अक्षय तृतीया 2026 पर राशि अनुसार उपाय!

अक्षय तृतीया 2026 पर राशि अनुसार करें उपाय, खुशियों से भर जाएगी झोली!

अक्षय तृतीया 2026: एस्‍ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं और इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं अक्षय तृतीया का राशियों पर प्रभाव से संबंधित यह खास ब्लॉग।

वैदिक पंचांग में अक्षय तृतीया का आध्‍यात्मिक महत्‍व बहुत ज्‍यादा है और इसे सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। वैशाख मास के शुक्‍ल पक्ष में तृतीया तिथि पर यह पवित्र पर्व मनाया जाता है। यह शाश्‍वत समृद्धि का प्रतीक है। अक्षय शब्‍द का अर्थ होता है जो कभी कम न हो।

वैदिक ज्‍योतिष में इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने जैसे क‍ि कोई नया काम शुरू करना, निवेश करना, दान करना या आध्‍यात्मिक कार्य की शुरुआत करना- बिना किसी विशेष मुहूर्त के साथ किया जा सकता है और इससे उस कार्य में कई गुना अधिक लाभ मिलने की संभावना रहती है। ज्‍योतिषीय दृष्टि से अक्षय तृतीया के दिन सूर्य का मेष राशि में होना और चंद्रमा का वृषभ राशि में होना शक्‍तिशाली एवं सकारात्‍मक ब्रहांडीय ऊर्जा को बढ़ाता है। इससे अक्षय तृतीया प्रचुरता, विकास और नई शुरुआत क लिए अत्‍यंत अनुकूल समय बन जाता है।

ज्‍योतिषीय दृष्टि से अक्षय तृतीया 2026 को बहुत शक्‍तिशाली माना जाता है क्‍योंकि सूर्य मेष राशि में उच्‍च का है और चंद्रमा वृषभ राशि में उच्‍च का है। इससे ब्रह्मांडीय वातावरण में शक्‍तिशाली और सकारात्‍मक दुर्लभ संयोग बनता है। इस संयोग से भौतिक के साथ-साथ आध्‍यात्मिक कायर्शें में संपन्‍नता, स्थिरता और विकास में वृद्धि होती है।

इस वजह से कई लोग अपनी दीर्घकालिक योजनाओं की शुरुआत करने, पवित्र संकल्‍प लेने या आध्‍यात्मिक साधानाएं करने के लिए अक्षय तृतीया को चुनते हैं। यह दिन उदारता और कृतज्ञता से भी जुड़ा हुआ है। यह शुभ दिन दान करने और सकारात्‍मक विचार रखने को बढ़ावा देता है जिससे ऐसा आशीर्वाद और समृद्धि मिलती है जो समय के साथ बढ़ती जाती है। वैदिक पंचांग में अक्षय तृतीया का दिन आध्‍यात्मिक रूप से सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण और शुभ माना जाता है।

वैशाख मास के शुक्‍ल पक्ष को आने वाले इस शुभ दिन को अपार समृद्धि लाने वाला माना जाता है क्‍योंकि अक्षय शब्‍द अर्थ ही होता है ‘वह जो कभी कम न हो।’ वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार कोई भी शुभ कार्य जैसे कि नया व्‍यवसाय, निवेश, सोना खरीदने, दान करने या आध्‍यात्मिक कार्य की शुरुआत के लिए इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बिना शुभ मुहूर्त देखे शुभ कार्य किए जा सकते हैं और इससे कई गुना अधिक परिणाम प्राप्‍त होते हैं।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

अक्षय तृतीया 2026: राशि अनुसार प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को अक्षय तृतीया से वित्तीय और व्‍यक्‍तिगत विकास करने के शानदार अवसर प्राप्‍त होंगे। चूंकि, यह शुभ दिन आपके समृद्धि, परिवार और संचित संसाधनों के दूसरे भाव को सक्रिय कर देता है इसलिए यह समय आर्थिक योजना, बचत और दीर्घकालिक निवेश पर ध्‍यान देने के लिए अनुकूल है। सोना खरीदने, आय का नया स्रोत बनाने या कोई बिज़नेस शुरू करने से समय के साथ सकारात्‍मक परिणाम मिल सकते हैं।

आपके पारिवारिक संबंध मज़बूत होंगे और वित्तीय मामलों को हल करने में स्‍पष्‍टता आएगी। मेष राशि के लोग अपने जीवन में स्थिरता और सुरक्षा पाने के लिए अधिक प्रेरित महसूस करेंगे। इससे यह समृद्धि, आत्‍म-मूल्‍य और भौतिक विकास से संबंधित संकल्‍प लेने के लिए अनुकूल समय बन जाता है। इस दिन दान करने और कृतज्ञता प्रकट करने से सकारात्‍मक कर्मों में बढ़ोतरी होती है और संपन्‍नता मिलती है।

उपाय: आप अक्षय तृतीया 2026 के दिन लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करें एवं सूर्य को अर्घ्‍य दें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए अक्षय तृतीया 2026 खासतौर पर निजी विकास, नई शुरुआत और आत्‍तम-विकास के लिए महत्‍वपूर्ण हो सकती है। चूंकि, यह दिन आपके पहले भाव को सक्रिय कर देता है जो कि पहचान, स्‍वास्‍थ्‍य और जीवन में दिशा का कारक है। ऐसे में यह दिन भविष्‍य के लक्ष्‍यों के बारे में आत्‍मविश्‍वास और स्‍पष्‍टता की एक नई भावना लेकर आ सकता है। निजी प्रोजेक्‍ट पर काम शुरू करने, जीवन में कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने या ऐसे कार्य शुरू करने का यह बेहतरीन समय है जो आपकी सच्‍ची आकांक्षाओं को दर्शाते हैं।

चूंकि, इस दौरान अक्‍सर चंद्रमा का संबंध वृषभ राशि से होता है इसलिए आप भावनात्‍मक रूप से स्थिर होंगे और सहज निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हो सकता है। दीर्घकालिक निवेश, व्‍यक्‍तिगत लक्ष्‍य तय करने, आध्‍यात्मिक कार्य करने या खुद की देखभाल पर ध्‍यान देने जैसी गतिविधियां विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकती हैं। दान, कृतज्ञता और सचेत योजना की मदद से वृषभ राशि के लोग इस पवित्र दिन की सकारात्‍मक ब्रह्मांडीय ऊर्जा को सही दिशा दी जा सकती है और इस तरह स्‍थायी संपन्‍नता, शांति एवं संतुष्टि प्राप्‍त हो सकती है।

उपाय: आप सुबह-शाम घी का दीया जलाएं और सफेद मिठाई का दान करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

अक्षय तृतीया 2026 का पर्व मिथुन राशि के लोगों के लिए चिंतन करने, आध्‍यात्मिक विकास और आंतरिक बदलाव लेकर आएगा। यह शुभ दिन इस राशि के बारहवें भाव को सक्रिय करता है जिसका संबंध आध्‍यात्मिकता, दान, उपचार और अतीत के दुख या बोझ को छोड़ने से है। ऐसे में यह समय ध्‍यान, आध्‍यात्मिक कार्यों और दान आदि कार्यों के लिए अनुकूल है।

मिथुन राशि वाले केवल भौतिक सुख-सुविधाओं के पीछे भागने के बजाय आत्‍मनिरीक्षण, भावनात्‍मक रूप से ठीक होने और ईश्‍वर के साथ संबंध को मज़बूत करने की ओर आकर्षित महसूस कर सकते हैं। दान-पुण्‍य करने, पवित्र स्‍थानों के दर्शन करने या ध्‍यान या अपनी ऊर्जा को ठीक करने जैसे कार्यों में शामिल होकर आप आंतरिक शांति और सकारात्‍मक कर्म प्राप्‍त कर सकते हैं। यह दिन मिथुन राशि के लोगों को अपनी नकारात्‍मक आदतों या पैटर्न को छोड़ने एवं आने वाले वाले महीनों में नए अवसरों तथा विकास के लिए खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित करता है।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं या हरी सब्जियों का दान करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को अक्षय तृतीया 2026 से लाभ, महत्‍वाकांक्षाओं और सामाजिक संबंध के मामले में सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगे। आमतौर पर यह शुभ दिन कर्क राशि के ग्‍यारहवें भाव को सक्रिय करता है जो कि आर्थिक लाभ, नेटवर्किंग और दीर्घकालिक लक्ष्‍यों के पूरे होने का कारक है। ऐसे में कर्क राशि के लोगों को यह समय रणनीतिक निवेश करने, अपने पेशेवर नेटवर्क को बढ़ाने या भविष्‍य में संपन्‍नता प्रदान करने वाली योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल लग सकता है।

प्रभावशाली लोगों के साथ साझेदारी या वित्तीय स्थिति में सुधार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। दोस्‍तों, मार्गदर्शक या पेशे से संबंधित लोगों से जुड़ने के लिए यह अच्‍छा समय है। ये आपकी महत्‍वाकांक्षओं को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। इस पवित्र अवसर पर धन, विकास एवं दीर्घकालिक सफलता के लिए स्‍पष्‍ट विचार रखना विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। दान-पुण्य करने और अपनी समृद्धि को दूसरों के साथ बांटने से इस दिन की सकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इससे निरंतर प्रचुरता और सहयोग बना रहेगा।

उपाय: आप भगवान शिव की पूजा करें और चंद्र नमस्‍कार करें।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अक्षय तृतीया 2026 के अवसर पर करियर, प्रतिष्‍ठा और पेशेवर विकास के मामले में प्रगति मिलने की संभावना है। यह शुभ दिन आपके दसवें भाव को सक्रिय करता है जो कि पेशे, प्रशासन और सामाजिक प्रतिष्‍ठा का कारक है। ऐसे में सिंह राशि वाले अपनी महत्‍वाकांक्षाओं को लेकर महत्‍वपूर्ण कदम उठाने, कोई नया व्‍यवसाय शुरू करने या अपने करियर को दीर्घकालिक रूप से मज़बूत करने वाले निर्णय लेने  के लिए प्रेरित महसूस करेंगे।

व्‍यवसाय में कोई काम शुरू करने, करियर को बढ़ाने की योजना बनाने या सफलता और पहचान पाने के लिए स्‍पष्‍ट लक्ष्‍य निर्धारित करने के लिए यह अनुकूल समय है। इस समय उच्‍च अधिकारियों, सलाहकारों या प्रभावी लोग मददगार साबित होंगे। इस दिन नेतृत्‍व, जिम्‍मेदारी और पेशेवर उन्‍नति से संबंधित दृढ़ संकल्‍प करके सिंह राशि के लोग स्‍थायी सफलता और स्थिरता पा सकते हैं। दान-पुण्‍य करने और कृतज्ञ रहने से इस दिन की सकारात्‍मक ऊर्जा और ज्‍यादा बढ़ सकती है।

उपाय: एक लोटे जल में लाल रंग के पुष्‍प डालकर सूर्य को अर्घ्‍य दें और गेहूं या तांबे की चीज़ों का दान करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप

कन्‍या राशि

कन्या राशि वालों को अक्षय तृतीया 2026 से सीखने, आध्‍यात्मिक विकास और अपने दृष्टिकोण का विस्‍तार करने के लिए अवसर प्राप्‍त होंगे। आमतौर पर अक्षय तृतीया का दिन कन्‍या राशि के नवम भाव को सक्रिय करता है जो कि उच्‍च ज्ञान, भाग्‍य, धर्म और लंबी यात्रा से जुड़ा है। इस राशि के जातक पढ़ाई करने, आध्‍यात्मिक कार्य करने या दार्शनिक खोज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं, इससे जीवन को वे और अच्‍छी तरह से समझ पाएंगे।

अपने मार्गदर्शक या गुरु से सलाह लेने के लिए भी यह अनुकूल समय है। इसके अलावा आप तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं या फिर ऐसे विषयों की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं जिससे आपके निजी एवं आध्‍यात्मिक विकास को मदद मिलेगी। दान-पुण्‍य करने, धार्मिक कार्य करने और इस दिन लोगों की मदद करने से सकारात्‍मक कर्मों में बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। ज्ञान, आस्‍था और दीर्घकालिक समृद्धि से संबंधित संकल्‍प लेकर आप इस दिन की शुभ ऊर्जाओं के साथ तालमेल बिठा सकते हैं और आने वाले महीनों में आशीर्वाद एवं सौभाग्‍य प्राप्‍त कर सकते हैं।

उपाय: आप कोई नई चीज़ सीखनी शुरू कर सकते हैं या मंत्र जाप कर सकते हैं। इससे ज्ञान और समृद्धि आएगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

अक्षय तृतीया 2026 तुला राशि वालों के लिए बदलाव, धन को बांटने और आंतरिक विकास को दर्शाता है। यह शुभ दिन इस राशि के आठवें भाव को सक्रिय करता है जो कि अचानक लाभ, पैतृक संपत्ति, संसाधनों को साझा करने और गहन आध्‍यात्मिक या भावनात्‍मक बदलाव से जुड़ा हुआ है। तुला राशि वालों को यह समय साझेदारी, निवेश या दीर्घकालिक धन नियोजन से संबंधित वित्तीय मामलों की समीक्षा करने के लिए अनुकूल लग सकता है।

अपने पुराने डर से निकलने, भावनाओं को ठीक करने और व्‍यक्‍तिगत बदलाव को अपनाने के लिए शक्‍तिशाली समय हो सकता है। इस शुभ दिन पर आध्‍यात्मिक कार्यों, ध्‍यान या दान से तुला राशि वालों को सकारात्‍मक कार्मिक परिणाम मिल सकते हैं और आंतरिक स्थिरता आ सकती है। वित्तीय सुरक्षा, भावनात्‍मक स्‍तर पर ठीक होने और व्‍यक्‍तिगत सशक्‍तिकरण से संबंधित संकल्‍प लेकर तुला राशि वाले इस शुभ अवसर से जुड़ी परिवर्तनकारी और समृद्ध ऊर्जाओं के साथ खुद को जोड़ सकते हैं।

उपाय: अक्षय तृतीया 2026 के दिन सफेद रंग के कपड़ों और मिठाई का दान करें और घर या मंदिर में सुगंधित धूप जलाएं।

तुला साप्ताहिक राशिफल

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से

वृश्चिक राशि

अक्षय तृतीया 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रिश्‍तों, पार्टनरशिप और सहयोग के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण विकास देखने को मिल सकता है। यह शुभ दिन आमतौर पर सातवें भाव को सक्रिय करता है जो कि विवाह, बिज़नेस पार्टनरशिप और व्‍यक्‍तिगत बातचीत का कारक है।

निजी रिश्‍तों को मज़बूत करने, गलतफहमियों को दूर करने या दीर्घकालिक स्थिरता को सहयोग देने वाली नई पार्टनरशिप शुरू करने के लिए यह अनुकूल समय है। पार्टनरशिप में बिज़नेस शरू करने, एग्रीमेंट पर दस्‍तखत करने या विश्‍वसनीय पार्टनर के साथ मिलकर वित्तीय निर्णय लेने के लिए यह शानदार समय है। इस दिन की ऊर्जा रिश्‍तों में संतुलन, आपसी सम्‍मान और समर्पण को बढ़ाती है। अपने पार्टनर के साथ मिलकर दान-पुण्‍य करना या समृद्धि और शांति के लिए एकसाथ मिलकर संकल्‍प लेना, इस पवित्र दिन की सकारात्‍मक और असीम ऊर्जा को और बढ़ा सकता है।

उपाय: हनुमान जी को लाल रंग के पुष्‍प अर्पित करें और लाल रंग के फल या दाल का दान करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया 2026 का दिन काम पर ध्‍यान देने, अनुशासन और स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर करने का काम कर सकता है। आमतौर पर यह शुभ दिन आपके छठे भाव को सक्रिय करता है जिसका संबंध दैनिक दिनचर्या, सेवा, समस्‍याओं को सुलझाने और अड़चनों को पार करने से है। धनु राशि के लोग अपने निजी जीवन और करियर को व्‍यवस्थित करने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं, स्‍वस्‍थ आदतें अपना सकते हैं या अधिक दृढ़ता प्रोजेक्‍ट जिनमें निरंतरता और समर्पण की आवश्‍यकता होती है, उनके लिए यह अनुकूल समय है।

करियर में छोटे लेकिन लगातार किए जा रहे प्रयास धीरे-धीरे सकारात्‍मक परिणाम प्रदान कर सकते हैं। सेवा, दान या जरूरतमंद लोगों की इस दिन मदद करने से सकारात्‍मक कर्म फल और आंतरिक संतुष्टि मिल सकती है। इससे धनु रा‍शि के लोगों को इस शुभ अवसर की शुद्ध करने वाली और विकास उन्‍मुख ऊर्जा के साथ जुड़ पाएंगे। अष्‍टमेश के छठे भाव में उच्‍च के होने की वजह से अचानक आई बीमारी चिंता का कारक बन सकती है। अपने और अपने बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

उपाय: हल्‍दी, पीले रंग के वस्‍त्रों या चना दाल का दान करें और भगवान विष्‍णु या गुरु की आराधना करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया 2026 रचनात्‍मकता, आनंद और स्‍वयं को व्‍यक्‍त करने से जुड़ी ऊर्जाओं को बढ़ा सकता है। यह शुभ दिन आमतौर पर चौथे और पांचवे भाव को सक्रिय करता है जो कि रचनात्‍मकता, बुद्धिमानी, रोमांस, संतान और सट्टेबाज़ी से होने वाले लाभ का कारक है।

मकर राशि के लोग रचनात्‍मक कार्य करने, अपने पैशन के प्रोजेक्‍ट को शुरू करने या ऐसे कार्यों में अपना समय लगा सकते हैं जिससे उन्‍हें खुशी और संतुष्टि मिलती है। बच्‍चों या अपने प्रियजनों के साथ अपने रिश्‍तों को मज़बूत करने और खुलकर अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करने के लिए यह अनुकूल समय है। कुछ लोग सीखने, कलात्‍मक कार्यों या सोच-समझकर निवेश करने के अवसर तलाश सकते हैं। इस पवित्र दिन पर खुशी, रचनात्‍मकता और दीर्घकालिक संपन्‍नता के लिए संकल्‍प लेना विशेष रूप से फलदायी हो सकता है। इस शुभ दिन से जुड़ी सकारात्‍मक और समृद्ध ऊर्जा को बढ़ाने के लिए दान करें और दूसरों के साथ खुशियां बांटें।

उपाय: जरूरतमंद लोगों को काले ति या कंबल का दान करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

अक्षय तृतीया 2026 कुंभ राशि वालों के लिए घर, पारिवारिक मामलों और भावनात्‍मक स्थिरता पर फोकस करने का अवसर ला सकता है। आमतौर पर यह शुभ दिन चौथे भाव को सक्रिय करता है जो कि घर में खुशियों, प्रॉपर्टी, सुख-सुविधा और आंतरिक शांति का कारक है। इस राशि के लोग अपने घर के माहौल को बेहतर बनाने, पारिवारिक रिश्‍तों को मज़बूत करने या संपत्ति और दीर्घकालिक सुरक्षा से संबंधित निर्णय लेने में अपना समय और ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं।

घर से संबंधित सामान खरीदने, रेनोवेशन करवाने या घर के अंदर अधिक शांतिपूर्ण और सुखद माहौल बनाने के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। भावनात्‍मक स्‍तर पर यह दिन कुंभ राशि के लोगों को अपने आंतरिक स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ाने और अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए बढ़ावा देता है। इस शुभ दिन पर दान-पुण्‍य करने, परिवार के साथ पूजा-पाठ करने या घर में धार्मिक अनुष्‍ठान करने से आशीर्वाद, स्थिरता और संपन्‍नता प्राप्‍त हो सकती है।

उपाय: मंदिर में सरसों का तेल या काले तिलों का दान करें और पक्षियों या जानवरों को खाना खिलाएं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया 2026 संचार, सीखने और नए कार्यों को लेकर अवसर ला सकता है। अक्षय तृतीया का दिन आमतौर पर इस राशि के तीसरे भाव को सक्रिय करता है जो कि साहस, कौशल, संचार और छोटी यात्राओं का कारक है। मीन राशि वाले उन क्षेत्रों में प्रयास करने के लिए प्रेरित महसूस कर सकते हैं जिनमें आत्‍मविश्‍वास और खुद को व्‍यक्‍त करने की जरूरत होती है जैसे कि कोई नया प्रोजेक्‍ट शुरू करना, कोई नया स्किल सीखना या दूसरों के साथ अपने विचार साझा करना।

लेखन कार्य, शिक्षण, नेटवर्क बनाने या संचार और रचनात्‍मकता पर आधारित छोटे बिज़नेस शुरू करने के लिए भी यह समय अच्‍छा रहने वाला है। भाई-बहनों या करीबी लोगों के साथ रिश्‍ते बेहतर होंगे। इस शुभ दिन पर मीन राशि वाले साहस, प्रगति और कौशल विकास से संबंधित संकल्‍प लेकर सकारात्‍मक अवसरों और स्थिर उन्‍नति को आकर्षित कर सकते हैं। दान-पुण्‍य करने और अपनी बातों एवं कार्यों से सकारात्‍मकता फैलाने से आप इस दिन की शुभ ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।

उपाय: पीले रंग की मिठाई, केला या केसर से बनी चीज़ें दान करें और भगवान विष्‍णु की पूजा करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. 2026 में अक्षय तृतीया कब है?

19 अप्रैल, 2026।

2. अक्षय तृतीया पर कौन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं?

इस दिन सोना या चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

3. अक्षय तृतीया पर सूर्य किस राशि में रहेंगे?

सूर्य अक्षय तृतीया 2026 पर मेष राशि में रहेंगे।