कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (05 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक सचेत और समय के पाबंद होते हैं। ये लोग व्यवस्थित तरीके से काम करते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक ईमानदार रहेंगे। आपका पार्टनर आपके लिए प्रतिबद्ध रह सकता है और उनके इस रवैये से आपको खुशी मिलेगी।
शिक्षा: प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि एमबीए, कानून और अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इससे आपको अपनी काबिलियत का पता चलेगा।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो आप अपने काम में कौशल दिखाने और अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं व्यापारी अच्छा मुनाफा कमाने में विशेष कौशल दिखा सकते हैं।
सेहत: इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है और ऐसा आपकी इम्युनिटी के मजबूत रहने की वजह से हो सकता है। आपके जोश और उत्साह से भरपूर रहने की वजह से आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा।
उपाय: आप रविवार के दिन सूर्य ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों की यात्रा करने में अधिक रुचि हो सकती है। ये लोग लगातार सोच-विचार करते रहते हैं और इस सप्ताह अपनी योग्यता को निखारने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के प्रति प्यार दिखाने में असफल हो सकते हैं। इस वजह से आपके और आपके पार्टनर का रिश्ता खराब हो सकता है। आप दोनों का संबंध कमज़ोर पड़ सकता है।
शिक्षा: यदि आप इस समय उच्च शिक्षा ले रहे हैं या योजना बना रहे हैं, तो आपको इस सप्ताह ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इस दौरान आप उच्च अंक प्राप्त करने में असमर्थ हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस समय गुणवत्ता के साथ काम नहीं कर पाएंगे। इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। वहीं व्यापारी आवश्यक मुनाफा कमाने में असमर्थ हो सकते हैं।
सेहत: आपको इस सप्ताह गंभीर रूप से जुकाम और खांसी होने की आशंका है। इम्युनिटी कमज़ोर होने की वजह से ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप सोमवार के दिन चंद्रमा के लिए यज्ञ हवन करें।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक बहुत निष्ठावान होते हैं। इन्हें आध्यात्मकि उद्देश्यों से यात्रा पर जाना पड़ सकता है और ये यात्राएं इनके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। इस मूलांक वाले लोग खुले विचारों वाले होते हैं और अपने जीवन में इसे अपनाते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक ईमानदार नज़र आएंगे और उनके प्रति समर्पित रहेंगे। इस वजह से आप अपने रिश्ते को बनाए रखने और उसे मजबूत करने में सक्षम हो सकते हैं। आप इस समय का आनंद लेंगे।
शिक्षा: छात्र इस सप्ताह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। ऐसा आपके अंदर मौजूद कौशल की वजह से हो सकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारी एक मजबूत प्रतिद्वंदी के रूप में उभर कर सामने आ सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे।
सेहत: ऊर्जा एवं उत्साह से भरपूर रहने की वजह से आपकी सेहत इस सप्ताह अच्छी रहने वाली है।
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक इस सप्ताह अधिक जुनूनी हो सकते हैं। इन्हें अधिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है जिसका ये आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। इन्हें इस सप्ताह विदेश यात्रा पर अधिक जाना पड़ सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खुश रहेंगे। ऐसा आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छी आपसी समझ होने के कारण हो सकता है।
शिक्षा: छात्र विजुअल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और ग्राफिक्स जैसी प्रोफेशनल स्टडीज़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए नज़र आएंगे। आप पढ़ाई में अपनी खास जगह बनाने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपने सहकर्मियों को पीछे छोड़ सकते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस समय आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। वहीं व्यापारी अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे और उच्च मुनाफा कमाने में सफल होंगे।
सेहत: इस समय आपके अंदर ऊर्जा का स्तर उच्च रहने वाला है और इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा। आप इस सप्ताह आशावादी रहने वाले हैं।
उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ दुर्गाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 वाले जातक अधिक पेशेवर दृष्टिकोण के होते हैं। ये तर्क करने में माहिर होते हैं और अपने जीवन में हमेशा इसे साथ लेकर चलते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक खुश रहेंगे। इस वजह से आपके और आपके पार्टनर का रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा।
शिक्षा: आप फाइनेंशियल अकाउंटिंग, कॉस्टिंग और एमबीए आदि जैसे विषयों में शानदार प्रदर्शन करेंगे। आप उच्च अंक प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने साथी छात्रों को कड़ी टक्कर देने और अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 5 वाले नौकरीपेशा जातक विदेश जा सकते हैं और आप अपने काम में गुणवत्ता दिखाने के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों को उच्च मुनाफा होने के योग हैं।
सेहत: रोग प्रतिरोधक क्षमता के मजबूत होने की वजह से आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। ऐसा आपके अंदर ऊर्जा के उच्च स्तर के कारण भी हो सकता है।
उपाय: आप रोज़ प्राचीन ग्रंथ नारायणीयम का पाठ करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों की लंबी दूरी की यात्रा करने में अधिक रुचि हो सकती है। ये जातक लापरवाह स्वभाव के होते हैं। इसके अलावा इस मूलांक वाले लोग संवेदनशील भी हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के प्रति अपने आकर्षण को दिखा सकते हैं। इस वजह से आपके और आपके और जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहने वाला है।
शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। आप प्रोफेशनल स्टडीज़ भी आसानी से कर लेंगे और अपने साथी छात्रों से आगे निकल सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है जिससे वे प्रसन्न महसूस करेंगे। इससे आपको अधिक संतुष्टि मिलने के आसार हैं। व्यापारी इस समय अपने बिज़नेस में नई तकनीकों को लागू कर सकते हैं जिससे उन्हें उच्च मुनाफा होने के संकेत हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। उत्साह एवं इम्युनिटी के मजबूत होने की वजह से ऐसा हो सकता है। आपके अंदर साहस देखने को मिलेगा।
उपाय: आप नियमित रूप से 24 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह हो सकता है कि मूलांक 7 वाले जातक अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त न कर पाएं। इनकी आध्यात्मिक कार्यों में अधिक रुचि हो सकती है और ये आध्यात्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। ऐसा आप दोनों के बीच चल रही अहंकार से संबंधित समस्याओं के कारण हो सकता है। आपको उनके साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता कम हो सकती है और इसकी वजह से वे इस समय शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने में पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: आपकी अपनी मौजूदा नौकरी में दिलचस्पी कम हो सकती है और इस वजह से आप बेहतर प्रगति और संतुष्टि पाने के लिए नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि, यह आपको आसानी से नहीं मिल पाएगा। व्यापारी इस समय अच्छा मुनाफा कमाने में असमर्थ हो सकते हैं और उन्हें नुकसान होने की आशंका है।
सेहत: इस सप्ताह आपको त्वचा पर जलन और स्किन बर्न की शिकायत हो सकती है। ऐसा एलर्जी के कारण हो सकता है।
उपाय: आप मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अपने सिद्धांतों को लेकर अधिक दृढ़ निश्चयी होते हैं और प्रतिबद्ध एवं ईमानदार रहते हैं। ये जातक बहुत मेहनती होते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी को अपना प्यार नहीं दिखा पाएंगे। आप अपने व्यवहार में उलझे हुए रह सकते हैं। कभी-कभी आप धैर्य भी खो सकते हैं।
शिक्षा: इस समय आपको पढ़ाई में अपनी एकाग्रता को बढ़ाने की जरूरत है। आप पढ़ा हुआ भूल सकते हैं और पढ़ाई पर से आपका ध्यान भटक सकता है।
पेशेवर जीवन: यदि आप नौकरी करते हैं, तो आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए योजना बनाने और काम करने की जरूरत है। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है और वे अच्छा मुनाफा कमाने में पीछे रह सकते हैं।
सेहत: आपको इस सप्ताह तनाव के कारण पैरों में दर्द होने की आशंका है। आप ध्यान और योग से इसे दूर कर सकते हैं।
उपाय: आप नियमित रूप से 11 बार ‘ॐ मंदाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं। ये खुले विचारों वाले होते हैं और और अधिक यात्राएं कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक ईमानदार रहेंगे जिससे आपको उनसे अधिक प्यार मिल सकता है।
शिक्षा: आप मैनेजमेंट, लॉ और अकाउंटिंग जैसे विषयों में शानदार प्रदर्शन करेंगे। आप उच्च अंक प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको काम के अधिक दबाव के कारण परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से आपकी अपनी मौजूदा नौकरी में रुचि कम हो सकती है। व्यापारियों को इस सप्ताह अपने प्रतिद्वंदियों से अधिक दबाव देखना पड़ सकता है।
सेहत: रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमज़ोर होने के कारण आपको पाचन से संबंधित समस्याएं होने का खतरा है। इस वजह से आपको परेशानी हो सकती है।
उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार ‘ॐ भूमि पुत्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. भगवान शिव हैं।
उत्तर. ये प्रगतिशील और मेहनती होते हैं।
उत्तर. इस अंक के स्वामी राहु हैं।