सितंबर में बुध, सूर्य और शुक्र की चाल से बदलेगी इन राशियों की किस्‍मत, हर क्षेत्र में मिलेगी तरक्‍की

हर महीने ग्रहों की चाल में बदलाव होता है जिससे देश-दुनिया समेत मानव जीवन में भी उतार-चढ़ाव आते हैं। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में बुध और सूर्य समेत तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है।

इसमें सबसे पहले बुध महाराज 04 सितंबर 2024 की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। 16 सितंबर को शाम 07 बजकर 29 मिनट पर सूर्य कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे और फिर शुक्र 18 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट पर तुला राशि में संचरण करेंगे। इसके बाद 23 सितंबर को एक बार फिर बुध ग्रह सिंह राशि से कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

इन तीन बड़े ग्रहों के गोचर करने से सितंबर का महीना कुछ राशियों के लोगों के लिए भाग्‍यशाली रहने वाला है। इन लोगों को अपने करियर और बिज़नेस में भी फायदा होने की उम्‍मीद है। तो चलिए जानते हैं कि इन तीन ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशियों के जातकों की जिंदगी बदलने वाली है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

इन राशियों को मिलेगी तरक्‍की

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए सितंबर का महीना बेहद शुभ और मंगलकारी साबित होगा। आपकी आय के नए-नए स्रोत बनेंगे जिससे आपकी आ‍र्थिक स्थिति मज़बूत होगी। यदि आपके ऊपर कर्ज चढ़ गया है, तो अब आपको उससे भी मुक्‍ति मिल सकती है। आपके लिए धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।

नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलने की उम्‍मीद है। इन्‍हें किसी जगह से नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। आपको अपने ऑफिस में अपने सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा। आपके काम करने का तरीका बेहतर होगा और आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आप अपने लिए कोई लग्‍ज़री चीज़ खरीद सकते हैं।

मेष साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को सितंबर के महीने में खूब लाभ मिलने के संकेत हैं। आपकी राशि से बारहवें भाव में बुधादित्‍य योग बनने जा रहा है। इस समय आप पैसों की बचत करने में सफल होंगे। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे और आप एक नहीं बल्कि कई स्रोतों से धन कमाएंगे।

व्‍यापारियों के लिए भी अनुकूल समय है। वे अपने बिज़नेस का विस्‍तार कर सकते हैं। अपनी नई रणनीतियों की वजह से आप अधिक मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे। आपको अपनी संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। समाज में आपका मान-सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि से लग्‍न भाव में बुधादित्‍य योग बनने जा रहा है। इस समय आपका आत्‍मविश्‍वास बहुत ज्‍यादा बढ़ जाएगा। यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो अब आपकी यह इच्‍छा पूरी हो सकती है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। वहीं निवेश किए गए पैसे से भी धन लाभ होने की उम्‍मीद है।

आप इस महीने अपने लिए प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी हिस्‍सा ले सकते हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मज़बूत होगी। इससे आपको प्रसन्‍नता और संतुष्टि मिलेगी।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्‍न 1. बुध सिंह राशि में गोचर कब कर रहे हैं?

उत्तर. बुध 04 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

प्रश्‍न 2. सूर्य कन्‍या राशि में किस तिथि पर आएंगे?

उत्तर. सूर्य 16 सितंबर को कन्‍या राशि में गोचर करेंगे।

प्रश्‍न 3. शुक्र का तुला राशि में गोचर कब होगा?

उत्तर. शुक्र स्‍वराशि तुला में 18 सितंबर को आएंगे।

प्रश्‍न 4. सितंबर में होने वाले ग्रोचरों से किन राशियों को फायदा होगा?

उत्तर. इससे कन्‍या, मेष और सिंह राशि के जातकों को सफलता मिलने के योग हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.