जानें शिव को क्यों चढ़ाया जाता है भांग-धतूरा

सावन के इस महीने में शिव से जुड़े तीर्थ स्थलों पर शिव भक्तों की धूम मची है। इन दिनों भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए शिव भक्त काँवड़ यात्रा और सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं। ऐसे ही आज हम आपको शिवजी से जुड़ी एक ख़ास बात को बताने जा रहे हैं। दरअसल, आपने देखा होगा कि शिव जी को भांग और धतूरा बेहद प्रिय है। इसलिए शिव पूजा के दौरान उन्हें भांग और धतूरा चढ़ाया जाता है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि शिव को भांग और धतूरा चढ़ाने के पीछे का कारण क्या है। चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं। 

हालाहल विष के प्रभाव को मिटाने के लिए देवताओं ने शिव जी के सिर पर रखा था भांग-धूतरा

शिव पुराण के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि मंथन से जो हालाहल विष निकला था। उस विष को भगवान शिव ने पीकर सृष्टि को बचाया था। लेकिन विष का प्रभाव शिव के ऊपर चढ़ते ही जा रहा था। शिव अचेतन अवस्था में पहुँच गए थे। ऐसे में देवताओं ने उस विष के प्रभाव को कम करने के लिए शिव जी के सिर पर भांग और धतूरा रखा था। जिसके बाद उनके ऊपर चढ़े विष का प्रभाव कम हो गया।

सावन 2019: जानें हिन्दू धर्म में सावन मास का महत्व क्या है?

वहीं दूसरी ओर, ये भी कहा जाता है कि भगवान शिव सन्यासी हैं और उनकी जीवन शैली भी भिन्न है। वे पहाड़ों पर रह कर समाधि लगाते हैं और वहीं पर ही निवास करते हैं। पहाड़ों में होने वाली बर्फबारी से वहां का वातावरण अधिकांश समय बहुत ठंडा होता है। गांजा, धतूरा, भांग जैसी चीजें नशे के साथ ही शरीर को गरमी भी प्रदान करती हैं। जो वहां सन्यासियों को जीवन गुजारने में मददगार होती है।

भांग-धतूरे में हैं औषिधीय गुण

अगर थोड़ी मात्रा में ली जाए तो यह औषधि का काम भी करती है, इससे अनिद्रा, भूख आदि कम लगना जैसी समस्याएं भी मिटाई जा सकती हैं लेकिन अधिक मात्रा में लेने या नियमित सेवन करने पर यह शरीर को, खासतौर पर आंतों को काफी प्रभावित करती हैं।

इसकी गर्म तासीर और औषधिय गुणों के कारण ही इसे शिव से जोड़ा गया है। भांग-धतूरे और गांजा जैसी चीजों को शिव से जोडऩे का एक और दार्शनिक कारण भी है। ये चीजें त्याज्य श्रेणी में आती हैं, शिव का यह संदेश है कि मैं उनके साथ भी हूं जो सभ्य समाजों द्वारा त्याग दिए जाते हैं। जो मुझे समर्पित हो जाता है, मैं उसका हो जाता हूं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.