बुध कुंभ राशि में अस्‍त: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

बुध कुंभ राशि में अस्‍त, जानें किन राशि वालों को होगा फायदा!

बुध कुंभ राशि में अस्‍त: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को विचारों, संवाद, बुद्धि और निर्णय क्षमता में नई ऊर्जा और विस्तार का कारक माना गया है। कुंभ शनि ग्रह की राशि है और अब बुध शनि की राशि कुंभ में अस्‍त होने जा रहे हैं। बुध कुंभ राशि में अस्‍त होने पर व्‍यक्‍ति की सोचने और समझने की क्षमता प्रभावित होती है। जब बुध कुंभ राशि में सूर्य के अत्‍यधिक नज़दीक होकर अस्‍त हो जाता है, तब उसके स्‍वाभाविक फल कुछ समय के लिए कमजोर हो जाते हैं। बुध के अस्‍त होने का प्रभाव लोगों के व्‍यक्‍तिगत जीवन, सामाजिक और तकनीकी क्षेत्रों पर देखने को मिलता है।

बुध कुंभ राशि में अस्‍त होने के दौरान लोगों की निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो कसती है और उन्‍हें फैसला लेने में भ्रम या देरी का सामना करना पड़ सकता है। ये अपनी बात या विचारों को ठीक तरह से नहीं रख पाते हैं और इनके रिश्‍तों में इसकी वजह से गलतफहमियां होने का डर रहता है। ऐसे में लोगों को अपनी योजनाओं पर काम करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

जब बुध कुंभ राशि में अस्‍त होता है, तब विचारों में स्‍पष्‍टता की कमी देखी जा सकती है। तकनीक, सोशल म‍ीडिया या ग्रुप कम्‍युनिकेशन में गलतफहमियां उत्‍पन्‍न होने का डर रहता है। दोस्‍तों के बीच या नेटवर्किंग में अहम का टकराव हो सकता है। आईटी, मीडिया, मार्केटिंग, लेखन और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के कार्यों में देरी आ सकती है।

इन्‍हें नई डील आदि में अधिक सावधानी बरतने की आवश्‍यकता होती है। इस दौरान लोग बातों को दिल से लगा सकते हैं, तर्क-वितर्क अधिक हो सकता है और पुराने मुद्दे फिर से उभर सकते हैं। यह पुराने विचारों पर फिर से सोचने के लिए अच्‍छा समय होता है। इसके अलावा रिसर्च, प्‍लानिंग और रणनीति बनाने के लिए भी अनुकूल समय है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि बुध कुंभ राशि में अस्‍त होने का आपकी 12 राशियों पर प्रेम, करियर, धन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार को कैसे प्रभावित करेगा, और कौन से उपाय इस समय को और शुभ बना सकते हैं। तो आइए शुरुआत करते हैं, सबसे पहले जानते हैं बुध के अस्‍त होने की तिथि और समय क्‍या हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध कुंभ राशि में अस्‍त: समय और तिथि

ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, तर्क, गणित, संचार, शिक्षा और व्यापार के कारक ग्रह बुध वर्ष 2026 में 28 फरवरी की रात 10 बजकर 09 मिनट पर वक्री अवस्था में कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे और यह अवस्था 13 मार्च 2026 तक रहेगी।

वैदिक ज्‍योतिष में बुध ग्रह का महत्व

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, शिक्षा, व्यापार, विश्लेषण क्षमता और मानसिक स्पष्टता का कारक माना जाता है। हम किस तरह से सोचते और समझते हैं, हमारा निर्णय लेने का कौशल, बोलने का ढंग और लोगों से जुड़ने के तरीके पर बुध ग्रह का प्रभाव पड़ता है। बुध लेखन, भाषण, गणित, तकनीक, अकाउंट्स, मैनेजमेंट और व्यापारिक कौशल को मजबूत बनाता है और जीवन में व्यवस्था, विवेक और सूझ-बूझ प्रदान करता है। 

कुंडली में मजबूत बुध व्यक्ति को तेज दिमाग, तार्किक सोच, स्‍पष्‍ट संवाद, अच्छी शिक्षा, सफल व्यवसाय और सटीक निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है। वहीं कुंडली में बुध के कमजोर होने पर भ्रम, तनाव, गलत निर्णय, संचार में बाधा, पढ़ाई में कठिनाई, घबराटह, धोखे या व्यापार में नुकसान जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

12 भावों में बुध ग्रह का प्रभाव

पहला भाव

बुध पहले भाव में होने पर व्यक्ति को तेज दिमाग, तार्किक सोच, आकर्षक व्यक्तित्व, अच्छा संवाद और विश्लेषण करने की क्षमता प्रदान करता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

दूसरा भाव

दूसरे भाव में बुध मधुर वाणी, धन अर्जन करने की क्षमता और परिवार में सामंजस्य बढ़ाता है। ऐसे में व्यापार-बुद्धि और वित्तीय प्रबंधन में भी खूब लाभ मिलता है।

तीसरे भाव

इस भाव में बुध व्यक्ति को बात करने में कुशल, बहादुर, निर्णय लेने में सक्षम और तकनीकी रूप से सक्षम बनाता है। लेखन, मीडिया, विज्ञापन और डिजिटल क्षेत्रों में सफलता देता है।

चौथा भाव

चौथे भाव में बुध शिक्षा, संपत्ति के निर्णय, मानसिक शांति और वाहन-संबंधी लाभ देता है। माँ के साथ संबंध बेहतर होते हैं, और व्यक्ति विश्लेषण और ज्ञान में गहरा हो जाता है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

पांचवां भाव

पंचम भाव में बुध उत्कृष्ट बुद्धि, तेज दिमाग, गणित, तर्क, विश्लेषण और रचनात्मक सोच देता है। इन्‍हें पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा, लेखन और निवेश में सफलता मिलती है।

छठा भाव

छठे भाव का बुध व्यक्ति को समस्या-समाधान में विशेषज्ञ, रणनीतिक और व्यावहारिक बनाता है। कानूनी मामलों, प्रतियोगिता,  ऋण प्रबंधन और नौकरी में सफलता की संभावना बढ़ती है।

सातवां भाव 

सातवें भाव में बुध के होने पर विवाह में सामंजस्य और व्यापार में चतुराई बढ़ती है, पर कभी-कभी ओवरथिंकिंग की समस्‍या भी हो सकती है।

आठवां भाव

इस भाव में बुध ज्योतिष, शोध, विश्लेषण, रहस्य, मनोविज्ञान और गहन अध्ययन की ओर झुकाव बढ़ाता है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

नौवां भाव

नौवें भाव में बुध के होने पर उच्च शिक्षा, यात्रा में सफलता, ज्ञान, दर्शन और भाग्य को मजबूती मिलती है। इस भाव में होने पर बुध अध्यापन, लेखन, धर्मशास्त्र और कंसल्टिंग में सफलता देता है।

दसवां भाव

यहां बुध व्यक्ति को सफल प्रोफेशनल, मैनेजर, वक्ता, लेखक, व्यापारी, कंसल्टेंट और टेक या संचार क्षेत्र में उन्नति देता है। करियर में तेज प्रगति और बुद्धिमत्ता का सम्मान मिलता है।

ग्यारहवें भाव 

कुंडली के ग्यारहवें भाव में बुध आमदनी, नेटवर्किंग, बड़े अवसर, व्यापर के विस्तार और सामाजिक पहचान में लाभ दिलाता है।

बारहवें भाव

बारहवें भाव का बुध ध्यान, मनोविज्ञान, इंटर्नल कार्यों और विदेशों से लाभ देता है। लेकिन ओवरथिंकिंग और मानसिक थकान भी दे सकता है।

बुध ग्रह को मजबूत करने के ज्‍योतिषीय उपाय

अगर आप बुध कुंभ राशि में अस्‍त के दौरान मिलने वाले दुष्‍प्रभावों को कम करना चा‍हते हैं, तो निम्‍न उपाय कर सकते हैं:

  • रोज़ या कम से कम बुधवार के दिन  “ॐ गं गणपतये नमः” का जप करें। ऐसा करने से बुध की नकारात्मक ऊर्जा शांत होती है और बुद्धि, निर्णय शक्ति व बातचीत करने का तरीका बेहतर होता है।
  • नियमित रूप से “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से दिमाग तेज होता है, बोलने में स्पष्टता आती है और काम में फोकस बढ़ता है।
  • बुध ग्रह को शांत और मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरी मूंग का दान करें। इससे बुध दोष काफी हद तक कम हो जाता है।
  • बुध ग्रह को हरा रंग समर्पित है इसलिए बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें, हरा रुमाल रखें या हरी कलम का उपयोग करें। ऐसा करने से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
  • बुध के दोष को कम करने के लिए बुधवार को छोटी बच्चियों को मिठाई या हरी टॉफी देना बेहद शुभ माना गया है। इससे बुध ग्रह तुरंत पॉजिटिव प्रतिक्रिया देता है।
  • बुध को मजबूती देने के लिए रोज एक तुलसी के पत्ते का सेवन करें। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है, तनाव कम होता है और संचार कौशल बढ़ता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

बुध कुंभ राशि में अस्‍त: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

बुध के अस्त होने का सबसे अधिक प्रभाव आपकी बातचीत और संपर्कों पर पड़ेगा, खासतौर पर दोस्तों…. (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

इस दौरान आपकी बचत पर असर पड़ सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों के कारण पैसा बचा पाना…. (विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि

 आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है या आप अपने भाइयों और परिवार की जरूरतों को अपनी जरूरतों से…. (विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

इस समय आपके खर्च और नुकसान नियंत्रण में रहेंगे और आप बचत पर ध्यान देंगे। लेकिन पारिवारिक…. (विस्तार से पढ़ें) 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति लेकर चिंतित रह सकते हैं और निवेश से जुड़े फैसले लेने के लिए यह समय अनुकूल…. (विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

इस समय कोई भी बड़ा व्यावसायिक या करियर से जुड़ा फैसला न लें। क्योंकि बुध आपके दसवें भाव के स्वामी हैं इसलिए…. (विस्तार से पढ़ें) 

तुला राशि

आपके जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने के मिल सकते हैं। इस दौरान आप अपने खर्चों और नुकसान को संभालने में…. (विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

इस समय आपके ऊपर व्यवसाय या प्रोफेशनल ग्रोथ से जुड़ा बड़ा खर्च आ सकता है। यानी काम को आगे बढ़ाने के लिए आपको ज़्यादा पैसा…. (विस्तार से पढ़ें) 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

धनु राशि

आपके वैवाहिक जीवन और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में कुछ कठिन परिस्थितियां बन सकती हैं। इस दौरान आपको कामकाज में…. (विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि

अगर आप इस समय पैसे कमाने या धन लाभ की उम्मीद कर रहे थे, तो उसमें देरी हो सकती है। साथ ही…. (विस्तार से पढ़ें) 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

कुंभ राशि

इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है। कोशिश करें कि योग और ध्यान को अपनी रोजमर्रा की…. (विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि

इस समय कोई भी नया काम शुरू करने से थोड़ा रुकना बेहतर रहेगा, चाहे वह बिज़नेस से जुड़ा सहयोग ही क्यों न हो…. (विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. बुध ग्रह किन राशियों के स्‍वामी हैं?

कन्‍या और मिथुन राशि।

2. ग्रह अस्‍त कब होता है?

सूर्य के बहुत नज़दीक जाने पर।

3. कुंभ राशि के स्‍वामी कौन हैं?

शनि ग्रह।