कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (19 से 25 अप्रैल, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
आपके अंदर दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास अधिक हो सकता है जिससे आपके विचारों में प्रगति आएगी और इसका असर आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। इन्हें सिद्धांतों पर चलना पसंद होता है और ये सभी मुश्किलों से लड़ने एवं जीवन में कामयाबी पाने के लिए पक्के इरादे रख सकते हैं। इनके अंदर लड़ने की जबरदस्त भावना हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा जिससे आप दोनों के मन में प्यार की भावनाएं पैदा हो सकती हैं। आप प्यार के मामले में दूसरों के लिए मिसाल पेश कर सकते हैं और उच्च मानक स्थापित कर सकते हैं।
शिक्षा: इस समय आप अपनी पढ़ाई को अधिक पेशेवर तरीके से बेहतर करने के लिए कुछ सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। आप प्रतियोगिता परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं और उसमें अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। आप अपने साथी छात्रों को पीछे छोड़ सकते हैं।
पेशेवर जीवन: मूलांक 1 वाले जातक अपने कौशल और बुद्धिमानी से इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने कार्यों में सफल होंगे। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको मल्टी नेटवर्किंग बिज़नेस से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। इस तरह आप मल्टीपल बिज़नेस में प्रवेश कर सकते हैं।
सेहत: इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहने वाला है और आप उत्साह एवं जोश से भरपूर महसूस करेंगे। नियमित व्यायाम करने से आप अधिक फिट रहेंगे और उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। आप ऊर्जा और जोश से भरे रह सकते हैं।
उपाय: आप रोज़ 19 बार ‘ॐ रुद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 2 वाले लोग निर्णय लेने में अधीरता दिखा सकते हैं और यह आगे उनकी प्रगति में बाधा का काम कर सकता है। आपको इस सप्ताह को लेकर योजना बनाने और अच्छे परिणाम पाने के लिए इंतज़ार करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में स्थिरता की कमी देखी जा सकती है।
प्रेम जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच बहस होने की आशंका है जिससे इस समय आपको बचना चाहिए। अपने जीवनसाथी को लेकर गलत राय रखने की वजह से ऐसा हो सकता है। इस तरह आपका रिश्ता अस्थिर हो सकता है।
शिक्षा: इस सप्ताह आपने जो पढ़ा है, उसे याद रख पाने में दिक्कत हो सकती है। पढ़ा़ई करते समय आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है। इससे आपके पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना कम हो सकती है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों से काम में गलतियां हो सकती है और इस वजह से आप अपने काम में विश्वसनीयता खो सकते हैं और काम से बड़ा लाभ पाने की संभावना कम हो सकती है। व्यापारी खुद को मुश्किल में पा सकते हैं और ऐसे में उन्हें मुनाफे का नुकसान हो सकता है।
सेहत: आपको इस सप्ताह तेज जुकाम होने का डर है। ऐसा एलर्जी के कारण हो सकता है। इम्यूनिटी कमज़ोर होने की वजह से आपको इस तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: आप शनिवार के दिन राहु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले लोग अपने हित को बढ़ावा देने वाले कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का साहस दिखा सकते हैं। आपके अंदर आध्यात्मिक भावनाएं भी बढ़ेंगी। आप आध्यात्मिक उद्देश्यों से यात्रा करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: आप अपने प्रिय या जीवनसाथी के प्रति ज्यादा रोमांटिक भावनाएं दिखाएंगे। आपस में अच्छी बातचीत होगी, जिससे समझ और मजबूत होगी। आपके सच्चे और ईमानदार व्यवहार से रिश्ता और बेहतर बनेगा। आप दोनों के बीच प्यार और मधुरता बढ़ेगी।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और आप अपनी मानसिकता से ॐचाईयां हासिल कर सकते हैं और अपनी स्थिति को स्थिर कर सकते हैं। आप प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है जिन्हें पाकर आप खुश महसूस करेंगे। आपको इस समय नए ऑनसाइट अवसर भी मिल सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप कोई अन्य बिज़नेस भी शुरू कर सकते हैं जिससे आपको अधिक मुनाफा होगा।
सेहत: इस समय आपकी शारीरिक फिटनेस अच्छी रहेगी जिससे आपके अंदर जोश एवं उत्साह के साथ ऊर्जा भी बढ़ेगी। आप साहसी हो सकते हैं जिससे आपको ज्यादा फिट रहने में मदद मिल सकती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 21 बार ‘ॐ बृहस्पताये नम:’ मंत्र का जाप करें।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 4 वाले लोगों के मन में असुरक्षा की भावनाएं आ सकती हैं और इस वजह से आप सही निर्णय लेने में असफल हो सकते हैं। इन जातकों के अंदर अधिक जुनून देखने को मिल सकता है जो उन्हें बड़ी ॐचाईयां छूने से रोक सकता है।
प्रेम जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच बहस होने की आशंका है। ऐसा आप दोनों में गलतफहमियां होने की वजह से हो सकता है और यह आपको अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में स्थिरता बनाए रखने से रोक सकती है।
शिक्षा: छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता कम हे सकती है। ऐसा उनका ध्यान भटकने और फोकस की कमी के कारण हो सकता है। फोकस और अच्छी अंर्तदृष्टि की कमी की वजह से आप उच्च अंक प्राप्त करने से पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत को पहचान न मिल पाने की वजह से आप अपनी मौजूदा नौकरी को लेकर असंतुष्ट रह सकते हैं। अगर आप बिज़नेस में हैं, तो आपको अपनी मौजूदा डील से उच्च मुनाफा न मिल पाने के संकेत हैं। आपके व्यवसाय में स्थिरता की कमी हो सकती है।
सेहत: आपको इस सप्ताह पाचन से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है और इस वजह से आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है। आपकी भूख में भी कमी आ सकती है और उत्साह कम होने की वजह से आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ दुर्गाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 वाले जातकों को जीवन के विभिन्न पहलुओं में अधिक सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने के आसार हैं और यह आपकी प्रगति एवं संपूर्ण विकास के लिए एक अच्छा संकेतक हो सकता है।
प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ज्यादा प्यार बनाए रख सकते हैं और इस वजह से अच्छे रिश्ते में रहने के कारण आपकी खुशियां बनी रह सकती हैं। आप दोनों की बॉन्डिंग मजबूत होगी और इसका असर आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अपने साथी के साथ रिश्ते में आकर्षण को बनाए रखने पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।
शिक्षा: यदि आप इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर आदि की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको अच्छा प्रदर्शन करने और अपने स्किल्स को बेहतर बनाने में और विकास करने की जरूरत हो सकती है। आप शोध कार्य में भी शामिल हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: काम के मामले में आपको अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों से ज्यादा तरक्की मिलने के योग हैं और इस वजह से आपको अपने कौशल दिखाने के शानदार अवसर मिल सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो अपने स्किल्स दिखाने और अधिक मुनाफा कमाने के लिए आप शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
सेहत: इस समय सेहत के मामले में आप अच्छा और खुश महसूस कर सकते हैं। ऐसा आपके अंदर उच्च स्तर की ऊर्जा और साहस होने की वजह से हो सकता है। आपके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ बुधाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आपको अपनी आंतरिक शक्ति का पूरा लाभ उठाने का मौका मिलेगा। इससे आप अपनी रचनात्मकता को बढ़ा पाएंगे और इससे आपको शिखर तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इनकी रचनात्मकता में अधिक रुचि हो सकती है और इसे सीखने एवं जानने के लिए उत्सुक हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपका अपने पार्टनर या प्रेमी के साथ अच्छा तालमेल नहीं रहने वाला है। आप दोनों के सोचने का तरीका अलग हो सकता है और इस वजह से आपके मन में यह सवाल उठ सकता है कि आप अपने साथी के साथ इस रिश्ते में और ज्यादा प्यार कैसे बनाए रखें।
शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई में कम रुचि होने की वजह से शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा आपके अंदर पढ़ाई को लेकर उत्साह भी कम हो सकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरी के मामले में यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। आपको नौकरी के नए अवसरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि उनसे आपको ज्यादा अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो हो सकता है कि आप अपनी स्थिति को ठीक न कर पाएं और इस तरह अधिक मुनाफा कमाना मुश्किल हो सकता है।
सेहत: इस समय आपके अंदर ऊर्जा की कमी देखने को मिल सकती है और ऐसा आत्मविश्वास कम होने की वजह से हो सकता है। ऐसे में आपकी सेहत में गिरावट आने की आशंका है। आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
उपाय: आप रोज़ 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह आपके आकर्षण में कमी आ सकती है और आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आप अपनी प्रगति और भविष्य को लेकर खुद से सवाल कर सकते हैं। आपमें आकर्षण कम हो सकता है और यह इस समय स्थिरता पाने में रुकावट बन सकता है।
प्रेम जीवन: इस समय पारिवारिक समस्याओं के कारण आप अपने पार्टनर के साथ प्यार का आनंद नहीं ले पाएंगे। इससे आपके रिश्ते से खुशियां नदारद रह सकती हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों को पढ़ाई मुश्किल लग सकती है और उन्हें उच्च अंक पाने में दिक्कत हो सकती है। हो सकता है कि इस समय पढ़ाई में आपकी याद रखने की क्षमता भी ज्यादा अच्छी न हो और इस तरह पढ़ाई के मामले में आप पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: आप अपनी नौकरी में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं और इस वजह से आपसे काम में गलतियां हो सकती हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपको नुकसान होने का डर है और आगे चलकर आपको अपने प्रतिद्वंदियों से भी खतरा है।
सेहत: इस समय आपको एलर्जी की वजह से स्किन संबंधित समस्याएं और पाचन से जुड़ी परेशानियां होने का डर है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ केतवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह यात्रा के दौरान आपकी कोई कीमती और मूल्यवान चीज़ खो सकती है। इससे आप परेशान हो सकते हैं। इन चीज़ों का ध्यान रखने के लिए आपको एक व्यवस्थित योजना बनाकर चलने की जरूरत है। इसके अलावा आपको इस समय कोई बड़ा निर्णय जैसे कि नया निवेश करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद की वजह से चिंता में आ सकते हैं। आपको अपने पार्टनर या प्रेमी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में अपने दोस्तों की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शिक्षा: आपको इस समय धैर्य रखने और अधिक दृढ़ संकल्प दिखाने की जरूरत है। इससे आप उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं वरना आपके पढ़ाई में प्रगति करने की संभावना कम हो सकती है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को अपने काम के लिए पहचान मिलने में असफलता मलि सकती है। इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। आपके हाथ से कई नए प्रोजेक्ट छूट सकते हैं। व्यापारी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में फंस सकते हैं।
सेहत: आपको तनाव की वजह से पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है जिससे आप परेशान रह सकते हैं। असंतुलित आहार के कारण आपका स्वास्थ्य ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ का जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 वाले लोग अपने जीवन के लिए नए निर्णय लेने में अधिक साहस दिखा सकते हैं। आप अपने संपूर्ण कौशल का प्रदर्शन करेंगे और अपनी काबिलियत दिखाएंगे। आपके अंदर एक खास जोश होगा जो आपको आगे बढ़ने और मज़बूत बनने में मदद करेगा।
प्रेम जीवन: आप इस समय अपने पार्टनर के साथ अधिक सिद्धांतवादी रवैया अपनाएंगे और उच्च मूल्य स्थापित करेंगे। इस तरह आप अपने रिश्ते में उच्च मूल्य बनाए रख सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग आदि की पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ संकल्प दिखा सकते हैं।
पेशेवर जीवन: आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे और आपके काम को पहचान मिलेगी। आपको प्रमोशन के रूप में मान्यता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए अच्छा मुनाफा कमाने और अपने प्रतिद्वंदियों के बीच अपना नाम बनाए रखने के अच्छे अवसर हो सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह जोश और उत्साह की वजह से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपको इस समय कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार ‘ॐ भूमि पुत्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. इससे व्यक्ति के स्वभाव और उद्देश्यों के बारे में पता चलता है।
उत्तर. व्यक्ति के नाम के आधार पर नामांक निकाला जाता है।
उत्तर. हां, इससे भविष्य के अवसरों, संभावनाओं एवं संकेतों के बारे में जाना जा सकता है।