टैरो साप्ताहिक राशिफल 20 सितंबर से 26 सितंबर, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 20 सितंबर से 26 सितंबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 सितंबर, 2026: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स
करियर: हैरोफ़न्ट
स्वास्थ्य: द चेरियट
मेष राशि के जो जातक रिश्ते में हैं, उनके लिए सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना अच्छा नहीं माना जाएगा। यह कार्ड रिश्ते में बेईमानी, झूठ, धोखे या विश्वासघात की संकेत कर रहा है।
नाइन ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। आप धन से जुड़े लक्ष्य पाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आय में वृद्धि का आनंद लें।
करियर के क्षेत्र में हैरोफ़न्ट कह रहा है कि इस सप्ताह आपका दूसरों के साथ मिलकर काम करना फलदायी रहेगा। इस दौरान विवादों से बचें और जो चीजें सही चल रही हैं, उन्हें बनाए रखें। कोई अनुभवी व्यक्ति या मेंटर करियर में आपकी सहायता कर सकता है।
स्वास्थ्य के संबंध में द चेरियट बता रहा है कि स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए आपको अनुशासन और नियंत्रण में रहने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखना आवश्यक होगा। ऐसे में, आपको सेहत पर ध्यान देने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने की सलाह दी जाती है।
अफर्मेशन: हर दिन मैं अपने लक्ष्यों के करीब जा रहा हूँ।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स
करियर: फाइव ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ पेंटाकल्स
वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन के लिए टेन ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कार्ड माना जाएगा। आपका रिश्ता सम्मान और अपनापन पर आधारित मज़बूत और लंबे समय तक बने रहने वाला रिश्ता होगा। जो जातक सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके साथ भविष्य बना सकें।
किंग ऑफ कप्स आर्थिक जीवन में सफलता और स्थिरता प्राप्त करने के लिए धन कमाने के साथ-साथ बुद्धि का उपयोग करना होगा। आपको भावनाओं को नियंत्रण में रखना होगा और मज़बूत रिश्ते बनाने पर ध्यान केंद्रित करें।
करियर में फाइव ऑफ कप्स का आना निराशा और हानि को दर्शा रहा है। इस सप्ताह करियर में आपको पार्टनरशिप, अवसर, नौकरी, बिज़नेस या किसी प्रोजेक्ट आदि से जुड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन लोगों के मन में काम में बदलाव या नौकरी छोड़ने का विचार भी आ सकता है।
स्वास्थ्य के लिए पेज ऑफ पेंटाकल्स को सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं, तो अब आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। आपके परिवारजन और करीबी दोस्त स्वस्थ होने में आपकी सहायता करेंगे।
अफर्मेशन: मैं सफलता पाने के लिए समझदारी भरे फैसले लेता/लेती हूं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: एट ऑफ कप्स
करियर: क्वीन ऑफ कप्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: द हर्मिट
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में किंग ऑफ कप्स का आना रिश्ते में भावनात्मक स्थिरता और सामंजस्य को दर्शाता है। आप दोनों के रिश्ते में समझदारी, वफादारी और अपनापन बना रहेगा।
आर्थिक जीवन में एट ऑफ कप्स बता रहा है कि इस सप्ताह आपको सही आर्थिक फैसले लेने के लिए किसी पुरानी चीज़ का त्याग करना पड़ेगा। इस समय पैसों पर ध्यान दें, खर्च और खरीदारी पर नियंत्रण रखें और बड़े निवेश से बचें।
क्वीन ऑफ कप्स (रिवर्सड) का मिलना कहता है कि कार्यक्षेत्र में आपको इस सप्ताह भावनात्मक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम की अधिकता या कार्यक्षेत्र का माहौल आपको मानसिक रूप से थकान दे सकता है, विशेष रूप से जब आपकी जरूरतें पूरी न हो रही हों।
स्वास्थ्य को लेकर द हर्मिट मानसिक स्पष्टता और अनुशासन का पालन करने पर ज़ोर दे रहा है। आपको अच्छी सेहत पाने के लिए नियमित और अनुशासित दिनचर्या अपनानी होगी।
अफर्मेशन: मेरा काम मूलयवान और महत्वपूर्ण है।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ वैंड्स
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का मिला रिश्ते में बदलाव, जीवन में आगे बढ़ने और पुराने बात को पीछे छोड़कर बेहतर भविष्य की तरफ कदम बढ़ाने की तरफ संकेत करता है। इस सप्ताह रिश्ते में चल रहे विवाद दूर होंगे या फिर एक रिश्ते का अंत और नए की शुरुआत हो सकती है।
आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार या फिर किसी बेहतरीन अवसर मिलने को दर्शा रहा है। इस समय आपको निवेश का अच्छा मौका मिलने या अचानक धन लाभ होने भी संभावना है।
करियर के क्षेत्र में आपको थ्री ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि आप पेशेवर जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और बुद्धिमानी के साथ जोखिम उठाएं। इस सप्ताह आप करियर में तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे इसलिए योजना बनाकर चलें।
स्वास्थ्य के लिए ऐस ऑफ वैंड्स को सामान्य रूप से सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा। इस दौरान आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा और साथ ही, अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की इच्छा प्रबल होगी। आप फर्टिलिटी को मज़बूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
अफर्मेशन: मैं खुले मन से नए अवसरों का स्वागत करता/करती हूँ।
सिंह राशि
प्रेम जीवन: द एम्पेरर
आर्थिक जीवन: जजमेंट
करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)
स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में द एम्पेरर का आना आपके रिश्ते में समझदारी, अनुशासन और स्थिरता की तरफ इशारा कर रहा है। आपका रिश्ता सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर उसमे संतुलन न होने की स्थिति में आपके पार्टनर का व्यवहार ज्यादा कंट्रोलिंग या सख्त हो सकता है।
आर्थिक जीवन में द जजमेंट कहता है कि यह सप्ताह धन से जुड़े मामलों में बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही, आपको आर्थिक जीवन में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। इस दौरान बीते समय में लिए गए आर्थिक फैसलों पर विचार करना आपके लिए फलदायी रहेगा।
करियर की बात करें, तो थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) का मिलना आपको नौकरी में उत्पन्न समस्याओं से बाहर आने और करियर में आशा की किरण को दर्शाता है। बीती बातों को छोड़कर भविष्य पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य में टू ऑफ वैंड्स आपको इस सप्ताह सेहत को ध्यान में रखकर सही फैसले लेने के लिए कह रहा है। आप स्वस्थ रहने के लिए नए ट्रीटमेंट पर विचार कर सकते हैं।
अफर्मेशन: मैं अपने जीवन में धन-समृद्धि को आकर्षित करता/करती हूँ।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स
करियर: नाइट ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: जस्टिस
कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स आया है जो एक मज़बूत, टिकाऊ और सफल रिश्ते की तरफ इशारा कर रहा है। आप दोनों का भविष्य सुरक्षित और स्थिर रहेगा। साथ ही, आपके परिवार शुरू करने के भी योग बनेंगे।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ कप्स बता रहा है कि इस सप्ताह सफलता पाने के लिए मज़बूत और भरोसेमंद पार्टनरशिप बनाना आपके लिए फलदायो रहेगा।
करियर के संबंध में नाइट ऑफ कप्स कहता है कि इस सप्ताह आप पेशेवर जीवन में चल रही परिस्थितियों को बुद्धिमानी और सकारात्मक व्यवहार की बदौलत अच्छे से संभाल सकेंगे। लेकिन, आपको अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करना होगा, तभी आप विवादों से बच सकेंगे। आपकी भावनात्मक समझ और रचनात्मक सोच मुश्किल परिस्थितियों में भी समाधान खोजने में आपकी मदद करेगी।
स्वास्थ्य के संबंध में जस्टिस बताता है कि यह सप्ताह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप तबीयत खराब चल रही थी, तो अब आप धीरे-धीरे स्वस्थ होंगे।
अफर्मेशन: मैं खुशहाल और स्वस्थ जीवन का आनंद ले रहा/रही हूं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
तुला राशि
प्रेम जीवन: द फूल
आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड
करियर: टू ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स
तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में द फूल आया है जो कहता है कि इस सप्ताह आप प्रेम जीवन में मिलने वाले नए अवसरों का स्वागत करने के लिए तैयार रहे। यह कार्ड रिश्ते में नई शुरुआत, रोमांच और साहस की तरफ संकेत कर रहा है।
द वर्ल्ड का आना दर्शाता है कि आप आर्थिक जीवन के लक्ष्य पाने के करीब पहुँच रहे हैं और इस समय आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप अपनी सफलता को महत्व दें और पुराने अनुभवों से सीखते हुए आगे बढ़ें।
करियर में टू ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आप पेशेवर जीवन के लांग-टर्म लक्ष्य पाने पर ध्यान केंद्रित करें। साथ ही, करियर में तरक्की की योजना बनाएं। इस समय आप नए फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं या फिर लीडरशिप से जुड़ा कोई रोले मिल सकता है।
स्वास्थ्य में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का आना बदलाव, रिकवरी और सुधार की तरफ संकेत करता है। हालांकि, आपको शरीर को हीलिंग के लिए समय और पर्याप्त आराम देना होगा।
अफर्मेशन: मैं के लिए केंद्रित, दृढ़ और समर्पित हूँ।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
करियर: किंग ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। आप स्वतंत्र और मज़बूत होंगे इसलिए आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपको पार्टनर की आवश्यकता नहीं है।
आर्थिक जीवन में ऐस ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आपके नए व्यापार शुरू करने का आइडिया सफल हो सकता है जिससे आपको अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है।
करियर के लिए किंग ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि कार्यक्षेत्र पर काम पूरा आपके नियंत्रण में होगा। संभावना है कि आप किसी ऊंचे पद पर हों या फिर आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
स्वास्थ्य की बात करें, तो टू ऑफ स्वॉर्ड्स का आना भावनात्मक उलझन या फैसले लेने में समस्या का अनुभव कर सकते हैं जिसके चलते आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। उत्तम स्वास्थ्य के लिए इन चिंताओं को दूर करना जरूरी होगा।
अफर्मेशन: मैं हर चुनौती को आगे बढ़ने के अवसर में बदलता/बदलती हूँ।
धनु राशि
प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: द हैरोफ़न्ट
करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: टेम्परेंस
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स आया है जो एक सच्चे रिश्ते और साथ आने की संभावना को दर्शाता है। यह दो लोगों के एक साथ मिलकर काम करने और आपसी तालमेल की तरफ संकेत कर रहा है। आप दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, तो आपको परिस्थितियां संतुलित, दोस्ताना और बेहतर लग सकती हैं।
आर्थिक जीवन में द हैरोफ़न्ट कहता है कि इस सप्ताह आप अपने धन को बैंक आदि में सुरक्षित रखेंगे। आर्थिक मामलों में अनावश्यक जोखिम न लें और ऐसा कोई भी निवेश न करें या आय में वृद्धि के लिए कोई शार्टकट लेने से बचें जिसके बारे में आपको जानकारी न हो।
पेशेवर जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्थिर, व्यावहारिक और व्यवस्थित रवैया अपनाने के लिए कहता है। आपके द्वारा की गई मेहनत ही आपको लक्ष्य पूरा करने में सहायता करेगी।
स्वास्थ्य में आपको टेम्परेंस बता रहा है कि इस सप्ताह आपको स्वस्थ रहने के लिए संतुलन और संयम बनाकर चलना होगा। इस समय आपको खराब आदतों को सुधारने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी जाती है।
अफर्मेशन: सफलता आसानी से मुझे प्राप्त हो जाती है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
मकर राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
करियर: फोर ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स
मकर राशि वालों के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स टीमवर्क, सम्मान और मज़बूत रिश्ते को दर्शा रहा है। अगर आप किसी लक्ष्य को पाने के लिए एकसाथ मिलकर काम करेंगे, तो आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा।
आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह व्यापार या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत में आपकी दूसरे लोग आर्थिक सहायता या फिर अन्य मदद कर सकते हैं। आपकी ऊर्जा लोगों को आपकी सहायता करने के लिए मोटीवेट करेगी। इस दौरान आप अपनी योजना लोगों के साथ साझा करें। साथ ही, आर्थिक स्थिति अच्छी होने पर आप जरूरतमंदों की मदद भी करने में सक्षम होंगे।
करियर में फोर ऑफ वैंड्स का आना कार्यक्षेत्र पर सफलता, स्थिरता और अच्छे माहौल की तरफ संकेत करता है। इस दौरान आपके बेहतरीन काम की सराहना की जाएगी और आपका करियर सही दिशा में आगे बढ़ेगा।
स्वास्थ्य में पेज ऑफ कप्स का आना आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है जैसे प्रेग्नेंसी या फिर आपकी फर्टिलिटी मज़बूत हो सकती है। कोई नया उपचार या थेरेपी भी फायदेमंद हो सकती है।
अफर्मेशन: मेरे पास अपनी मनचाही जिंदगी बनाने का सामर्थ्य है।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द सन
आर्थिक जीवन: द लवर्स
करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स:
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में द सन को खुशी, उम्मीद और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। आप दोनों के रिश्ते में इस सप्ताह प्रेम बना रहेगा और आपसी तालमेल भी अच्छा रहेगा।
आर्थिक जीवन में द लवर्स कहता है कि इस सप्ताह आपको धन से जुड़े मामलों में दो रास्तों या अवसरों में से एक का चुनाव करना पड़ सकता है। आपको अपने भविष्य और लक्ष्य को ध्यान में रखकर फैसला लेना होगा।
करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ वैंड्स काम में सफलता मिलने की तरफ संकेत कर रहा है। आपको मेहनत और समर्पण के बल पर वेतन वृद्धि, प्रमोशन या कोई नया अवसर मिलने के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य में नाइट ऑफ वैंड्स का आना ऊर्जा, उत्साह और अच्छी सेहत की तरफ इशारा कर रहा है। हालांकि, आपको जल्दबाज़ी में कोई भी ऐसा काम करने से बचना होगा जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।
अफर्मेशन: मैं सफलता और खुशियाँ पाने का हकदार हूँ।
मीन राशि
प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द हाई प्रीस्टेस
करियर: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: द डेविल (रिवर्सड)
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि वर्तमान समय में किसी के साथ आपका दोस्ती का रिश्ता भविष्य में रिलेशनशिप में बदल सकता है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो अभी आपको रिस्ता थोड़ा नीरस या मुश्किल लग सकता है। ऐसे में, आप रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए लंबे समय तक लक्ष्य निर्धारित करें और रोज़मर्रा की आदतों में बदलाव करें।
आर्थिक जीवन में द हाई प्रीस्टेस अपने मन की आवाज़ सुनने और अपनी धन से जुड़ी योजनाओं को अपने तक रखने के लिए कह रहा है। इस सप्ताह आपको पैसे से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे और दूसरों से बात करते समय सावधानी बरतें।
करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स महत्वाकांक्षा, ऊर्जा और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कह रहा है। इस समय आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए समझदारी से जोखिम लेने होंगे और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए मेहनत करना जारी रखें।
स्वास्थ्य के संबंध में द डेविल (रिवर्सड) का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह बेहतर स्वास्थ्य के लिए बुरी आदतों को छोड़ने, अस्वस्थ रिश्तों और नकारात्मक सोच से बाहर आना आपके लिए जरूरी होगा। आपको स्वस्थ होने के लिए जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा।
अफर्मेशन: मुझे अपनी क्षमताओं और भविष्य पर विश्वास है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
टैरो राशिफल से आपको इस सप्ताह के लिए प्रेम, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर में मार्गदर्शन मिलेगा।
हाँ, यह आपको स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन प्रदान करता है।
टैरो साप्ताहिक राशिफल में आपको प्रेम, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी भविष्यवाणी प्रदान करता है।