अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 10 से 16 मई, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 10 से 16 मई, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (10 से 16 मई, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों के अंदर अधिक प्रशासनिक कौशल और नेतृत्‍व करने की क्षमता होती है। इससे ये जातक अपनी पूरी काबिलियत दिखा सकते हैं।

प्रेम जीवन: यह समय आपके लिए अपने जीवनसाथी के प्रति अपनी ईमानदारी दिखाने का है। ऐसा कर के आपकी जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है और पार्टनर को लेकर प्रतिबद्धता हो सकती है।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आप पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और उच्‍च अंक प्राप्‍त कर सकते हैं। आप अपने साथी छात्रों के साथ प्रतिस्‍पर्धा करने में सक्षम होंगे। आपमें पढ़ाई को लेकर दिलचस्‍पी बढ़ सकती है।

पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आप अपने सहकर्मियों से अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और अपना स्‍टैंडर्ड दिखा सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो आप अपने पेशेवर तरीकों का इस्‍तेमाल करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। आप एक से ज्‍यादा बिज़नेस कर सकते हैं।

सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है। आपके अंदर ऊर्जा के साथ-साथ दृढ़ संकल्‍प देखने को मिलेगा जिससे आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। स्‍वस्‍थ्‍य रहने में योग भी आपकी मदद कर सकता है।

उपाय: आप 19 बार ‘ॐ शिवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है। इनके अंदर घूमने-फिरने का उच्‍च स्‍तर का जुनून एवं उत्‍साह देखा जा सकता है। ये कंफ्यूज़ रह सकते हैं जिससे इन्‍हें महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में दिक्‍कत आ सकती है।

प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ हंसमुख और शांत व्‍यवहार कर सकते हैं। इस समय आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।

शिक्षा: आप पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए अपने अंदर बेहतर स्किल्‍स विकसित कर सकते हैं। इस समय आप अधिक पेशेवर तरीके से पढ़ाई करेंगे। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा में हिस्‍सा ले रहे हैं, तो आप इसमें अच्‍छा कर सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस समय नौकरी करने वाले जातक अपने कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और ऊंचाईयां हासिल कर सकते हैं। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है और ये ऑनसाइट अवसर भी हो सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप उच्‍च मुनाफा कमाने में अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर देने में समर्थ हो सकते हैं।

सेहत: आपके अंदर मौजूद साहस और दृढ़ संकल्‍प की वजह से इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है। योग और व्‍यायाम से आपकी सेहत और ज्‍यादा सकारात्‍मक रह सकती है।

उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए यज्ञ-हवन करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

इस सप्‍ताह मूलांक 3 वाले लोगों के अंदर सकारात्‍मक तरीके से अधिक गुण विकसित हो सकते हैं और वे इसे आगे भी जारी रख सकते हैं। इसके अलावा ये महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने में अधिक स्‍पष्‍ट हो सकते हैं।

प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ स्‍पष्‍ट रह सकते हैं। आपका पार्टनर आपके प्रति अपनी ईमानदारी दिखाने में खुले विचार रख सकता है। इस तरह आप अपने रिश्‍ते को मज़बूत करने में सक्षम होंगे।

शिक्षा: इस समय आप पढ़ाई को लेकर अधिक पेशेवर तरीका अपना सकते हैं। फाइनेंशियल अकाउंटिंग और बिज़नेस एडमिनिस्‍ट्रेशन जैसे विषयों से आपको बहुत मदद मिलेगी। आप अपनी अनोखी काबिलियत दिखा सकते हैं।

पेशेवर जीवन: आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है जिससे इस समय आपके लक्ष्‍यों की पूर्ति हो सकती है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको एक बड़े उद्यमी के रूप में सफलता मिल सकती है और आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है और ऐसा आपकी उच्‍च स्‍तर की इम्‍यूनिटी एवं दृढ़ संकल्‍प की वजह से संभव हो पाएगा।

उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ गुरुवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 वाले लोग इस सप्‍ताह अधिक जुनून दिखा सकते हैं। इस वजह से ये लोग आवेग में आकर निर्णय ले सकते हैं जो कि इनके लिए ही रुकावट का काम कर सकता है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक कठोर व्‍यवहार अपना सकते हैं और इस वजह से आपके रिश्‍ते में खटास आने का डर है।

शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई में ज्‍यादा अच्‍छा प्रदर्शन करने में पीछे रह सकते हैं और इस वजह से वे उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में असमर्थ हो सकते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता पाने के लिए यह अनुकूल समय नहीं है।

पेशेवर जीवन: संभव है कि नौकरीपेशा जातक अपनी काबिलियत को अच्‍छे से न दिखा पाएं और उच्‍च स्‍तर की प्रगति हासिल न कर पाएं। वहीं व्‍यापारी अच्‍छा मुनाफा कमाने में पीछे रह सकते हैं।

सेहत: आपको तेज सिरदर्द और पाचन संबंधित समस्‍याएं होने का डर है। ये सभी समस्‍याएं इम्‍यूनिटी के कमज़ोर होने और तनाव की वजह से हो सकती हैं।

उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों की सांसारिक चीज़ों के बारे में जानने में अधिक रुचि हो सकती है और ये इसके बारे में अधिक ज्ञान प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके अलावा ये लोग हमेशा कुछ नया करने की ओर अपना ध्‍यान लगा सकते हैं।

प्रेम जीवन: अपने पार्टनर के साथ अच्‍छे संबंध बनाए रखने के लिए सामंजस्‍य बिठाने की जरूरत पड़ सकती है। लेकिन इस सप्‍ताह यह आसानी से संभव नहीं हो पाएगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आपको पढ़ाई में असफलता मिलने की आशंका है। हो सकता है कि आप अपनी उम्‍मीद के अनुसार अधिक अंक प्राप्‍त न कर पाएं। इससे आपको निराशा हो सकती है।

पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको उच्‍च परिणाम प्राप्‍त करने में देर हो सकती है। संभव है कि इस समय आपके अंदर कार्यकुशलता न हो और इस वजह से परिणाम अलग हो सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो हो सकता है कि आप उम्‍मीद के मुताबिक मुनाफा न कमा पाएं।

सेहत: आपको नसों से संबंधित समस्‍याएं और घुटनों में दर्द होने का डर है। इससे आप परेशान हो सकते हैं। संभव है कि आपके अंदर क्षमता न हो और इस वजह से आपको स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं।

उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो भगतवे वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 वाले लोग ज्‍यादा मौज-मस्‍ती करने वाले हो सकते हैं और यह उनका पैशन हो सकता है। आप मीठी और स्‍वादिष्‍ट चीज़ों का अधिक आनंद ले सकते हैं जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। इससे आप दोनों समय का आनंद उठा सकते हैं।

शिक्षा: आप पेशेवर विषयों जैसे कि विजुअल कम्‍यूनिकेशन इंजीनियरिंग, मल्‍टीमीडिया और साॅफ्टवेयर टेस्टिंग में अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप अपनी विशिष्‍टता दिखा सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आप अधिक पेशेवर तरीके से काम कर सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आप अधिक मुनाफा कमाएंगे और पैसों की बचत भी कर सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों से प्रतिस्‍पर्धा करने में भी सक्षम होंगे।

सेहत: दृढ़ संकल्‍प की वजह से आप अधिक फिट महसूस करेंगे। आपकी सोच अधिक सकारात्‍मक रहने वाली है।

उपाय: आप शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मूलांक 7 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोगों में आध्‍यात्मिक विचार ज्‍यादा होते हैं और ये इसी के प्रति समर्पित रहते हैं। इस सिलसिले में ये यात्रा भी कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के प्रति अपने मन में कठोर भावनाएं रख सकते हैं। ऐसा आपके निराशावादी होने की वजह से हो सकता है। इसलिए आपको बेहतर करने के लिए एडजस्‍ट करने की जरूरत है।

शिक्षा: छात्रों की पढ़ाई में दिलचस्‍पी न होने की वजह से ध्‍यान भटक सकता है। ऐसे में आपको अपनी प्रगति पर अधिक ध्‍यान देने की जरूरत हो सकती है।

पेशेवर जीवन: काम में आप एकाग्रता की कमी महसूस कर सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको महत्‍वपूर्ण फैसले लेने में स्‍पष्‍टता की कमी हो सकती है और यह कम मुनाफे के रूप में दिख सकता है।

सेहत: इस समय आपकी सेहत ज्‍यादा अच्‍छी नहीं रहने वाली है क्‍योंकि आपको सनबर्न होने का डर है। आपको त्‍वचा पर जलन की शिकायत भी हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्‍यान देने की जरूरत है।

उपाय: आप मंगलवार के दिन भगवान गणेश के लिए यज्ञ-हवन करें।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले जातक अपने काम को लेकर अधिक समर्पित हो सकते हैं और उत्‍कृष्‍टता पा सकते हैं। इसके अलावा ये जातक लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं। ये लोग काम में ज्‍यादा माहिर होते हैं और काम में डूबे रह सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी में ज्‍यादा दिलचस्‍पी नहीं दिखा पाएंगे और इस वजह से आपका रिश्‍ता खराब हो सकता है। दिलचस्‍पी कम होने की वजह से आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक प्‍यार दिखाने में असमर्थ हो सकते हैं।

शिक्षा: आप इस सप्‍ताह पढ़ाई में शीर्ष तक पहुंचने में असमर्थ हो सकते हैं। ऐसा योजना की कमी के कारण हो सकता है। इसके अलावा आपके अंदर फोकस और एकाग्रता की कमी के कारण आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में भी पीछे रह सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरी करने वाले जातकों को हो सकता है कि अपनी उम्‍मीद के अनुसार प्रमोशन या अन्‍य चीज़ें न मिल पाएं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको नई व्‍यावसायिक रणनीतियां अपनाने की जरूरत हो सकती हैं।

सेहत: तेज जुकाम होने की वजह से सेहत में गिरावट आने की आशंका है। इस वजह से आपको ज्‍यादा ठंडी चीज़ें खाने से बचना चाहिए।

उपाय: आप शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ-हवन करें।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मूलांक 9

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 वाले जातक अपने हित के लिए नए निर्णय लेने में अधिक साहस दिखा सकते हैं। इस सप्‍ताह ये सर्वगुण संपन्‍न हो सकते हैं और अपनी काबिलियत का इस्‍तेमाल करेंगे। इस समय आपकी गतिशीलता बहुत बढ़ जाएगी जिससे आपको स्‍वयं के विकास और मज़बूत बनने में मार्गदर्शन प्राप्‍त होगा।

प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ सैद्धांतिक रवैया अपनाने वाले हैं। आप इस हफ्ते अपने रिश्‍ते में उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ अधिक स्‍पष्‍ट व्‍यवहार अपना सकते हैं जिससे आप दोनों का रिश्‍ता मज़बूत होगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई कर रहे छात्र अच्‍छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे।

पेशेवर जीवन: आप कार्यक्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे और इस समय आपके काम को भी पहचान मिलेगी। यह पहचान आपको नौकरी में पदोन्‍नति के रूप में मिल सकती है। अगर आप व्‍यापार करते हैं, तो आपके लिए स्थिति अच्‍छी बनी हुई है और आप इस समय खूब मुनाफा कमाएंगे। इस तरह आपकी अपने प्रतिद्वंदियों के बीच प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी।

सेहत: इस सप्‍ताह आपकी सेहत अच्‍छी रहने वाली है। आपके अंदर जोश और उत्‍साह बढ़ने की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी इस समय उत्तम स्थिति में रहेगा। इस हफ्ते आपको किसी बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उपाय: रोज़ 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. भाग्‍य अंक कैसे निकाला जाता है?

अपनी जन्‍म तिथि का जोड़ निकालने से भाग्‍य अंक पता चल जाता है।

2. अंक ज्‍योतिष कैसे देखा जाता है?

व्‍यक्‍ति के नाम को अंग्रेजी में लिखकर प्रत्‍येक अक्षर की गणना कर के किसी भी नाम का नामांक निकाला जा सकता है।

3. अंक ज्‍योतिष में कौन सी संख्‍या खराब है?

4 और 8 नंबर को लेकर यह मिथ है कि ये दोनों अशुभ होते हैं।