बुध का कुंभ राशि में उदय: जानें राशियों पर प्रभाव

बुध का कुंभ राशि में उदय: जानें किन जातकों के लिए साबित होगा शुभ!

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार, गणना और संचार का कारक माना गया है। जब बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होता है, तो इसे सिर्फ ग्रहों की चाल मानकर नहीं देखा जाता। इसका असर सीधे हमारे सोचने के तरीके, समाज और लोगों की सामूहिक सोच पर पड़ता है। कुंभ राशि नई सोच, विज्ञान, बराबरी, आज़ादी से सोचने और सबके भले का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में बुध का यहां आना खुलकर सोचने की ताकत देता है और पुराने-रूढ़ी विचारों से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

इस समय लोगों की बातचीत ज्यादा समझदारी भरी, साफ और आने वाले समय को ध्यान में रखकर होती है। नई तकनीक, रिसर्च, डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाज में बदलाव लाने वाले काम लोगों को ज्यादा आकर्षित करते हैं। बुध की समझदारी और कुंभ की बदलाव लाने वाली ऊर्जा मिलकर ऐसी सोच पैदा करती है, जो सवाल पूछने से डरती नहीं, बल्कि उनके जवाब ढूंढने की हिम्मत रखती है। यह दौर मिल-जुलकर काम करने, नेटवर्क बनाने, टीमवर्क और अपनी बात खुलकर रखने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

बुध का कुंभ राशि में उदय हमें यह समझाता है कि असली समझदारी सिर्फ़ जानकारी इकट्ठा करने में नहीं है, बल्कि उस जानकारी का सही इस्तेमाल समाज और लोगों की भलाई के लिए करने में है।

बुध का कुंभ राशि में उदय : तिथि और समय 

ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह 10 फरवरी 2026 की सुबह 04 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि में उदय होंगे। वैसे कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि बुध के अस्त या उदित होने से दुनिया और इंसान की जिंदगी पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता। साल 2026 में बुध ग्रह कुंभ राशि में रहते हुए दो बार अस्त और दो बार उदित होंगे। 

पहली बार बुध 10 फरवरी 2026 को अस्त अवस्था से बाहर आएंगे। इसके बाद 28 फरवरी 2026 को बुध फिर से अस्त हो जाएंगे और फिर 13 मार्च 2026 को दोबारा उदित होंगे। सरल शब्दों में कहें तो, इस दौरान बुध ग्रह की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसे ज्योतिष में खास माना जाता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, समझ और वाणी के कारक माना जाता है। इसे ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। कुंडली में बुध की स्थिति यह बताती है कि व्यक्ति कैसे सोचता है, कैसे बोलता है और फैसले लेने में कितना समझदार है। बुध ग्रह का संबंध दिमाग, तर्क-शक्ति, सीखने की क्षमता, गणित, लेखन, पढ़ाई और बातचीत से होता है। जिन लोगों का बुध मजबूत होता है, वे जल्दी समझने वाले, हाजिरजवाब, समझदार और व्यवहारकुशल माने जाते हैं। ऐसे लोग पढ़ाई, व्यापार, लेखन, मीडिया, शिक्षा, अकाउंट्स और संचार से जुड़े कामों में अच्छा करते हैं।

वहीं अगर कुंडली में बुध कमजोर हो, तो व्यक्ति को निर्णय लेने में उलझन, बोलने में झिझक, पढ़ाई में ध्यान की कमी या गलतफहमियां हो सकती है। कई बार इससे तनाव चिड़चिड़ापन या बातचीत में गलतफहमी भी बढ़ती है। कुल मिलाकर, ज्योतिष में बुध ग्रह इंसान की सोच, बोलचाल और समझदारी का आईना माना जाता है। मजबूत बुध जीवन में सफलता, समझदारी और सही दिशा देता है।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अभी सुनें:

कुंभ राशि के जातकों की विशेषताएं

कुंभ राशि के लोग आमतौर पर अलग सोच रखने वाले और आगे की सोचने वाले होते हैं। ये भीड़ से हटकर चलना पसंद करते हैं और नई चीजों को अपनाने में जल्दी करते हैं। इनका दिमाग हमेशा कुछ नया सीखने और समझने में लगा रहता है। कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। इन्हें अपनी आज़ादी बहुत प्यारी होती है और कोई इन पर ज़्यादा रोक-टोक करे, यह इन्हें पसंद नहीं आता। 

ये अपने फैसले खुद लेना चाहते हैं और अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। ये लोग समाज और इंसानियत के बारे में भी गहराई से सोचते हैं। गरीबों, ज़रूरतमंदों और समाज में बदलाव लाने वाले कामों से इनका जुड़ाव रहता है। इसी वजह से कई कुंभ राशि वाले समाजसेवा, तकनीक, विज्ञान या नए विचारों से जुड़े क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं।

दोस्ती के मामले में कुंभ राशि के जातक काफी खुले दिल के होते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना और विचार साझा करना अच्छा लगता है, लेकिन भावनाओं को खुलकर जताने में कभी-कभी थोड़ा संकोची हो सकते हैं। कभी-कभी इनकी जिद्दी और अलग-थलग रहने की आदत लोगों को समझ नहीं आती, लेकिन दिल से ये सच्चे ईमानदार और मदद करने वाले होते हैं। कुल मिलाकर कुंभ राशि के जातक नई सोच, आज़ादी और समाज के भले का प्रतीक माने जाते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

कुंभ राशि में बुध की विशेषताएं

जब बुध ग्रह कुंभ राशि में होते हैं, तो व्यक्ति की सोच काफी आधुनिक और अलग तरह की हो जाती है। ऐसे लोग पारंपरिक सोच से हटकर नए विचारों पर ज्यादा भरोसा करते हैं और हर बात को तर्क व समझदारी से देखने की कोशिश करते हैं। कुंभ राशि में स्थित बुध दिमाग को तेज बनाता है। व्यक्ति नई तकनीक, विज्ञान, रिसर्च, सोशल मीडिया और डिजिटल चीज़ों में जल्दी रुचि लेता है। ऐसे लोग भविष्य को ध्यान में रखकर सोचते हैं और समाज में बदलाव लाने वाले विचारों से जुड़ना पसंद करते हैं। 

इस स्थिति में बुध व्यक्ति को खुलकर बोलने और अपनी बात साफ तरीके से रखने की क्षमता देता है। बातचीत में लॉजिक होता है और ये लोग सवाल पूछने से नहीं डरते। टीमवर्क, नेटवर्किंग और ग्रुप में काम करना इनके लिए फायदेमंद रहता है। हालांकि कभी-कभी ऐसे लोग भावनाओं से ज़्यादा दिमाग से फैसले लेते हैं, जिससे इन्हें थोड़ा ठंडा या दूरी बनाए रखने वाला समझा जा सकता है। लेकिन इनका मकसद हमेशा कुछ नया करना और सबके भले के लिए सोचना होता है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

बुधवार का विशेष ध्यान रखें

बुध ग्रह का दिन बुधवार माना जाता है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनाना शुभ होता है। कोशिश करें कि बुधवार को सात्विक भोजन करें और तामसिक चीजों से दूर रहें। चाहें इश दिन व्रत भी रख सकते हैं।

हरे रंग और हरी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाएं

बुध ग्रह का रंग हरा माना जाता है। बुधवार के दिन हरी मूंग, हरी सब्जियां जैसे-पालक, धनिया या हरे फल का सेवन करें। हरी वस्तुओं का दान करना भी बुध को मजबूत करता है।

गणेश जी की पूजा करें

बुध ग्रह को भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त माना जाता है। रोज सुबह या विशेषकर बुधवार को गणेश जी की पूजा करें। “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का श्रद्धा से जाप करें। इससे बुद्धि और वाणी में सुधार आता है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

वाणी पर संयम रखें 

बुध वाणी का ग्रह है, इसलिए मीठा, सच्चा और सोच-समझकर बोलना बहुत जरूरी है। झूठ, कटु शब्द, गाली-गलौज और चुगली से दूर रहें। साफ और सकारात्मक बोलचाल से बुध स्वतः मजबूत होता है। 

पढ़ाई-लिखाई और सीखने की आदत डालें

किताबें पढ़ना, लिखना, नई चीज़ें सीखना, गणित या दिमागी खेल खेलना बुध के लिए बहुत लाभकारी होता है। जितना आप अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करेंगे, उतना बुध मजबूत होगा। 

तुलसी और हरे पौधों की सेवा करें

घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज़ जल दें। हरे पौधों की देखभाल करना भी बुध ग्रह को शुभ फल देता है और मन को शांति प्रदान करता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर 

बुध मंत्र का नियमित जाप करें 

“ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का रोज़ या बुधवार के दिन 108 बार जाप करें। यह उपाय बुध की नकारात्मकता को कम करता है और सकारात्मक परिणाम देता है।

साफ-सफाई और व्यवस्थित जीवन अपनाएं 

बुध साफ-सुथरे और व्यवस्थित जीवन से भी जुड़ा होता है। अपने आस-पास सफाई रखें, कागज़ों और ज़रूरी चीज़ों को ठीक से संभालकर रखें।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

बुध का कुंभ राशि में उदय: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

बुध देव अब आपके ग्यारहवें भाव में उदित हो रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, जो जातक व्यापार करते हैं, अपना स्टार्टअप(विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

जिन जातकों का जुड़ाव बुध ग्रह से संबंधित किसी व्यापार जैसे कि ट्रेडिंग, ट्रैवल और टूरिज़्म, कम्युनिकेशन, मीडिया, मार्केटिंग, जर्नलिज़्म आदि से है, तो(विस्तार से पढ़ें)   

मिथुन राशि

बुध का कुंभ राशि में उदय होना आपको ऊर्जावान बनाएगा और अगर आपका जुड़ाव इम्पोर्ट–एक्सपोर्ट, इमिग्रेशन, विदेश, ट्रैवल बिज़नेस या फिर यात्रा में जुड़ा है,तो(विस्तार से पढ़ें)  

कर्क राशि

 बुध की यह स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कही जा सकती है, परंतु फिर भी यह आपके जीवन में उत्पन्न आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याओं(विस्तार से पढ़ें) 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

बुध ग्रह आपके दूसरे भाव के भी स्वामी हैं और ऐसे में, इनके उदित होने का प्रभाव आपके बातचीत करने की(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

बुध का कुंभ राशि में उदय होने से आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ पेशेवर जीवन में भी निश्चित रूप से सुधार आएगा। यह अवधि(विस्तार से पढ़ें)  

तुला राशि

इस दौरान आपको पूरा-पूरा अपने भाग्य का साथ मिलेगा, परंतु आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। बुध देव आपके पांचवें भाव(विस्तार से पढ़ें)   

वृश्चिक राशि

बुध देव आपके चौथे भाव में उदित होंगे जहां यह राहु के साथ युति करेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आपकी भावनाओं में उतार-चढ़ाव(विस्तार से पढ़ें)  

धनु राशि

बुध की उदित अवस्था उन जातकों के लिए अच्छी रहेगी जो परफॉर्मर, फ्रीलान्सर, अपना काम करते हैं या फिर जिनका संबंध सेल्स(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

आपको अपने पिता, मेंटर या गुरु का सहयोग मिलेगा जिससे आप लंबे समय से चल रहे विवादों या स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से(विस्तार से पढ़ें)  

कुंभ राशि

इस राशि के माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बिताकर आनंद से पूर्ण नज़र आएंगे और ऐसे में, आप उनके साथ कई यादगार(विस्तार से पढ़ें)  

मीन राशि

आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी और किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। बता दें कि(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. बुध का कुंभ राशि में उदय किस तारीख को होगा?

पहली बार बुध 10 फरवरी 2026 को अस्त अवस्था से बाहर आएंगे। इसके बाद 28 फरवरी 2026 को बुध फिर से अस्त हो जाएंगे और फिर 13 मार्च 2026 को दोबारा उदित होंगे।

2. बुध का कुंभ राशि में उदय का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

जब बुध कुंभ राशि में उदित होता है, तो यह हमारी सोच, बातचीत, और समाज के प्रति दृष्टिकोण को प्रभावित करता है। लोग इस समय ज्यादा खुले विचारों वाले, वैज्ञानिक और बदलाव लाने के लिए प्रेरित होते हैं।

3. बुध ग्रह की कुंभ राशि में स्थिति से कौन से जातक प्रभावित होंगे?

बुध का कुंभ राशि में उदय खासकर उन जातकों के लिए शुभ है जिनका संबंध तकनीक, विज्ञान, मीडिया, और समाजसेवा से है। यह समय नए विचारों और स्वतंत्र सोच को प्रोत्साहित करता है।