शारदीय नवरात्रि 2026: जानें घटस्थापना का मुहूर्त!

इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना की तिथि, मुहूर्त और महत्व!

शारदीय नवरात्रि 2026: पितृ पक्ष समाप्ति के बाद यानी अगले दिन शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल शारदीय नवरात्रि को अश्विन माह में मनाए जाते हैं जो लगातार नौ दिनों तक चलते हैं। यह देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित होते हैं।

AstroSage Hindi Banner

नवरात्रि का आरंभ घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ होता है। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको शारदीय नवरात्रि 2026 कब से शुरू होंगे, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, मां शैलपुत्री की पूजा विधि और इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताएंगे। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

शारदीय नवरात्रि 2026: घटस्थापना की तिथि एवं शुभ मुहूर्त

इस साल शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 को होगी। इस शुभ दिन घटस्थापना की जाती है जो मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के नौ दिवसीय पर्व के आरंभ का प्रतीक मानी जाती है। बता दें कि घटस्थापना सदैव शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। 

शारदीय नवरात्रि का आरंभ: 11 अक्टूबर 2026, रविवार

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 10 अक्टूबर 2026 की रात 09 बजकर 20 मिनट से 

प्रतिपदा तिथि समाप्त: 11 अक्टूबर 2026 की रात 09 बजकर 32 मिनट तक

घटस्थापना प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक

घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

घटस्थापना और मां शैलपुत्री पूजा: आध्यात्मिक महत्व

घटस्थापना को शारदीय नवरात्रि के आरंभ का प्रतीक माना जाता है जिसके अंतर्गत कलश स्थापना द्वारा देवी शक्ति का आह्वान किया जाता है। मान्यता है कि इस कलश में समृद्धि, पवित्रता और दैवीय ऊर्जा निहित होती है। शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करने से घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। यह हिमालयराज हिमवान की पुत्री हैं जो नंदी पर सवार, एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में कमल धारण किए हुए हैं। धार्मिक मान्यताओं में मां शैलपुत्री का संबंध मूलाधार चक्र से माना गया है। इनकी पूजा मुख्य रूप से स्थिरता, शक्ति, धैर्य और आंतरिक संतुलन के लिए की जाती है।

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शारदीय नवरात्रि 2026: घटस्थापना और पूजा विधि

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना की जाती है और इसके साथ ही शुभारंभ माना जाता है। घटस्थापना सदैव शुभ मुहूर्त में की जाती है इसलिए  आप इस विधि से कलश स्थापना करें।

  • सर्वप्रथम पूजा स्थान की साफ-सफाई करें। इसके बाद, सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और नवरात्रि पूजा व व्रत का संकल्प लें।
  • मिट्टी के पात्र में मिट्टी भरकर उसमें जौ बोएं और थोड़े पानी का छिड़काव करें। 
  • पीतल, तांबे या मिट्टी के कलश में जल या गंगाजल भरें। इसमें सिक्का, सुपारी, दूर्वा, इलायची और इत्र की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।
  • कलश के मुख पर पांच आम या अशोक के पत्ते लगाएं। नारियल को लाल कपड़े या चुनरी में लपेटकर कलश के ऊपर रखें और इसके बाद जौ का पात्र पर स्थापित करें।
  • कलश के पास मां दुर्गा की मूर्ति या चित्र की स्थापना करें। इसके पश्चात, माँ को लाल फूल, कुमकुम, अक्षत, धूप अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। मां शैलपुत्री को शुद्ध घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
  • मां शैलपुत्री के मंत्र का जाप करें। साथ ही, दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। अंत में दुर्गा आरती और मां शैलपुत्री की प्रार्थना करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

शारदीय नवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय

शारदीय नवरात्रि 2026 के पहले दिन नारंगी या पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इस रंग का संबंध उत्साह, ऊर्जा, जोश और सकारात्मकता से होता है। प्रथम नवरात्रि की पूजा के दौरान मां शैलपुत्री को देसी घी से बनी  मिठाई का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस भोग  से भक्त को रोगों से मुक्ति और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। प्रथम नवरात्रि पर सुबह की पूजा में “ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र से आपको जीवन में स्थिरता, शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति की प्राप्ति होती है। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.  शारदीय नवरात्रि 2026 में कब से शुरू है?

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। 

2.घटस्थापना मुहूर्त क्या है?

घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 06 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

3. प्रथम नवरात्रि पर किसकी पूजा की जाती है?

इस दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है।