बुध तुला राशि में वक्री: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “बुध तुला राशि में वक्री” से जुड़ी विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। बता दें कि ग्रह वक्री अवस्था में उल्टी चाल अर्थात पीछे की तरफ चलता हुआ प्रतीत होता है। हालांकि, वैदिक ज्योतिष में ग्रह के वक्री होने को महत्वपूर्ण माना जाता है। अब जल्द ही बुध तुला राशि में वक्री होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव राशि चक्र की राशियों के साथ-साथ संसार पर भी दिखाई देगा।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकार
बुध देव को नवग्रहों में राजा का पद प्राप्त है जो कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं। यह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च और मीन नीच अवस्था में होते हैं। सभी 27 नक्षत्रों में अश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं।
ज्योतिष में बुध का महत्व
मुंडेन ज्योतिष में बुध ग्रह किसी राष्ट्र की बुद्धि, संचार व्यवस्था, मीडिया, ट्रेड, कॉमर्स और यातायात को भी दर्शाता है। यह बुक सेलर, पब्लिशर्स, एडिटर, डिजिटल मीडिया, कंप्यूटर प्रोग्रामर और पत्रकार का भी प्रतिनिधित्व करता है। बुध महाराज समाचार पत्र, मैगज़ीन के एडिटर, यातायात के साधन, रेल, टीवी, ट्रेड, कॉमर्स और एंटरटेनमेंट मीडिया आदि को भी नियंत्रित करते हैं।
इसके अलावा, वैज्ञानिक संस्थाएं, साहित्यिक संस्थाओं, एग्रीमेंट, ट्रीट, लिखित दस्तावेजों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के कारक भी बुध देव को माना जाता है। साथ ही, मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी में भी बुध ग्रह विशेष भूमिका अदा करते हैं क्योंकि जब-जब इनका राशि परिवर्तन बदलाव होता है, तो इसका प्रभाव संसार में मौसम पर दिखाई देता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
तुला राशि का महत्व
तुला राशि शुक्र की मूल त्रिकोण राशि है जो शुक्र की तरह स्त्री और वायु तत्व की राशि है। ज्योतिष में तुला राशि का संबंध युद्ध, मतभेद, संघर्ष, दुश्मन, डकैती, चोरी और जासूसों से माना जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय संबंध, विदेशी मामले, देशों के बीच विवाद, समझौते, संधि और गठबंधन को भी दर्शाती है। इसके अलावा, तुला राशि तलाक, गुप्त शत्रुओं का अंत, विदेशी व्यापार, देश में कानून तोड़ने वाले असामाजिक तत्व, सरकार का सहयोग करने वाले लोग और शिशु मृत्यु दर को भी नियंत्रित करते हैं।
बुध तुला राशि में वक्री: समय और विशेषताएं
बुध देव 24 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर तुला राशि में वक्री हो जाएंगे।
- आपको जीवन के कई क्षेत्रों में कैंसलेशन हैं या देरी से जूझना पड़ सकता है।
- एक साथ कई चीजों के बारे में सोचना मानसिक रूप से थका सकता है।
- आपको अपनी बात कहने में परेशानी हो सकती है।
- इस दौरान गलतफहमियां और बहस होने की संभावना है।
- गैजेट्स और घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ख़राब हो सकते हैं।
- इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती हैं।
- लोगों को यात्रा के दौरान डाक्यूमेंट्स से जुड़ी समस्या हो सकती है।
- ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण धन हानि हो सकती है।
- बुध वक्री की अवधि में अपराध बढ़ सकते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
अभी सुनें: https://open.spotify.com/show/0RlPtNq0gCMhwdVBp0yPEo
बुध तुला राशि में वक्री: विश्व पर प्रभाव
- बुध तुला राशि में वक्री के दौरान आपको दो या दो से ज्यादा बार लेन-देन करने पड़ सकते हैं।
- संधियों में खामियां और कूटनीतिक गलतियां रह सकती हैं।
- संचार से जुड़े क्षेत्रों में तकनिकी गलतियां सामने आ सकती हैं।
- कमर्शियल ट्रेड में संधियां और डील्स टूट सकती है।
- बाहर के देशों के साथ विवाद हो सकते हैं।
- अपराधों की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
- देश में अनैतिकता देखने को मिल सकती है।
- विदेशी व्यापार और रिश्ते में समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
मेनस्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया
- बुध के तुला राशि में वक्री होने पर तकनीकी समस्याओं के कारण काम की गति धीमी हो सकती है।
- कानून और प्राइवेसी की वजह से नियमों में बदलाव हो सकते हैं।
- डेटा की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
- समाचारों के प्रसारण में हस्तक्षेप किया जा सकता है।
- सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैल सकती हैं।
- देशों के बीच तनाव और अशांति से जुड़ी खबरें बार-बार सामने आ सकती हैं।
- कूटनीतिक असफलताओं की खबरें मिल सकती हैं।
- विश्व में एक के बाद एक अपराधों की खबरें सुनने को मिल सकती हैं।
- ख़राब ब्रांड डील्स कैंसिल हो सकती हैं, प्रोफाइल में दोबारा बदलाव किए जा सकते हैं और जल्दबाजी में की गई पोस्ट पर तुरंत विरोध हो सकता है।
- ऑनलाइन कमेंट सेक्शन में बहस और झगड़े बढ़ सकते हैं।
सरकार पर प्रभाव
- बुध तुला राशि में वक्री की अवधि में बिज़नेस डील्स में बदलाव आ सकते हैं। \साथ ही, अंतरराष्ट्रीय व्यापार संधियों, विदेश नीतियों और द्विपक्षीय समझौतों पर फिर से बातचीत हो सकती है।
- किसी पुराने मामले की पुनः जांच करने की अपील दी जा सकती है।
- इस अवधि में कई प्रयासों के बाद डील्स पक्की हो सकती है।
शिक्षा पर प्रभाव
- बुध तुला राशि में वक्री होने से छात्रों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
- पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने के कारण एकाग्रता बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
- जो छात्र टिस्तानके एजुकेशन से जुड़ें हैं, उन्हें समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है।
- छात्रों को टीचर्स के साथ कंफ्यूजन से गुज़रना करना पड़ सकता है।
- छोटी-छोटी गलतियों या प्रोजेक्ट खो जाने के कारण छात्रों को अपना काम दोबारा करना पड़ सकता है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज
बुध तुला राशि में वक्री: शेयर बाजार भविष्यवाणी
शेयर बाजार भविष्यवाणी के अनुसार, बुध तुला राशि में वक्री होने की वजह से शेयर बाजार माध्यम से लाभ कमाने की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। तुला राशि का जुड़ाव बाजार से माना गया है और इनके वक्री होने के कारण संचार में समस्याएं, तकनीकी गलतियां, बाजार में अनिश्चितता, कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव और अस्थिरता बढ़ सकती है। ऐसे में, बुध वक्री के दौरान आपको नीचे दिए गए बदलावों का सामना करना पड़ सकता है।
- इस अवधि में बड़े वित्तीय फैसले लेने से बचें।
- आप अपना डाटा और बुकिंग की पुनः जाँच करें।
- बाजार पर नज़र बनाए रखें और उतार-चढ़ाव देखकर घबराएं नहीं।
- दीर्घकालिक निवेश पर ध्यान केंद्रित करें।
बुध तुला राशि में वक्री: 12 राशियों पर प्रभाव
ग्रहों का वक्री होना सामान्य तौर पर शुभ नहीं माना जाता है, जिसका प्रभाव संसार और राशियों पड़ता है। आइए जानते हैं बुध तुला राशि में वक्री का राशियों पर प्रभाव।
मेष राशि
मेष राशि वालों को बुध तुला राशि में वक्री के दौरान सेहत और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। बातचीत में कमी की वजह से रिश्तों और बिजनेस पार्टनरशिप में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। शादी के नए प्रस्ताव मिलने में देरी हो सकती है। साथ ही, आप बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध तुला राशि में वक्री आपके छठे भाव में हो रहे हैं जो सेहत, प्रतिस्पर्धा और विरोधियों का भाव है। ऐसे में, आपको इन क्षेत्रों से जुड़े मामलों में परेशानी हो सकती है। आपको बात करते समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा बहस हो सकती है। इस दौरान आपकी बचत प्रभावित हो सकती है। बैंकिंग, मार्केटिंग, डेटा या अकाउंटिंग से जुड़े लोगों के काम में समस्याएं आ सकती हैं। साथ ही, छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने में कठिनाई हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध देव आपकी लग्न राशि के स्वामी हैं इसलिए इस दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें। इस समय घर या गाड़ी की मरम्मत पर धन खर्च हो सकता है। साथ ही, आप जोखिम भरे निवेश करने से बचें। छात्रों के नोट्स या पढ़ाई से जुड़ी चीज़ें खो सकते हैं। पार्टनर के साथ गलतफहमियों से बचने के लिए खुलकर बातचीत करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के घर में बुध तुला राशि में वक्री के दौरान तनाव पैदा हो सकता है। माता के साथ मतभेद या फिर उनकी सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। ऐसे में, आपको अपनी और माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय घर के एप्लायंस, मकान या गाड़ी खराबी हो सकती है। साथ ही, दूसरों के साथ बात करते समय गलतफहमियों की वजह से बहस हो सकती है। इन जातकों में आत्मविश्वास में कमी नज़र रह सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को बुध तुला राशि में वक्री के दौरान आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पिछले सालों में लिए गए आर्थिक फैसलों की समीक्षा करके गलतियों को सुधारने के लिए समय अच्छा रहेगा। फिलहाल बड़े आर्थिक जोखिम लेने से बचें। भाई-बहनों, शौक, छोटी यात्राओं और संचार से जुड़े मामलों में गलतफहमियां जन्म ले सकती है या फिर छोटी-मोटी बहस हो सकती है। आपका आत्मविश्वास भी कमज़ोर रह सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बुध तुला राशि में वक्री के दौरान सेहत, सामाजिक छवि और आत्मविश्वास प्रभावित हो सकती है। काम में गलतियों की वजह से एक ही काम दोबारा करना पड़ सकता है। साथ ही, आपकी वरिष्ठों और जूनियर सहकर्मियों के साथ गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं। व्यापार करने वालों लोगों को रुकावटों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुध के दूसरे भाव में वक्री होने के कारण आपको पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी।
तुला राशि
तुला राशि के वालों की कुंडली में बुध आपके लग्न भाव में वक्री हो रहे हैं, इसलिए इस दौरान आपका व्यक्तित्व और समाज में छवि पर असर पड़ सकता है। अगर आपका संबंध लीडर, अभिनेता, इन्फ्लुएंसर या मीडिया के क्षेत्र से है, तो फिलहाल आपको सावधानी बरतनी होगी। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा, खासकर नसों और त्वचा की एलर्जी से जुड़ी समस्याओं का। इस दौरान भाग्य या दूसरों के सहयोग में कमी महसूस हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को अगर आपके काम के सिलसिले में ज्यादा यात्रा करनी पड़ती है, जैसे पायलट या केबिन क्रू के रूप में, तो बुध तुला राशि में वक्री के दौरान काम में तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं। विदेश में रहने या काम करने वाले लोग, विशेष रूप से अकेले रहने वाले जातक अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। लापरवाही की वजह से पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दोबारा सामने आ सकती हैं और आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। एक ही समस्या पर बार-बार खर्च भी हो सकता है। पुराने कानूनी मामले फिर सामने आ सकते हैं।
बुध के ग्यारहवें भाव का स्वामी होने के कारण पेशेवर लोगों के बीच आलोचना या मतभेद हो सकते हैं। कोई अविश्वसनीय व्यक्ति आपकी पीठ पीछे बातें कर सकता है। इसलिए सच्चे दोस्तों को पहचानें और दिखावा करने वाले लोगों से दूरी बनाएं। इस साल किए गए निवेशों की भी समीक्षा करें और जिनसे फायदा नहीं हो रहा, उन्हें छोड़ने पर विचार करें।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं। अब 24 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में आपके ग्यारहवें भाव में वक्री होंगे। इस भाव का संबंध धन, लक्ष्यों, कार्यक्षेत्र में संपर्क और बड़े भाई-बहनों से होता है। इस दौरान दोस्तों और पेशेवर जीवन ले संपर्कों के बीच कुछ मतभेद जन्म ले सकते हैं। आप निवेश को लेकर भी असमंजस में रह सकते हैं, इसलिए फिलहाल कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से बचना बेहतर होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध तुला राशि में वक्री दसवें भाव में वक्री हो रहे हैं। इस भाव का संबंध करियर में विशेष सावधानी बरतने के लिए कह रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में बार-बार समस्याएं जन्म ले सकती हैं, सहकर्मियों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, कागजी कार्रवाई में समस्याएं जन्म ले सकती हैं या काम पूरा होने में ज्यादा समय लग सकता है। इस दौरान बातचीत करते समय और वित्तीय या कानूनी दस्तावेजों को संभालते समय सतर्क रहना होगा। आपको पेमेंट समय पर करने का भी ध्यान रखें, क्योंकि देरी से आपकी सार्वजनिक छवि प्रभावित हो सकती है। ऐसे में, आप वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके नौवें भाव में वक्री हो रहे हैं। कुंडली में नौवें भाव का संबंध आध्यात्मिकता, पिता, लंबी यात्राओं और भाग्य से होता है। अगर आप फिलॉसोफेर, कंसलटेंट, टीचर या पोलिटीशन हैं, तो आप अपनी वाणी का ध्यान रखें, क्योंकि आपको कोई बात विवाद का कारण बन सकती हैं।
बुध वक्री के दौरान पिता या टीचर से आपके विचारों का मतभेद देखने को मिल सकता है। ऐसे में, तनाव जन्म ले सकता है, इसलिए विनम्रता से बात करें। साथ ही, उनकी सेहत का भी ध्यान रखें, क्योंकि पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं दोबारा सामने आ सकती हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो उसमें आपको देरी, यात्रा रद्द होने या वीजा अथवा पासपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप सभी कागज़ातों की दोबारा जाँच कर लें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। अब अब आपके आठवें भाव में वक्री हो रहे हैं। बता दें कि आठवें भाव का जुड़ाव अचानक होने वाली घटनाओं, रहस्य और अनदेखी चीज़ों से होता है। हालांकि, बुध की इस स्थिति को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है और ऐसे में, इनकी वक्री स्थिति जीवन में तनाव पैदा कर सकती है।
बात करें स्वास्थ्य की, तो आपको एलर्जी, त्वचा से जुड़ी समस्या, इन्फेक्शन, कीड़ा काटने या फिर यूटीआई से संबंधित परेशानियां सामने आ सकती हैं। आपको ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते में उतार-चढ़ाव से गुज़रना पड़ सकता है। जो छात्र रिसर्च कर रहे हैं, उन्हें पेपरवर्क से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
बुध तुला राशि में वक्री: सरल प्रभाव
- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें या सुनते हुए भगवान विष्णु की पूजा करें।
- महिला रिश्तेदारों जैसे बहन और मोसियों का सम्मान करें।
- हर बुधवार को भगवान गणेश के मंदिर में दूर्वा चढ़ाएं और मोदक अर्पित करें।
- गाय को हरा चारा खिलाएं।
- किन्नरों का सम्मान करें और उन्हें कुछ भेंट करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बुध देव 24 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर तुला राशि में वक्री हो जाएंगे।
बुध वक्री के दौरान रिश्तों में गलतफहमियाँ, बातचीत में कमी और आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
तुला राशि में बुध वक्री की अवधि में जोखिम भरे निवेश से बचें, हर इनफार्मेशन की अच्छी तरह से जांच करें और दीर्घकालिक निवेश पर ध्यान केंद्रित करें।