वैशाख के महीने में चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, खूब मिलेगा पैसा और तरक्की

अप्रैल में वैशाख मास की शुरुआत हो चुकी है। हिन्दू धर्म में इस महीने का बहुत ज्यादा महत्व है। यह हिन्दू धर्म का दूसरा महीना है और इसे भगवान कृष्ण के प्रिय महीने के रूप मे भी जाना जाता है। इसके अलावा वैशाख के महीने में भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। 

इस प्रकार यह महीना भगवान कृष्ण और भगवान विष्‍णु को समर्पित है। इस ब्लॉग मे हम आपको बता रहे हैं कि वैशाख का मास किन राशियों के लिए ज्यादा भाग्यशाली रहेगा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

वैशाख मास शुरू एवं समाप्त होने की तिथि 

वैशाख मास की तिथि की शुरुआत 24 अप्रैल 2024 से हो चुकी है और इसका समापन 23 मई 2024 को होगा। तिल, सत्तू, आम और वस्त्रों का दान करने के लिए वैशाख के महीने को बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से भी लाभ होता है।

तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वैशाख का महीना किन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

इन राशियों को होगा लाभ

मेष राशि

वैशाख का महीना मेष राशि के लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। यह मास व्यापारियों के लिए मुनाफा लेकर आएगा। आपकी आय के स्त्रोत बढ़ेंगे और आप पहले से ज्यादा धन कमाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय आपका पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। घर-परिवार में खूब खुशियां आएंगी।

मेष साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

यदि आपकी मिथुन राशि है तो आपके लिए भी वैशाख मास बहुत सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे। आपके वेतन में भी वृद्धि होगी और आपका प्रमोशन होने के भी आसार हैं। करियर के लिए यह समय बहुत अनुकूल साबित होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत रहने वाली है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कर्क राशि

यह मास कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। पहले का कोई विवाद चल रहा है तो अब सभी समस्याएं दूर होंगी। आपकी सारी परेशानियां और संकट दूर हो जाएंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है। इसके साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आप मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे और आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

धनु राशि

वैशाख का महीना धनु राशि के लोगों के लिए भी खुशियां लेकर आएगा। इस समय आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। बीमार हैं तो आपका स्वास्थ्य भी ठीक हो जाएगा। आपकी आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी बढ़ने से आप अपनी और अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। आप इस समय बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे। इस महीने में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप समाज के लिए कोई अच्छा काम कर सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मीन राशि 

इस पवित्र महीने में आपको बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। लंबे समय के बाद प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं, तो अब आपको उसमें सफलता मिलेगी। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, अब उनका यह सपना पूरा होगा। पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो आपकी यह परेशानी भी दूर होगी। आपकी आमदनी के स्त्रोत भी बढ़ेंगे।

मीन साप्ताहिक राशिफल

FAQ

प्रश्न. वैशाख मास कब शुरू हो रहा है? 

उत्तर. 24 अप्रैल से इस मास की शुरुआत हो रही है।

प्रश्न. वैशाख के महीने में क्या नहीं करना चाहिए?

उत्तर. तेल लगाना, दिन में सोना और कांसे के बर्तन में खाना।

प्रश्न. वैशाख माह का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर. इस महीने को माधव के नाम से भी जाना जाता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.