कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 07 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (15 से 21 नवंबर, 2026)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातकों को इस सप्ताह कुछ समस्याओं के बाद सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों में सही योजना मददगार साबित होगी। सफलता पाने के लिए नई रणनीतियां अपनानी पड़ सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। नए प्रोजेक्ट और करियर के अवसर मिल सकते हैं। प्रशासनिक क्षमता से काम पूरे होंगे, लेकिन अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है।
प्रेम जीवन: मूलांक 1 वाले इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे। आप अपनी भावनाएं व्यक्त करने और रिश्ते में आपसी समझ बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 1 के छात्रों के पढ़ाई से जुड़े लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। मैनेजमेंट और बिजनेस स्टैटिस्टिक्स जैसे विषयों में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा जिससे आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस मूलांक के नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। व्यापार में लाभ और प्रतिस्पर्धियों से आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नई डील और साझेदारी फायदेमंद हो सकती है।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आप ऊर्जावान रहेंगे और ऐसे में आपको स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
उपाय: प्रतिदिन 108 बार “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 के जातक इस सप्ताह अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम होंगे। आपका काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा और रवैया पेशेवर बनेगा। आप खुली सोच के साथ महत्वपूर्ण फैसलों में समर्थ होंगे और आध्यात्मिकता की तरफ आपका झुकाव आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा। इस दौरान आपक सोच सकारात्मक रहेगी जिससे आप कार्यों को आसानी से कर सकेंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह मूलांक 2 वालों का अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा और संवाद बेहतरीन रहेगा। आप दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे और साथ में घूमने जा सकते हैं।
शिक्षा: मूलांक 2 के छात्रों के लिए यह सप्ताह शिक्षा की दृष्टि से अच्छा रहेगा। लॉजिस्टिक्स, बिजनेस स्टैटिस्टिक्स और इकोनॉमिक्स जैसे विषयों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना भी आसान रहेगा।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 2 वालों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत के बल पर करियर में पहचान और प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातक अच्छा मुनाफा कमाएंगे और नए संपर्क बनाने में सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य: मूलांक 2 वाले इस सप्ताह खुशमिजाज और उत्साहित रहेंगे। सकारात्मक सोच की वजह से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: रोजाना 21 बार “ॐ चंद्राय नमः” मंत्र का जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 के जातकों का साहस बढ़ेगा और वे महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम होंगे। नए अवसर मिलेंगे और अपने संपर्कों का दायरा बढ़ा पाएंगे। आध्यात्मिक उद्देश्यों के लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। नए काम और कारोबार की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
प्रेम संबंध: मूलांक 3 के जातकों का प्रेम जीवन इस सप्ताह प्यार भरा रहेगा। आप रोमांटिक रहेंगे और आप दोनों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा। विवाहित जातकों के घर मेहमान का आना-जाना लगा रह सकता है। हालांकि, इस दौरान आप व्यस्तता के कारण जीवनसाथी को कम समय दे पाएंगे।
शिक्षा: मूलांक 3 के छात्रों को इस सप्ताह मैनेजमेंट और बिजनेस स्टैटिस्टिक्स जैसे विषयों में मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी विशेष प्रतिभा पढ़ाई में आगे बढ़ने में मदद करेगी।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपको नए प्रोजेक्ट और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। काम में पहचान मिलेगी। व्यापार करने वालों को लाभदायक डील्स प्राप्त होंगी।
स्वास्थ्य: मूलांक 3 वालों के भीतर इस सप्ताह आप साहस और ऊर्जा से बने रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगी।
उपाय: प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के जातक इस सप्ताह अपनी बात पर अडिग रह सकते हैं और यह अपने आसानी से विचार नहीं बदलेंगे। करियर या व्यापार के सिलसिले में आपको विदेश जाकर सफलता मिल सकती है। आप अपने लक्ष्य के प्रति जुनून आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
प्रेम संबंध: मूलांक 4 के जातकों की इस सप्ताह किसी गलतफहमियों और अहंकार के कारण जीवनसाथी से बहस हो सकती है। इन मतभेदों की वजह अहंकार हो सकता है जिससे रिश्ते में आपसी सामंजस्य प्रभावित हो सकता है।
शिक्षा: इस सप्ताह मूलांक 4 के छात्रों का मन भटकने से एकाग्रता कम हो सकती है। नए प्रोजेक्ट के कारण अधिक समय देना पड़ेगा। पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए ध्यान केंद्रित करें।
पेशेवर जीवन: मूलांक 4 वालों को मेहनत के अनुसार पहचान न मिलने से नौकरी में असंतुष्टि हो सकती है। व्यापार में कम मुनाफा और पार्टनर के साथ परेशानी हो सकती है। इस समय आप नई साझेदारी शुरू करने से बचें।
स्वास्थ्य: मूलांक 4 के जातकों को इस सप्ताह सिरदर्द, पैरों और कंधों में दर्द हो सकता है। समय पर भोजन करें और व्यायाम करें। नींद से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं।
उपाय: मंगलवार को राहु ग्रह के लिए हवन-यज्ञ करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह अपने लक्ष्य पूरे करने और सफलता हासिल करने में सक्षम होंगे। इस समय आपकी रचनात्मकता और तार्किक सोच मज़बूत होगी। आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। नए निवेश करना भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।
प्रेम संबंध: इस सप्ताह मूलांक 5 वालों के जीवनसाथी के साथ प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी। साथ में अच्छा समय बिताएंगे और परिवार से जुड़े विषयों पर बातचीत होगी।
शिक्षा: पढ़ाई में अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित कर सकते हैं। विदेश में पढ़ाई के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स और मार्केटिंग जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी और नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में सकारात्मक बदलाव होंगे।
स्वास्थ्य: मूलांक 5 के जातक इस सप्ताह ऊर्जा से भरे रहेंगे और आपका स्वभाव खुशमिजाज रहेगा। ऐसे में, किसी बड़ी समस्या की संभावना नहीं है।
उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ नमो नारायण” मंत्र का जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के जातकों को यात्रा और धन कमाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बचत करने में भी सफल रहेंगे। नए कौशल विकसित होंगे, जिससे आपकी योग्यता बढ़ेगी। संगीत सीखने और अभ्यास करने वालों के लिए समय अनुकूल है।
प्रेम संबंध: मूलांक 6 वालों की इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और संतुष्टि बढ़ेगी। आप दोनों एक-दूसरे की जरूरतों को बेहतर समझ पाएंगे। साथ में घूमने का अवसर मिलेगा और रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा।
शिक्षा: कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिंग जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। पढ़ाई में एकाग्रता अच्छी रहेगी और अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बना पाएंगे।
पेशेवर जीवन: काम में व्यस्तता के साथ अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार का विस्तार करने, नई साझेदारी और लंबी यात्रा के योग बनेंगे। एक से अधिक कारोबार से भी लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 6 वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खुशमिजाज स्वभाव और ऊर्जा आपको फिट रखने में मदद करेंगे।
उपाय: रोजाना 33 बार “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 के जातक इस सप्ताह थोड़ा असुरक्षित और आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। आप भविष्य और प्रगति को लेकर चिंताएं रहेंगी। स्थिरता पाने के लिए सोच-समझकर योजना बनाएं। आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना और जरूरतमंदों को दान देना लाभदायक रहेगा।
प्रेम संबंध: इस सप्ताह मूलांक 7 वालों के जातकों का पारिवारिक समस्याओं के कारण जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह से विवाद सुलझाने और रिश्ते में प्रेम बनाए रखने में मदद मिलेगी।
शिक्षा: मूलांक 7 के छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता अच्छी रहेगी और ऐसे में, आपको अच्छे अंक प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। मन शांत रखने और प्रदर्शन सुधारने के लिए योग करें।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आपके नई स्किल्स सीखने और काम के लिए सराहना मिलने के योग बनेंगे, लेकिन नौकरी का दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। कारोबार पर नजर रखें और नई साझेदारी या डील शुरू करने से बचें।
स्वास्थ्य: मूलांक 7 के जातकों को इस सप्ताह एलर्जी के कारण त्वचा में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। समय पर भोजन करें और तली-चिकनी चीजों से बचें। बड़ी स्वास्थ्य समस्या की आशंका नहीं है।
उपाय: रोजाना 41 बार “ॐ केतवे नमः” मंत्र का जाप करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के जातक इस सप्ताह धैर्य खो सकते हैं और सफलता मिलने में देरी हो सकती है। यात्रा के दौरान कीमती सामान खोने की आशंका है। इसलिए सामान का ध्यान रखें और व्यवस्थित योजना बनाकर काम करें। नए निवेश जैसे बड़े फैसलों से बचें, क्योंकि नुकसान हो सकता है।
प्रेम संबंध: इस सप्ताह मूलांक 8 वकालों को प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक मामलों के कारण चिंता हो सकती है। दोस्तों के कारण भी जीवनसाथी के साथ संबंध प्रभावित हो सकते हैं। पार्टनर के साथ नजदीकी बनाए रखने में कठिनाई होगी। प्रियजन पर शक करने से बचें, क्योंकि इससे प्रेम जीवन की खुशियां कम हो सकती हैं।
शिक्षा: मूलांक 8 के छात्रों को मेहनत के बावजूद अच्छे परिणाम पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। धैर्य और दृढ़ संकल्प बनाए रखें। मैकेनिकल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा।
पेशेवर जीवन: मूलांक 8 के लोगों को नौकरी में मेहनत के अनुसार पहचान न मिलने से परेशानी हो सकती है। सहकर्मी पद और जिम्मेदारियों में आगे बढ़ सकते हैं। आप अपनी अलग पहचान बनाने के लिए नए कौशल सीखें। व्यापार में उचित मुनाफा बनाए रखना कठिन हो सकता है।
स्वास्थ्य: इस मूलांक के जातकों को तनाव और असंतुलित खानपान के कारण पैरों और जोड़ों में दर्द हो सकता है, इसलिए आप अपने खानपान और आराम का ध्यान रखें।
उपाय: रोजाना 11 बार “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह संतुलित रहकर अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। आपके भीतर आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। साथ ही, आप नए फैसले लेने और अपनी क्षमताओं का उपयोग करने में सफल होंगे। आपकी ऊर्जा आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे।
प्रेम संबंध: मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह रिश्ते में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में अच्छे मूल्यों और सिद्धांतों को महत्व देंगे। आप दोनों के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। साथ में घूमने के अवसर मिलेंगे, जिससे रिश्ते में नजदीकी आएगी।
शिक्षा: मूलांक 9 के छात्रों को प्रदर्शन मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में अच्छा रहेगा। आपको पढ़ी हुई चीजें जल्दी याद रहेंगी और परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। साथी छात्रों के लिए आप मिसाल कायम करेंगे और कोई अन्य प्रोफेशनल कोर्स करने के भी आपको अवसर मिलेंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 9 वालों का कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आपको पहचान मिलेगी। प्रमोशन के योग बनेंगे जिससे सहकर्मियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा और सम्मान प्राप्त होगा। आप व्यापार की नई रणनीतियां बनाने में सफल होंगे।
स्वास्थ्य: मूलांक के जातकों का स्वभाव खुशमिजाज बना रहेगा और आप उत्साह से भरे रहेंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके भीतर ऊर्जा बनी रहेगी और किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन 27 बार “ॐ भौम्याय नमः” मंत्र का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आप अपनी जन्म तारीख के अंकों को जोड़ें और जो अंक आएगा, वह आपका मूलांक होगा।
मूलांक 1, 2, 3, 5 और 6 के जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
इसमें सभी 9 मूलांकों की भविष्यवाणियां शामिल हैं