टैरो साप्ताहिक राशिफल: 11 से 17 अक्टूबर, 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अक्टूबर, 2026): जानें कैसे मिलेंगे सभी राशियों को परिणाम?

टैरो साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अक्टूबर, 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है। 

AstroSage Hindi Banner

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 11 से 17 अक्टूबर, 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 अक्टूबर, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स 

करियर: क्वीन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ वैंड्स

मेष राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स आया है जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए इस कार्ड को शुभ नहीं माना जाएगा। यह बेईमानी, धोखे, झूठ या विश्वासघात की तरफ इशारा कर रहा है। हो सकता है कि आपका साथी रिश्ते में वफादार नहीं है।

आर्थिक जीवन में किंग ऑफ कप्स का मिलना बताता है कि इस सप्ताह आपको ज्यादा से ज्यादा धन कमाने के बजाय दूसरों की भावनाओं को समझने, दयावान रहने और मधुर रिश्ते बनाने पर ध्यान देना होगा। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आप सुरक्षित महसूस करेंगे। 

करियर के क्षेत्र में क्वीन ऑफ कप्स का आना कार्यक्षेत्र में भावनात्मक तनाव की तरफ संकेत करता है। काम या ऑफिस के माहौल की वजह से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। कई बार निजी जरूरतें पूरी न होने के कारण भी मायूस नज़र आ सकते हैं। 

ऐस ऑफ वैंड्स सामान्य रूप से स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। साथ ही, आपको अपनी सेहत की देखभाल के लिए एक नई शुरुआत करनी होगी। इस दौरान आपको संतान प्राप्त होने के योग बन सकते हैं। हालांकि, आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। 

अफर्मेशन: मैं वास्तविक लक्ज़री को अपने भीतर महसूस करती/करता हूँ।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स

करियर:  थ्री ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य:  पेज ऑफ पेंटाकल्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स को शुभ कहा जाएगा। यह एक ऐसे रिश्ते को दर्शाता है जो सम्मान और प्रेम आधारित होगा इसलिए वह स्थिर और लंबे समय तक बना रहेगा। अगर आप सिंगल हैं, तो इस समय आप नए रिश्ते में आने के लिए तैयार नहीं होंगे या फिर जल्द ही आपकी मुलाकात अपने जीवनसाथी से हो सकती है। 

आर्थिक जीवन में  नाइन ऑफ कप्स का आना सौभाग्य, सुरक्षा और संतुष्टि को दर्शाता है। आपके आर्थिक जीवन के लक्ष्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही, आप अपनी मज़बूत आर्थिक स्थिति का आनंद लेने या फिर दूसरों की धन से सहायता करते हुए भी नज़र आ सकते हैं। 

करियर में थ्री ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो पेशेवर जीवन में उच्च लक्ष्य रखने और समझदारी से जोखिम उठाने के लिए आपको प्रेरित करता है। यह करियर में आगे बढ़ने और प्रगति के अवसर मिलने की तरफ संकेत करता है। भविष्य की योजना बनाते हुए अपने लक्ष्य पाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

स्वास्थ्य में पेज ऑफ पेंटाकल्स सामान्य रूप से अच्छे स्वास्थ्य को दर्शाता है। साथ ही, आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो अब आप स्वस्थ होंगे लगेंगे। दोस्तों और परिवार का सहयोग आपको तेजी से रिकवर होने में सहायता करेगा। 

अफर्मेशन: मुझे उस व्यक्ति पर गर्व है, जो मैं बन रही/रहा हूं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: द हैरोफ़न्ट 

स्वास्थ्य: द हर्मिट

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में किंग ऑफ कप्स दर्शाता है कि आपका रिश्ता संतुलित, शांत और स्नेहपूर्ण होगा। चाहे आप पहले से रिश्ते में हों या नए रिश्ते के बारे में सोच रहे हों, यह कार्ड भावनात्मक समझ, वफादारी और दया का प्रतिनिधित्व करता है।

आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स का आना आय में वृद्धि या धन लाभ के सुनहरे अवसरों की तरफ संकेत करता है। इस समय आपका ध्यान पैसों पर केंद्रित होगा। इस समय आपको निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे या फिर अचानक धन लाभ होने की संभावना है।

करियर में द हैरोफ़न्ट प्राप्त हुआ है जो दर्शा रहा है कि  इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में दूसरों के साथ मिलकर काम करना आपके लिए फलदायी साबित होगा। आप जिस तरीके से काम कर रहे हैं, उसी पर टिके रहना बेहतर होगा और फिलहाल समस्या से बचने का प्रयास करें। इस सप्ताह करियर में कोई अनुभवी व्यक्ति आपका मार्गदर्शन कर सकता है जिससे आप करियर में आगे बढ़ सकेंगे। 

स्वास्थ्य में द हर्मिट का मिलना सकारात्मक सोच और अनुशासन का पालन करने के लिए कहता है। स्वस्थ रहने और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक नियमित दिनचर्या का पालन करें। 

अफर्मेशन: मैं प्रेम, करुणा और दया का हकदार हूँ। 

कर्क राशि

प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

करियर: फाइव ऑफ कप्स 

स्वास्थ्य:द चेरियट

कर्क राशि वालों को प्रेम जीवन सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स का मिलना बदलाव, आगे बढ़ने और जीवन में मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलकर बेहतर भविष्य की तरफ आगे बढ़ने को दर्शाता है। संभव है कि इस सप्ताह आप प्रेम जीवन में किसी स्पेशल से सुलह, रिश्ते में सुधार या किसी रिश्ते को खत्म करके एक नए इंसान के साथ रिश्ते में आ सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में थ्री ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आपको धन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। आय और व्यय पर नजर रखें और फिलहाल बड़ी खरीदारी करने में सावधानी बरतें।

करियर में फाइव ऑफ कप्स दुख और हानि को दर्शा रहा है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई सुनहरा अवसर, नौकरी, बिजनेस या मनचाहे प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है। आपको काम से थोड़ा पीछे हटना पड़ सकता है या आप नौकरी छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट से कोई सहकर्मी पीछे हट सकता है।

स्वास्थ्य में आपको द चेरियट प्राप्त हुआ है जो  बता रहा है कि इस सप्ताह स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने और बेहतर महसूस करने के लिए आपको अनुशासन, नियंत्रण और नई ऊर्जा की आवश्यकता होगी। आपको मानसिक और शारीरिक मजबूती पर ध्यान देना होगा और जरूरत पड़ने पर मदद लेने से संकोच न करें। 

अफर्मेशन: मैं उन चीज़ों को जाने देता हूँ जो मेरे नियंत्रण में नहीं है, इसकी बजाय मैं उस पर ध्यान देती/देता हूं, जिसे नियंत्रित कर सकती/सकता हूं। 

सिंह राशि 

प्रेम जीवन: द एम्पेरर 

आर्थिक जीवन: द वर्ल्ड

करियर: नाइट ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द एम्पेरर  को सकारात्मक कहा जाएगा क्योंकि इसका संबंध गंभीर स्वभाव और कम रोमांटिक होने से होता है। यह एक ऐसे रिश्ते को दर्शाता है जो समझदारी, अनुशासन, प्रेम और सोच-समझकर फैसले लेने पर आधारित होगा। आपको इन रिश्तों को प्रेमपूर्वक संभालना होगा, अन्यथा पार्टनर को आप कंट्रोलिंग लग सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में  द वर्ल्ड दर्शाता है कि आप आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को हासिल करते हुए अपनी मेहनत के परिणामों का आनंद ले रहे होंगे। साथ ही, आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। यह अपनी सफलता की सराहना करेंगे और पिछले अनुभवों से सीख लेकर बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। 

करियर में नाइट ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है जो कहता है कि आप कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को धैर्य और समझदारी से संभालने में समर्थ होंगे। इस समय आप दूसरों के प्रति दयालु रहेंगे। आप विवादों को आसानी से संभाल सकेंगे और ऐसे समाधान ढूंढेंगे जो दूसरों की नजर में न आएं। 

स्वास्थ्य के मामले में टू ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि इस सप्ताह आप भावनात्मक समस्याओं या किसी बात को लेकर असमंजस में रह सकते हैं जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में, बेहतर स्वास्थ्य के लिए इन समस्याओं की वजह पहचानने का प्रयास करें। 

अफर्मेशन: मैं अपने जीवन की वास्तविकता की एक शक्तिशाली रचनाकार हूँ।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि    

प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: जजमेंट

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में टेन ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो एक मज़बूत और लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते की तरफ संकेत करता है। आपकी पार्टनरशिप सफल होगी और आप दोनों  का भविष्य स्थिर और संतुलित होगा। 

आर्थिक जीवन में जजमेंट कार्ड आया है और इस सप्ताह आप धन से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की तरफ कदम उठाएंगे। साथ ही, आप बीते समय में लिए गए आर्थिक फैसलों पर विचार करते हुए नज़र आएंगे। नए फैसले लेने से पहले यह देखना जरूरी होगा कि आपके पुराने निर्णयों का क्या प्रभाव पड़ा।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ वैंड्स बताता है कि इस सप्ताह आप लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते आगे की योजना बनाते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आप नई फील्ड या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। 

स्वास्थ्य में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स बदलाव, इलाज और सेहत में सुधार की तरफ संकेत करता है। हालांकि, आपको पर्याप्त आराम करना होगा तब ही आप रिकवर जो सकेंगे। 

अफर्मेशन: मैं जीवन में सकारात्मक चीज़ों के लिए आभारी हूँ। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: द फूल

आर्थिक जीवन: टू ऑफ कप्स

करियर:थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्ड)

स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में द फूल इस सप्ताह प्रेम जीवन में मिलने वाले नए अनुभवों और प्रस्तावों के लिए खुद को तैयार रखने के लिए कहता है। यह कार्ड नई शुरुआत, रोमांच और प्रेम जीवन में साहस दिखाने का प्रतिनिधित्व करता है। 

टू ऑफ कप्स आर्थिक मामलों में आपसी सहयोग और ऐसी पार्टनरशिप में आने को दर्शाता है जिसमें दोनों पक्षों को लाभ मिले। प्रोजेक्ट्स, या आर्थिक लक्ष्यों को पाने में टीमव आपकी सहायता कर सकती है।

करियर में थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्ड) का आना बताता है कि कार्यक्षेत्र में समस्याओं से उबरने, आशा की किरण बनाए रखने और बीती बातों के दर्द से आगे बढ़ेंगे। ऐसे में, आप सकारात्मक रहे और भविष्य पर ध्यान दें। 

स्वास्थ्य में टू ऑफ वैंड्स आपको अपनी सेहत के बारे में सोचने और फिटनेस गोल्स बनाकर चलने की सलाह दे रहा है। आप स्वस्थ रहने के लिए नए-नए तरीकों को आज़मा सकते हैं। 

अफर्मेशन: मैं मजबूत, समर्थ और हर परिस्थिति से निकल सकती/सकता हूं।

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: ऐस ऑफ पेंटाकल्स

करियर: किंग ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन को लेकर किंग ऑफ स्वॉर्ड्स बता रहा है कि  इस सप्ताह आप अकेले समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। आप मजबूत और इंडिपेंडेंट इंसान होंगे और आपको ऐसा लग सकता है कि आपको किसी साथी की जरूरत नहीं है। 

आर्थिक जीवन में  ऐस ऑफ पेंटाकल्स का आना दर्शाता है कि इस सप्ताह आप आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे। नए बिजनेस आइडिया सफल होंगे और अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। वेतन में भी वृद्धि होगी। 

करियर के क्षेत्र में किंग ऑफ वैंड्स बताता है कि आपका काम आपके नियंत्रण में होगा। आप कार्यक्षेत्र में ऊंचे पद पर आसीन होंगे या फिर बिजनेस का पूरा नियंत्रण आपके हाथ में होगा।

स्वास्थ्य के संबंध में जस्टिस का आना आपके इस पूरे सप्ताह स्वस्थ रहने और जीवन का आनंद लेने को दर्शा रहा है। अगर आप स्वस्थ हैं, तो आप जल्द ही स्वस्थ हो सकेंगे। 

अफर्मेशन: मैं नए अवसरों और अनुभवों का स्वागत करता/करती हूँ। 

धनु राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

करियर: सिक्स ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: द डेविल
धनु राशि वालों के प्रेम जीवन में टू ऑफ कप्स का आना आपके किसी की तरफ आकर्षित और रिश्ते में आने को दर्शाता है। आप और साथी मिलकर काम करेंगे और ऐसे में, आप दोनों के बीच शांति एवं सामंजस्य बना रहेगा। दोनों एक-दूसरे की मदद करेंगे। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो रिश्ता संतुलित और प्रेमपूर्ण बना रहेगा। 

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स भविष्यवाणी करता है कि किसी प्रोजेक्ट या बिजनेस को शुरू करने के कोई आपकी सहायता कर सकता है। आप अपनी योजनाएं लोगों के साथ शेयर करके उनसे मदद ले सकते हैं। वहीं, आप खुद भी किसी की आर्थिक सहायता कर सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सप्ताह आपको नौकरी में सफलता, सराहना और वृद्धि मिलने के संकेत हैं। आपकी मेहनत और समर्पण के बल पर प्रमोशन, वेतन वृद्धि या सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य के संबंध में द डेविल बताता है कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको संतुलित जीवन जीना होगा। साथ ही, आपको बुरी आदतों, गलत रिश्तों और नकारात्मक विचारों को छोड़ना होगा। 

अफर्मेशन: मैं हर चुनौती को अवसर के रूप में देखता/देखती हूँ।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन:  द हैरोफ़न्ट 

करियर: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स

मकर राशि वालों के प्रेम जीवन थ्री ऑफ पेंटाकल्स साथ मिलकर काम करने, एक-दूसरे का सम्मान करने, शेयर्ड लक्ष्यों और एक समान जीवन मूल्यों पर आधारित मज़बूत रिश्ते को दर्शाता है। यह एक-दूसरे की खूबियों और क्षमताओं को पहचानने में भी सहायता करेगा। 

आर्थिक जीवन में द हैरोफ़न्ट बताता है कि आप अपनी जमापूंजी को बैंक जैसी सुरक्षित जगह पर रखेंगे। पैसों को लेकर बेकार का जोखिम लेने से बचें। इस समय धन से जुड़ी योजनाएं या आय में वृद्धि के दूसरे रास्ते आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं।

करियर के क्षेत्र में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स महत्वाक और दृढ़ता को दर्शाता है। साथ ही, आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए जोखिम लेने और लक्ष्यों को पाने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए समय अनुकूल होगा। 

स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ वैंड्स कहता है कि इस सपाह आप ऊर्जावान, मज़बूत जीवनशक्ति और उत्साह से भरे रहेंगे। हालांकि, जल्दबाज़ी करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

अफर्मेशन: हर किरण मेरे लिए नया अवसर लेकर आती है। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: द सन

आर्थिक जीवन:  द हाई प्रीस्टेस 

करियर: फोर ऑफ वैंड्स 

स्वास्थ्य: टेम्परेंस

कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द सन का मिलना रिश्ते में खुशियों, सकारात्मक सोच और अच्छे दृष्टिकोण को दर्शाता है। आप दोनों का रिश्ता मजबूत और प्रेमपूर्ण होगा। 

आर्थिक जीवन में द हाई प्रीस्टेस प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि इस सप्ताह आप अपने मन की आवाज़ पर भरोसा करें। साथ ही, आर्थिक योजनाओं को अपने तक ही रखें। पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और दूसरों से आर्थिक मामलों पर बात करते समय सावधान रहें। 

करियर में फोर ऑफ वैंड्स  सफलता, स्थिरता और कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल की तरफ इशारा करता है। इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। इसका मतलब होगा कि आप सही रास्ते पर जा रहे होंगे। 

टेम्परेंस कहता है कि इस सप्ताह आपकी सेहत संतुलित, औसत रहेगी और सही इलाज मिलने की संभावना है। आपको पुरानी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतें और सही जीवनशैली अपनानी होगी। 

अफर्मेशन: हर चुनौती में शक्ति छिपी हुई होती है। 

मीन राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: द लवर्स

करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में सेवेन ऑफ पेंटाकल्स बताता है कि आपकी दोस्ती आगे चलकर रिश्ते में बदल सकती है। हालांकि, आप रिश्ते में कभी-कभी थकान महसूस कर सकते हैं, लेकिन  प्रेमपूर्ण रहेगी। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं, तो आपको चीजें थोड़ी बोरिंग या चुनौतीपूर्ण लग सकती हैं। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए लंबे समय के लिए लक्ष्य निर्धारित करें या अपनी दिनचर्या में बदलाव करें।

आर्थिक जीवन में द लवर्स इस सप्ताह आपको दो विकल्पों या रास्तों में से किसी एक का चुनाव करने के लिए कहता है। फैसला लेते समय अपनी जरूरतों और जीवन मूल्यों का ध्यान अवश्य करें। आप उसी विकल्प का चुनाव करें जो आपके लिए सही साबित हो। 

करियर के संबंध में नाइट ऑफ पेंटाकल्स कहता है कि आप पेशेवर जीवन में शांत, स्थिर और सही तरीके से आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने के लिए मेहनत और स्थिर आधार तैयार करेंगे। 

स्वास्थ्य में पेज ऑफ कप्स आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान आप गर्भधारण कर सकते हैं या फिर प्रजनन क्षमता मज़बूत होगी। साथ ही, नए इलाज या थेरेपी से आपली सेहत में सुधार आ सकता है। 

अफर्मेशन: मेरे आज के प्रयास मेरे उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो साप्ताहिक राशिफल इस सप्ताह क्या भविष्यवाणी कर रहा है?

टैरो राशिफल इस सप्ताह आर्थिक जीवन, प्रेम, स्वास्थ्य और करियर में मार्गदर्शन प्रदान करेगा। 

2. क्या टैरो कार्ड राशिफल फैसले लेने में सहायता करता है?

हाँ, यह आपको स्पष्टता, आत्मविश्वास और सही फैसला लेने में सहायता करता है।

3. टैरो साप्ताहिक राशिफल जीवन के किन क्षेत्रों का राशिफल प्रदान करता है?

टैरो राशिफल में आपको प्रेम, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी भविष्यवाणी प्राप्त होगी।