशन: मैं जीवन में प्रियजनों एवं करीबियों के प्रति कृतज्ञता महसूस करता है। 

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द हर्मिट

करियर: किंग ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: प्रिंस ऑफ वैंड्स 

वृश्चिक राशि वालों को प्रेम जीवन में ऐस ऑफ कप्स मिला है जो आपके रिश्ते में उत्साह और खुशियों का संकेत देता है। यह विवाह बंधन में बंधने या किसी नए रिश्ते की शुरुआत से भी जुड़ा हो सकता है। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनके लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। आपकी किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। 

आर्थिक जीवन में द हर्मिट कार्ड का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको धन से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास करने की आवश्यकता होगी। इन जातकों को मनचाहे परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर आपको किसी व्यक्ति से आर्थिक सलाह या सहायता की प्राप्ति होती है, तो उसे खुले मन से स्वीकार करें, क्योंकि यह आपके लिए फलदायी साबित होगी। 

किंग ऑफ कप्स का आना करियर में सफलता, समझदारी और सकारात्मक व्यवहार की तरफ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आप अपनी प्रभावशाली बातचीत और समझदारी के द्वारा कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, कुछ कार्यों में देरी या छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान आप अपनी सोच सकारात्मक रखें और अपने प्रयासों को निरंतर रखें। 

स्वास्थ्य के लिए प्रिंस ऑफ वैंड्स को सकारात्मक कहा जाएगा। यह कार्ड दर्शाता है कि इस सप्ताह आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है जिससे आप भावनात्मक और मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकते हैं। इसका सकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर नज़र आ सकता है। 

अफर्मेशन: मैं बिना किसी आत्मग्लानि के स्वयं को प्राथमिकता दूंगा/दूंगी।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

करियर: फाइव ऑफ पेंटाकल्स 

स्वास्थ्य: द हैरोफ़न्ट

धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में ऐस ऑफ पेंटाकल्स आया है और यह कार्ड दर्शाता है कि अगर आप रिश्ते में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस सप्ताह इसका समाधान आपको मिल सकता है। रिश्ते में एक नई शुरुआत होने के योग बनेंगे। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है या फिर आप नए रिश्ते में आ सकते हैं।

आपको सिक्स ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो आर्थिक जीवन में संतुलन और समझदारी की तरफ इशारा कर रहा है। सामान्य शब्दों में, असली बुद्धिमानी केवल धन जमा करने में नहीं, बल्कि संसाधनों के सही इस्तेमाल और संतुलित प्रबंधन में भी होती है। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना आपके लिए फलदायी साबित होगा। 

करियर में फाइव ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह दर्शाता है कि इस सप्ताह व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नए स्रोतों से आपकी आय में वृद्धि होगी और धन कमाने की दिशा में किए गए आपके प्रयास सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त होगा जिससे आपको कार्यों को पूरा करने में आसानी होगी। 

आपको स्वास्थ्य के संबंध में द हैरोफ़न्ट कहता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार और प्रियजनों का साथ आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। इससे आपका आत्मबल और स्वास्थ्य दोनों मज़बूत होगा। 

अफर्मेशन: मेरी आंतरिक शांति ही मेरी सबसे बड़ी संपत्ति है।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

करियर: टू ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: द सन

मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में द हाई प्रीस्टेस मिला है और यह कहता है कि इस सप्ताह आपको रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान खोजने के लिए आपको गहराई से विश्लेषण करने की आवश्यकता होगी। इस दौरान शांत मन से ध्यान करना आपके लिए लाभकारी होगा।     

आर्थिक जीवन की बात करें, तो फोर ऑफ वैंड्स कार्ड धन से जुड़े मामलों में संतुष्टि और सफलता की तरफ संकेत करता है। धन संबंधित मामलों में आपको आपके प्रयास या फिर कोई निवेश में लाभ मिल सकता है जिससे आप संतुष्ट नज़र आ सकते हैं। आर्थिक जीवन के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। 

करियर में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप नौकरी में अनेक कामों के बीच फंसे हुए नज़र आ सकते हैं। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक हो सकता है इसलिए बेकार के कार्यों को कम करने का प्रयास करें। इस दौरान आपको करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य के मामले में द सन कहता है कि यह सप्ताह आपके लिए अच्छी सेहत और मज़बूत रोग प्रतिरोधक क्षमता लेकर आएगा। अगर आप किसी गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अब आप स्वस्थ होने की राह में आगे बढ़ेंगे। 

अफर्मेशन: मैं हर दिन मज़बूत बन रहा/रही हूँ। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: एट ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स

करियर: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में एट ऑफ कप्स आया है और यह बता रहा है कि इस सप्ताह प्रेम संबंधों के प्रति आपकी भावनाओं, सोच या फिर आपकी अपेक्षाओं में बदलाव देखने को मिल सकता है। आप रिश्ते को एक नए नज़रिए से देख सकते हैं या बेहतर विकल्पों के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आप साथी को ऐसा कोई फैसला लेने पर मज़बूत न करें जिसके लिए वह मानसिक रूप से तैयार न हों। 

आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ कप्स का आना उपलब्धियों और संतुष्टि की तरफ संकेत करता है। बीते समय में किए गए प्रयासों के परिणाम आपको आर्थिक स्थिरता और धन लाभ के रूप में मिल सकते हैं। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। 

करियर में थ्री ऑफ पेंटाकल्स का मिलना बताता है कि इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत और दूसरों के सहयोग से सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आप टीमवर्क के महत्व को अच्छी तरह से समझ सकेंगे। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने में दूसरों के प्रयास भी आपके द्वारा किए गए प्रयास जितने ही मददगार साबित होंगे। 

स्ट्रेंथ कार्ड दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप ऊर्जावान और शारीरिक रूप से मज़बूत रहेंगे। इस प्रकार, यह अवधि आपके लिए सक्रिय और उत्साह  से भरी रहेगी। आप अपने खानपान और व्यायाम की नियमित रूप से करते रहें ताकि आपके स्वास्थ्य में सुधार आ सकें। 

अफर्मेशन: मैं सकारात्मकता का स्रोत हूँ। 

मीन राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

करियर: जजमेंट

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

मीन राशि वालों को प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए निराशाजनक रह सकता है, क्योंकि आपको आपके मनमुताबिक परिणाम न मिलने की आशंका है। इस वजह से आप निराश महसूस कर सकते हैं और रिश्ते को बेहतर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों में भी कमी आ सकती है। कई बार आपको रिश्ते पर समय देना व्यर्थ लग सकता है।

नाइट ऑफ वैंड्स का मिलना आर्थिक जीवन के लिए अनुकूल कहा जाएगा। ऐसे में, यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप किसी शुभ समाचार का इंतज़ार कर रहे हैं, तो अब आपको वह सुनने को मिल सकता है। साथ ही, यह समय आपके लिए आर्थिक सफलता लेकर आ सकता है।   

करियर में जजमेंट कार्ड का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप पेशेवर जीवन के लक्ष्य हासिल करने के लिए सही दिशा में कदम बढ़ाएंगे। जो जातक नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्हें इस समय पार्टनर, सहयोग या निवेशक मिल सकते हैं। इस दौरान आपको नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। 

एट ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि आपके द्वारा अपनाई गई गलत जीवनशैली, सख़्त डाइटिंग या खानपान की गलत आदतों की वजह से आपका स्वास्थ्य नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है। इस समय आपको अपने भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। 

अफर्मेशन: मुझे मेरे द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर गर्व है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टैरो भविष्यवाणी एक सटीक साधन है?

हाँ, टैरो कार्ड्स की भविष्यवाणी को सटीक माना जाता है। 

2. टैरो को मध्यकाल में नकारात्मक प्रतिक्रिया क्यों मिली?

मध्यकाल में ज्ञान और जागरूकता की कमी के कारण टैरो को जादू-टोने से जोड़ा गया था।

3. टैरो की उत्पत्ति कहाँ हुई थी?

टैरो कार्ड की उत्पत्ति 1400 ई.पू. में इटली, यूरोप में हुई थी।