2025 तक सभी 12 में से किन जातकों को शनि देंगे कष्ट, किस पर होंगे मेहरबान, यहां जानें!

ज्योतिष में शनि ग्रह का बहुत अधिक महत्व है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनिदेव को न्याय का देवता और कर्म फल दाता कहा जाता है। यह सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं और इस वजह से यह एक राशि में ढाई सालों तक विराजमान रहते हैं यानी एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने के लिए ढाई साल का वक्त लगते हैं। इस समय काल को ज्योतिष की भाषा में ढैय्या लगना कहते हैं। शनि की ढैय्या का शुभ-अशुभ प्रभाव काफी समय तक रहता है। अगर किसी जातक की कुंडली में शनि अशुभ भाव में हैं तो जातक को अशुभ फल की प्राप्ति होती है यानी जीवन में कई प्रकार के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि शनिदेव जातक की कुंडली में शुभ भाव में विराजमान हों तो यह जातक को हर तरह से सफलता दिलाता है।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

शनि के शुभ प्रभाव के कारण जातक कर्मठ, कर्मशील और न्यायप्रिय बनाता है। शनि के कृपा से जातक अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करता है। जातक अपने काम को लेकर गंभीर हो जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शनि पीड़ित व अशुभ स्थान में हो तो जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि शनि 17 जनवरी 2023 की शाम 05 बजकर 04 मिनट पर अपनी राशि कुंभ में गोचर कर चुके थे और ये अगले साल यानी 2025 तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। अपनी ढाई साल की अवधि पूरी होने के बाद शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग में हम आपको सभी 12 राशियों पर 2025 तक पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि की बात करें तो 2025 तक शनि की आप पर कृपा रहेगी। आपकी आमदनी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे और आमदनी प्राप्ति का कोई ना कोई पक्का जरिया भी इस साल आपको प्राप्त हो जाएगा। अब तक आपने जो परेशानी झेली है और जितनी कठिन मेहनत की, अब उस सबका अच्छा फल आपको प्राप्त होगा। आपके मन की इच्छाएं पूरी होगी और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। आपकी जो योजनाएं लंबित थीं, वे भी अब पूर्ण होने लगेंगी और आपका आत्मविश्वास लौट आएगा। इस अवधि आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को 2025 तक बहुत अधिक लाभ होने वाला है। आप चाहे व्यापार करते हों अथवा नौकरी करते हों, दोनों ही क्षेत्रों में असीम सफलता के योग बनेंगे। आपके करियर में स्थायित्व आने का समय रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और प्रमोशन होने के योग भी बनेंगे तथा व्यापार भी नई-नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेगा और व्यापार में बढ़ोतरी होने के भी योग बनेंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा की संभावनाएं प्रबल होंगी और आप विदेश जाकर काम को और ज्यादा बढ़ा पाएंगे। इस अवधि आपका स्वास्थ्य बहुत अधिक शानदार रहेगा और आप खुद में फिट महसूस करेंगे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह अवधि शानदार रहेगी। इस अवधि लंबी-लंबी यात्राएं आपके जीवन में सफलता के योग बनाएंगी। हालांकि पिता के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए भी यह समय कमज़ोर रहेगा। आपको अपनी मेहनत से भाग्य बनाने का मौका मिलेगा इसलिए जितनी मेहनत आप कर लेंगे, उतना फल इस समय में आप प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में तबादले का योग बन सकता है। आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन उसके लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे। व्यापार में जोखिम लेने के लिए यह अच्छा समय होगा। 

कर्क राशि

इस अवधि आपके कार्यों में कुछ व्यवधान जरूर आएंगे लेकिन यदि आप अपनी ओर से पूर्ण प्रयास करेंगे तो सफलता प्राप्त अवश्य कर पाएंगे। हालांकि थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा और काम को लेकर थोड़ा दबाव भी होगा लेकिन आप अपनी मेहनत से बाहर निकलने में कामयाब भी हो जाएंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। ससुराल से धन लाभ या किसी तरह के सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान को लेकर कुछ चिंता महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव महसूस होगा। छात्रों को अपनी शिक्षा को लेकर कठिन मेहनत करने की आवश्यकता होगी। वर्तमान नौकरी में बदलाव के योग भी बन सकते हैं और एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस अवधि अपने जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा और आप दोनों साथ मिलकर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे और आपकी कार्यकुशलता आपको सफलता दिलाएगी। काम को लेकर लंबी यात्राएं करेंगे। जीवनसाथी के साथ भी कुछ अच्छी यात्राएं करने का मौका मिलेगा और घूमने-फिरने भी जाएंगे। अति व्यस्तता और लापरवाही से बचना आपके लिए बेहद आवश्यक होगा नहीं तो स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। 

कन्या राशि

यह समय आपके विरोधियों पर भारी पड़ने वाला है क्योंकि यहां स्थित शनि आप को मजबूत बनाएंगे। आप अपने विरोधियों के छक्के छुड़ा देंगे और वे चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, आपके ऊपर विजय प्राप्त नहीं कर पाएंगे। नौकरी के लिए शनि की यह स्थिति आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी। आप अपने काम में माहिर हो जाएंगे और नौकरी में आप की स्थिति मजबूत बनेगी। इस दौरान आप अच्छी आर्थिक स्थिति प्राप्त करने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करते भी नजर आएंगे और इस वजह से आपको शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। इस अवधि आपको अपने भाई बहनों के साथ संबंधों को अनुकूल बनाए रखने का प्रयास करना होगा।

तुला राशि

2025 तक आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। यदि आप अपने रिश्ते में सच्चे और वफादार हैं तो आपका रिश्ता बहुत खूबसूरत हो जाएगा और आपको अपने प्रियतम की बाहों में बाहें डालने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आप अपनी संतान को अनुशासित बनाने के लिए हर प्रयास करते हुए नजर आएंगे। दांपत्य जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उनसे ही शादी करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको सफलता अवश्य मिल सकती है और आपका प्रेम विवाह हो सकता है। जीवनसाथी से प्रेम भी बढ़ेगा और जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ की स्थिति भी उत्पन्न होगी। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

साल 2025 तक का समय आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। शनि का प्रभाव होने से परिवार से दूरी बढ़ सकती है। हो सकता है कि आपको परिवार से दूर जाना पड़े और आप काफी भावुक हो सकते हैं। इसके अलावा, आप घर बनाने के लिए किसी बैंक लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इस अवधि यदि आप कोई भी संपत्ति खरीद रहे हैं तो पहले उसकी अच्छी तरह से कानूनी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना रहेगी इसलिए उनकी सेवा का ध्यान रखें।

धनु राशि

इस अवधि आप जिस काम को करना चाहेंगे, पूरे दृढ़ निश्चय के साथ करेंगे और उसमें अच्छी सफलता भी प्राप्त करेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में आपके सहकर्मी भी आपको पूरा सहयोग देंगे और उनकी वजह से आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी स्थिति प्राप्त कर पाएंगे। आप का साहस और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार में भी जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ाकर आप अपने व्यापार की आशातीत बढ़ोतरी करने में सफल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आप अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहेंगे। विद्यार्थियों को भी शिक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

2025 तक आपके पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा और कुटुंब के लोग आपस में थोड़ी अव्यवस्था महसूस करेंगे लेकिन यदि आप कठिन प्रयास करेंगे तो सब परिस्थितियों को संभालने में कामयाब भी हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। आपने पूर्व में जितनी भी मेहनत की है, उसका उत्तम फल आपको इस दौरान प्राप्त होगा और आपका बैंक बैलेंस बढ़ने लगेगा। आप अपने पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आप पीछे नहीं हटेंगे और इसलिए परिवार वालों की नजरों में आपका स्थान ऊंचा होगा। इस दौरान आपका सामाजिक स्तर भी ऊंचा होगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

कुंभ राशि

यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे। जितनी मेहनत आप करते जाएंगे, उसी के अनुपात में आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होती रहेगी। करियर के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आपको विदेशी व्यापार करने में भी सफलता मिल सकती है। नौकरी में भी आपकी स्थिति प्रबल होगी। इस अवधि आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप एक मजबूत व्यक्तित्व के स्वामी बनेंगे। भाई-बहनों का सहयोग आपके साथ रहेगा लेकिन उन्हें किसी तरह की शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है। 

मीन राशि

इस अवधि आपके पैरों में दर्द की शिकायत, एड़ियों में दर्द या फिर पैर में किसी तरह की चोट लगने या मोच आने की समस्या हो सकती है। इसके अतिरिक्त आंखों से पानी बहना, आंखों में दर्द होना या आंखों की रोशनी में कमी आना जैसी शिकायत भी आपको हो सकती है। इसका थोड़ा ध्यान रखें। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो उसके लिए सर्वोत्तम समय है। आप विदेश जाकर अच्छी स्थिति प्राप्त कर सकते हैं। विदेशी व्यापार से और विदेशी मुद्रा प्राप्त होने के योग बन सकते हैं। विरोधियों और कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों के लिए आपको खर्च करना पड़ेगा, तभी विजय प्राप्त हो पाएगी। यह समय आपसे लंबी यात्राएं कराएगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. शनि अपनी राशि कब बदलेंगे?

उत्तर 1. 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे।

प्रश्न 2. 2025 में शनि कहां होगा?

उत्तर 2. शनि मीन राशि में होंगे।

प्रश्न 3. 2024 में शनि कहां है?

उत्तर 3. शनि अभी अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान है।

प्रश्न 4. शनि कमज़ोर कब होता है?

उत्तर 4.  यदि आपको लगातार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है और पैसा हाथ में नहीं टिकता तो समझें आपकी कुंडली में शनि कमजोर है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.