सालों बाद सूर्य-शुक्र की युति से बना शुभ योग, इन जातकों का शुरू होने वाला है गोल्डन टाइम!

ज्योतिष में सूर्य और शुक्र ग्रह का बहुत अधिक महत्व है। मान-सम्मान, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है और वहीं आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक ग्रह शुक्र सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह है। बाकी ग्रहों की तरह सूर्य और शुक्र भी एक समय अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसी क्रम में सूर्य और शुक्र एक ही राशि में गोचर करके एक अद्भुत संयोग बना रहे हैं।

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी 

बता दें कि 14 मई को ग्रहों के राजा सूर्य ने वृषभ राशि में गोचर कर लिया है और 19 मई को धन व वैभव के दाता शुक्र भी वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य और शुक्र की युति से कई वर्षों बाद शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें इस दौरान बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि वह कौन सी राशियां है, जिन्हें इस दौरान शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

सूर्य-शुक्र की युति से इन जातकों को होगा लाभ

वृषभ राशि

शुक्रादित्य योग से वृषभ राशि के जातकों को सबसे अधिक फायदा होगा। इस अवधि आप अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। करियर की बात करें तो आप बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे और आपके काम से इतने अधिक प्रसन्न होंगे कि आपका प्रमोशन या आपकी वेतन में वृद्धि कर सकते हैं, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आप बेहतर ऑप्शन के लिए अपनी नौकरी में परिवर्तन भी कर सकते हैं। वृषभ राशि के जो जातक फ्रेशर हैं और अपने लिए नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके हाथ इस दौरान अच्छे अवसर लगेंगे। आपके लिए विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। जो जातक पहले से ही विदेश में रहते हैं, उन्हें अच्छा धन कमाने का मौका मिलेगा।

आपके आर्थिक जीवन की बात करें तो आपको शेयर बाजार से अच्छा लाभ होगा। आप अधिक मात्रा में धन कमाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, आपको नए-नए स्रोतों से धन कमाने का अवसर प्राप्त होगा। यही नहीं आपको पैतृक संपत्ति से भी धन की प्राप्ति होगी। इस अवधि आपका अपने भाई बहनों से रिश्ता मजबूत होगा। वे आपके काम में आपकी पूरी मदद करेंगे। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी। विवाहित जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

शुक्रादित्य योग मिथुन राशि वालों को उत्तम फल प्रदान करेगा। व्यापारियों को नई डील मिल सकती है। आप चाहे व्यापार करते हों अथवा नौकरी करते हों, दोनों ही क्षेत्रों में असीम सफलता के योग बनेंगे। आपके करियर में स्थायित्व आने का समय रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और प्रमोशन होने की स्थिति मिलेगी तथा व्यापार भी नई-नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेगा और व्यापार में बढ़ोतरी होने के भी योग बनेंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का मौका प्राप्त हो सकती है। आप विदेश जाकर अपने काम को और ज्यादा बढ़ा पाएंगे और तेज़ी से तरक्की प्राप्त करने में सफल होंगे। सारी मनोकामना इस अवधि में पूरी हो सकती है। आपकी जो योजनाएं लंबित थीं, वे भी अब पूर्ण होने लगेंगी और आपका आत्मविश्वास लौट आएगा। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।

आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका आर्थिक जीवन मजबूत और स्थिर होगा। आपको इस अवधि धन की कोई कमी नहीं होगी। इसके अलावा, आप दूसरों की भी पैसों से मदद करना पसंद करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत इस अवधि शानदार रहेगी। आप अपनी दिनचर्या पर ध्यान देंगे। इस अवधि आपको संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आपके बच्चे आपका पूरा सम्मान करेंगे।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रादित्य योग लाभकारी होगा। इस योग के प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से आगे चलकर मुनाफा होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। ससुराल से धन लाभ या किसी तरह के सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप गंभीरता से अपने कुछ मुद्दों पर विचार करेंगे और उनके लिए कोई बड़ा निर्णय लेकर उनसे बाहर निकलने में कामयाब होंगे। वर्तमान नौकरी में बदलाव के योग भी बन सकते हैं और एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा, आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे और मन की इच्छाएं पूरी होने के कारण मन में खुशी होगी।

दांपत्य जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उनसे ही शादी करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है और प्रेम विवाह हो सकता है। जीवनसाथी से प्रेम भी बढ़ेगा और जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ की स्थिति भी उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को भी शिक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी और उनकी मेहनत सार्थक होगी। सेहत की बात करें तो आप एकदम स्वस्थ नज़र आएंगे। हालांकि छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. सूर्य शुक्र की युति से कौन सा योग बनता है?

उत्तर 1.  सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होता है।

प्रश्न 2. स्त्री की कुंडली में शुक्र का क्या अर्थ है?

उत्तर 2. स्त्री कुंडली में शुक्र का अच्छा प्रभाव हो तो उसे जीवन में हर सुख सुविधा प्राप्त होती है

प्रश्न 3. शुक्र का वृषभ राशि में गोचर कब होगा?

उत्तर 3. शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 19 मई 2024 को हो चुका है।

प्रश्न 4. शुक्र की मित्र राशि कौन सी है?

उत्तर 4. शुक्र की मित्र राशि वृषभ और तुला है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.