मंगल का मेष राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव!

युद्ध के देवता मंगल करेंगे अपनी राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलट देंगे किस्मत!

मंगल का मेष राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको ज्योतिष की दुनिया में होने वाली नवीनतम घटना प्रदान करेगा। इसी क्रम में, नवग्रहों में साहस और युद्ध के देवता ग्रह के नाम से विख्यात मंगल देव अब 11 मई 2026 को अपनी ही मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, इस गोचर का असर सभी रशियों के साथ-साथ मनुष्य जीवन को प्रभावित करेगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मंगल का मेष राशि में गोचर के बारे में विस्तार से। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है जो भूमि, सेना, शक्ति और ऊर्जा के कारक ग्रह माने गए हैं। वहीं, राशि चक्र में मंगल देव को मेष राशि और वृश्चिक राशि पर स्वामित्व प्राप्त हैं। जब मंगल महाराज अपनी उच्च अवस्था में होते हैं, तो यह आपको मज़बूत और शुभ फल प्रदान करते हैं। लेकिन, यह अपनी राशि में मौजूद होने पर आपके जीवन में परेशानियां पैदा कर सकते हैं। 

मंगल का मेष राशि में गोचर: समय 

मंगल का यह गोचर मेष राशि में होगा जो इनकी मूलत्रिकोण राशि भी है। मेष राशि में मंगल की स्थिति को सबसे मज़बूत और अनुकूल माना जाता है। बता दें कि मंगल देव 11 मई 2026 की रात 12 बजकर 57 मिनट पर मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। चलिए हम आपको अवगत करवाते हैं कि मंगल का यह गोचर राशियों समेत देश-दुनिया और संसार पर किस तरह अपना असर डालेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मंगल मेष राशि में: विशेषता

मेष राशि में मंगल महाराज की मौजूदगी व्यक्ति के जीवन में जोश, ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आती है। यह समय आपको अपने लक्ष्यों की तरफ साहसिक कदम उठाने और खुद को मज़बूत बनाने का अवसर प्रदान करता है। आप अपनी आंतरिक ऊर्जा का सही उपयोग करके मार्ग में आने वाली चुनौतियों का सामना डटकर कर सकते हैं। साथ ही, रिश्तों और परिस्थितियों को संभालते हुए हिम्मत के साथ आगे बढ़ते हुए व्यक्तिगत विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हैं। 

जब मंगल देव मेष राशि में विराजमान होते हैं, उस समय आपके आसपास चीज़ें तेज़ी से आगे बढ़ती हैं। ऐसे में, व्यक्ति तुरंत निर्णय लेते हुए दिखाई देंगे, अपनी स्वतंत्रता दुनिया को दिखाना चाहेंगे और बेझिझक अपने विचार व्यक्त करेंगे। मेष राशि जो राशि चक्र की पहली राशि है और इसमें मंगल की ऊर्जा बहुत तेज और थोड़ी आवेगपूर्ण होती है। ऐसे में, आप परिस्थितियों या रिश्ते के संबंध में बिना सोच-समझे कदम उठा सकते हैं। 

हालांकि, आपको थोड़ा सावधान रहना होगा और इस दौरान आपको दूसरों की बात भी ध्यान से सुनने की जरूरत होगी, ताकि आप जीवन में संतुलन बनाकर चल सकें। मेष राशि में मंगल की ऊर्जा आपको आत्मप्रेरित, आत्मविश्वास से पूर्ण बनाती है, परंतु इस ऊर्जा का इस्तेमाल सही दिशा में करना आपके लिए आवश्यक होगा। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मंगल का मेष राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए मंगल देव आपके छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे है। बता दें कि कुंडली में ग्यारहवें भाव का जुड़ाव नाम, प्रसिद्धि, सामाजिक जीवन और पहचान से होता है। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर आपको अनुशासन का पालन करने, योजना बनाने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा जो मेष राशि की नेतृत्व क्षमता के साथ अच्छी तरह तालमेल बैठा लेगा। 

मंगल ग्रह जब मेष राशि में विराजमान होंगे, तब यह आपको पेशेवर जीवन में सफलता प्रदान करने का काम करेंगे। इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आप बेहतरीन काम के बल पर कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता पाने के साथ-साथ अपनी अलग पहचान बनाने में भी सक्षम होंगे। करियर के मार्ग में आने वाली हर समस्या का सामना आप दृढ़ निश्चय से करेंगे जिससे सफलता और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। करियर में प्रगति पाने के लिए इस समय को अनुकूल कहा जाएगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की कुंडली में मंगल महाराज आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। बता दें कि कुंडली का सातवां भाव विवाह और बिज़नेस पार्टनरशिप का होता है जबकि दसवें भाव का संबंध करियर से होता है। ऐसे में, मंगल ग्रह का यह गोचर आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में आप अपार सफलता हासिल करेंगे। इस राशि के व्यापार करने वाले जातक व्यापार में बुलंदियां हासिल करेंगे 

करियर के क्षेत्र में मंगल का यह गोचर आपको लंबी दूरी की यात्राओं के अवसर भी दे सकता है जो करियर और आर्थिक जीवन के लिए फलदायी साबित होंगे। हालांकि, आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति के आधार पर आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। मेष राशि में मंगल की मौजूदगी आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए दृढ़ बनाएगी। ऐसे में, आप समस्याओं को पार करते हुए सफलता हासिल करेंगे। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल महाराज का गोचर आपके नौवें भाव में होने जा रहा है जो आपके चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान आपको आपके भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों में वृद्धि होगी। जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो मंगल का यह गोचर ऑन-साइट नौकरी के नए अवसर लेकर आएगा जो आपको संतुष्टि देने के साथ-साथ आप सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 

व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय शानदार रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको व्यापार बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक जीवन में आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सक्षम होंगे और ऐसे में, आप अच्छी बचत भी कर सकेंगे जिससे यह समय आपके लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। रिश्तों की बात करें, तो आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद और कुछ यादगार लम्हें बिताएंगे। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल और आपसी संबंध मज़बूत होंगे।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल ग्रह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। यह आपके पहले और छठे भाव के भी स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर आपको कार्यों में कम प्रयासों के बावजूद भी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। करियर के मामले में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता आसानी से मिल सकती है और आपकी मेहनत की सराहना भी की जाएगी। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा क्योंकि आप मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे। 

आर्थिक जीवन में आपको अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी जिससे आप पर्याप्त मात्रा में बचत भी कर सकेंगे। जब बात आती है रिलेशनशिप की, तो आपका रिश्ता प्रेम और सौहार्द से भरा रहेगा। 

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपके पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान आप भविष्य के बारे में सोच-विचार करते हुए नज़र आ सकते हैं जिसके चलते आपको थोड़ी बेचैनी भी महसूस हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको मंगल का यह गोचर अच्छी सफलता देने के साथ-साथ कुछ बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। 

अगर आपका अपना व्यापार है, तो यह समय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है, विशेष रूप से शेयर बाजार से संबंध रखने वालों को इस अवधि में अच्छा-ख़ासा लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक जीवन में आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे, ख़ासतौर पर सट्टेबाजी के माध्यम से।  ऐसे में, आप काफी बचत भी कर सकेंगे, लेकिन आपके सामने अचानक से खर्चे भी आ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप ऊर्जावान बने रहेंगे जिससे आप सक्रिय बने रहेंगे। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपके तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं और इस समय यह आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, मंगल का मेष राशि में गोचर कार्यों में किए जा रहे प्रयासों में आपको सफलता देने का काम कर सकता है। इस दौरान आपको अधिक यात्राएं करने के अवसर मिल सकते हैं। बात करें करियर की, तो आप अपने काम को मेहनत के साथ करना जारी रखेंगे और ऐसे में, कार्यक्षेत्र पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता प्राप्त करेंगे। 

जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उनके लिए आप एक मज़बूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे। साथ ही, आप अच्छी मात्रा में धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक जीवन में मंगल गोचर की अवधि में आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है और इसके परिणामस्वरूप, आप धन की बचत भी कर सकेंगे। जब बात आती है रिश्तों की, तो इस समय जीवनसाथी के साथ खुलकर की गई बातचीत आपको प्रसन्न और संतुष्ट करने का काम कर सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान बने रहेंगे और आपके अंदर साहस कूट-कूटकर भरा होगा जो आपको फिट रखने में सहायता करेंगे। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगल महाराज आपके दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान आपका सारा ध्यान आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने पर केंद्रित होगा। साथ ही, आपको अपनी किस्मत का साथ भी मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप अपनी फील्ड में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं और आप बेहतरीन संचार कौशल के माध्यम से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे। व्यापार के क्षेत्र में आप अच्छा-ख़ासा धन कमाने हुए नज़र आ सकते हैं और साथ ही, नए कार्यों में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में आप पर्याप्त धन कमाएंगे और उसकी बचत भी कर पाएंगे। रिश्तों को देखें, तो आप अपने जीवनसाथी के साथ ख़ुश और संतुष्ट रहेंगे। ऐसे में, आपका रिश्ता दूसरों के लिए मिसाल कायम करेंगे। मंगल गोचर के दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको कोई रोग परेशान नहीं करेगा। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का मेष राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों की कुंडली में मंगल देव आपके सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान आप ठीक-ठाक मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे, लेकिन आपका भाग्य थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आप वरिष्ठों की नजरों में आ सकते हैं और आपकी छवि भी ख़राब हो सकती है। व्यापार करने वालों के लिए यह समय औसत रहने की संभावना है इसलिए आपको मुनाफा भी कम रहने की आशंका है। 

वहीं, आर्थिक जीवन में आप न ज्यादा पैसा कमाने में सक्षम होंगे और न ही आपको कोई बड़ा नुक़सान होगा। रिश्तों को देखें, तो मंगल गोचर के दौरान आपकी जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है जिसकी वजह आप दोनों के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें, तो इन जातकों को आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते है। साथ ही, आपको दाँत में दर्द भी रह सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मंगल देव आपके दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में अब यह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, मंगल का मेष राशि में गोचर आपके रिलेशनशिप और पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। इस दौरान शादी-विवाह से जुड़ा कोई फैसला लेते समय आपको सावधान रहना होगा। इसके अलावा, इस समय आपको नौकरी में वरिष्ठों के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसकी वजह आपके द्वारा की जा रही मेहनत को सराहना न मिलना हो सकता है।

व्यापार करने वाले जातकों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आपको सीमित लाभ होने की संभावना है, लेकिन इस समय आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलना कठिन होगा। इन जातकों को यात्रा के दौरान धन हानि झेलनी पड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें। बात करें रिश्तों की, तो आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम न मिलने की आशंका हैं जिससे आप दोनों के बीच दूरी आ सकती है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

मंगल का मेष राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन विशेष रूप से करें। 
  • “ॐ अंगारकाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। 
  • मंगलवार के दिन व्रत करें। 
  • क्रोध, विवाद और जल्दबाजी से बचें। 
  • धैर्य और आत्म-नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें जो मंगल को मज़बूत करने के लिए जरूरी होता है। 

मंगल का मेष राशि में गोचर: विश्व स्तर पर प्रभाव 

विश्व में आक्रामकता और संघर्ष में वृद्धि 

  • मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान सैन्य गतिविधियों और सीमाओं पर तनाव बढ़ सकता है। 
  • इस अवधि में राजनीति में आक्रामकता देखने को मिल सकती है और साथ ही, सत्ता को लेकर संघर्ष भी तेज़ हो सकते हैं। 
  • विश्व में अचानक से टकराव या फिर युद्ध जैसी स्थितियां बन सकती हैं। 
  • दुनियाभर के विभिन्न देश जल्दबाज़ी में कुछ बड़े साहसिक फैसले ले सकते हैं जिससे विश्व में  अस्थिरता बढ़ सकती है।   

वैश्विक नेतृत्व और राजनीतिक बदलाव

  • मंगल के इस गोचर की अवधि में दुनियाभर के बड़े नेता अचानक इस्तीफा दे सकते हैं या फिर नेतृत्व में बदलाव देखने को मिल सकता है। 
  • इस समय आक्रामक और मजबूत छवि वाले नेता उभरकर सामने आ सकते हैं। 
  • राष्ट्रवादी नीतियों और विचारधाराओं में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में वृद्धि 

  • मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान जंगलों में आग, लू और जवालामुखी फटने जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। 
  • आग, विस्फोट या हथियारों से जुड़ी दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है। 
  • विश्व स्तर पर तापमान में अत्यधिक उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है। 

मंगल का मेष राशि में गोचर: शेयर बाजार भविष्यवाणी 

  • शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, मंगल का मेष राशि में गोचर के दौरान जोखिम लेने की प्रवृत्ति लोगों में बढ़ सकती है जिससे बाजार में अचानक से खरीद-बिक्री बढ़ सकती है। लेकिन, उसके बाद बाजार में सुधार नज़र आ सकता है। 
  • रक्षा से जुड़े क्षेत्र के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 
  • सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और घोषणाओं में बढ़ोतरी होने की आशंका है। 
  • हथियार, एयरोस्पेस और रक्षा से जुड़ी कंपनियों का प्रदर्शन सकारात्मक रहने की संभावना है। 
  • स्टील, लोहा और खनन के शेयर बढ़ सकते हैं। 
  • औद्योगिक मांग में वृद्धि देखने को मिल सकती है। 
  • मंगल के मेष राशि में बैठे होने के कारण कमोडिटी की कीमतों में उछाल आ सकता है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. राशि चक्र की किन दो राशियों के स्वामी मंगल हैं?

राशि चक्र में मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। 

2. मंगल का रत्न कौन सा है?

ज्योतिष में मंगल का रत्न मूंगा को माना गया है। 

3. किस ग्रह को योद्धा के रूप में जाना जाता है?

मंगल ग्रह को ज्योतिष में योद्धा के नाम से जाना जाता है।