टैरो मासिक राशिफल 2026

टैरो मासिक राशिफल 2026 से जानें, अगस्त कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए?

टैरो मासिक राशिफल 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है। 

AstroSage Hindi Banner

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे। 

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है आगस्त 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल। 

टैरो मासिक राशिफल अगस्त 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स 

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

करियर: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स

मेष राशि को प्रेम जीवन में किंग ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड रिश्ते में स्पष्ट बातचीत, ईमानदारी और आपसी समझ की तरफ इशारा करता है। इस समय आपको कोई फैसला लेते समय भावनाओं के साथ-साथ तर्क का इस्तेमाल भी करना होगा। भले ही यह समय बहुत ज्यादा प्रेमपूर्ण न हो, लेकिन आपके रिश्ते में स्थिरता और विश्वास पैदा करना होगा ताकि आपके रिश्ते की नींव मज़बूत हो सकें।

आर्थिक जीवन में आपको सेवेन ऑफ कप्स मिला है और यह दर्शाता है कि इन जातकों को इस महीने जल्द मुनाफा देने वाले निवेश या आकर्षक योजनाओं से सावधान रहना होगा। इस अवधि में आपको निवेश के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन आपके साथ छलकपट होने की संभावना है, इसलिए धन से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर करें। कुल मिलाकर, धन कमाने के लिए कोई भी रिस्क लेने से बचें। 

करियर के क्षेत्र में फाइव ऑफ पेंटाकल्स का आना भविष्यवाणी कर रहा है कि इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में असुरक्षा, नौकरी में समस्याएं या फिर आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कार्यों में की गई मेहनत के लिए सराहना न मिलने की संभावना है और कार्यक्षेत्र का माहौल असहज भी लग सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को भी बिज़नेस में संघर्ष के साथ-साथ आर्थिक परेशानियों से दो-चार हो सकता है। 

स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड तनाव, मानसिक दबाव और गलत आदतों से बचने के लिए कह रहा है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या को नज़रअंदाज़ न करें और डॉक्टर की सलाह का पालन करें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुरानी गलत आदतों को छोड़कर संतुलित दिनचर्या को अपनाएं। 

शुभ रंग: सिंदूरी लाल।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: फोर ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: द हैरोफ़न्ट 

वृषभ राशि वालों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो बता रहा है कि यह माह सिंगल लोगों के जीवन में एक नए रिश्ते की शुरुआत लेकर आ सकता है जो स्पष्ट बातचीत और मज़बूत आपसी समझ का परिणाम होगा। यह समय रिश्ते में मात्र बाहरी आकर्षण के बजाय आपसी तालमेल को भी महत्व देने की सलाह दे रहा है।

आर्थिक जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स का आना दो कार्यों के बीच फंसने की स्थिति की तरफ इशारा कर रहा है। इस माह आपको आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। साथ ही, यह कार्ड कह रहा है कि आपको अगस्त के महीन में बजट बनान और धन का प्रबंधन करना आपके लिए फलदायी साबित होगा। साथ ही, बदलती आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा। इस समय कुछ जातकों के लिए आय के दो स्रोतों के बीच संतुलन कायम करना होगा। 

करियर को देखे तो, फोर ऑफ कप्स का मिलना अगस्त 2026 में मौजूदा नौकरी में असंतुष्टि और प्रेरणा की कमी की तरफ संकेत कर रहा है। इस दौरान काम को लेकर आपमें उत्साह की कमी रह सकती है जिसके चलते आपको मिलने वाले अच्छे अवसर भी आपके हाथ से निकल सकते हैं। ऐसे में, आपको सुनहरे अवसरों को पहचानते हुए उनका लाभ उठाने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य में द हैरोफ़न्ट का प्राप्त होना रोगों का इलाज करवाने और डॉक्टर की सलाह को मानने के लिए कह रहा है। इस अवधि में आपको अपनी दिनचर्या नियमित बनाए रखनी होगी और योग जैसी शारीरिक गतिविधियों को करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। स्वास्थ्य के संबंध में पुराने और भरोसेमंद तरीके अपनाने आपके लिए बेहतर रहेगा। 

शुभ रंग: पीला 

  बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

आर्थिक जीवन: द लवर्स

करियर: टू ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ वैंड्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में व्हील ऑफ फॉर्च्यून आया है जिसे एक बेहद शुभ कार्ड कहा जाएगा। इस राशि के सिंगल जातकों के जीवन में किसी ख़ास इंसान की एंट्री हो सकती है और यह रिश्ता सफल होने की प्रबल संभावना है। वहीं, जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके संबंधों में भावनात्मक मजबूती और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको प्रेम जीवन में आने वाले बदलावों को खुले मन से स्वीकार करने की सलाह दी जाती है।    

आर्थिक जीवन में आपको द लवर्स मिला है और यह कार्ड कहता है कि अगस्त 2026 में आप धन, निवेश या बिज़नेस पार्टनरशिप से जुड़े महत्वूर्ण फैसले ले सकते हैं। इस समय आपके द्वारा लिए गए सही और समझदारी भरे फैसले भविष्य में आपको आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। साथ ही, जीवनसाथी के साथ निवेश करना या उनके नाम पर निवेश करना भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। 

करियर के संबंध में टू ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि यह माह नौकरी में आपके लिए विस्तार और प्रगति लेकर आ सकता है। इस महीने आप भविष्य से जुड़ी बड़ी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। साथ ही, आपको नई बिज़्नेसँ पार्टनरशिप या कोलैबोरेशन के अवसर मिल सकते हैं। आपकी दूर की सोच और महत्वाकांक्षा आपको सफलता के मार्ग पर लेकर जाने का काम करेगी। 

जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो नाइट ऑफ वैंड्स का आना दर्शा रहा है कि इस महीने आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। इस दौरान आप स्वास्थ्य से जुड़ी आदतें शूर कर सकते हैं हालांकि, इस समय आपको जल्दबाज़ी करने या जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से बचना होगा क्योंकि इससे आपके चोटिल होने या थकान महसूस होने की संभावना रह सकती है। ऐसे में, आपको संतुलित दिनचर्या अपनाएं और अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। 

शुभ रंग: पेस्टल ग्रीन 

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: द एम्पेरर

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स

करियर: पेज ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: थ्री ऑफ कप्स

कर्क राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द एम्पेरर प्राप्त हुआ है और यह कार्ड रिश्ते में परिपक्वता, जिम्मेदारी और स्थिरता को दर्शा रहा है। अगर आप सिंगल हैं, तो आप ऐसे पार्टनर की तलाश में नज़र आ सकते हैं जो भरोसेमंद, वफादार और जिम्मेदार होगा।  ऐसे जातक जो पहले से रिलेशनशिप में हैं, वह अपने रिश्ते में सीमाएं निर्धारित कर सकते हैं। साथ ही, आप भविष्य या विवाह को लेकर महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। 

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ वैंड्स का आना दर्शा रहा है और यह महीना आपके लिए आय में वृद्धि, निवेश से होने वाला लाभ बोनस मिलने या किसी डील से अपार लाभ लेकर आ सकता है। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और बीते समय में किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। ऐसे में, आप आर्थिक रूप से समृद्धि और स्थिर रहेंगे।

करियर की बात करें, तो पेज ऑफ कप्स का मिलना बता रहा है कि यह माह नए प्रोजेक्ट, और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही, आपको नई नौकरी मिलने के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग और उनके साथ मधुर व्यवहार करने से आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। नई सोच और नए विचारों को अपनाने से आपको कार्यों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको थ्री ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह कहता है कि अगस्त 2026 में आप सामाजिक कार्यक्रमों या उत्सवों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। इस समय का आनंद लें, लेकिन खान-पान और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें। किसी भी चीज़ की अति करने से आपको बचना होगा, ताकि आप स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से दूर रह सकें। 

शुभ रंग: पर्ल वाइट 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: किंग ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: सेवेन ऑफ वैंड्स

करियर: द हाई प्रीस्टेस

स्वास्थ्य: द एम्प्रेस

सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में किंग ऑफ वैंड्स आया है और यह कार्ड कहता है कि आपके  साथी का व्यक्तित्व आत्मविश्वास से पूर्ण और प्रभावशाली होगा। साथ ही, आप दोनों का रिश्ता मज़बूत और उत्साह से भरा होगा। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनके जीवन में आकर्षक और साहसी स्वभाव वाला व्यक्ति दस्तक दे सकता है।  यह समय आपके रिश्ते में साहस, आपसी सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। 

आर्थिक जीवन को देखें, तो सेवेन ऑफ वैंड्स का मिलना बता रहा है कि अगस्त माह में आपको धन, अपने द्वारा किए गए निवेश और आर्थिक योजना की सुरक्षा करनी होगी, क्योंकि इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको अचानक खर्च, बाजार में उतार-चढ़ाव या धन से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आपकी समझदारी और दृढ़ता आपको इन परेशानियों से उबरने में सक्षम होंगे, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नज़र बनाए रखनी होगी। 

करियर में आपको द हाई प्रीस्टेस का मिला है और यह कार्ड अगस्त के महीने में अपने मन की आवाज़ पर भरोसा करने और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दे रहा है। जिन जातकों का संबंध काउंसलिंग, अध्यतम या ऐसे क्षेत्र में जिनमें अंतर्ज्ञान की आवश्यकता पड़ती होगी, उन लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही, पेशेवर जीवन में स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए यह अवधि श्रेष्ठ रहेगी। 

स्वास्थ्य के मामले में द एम्प्रेस आया है और यह बता रहा है कि इस महीने आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इन जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे। अगर आप परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं या संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है। 

शुभ रंग: संतरी 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि  

प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: एट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: पेज ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स

कन्या राशि वालों को प्रेम जीवन में ऐस ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है  और यह कार्ड एक नए रिश्ते की शुरुआत और रिश्तों में फिर से उत्साह आने को दर्शाता है। जो जातक सिबल हैं, वह एक नए रिश्ते में आ सकते हैं जिसमे आकर्षण के साथ-साथ सकारात्मक बना रहेगा। वहीं, इस राशि जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाने का सोच सकते हैं या फिर विवाह का निर्णय ले सकते हैं। जिन लोगों के रिश्तों में परेशानियां चल रही हैं, उनके लिए खुलकर बातचीत और प्रेम का इज़हार करना आपके रिश्ते को मज़बूत बनाने का काम करेगा। 

आर्थिक जीवन में एट ऑफ पेंटाकल्स का आना बता रहा है कि इन जातकों अगस्त के महीने में बजट, बचत के साथ-साथ धन के सही प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। इस अवधि में आपकी लगातार मेहनत करने और अनुशासन का पालन करने से आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। जिन जातकों का संबंध व्यापार से है, वह नए व्यापार का आरंभ कर सकते हैं या फिर कोई नया निवेश कर सकते हैं जिससे आपको भविष्य में अच्छा मिलने की संभावना बनेगी। आपकी मेहनत और ईमानदारी से आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। 

करियर में आपको पेज ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड प्राप्त हुआ है जो अगस्त 2026 में नई चीज़ें सीखने, रिसर्च कार्य की शुरुआत करने के साथ-साथ अपनी सोच एवं संचार कौशल को बेहतर बनाने के लिए कह रहा है। इस महीने आपको नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आपके पेशेवर जीवन विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में फोर ऑफ कप्स आया है जो मानसिक थकान और भावनात्मक तनाव की तरफ संकेत कर रहा है। इस समय स्वयं की देखभाल करें और मानसिक शांति पर ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर परिवार या दोस्तों का सहयोग करें। अगर आप भावनात्मक रूप से थकान महसूस कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स की सलाह लेने से बचें। 

शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: टेम्परेंस 

करियर: सेवेन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स

तुला राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए द एम्प्रेस मिला है और यह कहता है कि आपका रिश्ता  प्रेम, स्नेह से पूर्ण और मधुर बना रहेगा। इस दौरान आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा, जिससे आपका रिलेशनशिप मजबूत होंगे। अगस्त 2026 में कुछ जातक अपने रिश्ते को विवाह में बदलने या फिर शादीशुदा जातक परिवार को बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। इस महीने को आपकी लव लाइफ के लिए शानदार रहेगा। 

आर्थिक जीवन में टेम्परेंस का आना दर्शाता है कि अगस्त 2026 में आपको धन से जुड़े मामलों में संतुलित और समझदारी भरा दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी जाती है। इस महीने में सोच-समझकर खर्च करें, बजट बनाकर चलें और निवेश भी सावधानी से करें। आर्थिक मामलों में धैर्य रखें और किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। 

करियर के लिए आपको सेवेन ऑफ कप्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड आपके लिए नए अवसर  और रचनात्मक विचार लेकर आ सकते हैं, विशेष रूप से रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए। हालांकि, कई विकल्प मिलने के कारण आप कंफ्यूजे महसूस कर सकते हैं और किसी भी काम के लिए ध्यान केंद्रित करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। ऐसे में, इस अवधि में कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी-तरह सोच-विचार करें और काल्पनिक होने के बजाय आप व्यावहारिक कदम उठाएं। 

स्वास्थ्य में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो बता रहा है कि इस माह आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप कठिन दौर से बाहर निकल सकेंगे। आपको सही इलाज, परिवार या करीबियों का साथ मिलने से आप राहत का अनुभव करेंगे। हालांकि, आपको अपनी सेहत को अनदेखा करने और छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ करने से बचें। 

शुभ रंग: पिंक

 नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: द चेरियट 

आर्थिक जीवन: नाइन ऑफ कप्स

करियर: नाइन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून

वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में द चेरियट आया है और यह कार्ड आपको जीवन में आगे बढ़ने और दृढ़ता के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कह रहा है। इस राशि के सिंगल जातकों को मांसपॉंड व्यक्ति के साथ रिश्ते में आने के लिए काफ़ी प्रयास करने होंगे। दूसरी तरफ, जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें साथी के साथ मिलकर समस्याओं का सामना करना होगा जिससे आपका  रिश्ता मज़बूत हो सकें। 

आर्थिक जीवन में नाइन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि यह महीना आपके लिए समृद्धि, धन लाभ और आर्थिक स्थिरता लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपकी धन से जुड़ी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इन जातकों को बीते समय में किए गए निवेश मिलने और आय के नए स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। इस महीने आप आर्थिक प्रगति का आनंद लें और धन समझदारी से ख़र्च करें। 

करियर में आपको नाइन ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड दर्शा रहा है कि अगस्त 2026 आपके करियर में समस्याएं और चुनौतियां लेकर आ सकता है। लेकिन, आपके भीतर की हिम्मत, धैर्य और दृढ़ता आपको हर मुश्किल का सामना करने के साथ-साथ पेशेवर जीवन के लक्ष्यों को पाने में सहायता करेगी। ऐसे में, आपको हार न मानने और अपने प्रयास जारी रखने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य की बात करें, तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का मिलना कहता है कि इस महीने आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव और सुधार देखने को मिलेंगे। आपके द्वारा नियमित रूप से व्यायाम करने, संतुलित भोजन और संयमित दिनचर्या अपनाने से आपकी सेहत को लाभ मिलेगा। अगर आप पहले से स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आप उसके प्रति लापरवाही बरतने से बचें और अपना अच्छे से ध्यान रखें। इस समय एक संतुलित जीवनशैली बनाए रखना आपके लिए फलदायी साबित होगा। 

शुभ रंग: काला 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: द एम्प्रेस

करियर: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स 

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स

धनु राशि वालों को प्रेम जीवन में टू ऑफ पेंटाकल्स मिला है और यह कार्ड दर्शा रहा है कि अगस्त माह में आपको अपने रिश्ते और इच्छाओं के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। इस दौरान आप दोनों के बीच मौजूद आपसी समझ, तालमेल और सहयोग से आपका रिश्ता मज़बूत होगा। साथ ही, आपको एक-दूसरे का सम्मान करने और जीवन की हर परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करनी होगी। 

आर्थिक जीवन में आपको द एम्प्रेस प्राप्त हुआ है और इसे एक बेहद शुभ कार्ड कहा जाएगा। यह कार्ड आर्थिक समृद्धि, वृद्धि और धन लाभ की तरफ संकेत कर रहा है। इस महीने आपको निवेश से धन लाभ मिलने के साथ-साथ नियमित आय की प्राप्ति होगी जिससे आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। 

करियर के संबंध में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि इस महीने इन जातकों को कार्यक्षेत्र में समस्याओं, किसी प्रोजेक्ट के समाप्त होने, नौकरी में परेशानी या धोखा मिलने आदि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस महीने कार्यक्षेत्र पर आपको विशेष सतर्क सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य की बात करें, तो क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स का आना कहता है कि स्वास्थ्य को लेकर आपके विचार स्पष्ट और सोच सकारात्मक रहेगी। अगर आप इस माह किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो उसे नज़रअंदाज़ करने से बचें, बल्कि सही समय पर इलाज कराएं। 

शुभ रंग: मस्टर्ड 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मकर राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द फूल

स्वास्थ्य: टेन ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड)

मकर राशि वालों को प्रेम जीवन में फाइव ऑफ वैंड्स प्राप्त हुआ है जो भविष्यवाणी कर रहा है कि यह महीना आपकी लव लाइफ के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने की आशंका है। इन जातकों को रिश्ते में मतभेद, अहंकार और छोटी-छोटी बातों पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप अपने साथी से खुलकर बात करें और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करें जिससे रिश्ते में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

थ्री ऑफ पेंटाकल्स का आना आर्थिक जीवन में कहता है कि इस माह आपको अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण का फल मिलेगा। अगस्त 2026 में आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का निर्माण करते हुए दिखाई दे सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के अनुसार लाभ मिलने की संभावना है। 

करियर के क्षेत्र में द फूल बता रहा है और यह कार्ड नई नौकरी, नए व्यापार या किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की तरफ संकेत कर रहा है। हालांकि, नए अवसरों को अपनाते समय जल्दबाजी न करें और अपने आसपास की परिस्थितियों पर भी ध्यान दें। आपको अपने मन की आवाज़ पर भरोसा करना होगा और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए आप खुद को तैयार रखें। 

स्वास्थ्य के मामले में टेन ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्सड) का आना बता रहा है कि इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इस समय पुराने रोग, परिवार से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं या सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। ऐसे में, आपको नियमित दिनचर्या अपनाने, परिवारजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ-साथ अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ न करने की सलाह दी जाती है। 

शुभ रंग: फ़िरोज़ी

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: पेज ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द सन 

करियर: द सेवन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स 

कुंभ राशि वालों को प्रेम जीवन में पेज ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि इस माह आप एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके रिलेशनशिप में प्रेम और उत्साह फिर से बढ़ने की संभावना है। इस राशि के सिंगल जातकों की मुलाकात किसी उत्साही, मिलनसार और आकर्षक व्यक्तित्व वाले इंसान से हो सकती है। यह महीना अपने साथी के साथ नई-नई गतिविधियों का आनंद लेने के लिए शानदार रहेगा। आप उनसे बेझिझक होकर बात करें जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। 

आर्थिक जीवन में आपको द सन मिला है जो एक अत्यंत शुभ माना जाएगा। इस कार्ड का आना धन-समृद्धि और सुरक्षित आर्थिक जीवन की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने निवेश और आपको द्वारा किए जा रहे धन से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। 

करियर की बात करें, तो द सेवन ऑफ कप्स का आना दर्शाता है कि इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में समझदारी और रणनीति से काम लेना होगा। आपको ऑफिस में पॉलिटिक्स या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने विचारों और योजनाओं को अपने तक सीमित रखें। साथ ही, खुद को मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए सतर्क रहें।

स्वास्थ्य के संबंध में आपको फाइव ऑफ पेंटाकल्स प्राप्त हुआ है जो बता रहा है कि इस महीने आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, तो आपको अब उस पर ध्यान देना होगा। इस समय आपको अपने शरीर के संकेतों को सुनने, नियमित दिनचर्या अपनाने और जरूरत पड़ने पर आपको डॉक्टर से राय लेने की सलाह दी जाती है। 

शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

मीन राशि

प्रेम जीवन: द मैजिशियन

आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में द मैजिशियन आया है और इस कार्ड का आना लव लाइफ में नए और सकारात्मक रिश्ते की शुरुआत की तरफ संकेत कर रहा है। इस राशि के जो जातक सिंगल हैं, उन्हें मनचाहे साथी का साथ मिलने के योग बन सकते हैं। दूसरी तरफ, जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वे आपसी तालमेल, बेहतर संवाद और समझदारी से अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। साथ ही, रिश्ते में चल रहे पुराने मतभेद भी दूर होंगे।

आर्थिक जीवन में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है जो आपको धन और निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए कह रहा है। इस महीने आप किसी पर भी आँखें बंद करके भरोसा न करें और बिना पूरी जानकारी के निवेश करने से बचें, क्योंकि आपको आर्थिक नुकसान हो सकती है। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेने के बाद ही फैसला करें। 

करियर के क्षेत्र में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स प्राप्त हुआ है और यह कार्ड बदलाव और नई शुरुआत की तरफ संकेत कर रहा है। अगस्त 2026 के महीने में आपके नौकरी बदलने, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन या नई फील्ड में जाने की संभावना बन सकती है। इस समय आपके द्वारा अपने गए नए अवसर आपको भविष्ये में स्थिरता और प्रगति दिलाने का काम कर सकते हैं। साथ ही, इस दौरान आप अपनी स्किल्स को बेहतर बनाएंगे। 

स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ कप्स का मिलना दर्शा रहा है कि अगर आप पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको इस महीने सही इलाज और भावनात्मक सहयोग मिलेगा। इस समय परिवारजनों, दोस्तों और डॉक्टरों का साथ आपकी सेहत को बेहतर बनाने में सहायता करेगा। 

शुभ रंग: गोल्ड येलो 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टैरो रीडर बनने के लिए डिग्री की आवश्यकता होती है?

नहीं, टैरो रीडर बनने के लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं पड़ती है। टैरो कार्ड के प्रतीक चिन्हों को समझकर और नियमित प्रैक्टिस से कोई भी व्यक्ति टैरो रीडिंग सीख सकता है। 

2. टैरो डेक का चुनाव कैसे करते हैं?

आप अपनी पसंद और अंतर्ज्ञान के अनुसार टैरो डेक का चुनाव कर सकते हैं। 

3. क्या कोई व्यक्ति खुद का टैरो डेक खरीद सकता है?

हाँ, कोई भी व्यक्ति अपना खुद का टैरो डेक खरीद सकते हैं।